जांजगीर-चांपा। शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप और फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने घटना का अश्लील वीडियो बनाकर पीड़िता के परिजनों से 2 लाख रुपये की मांग की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक फरार है।
यह है पूरा मामला
-
9 सितंबर को पीड़िता अपने परिचित के साथ मोटरसाइकिल से जा रही थी।
-
राहौद के पास 4 लड़कों ने उन्हें रोककर जंगल में ले गए।
-
वहां पीड़िता के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया गया और वीडियो भी बनाया गया।
-
पीड़िता और उसके परिचित से मोबाइल व बाइक भी छीन ली गई।
-
परिजनों से फोन कर 2 लाख की फिरौती मांगी।
-
अगली सुबह परिजनों को घटना बताई, जिसके बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई।
गिरफ्तार आरोपी
-
उत्तम प्रताप खूँटे (19 वर्ष), निवासी बिलारी
-
दुर्गेश कुमार सहिस (19 वर्ष), निवासी राहौद
-
खगेन्द्र गोड़ उर्फ सोम (18 वर्ष), निवासी राहौद
➡️ चौथा आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
पुलिस कार्रवाई
-
तीनों आरोपियों ने पूछताछ में अपराध स्वीकारा।
-
खुलासा हुआ कि आरोपी पहले भी इस तरह की वारदातें कर चुके हैं।
-
पुलिस ने सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
-
उन पर IPC की गंभीर धाराओं के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।






