विकासशील बने छत्तीसगढ़ के 13वें मुख्य सचिव, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

0
छत्तीसगढ़ के अगले मुख्य सचिव होंगे विकासशील
Vikassheel will be the next Chief Secretary of Chhattisgarh, know about him

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 1994 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विकासशील को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 सितंबर को पूरा हो रहा है।

विकासशील हाल ही में एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB), मनीला में कार्यकारी निदेशक (Executive Director) के पद पर कार्यरत थे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर उन्हें समय से पहले वहां से रिलीव कर छत्तीसगढ़ बुलाया गया।

सेवा यात्रा और अनुभव

विकासशील ने 1994 में भारतीय प्रशासनिक सेवा जॉइन की थी। छत्तीसगढ़ में आने के बाद उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं।

  • रायपुर और बिलासपुर जैसे बड़े जिलों में कलेक्टर रहे।

  • राज्य शासन में उद्योग, वित्त, स्वास्थ्य और सामान्य प्रशासन विभाग का दायित्व संभाला।

  • केंद्र सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और जल शक्ति मंत्रालय में वरिष्ठ पदों पर कार्य किया।

  • जल जीवन मिशन में मिशन डायरेक्टर रहते हुए उनकी भूमिका विशेष रूप से सराही गई।

मार्च 2025 में उन्हें भारत सरकार द्वारा सचिव/सचिव-समकक्ष ग्रेड के लिए एंपैनल किया गया था, जिसे उनकी सीनियरिटी और अनुभव के लिहाज से बड़ी उपलब्धि माना गया।

करियर की प्रमुख झलकियाँ

  • 1994: आईएएस चयन, छत्तीसगढ़ कैडर

  • 2000 के दशक: रायपुर और बिलासपुर में कलेक्टर

  • राज्य सरकार: उद्योग, वित्त, स्वास्थ्य व सामान्य प्रशासन विभागों की जिम्मेदारी

  • केंद्र सरकार: स्वास्थ्य मंत्रालय और जल शक्ति मंत्रालय में वरिष्ठ पद

  • जल जीवन मिशन: मिशन डायरेक्टर

  • जनवरी 2024: ADB मनीला में कार्यकारी निदेशक नियुक्त

  • मार्च 2025: भारत सरकार में सचिव-ग्रेड के लिए एंपैनल

  • सितंबर 2025: DOPT द्वारा ADB से रिलीव

  • वर्तमान: छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव

छत्तीसगढ़: लापता कारोबारी अनिल बंसल की कार नदी किनारे मिली, SDRF की तलाश जारी

0
छत्तीसगढ़: लापता कारोबारी अनिल बंसल
दुर्ग में लापता कारोबारी अनिल बंसल की सफेद वैगनआर कार नदी किनारे मिली। SDRF और पुलिस टीम तलाश अभियान चला रही है, परिवार सदमे में।

दुर्ग: मोहन नगर थाना क्षेत्र के कादंबरी नगर निवासी 48 वर्षीय कारोबारी अनिल बंसल बुधवार शाम से लापता हैं।
बंसल की सफेद वागनआर कार गुरुवार सुबह नंदनी थाना क्षेत्र के डूमा पथरिया के पास नदी किनारे संदिग्ध हालत में मिली।

अनिल बंसल बुधवार शाम को बिना किसी जानकारी के घर से बाहर गए थे। देर रात तक वापस न लौटने पर परिवार ने मोहन नगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। बंसल के परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। वे दो भाइयों में से एक हैं।

पुलिस और SDRF की टीम द्वारा तलाश:

  • घटना के तुरंत बाद पुलिस ने SDRF टीम को बुलाया।

  • नाव और गोताखोरों की मदद से नदी में तलाशी अभियान जारी है।

  • मोहन नगर और नंदनी पुलिस मिलकर मामले की जांच कर रही हैं।

  • आसपास के CCTV फुटेज की भी जांच की जा रही है।

परिवारजन इस घटना से सदमे में हैं और उन्होंने पुलिस से अनिल बंसल का जल्द पता लगाने की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस के पास केवल कार का सुराग है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अनिल बंसल की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

The Guiding Light of Maa Chandi from Guchapali Reaches Dr. Naveen in England

0
The mother from Guchapali is guiding Dr Naveen in England.
Maa Chandi

The mother from Guchapali is guiding Dr. Naveen in England.

Mahasamund. Faith knows no boundaries. It neither recognizes distance nor the borders of nations. A living example of this is Dr. Naveen Khanna, who is serving in the field of medicine in Manchester, England. Like every year, this year too during Navratri, he has lit a “Manokamna Jyoti” (sacred wish-fulfilling lamp) at the famous Maa Chandi Temple in Ghuchapali, Mahasamund.

Through the temple’s online facility, Dr. Naveen arranged for his sacred lamp to be lit even while being thousands of miles away. According to him, it is only through Maa Chandi’s blessings and grace that he has reached this stage in life. With emotion, he shared— “Even though my jyoti is lit at Maa Chandi’s temple in my village, its light and energy reach me here in England, giving me strength and showing me the right path.”

Faith beyond distance

Dr. Naveen Khanna’s devotion proves that while technology may have shortened distances, faith continues to keep people deeply connected to their roots. Wherever they may be, devotees always find ways to remain spiritually bonded to their deities and traditions. His story is an inspiring reminder that Maa Chandi’s divine grace reaches every true devotee, across the seven seas.

Tradition meets technology

Bagbahara’s Maa Chandi Dham has become a unique center of devotion during Navratri. Every year, thousands of devotees light sacred Manokamna Jyotis. The temple management has introduced the online platform chandimata.in, enabling devotees from across India and abroad to participate. Through this facility, Dr. Naveen continues his tradition every year.

8,021 Jyoti Kalash illuminating the temple

This year, during Navratri, a total of 8,021 Jyoti Kalash have been lit at Maa Chandi Dham. Among them, more than a hundred have been lit by devotees from different states and abroad. This shows that the faith in Maa Chandi is not confined to Bagbahara or Chhattisgarh, but has spread across the entire nation and beyond.


Contact Us:

🌐 www.webmorcha.com
📘 Facebook
🐦 X
📸 Instagram
📞 9617341438, 7879592500

महासमुंद : फोकट का चावल अब 1.35 लाख से ज्यादा संदिग्ध कार्डधारियों को नहीं मिलेगा!

0
महासमुंद: संदिग्ध राशन कार्ड धारकों की सूची जारी, 5 दिनों में कर सकेंगे दावा-आपत्ति
Major ration card scrutiny in Mahasamund: More than 5 percentमहासमुंद में राशन कार्ड की बड़ी जांच: 5 प्रतिशत से ज्यादा

दिलीप शर्मा
छत्तीसगढ़ में गरीबों को मिलने वाला फोकट का चावल अब हर किसी तक नहीं पहुंचेगा। सरकार ने संदिग्ध हितग्राहियों की छंटनी का काम तेज कर दिया है। पंचायतों और खाद्य विभाग ने मिलकर जिलेवार सूची बनानी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में महासमुंद जिले के चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं।

महासमुंद जिले के आंकड़े

  • डुप्लिकेट आधार सदस्य (Inter State) – 3094 (कार्रवाई 3042 पर)

  • डुप्लिकेट आधार सदस्य (Intra State) – 38 (कार्रवाई 33 पर)

  • सदस्य जिनकी उम्र 100 से अधिक है – 75 (कार्रवाई 65 पर)

  • 12 महीने से अधिक समय से राशन नहीं लेने वाले – 5392 (कार्रवाई 5286 पर)

  • छत्तीसगढ़, फोकट का चावल
    Chhattisgarh, free rice
  • 6-12 महीने से राशन नहीं लेने वाले – 1830 (कार्रवाई 1813 पर)

  • 18 वर्ष से कम उम्र के सदस्य – 2 (कार्रवाई 1 पर)

  • नकली/डुप्लिकेट आधार – 5042 (कार्रवाई 4947 पर)

  • Dilip Sharma.
    महासमुंद
  • आयकरदाता (वार्षिक आय > ₹6 लाख) – 1849 (कार्रवाई 639 पर)

  • GSTN (व्यापार > ₹25 लाख) – 45 (कार्रवाई 11 पर)

  • MCA में निदेशक के रूप में दर्ज व्यक्ति – 178 (कार्रवाई 60 पर)

  • PM KISAN योजना में 2.47 एकड़ (1 हेक्टेयर) से ज्यादा जमीन वाले – 1,34,178 (कार्रवाई 18 पर)

👉 कुल संदिग्ध हितग्राही : 1,51,723
👉 जिले द्वारा की गई कार्रवाई : 15,915
👉 अब भी लंबित संदिग्ध : 1,35,808

क्यों हो रही छंटनी?

राज्य सरकार का मानना है कि अब तक बड़ी संख्या में ऐसे परिवार फोकट का चावल उठा रहे थे, जो नियमों के दायरे में नहीं आते। जैसे—

  • बड़े किसान

  • आयकरदाता

  • व्यापारी और कंपनी निदेशक

  • फर्जी आधार/डुप्लिकेट कार्डधारी

इनकी छंटनी से वास्तविक गरीब और पात्र परिवारों तक सस्ते दर का चावल सही मात्रा में पहुंचेगा।

आगे की कार्रवाई

जिला प्रशासन ने साफ कहा है कि संदिग्ध कार्डधारियों को नोटिस दिया जाएगा। यदि वे नियमों के अनुरूप नहीं पाए जाते तो उनका नाम राशन सूची से काट दिया जाएगा।

महासमुंद : बाइक चोरी करने वाले गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार, 11 मोटरसाइकिल जब्त

0
महासमुंद : बाइक चोरी करने वाले गिरोह
महासमुंद : बाइक चोरी करने वाले गिरोह

महासमुंद। जिले की पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों की 11 मोटरसाइकिलें जब्त की हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 3.95 लाख रुपये आंकी गई है।

यह कार्रवाई सायबर सेल और थाना खल्लारी पुलिस की संयुक्त टीम ने की। पुलिस के मुताबिक आरोपी अलग-अलग स्थानों से वाहन चोरी कर उनकी बिक्री की फिराक में थे।

मामला ऐसे खुला

प्रार्थी कुलेश्वर चक्रधारी (23 वर्ष) निवासी तुपकबोरा ने 20 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बाइक हीरो एचएफ डीलक्स (क्र. CG 06 GH 7863) खल्लारी मंदिर से चोरी हो गई। मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि झलप चौक बागबाहरा के पास तीन लोग चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। पुलिस ने मौके पर दबिश दी और तीन संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने बाइक चोरी की वारदात को स्वीकार किया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. बुधराम सिन्हा उर्फ बुधारू (39 वर्ष) निवासी भानसोज थाना आरंग, जिला रायपुर

  2. गैंदलाल दीवान (35 वर्ष) निवासी अरंड थाना खल्लारी, महासमुंद

  3. धनेश राम दीवान (38 वर्ष) निवासी अरंड थाना खल्लारी, महासमुंद

चोरी की बाइक्स की सूची

महासमुंद पुलिस ने आरोपियों से कुल 11 वाहन जब्त किए, जिनमें 4 एचएफ डीलक्स, 2 ग्लैमर, 2 स्प्लेंडर प्लस, 1 स्प्लेंडर, 1 प्लेटिना और 1 स्कूटी शामिल हैं।

जब्त मोटरसाइकिलें एवं कीमत (कुल 3,95,000 रुपये):

  • ग्लैमर (ब्लैक-सिल्वर) – ₹45,000

  • स्प्लेंडर (CG06GA5617) – ₹40,000

  • एचएफ डीलक्स (ब्लैक) – ₹40,000

  • एचएफ डीलक्स (ब्लैक-सिल्वर) – ₹50,000

  • स्प्लेंडर प्लस (ब्लैक) – ₹45,000

  • स्कूटी (ग्रे, CG07LK0424) – ₹20,000

  • ग्लैमर (ब्लैक-सिल्वर) – ₹40,000

  • स्प्लेंडर प्लस (ब्लैक-ब्लू) – ₹20,000

  • एचएफ डीलक्स (ब्लैक-रेड) – ₹30,000

  • एचएफ डीलक्स (ब्लैक-रेड) – ₹35,000

  • प्लेटिना (ब्लैक-सिल्वर) – ₹30,000

आगे की कार्रवाई

आरोपियों ने खल्लारी मेला स्थल, खल्लारी चौक, चरौदा और आसपास के गांवों से बाइक चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

इंग्लैंड में डॉ नवीन को रास्ता दिखा रही घुचापाली वाली मां चंडी की ज्योति

0
The mother from Guchapali is guiding Dr Naveen in England.
Maa Chandi

महासमुंद। आस्था की कोई सीमा नहीं होती। यह न दूरी मानती है और न ही देशों की सरहदें। इसका एक जीवंत उदाहरण डॉ. नवीन खन्ना हैं। वे इंग्लैंड के मैनचेस्टर में चिकित्सा सेवाएं दे रहे। वे हर साल की तरह इस साल भी नवरात्र में महासमुंद जिले के घुचापाली स्थित प्रसिद्ध चंडी माता मंदिर में अपनी मनोकामना की ज्योति प्रज्ज्वलित करवा रहे हैं।

डॉ. नवीन खन्ना ने मंदिर की ऑनलाइन सुविधा का लाभ लेते हुए दूर रहकर भी अपने नाम की ज्योति प्रज्ज्वलित कराई। उनका कहना है कि मां चंडी की कृपा और आशीर्वाद से ही वे जीवन के इस मुकाम तक पहुंचे हैं। उन्होंने भावुक होकर कहा किभले ही मेरे नाम की ज्योति मां चंडी के धाम में प्रज्ज्वलित है, लेकिन उस ज्योति का प्रकाश और उसकी ऊर्जा मुझे इंग्लैंड में भी शक्ति प्रदान करती है। सात समंदर पार रहते हुए भी यह दिव्य ज्योति मुझे रास्ता दिखाती है।

डॉ. नवीन खन्ना का उदाहरण यह संदेश देता है कि तकनीक ने चाहे जितनी दूरियां घटाई हों, लेकिन आस्था की डोर हमेशा ही मनुष्य को उसके मूल से जोड़े रखती है। वे जहां भी रहें, अपने गांव और देवी-देवताओं से जुड़े रहते हैं। नवरात्र के इस पर्व पर सात समंदर पार से भी प्रज्ज्वलित हुई उनकी मनोकामना ज्योति इस विश्वास को और मजबूत करती है कि मां चंडी की कृपा हर श्रद्धालू तक पहुंचती है।

परंपरा और आधुनिकता का संगम

बागबाहरा का चंडी धाम नवरात्र में आस्था का अनोखा केंद्र बना हुआ है। यहां हर साल हजारों श्रद्धालु मनोकामना ज्योति प्रज्ज्वलित कराते हैं। खास बात यह है कि मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ऑनलाइन chandimata.in की व्यवस्था दी है, जिससे देश-विदेश के भक्त भी अपने नाम की ज्योति यहां प्रज्ज्वलित करा रहे हैं। इसी सुविधा के माध्यम से डॉ. नवीन खन्ना हर साल इस परंपरा को निभा रहे हैं।

8021 ज्योति कलशों से आलोकित धाम

नवरात्र के अवसर पर चंडी धाम में इस वर्ष कुल 8021 ज्योति कलश प्रज्ज्वलित किए गए हैं। इनमें सौ से अधिक ज्योति देश के विभिन्न हिस्सों से प्रज्ज्वलित कराई गई हैं। यह दर्शाता है कि मां चंडी के प्रति श्रद्धा केवल बागबाहरा या छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं है, बल्कि देशभर और विदेशों तक फैली हुई है।

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

Horoscope Today 25 September 2025 : किन राशियों पर बरसेगा चंद्र-गुरु का शुभ आशीर्वाद?

0
Today’s horoscope
आज का राशिफल

Horoscope Today 25 September 2025 : आज का दिन ज्योतिष दृष्टि से खास रहने वाला है। चंद्रमा दिन-रात तुला राशि में स्वाति नक्षत्र से गोचर करेगा। चंद्रमा गुरु से पंचम भाव, सूर्य से द्वितीय और शुक्र से तृतीय भाव में संचार कर रहा है। गुरुवार के दिन गुरु और चंद्रमा का शुभ योग वृषभ, तुला और कुंभ सहित कई राशियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। जानिए 12 राशियों का विस्तृत राशिफल—


♈ मेष राशि (Aries)

आज नौकरी और व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। सप्तम भाव में चंद्रमा-मंगल की युति से प्रभाव बढ़ेगा। विरोधी शांत रहेंगे। धन लाभ और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ सुखद पल बिताएंगे।

  • भाग्य प्रतिशत: ⭐ 91%

  • उपाय: सफेद चंदन का तिलक करें एवं शिवजी को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं।

  • शुभ अंक: 3

  • शुभ रंग: लाल


♉ वृषभ राशि (Taurus)

आज आप खरीदारी में धन खर्च करेंगे। परिवार में प्रेम और सामंजस्य रहेगा। व्यवहारिकता अपनाने से रिश्तों में मजबूती आएगी। बिजनेस में लाभ और किसी सुख-साधन की प्राप्ति होगी। बच्चों के साथ अच्छा समय बितेगा।

  • भाग्य प्रतिशत: ⭐ 86%

  • उपाय: गाय को गुड़ खिलाएं और पीले चंदन का तिलक करें।

  • शुभ अंक: 6

  • शुभ रंग: हरा


♊ मिथुन राशि (Gemini)

जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। विरोधियों से सतर्क रहें। सामाजिक कार्यों की सराहना होगी। उधारी चुकाने का अवसर मिल सकता है। आर्थिक मामलों में लाभ होगा।

  • भाग्य प्रतिशत: ⭐ 80%

  • उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और गाय को चना-गुड़ खिलाएं।

  • शुभ अंक: 5

  • शुभ रंग: पीला


♋ कर्क राशि (Cancer)

आज सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। शाम को परिवार के साथ समय बितेगा। माइग्रेन या सिरदर्द की समस्या हो सकती है। रुका धन वापस मिलने की संभावना है। धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे।

  • भाग्य प्रतिशत: ⭐ 83%

  • उपाय: बजरंगबाण का पाठ करें।

  • शुभ अंक: 2

  • शुभ रंग: सफेद


♌ सिंह राशि (Leo)

नौकरी और कारोबार में भाग्य का साथ मिलेगा। नए व्यक्ति से सहयोग मिलेगा। टीमवर्क से कार्य पूर्ण होंगे। पारिवारिक जीवन में सहयोग रहेगा। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी।

  • भाग्य प्रतिशत: ⭐ 88%

  • उपाय: भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू चढ़ाएं।

  • शुभ अंक: 1

  • शुभ रंग: नारंगी


♍ कन्या राशि (Virgo)

कार्यस्थल पर सकारात्मक बदलाव होगा। विपरीत लिंगी सहयोगियों से मदद मिलेगी। विनम्रता बनाए रखने से कठिन कार्य भी पूरे होंगे। छात्रों को सफलता और माता का स्नेह मिलेगा। आर्थिक योजनाओं में लाभ होगा।

  • भाग्य प्रतिशत: ⭐ 87%

  • उपाय: श्री दुर्गा देवी के 32 नाम स्तोत्र का पाठ करें।

  • शुभ अंक: 7

  • शुभ रंग: हरा


♎ तुला राशि (Libra)

भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। प्रॉपर्टी खरीदने से पहले जांच-पड़ताल करें। जीवनसाथी को उपहार दे सकते हैं। वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा। धार्मिक यात्रा का अवसर मिलेगा।

  • भाग्य प्रतिशत: ⭐ 88%

  • उपाय: श्री शिव चालीसा का पाठ करें।

  • शुभ अंक: 4

  • शुभ रंग: गुलाबी


♏ वृश्चिक राशि (Scorpio)

कामकाज में सजग रहें। जल्दबाजी में निर्णय न लें। किसी पर अधिक भरोसा न करें। महिला मित्रों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। कार्यस्थल की समस्या दूर होगी।

  • भाग्य प्रतिशत: ⭐ 87%

  • उपाय: संकटनाशन गणेश स्तोत्र का पाठ करें।

  • शुभ अंक: 9

  • शुभ रंग: नीला


♐ धनु राशि (Sagittarius)

आज कार्यस्थल पर प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक लाभ होगा। खरीदारी कर सकते हैं। जीवनसाथी की सलाह से घरेलू उलझनें सुलझेंगी। धार्मिक यात्रा संभव है।

  • भाग्य प्रतिशत: ⭐ 83%

  • उपाय: दुर्गा सप्तशती के पंचम अध्याय का पाठ करें।

  • शुभ अंक: 8

  • शुभ रंग: सुनहरा


♑ मकर राशि (Capricorn)

पुराने मित्र या संबंधी से मुलाकात होगी। किसी को उधार न दें। संतान से जुड़ी चिंता रहेगी। पिता की सलाह से लाभ मिलेगा। माता की सेहत का ध्यान रखें। व्यापार अच्छा चलेगा।

  • भाग्य प्रतिशत: ⭐ 81%

  • उपाय: प्रातः सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।

  • शुभ अंक: 5

  • शुभ रंग: काला


♒ कुंभ राशि (Aquarius)

सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। निवेश लाभकारी होगा। परिवार की समस्याओं का समाधान होगा। धन खर्च अधिक रहेगा।

  • भाग्य प्रतिशत: ⭐ 86%

  • उपाय: बजरंगबाण का पाठ करें।

  • शुभ अंक: 7

  • शुभ रंग: नीला आसमानी


♓ मीन राशि (Pisces)

धन लाभ का योग बनेगा। खोई वस्तु या पैसा मिलने की संभावना। पारिवारिक उलझनें सुलझेंगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। यात्रा के दौरान सावधानी रखें। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए शुभ समय है।

  • भाग्य प्रतिशत: ⭐ 84%

  • उपाय: मंदिर में दर्शन करें और गरीबों को दान दें।

  • शुभ अंक: 6

  • शुभ रंग: बैंगनी

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

भारत एशिया कप 2025 के फाइनल में — दुबई में होगा खिताबी मुकाबला

0
भारत एशिया कप 2025 के फाइनल में — दुबई में होगा खिताबी मुकाबला
भारत एशिया कप 2025 के फाइनल में — दुबई में होगा खिताबी मुकाबला

दुबई, 24 सितंबर 2025 — भारत ने एशिया कप 2025 के सुपर-4 चरण में बांग्लादेश को हराकर भारत फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। टीम इंडिया ने 168/6 रन बनाए और गेंदबाज़ों ने विरोधी लक्ष्य रोक दिया 127 में रोक दियाा। जिससे भारत 28 सितंबर को दुबई में होने वाले फाइनल में खेलने वाला पहला फ़ाइनलिस्ट बन गया।

भारतीय टीम ने अजेय रहते हुए एशिया कप 2025 के फाइनल में जगह बना ली है. टीम इंडिया ने सुपर फोर के अपने दूसरे मैच में बांग्लादेश को 41 रन से हराया. भारतीय टीम ने चार अंक लेकर फाइनल में प्रवेश किया. भारतीय टीम को सुपर फोर में अभी एक और मैच खेलना है. टीम इंडिया शुक्रवार को श्रीलंका से भिड़ेगी. भारतीय टीम ने दुबई में खेले गए सुपर फोर मैच में बांग्लादेश के सामने 169 रन का लक्ष्य रखा था जिसे बांग्लादेश की टीम हासिल नहीं कर सकी.

भारत ने एशिया कप 2025 भारत ने एशिया कप सुपर फोर मैच में बांग्लादेश के सामने 169 रन का लक्ष्य रखा है. भारत और बांग्लादेश की क्रिकेट टीमें एशिया कप सुपर 4 में दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज आमने सामने हैं. दोनों टीमें सुपर फोर में अपना पहला मैच जीत चुकी हैं. सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम एशिया कप में अजेय है. भारत ने लीग में तीन और सुपर फोर में एक मुकाबला जीते हैं. भारतीय टीम को इस समय किसी भी टीम को रोकना मुश्किल हो रहा है. अभिषेक शर्मा ने 75 रन बनाए. उन्होंने 25 गेंदों पर अपनी फिफ्टी जड़ी.हार्दिक पंड्या ने 29 गेंदों पर 38 रन की पारी खेली.
टीम इंडिया का कमाल — फाइनल में एंट्री पक्की!
28 सितम्बर को दुबई में होगा खिताबी मुकाबला।

 

भारत की प्लेइंग इलेवन

भारतीय टीम इस प्लेइंग  इलेवन के साथ बांग्लादेश के खिलाफ उतरी है. अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती.

टीम इंडिया का कमाल — फाइनल में एंट्री पक्की!
India in the final of Asia Cup 2025 – to be held in Dubai

बांग्लादेश ने प्लेइंग इलेवन में 4 बदलाव किए

भारत ने एशिया कप 2025 बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ मुकाबले में 4 बदलाव किए हैं. प्लेइंग इलेवन: सैफ हसन, तंजीद हसन तमीम, परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, जाकेर अली (विकेटकीपर/कप्तान), मोहम्मद सैफुद्दीन, रिशाद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान.

टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करने में सफल रहे दाएं हाथ के बल्लेबाज संजू सैमसन का निचले मध्य क्रम में प्रदर्शन लगातार अच्छा नहीं रहा है. शुभमन गिल के शीर्ष क्रम में उनकी जगह लेने के बाद से उनकी भूमिका भी अनिश्चित बनी हुई है.जितेश शर्मा और रिंकू सिंह जैसे विशेषज्ञ फिनिशरों के आने के बाद सैमसन पर अपनी जगह पक्की करने का दबाव बढ़ रहा है.

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

Navratri 2025: लक नहीं दे रहा साथ? नवरात्रि में अपनाएं ये भोग और उपाय

0
पाटमेश्वरी माता बाम्हनडीह
Patmeshwari Mata Bamhandih

लेखक: दीनदयाल उपाध्याय : Navratri 2025: जिंदगी में कभी-कभी खुशकिस्मती हमारा साथ छोड़ देती है। लेकिन चिंता की कोई बात नहीं। नवरात्रि के पावन अवसर पर मां दुर्गा के चरणों में भोग अर्पित कर आप अपनी किस्मत चमका सकते हैं। नौ दिन तक श्रद्धा और शुद्धता से अर्पित भोग न केवल देवी को प्रिय होता है, बल्कि जीवन में सुख, शांति और समृद्धि भी लाता है।

Navratri 2025: आप अपनी सुविधानुसार नवरात्रि के किसी एक दिन में मंदिर जाकर ये उपाय कर सकते हैं। माता रानी की कृपा आपके जीवन में लक भी लाना शुरू कर देगी।


नवरात्रि 2025: 9 दिन, 9 रंग और 9 भोग

नवरात्रि के प्रत्येक दिन मां दुर्गा के अलग स्वरूप की पूजा होती है। हर दिन अलग रंग और भोग का महत्व होता है। यहाँ नौ दिनों में एक दिन मंदिर जाकर ये भोग चढ़ाएं…

दिन (Day)रंग (Color)भोग (Bhog)स्वरूप (Forms)
पहला दिनसफेदखीरमां शैलपुत्री
दूसरा दिनलालशक्कर से बनी चीजेंमां ब्रह्मचारिणी
तीसरा दिननीलादूध से बनी चीजेंमां चंद्रघंटा
चौथा दिनपीलामालपुआमां कुष्मांडा
पांचवा दिनहराकच्चे केले की बर्फीमां स्कंदमाता
छठवां दिनभूराशहद से बनी खीरमां कात्यायनी
सातवां दिननारंगीगुड़ से बना हलवामां कालरात्रि
आठवां दिनपीकॉक ग्रीननारियलमाता महागौरी
नौवां दिनगुलाबीहलवा-पूरी और चनामाता सिद्धिदात्री
Navratri 2025 पाटमेश्वरी माता
Navratri 2025 पाटमेश्वरी माता

भोग अर्पित करने का महत्व

  • भोग में शुद्धता और श्रद्धा सबसे जरूरी है।

  • रसोई की सफाई, स्वयं का स्नान और सात्विक वातावरण में भोग तैयार करें।

  • श्रद्धा और भक्ति से अर्पित भोग माता की कृपा पाने का सबसे अच्छा तरीका है।

  • विशेष रूप से कन्या पूजन के समय अर्पित भोग देवी की कृपा और जीवन में सुख-शांति लाता है।

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500


महासमुंद: हाऊसिंग बोर्ड ने मीडिया खबर को बताया भ्रामक, निविदा प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता

0
महासमुंद: हाऊसिंग बोर्ड
महासमुंद: हाऊसिंग बोर्ड ने मीडिया खबर को बताया भ्रामक, निविदा प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता

महासमुंद। हाऊसिंग बोर्ड के कार्यपालन अभियंता नरेन्द्र चंद्राकर ने प्रेस नोट जारी कर हाल ही में प्रकाशित समाचार को पूर्णतः भ्रामक और तथ्यहीन बताया है।

जानकारी के अनुसार, राज्य शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत मुख्यमंत्री घोषणा मद से सर्वजन समाज मंगल भवन निर्माण हेतु 50 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई थी। इस कार्य की तकनीकी स्वीकृति और निविदा प्रक्रिया उपायुक्त वृत्त-नवा रायपुर द्वारा पूरी कर ली गई थी।

निविदा सूचना 10 जुलाई 2025 को समाचार पत्रों में प्रकाशित की गई और हाऊसिंग बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट cghb.gov.in पर भी अपलोड की गई। दो पंजीकृत ठेकेदारों ने निर्धारित समय में निविदा प्रपत्र खरीदे और फिजिकल दस्तावेज समय पर जमा किए।

डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट 28 जुलाई 2025 को सक्रिय होने के बाद 29 जुलाई 2025 को निविदा ऑनलाइन अपलोड की गई। सभी दस्तावेजों की जाँच के पश्चात 31 जुलाई 2025 को दोनों निविदाओं को सफलतापूर्वक खोला गया।

नरेन्द्र चंद्राकर ने स्पष्ट किया कि निविदा प्रक्रिया में समय, पारदर्शिता और नियमों का पूर्ण पालन किया गया। उन्होंने कहा कि मीडिया में प्रकाशित खबर भ्रामक और तथ्यहीन है।

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500