महासमुंद में जातीय भेदभाव का आरोप, कोटवार ने सीएम हाउस के सामने आत्मदाह की चेतावनी दी

महासमुंद, 6 जून। जिले के पिथौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पाटनदादर के कोटवार एवं अनुसूचित जाति (गांडा) समुदाय के सदस्य भागीरथी चौहान ने गांव के कुछ लोगों पर जातिगत भेदभाव, सामाजिक बहिष्कार और धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस प्रशासन से लेकर राज्य अनुसूचित जाति आयोग तक की है, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया है।

भागीरथी चौहान के अनुसार, जुलाई 2024 में गांव में आयोजित हरिनाम कीर्तन यज्ञ के दौरान उन्होंने धार्मिक आयोजन में सहयोग स्वरूप एक हजार रुपये नकद और पांच किलो चावल देने की इच्छा जताई थी। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने उनकी जाति का हवाला देते हुए उनका सहयोग लेने से इनकार कर दिया और सार्वजनिक रूप से अपमानित किया।

पीड़ित का दावा है कि उन्हें कथित रूप से कहा गया कि उनकी जाति के व्यक्ति द्वारा दिए गए पैसे और चावल का उपयोग करने से धर्म भ्रष्ट हो जाएगा। विरोध करने पर उन्हें अपनी “औकात में रहने” की बात कही गई। भागीरथी चौहान का आरोप है कि इसके बाद गांव के कुछ प्रभावशाली लोगों ने उनके परिवार और समाज के लोगों का सामाजिक बहिष्कार कर दिया।

महासमुंद पुलिस विभाग में मचा हड़कंप! 2500 रुपए लेते दिखे आरक्षक? वीडियो वायरल

सामाजिक बहिष्कार और जुर्माना वसूली का आरोप

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गांव में उनके घर आने-जाने, बातचीत करने और मजदूरी करने वालों पर दबाव बनाया गया। उनके समाज के एक व्यक्ति से गांव में पुनः शामिल करने के नाम पर 25 हजार रुपये वसूले जाने का भी आरोप लगाया गया है। वहीं मकान निर्माण कार्य में लगे एक मजदूर पर 1100 रुपये का जुर्माना लगाकर वापस भेजने की बात भी शिकायत में कही गई है।

कई शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं

भागीरथी चौहान का कहना है कि वे पिछले कई महीनों से थाना सांकरा, पुलिस अधीक्षक महासमुंद, पुलिस महानिरीक्षक रायपुर, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल और व्हाट्सएप के माध्यम से शिकायत करते आ रहे हैं, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि 5 जून 2026 को पंचायत भवन के सामने उन्हें फिर से धमकाया गया और कोटवार पद से हटवाने की बात कही गई। उन्होंने इसे अपनी सुरक्षा और सम्मान के लिए गंभीर खतरा बताया है।

महासमुंद: कथित वसूली मामले में आरक्षक लाइन अटैच, जांच शुरू

अनुसूचित जाति आयोग से लगाई गुहार

मामला अब राज्य अनुसूचित जाति आयोग तक पहुंच चुका है। भागीरथी चौहान ने दोषियों के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

आत्मदाह की चेतावनी

पीड़ित ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि उन्हें शीघ्र न्याय नहीं मिला और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो वे अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मुख्यमंत्री निवास रायपुर के सामने आत्मदाह करने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में होने वाली किसी भी अप्रिय घटना की जिम्मेदारी प्रशासन और संबंधित आरोपियों की होगी।

फिलहाल मामले में पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। शिकायत के बाद अब सभी की नजर प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई पर टिकी हुई है।

महासमुंद: कथित वसूली मामले में आरक्षक लाइन अटैच, जांच शुरू

महासमुंद, 6 जून 2026। जिले के सांकरा थाना में पदस्थ एक आरक्षक का कथित रूप से पैसे लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए संबंधित आरक्षक को पुलिस लाइन अटैच कर दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सांकरा थाना में पदस्थ आरक्षक अरुण प्रताप सिंह को एक व्यक्ति से पैसे लेते हुए दिखाए जाने का दावा किया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि 103 पृष्ठों की चालान कॉपी उपलब्ध कराने के नाम पर उससे 2500 रुपये लिए गए। जबकि नियमानुसार चालान की प्रति निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि चालान की फोटोकॉपी देने के नाम पर राशि की मांग की गई और कम राशि देने पर चालान पेश नहीं करने तथा बार-बार कार्यालय के चक्कर लगवाने की बात कही गई। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

महासमुंद पुलिस विभाग में मचा हड़कंप! 2500 रुपए लेते दिखे आरक्षक? वीडियो वायरल

एएसपी ने दी जानकारी

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिमा पाण्डेय ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो संज्ञान में आया है, जिसमें सांकरा थाना में पदस्थ एक आरक्षक का नाम सामने आया है। प्रारंभिक कार्रवाई के तहत संबंधित आरक्षक को पुलिस लाइन अटैच कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

महासमुंद पुलिस विभाग में मचा हड़कंप! 2500 रुपए लेते दिखे आरक्षक? वीडियो वायरल

महासमुंद जिले के थाना सांकरा में पदस्थ एक आरक्षक का कथित वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि चालान कॉपी उपलब्ध कराने के नाम पर उससे 2500 रुपए लिए गए।

शिकायतकर्ता का दावा है कि 103 पृष्ठों की चालान कॉपी का एक सेट नियमानुसार निःशुल्क दिया जाना था, लेकिन फोटोकॉपी शुल्क के नाम पर राशि वसूली गई। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि पैसा नहीं देने पर चालान पेश नहीं करने और बार-बार चक्कर लगवाने की बात कही गई। मामले में थाना पिथौरा में शिकायत देने के दौरान भी कथित रूप से दबाव बनाने और धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं।

हालांकि वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। मामले में संबंधित पुलिस अधिकारियों का पक्ष सामने आना बाकी है। अब बड़ा सवाल यह है कि यदि आरोप सही हैं तो क्या इस मामले की निष्पक्ष जांच होगी? वायरल वीडियो के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

नीचे देखें वायरल वीडियो

छत्तीसगढ़ में कब पहुंचेगा मानसून? अगले तीन दिन बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

रायपुर छत्तीसगढ़ में कब पहुंचेगा मानसून?। छत्तीसगढ़ में मानसून की आधिकारिक एंट्री भले ही अभी नहीं हुई है, लेकिन प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। दक्षिण-पश्चिम मानसून 4 जून को केरल पहुंच चुका है और अब इसकी आगे बढ़ने की रफ्तार पर नजर बनी हुई है। इस बीच प्रदेश के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं।

गुरुवार को जगदलपुर में दोपहर बाद अचानक तेज बारिश दर्ज की गई, जबकि कई जिलों के लिए आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

तीन दिन तक बारिश और तेज हवाओं की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। विभाग ने 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम में बदलाव का असर तापमान पर भी देखने को मिल रहा है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

20 जून तक हो सकती है मानसून की एंट्री

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में मानसून की सक्रियता बढ़ रही है। इसके चलते आने वाले एक सप्ताह में प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियों में और तेजी आने की संभावना है। अनुमान है कि 20 जून तक दक्षिण-पश्चिम मानसून छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है। मानसून के आगमन के साथ ही लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है और प्रदेश में नियमित वर्षा का दौर शुरू हो सकता है।

रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। साथ ही गरज-चमक, हल्की बारिश और धूलभरी आंधी चल सकती है। मौसम विभाग ने शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

प्रमुख बातें

  • छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज
  • अगले एक सप्ताह में बढ़ सकती हैं प्री-मानसून गतिविधियां
  • तीन दिन तक बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट
  • 20 जून तक प्रदेश में मानसून की एंट्री की संभावना

विश्व पर्यावरण दिवस पर पटपरपाली में मनाया गया स्वच्छ गांव सुरक्षित जलवायु अभियान

पटपरपाली सरपंच ने किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का किया शुभारंभ

पटपरपाली (कोमाखान) विश्व पर्यावरण दिवस ( पांच जून ) के अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ और स्वच्छ गांव सुरक्षित जलवायु नामक विशेष अभियान की शुरुआत की जा रही है। जिसके तहत विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। एक पेड़ मां के नाम अभियान प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई उस पहल का तीसरा चरण है, जिसके अंतर्गत हर नागरिक को अपनी मां या धरती मां के नाम पर एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया जाता है।

ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती लता कमलेश टाण्डेय ने बताया कि एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 05 जून 2024 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर की थी। इस अभियान की अपील करते हुए प्रधानमंत्री ने सभी नागरिकों से इस पहल के माध्यम से रहने योग्य एक बेहतर पृथ्वी के निर्माण और सतत विकास में योगदान देने का अनुरोध किया था। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक वृहद वृक्षारोपण अभियान है।

sitename%

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देश में वृक्षों की संख्या बढ़ाना, पर्यावरण संरक्षण करना और लोगों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करना है।  राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा द्वारा जिलों के सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भेजे गए निर्देशों में कहा गया है कि इस अभियान को मिशन लाइफ के तहत संचालित किया जाएगा। स्कूलों में ईको क्लब की मदद से इसे लागू किया जाएगा, जिससे बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों और स्थानीय समुदाय की भागीदारी की जाएगी।

हर विद्यालय को पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। पौधारोपण के लिए स्कूल परिसर, स्कूल के आसपास की खाली भूमि, ग्राम पंचायतों द्वारा चिह्नित स्थान, जल स्रोतों के आसपास, सार्वजनिक स्थल, पार्क, स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत क्षेत्र, नगर वन, ग्रीन बेल्ट, और सड़क किनारे की भूमि जैसे स्थानों को प्राथमिकता दी जाएगी।

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। अभियान में वन विभाग, उद्यान विभाग, शहरी निकाय और पंचायत राज विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही नर्सरियों से निश्शुल्क पौधे प्राप्त किए जा सकेंगे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पटपरपाली सोसायटी अध्यक्ष कमलेश कुमार टाण्डेय,  पटपरपाली पंचायत सचिव बेदनाथ देवांगन, रोजगार सहायक एशराम साहू, पंचगण थलेश्वरी साहू, हवन्त साहू, सुनीता साहू, मुकेश गुप्ता, हेमलता साहू, कल्पना तिवारी,मनोज साहू, कान्ति साहू, मोहन साहू, चेतन साहू, केशराम साहू, सुरित साहू, मनोज साहू, विश्वा, दयानन्द साहू, लोकेश साहू, साहू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीना साहू, गमला साहू,  रूपेश कुमार साहू और बहुआत संख्या में ग्रामीणजन सम्मिलित हुए।

06 जून 2026, शनिवार का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक जानें आज का भाग्यफल

06 जून 2026, शनिवार का दैनिक राशिफल: ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज कई राशियों के लिए नए अवसर, आर्थिक लाभ और संबंधों में मधुरता लेकर आ रही है, जबकि कुछ राशियों को स्वास्थ्य और खर्चों के प्रति विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके प्रेम जीवन, वैवाहिक संबंधों, करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन पर क्या प्रभाव डालेगा, तो पढ़िए 06 जून 2026, शनिवार का विस्तृत राशिफल। साथ ही जानें अपनी राशि का शुभ अंक, शुभ रंग, दैनिक उपाय, मंत्र और रत्न।

♈ मेष

दांपत्य: जीवनसाथी के साथ संवाद बेहतर रहेगा। पुराने मतभेद सुलझ सकते हैं।
सेहत: सिरदर्द, थकान या रक्तचाप से जुड़ी छोटी परेशानियों पर ध्यान दें।
आर्थिक: रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। निवेश सोच-समझकर करें।
सावधानी: क्रोध में कोई निर्णय न लें।
शुभ अंक: 9
दैनिक उपाय: हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें।
मंत्र: ॐ हनुमते नमः
रत्न: मूंगा
शुभ रंग: लाल


♉ वृषभ

दांपत्य: रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। अविवाहित लोगों को अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं।
सेहत: गले और पाचन संबंधी समस्या से बचें।
आर्थिक: व्यापार में लाभ के संकेत हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
सावधानी: किसी पर अत्यधिक भरोसा न करें।
शुभ अंक: 6
दैनिक उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।
मंत्र: ॐ शुक्राय नमः
रत्न: हीरा या ओपल
शुभ रंग: सफेद


♊ मिथुन

दांपत्य: साथी आपकी भावनाओं को समझेगा। संबंध मजबूत होंगे।
सेहत: मानसिक तनाव कम करने के लिए पर्याप्त विश्राम लें।
आर्थिक: नई योजनाओं से लाभ मिल सकता है।
सावधानी: गोपनीय बातें किसी से साझा न करें।
शुभ अंक: 5
दैनिक उपाय: जरूरतमंद विद्यार्थियों की सहायता करें।
मंत्र: ॐ बुधाय नमः
रत्न: पन्ना
शुभ रंग: हरा


♋ कर्क

दांपत्य: परिवार और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
सेहत: नींद पूरी न होने से कमजोरी महसूस हो सकती है।
आर्थिक: संपत्ति या घर से जुड़ा लाभ संभव है।
सावधानी: भावुक होकर आर्थिक निर्णय न लें।
शुभ अंक: 2
दैनिक उपाय: शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
मंत्र: ॐ सोमाय नमः
रत्न: मोती
शुभ रंग: क्रीम


♌ सिंह

दांपत्य: जीवनसाथी के साथ सम्मान और सहयोग बढ़ेगा।
सेहत: हृदय और रक्तचाप से संबंधित लोगों को सावधानी रखनी चाहिए।
आर्थिक: पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि के साथ आय बढ़ सकती है।
सावधानी: अहंकार से रिश्तों में दूरी आ सकती है।
शुभ अंक: 1
दैनिक उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।
मंत्र: ॐ घृणि सूर्याय नमः
रत्न: माणिक्य
शुभ रंग: सुनहरा


♍ कन्या

दांपत्य: छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद हो सकता है, संयम रखें।
सेहत: पेट और गैस संबंधी परेशानी से बचें।
आर्थिक: कार्यस्थल पर आपकी मेहनत का लाभ मिलेगा।
सावधानी: अधिक आलोचना करने से बचें।
शुभ अंक: 5
दैनिक उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
मंत्र: ॐ गं गणपतये नमः
रत्न: पन्ना
शुभ रंग: हल्का हरा


♎ तुला

दांपत्य: प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा।
सेहत: त्वचा और एलर्जी संबंधी समस्या हो सकती है।
आर्थिक: साझेदारी के कार्यों में लाभ मिल सकता है।
सावधानी: दिखावे पर अनावश्यक खर्च न करें।
शुभ अंक: 6
दैनिक उपाय: माता लक्ष्मी की पूजा करें।
मंत्र: ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः
रत्न: ओपल
शुभ रंग: गुलाबी


♏ वृश्चिक

दांपत्य: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, परंतु जिद से बचें।
सेहत: ऊर्जा अच्छी रहेगी, फिर भी चोट से सावधान रहें।
आर्थिक: अचानक लाभ मिलने के योग हैं।
सावधानी: विवादित मामलों से दूरी रखें।
शुभ अंक: 8
दैनिक उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मंत्र: ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः
रत्न: मूंगा
शुभ रंग: मरून


♐ धनु

दांपत्य: साथी के साथ यात्रा या मनोरंजन का अवसर मिल सकता है।
सेहत: कमर और जांघों में दर्द की शिकायत हो सकती है।
आर्थिक: शिक्षा, सलाह या ज्ञान आधारित कार्यों से लाभ होगा।
सावधानी: जल्दबाजी में वादे न करें।
शुभ अंक: 3
दैनिक उपाय: पीले वस्त्र या खाद्य पदार्थ का दान करें।
मंत्र: ॐ बृं बृहस्पतये नमः
रत्न: पुखराज
शुभ रंग: पीला


♑ मकर

दांपत्य: पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, सहयोग बनाए रखें।
सेहत: जोड़ों और हड्डियों का ध्यान रखें।
आर्थिक: मेहनत के अनुसार लाभ मिलेगा, धैर्य रखें।
सावधानी: नकारात्मक सोच से बचें।
शुभ अंक: 8
दैनिक उपाय: शनि मंदिर में तिल का दीपक जलाएं।
मंत्र: ॐ शं शनैश्चराय नमः
रत्न: नीलम (ज्योतिषीय सलाह के बाद)
शुभ रंग: नीला


♒ कुंभ

दांपत्य: मित्रवत व्यवहार संबंधों को मजबूत करेगा।
सेहत: पैरों और नसों से संबंधित परेशानी हो सकती है।
आर्थिक: नई तकनीक या नए विचारों से लाभ होगा।
सावधानी: अनावश्यक बहस से दूर रहें।
शुभ अंक: 4
दैनिक उपाय: जरूरतमंदों को काले तिल दान करें।
मंत्र: ॐ शनैश्चराय नमः
रत्न: अमेथिस्ट या नीलम (सलाह अनुसार)
शुभ रंग: आसमानी


♓ मीन

दांपत्य: भावनात्मक निकटता बढ़ेगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है।
सेहत: पानी पर्याप्त पिएं, थकान से बचें।
आर्थिक: रचनात्मक कार्यों और निवेश से लाभ के संकेत हैं।
सावधानी: कल्पनाओं में खोकर व्यावहारिक पक्ष न भूलें।
शुभ अंक: 7
दैनिक उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें।
मंत्र: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
रत्न: पुखराज
शुभ रंग: हल्का पीला

आज का विशेष शनिवार संदेश

  • शनि देव की कृपा के लिए पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना शुभ माना जाता है।
  • हनुमान चालीसा का पाठ मानसिक बल और बाधाओं को कम करने में सहायक माना जाता है।
  • क्रोध, जल्दबाजी और अनावश्यक खर्च से बचना अधिकांश राशियों के लिए लाभकारी रहेगा।

शुभ दिन की शुभकामनाएँ। 🌼🙏

देर से पहुंचा मानसून, लेकिन रफ्तार तेज; दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक आंधी और बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने तीन दिन की देरी के बाद गुरुवार को केरल में दस्तक दे दी। आमतौर पर मानसून 1 जून तक केरल पहुंच जाता है, लेकिन इस बार इसका आगमन 4 जून को हुआ। हालांकि, प्रवेश के साथ ही मानसून ने तेजी दिखाई और पहले ही दिन पूरे केरल को अपने दायरे में ले लिया।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मानसून अब तेजी से आगे बढ़ रहा है और शुक्रवार तक गोवा, तमिलनाडु तथा दक्षिण कर्नाटक के कई हिस्सों तक पहुंच सकता है। अगले कुछ दिनों में इसके दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर राज्यों के बड़े क्षेत्रों में फैलने की संभावना है।

देर से पहुंचा मानसून, लेकिन रफ्तार तेज; दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक आंधी और बारिश का अलर्ट
देर से पहुंचा मानसून, लेकिन रफ्तार तेज; दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक आंधी और बारिश का अलर्ट

आईएमडी ने पहले अनुमान लगाया था कि मानसून 26 मई तक केरल पहुंच जाएगा, लेकिन समुद्री परिस्थितियों में बदलाव के कारण इसकी गति धीमी पड़ गई थी। अब मौसम विभाग मानसून की प्रगति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

इस बीच, उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और दक्षिण में मानसून की दस्तक के कारण देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर शुरू हो गया है। दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। अगले दो से तीन दिनों तक इन इलाकों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि मानसून जल्द ही गोवा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ अन्य क्षेत्रों तक पहुंच जाएगा। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इसकी मौजूदा रफ्तार बनी रही तो 15 जून तक पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड के कई हिस्सों में भी मानसूनी बारिश शुरू हो सकती है।

केरल में मानसून के आगमन के साथ ही कई इलाकों में भारी बारिश शुरू हो गई है। राज्य में अगले सात दिनों तक कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भी तेज बारिश की संभावना जताई गई है। इसके चलते दक्षिण भारत की कई नदियों और जलाशयों में जलस्तर बढ़ सकता है।

केरल में मानसून की पहली बारिश का दृश्य।
Monsoon arrived late but its speed was fast; from Delhi-NCR to UP-

पूर्वोत्तर भारत में भी मौसम सक्रिय बना हुआ है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले पांच से छह दिनों तक भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में भी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले दो-तीन दिनों के दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। इसके साथ गरज-चमक और बारिश भी हो सकती है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज आंधी और बारिश के कारण दिन में ही अंधेरा छा गया। कई जगह पेड़ गिरने और जलभराव की घटनाएं भी सामने आईं, हालांकि तापमान में गिरावट से लोगों को राहत मिली।

आईएमडी ने पूरे मानसून सीजन के लिए वर्षा का अनुमान दीर्घकालिक औसत (एलपीए) के लगभग 90 प्रतिशत रहने का जताया है। विभाग का मानना है कि प्रशांत महासागर में विकसित हो रही अल नीनो परिस्थितियां बारिश को प्रभावित कर सकती हैं। फिलहाल इसका असर कमजोर है, लेकिन सितंबर तक इसके मजबूत होने की आशंका व्यक्त की गई है।

05 जून 2026 का शुक्रवार राशिफल: मेष से मीन तक जानें दांपत्य, सेहत, धन लाभ, शुभ अंक, रंग और आज का उपाय

05 जून 2026, शुक्रवार का दैनिक राशिफल

दांपत्य, सेहत, आर्थिक स्थिति, सावधानी, शुभ अंक, उपाय, मंत्र, रत्न और शुभ रंग के साथ मेष से मीन तक विस्तृत राशिफल

✨ आज का पंचांग

  • वार : शुक्रवार
  • तिथि : कृष्ण पक्ष पंचमी (क्षेत्रानुसार परिवर्तन संभव)
  • ग्रह प्रभाव : शुक्र और चंद्रमा का प्रभाव प्रेम, सुख-सुविधा, कला, धन और पारिवारिक संबंधों पर विशेष रहेगा।
  • विशेष : रिश्तों में मधुरता बनाए रखने और अनावश्यक विवादों से बचने का दिन।
  • ♈ मेष राशि
    आज कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। मित्रों और सहयोगियों का सहयोग मिलेगा।
    ❤️ दांपत्य
    जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं।
    🩺 सेहत
    सिरदर्द और थकान की शिकायत हो सकती है। पर्याप्त पानी पीएं।
    💰 आर्थिक स्थिति
    आय के नए स्रोत बन सकते हैं। निवेश सोच-समझकर करें।
    ⚠️ सावधानी
    गुस्से में कोई निर्णय न लें।
    🔢 शुभ अंक
    9
    🎨 शुभ रंग
    लाल
    💎 शुभ रत्न
    मूंगा
    🙏 दैनिक उपाय
    हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें।
    📿 मंत्र
    ॐ हनुमते नमः

    ♉ वृषभ राशि
    आज का दिन सुखद रहेगा। परिवार में शुभ समाचार मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को लाभ मिलेगा।
    ❤️ दांपत्य
    प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।
    🩺 सेहत
    गले और पेट संबंधी परेशानी से बचें।
    💰 आर्थिक स्थिति
    धन लाभ के योग हैं। रुका पैसा वापस मिल सकता है।
    ⚠️ सावधानी
    अनावश्यक खर्च से बचें।
    🔢 शुभ अंक
    6
    🎨 शुभ रंग
    सफेद
    💎 शुभ रत्न
    हीरा
    🙏 दैनिक उपाय
    माता लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें।
    📿 मंत्र
    ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः

    ♊ मिथुन राशि
    नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
    ❤️ दांपत्य
    बातचीत में मधुरता रखें। संबंध मजबूत होंगे।
    🩺 सेहत
    मानसिक तनाव कम रहेगा। नींद पूरी लें।
    💰 आर्थिक स्थिति
    व्यापार में लाभ की संभावना है।
    ⚠️ सावधानी
    दूसरों की बातों में आकर निर्णय न लें।
    🔢 शुभ अंक
    5
    🎨 शुभ रंग
    हरा
    💎 शुभ रत्न
    पन्ना
    🙏 दैनिक उपाय
    गाय को हरा चारा खिलाएं।
    📿 मंत्र
    ॐ बुं बुधाय नमः

    ♋ कर्क राशि
    परिवार और कार्यक्षेत्र में संतुलन बनाकर चलना होगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।
    ❤️ दांपत्य
    जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे।
    🩺 सेहत
    पाचन तंत्र का ध्यान रखें।
    💰 आर्थिक स्थिति
    धन आगमन के योग हैं लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे।
    ⚠️ सावधानी
    भावुक होकर निर्णय न लें।
    🔢 शुभ अंक
    2
    🎨 शुभ रंग
    क्रीम
    💎 शुभ रत्न
    मोती
    🙏 दैनिक उपाय
    शिवलिंग पर दूध अर्पित करें।
    📿 मंत्र
    ॐ नमः शिवाय

    ♌ सिंह राशि
    नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी।
    ❤️ दांपत्य
    जीवनसाथी के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।
    🩺 सेहत
    हृदय और रक्तचाप के रोगी सावधानी रखें।
    💰 आर्थिक स्थिति
    नए अवसरों से लाभ मिलेगा।
    ⚠️ सावधानी
    अहंकार से बचें।
    🔢 शुभ अंक
    1
    🎨 शुभ रंग
    गोल्डन
    💎 शुभ रत्न
    माणिक्य
    🙏 दैनिक उपाय
    सूर्य को जल अर्पित करें।
    📿 मंत्र
    ॐ घृणि सूर्याय नमः

    ♍ कन्या राशि
    कार्यस्थल पर आपकी योजनाएं सफल होंगी। विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
    ❤️ दांपत्य
    संबंधों में विश्वास बढ़ेगा।
    🩺 सेहत
    एलर्जी या त्वचा संबंधी समस्या हो सकती है।
    💰 आर्थिक स्थिति
    बचत बढ़ाने में सफलता मिलेगी।
    ⚠️ सावधानी
    किसी को धन उधार देने से बचें।
    🔢 शुभ अंक
    5
    🎨 शुभ रंग
    हरा
    💎 शुभ रत्न
    पन्ना
    🙏 दैनिक उपाय
    गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
    📿 मंत्र
    ॐ गं गणपतये नमः

    ♎ तुला राशि
    शुक्र का प्रभाव आपको आकर्षक व्यक्तित्व और सफलता प्रदान करेगा। कला और व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है।
    ❤️ दांपत्य
    प्रेम और रोमांस में वृद्धि होगी।
    🩺 सेहत
    स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
    💰 आर्थिक स्थिति
    व्यापार में लाभ मिलेगा।
    ⚠️ सावधानी
    दिखावे में अधिक खर्च न करें।
    🔢 शुभ अंक
    6
    🎨 शुभ रंग
    गुलाबी
    💎 शुभ रत्न
    ओपल
    🙏 दैनिक उपाय
    माता लक्ष्मी की आरती करें।
    📿 मंत्र
    ॐ श्रीं नमः

    ♏ वृश्चिक राशि
    आत्मविश्वास बढ़ेगा। महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे।
    ❤️ दांपत्य
    जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें।
    🩺 सेहत
    कमर और जोड़ों के दर्द से सावधान रहें।
    💰 आर्थिक स्थिति
    आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
    ⚠️ सावधानी
    क्रोध पर नियंत्रण रखें।
    🔢 शुभ अंक
    9
    🎨 शुभ रंग
    मरून
    💎 शुभ रत्न
    मूंगा
    🙏 दैनिक उपाय
    हनुमान चालीसा का पाठ करें।
    📿 मंत्र
    ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः

    ♐ धनु राशि
    भाग्य का साथ मिलेगा। यात्रा के योग बन सकते हैं।
    ❤️ दांपत्य
    जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।
    🩺 सेहत
    मौसमी बीमारियों से सावधान रहें।
    💰 आर्थिक स्थिति
    निवेश लाभदायक रह सकता है।
    ⚠️ सावधानी
    जल्दबाजी में कोई दस्तावेज़ साइन न करें।
    🔢 शुभ अंक
    3
    🎨 शुभ रंग
    पीला
    💎 शुभ रत्न
    पुखराज
    🙏 दैनिक उपाय
    भगवान विष्णु की पूजा करें।
    📿 मंत्र
    ॐ नमो भगवते वासुदेवाय

    ♑ मकर राशि
    कामकाज में व्यस्तता रहेगी। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
    ❤️ दांपत्य
    संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
    🩺 सेहत
    घुटनों और हड्डियों का ध्यान रखें।
    💰 आर्थिक स्थिति
    आर्थिक लाभ के संकेत हैं।
    ⚠️ सावधानी
    नकारात्मक लोगों से दूरी रखें।
    🔢 शुभ अंक
    8
    🎨 शुभ रंग
    नीला
    💎 शुभ रत्न
    नीलम
    🙏 दैनिक उपाय
    शनि मंदिर में तिल का तेल चढ़ाएं।
    📿 मंत्र
    ॐ शं शनैश्चराय नमः

    ♒ कुंभ राशि
    नए विचार और योजनाएं सफलता दिला सकती हैं। सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी।
    ❤️ दांपत्य
    जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा।
    🩺 सेहत
    तनाव कम करने के लिए योग करें।
    💰 आर्थिक स्थिति
    लाभ के अवसर मिलेंगे।
    ⚠️ सावधानी
    अनजान लोगों पर भरोसा न करें।
    🔢 शुभ अंक
    4
    🎨 शुभ रंग
    आसमानी
    💎 शुभ रत्न
    नीलम
    🙏 दैनिक उपाय
    जरूरतमंद को भोजन कराएं।
    📿 मंत्र
    ॐ नमः शिवाय

    ♓ मीन राशि
    आज आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा।
    ❤️ दांपत्य
    प्रेम और विश्वास मजबूत होगा।
    🩺 सेहत
    स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, फिर भी खानपान संतुलित रखें।
    💰 आर्थिक स्थिति
    धन लाभ और बचत दोनों के योग हैं।
    ⚠️ सावधानी
    भावुकता में आकर बड़ा फैसला न लें।
    🔢 शुभ अंक
    7
    🎨 शुभ रंग
    पीला
    💎 शुभ रत्न
    पुखराज
    🙏 दैनिक उपाय
    केले के वृक्ष की पूजा करें।
    📿 मंत्र
    ॐ बृं बृहस्पतये नमः
    🌟 आज का विशेष संदेश
    शुक्रवार माता लक्ष्मी और संतोषी माता की आराधना का दिन माना जाता है। आज सफेद वस्तुओं का दान, कन्याओं का सम्मान और जरूरतमंदों की सहायता करने से सुख, समृद्धि और पारिवारिक सौहार्द में वृद्धि होगी।

सरगुजा में प्रेमी जोड़े के शव पेड़ पर लटके मिले, इलाके में सनसनी

सरगुजा। जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरगवां गांव में गुरुवार सुबह एक प्रेमी जोड़े के शव पेड़ से लटके मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर एक पेड़ पर युवक और युवती के शव फंदे से लटके हुए देखे। इसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही उदयपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे मौत के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है।

पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर इसे प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला माना जा रहा है, हालांकि आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह का खुलासा जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

उदयपुर थाना पुलिस के अनुसार मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी संभावित कारणों की पड़ताल की जा रही है। घटना के बाद गांव में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम बदलेगा, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने के संकेत मिले हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मेघगर्जन, बिजली चमकने और वर्षा की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है। कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चलने और वज्रपात की संभावना जताई गई है।

मौसम में बदलाव के संकेत

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार गुरुवार से प्रदेशभर में मेघगर्जन, बिजली चमकने और बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है। कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं।

इन जिलों में बारिश की संभावना

CG Weather Update: भारतीय मौसम विभाग की नाउकास्ट चेतावनी के मुताबिक सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। चेतावनी गुरुवार सुबह 10:13 बजे तक प्रभावी बताई गई है।

पिछले 24 घंटे का मौसम

बीते 24 घंटों में प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 3 सेंटीमीटर वर्षा दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा में रिकॉर्ड हुई। कोरबा और पेंड्रा रोड में 2-2 सेंटीमीटर तथा पथरिया, मैनपाट, भैसमा, कांसाबेल, कटघोरा, पेंड्रा और सूरजपुर में 1-1 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।

तापमान का हाल

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रहा। रायपुर में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

रायपुर का पूर्वानुमान

राजधानी रायपुर में 4 जून को आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। शहर में बारिश, गरज-चमक और अंधड़ चलने की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान लगभग 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग की सलाह

CG Weather Update: विभाग ने किसानों और आम लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। खुले में रखी कटी फसलों को सुरक्षित स्थान पर रखने, बारिश के दौरान वाहन सावधानी से चलाने और पेड़ों के नीचे शरण न लेने की अपील की गई है। साथ ही जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने तथा वर्षा के समय उर्वरक और कीटनाशकों के उपयोग से बचने की सलाह भी दी गई है।