Homeछत्तीसगढ़CG Weather Update: मानसून की चाल सुस्त, 12 जिलों में बारिश-आंधी का...

CG Weather Update: मानसून की चाल सुस्त, 12 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, बिलासपुर में पारा 42°C पार

रायपुर CG Weather Update। छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक का इंतजार अभी और लंबा हो सकता है। प्रदेश में गर्मी और उमस का असर लगातार बना हुआ है। मंगलवार को राजधानी रायपुर के कुछ इलाकों में अंधड़ और हल्की बारिश हुई, लेकिन इसके बाद निकली तेज धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। दिनभर उमस भरे मौसम के कारण लोग बेहाल रहे। वहीं बिलासपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगले 5 दिनों तक बदलता रहेगा मौसम

CG Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि आगामी पांच दिनों के दौरान कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है।

मंगलवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। स्थानीय मौसमीय प्रणाली के प्रभाव से बस्तर क्षेत्र में सबसे अधिक 5 सेंटीमीटर वर्षा हुई। इसके अलावा करपावंड, जशपुरनगर, रामानुजनगर और दरभा में 2 से 3 सेंटीमीटर तक बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि सक्ती, मनोरा और कोंडागांव में 1 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

बारिश
बारिश

रायपुर में आज भी बारिश के संकेत

CG Weather Update: राजधानी रायपुर में बुधवार को भी मौसम का मिजाज बदला हुआ रह सकता है। सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई है। मौसम विभाग ने दिन में कहीं-कहीं तेज हवा, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई है। शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

12 जिलों में यलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर और कोरिया जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की गई है।

क्या जल्द पहुंचेगा मानसून?

CG Weather Update: मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में स्थानीय सिस्टम सक्रिय है, जिसके प्रभाव से मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अगले दो दिनों तक भी कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है। हालांकि मानसून की सक्रियता को लेकर अभी स्पष्ट संकेत नहीं मिले हैं। ऐसे में लोगों को गर्मी और उमस से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद कम दिखाई दे रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments