राजनांदगांव, गुलैल विवाद बना जानलेवा, लाठी-डंडे से पीटकर युवक की हत्या

0
राजनांदगांव। जिले के लालबाग क्षेत्र
Rajnandgaon, slingshot dispute turns fatal

राजनांदगांव। जिले के लालबाग क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दीवानभेड़ी में आपसी रंजिश के चलते युवक की हत्या का मामला सामने आया है। खुलासे में पता चला कि बच्चे को गुलैल से मारने की बात को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

पुलिस ने इस मामले में फूलबाई साहू, फूलसिंग साहू और राहुल यादव को गिरफ्तार किया है।

घटना ऐसे हुई

19 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम पंचायत भवन दीवानभेड़ी के पास एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने देखा कि युवक घनश्याम साहू अचेत पड़ा था। थोड़ी देर होश में आने पर उसने बताया कि गांव के फूलसिंग साहू, राहुल यादव और अन्य लोगों ने उसके नाती को गुलैल मारने की बात कहते हुए हाथ, मुक्का, लात-घूंसा और डंडे से मारपीट की थी।

गंभीर रूप से घायल घनश्याम को तुरंत राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई

राजनांदगांव तुमड़ीबोड़ पुलिस चौकी ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक के अंतिम बयान और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

फिंगेश्वर में तेंदुए का हमला, युवक घायल – 7 गांवों में दहशत और अलर्ट

0
Leopard attacks in Fingeshwar, youth injured
फिंगेश्वर में तेंदुए का आतंक, युवक पर हमला – 7 गांवों में अलर्ट

गरियाबंद। जिले के फिंगेश्वर वन परिक्षेत्र के सोरिद वनलोहझर में तेंदुए घात लगाकर एक युवक पर टूट पड़ा। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और इलाके को घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। विभाग ने आसपास के बनगवा, सोरीद, करपी, लोहझर, गुंडरदेही, बम्हणदेही और नागझर गांवों में हाई अलर्ट जारी कर ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है।

ग्रामीणों को सलाह दी गई है कि वे घरों से बाहर निकलते समय पूरी सावधानी बरतें और बच्चों व मवेशियों को अकेला न छोड़ें। वन विभाग ने कहा है कि तेंदुआ की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और जल्द ही उसे पकड़ने की कार्रवाई होगी।

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

अंधविश्वास का खौफनाक अंजाम: बेटे ने मां को कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट, बच्चों पर जादू-टोना करने का था शक

0
Superstition has terrible consequences: Son kills mother with an axe
अंधविश्वास का खौफनाक अंजाम: बेटे ने मां को कुल्हाड़ी से

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां अंधविश्वास ने मां-बेटे के रिश्ते को खून से रंग दिया। चकरभाठा थाना क्षेत्र में बेटे ने अपनी ही मां को कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतार दिया। आरोपी को शक था कि उसकी मां बच्चों पर जादू-टोना करवा रही है।

बैगा की बात में आया बेटा

पुलिस के मुताबिक आरोपी विष्णु केंवट पिछले कई दिनों से मानसिक तनाव में था। उसके बच्चे बीमार रहते थे, लेकिन इलाज कराने की बजाय वह बार-बार बैगाओं और वैधों के पास जाता रहा। इसी दौरान एक बैगा ने उसे भड़काया कि बच्चों की बीमारी की वजह उसकी मां है, जो जादू-टोना करवा रही है।

हत्या के बाद थाने में किया आत्मसमर्पण

गुस्से में आकर विष्णु ने शुक्रवार देर रात कुल्हाड़ी से अपनी मां पर ताबड़तोड़ वार किए और मौके पर ही उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद वह सीधे चकरभाठा थाना पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।


रायपुर में भी अंधविश्वास से हत्या, दो भाई गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी के खरोरा थाना क्षेत्र से भी जादू-टोने के शक पर हत्या का मामला सामने आया। यहां दो सगे भाइयों ने महिला पद्मा यादव (पति – जगदीश यादव) की पत्थर पटककर हत्या कर दी।

घर में अकेली थी महिला

पुलिस के अनुसार महिला हत्या के समय घर में अकेली थी। आरोपियों ने पहले उससे मारपीट की और फिर पत्थर पटककर उसकी जान ले ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाए और जांच के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी

  • राजू यादव, पिता स्व. नेतराम यादव, उम्र 28 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 13 खरोरा, जिला रायपुर

  • जीवन यादव, पिता स्व. नेतराम यादव, उम्र 24 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 13 खरोरा, जिला रायपुर

पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ थाना खरोरा में अपराध क्रमांक 324/25 धारा 103(1) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया है।

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

कोरबा में खौफनाक वारदात: पत्नी पर बुरी नजर रखने वाले शख्स की दंपत्ति ने जान ली

0
National and international state news logo
देश-दुनिया राज्य की खबरे बिहार विधानसभा चुनाव 2025

कोरबा। जिले के उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम साजापानी में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पड़ोसी महिला पर बुरी नजर डालने के शक में दंपत्ति ने एक शख्स को उसके ही घर में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक पहले भी रह चुका है आरोपी

मृतक की पहचान शत्रुघ्न चौहान (44 वर्ष) निवासी साजापानी के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि शत्रुघ्न अपनी पत्नी की हत्या के मामले में सजा काट चुका था।

क्यों हुई वारदात

आरोपी उत्तरा चौहान ने बताया कि मृतक शत्रुघ्न उसकी पत्नी जानकी चौहान पर बुरी नजर रखता था। इसे लेकर अक्सर दोनों के बीच विवाद होता था। वारदात वाले दिन आरोपियों ने शत्रुघ्न को उसके ही घर में बंधक बनाकर जमकर मारपीट की।

अस्पताल पहुंचने से पहले गई जान

मारपीट में गंभीर रूप से घायल शत्रुघ्न को मौके पर मौजूद लोगों ने 112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई

कोरबा के सीएसपी भूषण एक्का ने घटना की पुष्टि की। पुलिस ने आरोपी दंपत्ति उत्तरा चौहान और जानकी चौहान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले में कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

व्हाट्सएप पर फोटो भेजकर दी सुपारी, शराबी किलर ने गलत युवक की कर दी हत्या

0
व्हाट्सएप पर फोटो भेजकर दी सुपारी, शराबी किलर ने गलत युवक की कर दी हत्या

मुंगेली। जिले से एक सनसनीखेज मर्डर मिस्ट्री का खुलासा हुआ है। धान खरीदी सोसायटी के पूर्व प्रबंधक नेतराम साहू ने अपने खिलाफ शिकायत करने वाले तुलसी साहू के बेटे पप्पू की हत्या कराने 50 हजार की सुपारी दी थी। लेकिन नशे में धुत्त सुपारी किलर्स ने गलत युवक को मार डाला। पुलिस ने 10 दिन की सघन जांच के बाद पूरे मामले की गुत्थी सुलझा ली और पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

हत्या की फिल्मी कहानी

10 सितंबर 2025 की रात ग्राम दाबों, थाना फास्टरपुर-सेतगंगा क्षेत्र में नवोदय विद्यालय के सामने हेमचंद और हेमप्रसाद बैठे थे। तभी चार लोगों ने उन पर लोहे की पाइप से हमला कर दिया। हेमप्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि हेमचंद किसी तरह बच निकला।

कैसे बनी साजिश

पुलिस जांच में सामने आया कि नेतराम साहू ने अपने साले सुनील साहू को पप्पू की हत्या की सुपारी दी थी। उसने अपने दोस्तों शुभम पाल, गौकरण साहू और एक नाबालिग को साथ मिलाया। व्हाट्सएप पर पप्पू की फोटो भेजी गई और हत्या की तैयारी की गई।

गलत युवक को मार डाला

वारदात की रात आरोपियों ने दो युवकों को बैठा देखा और पूछा – “तुममें से पप्पू कौन है?” जवाब मिला – “हम पप्पू नहीं हैं।” इसके बावजूद आरोपियों ने शराब के नशे में हेमप्रसाद पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

गिरफ्तारी और जब्ती

हत्या के बाद आरोपियों ने नेतराम को फोन कर काम पूरा होने की पुष्टि की और फरार हो गए। लेकिन पुलिस ने साइबर सेल व सीसीटीवी फुटेज की मदद से एक-एक कर पांचों को पकड़ लिया। उनके पास से हत्या में प्रयुक्त लोहे की पाइप, मोटरसाइकिल, मोबाइल और बोलेरो वाहन जब्त किए गए।

कानूनी कार्रवाई

फास्टरपुर-सेतगंगा थाने में अपराध क्रमांक 53/2025 के तहत धारा 103(1), 309(4), 238, 61(2)(A), 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में नेतराम साहू (43), सुनील साहू (20), शुभम पाल (18), गौकरण साहू (20) और एक नाबालिग शामिल है।

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

छत्तीसगढ़: दुर्ग पुलिस ने पकड़ा 6 करोड़ 60 लाख कैश, हवाला का मामला होने की आशंका

0
दुर्ग
छत्तीसगढ़: दुर्ग पुलिस ने पकड़ा 6 करोड़ 60 लाख कैश, हवाला का मामला होने की आशंका

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने चेकिंग के दौरान 6 करोड़ 60 लाख रुपए की नगदी बरामद की है। रायपुर से गुजरात जा रही महाराष्ट्र पासिंग दो स्कार्पियो गाड़ियों से यह रकम मिली। गाड़ियों में सवार 4 लोग कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाए, जिसके चलते पुलिस ने रकम को जब्त कर लिया है।

पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कुम्हारी थाना क्षेत्र में सुबह जांच के दौरान पुलिस ने गाड़ियों को रोका। तलाशी लेने पर नोटों से भरे बैग बरामद हुए। मौके पर डीएसपी अलेक्जेंडर किरो और कुम्हारी टीआई जनक कुर्रे टीम के साथ पहुंचे और चारों लोगों से पूछताछ शुरू की।

छत्तीसगढ़: दुर्ग पुलिस ने पकड़ा 6 करोड़ 60 लाख कैश, हवाला का मामला होने की आशंका

हवाला से जुड़ा शक

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, पकड़े गए सभी आरोपी मूल रूप से गुजरात के रहने वाले हैं। ये लोग रायपुर से रकम लेकर गुजरात जा रहे थे और रास्ते में पैसों को अलग-अलग जगह बांटने का काम करते। दस्तावेज न मिलने पर आशंका जताई जा रही है कि यह रकम हवाला से जुड़ी हो सकती है।

आयकर विभाग भी जांच में जुटा

दुर्ग पुलिस से मिली सूचना के बाद आयकर विभाग की टीम भी कुम्हारी थाने पहुंची। फिलहाल आयकर अधिकारी बरामद रकम के स्रोत और इसके गंतव्य की जांच कर रहे हैं।

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

भट्ठा दलालों की गुंडागर्दी: पिथौरा में श्रमिक की संदिग्ध मौत, हत्या या आत्महत्या?

0
पिथौरा में श्रमिक की संदिग्ध मौत
Kiln brokers' hooliganism: worker dies under suspicious circumstances in Pithora

महासमुंद। जिले में ईंट भट्ठा सरदारों की दबंगई और मजदूरों के पलायन का सिलसिला अब नई चिंताएं खड़ी कर रहा है। पिथौरा में शुक्रवार को एक श्रमिक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। परिजनों का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्या हुआ था?
स्वास्तिक भवन पिथौरा के एक कमरे में 35 वर्षीय जलंधर यादव का शव खिड़की से बंधे फंदे पर पाया गया। हैरानी की बात यह रही कि शव पूरी तरह लटका नहीं था, बल्कि दोनों घुटने जमीन से लगे हुए थे। इस वजह से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

कौन था जलंधर?

  • उम्र – 35 वर्ष

  • मूल निवासी – ग्राम कौहाबाहरा (जिला बलौदाबाजार)

  • वर्तमान पता – ग्राम किशनपुर (महासमुंद)

  • परिवार – पत्नी अंजली यादव, तीन बच्चे

  • माँ – सुलोचना यादव (सहायिका पद पर कार्यरत, लकवा ग्रस्त)

माँ की देखभाल के लिए जलंधर इन दिनों किशनपुर में परिवार के साथ रह रहा था।

पत्नी का आरोप
जलंधर की पत्नी अंजली यादव ने बताया कि 17 सितंबर को चार लोग कार से जबरन उसे ले गए थे। इनमें से दो की पहचान छतवन और पिलवापाली गांव के युवकों के रूप में की गई है। मामला पुराने पैसों के लेन-देन से जुड़ा बताया जा रहा है।

  • बीते साल ईंट भट्ठा जाने के लिए 40 हजार रुपये का लेन-देन हुआ था।

  • अब आरोपियों ने 79 हजार रुपये चुकाने का दबाव बनाया।

  • 17 सितंबर को जबरदस्ती कार में बैठाकर ले जाया गया।

  • 19 सितंबर को संदिग्ध हालात में शव मिला।

परिजनों का कहना है कि जलंधर आत्महत्या नहीं कर सकता, बल्कि उसकी हत्या कर उसे फांसी के फंदे पर लटकाया गया है।

पुलिस की जांच जारी
घटना के बाद पिथौरा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

पत्नी की हत्या कर दिल का दौरा बताने की कोशिश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने किया राज़फाश

0
पत्नी की हत्या कर दिल का दौरा बताने की कोशिश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने किया राज़फाश
ग्राम पंदर निवासी 30 वर्षीय होरीलाल वर्मा

दुर्ग। पत्नी की हत्या के बाद सच छिपाने के लिए पति ने झूठी कहानी गढ़ दी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने उसकी चालाकी उजागर कर दी। मामला पाटन क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंदर निवासी 30 वर्षीय होरीलाल वर्मा अपनी पत्नी प्रीति (35) और तीन बच्चों के साथ रहता था। प्रीति की पहले भी शादी हो चुकी थी, लेकिन विवाद के चलते उसने छह साल पहले अपने पहले पति को छोड़ दिया था। बताया जा रहा है कि प्रीति अक्सर शराब पीकर विवाद करती थी।

10 सितंबर की रात भी दोनों के बीच कहासुनी हुई। अगले दिन शाम को बेटी के ट्यूशन जाने के बाद फिर झगड़ा बढ़ गया। गुस्से में आकर होरीलाल ने प्रीति को जमीन पर पटककर गला दबा दिया। मौत होने पर उसने शव को खाट पर लिटा दिया और रिश्तेदारों को बुलाकर कहा कि प्रीति चक्कर आने से गिर गई है।

आरोपी शव को पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी ले गया और डॉक्टरों को दिल का दौरा पड़ने की बात कहकर गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन पोस्टमार्टम में मौत का कारण दम घुटना सामने आया। इसके बाद पुलिस ने होरीलाल से सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध कबूल कर लिया।

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

0
Aaj Ka Rashifal Today 6 December 2025, Saturday:
Aaj Ka Rashifal Today 6 December 2025, Saturday:

🌟 आज का राशिफल | शनिवार, 20 सितंबर 2025 🌟 शनिवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से विशेष महत्व लेकर आया है। शनि देव की कृपा से कई राशियों को कार्यक्षेत्र और आर्थिक मामलों में शुभ समाचार मिल सकते हैं, वहीं कुछ राशियों को आज सतर्क रहने की आवश्यकता है। परिवार, करियर, व्यापार और स्वास्थ्य—हर क्षेत्र में आज किसका दिन खुशनुमा रहेगा और किसे सावधानी बरतनी होगी, आइए जानते हैं 12 राशियों का हाल…

मेष (Aries)

  • स्वभाव: उत्साही

  • राशि स्वामी: मंगल

  • शुभ रंग: लाल
    आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपका हर कार्य सफल होगा। जीवनसाथी के साथ नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। विवाह में आ रही रुकावटें दूर होंगी। राजनीति से जुड़े लोग नया नाम कमा सकते हैं।

वृषभ (Taurus)

  • स्वभाव: धैर्यवान

  • राशि स्वामी: शुक्र

  • शुभ रंग: हरा
    वाद-विवाद से बचें। खर्चे बढ़ेंगे लेकिन आर्थिक स्थिति संभली रहेगी। बड़ा निवेश करने का समय है। किसी पुरानी गलती से परेशानी होगी। बिजली उपकरणों से सावधान रहें।

मिथुन (Gemini)

  • स्वभाव: जिज्ञासु

  • राशि स्वामी: बुध

  • शुभ रंग: सफेद
    पेंडिंग काम पूरे करने की कोशिश करेंगे। गरीबों की सेवा में मन लगेगा। विद्यार्थियों को लापरवाही से बचना होगा। किसी सदस्य की सेहत चिंता बढ़ा सकती है।

कर्क (Cancer)

  • स्वभाव: भावुक

  • राशि स्वामी: चंद्र

  • शुभ रंग: आसमानी
    व्यापारियों के अटके काम पूरे होंगे। धन लाभ के अवसर मिलेंगे। नया मकान खरीदने या लोन लेने का योग है। नौकरी बदलने का प्रस्ताव आ सकता है। दोस्तों से कहासुनी की आशंका है।

सिंह (Leo)

  • स्वभाव: आत्मविश्वासी

  • राशि स्वामी: सूर्य

  • शुभ रंग: ग्रे
    आर्थिक दृष्टि से लाभ मिलेगा। किसी काम को लेकर तनाव रह सकता है। वाणी पर संयम रखें। प्रॉपर्टी डील फाइनल हो सकती है। परिवार से कोई निराशाजनक समाचार मिल सकता है।

कन्या (Virgo)

  • स्वभाव: मेहनती

  • राशि स्वामी: बुध

  • शुभ रंग: हरा
    साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। विदेशी व्यापारियों को सावधानी रखनी होगी। विद्यार्थियों को मानसिक बोझ से राहत मिलेगी। पार्टनरशिप लाभदायक रहेगी। रुके कार्य पूरे होंगे।

तुला (Libra)

  • स्वभाव: संतुलित

  • राशि स्वामी: शुक्र

  • शुभ रंग: पीला
    खर्चों को संतुलित करने की जरूरत है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति से लाभ होगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों की डील फाइनल होगी।

वृश्चिक (Scorpio)

  • स्वभाव: रहस्यमय

  • राशि स्वामी: मंगल

  • शुभ रंग: गुलाबी
    योजना बनाकर कार्य करें। सहकर्मी साथ देंगे। खानपान का आनंद लेंगे। किसी गलती पर पछतावा हो सकता है। रिश्ते मधुर होंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें।

आज का राशिफल 2025
आज का राशिफल 2025

धनु (Sagittarius)

  • स्वभाव: दयालु

  • राशि स्वामी: गुरु

  • शुभ रंग: ग्रे
    भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। कई काम एक साथ हाथ लगेंगे। सामाजिक क्षेत्र में नया पद मिल सकता है। पुराना लेन-देन परेशानी ला सकता है। यात्रा में महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।

मकर (Capricorn)

  • स्वभाव: अनुशासित

  • राशि स्वामी: शनि

  • शुभ रंग: लाल
    कार्यकुशलता बढ़ेगी। बॉस आपके काम से खुश होंगे। किसी रिश्तेदार का आगमन हो सकता है। भक्ति में मन लगेगा। पुराना मित्र मिलने आ सकता है।

कुंभ (Aquarius)

  • स्वभाव: मानवतावादी

  • राशि स्वामी: शनि

  • शुभ रंग: गोल्डन
    साधनों में वृद्धि होगी। साइड इनकम के योग हैं। कार्यक्षेत्र की राजनीति से दूर रहें। प्रेम जीवन में साथी के साथ समय अच्छा बीतेगा। विरोधियों पर विजय मिलेगी।

मीन (Pisces)

  • स्वभाव: संवेदनशील

  • राशि स्वामी: बृहस्पति

  • शुभ रंग: आसमानी
    काम का दबाव और तनाव रहेगा। बैंक से जुड़े कार्य परेशानी ला सकते हैं। यात्रा में सावधानी रखें। संतान को नौकरी मिलने से प्रसन्नता होगी।

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500

रायपुर: NHM कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, चार मांगे हुईं पूरी

0
NHM
रायपुर: NHM कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, चार मांगे हुईं पूरी

रायपुर। लंबे समय से जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारियों की हड़ताल आखिरकार खत्म हो गई है। करीब एक महीने से हड़ताल पर बैठे NHM कर्मियों और सरकार के बीच सहमति बन गई है।

  • आज संघ के पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात की, जिसके बाद गतिरोध टूटा।

  • संघ की 10 में से 4 प्रमुख मांगों को सरकार ने मान लिया है

  • बर्खास्त NHM कर्मचारियों की बहाली की प्रक्रिया शुरू होगी

  • अब संघ के पदाधिकारी कुछ देर में मुख्यमंत्री विश्वरंजन साय से भी मुलाकात करेंगे

 4 मांगें हुई पूरी

  • जुलाई 2023 से 5% वेतन वृद्धि लागू करना
  • 30 दिनों का वैतनिक अवकाश देना
  • वार्षिक कार्य मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता
  • 5 लाख रुपये तक का कैशलेस चिकित्सा बीमा

इन 10 सूत्री मांगों को लेकर NHM कर्मी थे हड़ताल पर

प्रदेश भर के 16,000 से अधिक NHM कर्मचारी अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे।उनकी प्रमुख मांगें थीं–

1- संविलियन जॉब सुरक्षा
2- पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना
3- ग्रेड पे निर्धारण
4- कार्यमूल्यांकन पध्दति में सुधार
5-लंबित 27% वेतन वृद्धि
6-नियमित भर्ती में सीटों का आरक्षण
7-अनुकंपा नियुक्ति
8-मेडिकल या अन्य अवकाश की सुविधा
9-स्थानांतरण नीति
10-न्यूनतम 10 लाख चिकित्सा बीमा

इस समझौते के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़े असर को कम करने की उम्मीद है।

हमसे संपर्क करें

https://www.webmorcha.com/

https://www.facebook.com/webmorcha

https://x.com/WebMorcha

https://www.instagram.com/webmorcha/

9617341438, 7879592500