Homeछत्तीसगढ़छठ महापर्व का समापन, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने...

छठ महापर्व का समापन, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने तोड़ा 36 घंटे का निर्जला व्रत

पटपरपाली-ब्रह्माण्डीह (कोमाखान)।

प्रकृति पूजा और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के आज अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया गया। ग्राम पंचायत पटपरपाली के ग्राम बाम्हणडीह में स्थित ऐतिहासिक बड़े तालाब घाट पर छठी मैया की पूजा-अर्चना की गई। चार दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व को लेकर महिला श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहा।

लोक आस्था के महापर्व छठ के अंतिम दिन सोमवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए तड़के प्रातःकाल से छठ पूजा स्थलों पर व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्रित हुई।

व्रती महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु और खुशहाली की कामना की। इसके साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का विधि-विधान से समापन हुआ।

छठ महापर्व का समापन, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने तोड़ा 36 घंटे का निर्जला व्रत
छठ महापर्व का समापन, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने तोड़ा 36 घंटे का निर्जला व्रत

विश्व विख्यात छठ महापर्व के इस अवसर पर ग्राम पंचायत पटपरपाली की सरपंच श्रीमती लता कमलेश टाण्डेय और प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित पटपरपाली के अध्यक्ष अधिवक्ता कमलेश कुमार टाण्डेय, साथ ही पंच मुकेश गुप्ता ने इस पावन अवसर पर सपरिवार उपस्थित होकर पूजा-अर्चना कर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया। छठ समापन के साथ प्रसाद ग्रहण किए और क्षेत्र की जनता की सुख-समृद्धि हेतु प्रार्थना की।

इस अवसर पर सरपंच श्रीमती लता कमलेश टाण्डेय ने बताया कि ग्राम पंचायत पटपरपाली के ग्राम ब्रह्माण्डीह में दशकों से निवासरत बिहार प्रदेश के निवासियों द्वारा मनाया जाने वाला लोक महापर्व छठ पूजा न केवल ग्राम में अपितु पूरे आसपास के वृहद क्षेत्र में प्रचलित है। यहां ब्रह्माण्डीह स्थित बड़े तालाब के छठ घाटों पर भोर से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। व्रती महिलाएं मंगल गीत गाकर पारंपरिक पूजन सामग्री, फल, ठेकुआ और सूप में सजाए गए प्रसाद के साथ घाटों पर पहुंचीं। इस दौरान छठी मैया के पारंपरिक गीतों और सूर्य उपासना से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

छठ महापर्व का समापन, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने तोड़ा 36 घंटे का निर्जला व्रत
छठ महापर्व का समापन, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने तोड़ा 36 घंटे का निर्जला व्रत

सरपंच श्रीमती लता कमलेश टाण्डेय ने व्रती महिलाओं से नए सुविधाजनक छठ घाट और मंदिर बनाने का वादा किया, ताकि सुविधाजनक रूप से छठ महापर्व की पूजा की जा सके।

चार दिवसीय चले छठ पर्व के समापन के बाद व्रती महिलाओं ने प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण किया। छठ पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान स्थानीय आयोजकों और श्रद्धालुओं ने पूजा की व्यवस्थाओं में सहयोग किया। इस पर्व में भारी संख्या में महिलाएं सपरिवार उपस्थित रहीं।

वेबमोर्चा | कल की बात आज
निष्पक्ष • निर्भीक • निरंतर
वेबसाइट: www.webmorcha.com

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments