होम

June Monthly Horoscope: सिंह राशि को जून 2024 सम्हलकर चलने की जरूरत

Webmorcha.com

June 2024 Monthly Horoscope: सिंह राशि  वर्ष का पांचवा माह जून बेहद खास माना जाता है, जो हिंदू पंचांग के अनुसार,ज्येष्ठ और आषाढ़ माह में पड़ता है। इस माह की शुरुआत ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि के साथ हो रही है, जो आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष नवमी तिथि के साथ होगा। June 2024 इस दौरान कई बड़े-बड़े व्रत त्योहार इस माह मनाए जा रहे हैं। माह अपरा एकादशी, के साथ शनि जयंती, वट सावित्री व्रत, गंगा दशहरा, निर्जला एकादशी, देव स्नान पूर्णिमा आदि पर्व मनाए जा रहे हैं। आइए जानते हैं जून माह में आपके सिंह राशि पर कैसा होगा इसका असर….

सिंह

सिंह राशि के जातकों के लिए जून का महीना मिलाजुला रहने वाला है। इस माह आपको भाग्य के भरोसे बैठने की बजाय अपने कर्म पर ज्यादा विश्वास करना होगा। यदि आप सही दिशा में सही तरीके से प्रयास करते हैं तो आपको करियर-कारोबार में मनचाही सफलता जरूर मिलेगी। सिंह राशि जून महीने की शुरुआत में नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अप्रत्याशित बदलाव झेलना पड़ सकता है। इस दौरान आपको न सिर्फ अपने करियर-कारोबार बल्कि अपने निजी जीवन से जुड़े कुछ बड़े निर्णय लेने पड़ सकते हैं। हालांकि ऐसा करते समय आपको अपने शुभचिंतकों की सलाह जरूर लेना चाहिए।

June Monthly Horoscope: कर्क राशि के लिए जून 2024 बेहद खास

जून माह के मध्य में अचानक से लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। सिंह राशि  यात्रा शुभ एवं मनचाही सफलता दिलाने वाली साबित होगी। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। आपके करियर का ग्रॉफ तेजी से आगे बढ़ता हुआ नजर आएगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह समय आपके लिए शुभ रहने वाला है। जिन लोगों के साथ आपके संबंध बिगड़ गये थे वो आपसे एक बार फिर दोबारा जुड़ने का प्रयास करते हुए नजर आएंगे। लव लाइफ खुशियों से भरी रहेगी। सिंह राशि  लव पार्टनर की तरफ से कोई सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है। इस दौरान किसी बुजुर्ग अथवा प्रभावी व्यक्ति की मदद से पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद दूर होंगे।

सिंह राशि  माह के उत्तरार्ध में किसी कार्य को जल्दबाजी अथवा असमंजस की स्थिति में करने से बचें। इस दौरान आपका बड़बोलापन आपको नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में इस दौरान लोगों के साथ सोच-समझकर बात व्यवहार करें। जून माह में व्यर्थ का तनाव लेने से बचें और यदि आपको किसी तरह की शारीरिक दिक्कत है तो उसके इलाज में जरा भी लापरवाही न बरते। सिंह राशि  प्रेम-प्रसंग की दृष्टि से यह माह आपके लिए सामान्य रहने वाला है। विवाहित लोगों कादांपत्य जीवन भी सुखमय बना रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री लक्ष्मीनारायण की पूजा एवं श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

https://www.facebook.com/webmorcha

ये भी पढ़ें...