मां-बेटे का अंतर्राज्यीय ठगी खेल: नकली ब्रेसलेट के सहारे रायपुर-बिलासपुर के ज्वेलर्स से 8.5 लाख का सोना और नकदी उड़ाई

0
मां-बेटे
मां-बेटे

रायपुर: राजधानी रायपुर पुलिस ने अंतर्राज्यीय ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए मां-बेटे की जोड़ी को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने नकली सोने के ब्रेसलेट के सहारे रायपुर और बिलासपुर के ज्वेलर्स को अपना शिकार बनाया।

ठगी का तरीका:
पुलिस के अनुसार, शालीभद्र धाड़ीवाल ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी सदर बाजार स्थित “धाड़ीवाल ज्वेलर्स” नामक दुकान में 9 सितंबर की शाम एक महिला आई और सोने का ब्रेसलेट रिपेयर करने का अनुरोध किया।

ज्वेलर ने रिपेयर न हो पाने की बात कही तो महिला ने वहीं नकली ब्रेसलेट असली बताकर नई सोने की चेन देने की मांग की। ज्वेलर ने ब्रेसलेट का वजन कर महिला को 13 ग्राम 880 मिलीग्राम की असली सोने की चेन, जिसकी कीमत 1,68,000 रुपये थी, दे दी।

जैसे ही महिला दुकान से बाहर निकली, ब्रेसलेट की जांच में पता चला कि वह नकली था

बिलासपुर में भी की ठगी:
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उसी दिन उन्होंने बिलासपुर के सदर बाजार स्थित “अजय ज्वेलर्स” में भी नकली ब्रेसलेट देकर असली सोना ठगा

पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार:
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एंटी क्राइम और साइबर यूनिट तथा कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान जुटाए।

फुटेज में महिला के साथ एक पुरुष और उनकी कार दिखाई दी। पुलिस ने फरार मार्गों के कैमरों की मदद से वाहन की पहचान की और घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:

  • महिला: सविता सिंह उर्फ सपना उर्फ सप्पो (43 वर्ष)

  • पुरुष: इशांत उर्फ अनुज वर्मा (23 वर्ष)

महिला ने खुद को इशांत की माँ बताया। पूछताछ में दोनों ने रायपुर और बिलासपुर में ठगी की घटनाएँ स्वीकार की।

बरामद सामग्री:
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से:

  • एक सोने का ब्रेसलेट

  • एक सोने की चेन

  • 82,170 रुपये नकद

  • यूपी नंबर की वेगनआर कार (UP 37 AA 1328)

बरामद माल की कुल कीमत लगभग 8.5 लाख रुपये बताई जा रही है।

कानूनी कार्रवाई:
दोनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली थाने में अपराध क्रमांक 188/25, धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

महासमुंद में नहर पुलिया पर शॉकिंग लाश, गले पर घाव और गुप्तांग कटे मिले

0
नहर पुलिया
नहर पुलिया

महासमुंद: जिले के बेमचा-परसवानी रोड स्थित नहर पुलिया के पास गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने पानी में तैरती हुई एक नग्न लाश देखी। ग्रामीणों ने तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है और शव लगभग दो दिन पुराना बताया जा रहा है। जांच के दौरान पुलिस ने कई गंभीर बातें सामने आईं:

  • मृतक के गले पर धारदार हथियार से कटे घाव

  • मुंह में कपड़ा ठूसा हुआ

  • गुप्तांग कटे हुए पाए गए।

प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस इस मामले को हत्या मान रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान भी जुटा रही है, ताकि मृतक की पहचान और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध सूचना को तुरंत पुलिस तक पहुँचाएं।

महंगी बिजली को लेकर कांग्रेस करेगी बड़ा प्रदर्शन, PCC चीफ दीपक बैज का आरोप – सरकार वसूल रही जनता से 5 हजार रुपए

0
webmorcha
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज

रायपुर। महंगी बिजली और बढ़ते बिजली बिलों को लेकर कांग्रेस फिर से बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारी में है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) चीफ दीपक बैज ने आरोप लगाया कि सरकार महतारी वंदन के नाम पर केवल 1,000 रुपए दे रही है, जबकि बिजली बिल बढ़ाकर जनता से 5,000 रुपए वसूल रही है। बैज ने कहा कि जनता की गाढ़ी कमाई लूटी जा रही है।

धमतरी के अछोटा गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बीजेपी कार्यालय की दीवार पर सामूहिक इस्तीफा पत्र चिपकाने के मामले पर बैज ने कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ताओं का पार्टी से मोहभंग हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को संभाल नहीं पा रही और जो कार्यकर्ता कांग्रेस में आना चाहें उनका स्वागत है।

‘बस्तर जाकर सिर्फ ठगने का काम कर रहे सीएम’

बैज ने बस्तर में निवेशक मीट के दौरान मुख्यमंत्री पर हमला करते हुए कहा कि अन्य राज्यों और देशों में कार्यक्रम करने के बावजूद छत्तीसगढ़ के लिए कोई ठोस परियोजना नहीं लाई गई। उन्होंने कहा कि रोजगार और बाढ़ पीड़ितों के लिए कोई ठोस योजना नहीं बताई गई और मुख्यमंत्री सिर्फ ठगने का काम कर रहे हैं।

‘भाजपा अपने कार्यकर्ता को घर में भेजकर ओछी राजनीति कर रही’

बैज ने कहा कि BJYM कार्यकर्ता के उनके घर में घुसने के मामले में भाजपा स्पष्ट करे कि यह व्यक्ति अंजान था या साजिश के तहत भेजा गया। उन्होंने कहा कि राजनीति में अब रेकी करके ओछी राजनीति करना रह गया है।

राजनांदगांव में तीन हत्याओं की जांच

बैज ने बताया कि राजनांदगांव में 48 घंटे में हुई तीन हत्याओं की जांच के लिए कांग्रेस ने जांच दल का गठन किया है।

यूरिया की कमी और एग्री स्टेक पोर्टल से किसान परेशान

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पूरे प्रदेश में यूरिया की कमी से किसान परेशान हैं। इसके अलावा, एग्री स्टेक पोर्टल में पंजीयन अनिवार्य करने से किसान धान नहीं बेच पा रहे हैं। कांग्रेस मांग कर रही है कि पंजीयन की पुरानी प्रक्रिया ही अपनाई जाए।

सरकारी भर्ती में गड़बड़ी और युवाओं का भरोसा खोना

बैज ने कहा कि सरकार युवाओं का भरोसा पूरी तरह से खो चुकी है। पिछले 20 महीनों में हुए भर्ती और प्रमोशन परीक्षाओं में त्रुटिपूर्ण प्रश्नपत्रों और गलत उत्तरों के कारण युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है।

साव जी 717 सड़कों का कार्य आदेश कहाँ है?

बैज ने कहा कि सूचना के अधिकार में खुलासा हुआ है कि पिछले पौने दो सालों में केवल 2 सड़कों का निर्माण हुआ है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव के 717 सड़कों के दावे का कोई कार्य आदेश अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया।

रायगढ़ में सनसनी : घर में चार लोगों को दफनाने की आशंका, पुलिस ने शुरू की खुदाई

0
रायगढ़ पति-पत्नी और दो बच्चों की हत्या
रायगढ़ रायगढ़ हत्या

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के चार लोगों को घर के भीतर दफनाने की आशंका जताई जा रही है। घर से दुर्गंध आने पर आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गए हैं। घटना स्थल पर खुदाई भी शुरू कर दी गई है। पूरा मामला खरसिया से लगे ठूसकेला राजीव नगर का है।

घर के अंदर से बंद दरवाजा, गुम हैं चार लोग

पुलिस के अनुसार, जिस घर से बदबू आ रही है, उसका दरवाजा अंदर से बंद है। आशंका जताई जा रही है कि घर के अंदर कुछ बड़ा राज छिपा है। जानकारी के मुताबिक, यह मकान बुधराम पिता चमार सिंह का है।

बुधराम के परिवार के चार लोग लापता बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दरवाजा तोड़ने और खुदाई का काम शुरू कर दिया है।

रायगढ़
रायगढ़

पुलिस जांच में जुटी, डॉग स्क्वायड ले रही मदद

पुलिस की टीम हर एंगल से जांच कर रही है। डॉग स्क्वायड की मदद से घर के आसपास और भीतर गहन सर्चिंग की जा रही है। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई जारी है और जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा।

IMD Weather Alert: छत्तीसगढ़ और ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

महासमुंद में नहर पुलिया के पास मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

0
नहर पुलिया
नहर पुलिया

महासमुंद: सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेमचा के नहर पुलिया के पास गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने पानी में एक नग्न अवस्था में शव तैरते हुए देखा। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना डायल 112 को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच हो सकती है। शव दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है और चेहरा क्षतिग्रस्त होने के कारण मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय प्रशासन और कोतवाली पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

और पढ़ें:

सांसद खेल महोत्सव 2025: महासमुंद में युवा खिलाड़ियों के लिए पंजीयन शुरू

महासमुंद: पति-पत्नी में मिलकर सरपंच पति की जमकर पिटाई, आई चोटें, FIR दर्ज

नेपाल में तख्तापलट के बाद केपी ओली का पहला रिएक्शन, पत्र में बताई लोकेशन और भारत विरोधी तेवर

रायपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स कैंसिल, विजिबिलिटी कम होने से लैंडिंग में दिक्कत

IMD Weather Alert: छत्तीसगढ़ और ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

सांसद खेल महोत्सव 2025: महासमुंद में युवा खिलाड़ियों के लिए पंजीयन शुरू

0
सांसद खेल महोत्सव
सांसद खेल महोत्सव

महासमुंद: सांसद खेल महोत्सव 2025 के लिए पंजीयन प्रक्रिया 29 अगस्त से 20 सितम्बर तक शुरू हो गई है। यह महोत्सव जिले के युवाओं को खेलों में भाग लेने और अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर प्रदान करता है।

सामूहिक खेल (टीम स्पर्धा) के लिए आयु वर्ग और खेल

  • आयु वर्ग: 14 से 19 वर्ष (लड़के और लड़कियाँ), 19 से 24 वर्ष

  • खेल:

    • कबड्डी

    • खो-खो

    • वॉलीबॉल

एकल खेल (इंडिविजुअल) के लिए आयु वर्ग और खेल

  • आयु वर्ग:

    • 14 से 17 वर्ष

    • 18 से 20 वर्ष

    • 21 से 24 वर्ष

  • खेल:

    • 100 मीटर दौड़

    • 400 मीटर दौड़

    • गोला फेंक

    • भाला फेंक

    • लंबी कूद

    • ऊंची कूद

    • बैडमिंटन

    • गेड़ी दौड़

पंजीयन और अधिक जानकारी

सभी खिलाड़ी अपने पंजीयन सांसद खेल महोत्सव की आधिकारिक वेबसाइट पर कर सकते हैं।

जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की भूमिका

जिला शिक्षा अधिकारी, समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी, समस्त CEO जनपद पंचायत महासमुंद एवं समस्त CMO महासमुंद ने निर्देश दिए हैं कि अधीनस्थ कर्मचारी, संकुल, विद्यालय और ग्राम पंचायत पंजीयन प्रक्रिया को सुनिश्चित करें।

याद रखें: पंजीयन की अंतिम तिथि 20 सितम्बर 2025 है। सभी युवा खिलाड़ी समय रहते पंजीयन कर अपनी खेल प्रतिभा दिखाएं।


महासमुंद: पति-पत्नी में मिलकर सरपंच पति की जमकर पिटाई, आई चोटें, FIR दर्ज

महासमुंद: पति-पत्नी में मिलकर सरपंच पति की जमकर पिटाई, आई चोटें, FIR दर्ज

0
सरपंच पति की जमकर पिटाई
सरपंच पति की जमकर पिटाई

महासमुंद: खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम आमाकोनी में बीते दिन ग्राम बैठक के दौरान सरपंच पति नंद कुमार दीवान की जमकर पिटाई कर दी गई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। नंद कुमार ग्राम विकास समिति के कोषाध्यक्ष भी हैं।

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, बैठक में गांव के ठाकुरदिया जाने वाले रास्ते को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि विनोद चक्रधारी और उनकी पत्नी दुरमत चक्रधारी ने ठाकुरदिया के आसपास की घास और जमीन पर कब्जा कर बोर उत्खनन किया और लोगों को रास्ता देने से इनकार किया।

जब ग्रामवासियों ने दोनों से रास्ता खुलवाने की मांग की, तो दोपहर लगभग 02 बजे विनोद और दुरमत ने नंद कुमार दीवान पर गाली-गलौज के साथ हाथ-पाँव से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस मारपीट में नंद कुमार के बाएं हाथ की उंगली, दाहिने पैर का घुटना और माथे में चोटें आईं।

घटना के समय गांव के अन्य लोग जैसे जनक राम ठाकुर, महेन्द्र कुमार राणा, गौतम चक्रधारी और ग्राम कोटवार मोहन दास मानिकपुरी भी मौजूद थे और उन्होंने मारपीट देखी और सुनी। नंद कुमार ने इस मामले में FIR दर्ज कराई है। रिपोर्ट में यह भी स्पष्ट किया गया कि जाति सूचक गाली-गलौज नहीं की गई।

नेपाल में तख्तापलट के बाद केपी ओली का पहला रिएक्शन, पत्र में बताई लोकेशन और भारत विरोधी तेवर

0
ओली
ओली

काठमांडू। नेपाल में राजनीतिक संकट और तख्तापलट के बाद पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है। प्रदर्शकारियों ने उनके घर और संसद भवन को आग के हवाले कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया और तब तक उन्हें कार्यवाहक सरकार का नेतृत्व करने का काम सौंपा है।

इस बीच, ओली ने एक ओपन लेटर लिखकर नेपाल के Gen-Z को संबोधित किया है। इस पत्र में उन्होंने अपनी लोकेशन का खुलासा किया और भारत विरोधी मुद्दों को दोहराया।


पत्र में क्या लिखा?

पत्र में ओली ने लिखा कि वे वर्तमान समय में शिवपुरी में नेपाल सेना की सुरक्षा में एक अलग-थलग क्षेत्र में रह रहे हैं। उन्होंने अपने पत्र में सीमा विवाद का जिक्र करते हुए कहा:

“लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा नेपाल के हैं। अगर मैंने इस मुद्दे को न उठाया होता, तो मुझे कई फायदे मिल सकते थे।”

उन्होंने बच्चों और युवाओं से जुड़े भावनात्मक अनुभव भी साझा किए और कहा कि बच्चों की मासूम हंसी उन्हें जीवन में सबसे ज्यादा सुकून देती है।


“मैं पिता नहीं बन पाया”

पत्र में ओली ने अपने निजी दर्द का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि शासन परिवर्तन की लड़ाइयों के दौरान सरकारी अत्याचारों की वजह से वे पिता नहीं बन पाए। उन्होंने कहा कि उनके बच्चों की मौत पुलिस की गोलियों से हुई और यह दर्द आज भी ताजा है।


Nepal Unrest: नेपाल से भागे 7000 कैदी, 1751 KM भारत सीमा पर बढ़ा अलर्ट

“बच्चों ने नहीं की हिंसा”

नेपाल में हाल के प्रदर्शनों में हुई हिंसा पर ओली ने कहा कि उन्हें भरोसा नहीं है कि ये काम बच्चों ने किया। उन्होंने इसे गहरी साजिश का हिस्सा बताया।


बॉर्डर और भगवान राम पर विवाद दोहराया

अपने पत्र में ओली ने फिर सीमा विवाद और भगवान राम के जन्मस्थान को लेकर विवादित बयान दोहराया। उन्होंने कहा कि –

  • भगवान राम नेपाल में जन्मे थे, भारत में नहीं।

  • लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा नेपाल का हिस्सा हैं।

  • उन्होंने सोशल मीडिया कंपनियों को नेपाल में रजिस्टर होने के लिए मजबूर किया।


भारत विरोधी तेवर बरकरार

ओली ने अपने पत्र में साफ कहा कि उनके लिए पद और प्रतिष्ठा मायने नहीं रखते, बल्कि व्यवस्था और नेपाल की संप्रभुता की रक्षा सबसे अहम है। उन्होंने दावा किया कि उनकी जिद के कारण ही नेपाल ने नया नक्शा संयुक्त राष्ट्र तक भेजा था।

रायपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स कैंसिल, विजिबिलिटी कम होने से लैंडिंग में दिक्कत

0
रायपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स
रायपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स

रायपुर। राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली गिरने से एयरपोर्ट के ATC (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) के सिग्नल देने वाले तकनीकी उपकरण खराब हो गए हैं। इसके चलते लैंडिंग में दिक्कत आ रही है और कई फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ी हैं।


सुबह की 6 फ्लाइट्स कैंसिल, कल 5 फ्लाइट्स डायवर्ट

एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, विजिबिलिटी क्लियर न होने के कारण सुबह की 6 फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं। वहीं मंगलवार को कुल 5 फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया था।

  • हैदराबाद से रायपुर आने वाली फ्लाइट और कोलकाता से रायपुर आने वाली फ्लाइट को भुवनेश्वर भेजा गया।

  • दिल्ली से रायपुर आने वाली फ्लाइट को भोपाल डायवर्ट किया गया।

  • मुंबई से रायपुर की फ्लाइट को नागपुर भेजा गया।

  • पुणे से रायपुर आने वाली फ्लाइट को भी डायवर्ट किया गया।


यात्रियों को हो रही दिक्कत

इंदौर जाने वाले यात्रियों ने बताया कि रायपुर से डायरेक्ट फ्लाइट कैंसिल हो गई है। अब उन्हें पहले भोपाल जाना पड़ेगा और वहां से लगभग 150 किलोमीटर का रोड सफर करके इंदौर पहुँचना होगा।


सुबह 10 बजे तक सामान्य होने की संभावना

एयरपोर्ट पर तकनीकी उपकरणों की मरम्मत का काम जारी है। अधिकारियों का कहना है कि सुबह 10 बजे से विमानों का संचालन सामान्य हो सकता है। फिलहाल टेक-ऑफ में कोई समस्या नहीं है, लेकिन लैंडिंग के लिए विजिबिलिटी क्लियर होना जरूरी है।
सीएम विष्णुदेव साय भी आज जगदलपुर जाने वाले हैं, लेकिन उनके सफर पर फैसला 10 बजे के बाद ही होगा।

Nepal Unrest: नेपाल से भागे 7000 कैदी, 1751 KM भारत सीमा पर बढ़ा अलर्ट

Nepal Unrest: नेपाल से भागे 7000 कैदी, 1751 KM भारत सीमा पर बढ़ा अलर्ट

0
नेपाल में भड़की हिंसा

नई दिल्ली। नेपाल में भड़की हिंसा के बीच जेलों में भारी तोड़फोड़ और आगजनी हुई, जिसके बाद करीब 7,000 कैदी फरार हो गए हैं। इनमें से कई का मूवमेंट भारत-नेपाल सीमा की ओर देखा गया है। चूँकि भारत और नेपाल की सीमा 1751 किलोमीटर लंबी और खुली हुई है, ऐसे में यह घटना भारत के लिए भी गंभीर सुरक्षा चुनौती बन गई है।

नेपाल की जेलों में बवाल और कैदियों की फरारी

सूत्रों के अनुसार, नेपाल के कई जिलों की जेलों से कैदी आगजनी और तोड़फोड़ के बाद बाहर निकल आए। सबसे बड़ी घटनाएं दिल्लीबाजार जेल (1100 कैदी), नक्खू (1200), सुनसरी (1575), कंचनपुर (450), कैलाली (612), जलेश्वर (576), कास्की (773) और गौर (260) समेत कई जेलों में हुईं।

  • सिंधुलीगढ़ी जिला जेल से 471 कैदी, जिनमें 43 महिलाएं भी शामिल थीं, फरार हो गए।

  • बांके जिले की नौबस्ता जेल में सुरक्षाकर्मियों और कैदियों की भिड़ंत में पांच किशोर बंदियों की मौत हो गई और चार गंभीर रूप से घायल हुए।

सीमा पार चिंता

नेपाल से फरार कैदियों में कई भारत की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। बॉर्डर पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) को अलर्ट मोड पर रखा गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सिद्धार्थनगर बॉर्डर की ओर भागे कुछ कैदियों को SSB ने गिरफ्तार भी किया है।

भारत के लिए गंभीर चुनौती

भारत-नेपाल सीमा पर बिना वीज़ा और पासपोर्ट के आवागमन संभव है। ऐसे में हजारों फरार कैदियों का भारत में प्रवेश करना सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। इन कैदियों में कई गंभीर अपराधी भी शामिल बताए जा रहे हैं। SSB लगातार नेपाल पुलिस और नेपाल आर्म्ड फोर्स से जानकारी साझा कर निगरानी बढ़ा रही है।

👉 नेपाल में जारी अशांति भारत के लिए भी चुनौती बन गई है। अब देखने वाली बात यह होगी कि दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियाँ मिलकर इस संकट से कैसे निपटती हैं।