Homeदेश - विदेशमानसून को लेकर बड़ा अपडेट: अगले 4-5 दिनों तक कई राज्यों में...

मानसून को लेकर बड़ा अपडेट: अगले 4-5 दिनों तक कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

नई दिल्ली मानसून को लेकर बड़ा अपडेट:। देशभर में मौसम तेजी से बदल रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 से 5 दिनों के दौरान दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है।

IMD ने बताया कि तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और दक्षिण कर्नाटक में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हो सकती है। कई इलाकों में गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

मानसून को लेकर क्या बोला मौसम विभाग?

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां तेजी से अनुकूल हो रही हैं। दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में 16 मई 2026 के आसपास मानसून की दस्तक हो सकती है।

विशेषज्ञों का कहना है कि समुद्र से नमी वाली हवाएं सक्रिय होने लगी हैं, जिससे बादल बनने की प्रक्रिया तेज हो रही है। इसके चलते कई क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं और तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि मानसून इस बार तय समय पर या उससे पहले आगे बढ़ सकता है।

उत्तर भारत में भी बारिश और तेज हवाओं का असर

IMD के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक तेज हवाओं और बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

पहाड़ी राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गुरुवार को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 15 और 16 मई को कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

कई राज्यों में लू का भी खतरा

एक तरफ जहां कई क्षेत्रों में बारिश होने वाली है, वहीं उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में रहेंगे। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस सप्ताह कई इलाकों में हीट वेव की स्थिति बनी रह सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments