महासमुंद/कोमाखान। कोमाखान में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा कोमाखान वन विभाग कार्यालय के सामने हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक सड़क की ओर आ रही जेसीबी से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक दूर जा फेंकी गई।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान ग्राम देवरी निवासी पूनीत तांडी, पिता स्व. शिवनारायण तांडी के रूप में बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि जेसीबी गली से मुख्य सड़क की ओर आ रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार युवक जेसीबी से जा भिड़ा।
टक्कर के बाद युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोमाखान पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस द्वारा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। हादसे की परिस्थितियों और जेसीबी चालक की भूमिका को लेकर पुलिस जांच कर रही है।


Recent Comments