रायपुर में भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच: आज पहुंचेगी दोनों टीमें, ब्लैक टिकट बेचते दो युवक हिरासत में

भारत–दक्षिण अफ्रीका

रायपुर। भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच को लेकर राजधानी रायपुर में क्रिकेट fever चरम पर है। 3 दिसंबर को शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मुकाबले के लिए टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा, विराट कोहली और अन्य खिलाड़ी आज रायपुर पहुंच रहे हैं, जिन्हें देखने के लिए क्रिकेट प्रेमियों में बड़ा उत्साह है।

ब्लैक टिकट बेचते दो युवक गिरफ्तार

मैच से पहले ब्लैक टिकट बेचने की कोशिश में लगे दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग टिकट खरीदकर महंगे दामों में बेच रहे हैं। जानकारी मिलते ही भारत माता चौक के पास घेराबंदी कर फाफाडीह निवासी ऋतिक माकीजा और देवव्रत माकीजा को पकड़ा गया।
थाना प्रभारी दीपक पासवान ने बताया कि दोनों आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की गई है और पुलिस ऐसे लोगों पर कड़ी नजर रखे हुए है।

ऑनलाइन टिकट वालों की भीड़, स्टूडेंट काउंटर पर धक्कामुक्की

इंडोर स्टेडियम में ऑनलाइन टिकट बुक कराने वालों को फिजिकल टिकट दिए जा रहे हैं।
सोमवार को स्टूडेंट्स के लिए रिज़र्व टिकट काउंटर खुला, जिसके लिए सुबह 4 बजे से ही लंबी लाइन लग गई थी।
टिकट बिक्री सुबह 10 बजे शुरू हुई, लेकिन इससे पहले ही युवाओं में धक्कामुक्की की स्थिति बन गई।

  • लड़कियों ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की

  • पुलिस से कहासुनी हुई

  • भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा

मैच में भीषण भीड़ और टिकट को लेकर बढ़ती मांग को देखते हुए पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

ये भी पढ़ें...

[wpr-template id="218"]