बाम्हनडीह में स्कॉर्पियो से पहुंची पुलिस टीम, कार्रवाई के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं
महासमुंद। बागबाहरा ब्लॉक के ग्राम बाम्हनडीह में गुरुवार अलसुबह पुलिस टीम द्वारा जगत गुप्ता के घर दबिश दिए जाने की खबर सामने आई है। ग्रामीणों के अनुसार, सुबह के समय एक स्कॉर्पियो वाहन से पुलिस टीम उनके घर पहुंची। बताया जा रहा है कि टीम बसना पुलिस से संबंधित है।
पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर गांव में चर्चा का माहौल है। हालांकि, छापेमारी किस मामले में की गई है और पुलिस की कार्रवाई का उद्देश्य क्या है, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
बेलटुकरी और खरियार रोड में भी कार्रवाई की चर्चा
इसी बीच बेलटुकरी निवासी मुकेश चंद्राकर तथा ओडिशा के खरियार रोड निवासी लता के घर भी पुलिस द्वारा छापा मारे जाने की जानकारी ग्रामीण स्तर पर सामने आ रही है। इन स्थानों पर हुई कार्रवाई और बाम्हनडीह में जगत गुप्ता के घर हुई दबिश के बीच कोई संबंध है या नहीं, इसकी भी फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस की आधिकारिक जानकारी का इंतजार
अलसुबह हुई इन कथित पुलिस कार्रवाइयों को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन पुलिस की ओर से अभी तक मामले, कार्रवाई के कारण, बरामदगी अथवा किसी गिरफ्तारी को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
WebMorcha इस मामले की जानकारी जुटा रहा है। पुलिस की आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद खबर को अपडेट किया जाएगा।


Recent Comments