एनडीए उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन बने भारत के नए उपराष्ट्रपति

0

नई दिल्ली। संसद में आज हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को जीत मिली है। राज्यसभा के महासचिव पी.सी. मोदी ने जानकारी दी कि राधाकृष्णन को प्रथम वरीयता के 452 वोट प्राप्त हुए।

वहीं विपक्ष के उम्मीदवार न्यायमूर्ति सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट मिले। मतगणना पूरी होने के बाद एनडीए खेमे में जश्न का माहौल है।

चुनाव परिणाम

  • 🟢 सी.पी. राधाकृष्णन (एनडीए) – 452 वोट

  • 🔵 न्यायमूर्ति सुदर्शन रेड्डी (विपक्ष) – 300 वोट

इस जीत के साथ राधाकृष्णन अब भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

राजु भाई का हुआ अंतिम संस्कार, हजारों का सैलाब उमड़ा

नतीजों के बाद विपक्षी उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी ने कहा, ‘हमारे महान गणराज्य की लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में अटूट विश्वास के साथ मैं विनम्रतापूर्वक परिणाम स्वीकार करता हूं.’ उन्होंने लिखा कि ‘हालांकि परिणाम मेरे पक्ष में नहीं है, लेकिन वैचारिक संघर्ष और भी जोरदार तरीके से जारी है.’
बीजेपी के सभी सांसद मंगलवार रात करीब 9.30 बजे केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी के आवास पर मिलेंगे. वे यहां नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का स्वागत करेंगे. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी राधाकृष्णन को बधाई देने पहुंचेंगे.

छत्तीसगढ़ : पंचायतों की अनदेखी से नाराज़ सरपंच, ठेकेदारी प्रथा खत्म करने की उठी मांग

0
पंचायतों
पंचायतों

गरियाबंद। जिले में सरपंचों ने जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। सरपंच संघ का कहना है कि पंचायतों के अधिकारों को लगातार छीना जा रहा है। छोटे-छोटे निर्माण कार्य और मनरेगा के तहत मिलने वाले रोजगार भी अब ठेकेदारों के हवाले किए जा रहे हैं।

सरपंचों का आरोप

  • पंचायतों को 50 लाख तक के निर्माण कार्य दिए जाने का प्रावधान होने के बावजूद प्रशासन ठेकेदारों को फायदा पहुँचा रहा है।

  • मरम्मत और छोटे स्तर के कार्यों में भी पंचायतों की भूमिका शून्य कर दी गई है।

  • मनरेगा कार्यों का वितरण सिर्फ चुनिंदा पंचायतों तक सीमित है, बाकी उपेक्षित रह गए हैं।

  • काम की कमी से मजदूर पलायन कर रहे हैं और ग्रामीणों का आक्रोश सरपंचों पर फूट रहा है।

पंचायतों
पंचायतों

सरपंच संघ ने सौंपा ज्ञापन

मैनपुर जनपद के अध्यक्ष हलमंत ध्रुवा के नेतृत्व में सरपंचों ने कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ को ज्ञापन सौंपा। इसमें ठेकेदारी प्रथा समाप्त कर पंचायतों को सशक्त बनाने, मनरेगा कार्यों का समान वितरण करने और ग्रामीणों को रोजगार सुनिश्चित करने की मांग की गई।

जिला पंचायत सदस्यों का समर्थन

जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम ने कहा कि पंचायतों को दरकिनार करना पंचायती राज व्यवस्था पर सीधा प्रहार है। वहीं लोकेश्वरी नेताम ने आरोप लगाया कि पंचायतों की उपेक्षा से ग्रामीण विकास बाधित हो रहा है, खासकर मजदूर और महिला वर्ग प्रभावित हैं।

प्रशासन का पक्ष

जिला पंचायत सीईओ प्रखर चंद्राकर ने कहा कि मनरेगा के तहत आवास निर्माण और वृक्षारोपण जैसे कार्य प्राथमिकता में हैं। शासन की योजनाओं के अनुरूप ही काम दिए जा रहे हैं, अन्य विभागों के कार्यों पर वह टिप्पणी नहीं कर सकते।

🙏 राजु भाई का हुआ अंतिम संस्कार, हजारों का सैलाब उमड़ा

0
राजेंद्र धोलकिया

📍 भुवनेश्वर/नुआपाड़ा – नुआपाड़ा जिले से विधायक और ओडिशा सरकार के पूर्व योजना एवं समन्वय मंत्री श्री राजेंद्र धोलकिया (राजु भाई) का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे ओडिशा सहित राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर फैल गई।

उनका अंतिम संस्कार खरियार रोड स्थित गृह नगर में किया गया, जहाँ हजारों लोगों ने शामिल होकर अपने प्रिय नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।


🌟 गरीबों और समाज के सच्चे साथी

श्री राजु भाई धोलकिया लंबे समय से नुआपाड़ा क्षेत्र की जनता की सेवा में सक्रिय रहे।

  • वे गरीबों और वंचितों की आवाज हमेशा बुलंद करते थे।

  • राजनीतिक जीवन के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी उनकी गहरी भागीदारी रही।

  • जनप्रिय नेता के रूप में उन्होंने समाज में अमिट छाप छोड़ी।


🕊️ श्रद्धांजलि संदेश

उनके निधन पर अनेक राजनीतिक नेताओं, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त किया।
सभी ने कहा कि –
“राजेंद्र धोलकिया (राजु भाई) का जाना न केवल नुआपाड़ा बल्कि पूरे ओडिशा के लिए अपूरणीय क्षति है।”


📖 जीवन परिचय

  • जन्म: 20 नवम्बर 1956

  • पिता का नाम: रसिकलाल ढोलकिया

  • माता का नाम: कल्पना ढोलकिया

  • लोकप्रिय नाम: राजु भाई

🗳️ राजनीतिक सफर

  • 2004 – निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पहली बार विधानसभा पहुंचे।

  • 2009, 2019 और 2024 – बीजू जनता दल (BJD) से नुआपाड़ा सीट पर जीत दर्ज की।

  • नवीन पटनायक सरकार के पांचवें कार्यकाल में उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया।

  • नुआपाड़ा से लगातार विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते रहे।


⚰️ अंतिम यात्रा

जानकारी के अनुसार, उनका पार्थिव शरीर चेन्नई से रायपुर लाया गया और वहाँ से नुआपाड़ा, खरियार रोड लाया गया, जहाँ पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।


🙏 श्रद्धांजलि

महाप्रभु श्री जगन्नाथ से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य प्राप्त हो।

यहां देखें अंतिम यात्रा का वीडियो

🌾 महासमुंद, बागबाहरा, सराईपाली समेत इन 35 दुकानों के लाइसेंस निलंबित, 20 को नोटिस

0
महासमुंद, बागबाहरा, सराईपाली
महासमुंद, बागबाहरा, सराईपाली

महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में कृषकों को गुणवत्तापूर्ण आदान सामग्री उपलब्ध कराने हेतु कृषि विभाग और जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है।


📝 अब तक की कार्यवाही

  • 90 दुकानों का निरीक्षण किया गया।

  • 55 दुकानों को नोटिस जारी।

  • 35 दुकानों का लाइसेंस 15 दिनों के लिए निलंबित

  • खत्री बीज भंडार, सांकरा पर 21 दिन का बीज विक्रय प्रतिबंध

  • समलेश्वरी कृषि सेवा केन्द्र, बसना से 57 बोरी DAP जप्त

  • लक्ष्मी कृषि सेवा केन्द्र, खट्टी में अमानक DAP मिलने पर 21 दिन विक्रय प्रतिबंध

  • राजेश अग्रवाल (सरायपाली) एवं ओम फर्टिलाइजर (सरायपाली) से क्रमशः 220 व 270 बोरी यूरिया किसानों को सरकारी दर पर उपलब्ध कराया गया


🚜 जिन दुकानों के लाइसेंस निलंबित हुए

  • गुलशन कृषि केन्द्र (झलप)

  • शिव कृषि केन्द्र (पासिद)

  • मोनू कृषि केन्द्र (तुमगांव)

  • भानू फर्टिलाइजर (महासमुंद)

  • बीना एग्रोटेक (झलप)

  • आनंद एग्रो एंड सर्विसेज (तुमगांव)

  • अमूल्या खाद भंडार (झलप)

  • ओम भवानी कृषि केन्द्र (तुसदा)

  • जय मां भीमेश्वरी (सुनसुनिया)

  • गीतांजली बीज भंडार (तेन्दुकोना)

  • श्रीहरि कृषि केन्द्र (बागबाहरा)

  • शिवम बीज भंडार (बागबाहरा)

  • श्री गणेश कृषि केंद्र (बागबाहरा)

  • आर.एस. ट्रेडर्स (बागबाहरा)

  • मनीष कृषि सेवा केन्द्र (झगरेनडीह)

  • पटेल कृषि सेवा केन्द्र (मेमरा)

  • जय किसान ट्रेडर्स (लाखागढ़)

  • शुभम् कृषि सेवा केन्द्र (कौहाकुड़ा)

  • कुलदीप कृषि सेवा केन्द्र (पिथौरा)

  • शिवम् कृषि सेवा केन्द्र (पिथौरा)

  • राज कृषि सेवा केन्द्र (भगतदेवरी)

  • खत्री ट्रेडर्स (सांकरा)

  • बजरंग कृषि सेवा केन्द्र (सांकरा)

  • महेश ट्रेडिंग कंपनी (बसना)

  • कंसल खाद भंडार (बसना)

  • सिंधु कृषि सेवा केन्द्र (बंसुला)

  • प्रेम कृषि सेवा केन्द्र (सागरपाली)

  • सृष्टि इंटरप्राइजेस (भूकेल)

  • पटेल कृषि सेवा केन्द्र (सरायपाली)

  • कृषि दुनिया (सरायपाली)

  • प्रधान कृषि सेवा केन्द्र (सरायपाली)

  • ओम फर्टिलाइजर (सरायपाली)

  • अग्रवाल ट्रेडर्स (सरायपाली)

  • राजेश अग्रवाल (सरायपाली)

  • स्वाभिमान महिला प्रोड्यूसर कंपनी (सरायपाली)


📌 किसानों के लिए अपील

कृषि विभाग ने किसानों से आग्रह किया है कि वे उर्वरक एवं आदान सामग्री खरीदते समय बिल अवश्य लें और केवल POS मशीन के माध्यम से भुगतान करें।

🌟 महासमुंद में रोजगार मेला: युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

0
महासमुंद में रोजगार मेला
महासमुंद में रोजगार मेला

महासमुंद में रोजगार मेला: युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

📅 आयोजन तिथि: 12 सितम्बर 2025
🕚 समय: सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
📍 स्थान: शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय, महासमुंद


🔹 रोजगार मेला की खास बातें

  • कुल 3505 रिक्त पदों पर भर्ती।

  • न्यूनतम योग्यता 8वीं पास से लेकर स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, बी.ई., एमबीए तक।

  • मासिक वेतन: ₹7,000 से ₹32,000 तक।

  • निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों और बैंकों में नौकरी का मौका।


🏢 शामिल प्रमुख कंपनियां और पद

  • एलर्ट एसजीएस प्रा. लि. रायपुर – सिक्योरिटी गार्ड (250), सुपरवाइजर, मार्केटिंग, एजेंट, फील्ड ऑफिसर

  • बॉम्बे इंटिग्रेटेड सिक्योरिटी रायपुर – सिक्योरिटी गार्ड (150), सुपरवाइजर (10)

  • मन्ना सिक्योरिटी सर्विस रायपुर – सिक्योरिटी गार्ड (70), सुपरवाइजर (10)

  • भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) – बीमा सखी (500), ग्रामीण/शहरी अभिकर्ता (300+), सामान्य अभिकर्ता (200)

  • एकॉल इंफॉर्मेशन रायपुर/बेमेतरा – टेक्नीशियन (100), सुपरवाइजर (10)

  • एयरटेल पेमेंट बैंक रायपुर – रूरल बैंक मित्र (25)

  • नीट लिमिटेड भिलाई – रिलेशनशिप मैनेजर (ICICI-30, Axis-20, HDFC-10)

  • टेक्नोटेक टास्क रायपुर – कस्टमर सर्विस एसोसिएट (300)

  • TVS ट्रेनिंग एंड सर्विस चेन्नई – अप्रेंटिसशिप ऑपरेटर (500)

  • इस्टाकार्ड सर्विस ATD रायपुर – डिलीवरी बॉय (35), डिलीवरी गर्ल (15)

  • राजस्थान टेक्सटाइल मिल झलवाल – मशीन ऑपरेटर (500)

  • SBI लाइफ इंश्योरेंस महासमुंद – एडवाइजर (20)

  • DAAGLED रायपुर – सुपरवाइजर, कंप्यूटर ऑपरेटर, सिक्योरिटी गार्ड (3-3 पद)


📌 आवेदन प्रक्रिया

  • उम्मीदवारों को QR कोड स्कैन कर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

  • साक्षात्कार हेतु निर्धारित तिथि पर मेला स्थल पर उपस्थित हों।

  • अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य है।

  • अब तक 4800 से अधिक युवक-युवतियों ने पंजीयन किया है।


📢 महत्वपूर्ण संदेश

यदि आप नौकरी की तलाश में हैं तो यह रोजगार मेला आपके करियर के लिए बड़ा मौका है। योग्य अभ्यर्थी समय पर उपस्थित होकर सुनहरा अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

महासमुंद: बागबाहरा में भालू की मौत मामले में 5 गिरफ्तार, 1 फरार

0
भालू
भालू

महासमुंद। बागबाहरा वनपरिक्षेत्र के खल्लारी सर्किल में मृत मिले भालू के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। वन अमले और पुलिस ने इस घटना में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

कैसे हुआ भालू की मौत का खुलासा?

मंगलवार को जोरातराई के क्रमांक 179 में भालू का शव मिलने की सूचना वन विभाग को मिली थी। जांच में पता चला कि 11 केवी विद्युत लाइन में अवैध रूप से जीआई तार लगाकर जंगली सूअर का शिकार किया गया था। इसी दौरान भालू तार की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपियों ने बाद में भालू के शव को दूर ले जाकर छिपा दिया।

जब्त सामग्री

वन विभाग ने आरोपियों के पास से

  • सूअर का मांस

  • कुल्हाड़ी

  • जीआई तार

  • ट्रैक्टर

बरामद किया है।

गिरफ्तार आरोपी और कार्रवाई

जोरातराई, भीखोज और कमारडेरा गांव से अगर सिंह, अर्जुन, तुलाराम, चैतराम और चैतराम को गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ वन प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9(33), 49, 50 और 51 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भालू का पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार

पशु चिकित्सक की टीम ने मृत भालू का पोस्टमार्टम किया, जिसके बाद उसका शव अवराडबरी डिपो में अंतिम संस्कार के लिए भेजा गया।

नेपाल में तख्तापलट के हालात! ओली किसी भी वक्त देश छोड़ सकते हैं

0
नेपाल
नेपाल

काठमांडू। नेपाल इस वक्त भीषण राजनीतिक संकट से गुजर रहा है। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की कुर्सी पूरी तरह डगमगाई हुई है। राजधानी समेत कई शहरों में Gen Z आंदोलन ने हिंसक रूप ले लिया है। मंत्रियों के लगातार इस्तीफों और उग्र प्रदर्शनों के बीच ओली के देश छोड़ने की खबरें सामने आ रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, उनके आवास पर एक प्राइवेट जेट तैयार रखा गया है और वह इलाज के बहाने दुबई रवाना हो सकते हैं।

संसद और राष्ट्रपति भवन पर हमला

सोमवार रात को हालात बेकाबू हो गए।

  • काठमांडू में प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन पर कब्जे की कोशिश की।

  • राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल के निजी आवास पर तोड़फोड़ की गई।

  • संचार मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग के घर को आग के हवाले कर दिया गया।

  • ओली के दमक स्थित पैतृक घर पर भी पथराव हुआ।

सोशल मीडिया बैन से भड़की आग

4 सितंबर को नेपाल सरकार ने फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर बैन लगा दिया था। इसके बाद प्रदर्शन हिंसक हो गया।

  • अब तक 20 लोगों की मौत और 300 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं।

  • दबाव बढ़ने पर सरकार को सोमवार रात सोशल मीडिया बैन हटाना पड़ा।

  • इसके बावजूद प्रदर्शनकारी ओली के इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए हैं।

सेना की तैनाती और कर्फ्यू

तेजी से बिगड़ते हालात को देखते हुए काठमांडू, पोखरा और बुटवल में कर्फ्यू लगा दिया गया है। सभी संवेदनशील इलाकों में सेना तैनात है।

सर्वदलीय बैठक का ऐलान

हालांकि, ओली ने आज शाम 6 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाने का ऐलान किया है। लेकिन राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि इससे पहले ही वह नेपाल छोड़ सकते हैं। उनके किसी करीबी मंत्री को कार्यवाहक प्रधानमंत्री बनाए जाने की भी अटकलें तेज हैं।

यहां देखें वीडियो

महासमुंद: सीएम ने किया हाईस्कूल का उद्घाटन, 9 माह बाद भी भवन में ताला, बच्चे सहेली शाला में पढ़ने मजबूर

0
महासमुंद
महासमुंद

महासमुंद। जिले के कोमाखान तहसील के कसेकेरा हाईस्कूल भवन का उद्घाटन हुए पूरे 9 माह बीत गए, लेकिन अब तक यहां क्लास शुरू नहीं हो सकी है। हालत यह है कि करोड़ों की लागत से बने इस भवन में ताला लटका हुआ है और बच्चे अब भी संकुल भवन और सहेली शाला में पढ़ाई करने को मजबूर हैं।

उद्घाटन के समय ही पूरी नहीं हुई थी तैयारी

गंभीर लापरवाही का आलम यह है कि 6 जनवरी 2025 को जिला मुख्यालय महासमुंद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से इस भवन का लोकार्पण करवा दिया गया, जबकि भवन अध्यापन कार्य के लिए पूर्ण रूप से तैयार ही नहीं था।

स्थानीय लोगों का सवाल है कि जब भवन उपयोग के लायक नहीं था, तो आखिर आनन-फानन में उद्घाटन क्यों करवा दिया गया?

सीएम ने किया हाईस्कूल का उद्घाटन
सीएम ने किया हाईस्कूल का उद्घाटन

पीडब्ल्यूडी का बयान

भवन निर्माण एजेंसी पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर बी. साहू का कहना है –
“हमने भवन तैयार कर दिया है, बिजली फिटिंग भी करवा दी गई है। उद्घाटन भी सीएम के हाथों हो चुका है। अब यहां स्कूल क्यों नहीं लग रही है, यह शासन ही समझे।”

हाईस्कूल का सफर

  • 2017-18 सत्र से कसेकेरा हाईस्कूल का संचालन हो रहा है।

  • भवन नहीं होने के कारण छात्रों को संकुल और सहेली शाला में पढ़ाया जाता है।

  • यहां इस समय छात्रों की संख्या 79 है।

  • पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने 14 दिसंबर 2022 को 75.23 लाख की लागत से भवन निर्माण का भूमिपूजन किया था।

  • निर्माण कार्य में 3 साल से अधिक का समय लगा और जनवरी 2025 में लोकार्पण कराया गया।

लेकिन लाभ से वंचित छात्र

आज भी बच्चे नए भवन में पढ़ाई का इंतजार कर रहे हैं। 9 माह बीत जाने के बावजूद नवनिर्मित भवन शिक्षा सत्र के लिए उपयोग में नहीं लाया जा सका है। इससे ग्रामीणों और अभिभावकों में नाराजगी है।

जानें आज छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम, बिजली गिरने का अलर्ट जारी

0
अलर्ट: छत्तीसगढ़ आज-कल बारिश
अलर्ट: छत्तीसगढ़ आज-कल बारिश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम ने अलग-अलग तेवर दिखाए। राजधानी के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई, वहीं कुछ इलाकों में बूंदाबांदी तक ही सिमटकर रह गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां और तेज़ हो सकती हैं।

लालपुर मौसम वेधशाला में बीते 24 घंटे में 52 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि माना में केवल 12.6 मिमी वर्षा दर्ज हुई। रविवार शाम को शहर में बादल जमकर गरजे और बिजली गिरने का खतरा बना रहा। इसके बाद एक घंटे तक तेज बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में पानी भर गया। वहीं, माना और आसपास के क्षेत्रों में केवल हल्की बूंदाबांदी हुई।

सोमवार दोपहर भी राजधानी में करीब एक घंटे तक तेज बारिश का दौर चला, लेकिन इसका असर सिर्फ शहर के 5 से 7 किमी क्षेत्र तक सीमित रहा। छत्तीसगढ़  मौसम विभाग के अनुसार रविवार शाम लालपुर वेधशाला में 35 मिमी और सोमवार दोपहर 17 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

मौसम विभाग का अनुमान

  • अगले कुछ दिनों तक छिटपुट वर्षा जारी रहेगी।

  • 13 सितंबर से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां और मात्रा बढ़ने की संभावना है।

  • मंगलवार को छत्तीसगढ़  प्रदेश के अनेक हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है।

सिनॉप्टिक सिस्टम

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वर्तमान में:

  • एक ऊपरी हवा का चक्रीय घेरा उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे ओडिशा व आंध्र प्रदेश तट के पास सक्रिय है।

  • मानसून द्रोणिका दक्षिण-पूर्व पाकिस्तान से बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है।

राजधानी रायपुर का मौसम

आज छत्तीसगढ़  रायपुर में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।

  • अधिकतम तापमान: 32 डिग्री सेल्सियस

  • न्यूनतम तापमान: 23 डिग्री सेल्सियस

👉 छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने नागरिकों को बिजली गिरने के खतरे को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है।

आज उपराष्ट्रपति चुनाव: नंबर गेम NDA के पक्ष में, INDIA ब्लॉक को क्रॉस वोटिंग से आस

0
आज उपराष्ट्रपति चुनाव
आज उपराष्ट्रपति चुनाव

नई दिल्ली। भारत के 17वें उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए आज संसद भवन में मतदान होगा। यह चुनाव 16वें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अचानक इस्तीफा देने के बाद हो रहा है। मुकाबला एनडीए उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन और इंडिया ब्लॉक प्रत्याशी जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच है।


मतदान की प्रक्रिया

राज्यसभा महासचिव पी.सी. मोदी को इस चुनाव के लिए रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। मतदान सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संसद भवन के कक्ष संख्या एफ-101, वसुधा में होगा। मतदान गुप्त मतदान के जरिए एकल संक्रमणीय आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली (सिंगल ट्रांसफरेबल वोट) के तहत किया जाएगा।
सांसदों को सफेद मतपत्र पर उम्मीदवारों के नाम के आगे प्राथमिकता (1, 2, 3…) अंकित करनी होगी। विशेष स्याही वाले पेन का ही उपयोग किया जाएगा।

केवल प्रिवेंटिव डिटेंशन में बंद सांसदों (जैसे शेख अब्दुल राशिद और अमृतपाल सिंह) को डाक मतपत्र से वोटिंग की अनुमति होगी। इसके लिए जेल प्रभारी का प्रमाणपत्र जरूरी होगा।


सांसदों का गणित

लोकसभा (543 सदस्य) और राज्यसभा (233 निर्वाचित व 12 मनोनीत सदस्य) के सांसद उपराष्ट्रपति के चुनाव में मतदान करते हैं। वर्तमान में 5 राज्यसभा और 1 लोकसभा सीट खाली है, जिससे 781 सांसद मतदान के लिए अधिकृत हैं।

हालांकि, बीआरएस (4 सांसद), बीजेडी (7 सांसद) और शिरोमणि अकाली दल (3 सांसद) ने चुनाव से दूरी बनाने का ऐलान किया है। ऐसे में मतदाताओं की संभावित संख्या घटकर 767 रह सकती है।


NDA बनाम INDIA ब्लॉक

इस चुनाव में भाजपा नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन नंबर गेम में मजबूत दिखाई दे रहा है। वहीं, विपक्षी INDIA ब्लॉक क्रॉस वोटिंग की उम्मीद पर टिका है।
क्योंकि इस चुनाव में पार्टी चिह्न नहीं होते और न ही व्हिप लागू होता है। यही वजह है कि सांसद अपनी इच्छा से मतदान कर सकते हैं। दल-बदल कानून भी प्रभावी नहीं होता, जिससे क्रॉस वोटिंग की गुंजाइश बनी रहती है।


नतीजे कब?

मतगणना की प्रक्रिया मतदान समाप्त होने के बाद शाम 6 बजे शुरू होगी। पहले चरण में वैध मतों की पहली प्राथमिकता की गिनती होगी। जो उम्मीदवार 50% से अधिक वोट हासिल करेगा, वही विजयी होगा।
यदि कोई उम्मीदवार बहुमत नहीं पा सका तो सबसे कम वोट पाने वाले प्रत्याशी के वोट दूसरी प्राथमिकता के आधार पर ट्रांसफर होंगे। यह प्रक्रिया तब तक चलेगी जब तक बहुमत का फैसला न हो जाए।

अवैध मतपत्र (अस्पष्ट प्राथमिकता, गलत निशान, बिना हस्ताक्षर वाले मतपत्र) खारिज कर दिए जाएंगे। यदि किसी उम्मीदवार को वैध मतों का कम से कम छठा हिस्सा (लगभग 128 वोट) भी नहीं मिला तो उसकी ₹15,000 की जमानत जब्त हो जाएगी।


राजनीतिक महत्व

उपराष्ट्रपति देश का दूसरा सर्वोच्च संवैधानिक पद है। साथ ही, वह राज्यसभा का सभापति भी होता है। ऐसे में यह चुनाव सिर्फ सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच की ताकत का मुकाबला नहीं है, बल्कि ऊपरी सदन के संचालन की दिशा भी तय करेगा।