Homeछत्तीसगढ़पतेरापाली में पहली बार निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में...

पतेरापाली में पहली बार निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा गांव

बागबाहरा। “तेरा वैभव अमर रहे मां, हम दिन चार रहे न रहें” की भावना के साथ देश के 80वें स्वाधीनता दिवस के पावन राष्ट्रीय पर्व पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतेरापाली (बागबाहरा) में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। प्रधान पाठक मुरलीधर सिन्हा के मार्गदर्शन एवं अगुवाई में निकली इस तिरंगा यात्रा ने पूरे गांव को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विशाल तिरंगा हाथों में लेकर मानव श्रृंखला बनाई और गांव के प्रमुख मार्गों से तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों के साथ भारत माता के जयकारे लगाए, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह और देशभक्ति का वातावरण निर्मित हो गया। पतेरापाली गांव में यह पहली बार आयोजित ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा थी, जिसे ग्रामीणों ने भव्य और शानदार आयोजन बताया।

sitename%

तिरंगा यात्रा जब गांव के मुख्य मार्ग से होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-353 पर पहुंची, तो उस समय का दृश्य अत्यंत गरिमामय और रोमांचित कर देने वाला रहा। विशाल तिरंगे के साथ एकजुट होकर चल रहे छात्र-छात्राओं को देखकर ग्रामीणों ने भी यात्रा का जगह-जगह अभिनंदन किया और विद्यालय परिवार की इस पहल की सराहना की।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं जनप्रतिनिधि भी पूरे उमंग, उत्साह और ऊर्जा के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। प्रधान पाठक मुरलीधर सिन्हा की परिकल्पना, देशभक्तिपूर्ण सोच और विशेष पहल से आयोजित इस कार्यक्रम ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को गांव के लिए अविस्मरणीय बना दिया।

06 5 sitename%

गांव भ्रमण के बाद तिरंगा यात्रा पुनः विद्यालय परिसर पहुंची, जहां सभा का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

08 3 sitename%

सभा को संबोधित करते हुए संस्था प्रमुख मुरलीधर सिन्हा ने तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन में सहयोग के लिए सभी बच्चों, शिक्षक-शिक्षिकाओं और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। राष्ट्रीय प्रतीकों और राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना तथा उस पर गर्व करना हम सभी के लिए सौभाग्य का पल है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को मिष्ठान का वितरण किया गया।

07 3 sitename%

इस अवसर पर ग्राम पंचायत पतेरापाली की सरपंच सुश्री पद्मनी बांधे, उपसरपंच केवल यादव, SMC अध्यक्ष लीलाधर पटेल, उपाध्यक्ष श्रीमती किरण पटेल, ग्राम प्रमुख रूपलाल पटेल, सेवकराम बघेल, हीरालाल पटेल, ईश्वरी बांधे, विनोद सेन, ज्योति पटेल, ललिता परमार, लक्ष्मी यादव, शेखर पटेल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती हिरोंदी सेन, पद्ममा बांधे, ग्रांट सचिव श्रीमती पुरिया, विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक लखनलाल साहू, श्रीमती रूखमणी बंजारे आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments