एशिया कप 2025 : भारत ने सुपर ओवर में श्रीलंका को हराया, निसांका की शतकीय पारी बेकार

0
अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी
एशिया कप 2025 के सुपर-4

नई दिल्ली। एशिया कप 2025 के सुपर-4 के आखिरी मुकाबले में भारत और श्रीलंका के बीच हुआ मैच टूर्नामेंट का सबसे रोमांचक मैच बन गया। इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 202 रन बनाए और जवाब में श्रीलंका ने भी 202 रन बना दिए। मैच का नतीजा सुपर ओवर में आया, जहां टीम इंडिया ने अर्शदीप सिंह की घातक गेंदबाजी से जीत दर्ज की।


अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी

भारतीय टीम की ओर से अभिषेक शर्मा ने एक और तूफानी पारी खेली। उनकी धमाकेदार बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 202 रन बनाए।


पथुम निसांका की शतकीय पारी

लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत शानदार रही। पथुम निसांका ने शतक जमाया और टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। आखिरी ओवर में श्रीलंका को 6 गेंदों पर 12 रन की जरूरत थी।

आखिरी ओवर का रोमांच

एशिया कप 2025: हर्षित राणा ने आखिरी ओवर में पथुम निसांका का अहम विकेट दिलाया। मैच आखिरी गेंद पर पहुंचा जहां श्रीलंका को 3 रन की जरूरत थी। दसुन शनाका ने गेंद को लॉन्ग ऑन पर खेला। यहां अक्षर पटेल से मिसफील्ड भी हुई और श्रीलंका ने 2 रन ले लिए।

लेकिन शनाका ने तीसरा रन लेने की कोशिश नहीं की। अगर वह तेजी से उठकर तीसरा रन लेते तो श्रीलंका जीत जाता। उनकी यह गलती मैच को सुपर ओवर में ले गई।


सुपर ओवर में भारत की जीत

एशिया कप 2025  सुपर ओवर में श्रीलंका बड़ी रनसंख्या नहीं बना सका। भारत ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर मुकाबला जीत लिया। इस रोमांचक जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट का फाइनल खेलने का हक भी पक्का कर लिया।

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

🌟 आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) 27 सितंबर 2025 : आज अनफा योग का शुभ संयोग, वृषभ, कन्या और तुला समेत कई राशियों को मिलेगा फायदा

0
Aaj ka Rashifal
Aaj ka Rashifal आज

Horoscope Today 27 September 2025 : आज शनिवार 27 सितंबर को चंद्रमा अनुराधा नक्षत्र से वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं। चंद्रमा अपनी नीच राशि में होने से कई जातकों का मन विचलित रह सकता है। लेकिन द्वादश भाव में मंगल की स्थिति से अनफा योग भी बन रहा है, जो वृषभ, कन्या और तुला समेत कई राशियों को शुभ लाभ देगा। आइए जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल—


♈ मेष राशि (Aries Horoscope Today)

शुभ समाचार मिलेगा
आज आपको परिवार का सहयोग और संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। शाम का समय अपनों से मुलाकात में बीतेगा। घूमने-फिरने का योग भी है।

  • भाग्य प्रतिशत : 89%

  • उपाय : भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू अर्पित करें।

  • शुभ अंक : 3

  • शुभ रंग : लाल


♉ वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today)

पद और प्रतिष्ठा मिलने की संभावना
आज का दिन नौकरी और राजनीति से जुड़े लोगों के लिए खास है। पद और प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकती है। दांपत्य जीवन में सहयोग मिलेगा। प्रेमी के साथ समय बिताने का योग है। धार्मिक कार्यों में भागीदारी होगी।

  • भाग्य प्रतिशत : 84%

  • उपाय : चींटियों को आटा डालें।

  • शुभ अंक : 6

  • शुभ रंग : सफेद


♊ मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)

सुख-साधन मिलने का योग
परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। मनोरंजन और शुभ कार्यों में सम्मिलित होने का मौका है। बच्चों की सफलता से खुशी मिलेगी। कीमती सामान का ध्यान रखें।

  • भाग्य प्रतिशत : 82%

  • उपाय : श्रीशिव चालीसा का पाठ करें।

  • शुभ अंक : 5

  • शुभ रंग : हरा


♋ कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)

प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी
व्यापारिक यात्रा लाभकारी होगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर रहेगा। प्रियजन से मुलाकात संभव है। आजीविका के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। वाणी पर संयम रखें।

  • भाग्य प्रतिशत : 85%

  • उपाय : भगवान सूर्य नारायण को अर्घ्य दें।

  • शुभ अंक : 2

  • शुभ रंग : सफेद


♌ सिंह राशि (Leo Horoscope Today)

नौकरी और व्यवसाय में सम्मान मिलेगा
कार्यस्थल पर सम्मान मिलेगा। विद्यार्थियों को सफलता के अवसर मिलेंगे। शत्रु और विरोधियों से सतर्क रहें। आय के नए स्रोत मिलेंगे। आंखों की समस्या हो सकती है।

  • भाग्य प्रतिशत : 87%

  • उपाय : विष्णु मंदिर में चने की दाल और गुड़ चढ़ाएं।

  • शुभ अंक : 1

  • शुभ रंग : पीला


♍ कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)

यश और प्रभाव में वृद्धि होगी
सामाजिक व धार्मिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। कानूनी मामले में सफलता मिल सकती है। यश और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों की मदद करनी पड़ेगी।

  • भाग्य प्रतिशत : 83%

  • उपाय : श्रीदुर्गा चालीसा का पाठ करें।

  • शुभ अंक : 7

  • शुभ रंग : हरा


♎ तुला राशि (Libra Horoscope Today)

दिन शुभ लाभदायक रहेगा
घर-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। आर्थिक लाभ होगा। प्रेम प्रसंग प्रबल रहेंगे। माता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। यात्रा स्थगित हो सकती है।

  • भाग्य प्रतिशत : 82%

  • उपाय : गणपति को 11 दूर्वा चढ़ाएं।

  • शुभ अंक : 6

  • शुभ रंग : गुलाबी


♏ वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)

विवादित विषयों से दूर रहें
मानसिक तनाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में मतभेद संभव हैं। जल्दबाजी से बचें।

  • भाग्य प्रतिशत : 74%

  • उपाय : श्रीगणेश चालीसा का पाठ करें।

  • शुभ अंक : 9

  • शुभ रंग : लाल


♐ धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)

विरोधियों से भी प्रशंसा मिलेगी
अटका पैसा मिलने की संभावना है। जीवनसाथी की मदद से लाभ होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। दान-पुण्य करेंगे।

  • भाग्य प्रतिशत : 86%

  • उपाय : श्रीदुर्गा शतनाम स्तोत्र का पाठ करें।

  • शुभ अंक : 3

  • शुभ रंग : पीला


♑ मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)

मानसिक भटकाव पर कंट्रोल करें
आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान दें। मानसिक भटकाव से बचें।

  • भाग्य प्रतिशत : 83%

  • उपाय : गाय को गुड़ और चना खिलाएं।

  • शुभ अंक : 8

  • शुभ रंग : नीला


♒ कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)

निवेश करना लाभदायक होगा
परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। संपत्ति में निवेश शुभ रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। व्यापार में लाभ होगा।

  • भाग्य प्रतिशत : 82%

  • उपाय : पीपल को जल अर्पित करें और भगवान विष्णु का पूजन करें।

  • शुभ अंक : 4

  • शुभ रंग : काला


♓ मीन राशि (Pisces Horoscope Today)

चिंता का समाधान मिलेगा
लंबे समय से चल रही समस्या का हल मिलेगा। धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे। संतान के साथ आनंदपूर्ण समय बिताएंगे। खोई वस्तु मिल सकती है।

नवमी व्रत में जरूर बनाएं मूंग घुघरी, जानें इसके अनगिनत स्वास्थ्य लाभ

0
मूंग घुघरी
इस नवमी व्रत पर खाएं मूंग घुघरी

इस नवमी : मूंग घुघरी व्रत और उपवास में एक लोकप्रिय और पौष्टिक व्यंजन है। यह हल्का, पचने में आसान और सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसे बनाना भी बहुत सरल है।


मूंग घुघरी बनाने की सामग्री (2–3 लोग)

  • साबुत मूंग दाल – 1 कप (भिगोकर 4–5 घंटे)

  • प्याज – 1 मध्यम (बारीक कटी हुई)

  • हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)

  • अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 छोटा चम्मच

  • टमाटर – 1 मध्यम (बारीक कटा हुआ)

  • हल्दी पाउडर – ½ छोटा चम्मच

  • धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच

  • जीरा – ½ छोटा चम्मच

  • नमक – स्वादानुसार

  • हरा धनिया – सजाने के लिए

  • घी या तेल – 2–3 बड़े चम्मच

  • पानी – आवश्यकतानुसार

मूंग घुघरी
इस नवमी व्रत पर खाएं मूंग घुघरी

मूंग घुघरी बनाने की विधि

  1. मूंग दाल उबालें

    • भिगोई हुई मूंग दाल को धोकर कुकर में पानी डालकर 2–3 सीटी तक उबालें।

  2. तड़का तैयार करें

    • कढ़ाई में घी/तेल गर्म करें।

    • जीरा डालें। चटकने पर प्याज डालकर सुनहरा भूरा होने तक भूनें।

    • हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर 1–2 मिनट भूनें।

  3. मसाले डालें

    • हल्दी और धनिया पाउडर डालें।

    • कटे हुए टमाटर डालकर नरम होने तक पकाएँ।

  4. दाल मिलाएँ

    • उबली मूंग दाल को मसाले में डालें।

    • आवश्यकतानुसार पानी डालें और 5–7 मिनट धीमी आंच पर पकाएँ।

  5. अंतिम चरण

    • नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।

    • हरा धनिया से सजाएँ और गरम-गरम परोसें।


मूंग घुघरी के स्वास्थ्य लाभ

  1. पाचन में सुधार – मूंग दाल हल्की और जल्दी पचने वाली होती है, जिससे पेट शांत रहता है।

  2. ऊर्जा बढ़ाए – व्रत के दौरान शरीर को तुरंत ऊर्जा देने में मदद करती है।

  3. हृदय स्वास्थ्य – मूंग दाल में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो हृदय के लिए अच्छे हैं।

  4. डिटॉक्सिफिकेशन – शरीर से विषैले पदार्थ निकालने में मदद करती है।

  5. वजन नियंत्रित रखने में सहायक – यह हल्का और कम कैलोरी वाला व्यंजन है।

  6. ब्लड शुगर नियंत्रित – मूंग दाल के सेवन से ब्लड शुगर स्थिर रहती है।


टिप्स

  • मूंग घुघरी इसे आप हल्का गाढ़ा या पतला अपनी पसंद के अनुसार बना सकते हैं।

  • व्रत में इसे भाप में पकाया हुआ या तेल कम डालकर बनाना सबसे अच्छा है।

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

एनएच-353 की जर्जर हालत से कार डैमेज, बागबाहरा निवासी ने विभाग से मांगा मुआवज़ा

0
एनएच-353 की जर्जर हालत
वाहन मालिक ने मांगा 10 हजार का मुआवज़ा

महासमुंद/बागबाहरा। राष्ट्रीय राजमार्ग-353 की खराब स्थिति अब लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। बीते 23 सितंबर की रात बागबाहरा निवासी मयंक शर्मा अपने परिवार के साथ कार (नंबर CG04KX2842) से चंडी मंदिर दर्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान जवाहर चौक के पास पानी से भरे गड्ढे में उनकी कार का आगे का पहिया फंस गया।

बच्चों समेत परिवार सहमा

अचानक गड्ढे में गिरने से गाड़ी को जोर का झटका लगा, जिससे वाहन में बैठे छोटे बच्चे और बड़े घबरा गए। हादसे में कार का टायर, डिस्क और सस्पेंशन खराब हो गया। वाहन मालिक को मरम्मत पर करीब 10 हजार रुपये खर्च करने पड़े।

बागबाहरा निवासी
बागबाहरा निवासी मयंक शर्मा

विभाग को सौंपी शिकायत

मयंक शर्मा ने एनएच-353 की उप अभियंता श्रीमती कोकिला राव को लिखित आवेदन देकर विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि सड़क की जर्जर हालत और रखरखाव में लापरवाही की वजह से वाहन को नुकसान हुआ है। पीड़ित ने 10 हजार रुपये के मुआवज़े की मांग की है।

लोगों ने उठाई सड़क मरम्मत की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएच-353 लंबे समय से नगर के भीतर गड्ढों से भरा पड़ा है। कई वाहन चालक आए दिन हादसे का शिकार हो रहे हैं। लोगों ने जल्द सड़क मरम्मत और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

रायपुर में बड़ा हादसा : प्लांट का हिस्सा गिरने से 5 मजदूरों की मौत, कई दबे, रेस्क्यू जारी

0
रायपुर में बड़ा हादसा
सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र

रायपुर। राजधानी के सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन प्लांट में सिल्ली का भारी हिस्सा गिरने से 5 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दर्जनों मजदूर मलबे में दबे हुए हैं। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

इस हादसे को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने कहा, घटना की जानकारी मिली है. सीएम ने मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए घायल मजदूरों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.

घायलों का अस्पताल में इलाज

जानकारी के मुताबिक, आधा दर्जन से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें देवेंद्र नगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल कई मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

रायपुर में बड़ा हादसा
स्पताल में भर्ती

हादसे का कारण और स्थिति

बताया जा रहा है कि पिलेट्स बनाने वाली यूनिट के निर्माणाधीन हिस्से में काम चल रहा था। उसी दौरान अचानक संरचना गिर गई, जिसके नीचे दर्जनभर से ज्यादा मजदूर दब गए। फिलहाल पुलिस और स्थानीय प्रशासन राहत-बचाव अभियान में जुटा हुआ है।

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित पटपरपाली में सम्पन्न हुई वार्षिक आमसभा

0
सहकारी
Patparpali

पटपरपाली (कोमाखान)। अंतराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के तहत जिला सहकारी केन्दीय बैंक रायपुर शाखा कोमाखान के अंतर्गत प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित पटपरपाली में आज शुक्रवार 26 सितम्बर 2025 को वार्षिक आमसभा का आयोजन हुआ। आम सभा का शुभारंभ ग्राम सभा की अध्यक्षता कर रहे प्रा कृषि साख सहकारी समिति के प्राधिकृत अध्यक्ष कमलेश कुमार टाण्डेय जी और विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला सहकारी बैंक कोमाखान शाखा के प्रबंधक श्री नरेन्द्र ठाकुर जी व साथ ही पर्यवेक्षक हिमांशु जायसवाल जी द्वारा भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया । समिति के प्रभारी प्रबंधक गुमान साहू जी ने 2024-2025 आय-व्यय वार्षिक प्रतिवेदन एवं 2025-26 का वार्षिक बजट बनाया गया।

विशिष्ट अतिथि नरेंद्र ठाकुर जी मे बताया कि समिति लगातार  विगत वर्ष से लाभ की स्थिति में है, समिति का लाभ कृषक सदस्य समिति के  संचालक मंडल अध्यक्ष  एवं समिति के कर्मचारी के प्रयास से आज समिति लाभ पर है। उन्होंने सीएससी की उपयोगिता, केसीसी लोन के बारे में, किसानों को धान खरीदी, खाद वितरण के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी।

पटपरपाली
सहकारी समिति मर्यादित पटपरपाली

आमसभा में किसानों को संबोधित करते हुए  आमसभा की अध्यक्षता कर रहे समिति के प्राधिकृत अध्यक्ष कमलेश कुमार टाण्डेय जी ने कहा कि  समिति शासन की योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने का माध्यम है।सहकारी समिति की आमसभाएँ  किसानों की समस्याओं पर चर्चा करने, समिति के वित्तीय प्रदर्शन की समीक्षा करने,  वार्षिक बजट को मंजूरी देने और ऋण नीतियों पर निर्णय लेने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच हैं।  समिति किसानों के लाभ एवं समिति के विकास के लिए  हर संभव मदद करेगी। किसानों को कम लागत अधिक उत्पादन कर आर्थिक लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी एवं धान पंजीकरण के बारे में किसानों को जानकारी दी और समर्थन मूल्य व बोनस के बारे में तथा शासन की योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया और सुझाव दिये इस कार्यक्रम से कृषकों में जागरूकता का संचार होगा।

आमसभा में उपस्थित समिति क्षेत्र के कृषकों सहित सदस्यों ने सर्वसमति से वित्त पत्रक एवं आगामी बजट का अनुमोदन किया गया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष कमलेश कुमार टाण्डेय सहित अतिथि के रूप में  सभापति शिवलाल साहू, मनोहर ठाकुर सुरित साहू, विश्वनाथ साहू कनक साहू, छेदुराम साहू, छगन साहू चुनरामसाहू आदि को समिति के वरिष्ठ कृषकों ने गुलाल लगा कर स्वागत सम्मान किये तथा समिति के विकास के लिए मार्गदर्शन स्वरूप आशीर्वाद प्राप्त किये जिससे कृषि साख सहकारी समिति पटपरपाली का सतत विकास हो सके।

Cooperative Society Limited Patparpali
Cooperative Society Limited Patparpali

आयोजित आमसभा में कार्यक्रम का संचालन  मनोज चन्द्राकर जी ने किया।  आमसभा के अंत मे समिति प्रबंधक गुमान साहू जी द्वारा किसानों को आभार व्यक्त  किया गया।

आमसभा में समिति कम्प्यूटर आपरेटर टिकेश्वर साहू, समिति कर्मचारी सुरेन्द्र साहू, युगल पाड़े,पिनेश्वर चक्रधारी,विनोद साहू सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे जिनमे प्रमुख रूप से खेमराज साहू, योगेश साहू, सुंदर साहू, चंद्रहास साहू, चूड़ामणि साहू, कौशल चक्रधारी, बंशी पाड़े, दीनदयाल साहू, राधे साहू, उमेश दिवान, हीराचन्द ठाकुर, जीवन दिवान, मयारू साहू, मनोज साहू,नन्दकुमार साहू, किशोर साहू, एमलाल साहू, चमन साहू आदि उपस्थित हुए।

पटपरपाली में डीजिटल धान खरीदी केंद्र का हुआ शुभारंभ 

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

NashaKhor Doctor: नशे में डॉक्टर ने किया हंगामा, वीडियो वायरल

0
स्वास्थ्य विभाग
चिकित्सक डॉ. अनिल भगत

जशपुर। जिले के एक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टर अनिल भगत का नशे की हालत में हंगामा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है।

ग्रामीणों और स्टाफ ने लगाए गंभीर आरोप

ग्रामीणों और अस्पताल कर्मियों का कहना है कि डॉक्टर भगत लंबे समय से शराब के आदी हैं और अक्सर नशे की हालत में ड्यूटी पर पहुंचते हैं। इस वजह से मरीजों को समय पर उपचार और दवाइयाँ नहीं मिल पातीं। लोगों का आरोप है कि उन्होंने कई बार नाबालिग बच्चों को भी शराब पिलाने का प्रयास किया है।

स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ा असर

स्थानीय निवासियों का कहना है कि डॉक्टर की इस आदत से स्वास्थ्य केंद्र की कार्यप्रणाली पर बुरा असर पड़ा है। इलाज के लिए आने वाले मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।

शिकायतें और कार्रवाई

स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी BMO ने भी डॉक्टर भगत के खिलाफ वरिष्ठ अधिकारियों को कई बार लिखित शिकायत दी है। इसके बावजूद अब तक कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया।

CMHO ने दिए जांच के निर्देश

जशपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉक्टर. जी.एस. जात्रा ने पुष्टि की कि वायरल वीडियो में डॉक्टर नशे की हालत में नजर आ रहे हैं। उन्होंने ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) को जांच करने के निर्देश दिए हैं और कहा है कि रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों की मांग

ग्रामीणों और अस्पताल के कर्मचारियों ने मांग की है कि जल्द ही इस तरह के लापरवाह और अनुशासनहीन डॉक्टर पर कठोर कार्रवाई हो, ताकि मरीजों को राहत मिल सके और स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य हो सकें।

यहां देखें वीडियो

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

महासमुंद : लव, फ्रेंडशिप और धोखे से जुड़ा सनसनीखेज मर्डर केस, एक साल बाद मिली गुत्थी

0
Mahasamund: Sensational murder involving love, friendship and betrayal
महासमुंद : लव, फ्रेंडशिप और धोखे से जुड़ा सनसनीखेज मर्डर

महासमुंद। कोतवाली पुलिस ने एक साल पहले घोड़ारी तालाब में मिले अज्ञात शव की गुत्थी सुलझा ली है। यह शव रायपुर के गीतांजली नगर निवासी आकाश सिंह का निकला, जिसकी हत्या कर तालाब में फेंका गया था। इस सनसनीखेज केस का राज पुलिस ने लगभग एक साल बाद खोला।

ऐसे खुली हत्या की परतें

29 सितंबर 2024 को घोड़ारी तालाब में एक अज्ञात शव मिला था। शिनाख्त न होने से पुलिस के सामने यह पहेली बनी रही। वहीं परिजनों ने तीन महीने बाद यानी 5 जनवरी 2025 को रायपुर के खम्हारडीह थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। हाल ही में राज्य स्तरीय क्राइम डेटा एनालिसिस से शव का हुलिया आकाश से मेल खाता पाया गया। रायपुर पुलिस से समन्वय के बाद जांच तेज हुई और पूरा मामला सामने आया।

लव स्टोरी बनी मौत की वजह

जांच में पता चला कि आकाश का संबंध लवली सिंह से था, जबकि लवली पहले से ही अभिनव सिंह के साथ पांच साल से लिव-इन रिलेशन में थी। दोनों (आकाश और अभिनव) दोस्त थे, लेकिन आकाश और लवली की नजदीकियां बढ़ीं और अगस्त 2024 में दोनों ने भागकर शादी कर ली।
लवली के परिजन और अभिनव इस रिश्ते के खिलाफ थे, क्योंकि अभिनव लवली और उसके परिवार का खर्च उठाता था।

25 सितंबर 2024 को लवली के पिता ने आकाश और लवली को अभिनव के घर बुलाया। वहां पर विवाद हुआ और अभिनव, लवली के पिता अभिलाख, और भाइयों गौरव व वीरू ने आकाश को पीट-पीटकर मार डाला। हत्या के बाद शव को स्कूटी पर लादकर महासमुंद के घोड़ारी तालाब में फेंक दिया गया।

सबूत छुपाने का नाटक

हत्या के बाद लवली ने आकाश का सामान समेटा और पिता व भाइयों के साथ यूपी के जालौन चली गई। वह सोशल मीडिया पर आकाश के साथ तस्वीरें डालती रही ताकि किसी को शक न हो। यहां तक कि लवली के पिता ने भी गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

एक साल बाद परिजनों को मिली लाश

शव की शिनाख्त न होने पर आकाश को दफनाया गया था। 24 सितंबर 2025 को पुलिस ने कब्र खोदकर शव को बाहर निकाला और डीएनए टेस्ट व पहचान के बाद परिजनों को सौंप दिया।

सभी आरोपी गिरफ्तार

मामले में महासमुंद पुलिस ने लवली सिंह, अभिनव सिंह, अभिलाख सिंह, गौरव और वीरू को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर हत्या (धारा 103 ए), साक्ष्य छिपाने (धारा 238 और 61(2)) का केस दर्ज कर जेल भेजा गया है।

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

आज का राशिफल 26 सितंबर 2025 : जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल, शुभ अंक और शुभ रंग

0
Aaj Ka Rashifal Today 6 December 2025, Saturday:
Aaj Ka Rashifal Today 6 December 2025, Saturday:

आज का राशिफल 26 सितंबर 2025 (Daily Horoscope) में जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल आपके जीवन, करियर, स्वास्थ्य, प्रेम, दांपत्य और कारोबार पर क्या असर डालेगी। साथ ही आपको मिलेगा आज का शुभ अंक और शुभ रंग, जिससे आपका दिन और भी खास बन सकता है।

मेष राशि: आज का राशिफल

आज आपकी प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। भाइयों का पूरा साथ मिलेगा। पारिवारिक मामलों को मिल बैठकर निपटाना होगा। पिताजी से किसी बात को लेकर नाराजगी हो सकती है। संतान पक्ष से मनचाही खुशी मिलेगी। बेवजह क्रोध से बचें, वरना परिवार परेशान रहेगा।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : लाल


♉ वृषभ राशि: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर भागदौड़ रहेगी। भाई-बहनों से संबंध अच्छे होंगे। कारोबार में नया प्रयोग करेंगे। नौकरी में बदलाव की योजना बन सकती है। बॉस बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : सफेद


♊ मिथुन राशि: आज का राशिफल

आज का दिन लाभदायक रहेगा। आप अपनों का विश्वास जीतेंगे। माता-पिता की सेवा करेंगे। परिवार की कलह दूर होगी। नया वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। माता-पिता की सलाह से काम में सफलता मिलेगी। सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : हरा


♋ कर्क राशि: आज का राशिफल

आज लेनदेन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। पढ़ाई पर ध्यान दें। किसी गलत डील में फंस सकते हैं। रुपए-पैसे से जुड़ा काम सोच-समझकर करें। पुराना लेनदेन समस्या दे सकता है। मेहनत रंग लाएगी और नए काम में सफलता मिलेगी।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : दूधिया सफेद


♌ सिंह राशि: आज का राशिफल

आज कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। अनावश्यक बाहर जाने से बचें। संतान से प्रसन्नता मिलेगी। मनोबल ऊंचा रहेगा। पेट संबंधी समस्या हो सकती है। जीवनसाथी से कहासुनी संभव है, बातचीत से हल करें।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : सुनहरा


♍ कन्या राशि: आज का राशिफल

आज किसी अजनबी पर सोच-समझकर भरोसा करें। कार्यक्षेत्र में कोई बहकाने की कोशिश करेगा। बॉस से संबंध सुधारें। भाग्य का साथ मिलेगा। राजनीति में उलझनें बनी रहेंगी। छवि खराब करने वाले सक्रिय रहेंगे। निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : हरा


♎ तुला राशि: आज का राशिफल

आज का दिन जिम्मेदारियों भरा रहेगा। ज्यादा ऊर्जा के कारण बेचैनी रह सकती है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा। बिजनेस में पार्टनरशिप करनी पड़ सकती है। लंबी दूरी की यात्रा का योग है। बच्चों के साथ मौज-मस्ती करेंगे।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : गुलाबी


♏ वृश्चिक राशि: आज का राशिफल

आज किसी जोखिम से बचें। पुराने कानूनी मामले में जीत संभव है। नए लोगों से मुलाकात लाभकारी रहेगी। संतान नौकरी के लिए बाहर जा सकती है। विदेश व्यापार में बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। अपने काम खुद करने पर जोर दें।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : मरून


♐ धनु राशि: आज का राशिफल

आज खर्चों पर नियंत्रण रखें। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। मजबूरी में कुछ खर्च करने पड़ सकते हैं। सगे संबंधियों के साथ समय बितेगा। आय के स्रोत बढ़ेंगे। दोस्तों के साथ पार्टी की योजना बनेगी। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : पीला


♑ मकर राशि: आज का राशिफल

आज आय में वृद्धि होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को सहयोग मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका काम पूरा होगा। घूमने-फिरने में महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। किसी की कही बातों पर भरोसा न करें। विरोधियों को मात देंगे। नया घर खरीद सकते हैं।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : नीला


♒ कुंभ राशि: आज का राशिफल

आज निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घरेलू कार्य समय पर निपटाने की कोशिश करें। माता जिम्मेदारी सौंप सकती हैं। कार्यक्षेत्र में जरूरी जानकारी साझा न करें। अधूरा काम पूरा होगा। दोस्तों संग मनोरंजन करेंगे।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : बैंगनी


♓ मीन राशि: आज का राशिफल

आज भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। प्रॉपर्टी निवेश के लिए शुभ दिन है। नए लोगों से मुलाकात होगी। विवाद को मिल बैठकर सुलझाएं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। बड़ा पद मिल सकता है। अध्यात्म और धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : केसरिया

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

महासमुंद: स्टेट जीएसटी विभाग का छापा, दो बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठान जांच के दायरे में

0
Mahasamund: State GST department raids two big businessmen
महासमुंद: स्टेट जीएसटी विभाग का छापा, दो बड़े व्यापारिक

महासमुंद। स्टेट जीएसटी विभाग की विजिलेंस टीम ने गुरुवार को शहर के दो बड़े व्यापारियों के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की। यह कार्रवाई टैक्स चोरी की शिकायत के आधार पर की गई है।

किन प्रतिष्ठानों पर पड़ा छापा?

सूत्रों के अनुसार, छापा मुख्य रूप से दो प्रतिष्ठित कारोबारियों के फर्मों पर डाला गया—

  • पोपट नमकीन की दो फर्म

  • चौहान मसाला उद्योग

दोनों व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर टीम ने एक साथ दबिश दी और रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया।

क्या है कार्रवाई का कारण?

जीएसटी विभाग को लंबे समय से टैक्स चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। प्राथमिक जांच के बाद विभाग ने विजिलेंस टीम गठित की और अचानक छापा मारा गया।

टीम की गतिविधियां

  • व्यापारियों के फर्मों से टैक्स से संबंधित दस्तावेज, स्टॉक रजिस्टर और अकाउंट बुक खंगाली जा रही हैं।

  • इलेक्ट्रॉनिक डेटा और कंप्यूटर सिस्टम भी चेक किए जा रहे हैं।

  • टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बिक्री और टैक्स भुगतान में कितनी गड़बड़ियां की गई हैं।

आगे की प्रक्रिया

विजिलेंस टीम की कार्रवाई अभी जारी है। जांच पूरी होने के बाद विभाग टैक्स चोरी की वास्तविक राशि का आकलन करेगा और उसके अनुसार पेनल्टी या अन्य कार्रवाई तय की जाएगी।

इस छापामार कार्रवाई से शहर के अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों में भी हलचल मच गई है। कई व्यापारी अपने रजिस्टर और जीएसटी रिटर्न की समीक्षा में लग गए हैं।

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500