छत्तीसगढ़ की बेटी संजू ने रचा इतिहास: भारत को दिलाया वर्ल्ड कप, बनीं मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर
रायपुर/दुर्ग/कोरबा: छत्तीसगढ़ की होनहार बेटी संजू देवी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मेहनत और जज्बे के सामने कोई बाधा मायने नहीं रखती। ढाका में 15 से 25 नवंबर तक आयोजित महिला कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय टीम ने चीनी ताइपे को 35-28 से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब जीता, और इस जीत में सबसे अहम भूमिका रही कोरबा की संजू देवी की। उनके दमदार प्रदर्शन की बदौलत उन्हें मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर (MVP) चुना गया।
🔷 रायपुर और दुर्ग में संजू का जबरदस्त स्वागत
वर्ल्ड कप जीतने के बाद 26 नवंबर को संजू रायपुर पहुंचीं, जहां उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने उन्हें सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं। इसके बाद वे दुर्ग सांसद विजय बघेल से मिलीं, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी टीम को बधाई दे चुके हैं।
🔷 “मैच बेहद चुनौतीपूर्ण थे” — संजू देवी
संजू ने कहा कि टूर्नामेंट में कुल 11 टीमों के खिलाफ मुकाबले हुए और हर मैच चुनौतीपूर्ण रहा। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय टीम, कोच और माता-पिता को दिया और छत्तीसगढ़ की बेटियों को संदेश देते हुए कहा— “जिस क्षेत्र में आगे बढ़ना है, उसकी पूरी निष्ठा से मेहनत करें, सफलता जरूर मिलेगी।”
🔷 एशियन चैंपियनशिप में भी लहराया था परचम
मार्च 2025 में ईरान में आयोजित 6वीं महिला एशियन कबड्डी चैंपियनशिप में भी संजू ने स्वर्ण पदक जीता था। उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर ही उन्हें वर्ल्ड कप टीम में चुना गया। टूर्नामेंट के पहले मैच से ही वे सबसे अलग दिखीं और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनीं।
🔷 छत्तीसगढ़ की धरती से निकली विश्व विजेता
संजू देवी कोरबा जिले के दूरस्थ पाली ब्लॉक के केराकछार गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता रामजी यादव किसान हैं और परिवार सामान्य आर्थिक स्थिति से आता है। संजू ने गांव में ही पढ़ाई की और बचपन से ही कबड्डी खेलना शुरू कर दिया था। पिता बताते हैं— “हमने हमेशा गरीबी में गुजारा किया, लेकिन बेटी को कभी रोका नहीं। उसकी लगन देखकर आज पूरा गांव गर्व महसूस कर रहा है।”
गांव में अब उनके स्वागत की जोरदार तैयारियाँ चल रही हैं।
#WATCH | Raipur, Chhattisgarh | On Indian Women’s Kabaddi Team winning the Kabaddi World Cup 2025, team member Sanju Devi said, “… We had it in our mind that we have to make this World Cup ours… We have reached here by staying united and supporting each other… Women just… pic.twitter.com/5A87P13MPt
27 नवंबर 2025 आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग तरह की ऊर्जा लेकर आया है। किसी को रिश्तों में समाधान मिलेगा तो किसी को तनाव से गुजरना पड़ सकता है। कुछ राशियों को करियर और सामाजिक जीवन में बड़ी तरक्की का मौका मिलेगा, जबकि कुछ को अंदरूनी संतुलन बनाए रखने की ज़रूरत होगी। जानिए आज का विस्तृत राशिफल—
♈ मेष राशि (Aries)
आज का फोकस: मानसिक स्पष्टता और शांति
आज मेष राशि के जातकों का मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है। निजी जीवन और रिश्तों में कुछ ग़लतफहमियाँ पनप सकती हैं, इसलिए शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। जल्दबाज़ी नुकसान दे सकती है।
कैरियर: निर्णय लेने में उतार-चढ़ाव रहेगा, टीमवर्क में धैर्य रखें।
लव लाइफ: साथी से छोटी बातों पर विवाद संभव, शांत रहें।
स्वास्थ्य: तनाव और सिरदर्द से बचने के लिए मेडिटेशन लाभ देगा। भाग्यशाली अंक: 6 भाग्यशाली रंग: गहरा नीला
♉ वृषभ राशि (Taurus)
आज का फोकस: संबंधों में मजबूती और सकारात्मकता
वृषभ राशि वालों के लिए यह दिन खुशियों और उत्साह से भरा रहेगा। कोई लंबा रुका काम पूरा हो सकता है। परिवार और मित्रों के साथ समय शानदार बीतेगा।
कैरियर: नए अवसर प्राप्त होंगे, मीटिंग्स सफल होंगी।
लव लाइफ: रिश्तों में मिठास आएगी और संवाद बेहतर रहेगा।
स्वास्थ्य: मानसिक शांति बनी रहेगी। भाग्यशाली अंक: 3 भाग्यशाली रंग: गहरा हरा
♊ मिथुन राशि (Gemini)
आज का फोकस: भावनाओं पर नियंत्रण और धैर्य
आज मिथुन राशि वालों को अपने विचारों को स्पष्ट करने में दिक्कत आ सकती है। मूड में उतार-चढ़ाव रहेगा।
कैरियर: काम में देरी या टकराव संभव।
लव लाइफ: पार्टनर के साथ बातचीत में संवेदनशीलता रखें।
स्वास्थ्य: मानसिक थकान, ध्यान करने का समय निकालें। भाग्यशाली अंक: 8 भाग्यशाली रंग: लाल
♋ कर्क राशि (Cancer)
आज का फोकस: रिश्तों में संवाद और धैर्य
कर्क राशि वालों के लिए आज कुछ विवाद या मानसिक असंतोष के संकेत हैं। कोई छोटी बात बड़ा रूप ले सकती है।
महासमुंद 26 नवम्बर 2025/ खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान धान खरीदी प्रक्रिया में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने राज्य शासन द्वारा सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में टेमरी अंतर्राज्यीय जांच चौकी वन विभाग, तहसील बागबाहरा में पदस्थ कर्मचारी साजिद मोहम्मद को लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने पर कलेक्टर विनय लंगेह द्वारा निलंबित कर दिया गया है। एवं विभागीय जांच हेतु संस्थित किया गया है। एस्मा के तहत यह कार्रवाई की गई है।
अनुविभागीय अधिकारी बागबाहरा द्वारा भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार, जांच चौकी में स्थापित वाहन पंजी में आयातित वाहनों की प्रविष्टियाँ अव्यवस्थित पाई गईं। पंजी में वाहनों के संबंध में बिल/बिजक, मोबाइल नंबर तथा अन्य आवश्यक विवरण दर्ज नहीं किए गए थे। इस संबंध में दिए गए कारण बताओ नोटिस पर कर्मचारी साजिद मोहम्मद द्वारा प्रस्तुत जवाब भी अस्पष्ट एवं असंतोषजनक पाया गया। साथ ही संबंधित कर्मचारी ने धान के अवैध परिवहन को रोकने हेतु कलेक्टर (खाद्य शाखा) द्वारा जारी निर्देशों का पालन नहीं किया। इससे यह स्पष्ट हुआ कि कर्मचारी अपने कर्तव्य एवं दायित्वों के प्रति लापरवाह तथा अनुशासनहीन है।
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन ने धान खरीदी अवधि 15 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक सभी संलग्न कर्मचारियों पर छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विच्छिन्नता निवारण अधिनियम ( ESMA ACT) 1979 लागू किया है, जिसके तहत कर्तव्यहीनता को अपराध माना गया है। साजिद मोहम्मद द्वारा इस अधिनियम का भी उल्लंघन पाया गया।
इन्हीं तथ्यों को आधार मानते हुए कलेक्टर विनय लंगेह ने कर्मचारी साजिद मोहम्मद भृत्य/चौकीदार, कृ.उ.म.स. बागबाहरा, टेमरी जांच चौकी को तात्कालिक प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश जारी किए हैं। निलंबन अवधि में उन्हें शासन नियमों के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा।
ED की बड़ी कार्रवाई: 2500 करोड़ के छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में 29 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों के खिलाफ लगभग 7,000 पन्नों का छठवां पूरक चालान ACB/EOW की विशेष अदालत में पेश किया है।
चालान जिन आरोपियों के खिलाफ पेश किया गया है, उनमें पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास, अतुल सिंह, मुकेश मनचंदा, नितेश पुरोहित, यश पुरोहित और दीपेंद्र चावड़ा शामिल हैं। EOW का यह कदम मामले की निष्पक्ष व विस्तृत जांच की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
ED कर रही है जांच, 3200 करोड़ से अधिक का घोटाला
इस पूरे मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) समानांतर जांच कर रही है। ED द्वारा दर्ज FIR में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला 3200 करोड़ रुपए से अधिक का है। FIR में राजनीतिक नेताओं, आबकारी विभाग के अधिकारियों, कारोबारी और कई प्रभावशाली लोगों के नाम शामिल हैं।
ED की जांच में सामने आया कि तत्कालीन भूपेश बघेल सरकार के दौरान IAS अधिकारी अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के तत्कालीन MD AP त्रिपाठी, और कारोबारी अनवर ढेबर के सिंडिकेट ने इस घोटाले को अंजाम दिया।
क्या है छत्तीसगढ़ शराब घोटाला?
छत्तीसगढ़ में वर्ष 2019 से 2023 के बीच शराब नीति में बदलाव के बाद घोटाले को बड़े पैमाने पर अंजाम दिया गया। इस दौरान:
चहेते सप्लायरों को लाभ पहुंचाने के लिए लाइसेंस की शर्तें बदली गईं।
नोएडा की एक कंपनी के माध्यम से नकली होलोग्राम और नकली सील तैयार करवाई गईं।
नकली होलोग्राम लगी महंगी शराब की बोतलों की बिक्री सरकारी दुकानों के माध्यम से करवाई जाती थी।
चूँकि होलोग्राम नकली थे, इसलिए बिक्री का रिकॉर्ड शासन के सिस्टम में दर्ज नहीं होता था।
एक्साइज टैक्स दिए बिना शराब की बिक्री से शासन को भारी नुकसान हुआ।
इस तरह सरकार को 2165 करोड़ रुपए के टैक्स का नुकसान पहुंचाने का आरोप है। जांच में यह भी सामने आया कि यह रकम कांग्रेस भवन निर्माण, नेताओं, अधिकारियों और मंत्रियों तक बांटी गई।
राजिम। “आरण्यक, ग्राम्य और नगरीय जीवन शैलियों को एक सूत्र में पिरोने वाली भारतीय संस्कृति का सांस्कृतिक प्रतिनिधित्वकर्ता भारत का जनजातीय समाज ही है, जिसका अपना एक गौरवशाली इतिहास और सामाजिक संगठन है, जिसकी समृद्ध परंपराएँ और गहरी आध्यात्मिक चेतना हमें उनसे बहुत कुछ सीखने के लिए प्रेरित करती है। भारत के इतिहास में जनजातीय समाज के उल्लेखनीय योगदान को अंग्रेजों ने षड्यंत्रपूर्वक विलुप्त किया और जनजातीय समाज को पिछड़ा, गरीब और हाशिए पर पड़ा समाज बताया।” स्थानीय शासकीय राजीवलोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जनजाति गौरव दिवस के निमित्त मंगलवार को ‘जनजाति समाज का गौरवशाली अतीत’ विषय पर आहूत व्याख्यानमाला में मुख्य वक्ता की आसंदी से वरिष्ठ पत्रकार अनिल पुरोहित ने उक्त विचार व्यक्त किए।
पत्रकार पुरोहित ने अपने संबोधन में जनजातीय समाज के प्रति भारत में व्याप्त मिथ्या धारणाओं को समाप्त करने की जरूरत पर बल देते हुए कि भारतीय संस्कृति और सीमाओं के अतिक्रमण के इरादे से आए मुगल आक्रांताओं और बाद में ब्रिटिश सत्ता के खिलाफ सतत संघर्ष जनजातीय समाज का गौरवशाली अध्याय है, जिसे अंग्रेजों ने तथ्य व सत्य से परे जाकर केवल इसलिए विलुप्त करने का कुचक्र रचा, क्योंकि अंग्रेजी सत्ता को सबसे अधिक चुनौती तब भारत के वन्य क्षेत्रों से ही मिली थी, जिससे ब्रितानी हुक्मरानों का अहं चोटिल हुआ था। इस्लामिक आक्रांताओं से लेकर ब्रिटिश सत्ता के खिलाफ जनजाति समाज के सतत संघर्ष और पुंजा भील, रानी दुर्गावती, तिलका माँझी, बुद्धु भगत, बुद्धु भगत के बेटों हलधर-गिरधर व बेटियों रुनियाँ-झुनियाँ, सिद्धो-कान्हू के साथ उनकी बहनों फूलो-झानों, शंकर शाह, रघुनाथ शाह, भीमा नायक से लेकर भगवान बिरसा मुण्डा, वीर नारायण सिंह, गुण्डाधुर, सुरेन्द्र साय, लालसिंह माँझी आदि जनजातीय समाज के हुतात्मा बलिदानियों की चर्चा करते हुए पुरोहित ने जनजातीय समाज के सामाजिक, आर्थिक, आध्यात्मिक विषयों के साथ ही उनकी समृद्ध ज्ञान-परंपरा पर भी प्रकाश डाला। पुरोहित ने कहा कि जनजाति समाज पुरातन काल से प्रकृति पूजक रहा है। स्त्री-पुरुष में समानता का भाव जनजाति समाज की समृद्ध संस्कृति का हिस्सा है। आज नई पीढ़ी को उस परम्परा और ज्ञान से अवगत कराने की आवश्यकता है। जनजातीय समाज के प्रति व्याप्त विकृत धारणाओं को खत्म करना और जनजातीय समाज के समूचे गौरवशाली इतिहास का अध्ययन व अध्यापन आज समय की मांग है।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि छाया राही ने जनजातीय समाज के तीज-त्योहार, नृत्य, संगीत एवं रीति-रिवाज बताए और अध्यक्षता कर रहीं प्राचार्य डॉ. सविता ने जनजातीय समाज की जागरुकता पर बल दिया
पत्रकार पुरोहित
व्याखायानमाला की अध्यक्षता कर रहीं महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सविता मिश्रा ने अपने उद्बोधन में असतो मा सद्गमय तमसो मा ज्योतिर्गमय की अवधारणा को बताते हुए देवशक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि जनजाति समाज में सभी को औषधि का अच्छा ज्ञान है। आदिवासी समाज ने मातृ शक्ति को बहुत महत्व दिया है। इस समाज में महिला-पुरुष, दोनों को अपना जीवनसाथी चुनने की स्वतंत्रता है। यह समाज सभी को सम्मान देता है। आज जनजातीय समाज को जागरूक होने की अत्यंत आवश्यकता है। कार्यक्रम मुख्य अतिथि व महा. जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष छाया राही ने कहा कि तीज-त्योहार, नृत्य, संगीत एवं रीति-रिवाज जनजातीय समुदाय की पहचान हैं। सुश्री राही ने जनजाति समाज शिक्षित होने पर बल दिया, जिससे जागरुकता आएगी और समाज का विकास होगा। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए गोंडी धर्म संरक्षण समिति युवा प्रकोष्ठ के जिला संरक्षक पूरणमल नेताम ने रामायणकाल से लेकर वर्तमान काल तक जनजातियों के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि जनजाति समाज स्वाभिमानी समाज है। हमेशा लोगों के मदद के लिए तत्पर रहा है। जनजाति समाज सामूहिक रूप से कार्य करने में विश्वास रखते हैं। इन्हें अपने परिवार एवं समाज में रहने में ही आनंद आता है। गोंडी धर्म संरक्षण समिति युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शंकरलाल छेदेहा ने सामाजिक व्यवस्था और प्रतीकों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
राजीवलोचन महाविद्यालय में ‘जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत’ विषय पर हुई व्याख्यानमाला, पूरणसल नेताम व शंकरलाल छेदेहा ने भी जनजाति समाज के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला
भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती पर आहूत इस कार्यक्रम का शुभारंभ बड़ादेव की पूजा अर्चना कर पारंपरिक रीति से हुआ। रानी दुर्गावती, बिरसा मुंडा, वीर गुण्डाधुर, वीर नारायण सिंह के चित्र के समक्ष धूपदीप, पुष्प अर्पण कर राजकीय गीत का गायन किया गया। अपने प्रास्ताविक भाषण में कार्यशाला के उद्देश्य पर व्याख्यानमाला के संयोजक सहा. प्राध्यापक आकाश बाघमारे ने प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर को जनजातीय समाज से संबंधित रंगोली व चित्रों से सजाया गया था। व्याख्यानमाला का संचालन कैप्टन डी. के. धुर्वा ने किया एवं आभार प्रदर्शन सहा. प्राध्यापक एम. एल. वर्मा ने किया। कार्यक्रम का समापन बड़ादेव की आरती के साथ हुआ। इस दौरान डॉ. समीक्षा चंद्राकर, प्रो. चित्रा खोटे, डॉ. राजेश बघेल, डॉ. भानुप्रताप नायक, योगेश तारक, श्वेता खरे, मनीषा भोई, मुकेश कुर्रे, डॉ. देवेंद्र देवांगन, तामेश्वर मार्कण्डेय, ख़ोमन साहू, डॉ. ग्रीष्मा सिंह, नेहा सोनी, डॉ. सर्वेश कौशिक पटेल, वाणी चंद्राकर, मनीष साहू, डाहरू सोनकर, डॉ. अश्विनी साहू, तोपचंद बंजारे, प्रदीप टंडन सोनम चंद्राकर, सुमन साहू, शुभम शर्मा, वासुदेव धीवर , मनीष साहू, गरिमा साहू, टेमन साहू, खूबलाल साहू आदि जनभागीदारी शिक्षक एवं कर्मचारी गण के साथ-साथ महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।
———————-
महासमुंद टेमरी जांच चौकी में बड़ी कार्रवाई: 720 कट्टा अवैध धान और 315 क्विंटल चावल जप्त
महासमुंद, 26 नवंबर 2025। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर अवैध धान और चावल के परिवहन व संग्रहण पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को महासमुंद जिले के विभिन्न क्षेत्रों में राजस्व, वन, मंडी और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 720 कट्टा अवैध धान और 315 क्विंटल चावल जप्त किया है।
टेमरी अंतर्राज्यीय जांच चौकी में 315 क्विंटल चावल जप्त
बागबाहरा विकासखंड के टेमरी अंतर्राज्यीय जांच चौकी में जांच के दौरान एक वाहन से 315 क्विंटल चावल बिना वैध दस्तावेजों के परिवहन करते पाया गया। वन विभाग और जांच चौकी टीम ने चावल को तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना बागबाहरा को सुपुर्द किया।
अवैध धान और चावल के परिवहन
बागबाहरा कला में 150 कट्टा धान जब्त
एक अन्य कार्रवाई में ग्राम बागबाहरा कला में संयुक्त टीम ने 150 कट्टा अवैध धान जप्त कर उसे नियम अनुसार मंडी/थाना को सौंपा। संबंधित व्यक्तियों पर आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।
सरायपाली क्षेत्र में 470 कट्टा धान की जब्ती
ग्राम मलदामाल: छापेमारी के दौरान टीम ने 365 कट्टा अवैध धान बरामद किया।
ग्राम चारभाठा: संतोष गुप्ता के निजी गोदाम से 105 कट्टा धान बिना वैध दस्तावेजों के पाया गया। सभी धान को थाना सिंघोड़ा में जमा कराया गया।
ग्राम पिपरौद: जांच में 100 कट्टा अवैध धान मिला, जिसे मंडी प्रबंधन को सौंपा गया।
अवैध धान और चावल के परिवहन
कलेक्टर का निर्देश – नियमित जांच व सख्त कार्रवाई जारी रहेगी
कलेक्टर ने सभी उपार्जन केंद्रों और अंतर्राज्यीय जांच चौकियों को निर्देश दिए हैं कि संदिग्ध वाहनों की नियमित जांच करें। उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए ऐसी संयुक्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। NH-49 स्थित सुकली के पास ट्रक और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर में पाँच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है।
सूत्रों के अनुसार, स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग नवागढ़ क्षेत्र के रहने वाले थे और बारात से वापस लौट रहे थे। पंतोरा गांव में बारात गई थी और रात को लौटते समय यह दर्दनाक टक्कर हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस दल मौके पर पहुंच गया और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। वहीं, कलेक्टर और एसपी ने जिला अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इस हादसे में आर्मी के दो जवान भी शामिल बताए जा रहे हैं।
मृतकों की पहचान
विश्वनाथ देवागन, पिता – सुखरु देवागन (उम्र 43 वर्ष)
राजेंद्र कश्यप, पिता – कोमल कश्यप (उम्र 27 वर्ष)
पोमेश्वर जलतारे, पिता – पुरुषोत्तम जलतारे (उम्र 33 वर्ष)
Aaj Ka Rashifal 26 November 2025 : आज का पंचांग: मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की षष्ठी • बुधवार • गणेश जी का दिन आज का दिन ज्यादातर लोगों के लिए व्यक्तिगत विकास, भावनात्मक संतुलन और नए अवसरों से भरा रहेगा। कुछ राशियों को जहाँ गोल्डन टाइम मिलेगा, वहीं कुछ कोसावधानी बरतने की जरूरत रहेगी।
🔥 मेष राशिफल (Aries Horoscope Today)
आज मेष राशि वालों के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
मन में बेचैनी और अस्थिरता बनी रह सकती है।
रिश्तों में तनाव या गलतफहमी हो सकती है।
परिवार के साथ समय बिताने से मन शांत होगा।
भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी है।
भाग्यशाली अंक: 17 भाग्यशाली रंग: नीला
🌟 वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope Today)
वृषभ राशि वालों के लिए आज शानदार दिन है।
ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा।
परिवार और दोस्तों के साथ समय सुखद रहेगा।
भावनाओं को व्यक्त करने से रिश्ते मजबूत होंगे।
दिन रिश्तों में सामंजस्य और खुशी बढ़ाने वाला है।
भाग्यशाली अंक: 9 भाग्यशाली रंग: हरा
⚠️ मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope Today)
मिथुन राशि वालों को आज मानसिक दबाव महसूस हो सकता है।
भावनात्मक संतुलन बनाए रखना मुश्किल हो सकता है।
रिश्तों में खटास या हल्की बहस हो सकती है।
अपने शब्दों और व्यवहार में सावधानी रखें।
थोड़ा आराम और शांति आपको बेहतर महसूस कराएगी।
भाग्यशाली अंक: 4 भाग्यशाली रंग: काला
🌙 कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Today)
कर्क राशि वालों के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा।
मूड में उतार-चढ़ाव संभव है।
रिश्तों में संवेदनशीलता और धैर्य की जरूरत।
छोटी-मोटी गलतफहमियाँ हो सकती हैं।
अपने आप को शांत रखने की कोशिश करें।
भाग्यशाली अंक: 7 भाग्यशाली रंग: आसमानी नीला
🦁 सिंह राशिफल (Leo Horoscope Today)
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा।
रचनात्मकता बढ़ेगी और आत्मविश्वास मजबूत होगा।
रिश्तों में प्यार और सामंजस्य बढ़ेगा।
सामाजिक जीवन में आकर्षण और प्रभाव बढ़ेगा।
हर काम में सकारात्मकता मिलेगी।
भाग्यशाली अंक: 10 भाग्यशाली रंग: बैंगनी
💐 कन्या राशिफल (Virgo Horoscope Today)
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन संतुलन और शांति लेकर आएगा।
लोगों से जुड़ने का अच्छा समय।
बातचीत में स्पष्टता रहेगी।
पुराने मुद्दों को सुलझाने का अवसर मिलेगा।
रिश्ते मजबूत होंगे।
भाग्यशाली अंक: 2 भाग्यशाली रंग: गुलाबी
⚖️ तुला राशिफल (Libra Horoscope Today)
तुला राशि वालों को आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
परिस्थिति तनावपूर्ण लग सकती है।
रिश्तों में मतभेद संभव हैं।
धैर्य और शांति बनाए रखें।
बातचीत करते समय विनम्र रहें।
भाग्यशाली अंक: 6 भाग्यशाली रंग: नेवी ब्लू
🦂 वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन भावनात्मक रूप से कठिन हो सकता है।
रिश्तों में तनाव और मतभेद संभव।
संयम और समझदारी की जरूरत।
अपनी भावनाओं को समझने का समय है।
मुश्किलों से सीख लेकर आगे बढ़ें।
भाग्यशाली अंक: 3 भाग्यशाली रंग: गहरा हरा
🎯 धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद उत्साहपूर्ण रहेगा।
नई ऊर्जा और उमंग महसूस होगी।
रिश्तों में मिठास और प्यार बढ़ेगा।
सामाजिक जीवन अच्छा रहेगा।
नए लोगों से मुलाकात लाभकारी साबित होगी।
भाग्यशाली अंक: 8 भाग्यशाली रंग: लाल
🏔️ मकर राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
मकर राशि वालों के लिए आज बहुत शुभ समय है।
सकारात्मक ऊर्जा चारों ओर रहेगी।
रिश्तों में सामंजस्य और मधुरता।
नए विचार और नई शुरुआत के संकेत।
लक्ष्य हासिल करने का सही समय।
भाग्यशाली अंक: 11 भाग्यशाली रंग: सफ़ेद
🌬️ कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
कुंभ राशि वालों के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है।
तनाव और चिंता बढ़ सकती है।
रिश्तों में ठहराव संभव।
भावनात्मक नियंत्रण बेहद जरूरी।
सकारात्मक सोच और धैर्य से समस्याएँ कम होंगी।
भाग्यशाली अंक: 16 भाग्यशाली रंग: पीला
🐟 मीन राशिफल (Pisces Horoscope Today)
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत प्रेरणादायक रहेगा।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है। सुबह और रात के समय सर्द हवाओं का प्रभाव बढ़ गया है, जिससे ठिठुरन महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण प्रदेश में ठंडक और बढ़ गई है।
मौसम विभाग ने उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। जिन जिलों में शीतलहर का असर देखने को मिल सकता है, उनमें शामिल हैं—
रायपुर
कोरिया
बलरामपुर-रामानुजगंज
सूरजपुर
सरगुजा
जशपुर
जांजगीर-चांपा
बिलासपुर
मुंगेली
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
रायगढ़
सारंगढ़-बिलाईगढ़
महासमुंद
पिछले कुछ दिनों में प्रदेश में औसत तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान और नीचे आ सकता है, जिससे ठंड का प्रभाव और तेज होगा।
इसके साथ ही मौसम विभाग ने आसपास के राज्यों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है, जिसका अप्रत्यक्ष असर छत्तीसगढ़ के तापमान पर देखने को मिल सकता है।
लोगों को सलाह दी गई है कि सुबह और रात के समय बाहर निकलते समय गर्म कपड़ों का उपयोग करें और बुजुर्गों व बच्चों को ठंड से बचाकर रखें।
25 नवंबर 2025, मंगलवार—आज का दिन 12 राशियों के लिए कई तरह के सरप्राइज़ लेकर आया है। कहीं मेहनत का फल मिलेगा तो कहीं अचानक लाभ की बरसात होगी। कोई अपनी खोई हुई चीज़ वापस पा सकता है, तो किसी के करियर में नई राहें खुल सकती हैं। रिश्तों, नौकरी, धन, सेहत और परिवार—हर क्षेत्र में आज ग्रहों की चाल बड़ा प्रभाव डालने वाली है। अपना पूरा राशिफल, शुभ अंक और शुभ रंग जानने से पहले पढ़ें—आज आपके दिन का स्वभाव क्या कहता है!
🔥 मेष राशि (Aries) – आज का राशिफल
आज काम का दबाव अधिक रहेगा और आपके कुछ शत्रु आपका काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। कामों को योजनाबद्ध तरीके से करें, तभी समय से पूरे होंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। शुभ अंक: 9 शुभ रंग: लाल
🐂 वृषभ राशि (Taurus) – आज का राशिफल
आज का दिन खुशनुमा रहेगा। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। पुरानी गलती से सीख मिलेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। आपके जीवन स्तर में सुधार होगा। शुभ अंक: 6 शुभ रंग: सफेद
👥 मिथुन राशि (Gemini) – आज का राशिफल
आज सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नौकरी परिवर्तन के प्रयास सफल होंगे। कोई खोई चीज वापस मिलने की संभावना है। काम में व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिए समय निकाल पाएंगे। शुभ अंक: 3 शुभ रंग: हरा
🦀 कर्क राशि (Cancer) – आज का राशिफल
आज पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पार्टनरशिप में काम करने से बचें। सरकारी योजनाओं में निवेश लाभ देगा। जल्दबाजी में निर्णय न लें। उधार दिया धन वापस मिलने की संभावना कम है। पिता की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। शुभ अंक: 4 शुभ रंग: क्रीम
🦁 सिंह राशि (Leo) – आज का राशिफल
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। राजनीति से जुड़ा मामला सुलझ सकता है। धैर्य और संयम से काम निपटाएं। परिवार के साथ किसी शुभ कार्य में शामिल होने का मौका मिलेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। शुभ अंक: 1 शुभ रंग: सुनहरा
🌾 कन्या राशि (Virgo) – आज का राशिफल
आज अचानक लाभ मिलने के योग हैं। पुरानी परेशानियाँ दूर होंगी। गुस्से पर नियंत्रण रखें। किए वादों को पूरा करने की कोशिश करें। संतान को पढ़ाई में नई दिशा मिलेगी। माता-पिता की सेवा से मानसिक शांति मिलेगी। शुभ अंक: 5 शुभ रंग: नीला
⚖️ तुला राशि (Libra) – आज का राशिफल
इन्कम बढ़ने से मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नए लोगों से परिचय बढ़ेगा। ससुराल पक्ष से आर्थिक मदद मिल सकती है। विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। शुभ अंक: 7 शुभ रंग: गुलाबी
🦂 वृश्चिक राशि (Scorpio) – आज का राशिफल
आज स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। पुरानी समस्या दूर होगी। किसी कार्य को लेकर उलझन दूर करने की कोशिश करें। मनोरंजन और परिवार के साथ समय बिताएंगे। लेकिन किसी बात पर हल्की कहासुनी हो सकती है। शुभ अंक: 2 शुभ रंग: मरून
🏹 धनु राशि (Sagittarius) – आज का राशिफल
लेन-देन में सावधानी बरतें। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। जोखिम से बचें। विपरीत परिस्थिति में धैर्य रखें। नई नौकरी का अवसर मिल सकता है। घूमते समय महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका काम पूरा होगा। शुभ अंक: 8 शुभ रंग: पीला
🏔 मकर राशि (Capricorn) – आज का राशिफल
परिवारिक जीवन में सफलता मिलेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। मनोकामनाएं पूरी होंगी। विद्यार्थी फोकस बनाए रखें। किसी सामाजिक आयोजन में शामिल होंगे। विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है। शुभ अंक: 10 शुभ रंग: ग्रे
🏺 कुंभ राशि (Aquarius) – आज का राशिफल
खर्च जरूरत के अनुसार करें। दिखावे से बचें। संतान से जुड़ा निर्णय ले सकते हैं। ससुराल पक्ष से धन लाभ होगा। पैतृक संपत्ति विवाद बढ़ सकता है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। विवाह का प्रस्ताव पक्का हो सकता है। शुभ अंक: 11 शुभ रंग: आसमानी
🐟 मीन राशि (Pisces) – आज का राशिफल
आज का दिन पूर्णतः लाभदायक रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखद होगा। कई खुशखबरियाँ मिलेंगी। कानूनी मामला आपके पक्ष में जाएगा। नई रुचि जागृत होगी। धन संबंधी समस्या दूर होगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। शुभ अंक: 7 शुभ रंग: बैंगनी