महासमुंद में जल जीवन मिशन की बड़ी नाकामी! खुर्सीपार में दो साल बाद भी टंकी गायब

दिलीप शर्मा, महासमुंद/बागबाहरा। जल जीवन मिशन (JJM) के तहत प्रदेश में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य तेजी से पूरा करने के सरकारी दावों के बीच बागबाहरा ब्लॉक के कई गांवों की वास्तविक स्थिति बिल्कुल अलग तस्वीर पेश कर रही है। ग्राम खुर्सीपार इसका सबसे बड़ा उदाहरण बन गया है, जहां करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद आज भी अधिकांश ग्रामीण नल से जल की सुविधा से वंचित हैं।


कागजों में मिशन आगे, जमीन पर अधूरा काम

सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, ग्राम खुर्सीपार में कुल 180 घर हैं, लेकिन इनमें से केवल 1 घर को ही नल कनेक्शन मिला है। यानी 179 परिवार अभी भी साफ पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

विशेष रूप से यह ध्यान देने योग्य है कि पोर्टल पर दिखाए गए 1 घर तक पानी पहुंचने का दावा भी वास्तविकता से मेल नहीं खाता, क्योंकि बिना पानी टंकी के केवल एक घर में जल सप्लाई दिखाना सरकारी दावों की पोल खोल रहा है।

गांव की कुल आबादी 869 है—

  • SC : 90

  • ST : 17

  • सामान्य वर्ग : 762

इसके बावजूद पूरा गांव सिर्फ 1 हैबिटेशन के अंतर्गत आता है, जहां पेयजल आपूर्ति लगभग नगण्य है।


महासमुंद में जल जीवन मिशन की बड़ी नाकामी!
महासमुंद में जल जीवन मिशन की बड़ी नाकामी!

घरों में प्लेटफॉर्म बने, लेकिन पानी टंकी गायब

गांव में दो साल पहले जल जीवन मिशन के तहत घरों में नल लगाने के लिए प्लेटफॉर्म बना दिए गए, लेकिन पानी टंकी का निर्माण आज तक नहीं हुआ।

स्थानीय लोगों का कहना है कि:

“काम की शुरुआत हुए दो साल हो गए, लेकिन न टंकी बनी, न बोर खनन हुआ। कई जगह सिर्फ पाइप डालकर छोड़ दिया गया।”

गांव में खोदे गए गड्ढे दुर्घटना की आशंका भी बढ़ा रहे हैं।

PM की योजना में बड़ा घोटाला! महासमुंद में जल जीवन मिशन की करोड़ों की टंकियाँ बनी ‘शो-पीस’


भ्रष्टाचार और ठेकेदारों की मनमानी के आरोप

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि:

  • कई जगह बनाई गई पानी की संरचनाएं लीक हो रही हैं

  • ठेकेदार मनमाने तरीके से काम कर रहे हैं

  • जल जीवन मिशन पोर्टल में गलत जानकारी अपडेट की जाती है

  • बिना जल सप्लाई शुरू किए सर्टिफिकेट ले लिया गया

इसके अलावा, दो साल बाद भी कार्यस्थल पर सूचना पटल नहीं लगाया गया, जबकि यह एक अनिवार्य प्रक्रिया है।


ग्रामीणों की मांग: काम में तेजी लाए प्रशासन

ग्रामीणों ने विभाग से कहा कि 179 परिवारों तक नलजल पहुंचाने के लिए तुरंत कार्रवाई हो, ताकि ‘हर घर जल’ का सपना पूरा हो सके।
वे पूछते हैं:

“जब बाकी गांवों में हर घर जल का प्रमाणपत्र बन चुका है, तो खुर्सीपार को क्यों रोका जा रहा है?”


जमीनी हकीकत पोर्टल से उलट

जल जीवन मिशन पोर्टल पर कुछ प्रगति दिखाई दे रही है, लेकिन जमीनी हकीकत इसे गलत साबित करती है।

  • न टंकी का निर्माण हुआ

  • न बोर खनन हुआ

  • न संपूर्ण पाइपलाइन बिछाई गई

ग्रामीणों की उम्मीद अब भी प्रशासन पर टिकी है कि जल जीवन मिशन का लाभ उन्हें जल्द ही वास्तविक रूप में मिले।

यहां देखें वीडियो

Aaj Ka Rashifal 4 December 2025: इन 6 राशियों के लिए दिन बेहद चुनौतीपूर्ण, मचेगी उथल-पुथल। पढ़ें मेष से मीन तक का पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 4 December 2025: 4 दिसंबर गुरुवार का दिन वृषभ, कर्क, कन्या, तुला, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। आज इन लोगों के जीवन में भावनात्मक उतार–चढ़ाव, तनाव और चिंता की स्थिति बन सकती है।
वहीं मेष, मिथुन, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन वालों के लिए दिन अच्छा है—किसी रिश्ते में सुधार, नई ऊर्जा और सकारात्मक अवसर मिलने की संभावना है।


🔯 मेष राशिफल (Aries)

आज का दिन: बेहद सकारात्मक।
गणेशजी कहते हैं कि आज मेष राशि वालों के भीतर नई ऊर्जा का संचार होगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप सही दिशा में कदम बढ़ा पाएँगे। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आएगी और मन खुश रहेगा।

क्या करें: आत्मविश्वास बनाए रखें, भावनाएँ साझा करें।
भाग्यशाली अंक: 15
भाग्यशाली रंग: सफ़ेद


🔯 वृषभ राशिफल (Taurus)

आज का दिन: चुनौतीपूर्ण।
भावनात्मक स्तर पर अस्थिरता बनी रहेगी। रिश्तों में गलतफहमी और तनाव हो सकता है। करियर या परिवार से जुड़ी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं। धैर्य रखें और जल्दबाजी से बचें।

क्या करें: शांत रहें, बातें स्पष्ट रखें।
भाग्यशाली अंक: 6
भाग्यशाली रंग: पीला


🔯 मिथुन राशिफल (Gemini)

आज का दिन: बहुत अच्छा। Aaj Ka Rashifal 4 December 2025
आपकी बातचीत का तरीका लोगों को प्रभावित करेगा। पुराने दोस्त से मुलाकात या कोई खुशखबरी मन को प्रसन्न कर सकती है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

क्या करें: अपनी क्रिएटिविटी को निखारें।
भाग्यशाली अंक: 5
भाग्यशाली रंग: नारंगी


🔯 कर्क राशिफल (Cancer)

आज का दिन: भावनात्मक उतार–चढ़ाव।
आज आप संवेदनशील और भावुक हो सकते हैं। किसी पुराने मुद्दे पर मन भारी रहेगा। परिस्थितियाँ चुनौतीपूर्ण हैं, लेकिन यह आत्मविश्लेषण का समय भी है।

क्या करें: अपनों से बात करें, मन हल्का होगा।
भाग्यशाली अंक: 10
भाग्यशाली रंग: नीला


🔯 सिंह राशिफल (Leo)

आज का दिन: शुभ और प्रगतिशील।
आज आपकी ऊर्जा और रचनात्मकता चरम पर रहेगी। सामाजिक जीवन में सम्मान मिलेगा, पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। आध्यात्मिकता की ओर झुकाव बढ़ेगा।

क्या करें: नए अवसरों का लाभ उठाएँ।
भाग्यशाली अंक: 1
भाग्यशाली रंग: हरा


🔯 कन्या राशिफल (Virgo)

आज का दिन: कठोर परीक्षा का समय। Aaj Ka Rashifal 4 December 2025
आज कुछ अस्थिरता बने रहने की संभावना है। रिश्तों में टकराव, पुराने मुद्दे और तनाव सामने आ सकते हैं। धैर्य से काम लें।

क्या करें: निर्णय सोच-समझकर लें।
भाग्यशाली अंक: 9
भाग्यशाली रंग: काला


🔯 तुला राशिफल (Libra)

आज का दिन: तनावपूर्ण।
मानसिक बेचैनी रह सकती है। किसी की बात का गलत अर्थ निकालने से विवाद बढ़ सकता है। आज आपको खुद को शांत रखने की ज़रूरत है।

क्या करें: छोटी बातों को नज़रअंदाज़ करें।
भाग्यशाली अंक: 4
भाग्यशाली रंग: आसमानी नीला


🔯 वृश्चिक राशिफल (Scorpio)

आज का दिन: बहुत शुभ। Aaj Ka Rashifal 4 December 2025
रिश्तों में नई मिठास और समझ बढ़ेगी। आपका आत्मविश्वास लोगों पर प्रभाव डालेगा। घर–परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

क्या करें: समय का सदुपयोग करें।
भाग्यशाली अंक: 7
भाग्यशाली रंग: बैंगनी


🔯 धनु राशिफल (Sagittarius)

आज का दिन: प्रेम और भावनाओं से भरा।
आज आपके रिश्तों में नई शुरुआत या गहराई आएगी। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन बहुत बेहतर रहेगा। किसी नए अवसर की संभावना भी है।

क्या करें: अपने मन की बात साफ़ कहें।
भाग्यशाली अंक: 2
भाग्यशाली रंग: गुलाबी


🔯 मकर राशिफल (Capricorn)

आज का दिन: चुनौतीपूर्ण।
काम और रिश्तों में भ्रम की स्थिति बनी रह सकती है। किसी के साथ बहस करने से आप तनाव में आ सकते हैं। दिन आपके धैर्य की परीक्षा लेगा।

क्या करें: बातचीत में सावधानी रखें।
भाग्यशाली अंक: 11
भाग्यशाली रंग: नेवी ब्लू


🔯 कुंभ राशिफल (Aquarius)

आज का दिन: उतार–चढ़ाव वाला। Aaj Ka Rashifal 4 December 2025
आज निर्णय लेना मुश्किल हो सकता है। मन में चिंता और बेचैनी रहेगी। किसी दोस्त से बात करने पर राहत मिलेगी।

क्या करें: सकारात्मक सोच बनाए रखें।
भाग्यशाली अंक: 3
भाग्यशाली रंग: गहरा हरा


🔯 मीन राशिफल (Pisces)

आज का दिन: बहुत सकारात्मक।
रिश्तों में सामंजस्य रहेगा। दूसरों की मदद करने से संतोष मिलेगा। भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा और घर–परिवार में खुशी का माहौल बनेगा।

क्या करें: रिश्तों में पहल करें।
भाग्यशाली अंक: 8
भाग्यशाली रंग: लाल

रायपुर में हार पचा पाना मुश्किल: कप्तान केएल राहुल बोले—टॉस हारना पड़ा भारी, पुछल्ले बल्लेबाजों पर निकाली भड़ास

रायपुर। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे टीम इंडिया के लिए बेहद निराशाजनक रहा। 358 रन का विशाल स्कोर बनाने के बावजूद भारत यह मैच 6 विकेट से हार गया। इस हार के बाद कप्तान केएल राहुल ने साफ कहा कि “दूसरी पारी में हमारे गेंदबाजों को ओस की वजह से गेंद पकड़ना मुश्किल हो गया। हार को पचा पाना बहुत मुश्किल है।”

टॉस हारने का रोना और गेंदबाजों की मुश्किलें

मैच के बाद राहुल ने कहा कि ओस लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे गेंदबाजों की ग्रिप पर प्रभाव पड़ता है।
राहुल बोले—
“टॉस बहुत बड़ी भूमिका निभाता है और मैं टॉस हारने के लिए खुद को कोस रहा हूं। दूसरी पारी में गेंदबाजी बेहद कठिन थी। अंपायर गेंद बदलने में मददगार रहे, लेकिन हालात चुनौतीपूर्ण थे।”

फील्डिंग में चूक और अतिरिक्त रन पड़े भारी

कप्तान ने फील्डिंग को भी हार की बड़ी वजह बताया। यशस्वी जायसवाल द्वारा एडेन मार्करम का छोड़ा गया कैच टीम को महंगा पड़ा।
राहुल ने माना कि टीम ने विपक्षी को “20-25 अतिरिक्त रन दे दिए, जो मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुए।”

358 रन भी नहीं बचा पाए

विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ के शानदार शतकों की बदौलत भारत ने 358 रन बनाए। राहुल ने भी आधा शतक लगाया।
साउथ अफ्रीका ने जवाब में 4 गेंद शेष रहते 362/6 रन बनाकर मैच जीत लिया। मार्करम ने शतक जड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

राहुल ने कोहली और ऋतुराज की तारीफ की

कप्तान ने कहा—
“ऋतु और विराट को बल्लेबाजी करते देखना शानदार था। ऋतुराज ने जिस तेजी से रन बनाए, उससे हमें अतिरिक्त 20 रन मिले। लेकिन निचला क्रम और योगदान दे सकता था।”

सीरीज निर्णायक मुकाबले में पहुंचेगी

अब तीन मैचों की यह सीरीज 1-1 की बराबरी पर है।
अंतिम व निर्णायक वनडे 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा, जो तय करेगा कि सीरीज किसके नाम जाएगी।

रायपुर: विराट कोहली का धमाका, इंटरनेशनल स्टेडियम में जड़ा शानदार शतक

रायपुर। शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली ने शानदार शतक लगाकर दर्शकों का दिल जीत लिया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे वनडे मुकाबले में कोहली शुरू से ही लय में दिखे और अपने क्लासिक कवर ड्राइव, स्ट्रेट शॉट और बेहतरीन टाइमिंग से मैदान में मौजूद हजारों दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

मैच की शुरुआत में भारत ने कुछ जल्दी विकेट गंवाए, लेकिन कोहली ने एक छोर संभाले रखा। उन्होंने धैर्य और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाते हुए अपने करियर का एक और यादगार शतक पूरा किया। कोहली का यह शतक रायपुर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी त्योहार से कम नहीं रहा—स्टेडियम में “कोहली… कोहली…” की गूंज लगातार सुनाई देती रही।

कोहली के शतक के दम पर भारत ने मजबूत स्कोर खड़ा किया और टीम को लाभदायक स्थिति में पहुंचा दिया। दर्शकों का उत्साह इस कदर था कि कैच से लेकर चौके-छक्के तक हर पल पर तालियों और शोर की गूंज से स्टेडियम गूंज उठा।

स्टेडियम के बाहर भी माहौल बेहद उत्साहपूर्ण रहा। बड़ी संख्या में लोग कोहली के शतक के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ ला रहे हैं।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका का यह मुकाबला रायपुर के लिए ऐतिहासिक बन गया, जहां पहली बार विराट कोहली ने इंटरनेशनल मैच में शतक लगाकर शहर के खेल इतिहास में एक नई कहानी जोड़ दी।

छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बड़ी घोषणाएँ: बिजली बिल में 50% छूट, स्थानीय उद्योगों और रोजगार को बढ़ावा

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य के घरेलू उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए कई अहम निर्णय लिए गए। इनमें बिजली बिल में छूट, स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहन, निजी विश्वविद्यालय कानून संशोधन और रोजगार सुधार शामिल हैं।


🔵 100 नहीं, अब 200 यूनिट तक 50% बिजली बिल छूट — मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत जन अभियान (M-URJA)

राज्य में 1 दिसंबर 2025 से मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत जन अभियान लागू हो गया है। इसके तहत—

✔ 200 यूनिट तक 50% छूट

पहले 100 यूनिट तक मिल रही रियायत अब 200 यूनिट प्रति माह तक लागू होगी।

✔ 400 यूनिट तक उपभोक्ताओं को भी लाभ

200–400 यूनिट खपत वाले 6 लाख उपभोक्ताओं को अगले 1 वर्ष तक

  • 200 यूनिट तक

  • 50% छूट
    दी जाएगी ताकि वे अपने घरों में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर प्लांट लगवा सकें।

✔ कुल 42 लाख उपभोक्ता होंगे लाभान्वित


🔵 पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना – राज्य सरकार दे रही अतिरिक्त सब्सिडी

सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार दे रही है—

  • 1 किलोवॉट पर 15,000 रुपये अतिरिक्त सब्सिडी

  • 2 किलोवॉट या उससे अधिक पर 30,000 रुपये सब्सिडी

इससे उपभोक्ताओं को “हाफ बिजली से फ्री बिजली” की ओर ले जाने का लक्ष्य है।

PM की योजना में बड़ा घोटाला! महासमुंद में जल जीवन मिशन की करोड़ों की टंकियाँ बनी ‘शो-पीस’


🔵 स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा – भंडार क्रय नियमों में संशोधन

कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ भंडार क्रय नियम, 2002 में संशोधन को मंजूरी दी। इससे—

  • क्रय प्रक्रिया सरल होगी

  • पारदर्शिता बढ़ेगी

  • प्रतिस्पर्धा में वृद्धि

  • समय और संसाधनों की बचत


🔵 छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2025 को मंजूरी

निजी विश्वविद्यालयों के संचालन संबंधी नियमों में संशोधन के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी।


🔵 छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना संशोधन विधेयक 2025 को मंजूरी

इस संशोधन से—

  • ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग में सुधार

  • रोजगार के अवसरों में वृद्धि
    की उम्मीद है।

PM की योजना में बड़ा घोटाला! महासमुंद में जल जीवन मिशन की करोड़ों की टंकियाँ बनी ‘शो-पीस’

दिलीप शर्मा, महासमुंद। प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन में महासमुंद जिले में गंभीर लापरवाही और भ्रष्टाचार के मामले सामने आए हैं। करोड़ों की लागत वाली इस योजना पर न प्रशासन गंभीर है और न ही ठेकेदारों पर कोई कड़ी कार्रवाई दिखती है। बागबाहरा ब्लॉक के कई गांवों में बनी पानी टंकियां या तो शो-पीस बनकर रह गई हैं, या फिर लीक हो रही हैं। अनुबंध के अनुसार 9 माह में ग्रामीणों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचना था, लेकिन कई जगह 30 माह बाद भी काम अधूरा है।


महासमुंद जल जीवन मिशन में लापरवाही और भ्रष्टाचार की तस्वीर
बागबाहरा ब्लॉक के गांवों में जल जीवन मिशन की टंकियाँ अधूरी और लीक, ग्रामीणों ने गुणवत्ता पर उठाए सवाल।

सिवनी: 91.52 लाख की टंकी पूरी तरह लिकेज

ग्राम सिवनी में जल जीवन मिशन के तहत 91.52 लाख रुपए स्वीकृत किए गए थे। कार्य ठेकेदार चौहान ड्रिलिंग वर्क्स द्वारा 2 जून 2023 को शुरू हुआ जिसे 9 माह में पूरा होना था।
ग्रामीणों – संतोष कुमार, चैनसिंग साहू, तिलकराम साहू और हेमचंद साहू – का कहना है कि:

  • कई घरों में आज तक प्लेटफॉर्म नहीं बने

  • टंकी में पानी भरते ही पूरा पानी बाहर निकल जाता है

  • एक लीटर पानी भी टंकी में नहीं रुकता

ग्रामीणों ने ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।


महासमुंद जल जीवन मिशन में लापरवाही और भ्रष्टाचार की तस्वीर
महासमुंद में जल जीवन मिशन की अधूरी और लीक पानी टंकियों की स्थिति, ग्रामीणों की शिकायतें और लापरवाही का आरोप

टेमरी: 62.39 लाख की टंकी शो-पीस बनी

ग्राम टेमरी में 2021-22 में 62.39 लाख की लागत में बनाई गई पानी टंकी आज भी केवल शो-पीस बनी हुई है।
ग्रामीण धर्मेंद्र साहू बताते हैं—

  • टंकी में भारी लिकेज

  • बेहद निम्न गुणवत्ता का निर्माण

  • अधिकारी कई बार निरीक्षण करने आए, लेकिन 3 साल बाद भी सुधार नहीं

यह कार्य एसकेएल इंफ्रा द्वारा किया गया है।


करहीडीह: 62.91 लाख खर्च, लेकिन योजना बेकार

करहीडीह: 62.91 लाख खर्च, लेकिन योजना बेकार

ग्राम करहीडीह में ओम कंस्ट्रक्शन द्वारा 2022-23 में 62.91 लाख रुपए खर्च किए गए। ग्रामीणों का आरोप है—

  • काम में भारी भ्रष्टाचार

  • निम्न गुणवत्ता के चलते टंकी शुरू ही नहीं हो पाई

  • प्रशासन और ठेकेदार की मिलीभगत से योजना विफल

ग्रामीण साफ कहते हैं कि योजना का लाभ उन्हें कभी नहीं मिला।


पटपरपाली: 30 माह बाद भी प्लेटफॉर्म तैयार नहीं
पटपरपाली: 30 माह बाद भी प्लेटफॉर्म तैयार नहीं

पटपरपाली: 30 माह बाद भी प्लेटफॉर्म तैयार नहीं

ग्राम पटपरपाली में जल जीवन मिशन योजना की लागत 66.99 लाख है। कार्य चौहान ड्रिलिंग वर्क्स द्वारा किया गया है।
योजना 9 माह में पूरी होनी थी, लेकिन:

  • 30 माह बाद भी घरों में प्लेटफ़ॉर्म तैयार नहीं

  • ठेकेदार के अनुसार—“सबकुछ रेडी है, लेकिन बोर नहीं हुआ है”

  • बोरिंग न होने से टंकी का पानी ग्रामीणों तक पहुंच ही नहीं पा रहा

ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार और जिम्मेदार विभाग एक-दूसरे पर दोष डालते रहते हैं, लेकिन काम आगे नहीं बढ़ता।


निष्कर्ष: लाखों खर्च, लेकिन जनता को लाभ नहीं

जल जीवन मिशन का उद्देश्य हर ग्रामीण घर तक साफ पेयजल पहुंचाना है, लेकिन महासमुंद में यह योजना भ्रष्टाचार, लापरवाही और निम्न गुणवत्ता के कारण पटरी से उतरती दिख रही है।
ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि—

  • दोषी ठेकेदारों पर कार्रवाई हो

  • अधूरे कार्य तुरंत पूरे किए जाएं

  • गुणवत्ता जांच कराई जाए

📞 क्या आपके गांव में भी जल जीवन मिशन या किसी अन्य योजना में ऐसी ही लापरवाही दिख रही है?

हमसे संपर्क करें: 9617341438
आपकी समस्या, आपकी आवाज — हम पहुंचाएंगे जिम्मेदारों तक।

रायपुर में आज भारत और दक्षिण अफ्रीका का महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर श्रृंखला जीत पर

रायपुर। रांची में 17 रनों से रोमांचक जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया आज 1.30 बजे रायपुर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरा वनडे मुकाबला खेलने उतरेगी। भारत इस मैच को जीतकर 2-0 की अजेय बढ़त बनाते हुए सीरीज अपने नाम करना चाहेगा। कप्तान केएल राहुल इस मैच में प्लेइंग XI में बड़े बदलाव की संभावना कम ही रखेंगे।

⭐ फॉर्म में कोहली और रोहित

  • रांची वनडे में विराट कोहली के शानदार शतक और

  • रोहित शर्मा के लगातार तीन अर्धशतक
    ने भारतीय बल्लेबाजी को मजबूती दी है। टीम इसी लय को आज भी जारी रखना चाहेगी।

⭐ प्लेइंग XI में क्या होंगे बदलाव?

कोच गौतम गंभीर प्लेइंग XI को लेकर कोई बड़ा बदलाव करने के मूड में नहीं दिख रहे हैं। हालांकि रोटेशन पॉलिसी के तहत एक-दो बदलाव संभव हैं।

  • वाशिंगटन सुंदर की जगह नीतीश राणा को मौका मिल सकता है।

  • रांची में सुंदर को सिर्फ 3 ओवर गेंदबाजी मिली और बल्ले से भी वे प्रभावित नहीं कर सके।

  • ऋतुराज गायकवाड़ भले ही पहले मैच में 5 रन बनाकर आउट हुए हों, लेकिन उन्हें एक और मौका मिलने की पूरी संभावना है।

  • ऋषभ पंत और तिलक वर्मा अभी भी बेंच पर ही रह सकते हैं।

भारत–दक्षिण अफ्रीका
भारत–दक्षिण अफ्रीका

⭐ गेंदबाजी में भी बड़े बदलाव की संभावना कम

  • अर्शदीप, प्रसिद्ध कृष्णा और राणा पेस अटैक की अगुआई करेंगे।

  • स्पिन विभाग का जिम्मा कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा के कंधों पर रहेगा।

  • अगर टीम अतिरिक्त स्पिनर खिलाने का फैसला लेती है तो प्रसिद्ध कृष्णा को आराम देकर सुंदर को मौका दिया जा सकता है, लेकिन इसकी संभावना कम है।

⭐ रायपुर वनडे का इतिहास

रायपुर में अब तक सिर्फ एक वनडे (21 जनवरी 2023) खेला गया है, जिसमें भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया था। टीम इंडिया इस मैदान पर अपने शानदार रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेगी।

IND vs SA: कहां देखें लाइव मुकाबला

इस रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए दर्शकों के पास टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म दोनों विकल्प मौजूद हैं। मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा। यह प्रसारण हिंदी और अंग्रेजी सहित कई भाषाओं में कमेंट्री के साथ उपलब्ध होगा। इसके अलावा, जो दर्शक मोबाइल पर मैच देखना चाहते हैं, वे जियो+ हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal 3 December 2025: जानें कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए

आज का राशिफल 3 दिसंबर 2025: बुधवार का दिन कई राशियों के लिए सकारात्मक ऊर्जा, रिश्तों में सुधार और नए अवसर लेकर आया है। गणेश जी के अनुसार मेष, मिथुन, सिंह, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ है। वहीं वृषभ, कर्क, कन्या, तुला, मकर और कुंभ राशि वालों को भावनात्मक उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं 12 राशियों का पूरा फल…


मेष राशिफल (Aries)

आज का दिन मेष राशि वालों के लिए बेहद शानदार रहेगा। आत्मविश्वास और ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी और सामाजिक दायरा बढ़ेगा। पुराने तनाव आज खत्म हो सकते हैं। सुलह-समझौते के लिए उपयुक्त दिन।

  • भाग्यशाली अंक: 9

  • भाग्यशाली रंग: काला


वृषभ राशिफल (Taurus)

आज वृषभ राशि के जातकों को भावनात्मक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। मन में थोड़ी बेचैनी और हल्का तनाव रह सकता है। रिश्तों में गलतफहमियों से बचें और किसी भी निर्णय में जल्दबाज़ी न करें।

  • भाग्यशाली अंक: 4

  • भाग्यशाली रंग: आसमानी नीला


मिथुन राशिफल (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद सकारात्मक है। संचार क्षमता बढ़ेगी और नए दोस्त बनने के योग हैं। सामाजिक मेलजोल बढ़ेगा और रिश्तों में सद्भाव आएगा। परिवार संग अच्छा समय बीतेगा।

  • भाग्यशाली अंक: 7

  • भाग्यशाली रंग: बैंगनी


कर्क राशिफल (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। परिवार या दोस्ती में छोटी-मोटी गलतफहमियां तनाव पैदा कर सकती हैं। संयम और धैर्य बनाए रखें। भावनाओं को नियंत्रित रखना जरूरी है।

  • भाग्यशाली अंक: 2

  • भाग्यशाली रंग: गुलाबी


सिंह राशिफल (Leo)

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन उत्साह और नए अवसर लेकर आया है। रिश्तों में सुधार होगा और आपकी बातों का प्रभाव बढ़ेगा। नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी और मन में सकारात्मकता बनी रहेगी।

  • भाग्यशाली अंक: 11

  • भाग्यशाली रंग: नेवी ब्लू


कन्या राशिफल (Virgo)

कन्या राशि वालों को आज थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र हो या पारिवारिक जीवन — तनाव की स्थिति बन सकती है। रिश्तों में सावधानी रखें और किसी भी काम में जल्दबाज़ी न करें।

  • भाग्यशाली अंक: 3

  • भाग्यशाली रंग: गहरा हरा


तुला राशिफल (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए दिन मिला-जुला है। मानसिक उलझन और भावनात्मक उतार-चढ़ाव रह सकते हैं। रिश्तों में संयम रखें और खुद को शांत रखें। धैर्य के साथ आगे बढ़ने पर हालात सुधरेंगे।

  • भाग्यशाली अंक: 8

  • भाग्यशाली रंग: लाल


वृश्चिक राशिफल (Scorpio)

आज वृश्चिक राशि वाले प्रेम और रिश्तों में बेहतरीन समय बिताएंगे। सकारात्मक ऊर्जा आपको मजबूत बनाएगी। पति-पत्नी में प्यार बढ़ेगा और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

  • भाग्यशाली अंक: 15

  • भाग्यशाली रंग: सफ़ेद


धनु राशिफल (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन प्रेरणादायक रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और समूह कार्यों में सफलता मिलेगी। आपसी सहयोग और संवाद से रिश्ते मजबूत होंगे। आध्यात्मिक रूप से भी मन शांत रहेगा।

  • भाग्यशाली अंक: 6

  • भाग्यशाली रंग: पीला


मकर राशिफल (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए आज कुछ चुनौतियाँ सामने आ सकती हैं। मानसिक तनाव बढ़ सकता है और रिश्तों में उलझनें हो सकती हैं। शांत रहें और अपने करीबियों से खुलकर बात करें।

  • भाग्यशाली अंक: 5

  • भाग्यशाली रंग: नारंगी


कुंभ राशिफल (Aquarius)

कुंभ राशि वाले आज भावनात्मक रूप से थोड़ा अस्थिर महसूस कर सकते हैं। दोस्ती और रिश्तों में मतभेद की स्थिति बन सकती है। धैर्य रखें और किसी भी मुद्दे पर जल्द प्रतिक्रिया न दें।

  • भाग्यशाली अंक: 10

  • भाग्यशाली रंग: नीला


मीन राशिफल (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ है। रिश्तों में प्रेम, सामंजस्य और सकारात्मकता बनी रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा और नई योजनाएँ सफल होंगी। रचनात्मकता बढ़ेगी और मन प्रसन्न रहेगा।

  • भाग्यशाली अंक: 1

  • भाग्यशाली रंग: हरा

Aaj Ka Rashifal 2 December 2025: आज मेष को अकेलापन, वृषभ को खुशियां, मिथुन-कन्या के लिए चुनौतीपूर्ण दिन

आज का राशिफल (2 दिसंबर 2025): भगवान गणेश जी के अनुसार आज का दिन 12 राशियों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आया है। कुछ राशि वालों को रिश्तों में तालमेल बैठाना होगा तो कुछ को नई खुशियां मिलने वाली हैं। आइए जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल—


🌟 मेष राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन चुनौतीपूर्ण और भावनात्मक रूप से भारी हो सकता है।

  • रिश्तों में तनाव और गलतफहमी बढ़ सकती है।

  • परिवार या दोस्तों के साथ मतभेद हो सकते हैं।

  • अकेलेपन का एहसास होगा, इसलिए मानसिक संतुलन जरूरी है।

  • दूसरों को जवाब देते समय संयम रखें।

सलाह: भावनात्मक निर्णय न लें, शांत रहें।
भाग्यशाली अंक: 4
भाग्यशाली रंग: आसमानी नीला


🌟 वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज वृषभ राशि का दिन बेहद सकारात्मक रहेगा।

  • मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

  • रिश्तों में मिठास और समझ बढ़ेगी।

  • नई दोस्ती या संबंध की शुरुआत के लिए शुभ समय।

  • सामाजिक सम्मान में वृद्धि।

सलाह: भावनाओं को खुलकर व्यक्त करें, दिन आनंदमय बीतेगा।
भाग्यशाली अंक: 7
भाग्यशाली रंग: बैंगनी


🌟 मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope Today)

दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

  • परिवार और दोस्तों के साथ तनाव हो सकता है।

  • अपनी बात रखने में कठिनाई महसूस होगी।

  • अलग-थलग महसूस कर सकते हैं, लेकिन यह अस्थायी समय है।

  • बातचीत और धैर्य से रिश्ते सुधरेंगे।

सलाह: विवादों से बचें और शांति से बात करें।
भाग्यशाली अंक: 2
भाग्यशाली रंग: गुलाबी


🌟 कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Today)

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन खास और शुभ।

  • भावनात्मक गहराई रिश्तों में मजबूती लाएगी।

  • सामाजिक संबंध बेहतर होंगे।

  • नए रिश्ते और प्रेम की संभावना है।

  • परिवार के साथ समय सुखद रहेगा।

सलाह: दिल की बात खुलकर कहें, सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली अंक: 11
भाग्यशाली रंग: नेवी ब्लू


🌟 सिंह राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

  • रिश्तों में भावनात्मक उतार-चढ़ाव।

  • धैर्य रखें और परिवार/साथी की बात समझें।

  • संवाद बढ़ाने से स्थितियां सुधरेंगी।

  • कठिनाई से सीख मिलेगी और संबंध मजबूत होंगे।

सलाह: भावनाओं में बहकर गलतफ़हमी न करें।
भाग्यशाली अंक: 3
भाग्यशाली रंग: गहरा हरा


🌟 कन्या राशिफल (Virgo Horoscope Today)

दिन चुनौतियों और संवेदनशीलता से भरा हो सकता है।

  • निकट संबंधों में थोड़ी दूरी या तनाव संभव।

  • संवाद में सावधानी और धैर्य जरूरी।

  • दोस्तों/समुदाय से जुड़े मामलों में असहजता।

  • समझदारी और शांत व्यवहार से हालात बेहतर होंगे।

सलाह: जल्दबाजी न करें, रिश्तों में धैर्य रखें।
भाग्यशाली अंक: 8
भाग्यशाली रंग: लाल


🌟 तुला राशिफल (Libra Horoscope Today)

तुला वालों के लिए दिन बहुत ही शुभ और ऊर्जावान।

  • रिश्तों में मधुरता और समझ बढ़ेगी।

  • संवाद कौशल शानदार रहेगा।

  • नए संपर्क और दोस्ती बनने की संभावना।

  • सामाजिक कार्यक्रमों में लाभ मिलेगा।

सलाह: किसी पुराने मतभेद को आज सुलझा लें।
भाग्यशाली अंक: 15
भाग्यशाली रंग: सफ़ेद


🌟 वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा।

  • किसी खास के साथ समय बिताकर मन खुश रहेगा।

  • कार्यस्थल पर सहयोग और सम्मान मिलेगा।

  • रिश्तों में नई ताज़गी आएगी।

  • दिल की बात कहना आसान लगेगा।

सलाह: छोटी खुशियों की कद्र करें।
भाग्यशाली अंक: 6
भाग्यशाली रंग: पीला


🌟 धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज कुछ अंदरूनी संघर्ष हो सकते हैं।

  • मानसिक बेचैनी और भावनात्मक उतार-चढ़ाव।

  • रिश्तों में उलझन और गलतफहमी संभव।

  • धैर्य रखें और बातचीत से समाधान खोजें।

  • यह समय आपको मजबूत बनाएगा।

सलाह: नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें।
भाग्यशाली अंक: 5
भाग्यशाली रंग: नारंगी


🌟 मकर राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

दिन थोड़ा कठिन हो सकता है।

  • गलतफहमी और संवादहीनता बढ़ सकती है।

  • भावनाओं पर नियंत्रण जरूरी।

  • परिवार/साथी के साथ खुलकर बात करें।

  • ध्यान और शांत गतिविधियां मानसिक शांति देंगी।

सलाह: किसी बात को मन में न रखें, बातचीत करें।
भाग्यशाली अंक: 10
भाग्यशाली रंग: नीला


🌟 कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

कुंभ राशि के लिए आज बहुत ही शुभ और रचनात्मक दिन।

  • सकारात्मकता और संतुष्टि का अनुभव।

  • नए अवसर प्राप्त होंगे।

  • सामाजिक मेलजोल से लाभ।

  • संचार कौशल मजबूत रहेगा।

  • प्रियजनों के साथ समय अच्छा बीतेगा।

सलाह: नई योजनाएं शुरू करने के लिए सही समय।
भाग्यशाली अंक: 1
भाग्यशाली रंग: हरा


🌟 मीन राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज मीन राशि वालों का दिन बेहद अनुकूल।

  • मानसिक शांति और भावनात्मक संतुलन।

  • रिश्तों में गहराई और विश्वास बढ़ेगा।

  • अंतर्ज्ञान तेज रहेगा।

  • किसी समस्या का समाधान आसानी से मिलेगा।

  • रचनात्मकता चरम पर रहेगी।

सलाह: अपनी बात खुलकर कहें, रिश्ते और मजबूत होंगे।
भाग्यशाली अंक: 9
भाग्यशाली रंग: काला

500 किमी से ज्यादा रेंज! Maruti Suzuki की पहली इलेक्ट्रिक SUV ‘e-Vitara’ लॉन्च के लिए तैयार, फीचर्स और पावर शानदार

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki कल यानी मंगलवार (2 दिसंबर 2025) को अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV Maruti Suzuki e-Vitara को भारत में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी के लिए यह एक बड़ा माइलस्टोन माना जा रहा है, क्योंकि पहली बार मारुति इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में कदम रखने वाली है। इस मॉडल का प्रोडक्शन पहले ही शुरू हो चुका है और इसे भारत के साथ ग्लोबल मार्केट में भी बेचा जाएगा।


क्या है नई e-Vitara की खासियत?

मारुति ने अपनी इस इलेक्ट्रिक SUV को एक मॉडर्न और हाईटेक डिजाइन में तैयार किया है। इसमें कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं—

  • डुअल स्क्रीन सेटअप और नया ऑपरेटिंग सिस्टम

  • स्प्लिट-फोल्डिंग सीटें

  • एडजस्टेबल हेडरेस्ट

  • तीन-पॉइंट सीट बेल्ट

  • ISOFIX चाइल्ड सेफ्टी माउंट

  • ऑटो होल्ड

  • इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक

  • हिल डिसेंट कंट्रोल

  • ट्रेल ड्राइव मोड

  • वायरलेस फोन चार्जर

  • साइड व कर्टेन एयरबैग

  • हीटेड ORVM

  • लेवल-2 ADAS सेफ्टी फीचर्स


पावर और बैटरी विकल्प

मारुति e-Vitara दो बैटरी पैक विकल्पों में आएगी:

  1. 49 kWh बैटरी पैक

    • पावर: 144 HP

    • टॉर्क: 189 Nm

  2. 61 kWh बैटरी पैक

    • पावर: 174 HP

    • टॉर्क: 189 Nm

कंपनी का दावा है कि बड़ी बैटरी वाले वेरिएंट में यह SUV 500 km से ज्यादा की ड्राइविंग रेंज दे सकती है।


डिजाइन और इंटीरियर

SUV में डुअल-टोन इंटीरियर, नया डैशबोर्ड लेआउट और 10.25 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम दिया गया है।
सुरक्षा के लिए इसमें 7 एयरबैग, ADAS फीचर और कई ड्राइविंग असिस्ट सिस्टम शामिल हैं।


Maruti Suzuki e-Vitara: डायमेंशन्स

  • लंबाई: 4,275 mm

  • चौड़ाई: 1,800 mm

  • ऊंचाई: 1,635 mm

  • व्हीलबेस: 2,700 mm

  • ग्राउंड क्लीयरेंस: 180 mm

  • वजन: 1,702 से 1,899 kg (वेरिएंट के अनुसार)


कीमत और मुकाबला

मारुति e-Vitara की शुरुआती कीमत लगभग 17 लाख रुपये होने की उम्मीद है।
लॉन्च के बाद इसका सीधा मुकाबला Hyundai Creta EV, Tata Curvv EV और MG ZS EV जैसे मॉडलों से होगा।