Suśāsan Tihār 2026: बागबाहरा/पटपरपाली। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आयोजित सुशासन तिहार 2026 के तहत आज 20 मई को विकासखंड बागबाहरा के पटपरपाली में विशाल जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में क्षेत्र की 21 ग्राम पंचायतों के हजारों ग्रामीण शामिल होकर अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करेंगे।
प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार पटपरपाली सेक्टर अंतर्गत मुनगासेर, नरतोरा, टेढ़ीनारा, खाडादरहा, तुपकबोरा, मोंगरापाली, डोंगरगांव, खेमड़ा, सिमगांव, बोडरीदादर, चिंगरिया, देवरी, खैरटखुर्द, बाघामुड़ा, कुसमी, साल्हेभांठा, खुर्सीपार, पटपरपाली, करहीडीह, टेमरी और सिवनीकला पंचायतों के ग्रामीण शिविर में शामिल होंगे।
ऐसे मिलेगा ग्रामीणों को फायदा
Suśāsan Tihār 2026: सुशासन तिहार का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना तथा प्रशासन और ग्रामीणों के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आयुष्मान कार्ड, किसान संबंधित योजनाएं, राजस्व प्रकरण, भूमि नामांतरण, बिजली, पानी, सड़क, रोजगार, स्वास्थ्य एवं शिक्षा से जुड़ी समस्याओं और मांगों पर आवेदन लिए जाएंगे।
शासन द्वारा जारी निर्देशों में सभी विभागों को शिविर में प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही शिविरों को जनकेंद्रित, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया है।
Suśāsan Tihār 2026: पटपरपाली शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहेंगे, जो मौके पर ही कई समस्याओं के समाधान का प्रयास करेंगे। ग्रामीणों में शिविर को लेकर उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचेंगे।



Recent Comments