Homeछत्तीसगढ़दीपक बैज का मोदी सरकार पर हमला: “देशवासियों को काम कम करने...

दीपक बैज का मोदी सरकार पर हमला: “देशवासियों को काम कम करने की सलाह देना दुर्भाग्यपूर्ण”

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया अपील ने महंगाई, पेट्रोल-डीजल और गैस संकट से जूझ रही जनता के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है।

दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों से उर्वरक कम उपयोग करने, कामकाजी लोगों से वर्क फ्रॉम होम करने, महिलाओं से खाद्य तेल और गैस का उपयोग कम करने तथा लोगों से सोना और विदेश यात्रा से बचने की अपील की है। कांग्रेस ने इसे जनता की परेशानियों से ध्यान हटाने का प्रयास बताया।

महिला की निजी तस्वीरें वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

“उर्वरक संकट से जूझ रहे किसान”

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देश में पिछले कई वर्षों से उर्वरकों की कमी बनी हुई है। छत्तीसगढ़ में करीब 15 लाख मीट्रिक टन उर्वरक की आवश्यकता है, लेकिन अभी तक सीमित मात्रा ही सोसायटियों तक पहुंच पाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उर्वरक नहीं मिलने और महंगे दामों के कारण किसानों की उत्पादकता घट रही है और वे कर्जदार होते जा रहे हैं।

“महंगाई से बिगड़ चुका है रसोई का बजट”

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के कार्यकाल में आवश्यक वस्तुओं के दाम कई गुना बढ़ गए हैं। पार्टी ने आटा, दाल, तेल, दूध, गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल जैसी रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों की तुलना यूपीए सरकार के समय से करते हुए महंगाई पर सवाल उठाए।

1 जुलाई 2026 से लागू होगी नई ग्रामीण रोजगार एवं आजीविका व्यवस्था, अब 125 दिनों तक मिलेगा रोजगार

“पेट्रोल-डीजल पर भारी टैक्स”

दीपक बैज ने कहा कि बीते 12 वर्षों में पेट्रोलियम उत्पादों पर भारी टैक्स लगाकर जनता की जेब से लाखों करोड़ रुपये वसूले गए। उन्होंने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम होने के बावजूद जनता को राहत नहीं दी गई।

“विदेश यात्राओं पर खर्च और जनता को बचत की सलाह”

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं पर भी सवाल उठाए। पार्टी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री के विदेशी दौरों और विशेष विमान पर भारी खर्च किया गया, जबकि आम जनता को खर्च कम करने की सलाह दी जा रही है।

“मोदी सरकार संकट संभालने में असफल”

पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, ईंधन संकट और आवश्यक वस्तुओं के दामों में बढ़ोतरी से आम आदमी कर्जदार हो रहा है। पार्टी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जनता की समस्याओं का समाधान करने में असफल साबित हुई है।

सफलता की कहानी: गेंदा की खेती ने बदल दी किसान की जिंदगी, राष्ट्रीय बागवानी मिशन से मिली नई पहचान

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments