Homeछत्तीसगढ़पिथौरा में जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश, 10 जुआरी गिरफ्तार;...

पिथौरा में जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश, 10 जुआरी गिरफ्तार; 10,310 रुपए और ताश की 52 पत्ती जब्त

पिथौरा। पिथौरा थाना पुलिस ने बुधवार को बस स्टैंड बाजार के पीछे खुले स्थान पर चल रहे जुए के फड़ पर दबिश देकर 10 लोगों को पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और फड़ से कुल 10,310 रुपए नकद तथा ताश की 52 पत्ती का एक सेट जब्त किया है। मामले में आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 2:53 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि बस स्टैंड बाजार के पीछे कुछ लोग रुपए-पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर 52 पत्ती से जुआ खेल रहे हैं। सूचना के बाद प्रशिक्षु उपनिरीक्षक धर्मेश कुमार मरकाम हमराह पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। कार्रवाई के दौरान पुलिस को देखकर कुछ जुआरी मौके से भाग निकले, जबकि 10 लोगों को पकड़ लिया गया।

फड़ से मिली 10,310 रुपए की रकम

पुलिस ने मौके पर पकड़े गए आरोपियों की तलाशी लेने के साथ फड़ की रकम भी जब्त की। पुलिस के मुताबिक प्रकाश डडसेना के पास से 600 रुपए और फड़ से 500 रुपए, शेख अजीम के पास से 500 रुपए और फड़ से 500 रुपए, रमाकांत क्षेत्रपाल के पास से 600 रुपए और फड़ से 500 रुपए बरामद किए गए।

इसी तरह सुभाष अग्रवाल, मीना कुमार सिन्हा, लिलेश डडसेना, हरीश कुमार साहू, गंगाराम सिन्हा और ओमकार सिंह के पास से 500-500 रुपए तथा फड़ से 500-500 रुपए जब्त किए गए। मुकेश अग्रवाल के पास से 610 रुपए और फड़ से 500 रुपए मिले। पुलिस ने कुल 10,310 रुपए नकद जब्त किए।

ये 10 आरोपी पकड़े गए

पुलिस के अनुसार कार्रवाई में प्रकाश डडसेना, शेख अजीम, रमाकांत क्षेत्रपाल, सुभाष अग्रवाल, मीना कुमार सिन्हा, लिलेश डडसेना, मुकेश अग्रवाल, हरीश कुमार साहू, गंगाराम सिन्हा और ओमकार सिंह को पकड़ा गया।

मौके पर कार्रवाई, जमानत पर रिहाई

पुलिस ने बताया कि आरोपियों का कृत्य छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत पाए जाने पर मौके पर विधिवत गिरफ्तारी की गई। मामला जमानतीय होने के कारण सक्षम जमानतदार पेश करने और मुचलका भरने के बाद आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

कार्रवाई में प्रशिक्षु उपनिरीक्षक धर्मेश कुमार मरकाम के साथ आरक्षक 959, 879 और 946 शामिल रहे। पुलिस ने जब्त ताश की 52 पत्ती और नकदी को कब्जे में लेकर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

रिपोर्ट: दिलीप शर्मा 7879592500

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments