Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: कई इलाकों में वज्रपात और आंधी-तूफान की चेतावनी

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: कई इलाकों में वज्रपात और आंधी-तूफान की चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम का मिजाज बदलने लगा है। आसमान में बादल छाने से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल गरजने के साथ हल्की बारिश भी हुई।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 4 दिनों तक सभी संभागों में एक-दो स्थानों पर तेज हवाओं के साथ गरज-चमक, वज्रपात और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। इस दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रह सकता है।

शुक्रवार को दुर्ग प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

छत्तीसगढ़, डिप्टी ब्रांच मैनेजर करोड़ों का सोना लेकर फरार, नकली जेवर रखकर किया खेल

मौसम विभाग ने शनिवार के लिए भी चेतावनी जारी की है। आज कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, दो दिन बाद हल्की बारिश के आसार भी जताए गए हैं।

राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और बारिश की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

कोमाखान में किसानों से करोड़ों की ठगी, महीनों भटकने के बाद कलेक्टर जनदर्शन में गुहार, तब दर्ज हुई FIR

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments