महासमुंद: खल्लारी में युवती पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, हालत गंभीर

महासमुंद। जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अरण्ड में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक युवती पर पड़ोसी युवक ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवती को पहले महासमुंद जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर रायपुर रेफर किया गया है।

घर के बाड़ी में हुआ हमला

पीड़िता के परिजनों के अनुसार, घटना 26 दिसंबर 2025 की सुबह करीब 10 बजे की है। परिवार के पुरुष सदस्य उस समय घर पर मौजूद नहीं थे। युवती घर की बाड़ी में बंदर भगाने गई थी, तभी पड़ोस में रहने वाले महेश्वर दीवान (पिता लीलाधर दीवान) ने उस पर अचानक धारदार हथियार से हमला कर दिया।

आरोपी ने युवती को मारने की नीयत से लगातार दो से तीन वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गई। बीच-बचाव करने पहुंची परिजन पर भी आरोपी ने हमला करने की कोशिश की, जिसके बाद वह जान बचाकर बाहर भागी और पड़ोसियों को बुलाया।

सिर, गर्दन और हाथों में गंभीर चोट

हमले में युवती के सिर, माथा, नाक, गाल, गर्दन और दोनों हाथों में गंभीर चोटें आई हैं। मौके से आरोपी फरार हो गया। सूचना मिलते ही गांव के लोग, सरपंच और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद 112 की मदद से घायल युवती को महासमुंद जिला अस्पताल ले जाया गया।

India vs New Zealand T20 Match: रायपुर स्टेडियम में बदली एंट्री व्यवस्था, तय समय पर ही मिलेगा प्रवेश

हालत गंभीर, रायपुर रेफर

डॉक्टरों ने युवती की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रायपुर के उच्च चिकित्सा संस्थान रेफर कर दिया है, जहां उसका इलाज जारी है। परिजनों का कहना है कि हमला जान से मारने की नीयत से किया गया है।

पुलिस ने दर्ज किया अपराध

खल्लारी थाना पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी गई है। पीड़िता पक्ष की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार और आरोपी की तलाश की जा रही है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

आरोपी की तलाश जारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही उसे हिरासत में लिया जाएगा।

भूपेश बघेल के बयान पर अजय चंद्राकर का पलटवार, बोले – हनुमान चालीसा का असर वाणी में नहीं दिखता

India vs New Zealand T20 Match: रायपुर स्टेडियम में बदली एंट्री व्यवस्था, तय समय पर ही मिलेगा प्रवेश

रायपुर। India vs New Zealand T20 Match:  भारत और न्यूजीलैंड के बीच 23 जनवरी को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर में खेले जाने वाले टी‑20 मुकाबले को लेकर छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ (CSCS) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार दर्शकों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्टेडियम की एंट्री व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किए जा रहे हैं।

वनडे मैच की अव्यवस्था से लिया सबक

दिसंबर में आयोजित वनडे मैच के दौरान दर्शकों को भारी अव्यवस्था का सामना करना पड़ा था। बड़ी संख्या में दर्शक शाम के समय स्टेडियम पहुंचे थे, लेकिन कई स्टैंड की सीटें भर जाने के बाद एंट्री गेट बंद कर दिए गए थे। इससे नाराज दर्शकों ने विरोध जताया था और कुछ स्थानों पर गेट टूटने की भी घटनाएं सामने आई थीं। छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ का कहना है कि टी‑20 मुकाबले में ऐसी स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए पहले से ही ठोस और व्यवस्थित योजना तैयार की जा रही है।

तय समय पर ही मिलेगी स्टेडियम में एंट्री

India vs New Zealand T20 Match क्रिकेट संघ ने स्पष्ट किया है कि इस बार स्टेडियम के आधा दर्जन से अधिक गेटों पर प्रवेश और बाहर निकलने का समय पहले से निर्धारित रहेगा। दर्शकों को अपने टिकट पर अंकित गेट से तय समय-सीमा के भीतर ही स्टेडियम में प्रवेश करना होगा। निर्धारित समय के बाद पहुंचने पर एंट्री नहीं दी जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी स्वयं दर्शकों की होगी। संघ का मानना है कि बार‑बार गेट खोलने और बंद करने से न केवल अव्यवस्था फैलती है, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था भी प्रभावित होती है।

भूपेश बघेल के बयान पर अजय चंद्राकर का पलटवार, बोले – हनुमान चालीसा का असर वाणी में नहीं दिखता

हर गेट पर तैनात रहेंगे क्रिकेट संघ के सदस्य

पिछले मैच में प्राइवेट सुरक्षा एजेंसी के कुछ गार्ड द्वारा बिना टिकट दर्शकों को प्रवेश देने की शिकायतें भी सामने आई थीं। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार सभी एंट्री गेटों पर छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के सदस्य तैनात किए जाएंगे।

संघ के सदस्य गेट पर मौजूद रहकर एंट्री प्रक्रिया की निगरानी करेंगे और निजी सुरक्षा गार्ड की गतिविधियों पर भी नजर रखी जाएगी, ताकि वैध टिकटधारकों को किसी तरह की परेशानी न हो।

पुलिस प्रशासन की भी ली जा रही मदद

India vs New Zealand T20 Match दर्शकों की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लेकर इस बार पुलिस प्रशासन की भी मदद ली जा रही है। पिछली बार हुई अव्यवस्थाओं की समीक्षा कर उन कारणों को चिन्हित किया जा रहा है, जिनकी वजह से स्थिति बिगड़ी थी।

पुलिस प्रशासन द्वारा स्टेडियम के अंदर और बाहर दर्शकों की आवाजाही, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर सुझाव दिए जाएंगे, जिनके आधार पर एंट्री व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाएगा।

क्रिकेट संघ का दावा – बेहतर होगी व्यवस्था

India vs New Zealand T20 Match छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के डायरेक्टर विजय शाह ने बताया कि गेट खुलने और बंद होने का समय पहले से तय रहेगा और दर्शकों को समय पर पहुंचना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि वनडे मैच के अनुभव से सीख लेते हुए टी‑20 मुकाबले के लिए बेहतर और सुव्यवस्थित व्यवस्था बनाई जा रही है, ताकि दर्शकों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

नई शराब भट्टी खुलने के बाद महासमुंद में पहली मौत? खल्लारी क्षेत्र की घटना से मचा हड़कंप

भूपेश बघेल के बयान पर अजय चंद्राकर का पलटवार, बोले – हनुमान चालीसा का असर वाणी में नहीं दिखता

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के “धीरेंद्र शास्त्री के जन्म से पहले हनुमान चालीसा पढ़ते आ रहे हैं” वाले बयान पर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। चंद्राकर ने कहा कि भूपेश बघेल हनुमान चालीसा पढ़ते होंगे, लेकिन वे खड़े कुंभकरण और रावण के साथ हैं।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि हनुमान चालीसा का प्रभाव उनके आचरण और वाणी में कहीं दिखाई नहीं देता। उनकी भाषा और बयान ही यह बताते हैं कि उनके संस्कार किस दिशा में हैं।

“नाम नहीं, प्रारूप और नियमों पर होनी चाहिए चर्चा”

कांग्रेस द्वारा VB-G रामजी (मनरेगा) नाम को लेकर किए जा रहे विरोध पर विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि विवाद नाम को लेकर नहीं, बल्कि उसके प्रारूप और नियमों को लेकर होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि नए कानून के नए स्वरूप पर चर्चा जरूरी है। राजीव गांधी और इंदिरा गांधी का नाम हमने नहीं हटाया, वे कांग्रेस के लिए पूजनीय हो सकते हैं। वहीं महात्मा गांधी पूरी दुनिया के लिए वर्ल्ड आइकॉन हैं।

यहां पढ़ें: भूपेश बघेल ने धीरेंद्र शास्त्री को बताया ढोंगी, शास्त्रार्थ की दी चुनौती

राहुल गांधी के संभावित दौरे पर हमला

राहुल गांधी के संभावित छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर भी अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को पहले आत्मचिंतन करना चाहिए कि पांच साल में कांग्रेस चुनाव क्यों हारी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई प्रशिक्षण विजन नहीं है और ग्रामीण कार्यकर्ताओं को परेशान करने से बचना चाहिए। आत्मचिंतन के लिए विदेश जाने के अवसर उनके पास पहले से हैं। फिलहाल छत्तीसगढ़ के हालात अच्छे हैं।

कांग्रेस की दिल्ली बैठक पर तंज

दिल्ली में कांग्रेस की प्रस्तावित बैठक पर तंज कसते हुए विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस आज तक ब्लॉक अध्यक्ष तक नियुक्त नहीं कर पा रही है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं का दिल्ली जाना यह तय करता है कि नियुक्तियां हुजूर-ए-आला से पूछकर होंगी। तंज कसते हुए बोले कि इन्हें बैठक करने की जरूरत नहीं है, ईमेल से ही नाम मंगवा लेते।

विनोद तिवारी की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया

कांग्रेस नेता विनोद तिवारी की गिरफ्तारी को लेकर अजय चंद्राकर ने कहा कि वे न्यायालय के आदेश से जेल गए हैं, न कि भाजपा के कहने से। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इस मुद्दे पर आरोप लगाना केवल बयानबाजी की औपचारिकता है। कानून अपना काम कर रहा है और इसे राजनीतिक रंग देने की कोशिश की जा रही है।

यहां पढ़ें: नई शराब भट्टी खुलने के बाद महासमुंद में पहली मौत? खल्लारी क्षेत्र की घटना से मचा हड़कंप

नई शराब भट्टी खुलने के बाद महासमुंद में पहली मौत? खल्लारी क्षेत्र की घटना से मचा हड़कंप

महासमुंद। जिले के खल्लारी विधानसभा क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। आंवराडबरी क्षेत्र में स्थित शराब भट्टी परिसर में एक युवक की अत्यधिक शराब सेवन से मौत होने की सूचना मिली है। यह घटना बीती रात की बताई जा रही है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

सुबह कर्मचारियों को मिली जानकारी

जानकारी के अनुसार, युवक रात के समय शराब भट्टी परिसर में ही मौजूद था। सुबह जब शराब दुकान के कर्मचारी पहुंचे, तब उन्होंने एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। तत्काल इसकी सूचना खल्लारी थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस जांच जारी, पोस्टमार्टम के बाद होगा खुलासा

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर मामला अत्यधिक शराब सेवन से मौत का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही की जा सकेगी। फिलहाल मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

शराब भट्टी खोलने को लेकर पहले से था विरोध

गौरतलब है कि आंवराडबरी क्षेत्र में हाल ही में राज्य शासन द्वारा नई शराब भट्टी खोली गई थी। इसको लेकर स्थानीय स्तर पर पहले से ही नाराजगी और बहस का माहौल था। अब शराब भट्टी परिसर में हुई इस मौत के बाद एक बार फिर शराब नीति को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

भूपेश बघेल ने धीरेंद्र शास्त्री को बताया ढोंगी, शास्त्रार्थ की दी चुनौती

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं तेज

घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि नई शराब दुकान खुलने की खुशी में जो लोग पहले रोज एक पव्वा लेते थे, वे अब दो से तीन पव्वा लेने लगे हैं।

वहीं, एक अन्य यूजर ने संवेदनशील टिप्पणी करते हुए कहा कि शराब भट्टी परिसर में कई लोग शराब पीते रहे और कुछ दूरी पर एक शव पड़ा रहा।

एक और यूजर ने इस घटना को इंसानियत को शर्मसार करने वाला बताते हुए लिखा कि पास में एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है और लोग वहीं बैठकर शराब पीने के नुकसान पर ज्ञान बांटते रहे।

प्रशासन और समाज के लिए चेतावनी

यह घटना न केवल प्रशासन के लिए बल्कि समाज के लिए भी एक गंभीर चेतावनी मानी जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि अत्यधिक शराब सेवन स्वास्थ्य के लिए जानलेवा हो सकता है और सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की घटनाएं सामाजिक संवेदनशीलता पर भी सवाल खड़े करती हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

यहां देखें वीडियो 

भूपेश बघेल ने धीरेंद्र शास्त्री को बताया ढोंगी, शास्त्रार्थ की दी चुनौती

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें “ढोंगी” करार दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर किए गए दो अलग-अलग पोस्ट में बघेल ने न केवल शास्त्री की धार्मिक समझ पर सवाल उठाए, बल्कि उन्हें प्रदेश के साधु‑महात्माओं के साथ शास्त्रार्थ करने की खुली चुनौती भी दी है।

“साधु‑महात्माओं से शास्त्रार्थ कर के दिखाएं”

भूपेश बघेल ने अपने पहले पोस्ट में लिखा कि वे धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती देते हैं कि वे छत्तीसगढ़ के मठ‑मंदिरों में बैठे विद्वान साधु‑महात्माओं के साथ शास्त्रार्थ कर के दिखाएं। बघेल का कहना है कि सनातन धर्म की वास्तविक समझ शास्त्रों और परंपराओं से आती है, न कि दिखावे और कथित चमत्कारों से।

“हनुमान चालीसा हम जन्म से पढ़ते आ रहे हैं”

अपने दूसरे पोस्ट में बघेल ने कहा कि जब धीरेंद्र शास्त्री का जन्म भी नहीं हुआ था, तब से वे और उनका परिवार हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ करते आ रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि आखिर ऐसे लोग उन्हें सनातन धर्म सिखाने का दावा कैसे कर सकते हैं।

“मेरे ससुराल में पांच साधु हैं, लेकिन ढोंगी नहीं”

भूपेश बघेल ने आगे कहा कि उनके ससुराल में ही पांच साधु हैं, लेकिन वे कभी ढोंग या पाखंड नहीं करते। उन्होंने आरोप लगाया कि धीरेंद्र शास्त्री जैसे लोग धर्म के नाम पर भ्रम फैलाते हैं और समाज को बांटने का काम करते हैं।

धीरेंद्र शास्त्री का भूपेश बघेल पर पलटवार: हिंदू एकता और भक्ति प्रचार अंधविश्वास नहीं, जिन्हें यह लगता है उन्हें देश छोड़ देना चाहिए

कांग्रेस का राज्य सरकार पर भी हमला

इस मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने भी राज्य सरकार को घेरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री को लाने के लिए सरकारी विमान भेजना प्रदेश के खजाने का दुरुपयोग है।

सुशील आनंद शुक्ला ने सवाल उठाया कि किस संवैधानिक हैसियत के आधार पर धीरेंद्र शास्त्री के लिए राज्य सरकार ने विमान की व्यवस्था की। उन्होंने मांग की कि सरकार इस पूरे मामले पर सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण दे।

“धर्माचार्य नहीं, समाज में विद्वेष फैलाने का आरोप”

कांग्रेस नेता ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री हिंदू समाज या सनातन धर्म के अधिकृत धर्मगुरु नहीं हैं। वे किसी मान्यता प्राप्त पीठ के पीठाधीश्वर नहीं हैं और न ही किसी शास्त्र से प्रमाणित धर्माचा

यहां देखें भूपेश बघेल का बयान

Aaj Ka Rashifal 27 December 2025: इन राशियों में दिखेगा जोश और एनर्जी, कुछ को भावनात्मक संतुलन की जरूरत

Aaj Ka Rashifal 27 December 2025: आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए भावनाओं, रिश्तों और आत्मनिरीक्षण का खास संदेश लेकर आया है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार मेष, कर्क, सिंह, तुला, धनु और मीन राशि वालों का दिन उत्साह, ऊर्जा और पॉजिटिविटी से भरपूर रहेगा। वहीं वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि वालों को आज इमोशनल भारीपन, बेचैनी या गलतफहमियों का सामना करना पड़ सकता है।

आज का दिन रिश्तों में संवाद, धैर्य और आत्मविश्लेषण की अहमियत को दर्शाता है। जहां कुछ राशियां प्यार, तालमेल और खुशियों का जश्न मनाएंगी, वहीं कुछ को खुद को समझने और भावनात्मक संतुलन बनाने का अवसर मिलेगा।


मेष
मेष

♈ मेष राशिफल

गणेशजी के अनुसार, आज मेष राशि वालों के लिए दिन शुभ है। आप ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। रिश्तों में मिठास आएगी और पुराने मतभेद सुलझ सकते हैं। नया काम या प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है। परिवार और दोस्तों के साथ बिताया समय मन को प्रसन्न करेगा।
भाग्यशाली अंक: 7
भाग्यशाली रंग: पर्पल


वृषभ
वृषभ

♉ वृषभ राशिफल

आज वृषभ राशि वालों को मानसिक दबाव महसूस हो सकता है। रिश्तों में गलतफहमी की स्थिति बन सकती है, लेकिन यही समय है खुद को समझने का। धैर्य रखें और सकारात्मक सोच बनाए रखें। आध्यात्मिक गतिविधियां मानसिक शांति देंगी।
भाग्यशाली अंक: 6
भाग्यशाली रंग: पीला

Ank Jyotish Today 27 December 2025: आज का अंक ज्योतिष भविष्यफल, जानें अपना शुभ अंक और लकी कलर


मिथुन
मिथुन

♊ मिथुन राशिफल

मिथुन राशि वालों को आज बेचैनी और कन्फ्यूजन का अनुभव हो सकता है। बातचीत में सावधानी रखें, वरना रिश्तों में दूरी आ सकती है। मेडिटेशन और आत्मचिंतन से मन को शांति मिलेगी।
भाग्यशाली अंक: 2
भाग्यशाली रंग: पिंक


कर्क
कर्क

♋ कर्क राशिफल

Aaj Ka Rashifal 27 December 2025:  कर्क राशि वालों के लिए आज भावनात्मक रूप से मजबूत दिन है। आप दिल से फैसले लेंगे और रिश्तों में गहराई आएगी। परिवार और करीबी दोस्तों का साथ आपको खुशी देगा।
भाग्यशाली अंक: 5
भाग्यशाली रंग: ऑरेंज


सिंह
सिंह

♌ सिंह राशिफल

आज सिंह राशि वालों का आत्मविश्वास और करिश्मा बढ़ा रहेगा। आपकी पॉजिटिव एनर्जी दूसरों को आकर्षित करेगी। दोस्तों और परिवार के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। प्रेम जीवन के लिए भी दिन शुभ है।
भाग्यशाली अंक: 10
भाग्यशाली रंग: नीला


कन्या
कन्या

♍ कन्या राशिफल

कन्या राशि वालों को आज असहजता और मानसिक उलझन महसूस हो सकती है। रिश्तों में खुलकर बातचीत जरूरी है। आत्मनिरीक्षण से आपको सही दिशा मिलेगी।
भाग्यशाली अंक: 4
भाग्यशाली रंग: स्काई ब्लू

राहु का गोचर 2026: मीन, वृष और कन्या के लिए खुलेगा धन और सफलता का द्वार


तुला
तुला

♎ तुला राशिफल

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन रिश्तों में तालमेल और खुशी लेकर आएगा। अपनों के साथ बातचीत से गलतफहमियां दूर होंगी। सामाजिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।
भाग्यशाली अंक: 11
भाग्यशाली रंग: नेवी ब्लू


वृश्चिक
वृश्चिक

♏ वृश्चिक राशिफल

आज वृश्चिक राशि वालों को रिश्तों में तनाव महसूस हो सकता है। अकेलापन परेशान कर सकता है, लेकिन खुलकर बातचीत करने से स्थितियां सुधरेंगी। सब्र और समझदारी जरूरी है।
भाग्यशाली अंक: 1
भाग्यशाली रंग: हरा


धनु
धनु

♐ धनु राशिफल

Aaj Ka Rashifal 27 December 2025:  धनु राशि वालों के लिए आज का दिन जोश और अवसरों से भरा रहेगा। नए रिश्ते और नए फैसले लाभदायक साबित होंगे। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी।
भाग्यशाली अंक: 3
भाग्यशाली रंग: गहरा हरा


मकर
मकर

♑ मकर राशिफल

मकर राशि वालों को आज भावनात्मक उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। पुरानी बातें मन को परेशान कर सकती हैं। अपनों से खुलकर बात करें, राहत मिलेगी।
भाग्यशाली अंक: 9
भाग्यशाली रंग: काला


कुंभ
कुंभ

♒ कुंभ राशिफल

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन मानसिक अस्थिरता का हो सकता है। रिश्तों में धैर्य और समझदारी जरूरी है। मेडिटेशन से मानसिक संतुलन बना रहेगा।
भाग्यशाली अंक: 8
भाग्यशाली रंग: लाल


मीन
मीन

♓ मीन राशिफल

Aaj Ka Rashifal 27 December 2025: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद सकारात्मक है। रिश्तों में गहराई और अपनापन बढ़ेगा। भावनात्मक और आध्यात्मिक रूप से आप मजबूत महसूस करेंगे।
भाग्यशाली अंक: 5
भाग्यशाली रंग: सफेद


📌 आज का ज्योतिषीय संदेश

27 दिसंबर 2025 का दिन यह सिखाता है कि भावनाओं को व्यक्त करना, दूसरों की बात सुनना और रिश्तों में संतुलन बनाए रखना कितना जरूरी है।


⚠️ डिस्क्लेमर

यह राशिफल ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। webmorcha.com इसकी पूर्ण सटीकता की गारंटी नहीं देता।

🔮 Ank Jyotish Today 27 December 2025: आज का अंक ज्योतिष भविष्यफल, जानें अपना शुभ अंक और लकी कलर

Ank Jyotish Today 27 December 2025: अंक ज्योतिष में जन्मतिथि से निकले मूलांक के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव, भविष्य और जीवन की दिशा का अनुमान लगाया जाता है। जन्म की तारीख के अंकों को जोड़कर जो एक अंक बनता है, वही मूलांक कहलाता है। यह मूलांक व्यक्ति की सोच, निर्णय लेने की क्षमता और दिनभर होने वाली घटनाओं को प्रभावित करता है।

अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर अंक किसी न किसी ग्रह से जुड़ा होता है। दैनिक अंक ज्योतिष की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए शुभ है या सावधानी की जरूरत है, साथ ही कौन-सा रंग और अंक आपके लिए लकी रहेगा।

आइए जानते हैं 27 दिसंबर 2025 का दैनिक अंक ज्योतिष राशिफल 👇


Ank Jyotish
Ank Jyotish

🔢 मूलांक 1

आज का दिन खास रहने वाला है। संतान को उपलब्धि मिल सकती है। निवेश से लाभ के योग हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विरोधी आपके प्रभाव से दूरी बनाए रखेंगे।
शुभ अंक: 63
शुभ रंग: हरा


Ank Jyotish
Ank Jyotish

🔢 मूलांक 2

करियर से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय आज लिए जा सकते हैं। अनुभवी व्यक्ति की सलाह लाभकारी रहेगी। परिवार में खुशखबरी से माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ अंक: 18
शुभ रंग: सुनहरा


Ank Jyotish
Ank Jyotish

🔢 मूलांक 3

दिन अनुकूल है। रुके हुए काम पूरे होंगे। ऑनलाइन शॉपिंग में फायदा हो सकता है। परिवार में विवाह या शुभ कार्य की चर्चा संभव है।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: नारंगी


Ank Jyotish
Ank Jyotish

🔢 मूलांक 4

नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन शुभ है। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। पारिवारिक विवाद समाप्त होंगे और जीवनसाथी से उपहार मिल सकता है।
शुभ अंक: 23
शुभ रंग: पीला


Ank Jyotish
Ank Jyotish

🔢 मूलांक 5

भागदौड़ से राहत मिलेगी। व्यापार में नए संपर्क फायदेमंद रहेंगे। निवेश में जल्दबाजी से बचें।
शुभ अंक: 18
शुभ रंग: ग्रे


Ank Jyotish
Ank Jyotish

🔢 मूलांक 6

कार्यक्षेत्र में उन्नति के संकेत हैं। आय में वृद्धि हो सकती है। शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: वायलेट


Ank Jyotish
Ank Jyotish

🔢 मूलांक 7

पुरानी बातों को लेकर तनाव हो सकता है। कानूनी मामलों में राहत के संकेत हैं। वाणी पर संयम रखें।
शुभ अंक: 57
शुभ रंग: बैंगनी


Ank Jyotish
Ank Jyotish

🔢 मूलांक 8

व्यापार में नए अवसर मिलेंगे, लेकिन भरोसा सोच-समझकर करें। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। खर्च बढ़ सकता है।
शुभ अंक: 36
शुभ रंग: नीला


Ank Jyotish
Ank Jyotish

🔢 मूलांक 9

स्वास्थ्य को लेकर सावधानी जरूरी है। निवेश के लिए दिन अनुकूल नहीं है। राजनीति से जुड़े लोगों को सतर्क रहना होगा।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला


📌 क्यों पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष?

दैनिक अंक ज्योतिष आपको दिन की चुनौतियों और अवसरों के बारे में पहले से संकेत देता है, जिससे आप अपने महत्वपूर्ण निर्णय सही समय पर ले सकें।


⚠️ डिस्क्लेमर (अस्वीकरण)

यह जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं और सामान्य गणनाओं पर आधारित है। webmorcha.com इसकी पूर्ण सटीकता की गारंटी नहीं देता।

राहु का गोचर 2026: मीन, वृष और कन्या के लिए खुलेगा धन और सफलता का द्वार

Rahu Transit 2026 Prediction: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में राहु को छाया, मायावी और पाप ग्रह माना जाता है, लेकिन राहु का गोचर कई बार कुछ राशियों के लिए अचानक लाभ और बड़े अवसर भी लेकर आता है। वर्ष 2026 की शुरुआत में राहु कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे, जबकि साल के अंत में वह अपनी चाल बदलते हुए शनि की राशि कुंभ से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे।

ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 5 दिसंबर 2026 की रात 20:03 बजे राहु मकर राशि में गोचर करेंगे। राहु सदैव वक्री चाल से चलते हैं, इसलिए इसका प्रभाव चंद्र राशि के आधार पर देखा जाता है। इस गोचर का सबसे सकारात्मक प्रभाव मीन, वृष और कन्या राशि के जातकों पर पड़ने की संभावना है। इन तीन राशियों के लिए 2026 कई मायनों में गोल्डन अवसरों का साल साबित हो सकता है।


♉ वृषभ राशि (Taurus)

राहु मकर राशि में प्रवेश कर वृषभ राशि के नवम भाव (भाग्य स्थान) में गोचर करेंगे। यह स्थिति राहु की प्रिय अवस्थाओं में मानी जाती है।

  • भाग्य का पूरा साथ मिलेगा

  • आय में जबरदस्त बढ़ोतरी के संकेत

  • शेयर बाजार, निवेश और विदेश से जुड़े व्यापार में लाभ

  • आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा, धार्मिक यात्राओं के योग

  • जोखिम भरे निवेश से भी अचानक धन लाभ संभव


♍ कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि की गोचर कुंडली में राहु पंचम भाव में स्थित होंगे, जिसे बुद्धि, संतान और शिक्षा का भाव माना जाता है।

  • बौद्धिक क्षमता में तेज़ वृद्धि

  • तकनीकी और डिजिटल क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ

  • शेयर बाजार और जोखिम भरे निवेश से अप्रत्याशित फायदा

  • विद्यार्थियों को शिक्षा में अच्छे परिणाम

  • प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव और आय में वृद्धि

उपाय: बुधवार की शाम राहु के बीज मंत्र
“ॐ रां राहवे नमः” का जाप करें।


♓ मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए राहु का मकर राशि में प्रवेश एकादश भाव (लाभ स्थान) में होगा।

  • आय के नए स्रोत खुलेंगे

  • आकस्मिक धन लाभ के योग

  • रुके हुए कार्यों में तेजी

  • प्रभावशाली लोगों का सहयोग

  • करियर में उन्नति, प्रमोशन और वेतन वृद्धि के संकेत

  • निवेश से अच्छा मुनाफा संभव

उपाय: भगवान शिव को सफेद चंदन अर्पित करें और उसी से मस्तक पर तिलक करें।


🔔 निष्कर्ष

2026 का राहु गोचर मीन, वृष और कन्या राशि के लिए सौभाग्य, धन और उन्नति के नए द्वार खोल सकता है। हालांकि राहु का प्रभाव अचानक और अप्रत्याशित होता है, इसलिए हर निर्णय सोच-समझकर लेना आवश्यक है।


डिस्क्लेमर:
यह लेख विभिन्न ज्योतिषीय ग्रंथों, मान्यताओं, पंचांगों और ज्योतिषाचार्यों से प्राप्त जानकारियों पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल सूचना प्रदान करना है। इसकी पूर्ण प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की जाती। किसी भी उपाय या निर्णय से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

मेष राशिफल 2026 | Aries Horoscope 2026 in Hindi, जाने पूरा साल क्या बदलने वाला है आपके लिए—प्रेम, करियर, धन, परिवार और ग्रहों के प्रभाव

वृषभ राशि 2026 वार्षिक राशिफल | Taurus Yearly Horoscope 2026

 मिथुन राशि 2026 वार्षिक राशिफल | Gemini Horoscope 2026

कर्क राशि 2026 वार्षिक राशिफल | Cancer Yearly Horoscope 2026 (Hindi)

धीरेंद्र शास्त्री का भूपेश बघेल पर पलटवार: हिंदू एकता और भक्ति प्रचार अंधविश्वास नहीं, जिन्हें यह लगता है उन्हें देश छोड़ देना चाहिए

दुर्ग। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कथन कि कथावाचक प्रदीप मिश्रा और धीरेंद्र शास्त्री अंधविश्वास फैला रहे हैं, पर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने पलटवार किया है। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि अगर हिंदू समाज को जोड़ना, भक्ति का प्रचार करना और राष्ट्रवाद के प्रति जागरूक करना अंधविश्वास माना जाता है, तो जिन्हें ऐसा लगता है, उन्हें देश छोड़ देना चाहिए।

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वे आम तौर पर राजनीतिक बयानों पर प्रतिक्रिया नहीं देते क्योंकि वे नेता नहीं हैं, लेकिन इस मुद्दे पर अपनी बात रखना जरूरी था। शास्त्री ने स्पष्ट किया कि हिंदू समाज को एकजुट करना, हनुमान जी की भक्ति का प्रचार करना और राष्ट्रवाद की भावना जगाना अंधविश्वास नहीं है।

धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा भिलाई के जयंती स्टेडियम में 29 दिसंबर तक चलेगी। गुरुवार को कथा से पहले मीडिया से बातचीत में उन्होंने यह बयान दिया।

बांग्लादेश की घटनाओं पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि, हाल ही में वहां एक हिंदू को सिर्फ इसलिए जिंदा जला दिया गया क्योंकि वह हिंदू था। उन्होंने सनातनी हिंदुओं से अपील करते हुए कहा कि यह गंभीर विषय है और वह दिन दूर नहीं जब भारत में भी हिंदू होना अपराध बन सकता है। यही समय है कि हिंदू एकता और हिंदू राष्ट्र की बात करें।

बागबाहरा में उठाईगिरी: बाइक की डिक्की से ₹2.65 लाख नकद चोरी, KCC लोन की रकम उड़ाई

बागबाहरा में उठाईगिरी: बाइक की डिक्की से ₹2.65 लाख नकद चोरी, KCC लोन की रकम उड़ाई

महासमुंद। जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां बैंक ऑफ बड़ौदा, बागबाहरा शाखा से निकाली गई किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) लोन की ₹2.65 लाख की नकद राशि अज्ञात चोर द्वारा उठाईगिरी कर ली गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम खैरटखुर्द, थाना कोमाखान, जिला महासमुंद निवासी एक किसान, जो खेती-किसानी का कार्य करता है और कक्षा पांचवीं तक शिक्षित है, दिनांक 24 दिसंबर 2025 को अपने पुत्र पोखन साहू के साथ मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 GN 6038 से दोपहर लगभग 12:10 बजे बैंक ऑफ बड़ौदा, बागबाहरा पहुंचा था।

बैंक से निकाले थे ₹2.65 लाख

बैंक से लगभग 02 से 03 बजे के बीच किसान को KCC लोन की ₹2,65,000 (दो लाख पैसठ हजार रुपये) की राशि प्राप्त हुई, जो 500-500 रुपये के बंडलों में थी। बैंक से मिले पैसों को किसान अपने घर से लाए नीले रंग के कपड़े के झोले में रखकर मोटरसाइकिल की डिक्की में रख दिया।

मोटर रिपेयर दुकान के पास हुई चोरी

बताया गया कि किसान ने एक दिन पहले (23 दिसंबर) अपने घर की खराब सबमर्सिबल मोटर को बागबाहरा स्थित चंद्राकर मोटर रिपेयरिंग दुकान में दिया था। घर लौटते समय मोटर बनने की जानकारी लेने के लिए वह दुकान पर रुका।

मोटरसाइकिल को सुभकामना गली, पीपल पेड़ के नीचे खड़ा किया गया। इस दौरान किसान दुकान के अंदर गया और उसका बेटा कुछ दूरी पर मोबाइल पर बात करता रहा। मिस्त्री द्वारा मोटर नहीं बनने की जानकारी देने के बाद जब किसान वापस लौटा, तो उसने देखा कि मोटरसाइकिल की डिक्की में रखा पैसों से भरा झोला गायब उठाईगिरी हो गया था।

नकदी के साथ दस्तावेज भी चोरी

उठाईगिरी हुए झोले में ₹2,65,000 नगद,  बैंक पासबुक,  आधार कार्ड भी रखे हुए थे। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद झोला नहीं मिला।

थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

घटना के बाद पीड़ित किसान ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले को अज्ञात चोर द्वारा उठाईगिरी का अपराध मानते हुए संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और संदिग्धों की तलाश जारी है। पीड़ित ने प्रशासन से चोरी गई राशि और दस्तावेजों की जल्द बरामदगी की मांग की है।

Disclaimer

यह समाचार पुलिस रिपोर्ट व पीड़ित द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर प्रकाशित किया गया है। जांच के बाद तथ्य बदल सकते हैं।