बेमेतरा। छत्तीसगढ़ की एक प्रेमी जोड़ी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी कर ली. आत्महत्या से पहले प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भी भरी थी। बता दें, छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के नवागढ़ में एक में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
इस घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी छा गई. पूरा मामला नवागढ़ के वार्ड नंबर एक का है जहां पुरानी मंडी में इमली पेड़ पर सुबह-सुबह लोगों ने प्रेमी जोड़े की लटकते हुए प्रेमी जोड़ी को देखा गया. सूचना के बाद परिवार और पुलिस भी पहुंची। घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस जांच में जुट गई है और पंचनामा कर पीएम के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही मामले में देखने वाली बात है कि प्रेमी जोड़ी ने आत्महत्या करने से पहले प्रेमी ने प्रेमिका के मांग में सिंदूर भरा है इसके बाद उन्होंने मौत को गले लगा लिया.
घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैला हुआ है तो वही प्रेमी जोड़ों के द्वारा फांसी लगाने को लेकर कई तरह के सवाल उठ खड़े हो रहे हैं आखिर मौत से पहले विवाह हुई तो साथ में जीने की बजाय मौत को गले क्यो लगाया ? पुलिस (Police) इस मामले में पंचनामा कर परिजनों से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है, जिसके बाद आत्महत्या की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी.



Recent Comments