Homeछत्तीसगढ़आज पटपरपाली शिविर में गूंजेगा अधूरी जल योजनाओं का मुद्दा

आज पटपरपाली शिविर में गूंजेगा अधूरी जल योजनाओं का मुद्दा

महासमुंद। बागबाहरा ब्लॉक के मुनगासेर सेक्टर अंतर्गत पटपरपाली में आज 20 मई को सुशासन तिहार 2026 शिविर का आयोजन होगा। शिविर में 21 ग्राम पंचायतों के हजारों ग्रामीण अपनी समस्या और मांगों को लेकर पहुंचेंगे।

इस बीच क्षेत्र में जल जीवन मिशन की अधूरी योजनाएं बड़ा मुद्दा बनती नजर आ रही हैं। कई गांवों में करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद पानी सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है। कहीं पानी टंकियों में लीकेज है तो कहीं पाइपलाइन और घर-घर कनेक्शन अधूरे पड़े हैं।

Suśāsan Tihār 2026: पटपरपाली में आज सुशासन तिहार, 21 पंचायतों के हजारों लोग होंगे शामिल

सिवनी, टेमरी, करहीडीह, पटपरपाली, साल्हेभाठा, खुर्सीपार और कुसमी समेत कई पंचायतों के ग्रामीण योजना में लापरवाही और गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं मुनगासेर और नरतोरी पंचायतों में भी योजना की स्थिति को लेकर असंतोष बना हुआ है।

ग्रामीणों की मांग है कि अधूरे कार्य जल्द पूरे किए जाएं और योजनाओं की तकनीकी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई हो।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments