Homeछत्तीसगढ़महासमुंद, बराती गाड़ी पलटी, दो की मौत, 6 घायल

महासमुंद, बराती गाड़ी पलटी, दो की मौत, 6 घायल

महासमुंद। जिले के झल हाइवे में बीती देर रात दर्दनाक सड़क दुघर्टना हो गई। इस घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है इस घटना में 6 लोग गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। जानकारी के अनुसार, बरभांठा से ओडिशा साराबोग बरात लेकर यहां से गए हुए थे। जो शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। तभी बरेकेल कला नरतोरा (झलप) के अशोक लिलेंड वाहन पलट गई जिससे घटना स्थल पर ही धनेयवर भारद्वाज ( 27) बरभाठा और नैनदास टंडन (40) खैरझिटी की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 5 से 6 लोग गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। इस वाहन में करीब 15 लोग सवार होना बताया जा रहा है।

सूचना पर तत्काल घटना स्थल पर पुलिस पहुंच गई। सभी घायलों को नजदीकी के अस्पताल तुमगांव पहुंचाया गया। बताया जा रहा है, वाहन के टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई।

महासमुंद
महासमुंद

Today’s Rashiphal : इस राशि पर होगी शनिदेव की कृपा, जानें राशिफल

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments