रायपुर: दूसरे के आधार कार्ड से होटल में करता था ऐश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
रायपुर: दूसरे के आधार कार्ड से होटल में करता था ऐश, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Raipur: Used to enjoy in hotel using someone else's Aadhar card, police arrested

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने दूसरे के आधार कार्ड का दुरुपयोग कर होटल में ठहरने के साथ ऐश किया। इतना ही नहीं, बिल का भुगतान किए बिना ही होटल से फरार हो गया। मामले की शिकायत पर गंज थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता अंकिता तेलीबांधा इलाके की रहने वाली हैं। 20 सितंबर की शाम होटल रियान इन से अंकिता को फोन आया और बकाया बिल चुकाने की बात कही गई। इस पर अंकिता ने हैरानी जताई कि वह कभी उस होटल में ठहरी ही नहीं। होटल संचालक ने आधार कार्ड की फोटो कॉपी भेजी, जो अंकिता की ही थी।

दरअसल, आरोपी युवक ने अंकिता के आधार कार्ड का इस्तेमाल होटल में पहचान पत्र के रूप में किया था। आधार कार्ड में अंकिता के पिता का मोबाइल नंबर दर्ज था, जिस पर होटल संचालक ने कॉल किया।

शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। होटल के सीसीटीवी फुटेज और आगंतुक रजिस्टर से आरोपी की पहचान की गई। तकनीकी विश्लेषण के बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम संभव जैन (19 वर्ष), निवासी मस्जिद गली, थाना कोतवाली रायपुर बताया और अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और उसे धारा 319(2) BNS के तहत गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है कि युवक के पास पीड़िता का आधार कार्ड कैसे पहुंचा।

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

साप्ताहिक राशिफल 22 सितम्बर से 28 सितम्बर 2025: माता रानी की कृपा से इन राशियों पर होगी धनवर्षा

0
साप्ताहिक राशिफल 22 सितम्बर से 28 सितम्बर 2025: माता रानी
Weekly Horoscope September 22 to September 28, 2025: Mother Goddess

Weekly Horoscope (22 to 28 September 2025): यह सप्ताह नवरात्रि का है और माता रानी की कृपा से कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। मेष राशि वालों के लिए जॉब में प्रमोशन की संभावना है, वहीं मिथुन राशि के जातकों को व्यवसाय में धनलाभ होगा। आइए जानते हैं सभी राशियों का विस्तार से राशिफल—


मेष राशि ♈

  • सप्ताह के पहले 3 दिन प्रमोशन के योग।

  • व्यवसाय में प्रगति और सहयोग मिलेगा।

  • स्वास्थ्य गुरुवार के बाद बेहतर।

  • उपाय: प्रतिदिन विष्णु जी मंदिर जाकर 4 परिक्रमा करें।

  • शुभ रंग: लाल और सफेद।

वृष राशि ♉

  • बुधवार के बाद जॉब व बिजनेस में सुखद समय।

  • धार्मिक यात्रा संभव।

  • छात्रों को सूर्य का लाभ।

  • उपाय: श्री सूक्त का पाठ और तिल का दान।

  • शुभ रंग: सफेद और नारंगी।

मिथुन राशि ♊

  • बैंकिंग व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों को सफलता।

  • व्यवसाय मंगलवार के बाद मजबूत।

  • परिवार संग यात्रा के योग।

  • उपाय: उड़द का दान।

  • शुभ रंग: नीला और हरा।

कर्क राशि ♋

  • परिवार में शुभ समाचार।

  • व्यवसाय में सफलता।

  • राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।

  • उपाय: मंगल बीज मंत्र का जप व शिव उपासना।

  • शुभ रंग: नारंगी और पीला।

सिंह राशि ♌

  • सोमवार के बाद व्यवसाय में प्रगति।

  • शुक्रवार के बाद खर्चों पर ध्यान दें।

  • छात्रों को लाभ।

  • उपाय: तुलसी का पौधा लगाएं।

  • शुभ रंग: नारंगी और सफेद।

कन्या राशि ♍

  • छात्रों के लिए श्रेष्ठ सप्ताह।

  • गुरुवार के बाद धनलाभ।

  • शनिवार को यात्रा के योग।

  • उपाय: दुर्गा मंदिर जाकर माता की परिक्रमा करें।

  • शुभ रंग: लाल और पीला।

तुला राशि ♎

  • जॉब चेंज और व्यवसाय में लाभ।

  • धार्मिक अनुष्ठान के योग।

  • मेष व मकर राशि मित्र सहयोग करेंगे।

  • उपाय: शिव मंदिर में पीपल का पौधा लगाएं।

  • शुभ रंग: नारंगी और बैंगनी।

वृश्चिक राशि ♏

  • व्यवसाय में सफलता और आर्थिक लाभ।

  • नई योजना तय कर सकते हैं।

  • उपाय: श्री सूक्त का पाठ और उड़द का दान।

  • शुभ रंग: पीला और लाल।

धनु राशि ♐

  • धार्मिक यात्रा संभव।

  • छात्रों को गुरु व शनि का लाभ।

  • राजनीति में प्रगति।

  • उपाय: गुरुवार को अन्न दान करें।

  • शुभ रंग: पीला और नारंगी।

मकर राशि ♑

  • बुधवार के बाद व्यवसाय में प्रगति।

  • बैंकिंग, आईटी और टीचिंग फील्ड में लाभ।

  • उपाय: शनि मंत्र जप और हनुमान पूजा।

  • शुभ रंग: हरा और बैंगनी।

कुम्भ राशि ♒

  • जॉब परिवर्तन के योग।

  • छात्रों को सफलता।

  • व्यवसाय में नया कार्य आरंभ होगा।

  • उपाय: गाय को पालक खिलाएं।

  • शुभ रंग: हरा और सफेद।

मीन राशि ♓

  • व्यवसाय में प्रगति।

  • मंगलवार के बाद चन्द्रमा शुभ।

  • हेल्थ का ध्यान रखें।

  • उपाय: हनुमान मंदिर में 3 परिक्रमा करें।

  • शुभ रंग: सफेद और नारंगी।


👉 यह साप्ताहिक राशिफल (22 से 28 सितम्बर 2025) नवरात्रि विशेष है। माता रानी की कृपा से आपकी परेशानियां दूर हों और जीवन में सुख-समृद्धि आए। 🌸

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

राजनांदगांव: पुलिस अफसरों को चूड़ी पहनाने की कोशिश, Video Viral

0
राजनांदगांव: पुलिस अफसरों को चूड़ी पहनाने की कोशिश, Video Viral
Rajnandgaon: Attempt to make police officers wear bangles

रायपुर/राजनांदगांव। संस्कारधानी के नाम से मशहूर राजनांदगांव में बढ़ते अपराधों को लेकर युवा कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस अफसरों को चूड़ी पहनाने की कोशिश की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

युवा कांग्रेस का आरोप है कि जिले में चोरी, गोलीकांड, चाकूबाजी, हत्या, नशा और अवैध शराब जैसे अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं और पुलिस की लापरवाही के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

राष्ट्रीय सचिव निखिल द्विवेदी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने महाकाल चौक पर पुलिस और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने गृहमंत्री का पुतला दहन किया और नारा लगाया – “संस्कारधानी को अपराधधानी नहीं बनने देंगे”

युवा कांग्रेस ने मांग की है कि राजनांदगांव के एसपी का तत्काल ट्रांसफर किया जाए। वहीं, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवालों को लेकर स्थानीय स्तर पर बहस भी तेज हो गई है।

👉 देखें वायरल वीडियो

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

छत्तीसगढ़: लेडी टीचर शराब के नशे में स्कूल पहुंची, वीडियो वायरल, सस्पेंड

0
छत्तीसगढ़: लेडी टीचर शराब के नशे में स्कूल पहुंची
Chhattisgarh: Lady teacher arrives at school drunk, video goes viral

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के लेवई गांव स्थित शासकीय प्राथमिक स्कूल में एक महिला हेडमास्टर शराब के नशे में स्कूल पहुंचने का मामला सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, 19 सितंबर को हेडमास्टर हीरा पोर्ते (45 वर्ष) नशे की हालत में स्कूल आईं। यहां उन्होंने मिड डे मील मंगवाया, लेकिन वह इतनी नशे में थीं कि टेबल पर पैर रखकर सो गईं और खाना बिखर गया। इस दौरान बच्चे छुट्टी समझकर घर चले गए।

ग्रामीणों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसमें हेडमास्टर अजीब हरकतें करती और बड़बड़ाते हुए कभी हिंदी तो कभी अंग्रेजी बोलती नजर आईं। वीडियो में उनके जेब में रोटी रखी हुई भी दिखाई दी।

ग्रामीणों का कहना है कि महिला हेडमास्टर कई दिनों से शराब पीकर स्कूल आती थीं, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। इसको लेकर पहले भी शिकायतें की गई थीं।

घटना के बाद जांच में दोषी पाए जाने पर हीरा पोर्ते को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही विकासखंड शिक्षा अधिकारी को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

परिजनों ने बताया कि हेडमास्टर के पति की पहले ही मौत हो चुकी है और परिवार ने उन्हें समझाने की कोशिश भी की थी, लेकिन वह नहीं मानीं।

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

पिथौरा: मजदूर दलाल समेत 3 गिरफ्तार, FIR दर्ज

0
पिथौरा में श्रमिक की संदिग्ध मौत
Kiln brokers' hooliganism: worker dies under suspicious circumstances in Pithora

महासमुंद। पिथौरा में स्थानीय मजदूर दलाल के कार्यालय में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक जलंधर यादव (35 वर्ष) का शव 19 सितंबर को मजदूर दलाल घनश्याम (धन्नू) राजपूत के ऑफिस के कमरे की खिड़की में लटका मिला था। परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए लगातार कार्रवाई की मांग की थी।

webmorcha.com
FIR

शनिवार, 20 सितंबर को परिजन और स्थानीय लोगों ने थाने के सामने प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने घनश्याम राजपूत, और उसके सहयोगी हीरालाल यादव तथा बदन सिन्हा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 127(2), 140(3), 108 और 3(5) के तहत FIR दर्ज की और रात करीब 10 बजे उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

परिजनों का आरोप है कि 17 सितंबर को जलंधर यादव को उनके घर से जबरन एक कार में बैठाकर ले जाया गया था। पुलिस ने बताया कि जांच जारी है और आगे और नाम सामने आ सकते हैं।

[प्राथमिक सूचना: मामले की जांच जारी है]

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

पिथौरा विवाद: महिला पत्रकार और एसडीओपी के बीच बहस, वायरल हुआ “Don’t Touch Me” वीडियो

0
पिथौरा विवाद: महिला पत्रकार और एसडीओपी के बीच बहस, वायरल हुआ "Don’t Touch Me" वीडियो
महासमुंद में श्रमिक की संदिग्ध मौत

महासमुंद। जिले के पिथौरा में एक श्रमिक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के बाद माहौल गरमा गया है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

शनिवार शाम को शव मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस पर कार्रवाई में ढिलाई बरतने का आरोप लगाया। इस दौरान स्थानीय पत्रकार भी परिजनों के साथ मौजूद थे। तनाव बढ़ने पर पुलिस और पत्रकारों के बीच नोकझोंक हो गई।

भट्ठा दलालों की गुंडागर्दी: पिथौरा में श्रमिक की संदिग्ध मौत, हत्या या आत्महत्या?

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला पत्रकार और एसडीओपी के बीच तीखी बहस होती दिख रही है। एसडीओपी पत्रकार से कहते हैं – “Don’t touch me”, वहीं महिला पत्रकार जवाब देती हैं – “You know, don’t touch”

इस बहस का वीडियो तेजी से वायरल हो गया है और लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन परिजन और ग्रामीण हत्या का मामला दर्ज करने की मांग पर अड़े हुए हैं।

यहां देखें वीडियो

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

सूर्य ग्रहण आज: सिंह, कन्या, तुला और मीन रहें सावधान, इन राशियों पर बरसेगा धन-लाभ

0
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज,
Surya Grahan 2025

21 सितंबर 2025, रविवार — साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण आज रात 11 बजे से शुरू होगा। यह ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा, इसलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा। गर्भवती महिलाओं या आम लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है।

ज्योतिषीय दृष्टि से यह ग्रहण बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह आश्विन अमावस्या पर लग रहा है। इस समय सूर्य कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में होंगे। साथ ही चंद्रमा और बुध भी कन्या राशि में ही रहेंगे और मीन राशि में बैठे शनि की दृष्टि भी पड़ेगी। इस ग्रह योग का असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग दिखाई देगा।

राशिवार असर, शुभ अंक और शुभ रंग

♈ मेष राशि

ग्रहण लाभकारी रहेगा। परिवार संग अच्छा समय और धनलाभ संभव।

  • शुभ अंक: 3

  • शुभ रंग: लाल

♉ वृषभ राशि

धन वृद्धि और शुभ समाचार के योग। शिक्षा व संतान पक्ष से खुशखबरी।

  • शुभ अंक: 6

  • शुभ रंग: सफेद

♊ मिथुन राशि

मानसिक तनाव संभव, माता-पिता संतान को लेकर चिंतित हो सकते हैं।

  • शुभ अंक: 5

  • शुभ रंग: हरा

♋ कर्क राशि

भाग्य और धन स्थान मजबूत होंगे। आकस्मिक धन लाभ व मान-सम्मान में वृद्धि।

  • शुभ अंक: 2

  • शुभ रंग: चांदी

♌ सिंह राशि

डबल प्रभाव वाला ग्रहण। ढैया का असर और केतु-चंद्रमा का ग्रहण योग। सावधानी जरूरी।

  • शुभ अंक: 1

  • शुभ रंग: सुनहरा

♍ कन्या राशि

ग्रहण का सीधा असर। दुर्घटना व धनहानि की आशंका। सतर्क रहें।

  • शुभ अंक: 7

  • शुभ रंग: नीला

♎ तुला राशि

द्वादश भाव का ग्रहण। बेकार के खर्च और मानसिक अशांति बढ़ सकती है।

  • शुभ अंक: 4

  • शुभ रंग: गुलाबी

♏ वृश्चिक राशि

ग्रहण लाभकारी रहेगा। अचानक धन लाभ और अवसरों की संभावना।

  • शुभ अंक: 9

  • शुभ रंग: गहरा लाल

♐ धनु राशि

नवम पंचम राजयोग बनेगा। बृहस्पति-मंगल का सकारात्मक प्रभाव। भाग्य साथ देगा।

  • शुभ अंक: 8

  • शुभ रंग: पीला

♑ मकर राशि

कोई नुकसान नहीं। दशम भाव का मंगल सफलता और शक्ति देगा।

  • शुभ अंक: 5

  • शुभ रंग: काला

♒ कुंभ राशि

अष्टम भाव का चंद्रमा तनाव और रोग बढ़ा सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

  • शुभ अंक: 7

  • शुभ रंग: बैंगनी

♓ मीन राशि

दांपत्य जीवन में विवाद संभव। संबंधों में धैर्य रखें।

मोहनलाल को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, सुपरस्टार को 23 सितंबर को किया जाएगा सम्मानित

0
मोहनलाल को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, सुपरस्टार को 23
मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल को भारतीय सिनेमा में उनके अमूल्य योगदान के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार उन्हें 23 सितंबर, 2025 को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाएगा।

मोहनलाल ने अपने चार दशक से भी लंबे करियर में 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्होंने सिर्फ मलयालम ही नहीं, बल्कि तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में भी अपनी बहुमुखी प्रतिभा से दर्शकों का दिल जीता है।

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार की घोषणा

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इस पुरस्कार की घोषणा करते हुए कहा कि मोहनलाल की सिनेमाई यात्रा पीढ़ियों को प्रेरित करती है। यह महान अभिनेता, निर्देशक और निर्माता भारतीय सिनेमा में उनके विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किए जा रहे हैं। उनकी प्रतिभा, बहुमुखी क्षमता और अथक परिश्रम ने भारतीय फिल्म इतिहास में एक स्वर्णिम मानक स्थापित किया है।

पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोहनलाल को बधाई दी और कहा कि वे उत्कृष्टता और बहुमुखी प्रतिभा के प्रतीक हैं। पीएम मोदी ने अभिनेता की सराहना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी।

अन्य पुरस्कार और सम्मान

मोहनलाल को पहले भी कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है, जिनमें पद्म श्री (2001) और पद्म भूषण (2019) शामिल हैं।

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

रविवार को सूर्यग्रहण: भूलकर भी न करें ये काम, नहीं तो पड़ सकता है नकारात्मक प्रभाव!

0
रविवार को सूर्यग्रहण: भूलकर भी न करें ये काम
Solar eclipse on Sunday: Do not do these things even by mistake

सर्वपितृ अमावस्या और सूर्यग्रहण 2025: ज्योतिषियों का मानना है कि चाहे सूर्यग्रहण भारत में दिखाई दे या नहीं, इसके दौरान कुछ नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। खान-पान और दैनिक व्यवहार पर ध्यान देना इस दिन शुभ माना गया है। 21 सितंबर 2025 को सर्वपितृ अमावस्या के साथ साल का आंशिक सूर्य ग्रहण भी है, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है।

सूर्यग्रहण का सूतक काल भारत में दिखाई न देने के कारण मान्य नहीं होगा, लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहण के दौरान कुछ विशेष नियमों का पालन करना आवश्यक है। खासकर खान-पान में सावधानी बरतने से स्वास्थ्य और पितृशांति दोनों का लाभ मिलता है।

सर्वपितृ अमावस्या और सूर्य ग्रहण के नियम

आश्विन मास की अमावस्या शनिवार दोपहर 12:23 से रविवार दोपहर 12:53 तक रहेगी। इस दिन पितरों को विदा करने के बाद ग्रहण संबंधी कार्य किए जाते हैं। सूर्यग्रहण के दौरान किए गए दान-पुण्य और श्राद्ध सामान्य काल की तुलना में कई गुना फलदायी माने जाते हैं।

21 सितंबर को सूर्य ग्रहण: पितृपक्ष के समापन पर दूसरा ग्रहण, क्या है ज्योतिषीय संकेत?

सर्वपितृ अमावस्या पर पितरों की विदाई

इस दिन संपूर्ण पितरों का श्राद्ध और पिंडदान किया जा सकता है। यदि सूर्यग्रहण भी पड़ जाए, तो इसे पितृ मोक्ष हेतु अद्वितीय अवसर माना जाता है।

सूर्यग्रहण में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें

  1. मांसाहारी भोजन: ग्रहण के दिन शाकाहारी और सात्विक भोजन करें।

  2. प्याज, लहसुन, सरसों: राजसिक और तामसिक खाद्य पदार्थों से बचें।

  3. कड़वा पदार्थ: करेला, नीम और अन्य कड़वे पदार्थ ग्रहण के दिन न खाएं।

  4. दूध और डेयरी उत्पाद: आश्विन माह में दूध का सेवन वर्जित है; ग्रहण के दौरान भी परहेज करें।

  5. जला हुआ भोजन और नशीले पदार्थ: रोटी, भर्ता आदि जले हुए भोजन से बचें और किसी भी नशीले पदार्थ का सेवन न करें।

ग्रहण के दौरान इन नियमों का पालन करने से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता और साथ ही पितृ शांति का पुण्य भी प्राप्त होता है।

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

महंगी बिजली से परेशान जनता, हाफ बिल योजना पर सवाल

0
People are troubled by expensive electricity, questions on half bill scheme
महंगी बिजली से परेशान जनता, हाफ बिल योजना पर सवाल

रायपुर/20 सितंबर 2025 महंगी बिजली से परेशान जनता। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने मोदी की गारंटी की याद दिलाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव में अपने घोषणा पत्र पेज नंबर 39 के छठवें नंबर में जनता से बिजली बिलों में राहत देने का वादा किया था उन्होंने वादा किया था कि 24ग7 बिजली आपूर्ति एवं सस्ता बिल से जनता को राहत दिलाएगा मगर अब इसके उल्टा कांग्रेस सरकार में घोषित हाफ बिजली बिल के लिए निर्धारित 400 यूनिट की क्षमता को खत्म कर दिया गया  जिसके कारण प्रदेश भर के करीब 60 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं को बिजली बिल में दोगुना-तिगुना झटका लग रहा है ।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में जनता महंगाई की मार से त्रस्त थी ऊपर से यह महंगा बिजली से तो लोगों की कमर टूट रही है । बढे हुए बिजली बिल से आम जनता हलाकान  है छत्तीसगढ़ को बिजली के क्षेत्र में सर प्लस राज्य बताते हैं वहीं दूसरी ओर प्रदेश के जनता को महंगी बिजली मिल रहा है। छत्तीसगढ वासियों का जंगल , छत्तीसगढ़ वासियों का कोयला, छत्तीसगढ़ वासियों का पानी सब कुछ तो है हमारे पास तो बिजली इतना महंगा क्यों।

तानाशाही रवैया

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि विष्णु देव साय सरकार में बिजली बिल हाफ योजना को हटाकर भाजपा में बिजली ही हाफ कर दिए हैं। राजधानी रायपुर में लगातार 6 घंटा 7 घंटा लाइट बंद रहती है। गांव की स्थिति तो चिंता जनक हो गई है कई कई दिनों तक बिजली गोल रहती है वर्तमान में किसान भाइयों के खेती का समय है ऐसे में पूरे दिन  भर पूरा लाइट का गायब रहने से किसानों को कितना नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस परेशानी को लेकर किसान भाइयों ने जगह- जगह चक्का जाम और आंदोलन कर रहे हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार में कान में जूं तक नहीं चल रही है और अपना तानाशाही रवैया पर काम कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम से भी जनता से अधिक पैसा वसूला जा रहा है। और स्मार्ट मीटर का ठेका बिना टेंडर के अपनी आत्मीय जनों को सरकार दे रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा  सरकार को  कमीशन मिल सके। लगातार स्मार्ट मीटर में भी गड़बड़ी का शिकायत जनता करती रही कि दूसरे के नाम का मीटर हमारे घर लग गया है और हमारे घर का मीटर किसी दूसरे का घर में लग गया है लेकिन इस समस्या का भी  समाधान नहीं किया गया और विपरीत भारी भरकम बिजली बिल जनता को थमा रहे है।

जनता सोचने को मजबूर हो गई

जनता सोचने को मजबूर हो गई है कि ऐसा ही  भाजपा सरकार में चलता रहा तो वह दिन ज्यादा दूर नहीं की लालटेन और चिमनी से गुजारा करना पड़ेगा। सूर्य घर के नाम पर सरकार जनता को गुमराह कर रही है सरकार का स्वयं का दावा है 1 साल में 60,000 परिवारों को सब्सिडी देने की एवं दूसरे साल में 70,000 परिवारों को सब्सिडी देने की बात कर रही है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और बयां कर रही है। महंगा बिजली से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए सरकार सोलर पैनल के नाम पर झांसा दे रही है।

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500