Homeछत्तीसगढ़महासमुंद में हाथी की दस्तक, NH-53 और सिरपुर रोड के आसपास हाई...

महासमुंद में हाथी की दस्तक, NH-53 और सिरपुर रोड के आसपास हाई अलर्ट जारी

महासमुंद। वन परिक्षेत्र महासमुंद से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक दंतैल (नर) हाथी क्षेत्र में लगातार विचरण कर रहा है। बुधवार 1 जुलाई 2026 को हाथी वन विकास निगम के जंगल क्षेत्र से निकलकर सिरपुर रोड पार करते हुए ग्राम बांसकुड़ा के आसपास पहुंच गया।

वन विभाग के मुताबिक हाथी को ग्राम बांसकुड़ा निवासी प्रकाश चंद्राकर के खेत के पास देखा गया। इसके बाद वह बांसकुड़ा और कुहरी के आसपास के जंगलों में विचरण करता रहा। विभाग ने आशंका जताई है कि हाथी किसी भी समय राष्ट्रीय राजमार्ग-53 (NH-53) को भी पार कर सकता है।

इन गांवों के लिए हाई अलर्ट

वन विभाग ने ग्रामीणों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील करते हुए निम्न गांवों में हाई अलर्ट जारी किया है—

  • कोडार
  • कुहरी
  • बांसकुड़ा
  • जलकी
  • छपोराडीह

वन विभाग की अपील

वन अमले ने ग्रामीणों से रात के समय अकेले जंगल या खेतों की ओर नहीं जाने, हाथी के नजदीक न पहुंचने तथा किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या पीछा नहीं करने की सलाह दी है। हाथी दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग या स्थानीय प्रशासन को सूचना देने की अपील की गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments