महासमुंद हत्या मामला: अज्ञात आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज, 3 फरवरी 2026 को मामला कायम

महासमुंद। थाना महासमुंद क्षेत्र में बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार FIR क्रमांक 0046 दिनांक 03 फरवरी 2026 को शाम 6:52 बजे दर्ज की गई है।

मामला धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत पंजीबद्ध किया गया है। अपराध की घटना 06 सितंबर 2025 दोपहर 12:30 बजे से 09 सितंबर 2025 सुबह 10:10 बजे के बीच की बताई गई है। घटना स्थल भलेसर पेट्रोल पंप के पूर्व, रोड के नीचे झाड़ियों के बीच, थाना महासमुंद से लगभग 6 किलोमीटर दक्षिण दिशा में स्थित है।

इससे पहले मर्ग जांच एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतिका की मौत दम घुटने से श्वासावरोध के कारण होना पाया गया था, तथा डॉक्टर द्वारा मृत्यु की प्रकृति हॉमिसाइडल (हत्या) बताई गई थी। इसी आधार पर प्रकरण में हत्या का अपराध दर्ज किया गया।

पुलिस द्वारा मामले की विवेचना जारी है और अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है।

महासमुंद–कोमाखान: 24 किलो गांजा के साथ महिला सहित दो तस्कर गिरफ्तार, 12.71 लाख की संपत्ति जब्त

महासमुंद–कोमाखान: 24 किलो गांजा के साथ महिला सहित दो तस्कर गिरफ्तार, 12.71 लाख की संपत्ति जब्त

महासमुंद, 04 फरवरी 2026। एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना कोमाखान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते हुए एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 24 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 12 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से स्कूटी में गांजा लेकर दो लोग महासमुंद की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर घेराबंदी कर एक्टिवा स्कूटी क्रमांक CG 07 CL 2661 को रोका गया। जांच के दौरान स्कूटी में रखे दो कार्टून से गांजा बरामद किया गया।

कार्रवाई में गांजा के अलावा एक्टिवा स्कूटी (कीमत 50 हजार रुपये), दो टच स्क्रीन मोबाइल फोन (20 हजार रुपये) और 1,000 रुपये नगद जब्त किए गए। कुल जब्त संपत्ति की कीमत 12 लाख 71 हजार रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में
राजेश चौहान (31 वर्ष) एवं राजकुमारी बंजारे (35 वर्ष) दोनों निवासी सुपेला, भिलाई (जिला दुर्ग) शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ धारा 20बी(2)(सी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना कोमाखान में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी है।

महासमुंद के कोसरंगी में युवक की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

महासमुंद। जिले के समीपस्थ गांव कोसरंगी में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान वागेश साहू (उम्र 25 वर्ष), पिता भरत साहू के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक काम के सिलसिले में रायपुर गया हुआ था, जो बीती रात अपने घर लौटा। इसी दौरान उसके कोसरंगी के घर पर वागेश साहू मौजूद था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया। झगड़े के दौरान आरोपी ने वागेश पर डंडे और पत्थर से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद कोसरंगी गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी युवक ने खुद को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। आरेापी युवक का नाम नकुल साहू पिता केशव साहू उम्र 33 वर्ष बताई जा रही है। मृतक आरोपी का भतीजा होना बताया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। हत्या के पीछे के स्पष्ट कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

छत्तीसगढ़: आज कैबिनेट की बैठक, इधर धान खरीदी में किसानों को बड़ी राहत

छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के हित में एक अहम निर्णय लेते हुए धान खरीदी की प्रक्रिया में दो दिन की अतिरिक्त राहत दी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर अब कुछ श्रेणियों के किसान 05 और 06 फरवरी 2026 तक धान विक्रय कर सकेंगे। वहीं, इसी बीच राज्य सरकार की महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णयों को लेकर 4 फरवरी को नवा रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक भी आयोजित की जाएगी।

धान खरीदी में किसानों को दो दिन की अतिरिक्त राहत

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेश में किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण राहत प्रदान की गई है। इसके तहत तीन श्रेणियों के किसानों को धान विक्रय के लिए अतिरिक्त दो दिवस — 05 एवं 06 फरवरी 2026 तक खरीदी की अनुमति दी गई है।

  • मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, निम्न तीन प्रकार के किसान इस अतिरिक्त अवधि में धान विक्रय कर सकेंगे—
  • वे किसान, जिन्होंने 10 जनवरी 2026 के पश्चात टोकन हेतु आवेदन किया था, लेकिन उनका सत्यापन नहीं हो पाया था।
  • वे किसान, जिन्होंने 10 जनवरी 2026 के बाद आवेदन किया और सत्यापन उपरांत उनके पास धान पाया गया।
  • वे किसान, जिन्हें 28 जनवरी, 29 जनवरी एवं 30 जनवरी 2026 को टोकन प्राप्त हुआ था, लेकिन किसी कारणवश वे निर्धारित तिथि पर धान विक्रय नहीं कर पाए थे।

किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए बारदाना और हमालों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। राज्य सरकार का यह निर्णय किसानों के प्रति संवेदनशीलता और उनकी उपज के सुरक्षित एवं सुचारु विक्रय के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

4 फरवरी को नवा रायपुर में होगी कैबिनेट बैठक

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक 4 फरवरी 2026, बुधवार को आयोजित की जाएगी। यह बैठक पूर्वान्ह 11.30 बजे, नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में होगी। कैबिनेट बैठक में राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण प्रशासनिक, विकासात्मक और जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक से कई अहम फैसले लिए जाने की उम्मीद है।

आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, स्वास्थ्य और पारिवारिक स्थिति

आज ग्रह-नक्षत्रों की चाल सभी 12 राशियों के जीवन पर प्रभाव डाल रही है। जानिए मेष से मीन तक आज का राशिफल, जिसमें शामिल है दिनभर की स्थिति, जरूरी सतर्कता, स्वास्थ्य संकेत और पारिवारिक जीवन से जुड़ी अहम बातें। (आज का दिन, सतर्कता, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन)

मेष आज का राशिफल

आज का दिन: आज कार्यक्षेत्र में सक्रियता बनी रहेगी। पुराने काम पूरे होंगे और नए अवसर मिल सकते हैं।

सतर्कता: जल्दबाज़ी और गुस्से में कोई फैसला न लें, विवाद हो सकता है।

स्वास्थ्य: सिरदर्द और थकान महसूस हो सकती है। पर्याप्त पानी पीएं।

पारिवारिक: घर में किसी बात को लेकर हल्का मतभेद संभव, संयम रखें।

वृषभ आज का राशिफल

आज का दिन: आर्थिक मामलों में दिन अनुकूल है। रुका हुआ धन मिलने की संभावना।

सतर्कता: फिजूलखर्ची से बचें और किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।

स्वास्थ्य: पाचन तंत्र कमजोर रह सकता है, तला-भुना भोजन न करें।

पारिवारिक: परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी, बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन आज का राशिफल

आज का दिन: संपर्क और संवाद से लाभ होगा। नौकरी और व्यापार में नई जानकारी मिलेगी।

सतर्कता: बातों को तोड़-मरोड़कर न कहें, गलतफहमी पैदा हो सकती है।

स्वास्थ्य: नर्वस सिस्टम और नींद से जुड़ी समस्या संभव।

पारिवारिक: भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा, घर का माहौल सकारात्मक रहेगा।

कर्क आज का राशिफल

आज का दिन: भावनात्मक रूप से दिन थोड़ा संवेदनशील रह सकता है, लेकिन काम बनते जाएंगे।

सतर्कता: भावनाओं में बहकर निर्णय न लें।

स्वास्थ्य: मानसिक तनाव और ब्लड प्रेशर पर ध्यान दें।

पारिवारिक: माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता संभव, समय दें।

सिंह आज का राशिफल

आज का दिन: सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नेतृत्व क्षमता उभरकर आएगी।

सतर्कता: अहंकार से बचें, वरना नुकसान हो सकता है।

स्वास्थ्य: हृदय और पीठ दर्द से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

पारिवारिक: परिवार में आपकी बातों को महत्व मिलेगा।

कन्या आज का राशिफल

आज का दिन: योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे तो सफलता मिलेगी।

सतर्कता: छोटी-छोटी बातों में जरूरत से ज्यादा न उलझें।

स्वास्थ्य: पेट और स्किन से जुड़ी समस्या हो सकती है।

पारिवारिक: घर में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, धैर्य रखें।

तुला आज का राशिफल

आज का दिन: साझेदारी और रिश्तों के लिए अच्छा दिन है। नए संपर्क बनेंगे।

सतर्कता: निर्णय लेने में असमंजस न रखें।

स्वास्थ्य: कमर दर्द और थकान की शिकायत हो सकती है।

पारिवारिक: दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

वृश्चिक आज का राशिफल

आज का दिन: आज गोपनीय योजनाएं सफल हो सकती हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा।

सतर्कता: जलन और शक की भावना से बचें।

स्वास्थ्य: ब्लड प्रेशर और गुस्से पर नियंत्रण रखें।

पारिवारिक: घर में किसी पुराने मुद्दे पर चर्चा हो सकती है।

धनु आज का राशिफल

आज का दिन: भाग्य का साथ मिलेगा। यात्रा और शिक्षा से जुड़े कार्य सफल रहेंगे।

सतर्कता: आलस्य से बचें, मौके हाथ से निकल सकते हैं।

स्वास्थ्य: जांघों और कमर में दर्द संभव।

पारिवारिक: परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा।

मकर आज का राशिफल

आज का दिन: कामकाज में मेहनत रंग लाएगी। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा।

सतर्कता: कानूनी या कागजी मामलों में सावधानी रखें।

स्वास्थ्य: जोड़ों और घुटनों में दर्द की संभावना।

पारिवारिक: घर में अनुशासन बनाए रखने की जरूरत।

कुंभ आज का राशिफल

आज का दिन: नए विचार और योजनाएं सफल होंगी। मित्रों से लाभ मिलेगा।

सतर्कता: अनावश्यक बहस से दूरी रखें।

स्वास्थ्य: ब्लड सर्कुलेशन और थकान पर ध्यान दें।

पारिवारिक: परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

मीन आज का राशिफल

आज का दिन: आध्यात्मिक और रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा।

सतर्कता: भ्रम और भावुकता से बचें।

स्वास्थ्य: पैरों और नींद से जुड़ी समस्या हो सकती है।

पारिवारिक: परिवार का सहयोग मिलेगा, मन प्रसन्न रहेगा।

डिस्क्लेमर: यह राशिफल ग्रह-नक्षत्रों की सामान्य स्थिति पर आधारित है। व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार परिणाम बदल सकते हैं।

ank jyotish : इन मूलांकों के लिए आज का दिन होगा यादगार, जानें लक्की अंक

ank jyotish : 4 फ़रवरी 2026 — अंक ज्योतिष (अंक 1 से 9) दिन: बुधवार ग्रह बुद्ध से नियंत्रित होता है। बुध की ऊर्जा ज्ञान, संचार, बुद्धिमत्ता, लचीलापन और शांति का संकेत देती है। आज इन गुणों को अपनाकर हर कार्य में सहजता और सफलता मिल सकती है।

अंक 1 — नेतृत्व, आत्मविश्वास

ank jyotish : आज की ऊर्जा: आज आपका आत्मविश्वास ऊँचा रहेगा। नए आरंभ के लिए उत्तम दिन।

शुभ अंक: 1, 10

शुभ रंग: लाल, सफ़ेद

उपाय/सुझाव: नेतृत्व की भूमिकाओं में आगे बढ़ें; नए प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए अच्छा दिन है।

अंक 2 — सहयोग, संतुलन

आज की ऊर्जा: संबंधों में सामंजस्य और सहयोग की भावना मजबूत होगी।

शुभ अंक: 2, 8

शुभ रंग: गुलाबी, हरा

उपाय/सुझाव: टीम वर्क और बातचीत से लाभ मिलेगा; मतभेदों को शांति से सुलझाएँ।

अंक 3 — सृजनात्मकता, अभिव्यक्ति

ank jyotish : आज की ऊर्जा: रचनात्मक विचार चमकेंगे; कला, लेखन और संचार में सफलता।

शुभ अंक: 3, 12

शुभ रंग: पीला, नारंगी

उपाय/सुझाव: अपनी कल्पना का उपयोग करें; नई सोच को व्यक्त करें।

अंक 4 — अनुशासन, दृढ़ता

ank jyotish : आज की ऊर्जा: योजनाओं में अनुशासन और स्थिरता की आवश्यकता।

शुभ अंक: 4, 22

शुभ रंग: नीला, भूरा

उपाय/सुझाव: योजनाओं को क्रमबद्ध करें; आज समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें।

अंक 5 — परिवर्तन, स्वतंत्रता

आज की ऊर्जा: बदलाव और गतिशीलता का दिन — नई दिशा बदल सकती है।

शुभ अंक: 5, 14

शुभ रंग: क्रीम, हल्का नीला

उपाय/सुझाव: लचीले बनें, नए अनुभवों को अपनाएँ; यात्रा के अवसर मिल सकते हैं।

अंक 6 — परिवार, प्रेम, संतुलन

ank jyotish : आज की ऊर्जा: पारिवारिक एवं सामाजिक संबंधों में सौहार्द का समय।

शुभ अंक: 6, 15

शुभ रंग: समुद्री हरा, हल्का गुलाबी

उपाय/सुझाव: घर व प्रियजनों के साथ समय बिताएँ; सौहार्द व शांति बनी रहेगी।

अंक 7 — आध्यात्मिकता, अंतर्मुखता

ank jyotish : आज की ऊर्जा: मन विश्लेषणशील रहेगा; आत्मनिरीक्षण और अध्ययन के लिए अनुकूल।

शुभ अंक: 7, 16

शुभ रंग: बैंगनी, आसमानी नीला

उपाय/सुझाव: ध्यान, योग, अध्ययन में समय दें; आंतरिक शक्ति मजबूत होगी।

अंक 8 — सफलता, धन, नेतृत्व

ank jyotish : आज की ऊर्जा: धन, करियर और नेतृत्व की दिशा में सक्रिय ऊर्जा।

शुभ अंक: 8, 17

शुभ रंग: काला, ग्रे

उपाय/सुझाव: आर्थिक निर्णय सोच-समझकर लें; नेतृत्व की भूमिकाओं में सफलता मिलेगी।

अंक 9 — करुणा, मानवता, पूर्णता

ank jyotish : आज की ऊर्जा: दूसरों की सहायता और व्यापक सोच प्रमुख रहेगी।

शुभ अंक: 9, 18

शुभ रंग: सफ़ेद, हल्का लाल

उपाय/सुझाव: सामाजिक कार्यों पर ध्यान दें; समर्पण भाव सफलता दिलाएगा।

ank jyotish : आज के लिए सुझाव (सारांश)

बुधवार की ऊर्जा: बुद्धिमत्ता, संवाद, और लचीलेपन को बढ़ावा देती है।

आज के लिए मंत्र:

“ॐ बुधाय नमः” — बुद्धि और सामंजस्य को सुदृढ़ करने के लिए जप करें।

अनुकूल समय: दोपहर 12:00 से 3:00 बजे के बीच ये दिन विशेष रूप से सकारात्मक फल देता है।

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री और कांग्रेस विधायक कवासी लखमा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। मंगलवार को हुई सुनवाई के बाद शीर्ष अदालत ने उन्हें अंतरिम जमानत देने का आदेश दिया। लखमा करीब एक साल से रायपुर सेंट्रल जेल में बंद थे।

इस मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाला बाक्ची और जस्टिस पंचोली की तीन सदस्यीय पीठ ने की। कोर्ट ने ईडी (ED) और ईओडब्ल्यू (EOW) से जुड़े दोनों मामलों पर सुनवाई के बाद जमानत मंजूर की। इसके साथ ही लगभग एक साल बाद कवासी लखमा के जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है।


एक साल बाद जेल से बाहर आएंगे कवासी लखमा

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कवासी लखमा को 15 जनवरी 2025 को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें 7 दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। इसके बाद 21 जनवरी से 4 फरवरी 2025 तक न्यायिक रिमांड पर भेजा गया और तब से वे रायपुर सेंट्रल जेल में बंद थे। अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जल्द ही उनकी रिहाई होगी।


क्यों हुई थी कवासी लखमा की गिरफ्तारी

ED के अनुसार, कवासी लखमा छत्तीसगढ़ शराब सिंडिकेट के अहम हिस्सेदार थे। आरोप है कि उनके निर्देश पर ही पूरा सिंडिकेट काम करता था और शराब नीति में बदलाव में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
ईडी का दावा है कि लखमा के इशारे पर राज्य में FL-10 लाइसेंस सिस्टम लागू किया गया, जिससे अवैध कमाई को बढ़ावा मिला। एजेंसी के अनुसार, आबकारी विभाग में हो रही गड़बड़ियों की जानकारी होने के बावजूद लखमा ने इसे रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया।


हर महीने 2 करोड़, 3 साल में 72 करोड़ का आरोप

ED की ओर से पेश वकील सौरभ पांडेय ने कोर्ट में बताया था कि शराब घोटाला करीब 3 साल तक चला। इस दौरान कवासी लखमा को हर महीने 2 करोड़ रुपये, कुल मिलाकर 72 करोड़ रुपये मिलने का आरोप है।
ईडी का दावा है कि इस रकम का इस्तेमाल लखमा के बेटे हरीश कवासी के घर और कांग्रेस भवन सुकमा के निर्माण में किया गया। एजेंसी के अनुसार, इस घोटाले से सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ और शराब सिंडिकेट के जरिए 2100 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध कमाई की गई।


क्या है छत्तीसगढ़ का शराब घोटाला

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) कर रही है। ED ने इस मामले में ACB में FIR दर्ज कराई है, जिसमें 2000 करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले का जिक्र है।
जांच में सामने आया कि तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में IAS अधिकारी अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी एपी त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के सिंडिकेट के जरिए इस घोटाले को अंजाम दिया गया।

कोयला लेवी घोटाला: सूर्यकांत तिवारी के ड्राइवर को हाई कोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत खारिज

बिलासपुर। 540 करोड़ रुपये के बहुचर्चित कोयला लेवी घोटाले में बड़ा अपडेट सामने आया है। आरोपी सूर्यकांत तिवारी के ड्राइवर नारायण साहू को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने आर्थिक अपराध को गंभीर बताते हुए अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी और कहा कि ऐसे अपराध देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाते हैं।

बताया गया है कि नारायण साहू के खिलाफ करीब दो साल पहले स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था, जिसके बाद से वह फरार चल रहा है। एसीबी-ईओडब्ल्यू के अनुसार, उसने कोयला सिंडिकेट की ओर से लगभग 13 करोड़ रुपये की अवैध नकदी एकत्र की थी, जिसमें से करीब 7.5 करोड़ रुपये अधिकारियों और नेताओं तक पहुंचाए गए।

540 करोड़ की अवैध वसूली का खुलासा

जांच में सामने आया है कि जुलाई 2020 से जून 2022 के बीच कुछ निजी व्यक्तियों के एक समूह ने वरिष्ठ राजनेताओं और नौकरशाहों की मिलीभगत से कोयला ट्रांसपोर्टरों से प्रति टन 25 रुपये की अवैध वसूली की। इस अवधि में सिंडिकेट ने लगभग 540 करोड़ रुपये की अवैध रकम वसूली।

जांच एजेंसियों के अनुसार, जबरन वसूली गई यह नकदी सरकारी अधिकारियों और नेताओं को रिश्वत देने, चुनावी खर्चों को फंड करने और चल-अचल संपत्तियों की खरीद में इस्तेमाल की गई। अब तक 273 करोड़ रुपये की संपत्तियों की पहचान कर उन्हें अटैच किया जा चुका है।

11 आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अब तक इस मामले में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 35 आरोपियों के खिलाफ पांच अभियोजन शिकायतें विशेष न्यायालय (PMLA) में दायर की जा चुकी हैं। ईडी ने साफ किया है कि मामले में आगे की जांच अभी जारी है।

कोल घोटाला, सूर्यकांत तिवारी, रानू साहू, सौम्या को मिली अंतरिम जमानत, लेकिन छत्तीसगढ़ छोड़ नहीं जा सकते कही!

Aaj Ka Rashifal 03 February 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

Aaj Ka Rashifal Today 03 February 2026 (मंगलवार): आज का दिन ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। प्रेम, करियर, धन और पारिवारिक मामलों में कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलेगा, जबकि कुछ को संयम और समझदारी से काम लेने की सलाह है।

जानिए Aaj Ka Rashifal मेष से मीन तक आज का संपूर्ण राशिफल, साथ में शुभ रंग और शुभ अंक।

मेष राशि

शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: लाल

Aaj Ka Rashifal:  आज आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। गुस्से पर नियंत्रण रखें।

वृषभ राशि

शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: सफेद

पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। वाहन या संपत्ति से लाभ।

मिथुन राशि

शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: हरा

Aaj Ka Rashifal: आज संवाद और संपर्क से लाभ होगा। मीडिया, व्यापार और नौकरी में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

कर्क राशि

शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: क्रीम

भावनाओं पर नियंत्रण रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। धन खर्च सोच-समझकर करें।

Ank Jyotish 03 February 2026: आज चमकेगा अंक 6, जानिए 1 से 9 तक शुभ अंक और रंग

सिंह राशि

शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: सुनहरा

मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नेतृत्व क्षमता उभरेगी। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि

शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: हल्का हरा

Aaj Ka Rashifal: आज योजनाबद्ध तरीके से काम करने से सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।

तुला राशि

शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: आसमानी

प्रेम और दांपत्य जीवन के लिए शुभ दिन। कला, फैशन और रचनात्मक क्षेत्र में लाभ।

वृश्चिक राशि

शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: लाल

Aaj Ka Rashifal: ऊर्जा भरपूर रहेगी। साहसिक निर्णय लाभ देंगे, लेकिन वाणी में संयम जरूरी।

धनु राशि

शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: पीला

भाग्य का साथ मिलेगा। शिक्षा, यात्रा और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

मकर राशि

शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: नीला

Aaj Ka Rashifal: करियर और व्यवसाय में प्रगति के योग। मेहनत का पूरा फल मिलेगा।

कुंभ राशि

शुभ अंक: 4 | शुभ रंग: नीला

नई सोच और योजनाएं सफल होंगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा।

मीन राशि

शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: बैंगनी

Aaj Ka Rashifal: मानसिक शांति मिलेगी। आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।

Ank Jyotish 03 February 2026: आज चमकेगा अंक 6, जानिए 1 से 9 तक शुभ अंक और रंग

Ank Jyotish Today 03 February 2026: मंगलवार, 03 फरवरी 2026 का दिन अंक ज्योतिष के अनुसार विशेष फलदायी है। आज दिनांक का अंक योग 6 बन रहा है, जो प्रेम, संतुलन, परिवार और सुख-सुविधाओं का प्रतीक माना जाता है। आज के दिन मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए शुभ अंक, शुभ रंग और दैनिक अंकफल जानना आपके निर्णयों को सही दिशा दे सकता है। पढ़िए आज का संपूर्ण अंक ज्योतिष।

03 फरवरी 2026 मंगलवार — अंक ज्योतिष (1 से 9 तक)

दिनांक अंक योग: 3 + 2 + 2 + 0 + 2 + 6 = 15 → 6

आज का प्रधान अंक: 6 (सुख, प्रेम, संतुलन, पारिवारिक सौहार्द)

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28)

शुभ अंक: 1, 6, 7

शुभ रंग: लाल, सफेद

Ank Jyotish फलादेश: आज नेतृत्व क्षमता मजबूत रहेगी। सरकारी कार्य, निर्णय और आत्मविश्वास से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। जल्दबाज़ी से बचें।

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29)

शुभ अंक: 2, 8, 9

शुभ रंग: गुलाबी, क्रीम

फलादेश: भावनात्मक संतुलन बना रहेगा। साझेदारी और रिश्तों में मधुरता आएगी। महिला वर्ग के लिए दिन विशेष अनुकूल।

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30)

शुभ अंक: 3, 6, 9

शुभ रंग: पीला

Ank Jyotish फलादेश: बौद्धिक कार्य, शिक्षा, लेखन और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए शुभ दिन। सम्मान और मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31)

शुभ अंक: 4, 8, 2

शुभ रंग: नीला

फलादेश: कार्यस्थल पर दबाव रह सकता है, लेकिन धैर्य से काम लेने पर लाभ होगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सावधानी रखें।

मूलांक 5 (5, 14, 23)

शुभ अंक: 5, 3, 7

शुभ रंग: हरा

Ank Jyotish फलादेश: आज परिवर्तन और यात्रा के योग हैं। व्यापार, मार्केटिंग और कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभकारी।

मूलांक 6 (6, 15, 24)

शुभ अंक: 6, 1, 9

शुभ रंग: आसमानी

Ank Jyotish फलादेश: आज आपका दिन है प्रेम, परिवार, सौंदर्य और कला से जुड़े कार्यों में विशेष सफलता। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।

Weekly Horoscope Hindi: 2 से 7 फरवरी 2026 तक मेष से मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल

मूलांक 7 (7, 16, 25)

शुभ अंक: 7, 5, 3

शुभ रंग: बैंगनी, सफेद

फलादेश: आध्यात्म, शोध और अध्ययन के लिए उत्तम दिन। मानसिक शांति मिलेगी। एकांत में लिया गया निर्णय लाभ देगा।

मूलांक 8 (8, 17, 26)

शुभ अंक: 8, 2, 4

शुभ रंग: गहरा नीला, काला

Ank Jyotish फलादेश: धन और करियर से जुड़े मामलों में प्रगति। पुराने अटके कार्य पूरे हो सकते हैं, लेकिन अहंकार से बचें।

मूलांक 9 (9, 18, 27)

शुभ अंक: 9, 3, 6

शुभ रंग: लाल, सुनहरा

फलादेश: ऊर्जा से भरपूर दिन। सामाजिक कार्य, सेवा और नेतृत्व में सफलता। क्रोध पर नियंत्रण जरूरी।

Ank Jyotish आज के विशेष शुभ संकेत

मुख्य शुभ अंक: 3, 6, 9

मुख्य शुभ रंग: पीला, आसमानी, सुनहरा

शुभ समय: सुबह 7:00 से दोपहर 12:00 तक

अनुकूल दिशा: उत्तर-पूर्व