छत्तीसगढ़: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से महिला पत्रकार गंभीर, हालत नाजुक, चालक फरार

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में बुधवार रात तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से महिला पत्रकार गायत्री सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए कमल विहार स्थित वीवाई (VY) अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पत्रकार गायत्री सिंह 18 दिसंबर की रात करीब साढ़े 9 बजे स्कूटी से घर लौट रही थीं। इसी दौरान तेलीबांधा इलाके में सड़क पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का पहिया उनके पैरों के ऊपर से गुजर गया।

डॉक्टरों की रिपोर्ट: पैर काटने की आशंका

डॉक्टरों के मुताबिक, जिस पैर पर ट्रक का पहिया चढ़ा था, उसमें गंभीर चोट और ब्लड सर्कुलेशन बंद होने की स्थिति बन गई है। सर्जरी के बाद पैर हटाने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, दूसरे पैर में भी ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित बताया गया है। फिलहाल उन्हें 48 घंटे के ऑब्जरवेशन में रखा गया है।

बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन तेज: उस्मान हादी की मौत के बाद ढाका समेत कई इलाकों में आगजनी और तोड़फोड़

चालक मौके से फरार

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि फरार चालक की पहचान की जा सके।

पुलिस का बयान

तेलीबांधा थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया कि घायल महिला को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। पैरों में अत्यधिक चोट होने के कारण डॉक्टरों ने सर्जरी की सलाह दी है। पुलिस ट्रक और उसके चालक की पहचान के लिए सभी संभावित प्रयास कर रही है।

स्थानीय लोगों ने पहुंचाई मदद

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत महिला पत्रकार की मदद की और एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार ट्रक चालक की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

📲 इस खबर को तुरंत शेयर करें

Hot this week

छत्तीसगढ़ की नई पहल: CS ने खुद भरी अपनी जानकारी, नागरिकों के लिए शुरू हुई स्व-गणना!

ब्रेकिंग न्यूज़: छत्तीसगढ़ में शुरू हुई स्व-जनगणना प्रक्रिया रायपुर: माउंटेनाईर...

कनाडा T20 विश्व कप मैच ICC भ्रष्टाचार जांच के तहत!

ब्रेकिंग न्यूज़: कप्तान दिलप्रीत बजवा पर नया डॉक्यूमेंट्री खुलासा शुक्रवार...

दक्षिण कोरिया में भेड़िया कैसे बना फरार अपराधी?

ब्रेकिंग न्यूज: दक्षिण कोरिया के चिड़ियाघर से एक भेड़िया...

Topics

छत्तीसगढ़ की नई पहल: CS ने खुद भरी अपनी जानकारी, नागरिकों के लिए शुरू हुई स्व-गणना!

ब्रेकिंग न्यूज़: छत्तीसगढ़ में शुरू हुई स्व-जनगणना प्रक्रिया रायपुर: माउंटेनाईर...

कनाडा T20 विश्व कप मैच ICC भ्रष्टाचार जांच के तहत!

ब्रेकिंग न्यूज़: कप्तान दिलप्रीत बजवा पर नया डॉक्यूमेंट्री खुलासा शुक्रवार...

दक्षिण कोरिया में भेड़िया कैसे बना फरार अपराधी?

ब्रेकिंग न्यूज: दक्षिण कोरिया के चिड़ियाघर से एक भेड़िया...

नेपल्स में बैंक डाकुओं ने 25 लोगों को बंधक बनाया, फिर सुरंग से भागे!

ब्रेकिंग न्यूज़: शहर में हथियारबंद अपराधियों की गिरफ्तारी में...

क्या LIV गोल्फ के अंत की शुरुआत हो रही है?

ब्रेकिंग न्यूज: LIV गोल्फ के भविष्य पर चल रही...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img