महासमुंद: पति-पत्नी को अलग-अलग मिला पीएम आवास, विभागीय लापरवाही से अधूरा रह गया गरीब परिवार का पक्का मकान

0
Mahasamund: Husband and wife got separate PM houses
महासमुंद: पति-पत्नी को अलग-अलग मिला पीएम आवास

दिलीप शर्मा महासमुंद। प्रधानमंत्री (पीएम) आवास योजना का मकसद गरीब परिवारों को पक्का मकान देना है, लेकिन महासमुंद जिले में विभागीय लापरवाही ने एक परिवार का सपना तोड़ दिया। बागबाहरा ब्लॉक के ग्राम पर्राचुवां में पति-पत्नी दोनों के नाम पर अलग-अलग पीएम आवास स्वीकृत कर दिए गए।

पति-पत्नी को मिले दो-दो आवास

ग्राम पर्राचुवां निवासी सुखमती पति पुरुषोत्तम को करीब पाँच साल पहले ही पीएम आवास स्वीकृत हुआ था और उनका मकान बनकर तैयार भी हो गया। दोनों पति-पत्नी इसी मकान में रह रहे हैं। इसके बावजूद अप्रैल 2025 में पुरुषोत्तम के नाम पर भी पीएम आवास स्वीकृत कर दिया गया और पहली किस्त के रूप में 40 हजार रुपये उनके खाते में जमा हो गए।

नींव से लेकर वॉल लेंटर तक बन गया मकान

परिवार को जब दूसरी बार पीएम आवास स्वीकृत होने की जानकारी हुई तो वे बेहद खुश हुए। उन्होंने तुरंत निर्माण सामग्री खरीदकर मकान बनाना शुरू कर दिया। देखते-ही-देखते मकान नींव से लेकर वॉल लेंटर (छत डालने की तैयारी) तक खड़ा हो गया। लेकिन इसी दौरान विभाग को अपनी गलती का एहसास हुआ और आगे की किश्त रोक दी गई।

Mahasamund: Husband and wife got separate PM houses
महासमुंद: पति-पत्नी को अलग-अलग मिला पीएम आवास

अब अधूरा रह गया मकान

विभागीय आदेश के अनुसार पुरुषोत्तम को आगे की कोई किस्त नहीं मिलेगी। ऐसे में मकान वॉल लेंटर तक तो बन गया है, लेकिन अब आगे निर्माण रुक गया है। परिवार आर्थिक रूप से इतना सक्षम नहीं है कि अपने दम पर मकान पूरा कर सके। नतीजतन, यह मकान अधूरा सपना बनकर रह गया है।

सचिव और विभाग की दलीलें

ग्राम पंचायत सचिव तुकाराम ठाकुर का कहना है कि यह गलती जीओ-टैगिंग करने वाले कर्मचारी की वजह से हुई है। परिवार की कोई गलती नहीं है, बावजूद इसके उन्हें लगातार राशि लौटाने का दबाव झेलना पड़ा। सचिव का कहना है कि उन्होंने अफसरों के कहने पर अपनी तरफ से 40 हजार रुपये लौटाए।
वहीं, जनपद पंचायत बागबाहरा के पीएम आवास प्रभारी का कहना है कि सचिव की लापरवाही से पति-पत्नी दोनों के नाम पर आवास स्वीकृत हो गया था। अब पुरुषोत्तम को दूसरी किश्त नहीं दी जाएगी।

परिवार की बढ़ी परेशानी

पुराना कच्चा मकान तोड़कर नया पक्का घर बनाने का सपना देखने वाले इस गरीब परिवार की मुश्किलें अब और बढ़ गई हैं। अधूरे मकान की नींव और वॉल लेंटर तक खड़ा ढांचा उनके लिए चिंता का कारण बन गया है। अब वे न पुराने मकान में रह सकते हैं और न ही नया घर पूरा कर पा रहे हैं।

👉 यह मामला एक बार फिर साबित करता है कि विभागीय लापरवाही की मार सबसे ज्यादा गरीब परिवारों को ही झेलनी पड़ती है।

📰 आज होगा पाकिस्तान की किस्मत पर फैसला, एशिया कप से बाहर भी हो सकता है रास्ता

0
पाकिस्तान
पाकिस्तान

नई दिल्ली। एशिया कप 2025 में आज पाकिस्तान और यूएई के बीच करो या मरो का मुकाबला खेला जाएगा। भारत से हार झेल चुकी दोनों टीमों के लिए यह मैच सुपर-4 में जगह बनाने का आखिरी मौका है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाड़ियों के हाथ न मिलाने पर आईसीसी से मैच रेफरी बदलने की मांग तक कर दी थी, लेकिन आईसीसी ने इसे खारिज कर दिया।

अगर पाकिस्तान आज यूएई से हारता है तो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा। दोनों ही टीम के पास अभी 2-2 अंक हैं और विजेता टीम 4 अंक लेकर सुपर-4 में प्रवेश करेगी।

पाकिस्तान का डरावना इतिहास

पाकिस्तान का रिकॉर्ड बताता है कि वह बड़ी प्रतियोगिताओं में अक्सर छोटी टीमों के सामने धराशायी होता रहा है।

  • 2007 वनडे वर्ल्ड कप: आयरलैंड से हार

  • 2022 टी20 वर्ल्ड कप: जिम्बाब्वे से हार

  • 2023 वनडे वर्ल्ड कप: अफगानिस्तान ने हराया

  • 2024 टी20 वर्ल्ड कप: यूएसए ने चौंकाया

अब देखना होगा कि क्या पाकिस्तान यूएई के खिलाफ जीतकर सुपर-4 में पहुंचता है या एक बार फिर शर्मनाक हार का शिकार होता है।

Rashifal 17 September 2025: जानिए किस राशि के लिए आज का दिन रहेगा भाग्यशाली

0
Rashifal 17 September 2025
Rashifal 17 September 2025: Know which

दैनिक राशिफल (Daily Horoscope) ग्रह-नक्षत्रों की चाल और पंचांग की गणना पर आधारित होता है। इसमें हर राशि के जातकों के लिए नौकरी, व्यापार, प्रेम संबंध, परिवार, स्वास्थ्य और लेन-देन से जुड़े संकेत बताए जाते हैं। आइए जानते हैं 17 सितंबर 2025 का दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal)


मेष राशि (Aries)

स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: हरा

आज का दिन आपके लिए संपत्ति या वाहन खरीदने के लिए उत्तम है। परिवार में चल रही किसी कलह का अंत होगा और विवाह प्रस्ताव पर सहमति मिलने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। सामाजिक आयोजनों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। किसी पुराने मित्र या साथी के लौटने से मन प्रसन्न रहेगा।


वृषभ राशि (Taurus)

स्वभाव: धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: सफेद

आज साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों को सफलता मिलेगी और सेहत में सुधार आएगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सतर्क रहें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। मन में थोड़ी चिंता बनी रह सकती है।


मिथुन राशि (Gemini)

स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: नीला

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन शानदार रहेगा। शेयर मार्केट और निवेश से लाभ होगा। घूमने-फिरने के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं, लेकिन व्यापार में लाभ के अवसर रहेंगे।


कर्क राशि (Cancer)

स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: सफेद

आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। संतान की पढ़ाई को लेकर उलझनें दूर होंगी। पारिवारिक बिजनेस से जुड़े फैसले भाइयों के साथ मिलकर करें। जीवनसाथी से कोई बात छुपाने की गलती न करें। सामाजिक कार्यों से नई पहचान मिलेगी।


सिंह राशि (Leo)

स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: लाल

आज पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे, लेकिन खर्चे बढ़ने से तनाव रह सकता है। आंखों या सिरदर्द की समस्या परेशान कर सकती है। प्रेम जीवन में रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा। खर्च सोच-समझकर करें और दूसरों के मामलों में दखल न दें।


कन्या राशि (Virgo)

स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: गुलाबी

आय के नए स्रोत बनेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। काम को लेकर नई खोज कर सकते हैं। बाहर का खाना खाने से बचें, वरना पेट की समस्या हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके लिए शुभ रहेगा।


तुला राशि (Libra)

स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: लाल

व्यापार में लाभ मिलेगा और पार्टनरशिप में सफलता मिल सकती है। कोर्ट केस में फैसला आपके पक्ष में आएगा। घर में पार्टी या आयोजन हो सकता है। दिखावे में खर्च करने से बचें, वरना आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी।


वृश्चिक राशि (Scorpio)

स्वभाव: रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: सफेद

भाग्य का साथ मिलेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ नया काम शुरू कर सकते हैं। संतान की शिक्षा से जुड़ी परेशानियां खत्म होंगी। बॉस की सलाह आपके करियर में मददगार साबित होगी।


धनु राशि (Sagittarius)

स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: आसमानी

निवेश सोच-समझकर करें। परिवार में किसी सदस्य से निराशा मिल सकती है। अजनबियों से अपनी निजी बातें शेयर न करें। गुस्से पर काबू रखें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है।


मकर राशि (Capricorn)

स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: गोल्डन

नौकरी में बॉस से रिश्ते सुधरेंगे। प्रमोशन या ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। जीवनसाथी या प्रेमी से दिल की बात शेयर करें, सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।


कुंभ राशि (Aquarius)

स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला

बातचीत और व्यवहार में संयम रखें। जीवनसाथी से बहस हो सकती है। संपत्ति संबंधी मामलों में भाई-बहनों से चर्चा करें। राजनीति से जुड़े लोगों को सोच-समझकर निर्णय लेना होगा। कोई परिजन घर मिलने आ सकता है।


मीन राशि (Pisces)

स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: पीला

संतान आपके उम्मीदों पर खरी उतरेगी। विद्यार्थी परीक्षा में सफलता पाएंगे। भक्ति भाव में मन लगेगा। व्यापार में नई योजनाएं शुरू होंगी। माताजी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

छत्तीसगढ़ के अगले मुख्य सचिव होंगे विकासशील, जानिए उनका प्रशासनिक सफर

0
छत्तीसगढ़ के अगले मुख्य सचिव होंगे विकासशील
Vikassheel will be the next Chief Secretary of Chhattisgarh, know about him

रायपुर। 1994 बैच के आईएएस अधिकारी विकासशील को छत्तीसगढ़ का नया मुख्य सचिव बनाए जाने की तैयारी है। वे वर्तमान में एशियन डेवलपमेंट बैंक (मनीला) में पदस्थ हैं और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर जल्द ही राज्य लौट रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, राज्य सरकार ने 8 सितंबर को केंद्र को पत्र भेजा था, जिसके बाद 12 सितंबर को भारत सरकार ने विकासशील को एडीबी से रिलीव करने की प्रक्रिया शुरू की। 13 सितंबर को उन्हें औपचारिक रूप से मुक्त कर दिया गया। अनुमान है कि वे सितंबर के आखिरी हफ्ते तक रायपुर आ जाएंगे और मुख्य सचिव पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

वर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन 30 जून को सेवानिवृत्त हो चुके थे, लेकिन उन्हें केंद्र से तीन महीने का सेवा विस्तार मिला। यह कार्यकाल 30 सितंबर तक ही रहेगा। ऐसे में विकासशील की नियुक्ति महज औपचारिक घोषणा भर रह गई है।


 विकासशील का प्रशासनिक अनुभव

  • 1994 में भारतीय प्रशासनिक सेवा ज्वाइन की।

  • छत्तीसगढ़ कैडर में आने के बाद रायपुर, बिलासपुर और कोरिया जैसे जिलों में कलेक्टर रहे।

  • राज्य शासन में उद्योग, वित्त, स्वास्थ्य और सामान्य प्रशासन जैसे महत्वपूर्ण विभागों का नेतृत्व किया।

  • केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और जल शक्ति मंत्रालय में वरिष्ठ पदों पर कार्य किया।

  • जल जीवन मिशन में मिशन डायरेक्टर रहते हुए उनकी भूमिका खासा सराही गई।

  • जनवरी 2024 से एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB), मनीला में कार्यकारी निदेशक के रूप में सेवाएं दीं।

  • मार्च 2025 में भारत सरकार द्वारा सचिव-ग्रेड में एंपैनल किए गए।


बेदाग छवि और अंतरराष्ट्रीय अनुभव

छत्तीसगढ़ की नौकरशाही में विकासशील को साफ-सुथरी और बेदाग छवि वाले अफसर के रूप में जाना जाता है। राज्य और केंद्र सरकार के साथ-साथ उनकी अंतरराष्ट्रीय तैनाती का अनुभव प्रशासनिक व्यवस्था में नई ऊर्जा देने वाला माना जा रहा है।

रायगढ़ में एसीबी की सबसे बड़ी कार्रवाई : एनटीपीसी तिलाईपाली के उप महा प्रबंधक 4.50 लाख की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए

0
रायगढ़ में एसीबी की सबसे बड़ी ट्रैप कार्रवाई
4.50 लाख की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए

(एस महंत रायगढ़)। रायगढ़। एसीबी/ईओडब्ल्यू ने छत्तीसगढ़ में अब तक की सबसे बड़ी ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया है। रायगढ़ जिले के घरघोड़ा में एनटीपीसी तिलाईपाली कार्यालय रायकेरा के उप महा प्रबंधक विजय दुबे को मंगलवार (16 सितंबर 2025) को गोमती पेट्रोल पंप के पास उनकी कार में 4.50 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम तिलाईपाली निवासी शिकायतकर्ता सौदागर गुप्ता ने एसीबी इकाई बिलासपुर को बताया था कि उनके परिवार को जमीन और मकान के अधिग्रहण पर मुआवजा मिल चुका है। लेकिन पुनर्वास के लिए करीब 30 लाख रुपए मिलने थे, जिसमें से 14 लाख मिल चुके हैं और शेष 16 लाख रुपए का भुगतान कराने के एवज में उप महा प्रबंधक विजय दुबे ने 5 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता पहले ही 50 हजार रुपए दे चुका था और बाकी 4.50 लाख रुपए की मांग की जा रही थी।

एसीबी ने शिकायत की पुष्टि के बाद ट्रैप की योजना बनाई और तय समय पर आरोपी को गोमती पेट्रोल पंप पर रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से पूरी रिश्वत राशि बरामद कर ली गई।

अचानक हुई कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। एसीबी ने साफ किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

गौरतलब है कि रायगढ़ जिले में पिछले एक साल में यह एसीबी की आठवीं ट्रैप कार्रवाई है। वहीं, राज्य गठन के बाद अब तक की यह सबसे बड़ी रिश्वत राशि जब्त होने की घटना है। आरोपी की अन्य संपत्तियों की भी जांच की जा रही है।

यहां देखे वीडियो

WebMorcha_RateCard

महासमुंद: शिकायतों का अंबार, जनचौपाल में पहुंचे 66 आवेदन

0
महासमुंद: शिकायतों का अंबार, जनचौपाल में पहुंचे 66 आवेदन
Mahasamund: Pile of complaints, 66 applications reached Janchaupal

महासमुंद, 16 सितंबर 2025। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनचौपाल में जिले के विभिन्न स्थानों से आए लोगों की समस्याएं व शिकायतें सुनीं। इस दौरान कुल 66 आवेदन प्राप्त हुए।

कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सभी आवेदनों का शीघ्र और प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए।

महासमुंद: चीतल शिकार प्रकरण में 7 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

📌 प्रमुख समस्याएं और आवेदन

  • ग्राम झालखम्हरिया निवासी रेखराज साहू ने भूमिस्वामी हक की भूमि पर अवैध कब्जा हटाने की मांग की।

  • ग्राम भावा के ग्रामीणों ने शासकीय प्राथमिक शाला में शिक्षक की व्यवस्था की मांग की।

  • ग्राम चुर्रुपाली पिथौरा निवासी रामजी ध्रुव ने राशन कार्ड के लिए आवेदन किया।

  • बागबाहरा निवासी कंचन प्रजापति ने पढ़ाई के लिए जाति प्रमाण पत्र बनाने की मांग की।

  • ग्राम पचेड़ा निवासी अर्जुन ने किसान सम्मान निधि की राशि दिलाने हेतु आवेदन दिया।

  • ग्राम लमकेनी बागबाहरा के ग्रामीणों ने अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई की मांग की।

  • ग्राम बढ़ईपाली पिथौरा के ग्रामीणों ने अवैध कब्जा हटाने की मांग की।

📌 मौजूद अधिकारी

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

गरियाबंद: नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में BJP नेता को 5 साल की सजा

0
गरियाबंद: नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में BJP नेता को 5 साल की सजा
Gariaband: BJP leader gets 5 years in molestation case of a minor

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल महामंत्री मैनपुर महेश कश्यप को नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में दोषी पाते हुए फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 5 साल की सजा सुनाई है।

मामला क्या है?

यह घटना जून 2022 की है। महेश कश्यप ने एक नाबालिग बच्ची को 2,000 रुपये का लालच देकर जींस उतारने के लिए कहा और गलत नीयत से छेड़छाड़ की थी। बच्ची ने तत्काल अपने घरवालों को पूरी बात बताई। इसके बाद 4 जून 2022 को मामला दर्ज हुआ।

जांच और कार्रवाई

  • गिरफ्तारी के बाद कश्यप ने शुरुआती 27 दिन जेल में बिताए और फिर जमानत पर बाहर आ गए।

  • लेकिन अदालत में गवाहों के बयान और पेश किए गए साक्ष्यों के आधार पर उन्हें दोषी करार दिया गया।

अदालत का फैसला

अपर सत्र न्यायाधीश यशवंत वासनीकर की अदालत ने महेश कश्यप को

  • धारा 354 (छेड़छाड़)

  • धारा 454

  • और पॉक्सो एक्ट की अलग-अलग धाराओं में दोषी पाते हुए 5 साल कैद की सजा सुनाई है।

महासमुंद: चीतल शिकार प्रकरण में 7 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

0
महासमुंद, 7 शिकारियों की जमानत याचिका खारिज
Mahasamund: Bail for 7 accused in Cheetal hunting case

महासमुंद, 16 सितम्बर 2025। जिला सत्र न्यायालय महासमुंद ने मंगलवार को चीतल शिकार मामले में गिरफ्तार किए गए सात आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी। यह कार्रवाई वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत दर्ज प्रकरण से जुड़ी हुई है।

📌 मामला क्या है

दिनांक 06 सितम्बर 2025 को गिरना टिकरापारा जंगल में वन्य जीव चीतल के शिकार का मामला सामने आया था। इस पर वन परिक्षेत्र पिथौरा द्वारा आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 34, 43, 44, 50 एवं 51(abc) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर सभी सातों को गिरफ्तार किया गया था।

सरायपाली–बसना: पंडित होटल, मंजीत ढाबा समेत दर्जनों होटल-ढाबों में खाद्य विभाग की दबिश, 57 गैस सिलेंडर जब्त

📌 न्यायालय की कार्यवाही

  • पहले माननीय न्यायालय प्रथम श्रेणी, पिथौरा ने सभी आरोपियों को जिला जेल महासमुंद भेजने का आदेश दिया था।

  • इसके बाद आरोपियों ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से जिला सत्र न्यायालय महासमुंद में जमानत हेतु आवेदन प्रस्तुत किया।

  • सुनवाई के दौरान वन परिक्षेत्र अधिकारी पिथौरा ने केस डायरी के साथ जमानत न दिए जाने का निवेदन किया।

  • शासकीय अधिवक्ता महासमुंद ने भी अपराध की गंभीरता, दो फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तथा प्रकरण के साक्ष्य नष्ट किए जाने की संभावना का हवाला देते हुए जमानत का विरोध किया।

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद माननीय न्यायालय ने आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी।

📌 आरोपीगण के नाम

  1. रामजी पिता पर्वत केंवट, ग्राम छिंदौली

  2. चंदराम ठाकुर उर्फ शिकारी पिता दयालू ठाकुर, ग्राम छिंदौली

  3. सोनसाय पिता रामजी केंवट, ग्राम छिंदौली

  4. बिसाहू पिता चिंताराम, ग्राम छिंदौली

  5. भगवान सिंह पिता जय सिंह पटेल, ग्राम गिरना

  6. भोलाराम पिता नेतराम खड़िया, ग्राम गिरना

  7. अनादि पिता बलराम यादव, ग्राम बड़ेलोरम

📌 वर्तमान स्थिति

सभी सात आरोपी जिला जेल महासमुंद में निरुद्ध हैं, जबकि दो अन्य आरोपी अब भी फरार बताए जा रहे हैं।

सरायपाली–बसना: पंडित होटल, मंजीत ढाबा समेत दर्जनों होटल-ढाबों में खाद्य विभाग की दबिश, 57 गैस सिलेंडर जब्त

0
महासमुंद, 16 सितम्बर 2025। घरेलू गैस सिलेंडरों
Saraipali-Basna: Pandit Hotel, Manjeet Dhaba including

महासमुंद, 16 सितम्बर 2025। घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर लगाम कसने के लिए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने सरायपाली और बसना क्षेत्र के होटलों व ढाबों पर दबिश दी। इस दौरान कुल 57 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए।

जांच टीम की कार्रवाई

खाद्य विभाग की जांच 08 सितम्बर को सरायपाली और 12 सितम्बर को बसना क्षेत्र में की गई। जांच दल में सहायक खाद्य अधिकारी सरायपाली हरीश सोनेश्वरी, खाद्य निरीक्षक सरायपाली अविनाश दुबे, खाद्य निरीक्षक बसना हेमंत वर्मा, खाद्य निरीक्षक पिथौरा दिव्यांशु देवांगन एवं खाद्य निरीक्षक बागबाहरा विवेक कुमार शामिल रहे।

सरायपाली में जब्ती

  • पंडित होटल, झिलमिला – 08 सिलेंडर (2 खाली, 3 आंशिक भरे, 3 सील पैक)

  • मंजीत ढाबा – 12 सिलेंडर (5 खाली, 4 आंशिक भरे, 3 सील पैक)

  • अमृत होटल – 07 सिलेंडर (2 खाली, 3 आंशिक भरे, 2 सील पैक)

  • शिवानी स्वीट्स – 07 सिलेंडर (5 खाली, 1 आंशिक भरा, 1 सील पैक)

पूर्व सीएम के सुपुत्र चैतन्य बघेल पर गंभीर आरोप, 16.70 करोड़ रुपये रियल एस्टेट प्रोजेक्ट में लगाने का दावा – हाईकोर्ट में चली बहस, अगली सुनवाई 19 सितम्बर को

बसना क्षेत्र में जब्ती

  • बिकानेरी स्वीट्स – 05 सिलेंडर (3 खाली, 2 सील पैक)

  • सत्कार फैमिली रेस्टोरेंट – 04 सिलेंडर (3 आंशिक भरे, 1 सील पैक)

  • साहू होटल, परसकेल – 05 सिलेंडर (3 खाली, 2 आंशिक भरे)

  • यादव होटल, गढ़फुझर – 05 सिलेंडर (4 खाली, 1 भरा)

  • लक्ष्मी गौरी, भठोरी – 04 सिलेंडर (2 खाली, 1 आंशिक भरा, 1 सील पैक)

नियमों का उल्लंघन

जांच में पाया गया कि होटल एवं ढाबा संचालकों द्वारा द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियम) आदेश, 2000 का उल्लंघन किया गया है। जब्त सिलेंडरों का प्रकरण कलेक्टर न्यायालय महासमुंद में प्रस्तुत किया जाएगा।

विभाग की चेतावनी

खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में केवल व्यावसायिक गैस सिलेंडरों का ही उपयोग करें। विभाग ने कहा है कि भविष्य में भी इस तरह की नियमित जांच जारी रहेगी और घरेलू सिलेंडरों का दुरुपयोग करते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पूर्व सीएम के सुपुत्र चैतन्य बघेल पर गंभीर आरोप, 16.70 करोड़ रुपये रियल एस्टेट प्रोजेक्ट में लगाने का दावा – हाईकोर्ट में चली बहस, अगली सुनवाई 19 सितम्बर को

0
पूर्व सीएम के सुपुत्र चैतन्य बघेल पर गंभीर आरोप
Serious allegations against former CM's son Chaitanya Baghel

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी को लेकर दायर याचिका पर सोमवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। हालांकि, लंबी बहस के बाद भी मामले की सुनवाई पूरी नहीं हो सकी। अब इस याचिका पर अगली सुनवाई 19 सितंबर को होगी।

चैतन्य ने गिरफ्तारी को बताया राजनीति से प्रेरित

चैतन्य बघेल ने अपनी गिरफ्तारी को अवैधानिक और राजनीति से प्रेरित बताते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उनका कहना है कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बिना किसी ठोस आधार और बिना उचित प्रक्रिया का पालन किए उन्हें हिरासत में लिया है। उन्होंने कोर्ट में दलील दी कि यह कार्रवाई विपक्ष को दबाने और राजनीतिक बदले की भावना से की गई है।

ईडी का दावा – सबूतों के आधार पर हुई गिरफ्तारी

वहीं, ईडी ने हाईकोर्ट में पेश अपने जवाब में कहा कि चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी ठोस सबूतों के आधार पर की गई है। एजेंसी ने दावा किया कि उनके पास ऐसे दस्तावेज और गवाहों के बयान मौजूद हैं, जो यह साबित करते हैं कि चैतन्य बघेल का सीधा संबंध शराब घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग से है।

16.70 करोड़ रुपये रियल एस्टेट प्रोजेक्ट में निवेश

ईडी की ओर से कोर्ट को बताया गया कि जांच के दौरान सामने आए बैंक लेन-देन, जब्त की गई फाइलें और गवाहों के बयान यह दर्शाते हैं कि चैतन्य बघेल ने वसूली से हासिल 16 करोड़ 70 लाख रुपये को अपने रियल एस्टेट प्रोजेक्ट में लगाया। एजेंसी का कहना है कि यह रकम कथित रूप से अवैध कमाई से जुड़ी हुई है।

राजनीतिक गलियारों में हलचल

इस मामले के सामने आने के बाद से ही छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। विपक्ष जहां इस मुद्दे को लेकर पूर्व सीएम के परिवार पर हमलावर है, वहीं कांग्रेस इस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बता रही है।

अगली सुनवाई 19 सितम्बर को

हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद मामले की अगली सुनवाई 19 सितंबर को तय की है। अब देखना होगा कि अदालत ईडी की दलीलों और चैतन्य बघेल के बचाव में दिए गए तर्कों को किस तरह से परखती है।