छत्तीसगढ़ : नसबंदी ऑपरेशन के दौरान दो महिलाओं की मौत, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

0
छत्तीसगढ़ : नसबंदी ऑपरेशन के दौरान दो महिलाओं की मौत, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप
छत्तीसगढ़ : नसबंदी ऑपरेशन के दौरान दो महिलाओं की मौत, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नसबंदी ऑपरेशन के दौरान दो महिलाओं की मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि दोनों की मौत सर्जरी के दौरान दी गई किसी दवा के रिएक्शन से हुई हो सकती है। फिलहाल उपयोग की गई दवाओं के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

पहला मामला बजरंग नगर, दुर्ग की रहने वाली पूजा यादव (27 वर्ष) का है, जो नसबंदी ऑपरेशन के लिए जिला अस्पताल पहुंची थी। ऑपरेशन के दौरान उसे अचानक झटके आने लगे और शरीर में अकड़न महसूस हुई। हालत बिगड़ने पर उसे आईसीयू में भर्ती किया गया, जहां कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।

दूसरा मामला सिकोला भाटा निवासी किरण यादव (30 वर्ष) का है। उसने सुबह सिज़ेरियन ऑपरेशन के जरिए बच्चे को जन्म दिया था। इसके बाद नसबंदी प्रक्रिया के दौरान उसे भी झटके आने लगे और शाम तक उसने दम तोड़ दिया। परिजनों का कहना है कि किरण पूरी तरह स्वस्थ थी और अचानक तबीयत बिगड़ना परिवार के लिए गहरा सदमा है। पूजा यादव के दो छोटे बच्चे हैं, जबकि किरण का नवजात शिशु है।

नौ सर्जरी में दो की मौत

जानकारी के अनुसार, शनिवार को जिला अस्पताल के मदर-चाइल्ड यूनिट में कुल नौ सर्जरी की गईं। इनमें पूजा की केवल नसबंदी थी, जबकि किरण की सिज़ेरियन के साथ नसबंदी की गई थी।

छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड, कई जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी

डॉक्टर का बयान

सिविल सर्जन डॉ. आशीषन मिंज ने बताया कि पूजा यादव को सर्जरी के दौरान बुपिवेकैन 3 एमएल, मिडान 1 एमजी और 2 आरएल (रिंगर लैक्टेट) दिया गया था। वहीं किरण यादव को बुपिवेकैन 2.2 एमएल, ऑक्सीटोसिन 10 आईयू, 2 आरएल और 1 डीएनएस दिया गया था। आशंका है कि इन दवाओं में से किसी एक का रिएक्शन हुआ हो।

डॉ. मिंज ने कहा कि दोनों महिलाओं को ऑपरेशन के दौरान झटके और अकड़न की शिकायत हुई थी, जिन्हें तत्काल आईसीयू में भर्ती किया गया, लेकिन इलाज के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। विभाग ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और दवाओं के सैंपल लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

स्वास्थ्य विभाग ने घटना को गंभीर मानते हुए जांच के आदेश दिए हैं और पूरे प्रकरण की रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है।

छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड, कई जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी

0
छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड,
छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड,

रायपुर। नवंबर के दूसरे सप्ताह की शुरुआत के साथ ही छत्तीसगढ़ में ठंड ने जोर पकड़ लिया है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। उत्तर-पूर्वी दिशा से आ रही शुष्क और ठंडी हवाओं के कारण मौसम में ठिठुरन बढ़ गई है।

मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है। इनमें कोरिया, मनेंद्रगढ़, चिरमिरी, भरतपुर, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर और बलरामपुर जिले शामिल हैं।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाएं प्रदेश के तापमान को लगातार नीचे ला रही हैं। कई इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री कम दर्ज किया गया है।

यहां पढ़ें: कोमाखान क्षेत्र में अवैध शराब का कहर: नौजवानों की मौतें बढ़ीं, प्रशासन मौन?

वहीं राजधानी रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में भी सुबह के समय कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। लोग अब बिना गरम कपड़ों के घर से निकलना मुश्किल पा रहे हैं। मौसम विभाग ने नागरिकों को सुबह और देर शाम के समय सावधानी बरतने, विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाने की सलाह दी है।

मौसम विभाग का सुझाव: आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट हो सकती है, ऐसे में लोगों को गर्म कपड़ों का उपयोग करने और ठंडी हवाओं से बचाव करने की जरूरत है।

कोमाखान क्षेत्र में अवैध शराब का कहर: नौजवानों की मौतें बढ़ीं, प्रशासन मौन?

0
कोमाखान क्षेत्र में अवैध शराब का कहर: नौजवानों की मौतें बढ़ीं, प्रशासन मौन?
कोमाखान क्षेत्र में अवैध शराब का कहर: नौजवानों की मौतें बढ़ीं, प्रशासन मौन?

महासमुंद। जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र में इन दिनों अवैध शराब की बिक्री पर नियंत्रण नहीं होने से स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। बताया जा रहा है कि महुआ शराब के साथ-साथ ओडिशा से लाई जा रही अवैध शराब की खुलेआम बिक्री हो रही है। विभागीय लापरवाही के कारण युवा वर्ग नशे की लत में बुरी तरह फंस रहा है और कई युवकों की असमय मौतें हो चुकी हैं।

हाल ही में ग्राम पटपरपाली में दो युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों युवक लंबे समय से शराब के आदी थे और अकसर भटगांव व सराईपाली क्षेत्र से महुआ शराब लेने जाया करते थे।

फिर से शुरू हुई घर-घर शराब बिक्री

कुछ समय पहले ग्राम सराईपाली में महुआ शराब बिक्री पर कार्रवाई कर रोक लगाई गई थी, लेकिन अब एक बार फिर गांव में घर-घर शराब बननी शुरू हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र के सैकड़ों युवक नशे की गिरफ्त में आ चुके हैं।

महासमुंद: कोमाखान थाना से महज 4 किमी दूर हाईवे किनारे खुलेआम गांजा और शराब की बिक्री, प्रशासन मौन

हर ब्रांड की शराब उपलब्ध

सूत्रों के अनुसार, ग्राम भिलाईदादर में देशी और अंग्रेजी दोनों तरह की शराब के लगभग सभी ब्रांड आसानी से मिल जाते हैं। यहां शराब दोगुने दामों में बेची जा रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि शराब बिक्री में शामिल कुछ लोगों के खिलाफ पहले भी कार्रवाई हो चुकी है, फिर भी यह धंधा बिना रोक-टोक जारी है।

कोमाखान क्षेत्र में अवैध शराब का कहर
कोमाखान क्षेत्र में अवैध शराब का कहर

बड़ी घटना की आशंका

सराईपाली, भटगांव, भिलाईदादर और बंधापार जैसे इलाकों में अवैध शराब का उत्पादन और बिक्री दोनों चल रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, घरेलू शराब में मिलाए जाने वाले रसायन और एल्कोहल की मात्रा का कोई मानक नहीं होता, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

चौखड़ी के पास नशे का अड्डा

कोमाखान थाना से कुछ ही दूरी पर स्थित बागबाहरा-खरियार रोड चौखड़ी क्षेत्र में भी नशे का अड्डा पनप रहा है। यहां कई झोपड़ीनुमा दुकानों और होटलों में अवैध शराब और गांजा की उपलब्धता बताई जा रही है। आश्चर्य यह है कि यह इलाका थाना मुख्यालय से महज तीन किलोमीटर की दूरी पर है, फिर भी प्रशासन की कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है।

स्थानीयों ने की कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने जिला प्रशासन और पुलिस से इस पूरे नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि क्षेत्र के युवाओं को नशे के जाल से बाहर निकाला जा सके।

रायपुर: ब्लैकमेलर वीरेंद्र तोमर बनियान में आया नजर, देखें पुलिस कस्टडी की पहली तस्वीर

0
वीरेंद्र तोमर
वीरेंद्र तोमर

रायपुर। चर्चित सूदखोर और ब्लैकमेलिंग के आरोपी वीरेंद्र तोमर उर्फ रूबी तोमर को रायपुर पुलिस ने आखिरकार मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद उसकी पहली तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह पुलिस कस्टडी में बनियान और लोअर पहने नजर आ रहा है। पुलिस ने उसे रायपुर लाकर अब कोर्ट में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है।

30 दिनों में दर्ज हुई थीं 7 एफआईआर

जून महीने में तोमर ब्रदर्स के खिलाफ सिर्फ 30 दिनों के भीतर 7 आपराधिक मामले दर्ज हुए थे। इनमें एक केस तेलीबांधा थाने और छह मामले पुरानी बस्ती थाने में दर्ज किए गए थे। इन मामलों में पुलिस को अब तक आरोपी हाथ नहीं लगे थे। एफआईआर के बाद दोनों भाई उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान होते हुए मध्यप्रदेश पहुंच गए थे। बताया जा रहा है कि वहां उन्होंने कुछ स्थानीय नेताओं से मुलाकात कर मदद की कोशिश भी की थी।

वीरेंद्र तोमर
वीरेंद्र तोमर

वीरेंद्र तोमर के खिलाफ पुराने मामले

  • 2006: आजाद चौक थाने में कारोबारी पर चाकू से हमला

  • 2010: गुढ़ियारी में व्यापारी से पैसों को लेकर मारपीट

  • 2013: हत्या का केस दर्ज

  • 2016: मारपीट का मामला

  • 2017: महिला को धमकाने का आरोप

  • 2019: पुरानी बस्ती थाने में धोखाधड़ी और कूटरचना का केस

  • 2019: हलवाई लाइन के व्यापारी ने ब्लैकमेलिंग की शिकायत की

रोहित तोमर पर दर्ज मामले

  • 2015: महिला ने अप्राकृतिक कृत्य की रिपोर्ट दर्ज कराई

  • 2016: पुरानी बस्ती में युवक से मारपीट का केस

  • 2017: भाठागांव की महिला ने धमकी की शिकायत की

  • 2018: भाठागांव की महिला ने ब्लैकमेलिंग की शिकायत की

  • 2019: कोतवाली थाने में महिला ने सूदखोरी और ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज कराया

वीरेंद्र तोमर
वीरेंद्र तोमर

हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत

दोनों भाइयों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कानूनी दांव-पेच अपनाए, लेकिन राहत नहीं मिली। हाल ही में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने दोनों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। हालांकि, अदालत ने दोनों की पत्नियों और भतीजे को अंतरिम राहत दी है।

बार-बार बदल रहे थे लोकेशन

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों आरोपी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमाओं के बीच लगातार मूव कर रहे थे, ताकि पुलिस की पकड़ में न आएं। फिलहाल रायपुर पुलिस ने वीरेंद्र तोमर की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि कर दी है, जबकि उसका भाई रोहित तोमर अब भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

इस सप्ताह मकर, कुंभ और कन्या पर रहेगी बुध देव की विशेष कृपा, साप्ताहिक राशिफल 10 से 16 नवंबर 2025

इस सप्ताह मकर, कुंभ और कन्या पर रहेगी बुध देव की विशेष कृपा, साप्ताहिक राशिफल 10 से 16 नवंबर 2025

0
Webmorcha.com Weekly Horoscope
Weekly Horoscope

Aaj Ka Saptahik Rashifal (Weekly Horoscope 10–16 November 2025) 10 नवंबर सोमवार से सप्ताह की शुरुआत के साथ ही बुध ग्रह तुला राशि में वक्री (retrograde) हो रहे हैं। राजकुमार बुध जब उल्टी चाल चलते हैं, तो यह सभी 12 राशियों के जीवन में खास असर डालते हैं। इस सप्ताह मकर, कुंभ और कन्या राशि पर विशेष रूप से बुध देव की कृपा बरसने वाली है — इन जातकों के करियर, कारोबार और धन के मामलों में उन्नति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं, इस सप्ताह सभी 12 राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव

मेष राशि (Aries Weekly Horoscope)

इस सप्ताह बुध ग्रह की वक्री चाल से मेष जातकों को नई ऊर्जा और आत्मविश्वास मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी, और पदोन्नति के योग बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचें। परिवार में शांति और सहयोग बना रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, तनाव न लें।

वृषभ राशि (Taurus Weekly Horoscope)

यह सप्ताह आपके लिए संतुलन बनाए रखने का है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से सामंजस्य बनाए रखें। धन निवेश सोच-समझकर करें और विशेषज्ञ की सलाह लें। परिवार में सामंजस्य रहेगा, लेकिन बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। प्रेम संबंधों में धैर्य और संवाद बनाए रखें।

मिथुन राशि (Gemini Weekly Horoscope)

राजकुमार बुध की उल्टी चाल आपके लिए शुभ है। संचार और रचनात्मकता में वृद्धि होगी। व्यापार और नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। प्रेम संबंधों में निकटता और सामंजस्य बढ़ेगा।

कर्क राशि (Cancer Weekly Horoscope)

यह सप्ताह आत्मविश्लेषण का है। पुराने अनुभवों से सीख लेकर आगे बढ़ें। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा, लेकिन विचार स्पष्ट रखें। पारिवारिक जीवन में मतभेद संभव हैं, संयम रखें। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। ध्यान या योग से मानसिक शांति प्राप्त होगी।

सिंह राशि (Leo Weekly Horoscope)

सिंह जातकों के लिए यह सप्ताह उपलब्धियों का रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी। व्यापार में नई साझेदारी लाभदायक रहेगी। रुका हुआ धन मिल सकता है। प्रेम संबंधों में नयापन और आनंद रहेगा। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें, विशेषकर हृदय और रक्तचाप से जुड़ी दिक्कतों पर।

कन्या राशि (Virgo Weekly Horoscope)

बुध ग्रह के वक्री होने से कन्या राशि वालों पर विशेष कृपा रहेगी। धन भाव पर बुध के प्रभाव से आकस्मिक लाभ के योग हैं। आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा और नए प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं। नौकरी बदलने का समय अनुकूल है। पैसों की आवक बढ़ेगी और सम्मान में वृद्धि होगी।

तुला राशि (Libra Weekly Horoscope)

यह सप्ताह आत्मविश्वास से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलेगी जो करियर को नई दिशा देगी। आर्थिक रूप से शुभ समय है। निवेश लाभ देगा। प्रेम जीवन में उत्साह रहेगा। व्यस्तता के कारण थकान महसूस हो सकती है, पर स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio Weekly Horoscope)

इस सप्ताह आत्म-विकास का अवसर मिलेगा। पुराने प्रोजेक्ट्स पूरे होंगे और नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति सुधरेगी, पर खर्च बढ़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी। प्रेम संबंध स्थिर होंगे। सप्ताहांत में यात्रा लाभदायक साबित होगी।

धनु राशि (Sagittarius Weekly Horoscope)

राजकुमार बुध की वक्री चाल धनु राशि के लिए परिवर्तन लेकर आएगी। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, पर निवेश सोच-समझकर करें। परिवार में शांति रहेगी। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव संभव हैं। पाचन तंत्र का ध्यान रखें।

मकर राशि (Capricorn Weekly Horoscope)

बुध की वक्री चाल मकर जातकों के लिए अत्यंत शुभ है। कर्म भाव पर बुध का प्रभाव आपको काम और व्यापार में अप्रत्याशित लाभ दिलाएगा। मान-सम्मान बढ़ेगा, बेरोजगारों को नौकरी मिलने की संभावना है। व्यापारियों के लिए समय लाभकारी रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius Weekly Horoscope)

भाग्य स्थान पर बुध का वक्री होना आपके लिए वरदान साबित होगा। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। निवेश या संपत्ति से लाभ संभव है। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। परिवार में शुभ समाचार मिल सकता है। प्रतियोगी छात्र सफलता पाएंगे। यात्रा के योग भी हैं।

मीन राशि (Pisces Weekly Horoscope)

यह सप्ताह भावनात्मक रूप से गहराई वाला रहेगा। करियर और व्यवसाय में योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने पर सफलता मिलेगी। संबंधों में समझदारी से जुड़ाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य के लिए आराम और आत्म-देखभाल जरूरी है। सप्ताह के अंत में मन को शांति और स्पष्टता मिलेगी।

ढाका में लगने वाला है लॉकडाउन, मो. यूनुस के आवास पर भारी पुलिस तैनात, सड़कें बनीं छावनी!

0
ढाका में लॉकडाउन की तैयारी! यूनुस के आवास पर भारी पुलिस तैनाती, सड़कों पर सुरक्षा ड्रिल

Bangladesh News: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग द्वारा 13 नवंबर को प्रस्तावित “ढाका लॉकडाउन” कार्यक्रम से पहले शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

शनिवार को पुलिस ने बड़े पैमाने पर सुरक्षा अभ्यास (Mega Security Drill) किया, जिसमें लगभग 7,000 पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया। यह अभ्यास शहर के 142 प्रमुख स्थानों पर आयोजित किया गया, जिसमें अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस का आवास भी शामिल था। का मेट्रोपॉलिटन पुलिस (DMP) के अनुसार, यह कवायद किसी भी संभावित हिंसक विरोध-प्रदर्शन को रोकने और आपात स्थिति से निपटने की तैयारी के तहत की गई।

ढाका में पुलिस की भारी मौजूदगी

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि राजधानी में पुलिस की तैनाती असामान्य रूप से बढ़ गई है, जिससे नागरिकों में 13 नवंबर की कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। मुख्य चौक-चौराहों पर दंगा-रोधी उपकरणों से लैस पुलिसकर्मी — जैसे स्टील हेलमेट, बॉडी आर्मर और ढालें — तैनात दिखाई दिए। वे संदिग्ध वाहनों की तलाशी, पैदल यात्रियों की पूछताछ और बैग की जांच करते नजर आए।

ढाका पुलिस का बयान

ढाका पुलिस के प्रवक्ता मुहम्मद तालेबुर रहमान ने बताया — “यह हमारी नियमित सुरक्षा कवायद का हिस्सा है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए यह त्वरित प्रतिक्रिया अभ्यास किया गया है।” उन्होंने कहा कि इस ड्रिल में सभी स्तरों के अधिकारी शामिल हुए ताकि किसी भी अप्रत्याशित स्थिति में समन्वय और तत्परता का परीक्षण हो सके।

राजनीतिक पृष्ठभूमि

यह मेगा ड्रिल ऐसे समय हुई जब तीन दिन पहले ही सेना ने पिछले 15 महीनों से पुलिसिंग ड्यूटी पर तैनात 60,000 सैनिकों में से आधे को वापस बुला लिया था। सेना ने कहा कि यह कदम सैनिकों को “आराम और प्रशिक्षण” देने के लिए है, लेकिन फरवरी में प्रस्तावित चुनाव से पहले फिर से अतिरिक्त बल तैनात किए जाएंगे।

शेख हसीना और यूनुस की राजनीतिक जंग

गौरतलब है कि 5 अगस्त 2024 को छात्रों के नेतृत्व में हुए बड़े प्रदर्शन ने शेख हसीना सरकार को सत्ता से बेदखल कर दिया था। इसके बाद हसीना भारत में शरण लेने को मजबूर हुईं। अब उनके विरोधी और नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस देश के अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में कार्यरत हैं।

उन्होंने सत्ता संभालते ही अवामी लीग को भंग कर दिया था, जब तक कि हसीना और उनके सहयोगियों के खिलाफ “मानवता के खिलाफ अपराधों” के मुकदमे पूरे नहीं हो जाते।

इसी बीच खबर है कि बांग्लादेश सरकार ने इस्लामी प्रचारक जाकिर नाइक के देश में प्रवेश पर भी रोक लगा दी है — जिसे कई विशेषज्ञ यूनुस सरकार के “संतुलन साधने” के प्रयास के रूप में देख रहे हैं।

स्थिति पर नजर

ढाका में बढ़ती पुलिस गतिविधियों और 13 नवंबर के लॉकडाउन आह्वान को देखते हुए हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं। स्थानीय लोग और विश्लेषक इसे बांग्लादेश की आंतरिक राजनीति के निर्णायक मोड़ के रूप में देख रहे हैं।

आज का राशिफल 9 नवंबर 2025 | Aaj Ka Rashifal 9 November 2025

0
Aaj Ka Rashifal 9 November 2025
Aaj Ka Rashifal 9 November 2025

आज का दिन: रविवार, 9 नवंबर 2025
हिंदू पंचांग के अनुसार: मार्गशीर्ष मास का पाँचवां दिन
सूर्य की स्थिति: तुला राशि में
चंद्रमा की स्थिति: मिथुन राशि में

आज सूर्य देव तुला में और चंद्र देव मिथुन में गोचर कर रहे हैं। यह ग्रह स्थिति कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आई है। कुछ जातकों के लिए आज दिन भाग्यशाली रहेगा, तो कुछ को संयम और सतर्कता की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल (Today Horoscope) —

मेष राशिफल (Aries Horoscope Today)

मेष राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में विवाद या बहस से बचें। घरेलू वातावरण अच्छा रहेगा, लेकिन जीवनसाथी के साथ शक या मनमुटाव हो सकता है।
स्वास्थ्य: सामान्य रहेगा
शिक्षा: बाधा की संभावना
प्रेम: तनावपूर्ण संबंध
शुभ रंग: पीला
आज का उपाय: घर से निकलते समय देशी घी खाकर जाएं।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope Today)

वृषभ राशि वालों के लिए आज धन और भोजन की दृष्टि से शुभ दिन रहेगा। किसी संपत्ति से जुड़ा निर्णय लेने का सही समय है। माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
दाम्पत्य जीवन: हल्का तनाव संभव
शिक्षा: शुभ संकेत
प्रेम: संबंध मधुर रहेंगे
शुभ रंग: पिंक
आज का उपाय: गेहूं का दान करें।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope Today)

चंद्रमा आज आपकी ही राशि में हैं, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता और मान-सम्मान मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन आनंदमय रहेगा।
स्वास्थ्य: उत्तम
प्रेम: कुछ उतार-चढ़ाव संभव
शिक्षा: प्रतियोगी परीक्षा में सफलता
शुभ रंग: सफेद
आज का उपाय: यात्रा के दौरान सावधानी रखें।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज मन और धन दोनों ही बेचैन कर सकते हैं। किसी परिजन का स्वास्थ्य चिंता का विषय हो सकता है। प्रेम संबंधों में विवाद से बचें।
स्वास्थ्य: पेट से जुड़ी परेशानी
काम: लेखन और रचनात्मक कार्यों में लाभ
शुभ रंग: क्रीम
आज का उपाय: वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope Today)

घर में अनावश्यक बहस से बचें। संपत्ति से जुड़ा सौदा लाभदायक रहेगा। यात्रा के योग हैं, लेकिन पैरों में दर्द की शिकायत रह सकती है।
धन: लाभ की संभावना
शिक्षा: अनुकूल परिणाम
शुभ रंग: लाल
आज का उपाय: वाणी पर नियंत्रण रखें।

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope Today)

घर-मकान और प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यों में लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में आर्थिक उन्नति के संकेत हैं। शत्रु पराजित होंगे।
धन: लाभदायक दिन
प्रेम: मधुर संबंध
शुभ रंग: सुनहरा
आज का उपाय: लाल मिर्च का दान करें।

तुला राशिफल (Libra Horoscope Today)

भाग्य का पूर्ण साथ मिलेगा। बहुत अधिक स्पष्टवादी होने से बचें, वरना संबंधों में दरार आ सकती है।
स्वास्थ्य: अच्छा रहेगा
प्रेम: अलगाव या धोखे की संभावना
शिक्षा: थोड़ी बाधा
शुभ रंग: आसमानी
आज का उपाय: वाणी और गले का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज अति साहस या भावुकता से बचें। माता से विवाद या मानसिक तनाव संभव है।
स्वास्थ्य: ध्यान दें
प्रेम: सुधार के संकेत
शुभ रंग: नारंगी
आज का उपाय: मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

संपत्ति विवाद तनाव दे सकते हैं। यात्रा के योग बन रहे हैं, लेकिन समय थोड़ा प्रतिकूल है। जीवनसाथी का सुझाव लाभदायक रहेगा।
धन: अचानक लाभ या समाचार
प्रेम: मधुर संबंध
शिक्षा: सुधार के संकेत
शुभ रंग: गुलाबी
आज का उपाय: चने की दाल गाय को खिलाएं।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। व्यापार में लाभ के योग हैं। साझेदारी से जुड़े कार्य सफल होंगे।
दाम्पत्य जीवन: सुखद रहेगा
शिक्षा: उन्नति
शुभ रंग: महरून
आज का उपाय: स्त्रियों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

कार्यों में तेजी रहेगी, लेकिन धन की कमी महसूस होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। व्यापार में नई पूंजी की आवश्यकता पड़ सकती है।
भाग्य: साथ देगा
शुभ रंग: कॉपर
लकी अंक: 5

मीन राशिफल (Pisces Horoscope Today)

कामकाज के तरीकों में सुधार होगा। घर-परिवार में तालमेल और खुशियां बनी रहेंगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
बच्चों के करियर: पर चर्चा संभव
धन: स्थिरता रहेगी
शुभ रंग: गोल्डन
लकी अंक: 8

आज का विशेष सुझाव:

रविवार के दिन सूर्य देव को जल अर्पित करें और ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’ का जप करें। इससे दिन की शुरुआत शुभ होगी और स्वास्थ्य व मान-सम्मान दोनों में वृद्धि होगी।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पूर्व विधायक का बड़ा खुलासा, बोले– जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के लिए हो रही पैसों की उगाही, वीडियो वायरल

0
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पूर्व विधायक का बड़ा खुलासा
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पूर्व विधायक का बड़ा खुलासा

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में भीतरघात और गुटबाजी के बीच अब एक बड़ा विवाद सामने आया है। कांग्रेस के पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि पार्टी में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के नाम पर 5 से 7 लाख रुपए की उगाही की जा रही है।

जिलाध्यक्ष बनने के लिए पैसों की डिमांड का आरोप

पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह ने कहा कि सरगुजा संभाग के कई जिलों से लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि 1 नवंबर से कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद के उम्मीदवारों को फोन कॉल आ रहे हैं, और उनसे 5 से 7 लाख रुपए तक की रकम की मांग की जा रही है।
उन्होंने कहा कि संबंधित व्यक्ति स्वयं को कांग्रेस की छत्तीसगढ़ सह प्रभारी जरिता मैडम का सेक्रेटरी बताता है। फोन पर बातचीत में एक महिला की आवाज सुनाई देती है, जिसे कुछ लोग पहचान रहे हैं और कुछ नहीं।

जरिता के खिलाफ कार्रवाई की मांग

बृहस्पति सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने बहुत सोच-समझकर अन्य राज्यों से पर्यवेक्षक भेजकर जिला और ब्लॉक स्तर पर अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया तय की है। लेकिन यदि इस तरह पैसों की मांग की जा रही है तो यह पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाएगा।
उन्होंने सह प्रभारी जरिता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पूर्व प्रभारी शैलजा पर भी गंभीर आरोप

वायरल वीडियो में बृहस्पति सिंह ने यह भी कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान तत्कालीन कांग्रेस प्रभारी शैलजा कुमारी ने भी टिकट वितरण में पैसों का लेन-देन किया था।
उनके मुताबिक, इसी कारण कांग्रेस को सत्ता से हाथ धोना पड़ा और बाद में शैलजा कुमारी को पद से हटा दिया गया।

📹 देखें वायरल वीडियो:
()

महासमुंद: 29 माह से रुका कृषक मित्रों का मानदेय, कृषि विभाग की मनमानी से बढ़ा रोष

0
500 कृषक मित्रों का मानदेय पिछले 29 महीनों से रोक दिया गया
500 कृषक मित्रों का मानदेय पिछले 29 महीनों से रोक दिया गया

महासमुंद। जिले में कार्यरत करीब 500 कृषक मित्रों का मानदेय पिछले 29 महीनों से रोक दिया गया है, जिससे ग्रामीण स्तर पर काम कर रहे ये सभी कृषक मित्र आर्थिक संकट और मानसिक परेशानी झेल रहे हैं। कृषि विभाग द्वारा “मानदेय अनुमोदन नहीं होने” का हवाला देकर इनका करोड़ों रुपये का भुगतान अटका दिया गया है।

कृषक मित्र संघ महासमुंद ने जताया विरोध

कृषक मित्र संघ महासमुंद ने इस गंभीर विषय पर कई बार कृषि मंत्री, वित्त मंत्री, सांसद, विधायक और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर शिकायत की है। इसके बावजूद महीनों बीत जाने के बाद भी न तो विभागीय स्तर पर कोई कार्रवाई हुई और न ही किसी अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लिया। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि “विभाग की अड़ियल और तानाशाही नीति” से पूरे जिले के कृषक मित्रों में गहरा असंतोष व्याप्त है।

न प्रशिक्षण, न योजना की जानकारी — कृषक मित्रों की भूमिका सीमित

कृषि विभाग की लापरवाही का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि वर्ष 2018 से अब तक किसी भी कृषक मित्र का प्रशिक्षण आयोजित नहीं किया गया है। सरकारी योजनाओं की जानकारी भी उन्हें समय पर नहीं दी जाती। कृषक मित्रों का उपयोग केवल फसल कटाई, गिरदावरी कार्य, किसानों की जानकारी जुटाने और शासन के आयोजनों में भीड़ बढ़ाने तक सीमित कर दिया गया है।

कौशल विकास पर नहीं दिया जा रहा ध्यान

कृषक मित्रों के कौशल विकास और क्षमता निर्माण के लिए विभाग की ओर से अब तक कोई कार्यक्रम नहीं चलाया गया है। इनकी भूमिका किसानों और शासन के बीच सेतु की तरह है, लेकिन प्रशिक्षण और मार्गदर्शन के अभाव में यह तंत्र निष्प्रभावी हो गया है।

संघ का आरोप – “विभागीय लापरवाही से कृषक मित्र हो रहे मानसिक रूप से परेशान”

संघ के सदस्यों ने कहा कि विभाग की लगातार अनदेखी से कृषक मित्र मानसिक रूप से परेशान और आर्थिक रूप से कमजोर हो रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही बकाया मानदेय जारी नहीं किया गया और प्रशिक्षण शुरू नहीं हुए तो वे आंदोलन की राह अपनाने पर विवश होंगे।

कृषक मित्रों की मांगें:

29 माह का रुका हुआ मानदेय तत्काल जारी किया जाए।

नियमित प्रशिक्षण और कौशल विकास शिविर आयोजित किए जाएं।

सरकारी योजनाओं की जानकारी और सहभागिता सुनिश्चित की जाए।

कृषक मित्रों के कार्यों का विभागीय मूल्यांकन पारदर्शी तरीके से किया जाए।

महासमुंद जिले के कृषक मित्र लंबे समय से विभागीय उपेक्षा के शिकार हैं। उनकी आर्थिक व मानसिक स्थिति को देखते हुए कृषि विभाग को तत्काल संज्ञान लेकर मानदेय भुगतान और प्रशिक्षण व्यवस्था दुरुस्त करनी चाहिए, ताकि कृषक मित्र वास्तव में किसानों के हित में अपनी भूमिका निभा सकें।

आज का राशिफल: जानिए किस राशि का दिन रहेगा भाग्यशाली! (8 नवंबर 2025)

0
Today’s horoscope
आज का राशिफल

आज का दिन कुछ राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आया है तो कुछ के लिए सावधानी बरतने का संकेत दे रहा है। कहीं धन लाभ की संभावना है तो कहीं रिश्तों में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य, करियर, प्रेम, व्यापार और परिवार — जानिए सितारे आज आपके लिए क्या संदेश दे रहे हैं

मेष राशि (Aries)

आज का दिन: आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। परिवार में बड़े-बुजुर्गों की सेहत पर ध्यान देना आवश्यक होगा। खान-पान में लापरवाही से सेहत बिगड़ सकती है। किसी सदस्य के करियर को लेकर जल्दबाजी में निर्णय न लें। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और आपकी कला व कौशल में निखार आएगा। भक्ति और अध्यात्म की ओर मन आकर्षित रहेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 3

आज का उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं, सफलता मिलेगी।

वृषभ राशि (Taurus)

आज का दिन: आपके व्यवहार में बदलाव की जरूरत है। मनमानी प्रवृत्ति से लोग नाराज़ हो सकते हैं, परंतु कार्यक्षेत्र में आपकी सोच सराही जाएगी। सहकर्मी और जूनियर आपका सहयोग करेंगे। पुराने मित्र से मुलाकात मन प्रसन्न करेगी। स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें और समय से भोजन करें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 6

आज का उपाय: माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।

मिथुन राशि (Gemini)

आज का दिन: दिन सामान्य रहेगा। माता जी कोई नई जिम्मेदारी दे सकती हैं, घबराएं नहीं। भाई-बहनों से घरेलू विषयों पर चर्चा होगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में किसी बदलाव से बचें। टीमवर्क से किए गए काम में सफलता मिलेगी। संयम और धैर्य से कार्य करें।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 5

आज का उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

कर्क राशि (Cancer)

आज का दिन: भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। नए आइडिया आपके व्यवसाय में सफलता दिला सकते हैं। धन उधार देने से बचें। किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट से मन व्यथित रहेगा। संतान की संगति पर ध्यान दें। घर निर्माण का कार्य शुरू हो सकता है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 2

आज का उपाय: माता दुर्गा की आराधना करें।

सिंह राशि (Leo)

आज का दिन: सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा। आध्यात्म के प्रति झुकाव बढ़ेगा। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। पैतृक संपत्ति विवाद में वरिष्ठों की सलाह लें। सरकारी योजनाओं से लाभ मिलेगा।

शुभ रंग: सुनहरा

शुभ अंक: 9

आज का उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।

कन्या राशि (Virgo)

आज का दिन: मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। जीवनसाथी से मतभेद दूर होंगे। विद्यार्थी पढ़ाई में आ रही परेशानी पर गुरुजनों से परामर्श लें। विदेश व्यापारियों को लाभ की संभावना। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

शुभ रंग: हल्का नीला

शुभ अंक: 7

आज का उपाय: तुलसी के पौधे में जल दें।

तुला राशि (Libra)

आज का दिन: सकारात्मक परिणामों वाला दिन रहेगा। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रेम जीवन में नया मोड़ आएगा। जीवनसाथी को नई नौकरी का अवसर मिल सकता है। वित्तीय लेनदेन में सतर्क रहें। महत्वपूर्ण लोगों से भेंट लाभकारी रहेगी।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 4

आज का उपाय: माता सरस्वती की आराधना करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज का दिन: मान-सम्मान बढ़ेगा। छोटे लाभ की योजनाओं पर ध्यान दें। दूसरों के मामलों में दखल न दें। नौकरी बदलने की इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार के बुजुर्गों के मार्गदर्शन से कार्य पूर्ण होंगे। यात्रा के दौरान सावधानी रखें।

शुभ रंग: मरून

शुभ अंक: 8

आज का उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

धनु राशि (Sagittarius)

आज का दिन: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अटका धन वापस मिल सकता है। प्रेम जीवन में रोमांस और खुशी बढ़ेगी। परिवार में किसी दूर के रिश्तेदार से निराशाजनक खबर मिल सकती है। मित्र की मदद करना लाभकारी रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 5

आज का उपाय: गुरुवार को केले का दान करें।

मकर राशि (Capricorn)

आज का दिन: दिन मिश्रित फल देगा। घर और कार्य के बीच संतुलन बनाकर चलें। व्यापार में बदलाव सोच-समझकर करें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। जोखिम भरे फैसले टालें। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के अवसर बनेंगे।

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 1

आज का उपाय: शनि देव को तिल और तेल अर्पित करें।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज का दिन: आय में वृद्धि होगी। परिवार में बातचीत में सावधानी रखें। किसी पर अंधविश्वास न करें। सेहत में सुधार होगा। पारिवारिक विवाद सुलझ सकता है। विवाह प्रस्ताव पर सहमति बन सकती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 8

आज का उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मीन राशि (Pisces)

आज का दिन: कुछ मानसिक तनाव रह सकता है। संपत्ति विवाद सुलझने के आसार हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से रुके कार्य पूर्ण होंगे। पुराने मित्र से भेंट संभव है। संतान से किया वादा पूरा करेंगे।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 9

आज का उपाय: विष्णु जी को तुलसी पत्र अर्पित करें।