Homeछत्तीसगढ़शाला प्रवेश उत्सव: खट्टाडीह प्राथमिक शाला में नवप्रवेशी बच्चों का हुआ भव्य...

शाला प्रवेश उत्सव: खट्टाडीह प्राथमिक शाला में नवप्रवेशी बच्चों का हुआ भव्य स्वागत

महासमुंद। शासकीय प्राथमिक शाला खट्टाडीह में शाला प्रवेश उत्सव बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं सरस्वती वंदना के साथ की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत करहीडीह के उपसरपंच कुमार चक्रधारी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाला की प्रधान पाठिका श्रद्धा महानंद ने की। विशेष अतिथि के रूप में वार्ड पंच यशमत दीवान एवं शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की अध्यक्ष दीनेश्वरी साहू उपस्थित रहीं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पालक एवं ग्रामीणजन भी मौजूद रहे।

sitename%

मुख्य अतिथि कुमार चक्रधारी ने अपने संबोधन में कहा कि आज विद्यालय में प्रवेश लेने वाले नन्हे-मुन्ने बच्चे पहली बार अपने घर की देहरी छोड़कर विद्यालय रूपी मंदिर में कदम रख रहे हैं। उनका इस शैक्षणिक परिवार में विशेष स्वागत है। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि विद्यालय केवल पढ़ाई की जगह नहीं, बल्कि सपनों को उड़ान देने, नए दोस्त बनाने और एक बेहतर इंसान बनने का माध्यम है।

07 6 sitename%

उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी संपत्ति है और ज्ञान ऐसा दीपक है, जो जीवन के हर अंधकार को दूर कर सकता है। बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गई। कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत किया गया तथा उन्हें पुस्तक एवं पेन वितरित किए गए। पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल रहा और उपस्थित पालकों ने विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments