Homeछत्तीसगढ़महासमुंद: कृषि विभाग का बड़ा एक्शन, तीन बीज विक्रेताओं पर औचक जांच,...

महासमुंद: कृषि विभाग का बड़ा एक्शन, तीन बीज विक्रेताओं पर औचक जांच, अनियमितता मिलने पर नोटिस जारी

महासमुंद, 3 जुलाई 2026। खरीफ सीजन 2026 में किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं प्रमाणित उन्नत बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग ने जिले में निरीक्षण अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में जिला स्तरीय निरीक्षण दल ने तीन बीज विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया, जहां अनियमितताएं पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश एवं उप संचालक कृषि एफ.आर. कश्यप के मार्गदर्शन में गुरुवार को ग्राम लभराखुर्द स्थित मेसर्स प्रांकुर बीज उत्पादक कल्याण समिति, मेसर्स श्री गंगा सीड्स तथा मेसर्स अन्ना सीड्स का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान बीज भंडारण, अभिलेख संधारण एवं अन्य निर्धारित मानकों में अनियमितताएं सामने आईं। इस पर कृषि विभाग ने संबंधित तीनों बीज विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है।

कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई: तीन बीज विक्रेताओं पर औचक निरीक्षण, अनियमितता मिलने पर नोटिस जारी
कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई: तीन बीज विक्रेताओं पर औचक निरीक्षण, अनियमितता मिलने पर नोटिस जारी

उप संचालक कृषि एफ.आर. कश्यप ने कहा कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। बीज की गुणवत्ता, उपलब्धता और वितरण व्यवस्था पर विभाग लगातार निगरानी रख रहा है तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने किसानों से अपील की कि वे केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही बीज खरीदें और खरीदी का बिल अवश्य लें। यदि बीज की गुणवत्ता या विक्रेताओं से संबंधित किसी प्रकार की शिकायत हो तो किसान अपने क्षेत्र के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अथवा उप संचालक कृषि कार्यालय, महासमुंद में शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

sitename%

कृषि विभाग ने बताया कि राज्य शासन का उद्देश्य खरीफ सीजन 2026 में किसानों को उन्नत बीज एवं उर्वरकों की समय पर और सुगमता से उपलब्धता सुनिश्चित करना है। इसके लिए जिलेभर में नियमित निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments