Homeछत्तीसगढ़महासमुंद, चार युवकों की दर्दनाक मौत, बिजली खंभे से टकराई तेज रफ्तार...

महासमुंद, चार युवकों की दर्दनाक मौत, बिजली खंभे से टकराई तेज रफ्तार बाइक, गांव में पसरा मातम

महासमुंद। सरायपाली सिटी में शनिवार दोपहर को एक सड़क घटना हुई है। बता दें, शीतला मंदिर के पास एक तेज रफ्तार बाइक बिजली खंभे से जा टकराई, जिससे घटना पर ही 2 युवकों की मौत हो गई. वहीं दो गंभीर रूप से घायल युवकों ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया. हादसा इतना भयानक था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए. बताया जा रहा है कि चारों युवक एक ही बाइक पर सवार थे और तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने के कारण हादसे के शिकार हुए.

इस घटना में अनिस बाघ पिता प्रहलाद बाघ, किशन भोई पिता राजकुमार भोई की मौके पर ही मौत हुई. वहीं मनीष बाघ पिता अहरलाद बाघ, गोपाल प्रधान पिता नरेंद्र प्रधान गंभीर रूप से घायल हुए थे. घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में भर्ती कराया गया था, जहां दोनों युवकों की भी मौत हो गई. चारों युवक बेलमुंडी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं और सभी की उम्र 20 से 22 वर्ष के बीच है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments