महासमुंद। कोमाखान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साल्हेभाठा के एक पुराने गांजा तस्कर को 10 किलो से ज्यादा गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ओडिशा से बाइक में गांजा की खेप लेकर बागबाहरा क्षेत्र में खपाने आ रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजा, बाइक और मोबाइल समेत करीब 5.44 लाख रुपये का सामान जब्त किया है। आरोपी पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका बताया जा रहा है।
कोमाखान पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 किलो 190 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजा, बाइक और मोबाइल समेत कुल 5 लाख 44 हजार 500 रुपये का सामान जब्त किया है।
Suśāsan Tihār 2026: पटपरपाली में आज सुशासन तिहार, 21 पंचायतों के हजारों लोग होंगे शामिल
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक बाइक में गांजा लेकर ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहा है। सूचना पर कोमाखान थाना पुलिस ने ग्राम टेमरी स्थित काली मंदिर के पास नाकेबंदी कर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम Rajkumar alias Raju Devangan निवासी साल्हेभांठा थाना कोमाखान बताया।
तलाशी के दौरान बाइक में रखे बैग से 10.190 किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह ओडिशा के बलांगीर क्षेत्र से गांजा खरीदकर बागबाहरा क्षेत्र में बेचने के लिए ला रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B)(II)(B) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Suśāsan Tihār 2026: पटपरपाली में आज सुशासन तिहार, 21 पंचायतों के हजारों लोग होंगे शामिल



Recent Comments