Ank Jyotish January 2025: 30 जनवरी गुरुवार अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी Ank Jyotish जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है।

अंक 1 Ank Jyotish
गुरुवार आज किसी करीबी लोग से मुलाकात होगी। विचारों के आदान-प्रदान से समस्याओं का हल मिलेगा। कोई भी काम करने से पहले उससे संबंधित जानकारी लें। इससे काम आसानी से हो जाएंगे। किसी योजना पर काम करने के लिए अच्छा दिन है।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी
अंक 2 Ank Jyotish
गुरुवार को पैतृक प्रॉपर्टी संबंधी मनमुटाव चल रहा है तो शांति और आपसी सामंजस्य से सुलझाने की कोशिश करें। अनिर्णय की स्थिति में बड़े लोगों से सलाह-मशविरा करें। निश्चित सफलता मिलेगी।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी
अंक 3 Ank Jyotish
गुरुवार को बिजनेस के काम योजना बनाकर पूरे हो जाएंगे। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में आपको ज्यादा फायदा होने वाला है। पेमेंट कलेक्ट करने में ज्यादा समय लगाएं। सरकारी नौकरी वाले लोगों को स्पेशल ड्यूटी पर जाना पड़ सकता है।
शुभ अंक- 21
शुभ रंग- लाल
अंक 4 Ank Jyotish
गुरुवार को किसी की गलती को भूलकर उसे क्षमा करें। आपके शत्रु प्रबल रहेंगे, लेकिन आपको किसी प्रकार की क्षति नहीं होगी। वैवाहिक काम में व्यस्तता रहेगी। प्रेम में निराशा हो सकती है।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- भूरा
अंक 5 Ank Jyotish
गुरुवार को क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी है। स्थितियां बिगड़ सकती हैं। हानि हो सकती है। आज शेयर बाजार में निवेश न करें। कामकाज में कई विकल्प और अवसर सामने आ सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी में निर्णय न लें।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग-ग्रे
अंक 6 Ank Jyotish
गुरुवार को किसी भी प्रस्ताव को स्वीकार करने से पहले उसके फायदे और नुकसान को स्पष्ट रूप से समझें। सतर्क रहकर कार्य करना आपकी सफलता को सुनिश्चित करेगा।
शुभ अंक-19
शुभ रंग-नारंगी
अंक 7 Ank Jyotish
गुरुवार सुबह का समय आमदनी अच्छी बनाएगा और जमीन संबंधी कामों में सफलता मिलेगी। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। योजनाएं फलीभूत होंगी।
शुभ अंक- 29
शुभ रंग-सफेद
अंक 8 Ank Jyotish
गुरुवार दोपहर में यात्रा की संभावना है और रुके हुए काम बन सकते हैं। दिन के अंत में मन अशांत रहेगा। संतान से विवाद हो सकता है। आय भी कम रहेगी। अभी नया काम शुरू करने या काम बदलने के बारे में न सोचें तो बेहतर रहेगा।
शुभ अंक- 26
शुभ रंग-नीला

अंक 9 Ank Jyotish
गुरुवार को अज्ञात भय और चिंता रहेगी, समय पर काम नहीं हो पाएंगे। मेहनत के अनुसार आमदनी नहीं होगी। सरकारी कामों में रुकावटें आएंगी। दोपहर का समय आमदनी में बाधा डाल सकता है। व्यापार में संघर्ष करना पड़ेगा और नौकरी बदलने का मन करेगा।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया