बागबाहरा घर के रसोई में घुसा भालू, पी गया एक टिन तेल!

महासमुंद। बागबाहरा ब्लॉक के पटपरपाली हाइवे किनारे स्थित एक घर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सुबह-सुबह भालू रसोई में घुस गया। परिवार के लोग चाय बना रहे थे, तभी कमरे से आवाज सुनाई दी। देखने पहुंचे तो भालू उनकी ओर बढ़ने लगा।

परिजनों ने फौरन दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही फॉरेस्ट टीम मौके पर पहुंची, दरवाजा खोला और कुछ देर बाद भालू बिना किसी को नुकसान पहुंचाए बाहर निकल गया। परिवार के अनुसार, रसोई में रखे एक टिन तेल को भालू पी गया, जिससे घरवालों में दहशत फैल गई।

2 घंटे तक रसोई में घुसा रहा भालू

रसोई में करीब 2 घंटे तक भालू फंसा रहा और इस दौरान उसने कीचन को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया। परिवार वालों ने बताया कि रसोई में दो टिन तेल रखे थे, जिनमें से एक टिन को तोड़कर भालू ने पी लिया। भालू के बाहर निकलने के बाद पूरा रसोई बिखरा पड़ा था और चारों तरफ तेल फैला हुआ था।

वन विभाग की अपील:

ग्रामीण क्षेत्रों में वन्यजीवों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए लोगों से अपील की गई है कि ऐसे हालात में घबराएं नहीं, तुरंत वन विभाग को सूचना दें।

यहां देखें वीडियो

6 नवंबर 2025 का राशिफल: मेष से मीन तक जानिए आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, कौन रहेगा सतर्क

आज का दिन कई राशियों के लिए सौभाग्य और सफलता लेकर आया है, तो कुछ लोगों को संभलकर चलने की सलाह दी जा रही है। सितारों की चाल के अनुसार आज धन, स्वास्थ्य, प्रेम और करियर में किस राशि का क्या रहेगा हाल—जानिए मेष से मीन राशि तक का सटीक दैनिक राशिफल, शुभ अंक और शुभ रंग के साथ।

♈ मेष राशि (Aries)

आज का राशिफल:
धन-धान्य में वृद्धि के योग हैं। संतान की संगति पर ध्यान दें। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। परिवार में कोई पुरानी समस्या दोबारा सिर उठा सकती है, लेकिन आप उसे सुलझा लेंगे।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: लाल


♉ वृष राशि (Taurus)

आज का राशिफल:
ऊर्जावान दिन रहेगा। किसी के प्रति ईर्ष्या भावना न रखें। सकारात्मक सोच से मित्रता बढ़ेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से जीवन में प्रगति होगी।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: हरा


♊ मिथुन राशि (Gemini)

आज का राशिफल:
सेहत कमजोर रहेगी, आंखों की समस्या परेशान कर सकती है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। संतान की शिक्षा पर धन व्यय होगा। कोई मित्र उपहार दे सकता है।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: पीला


♋ कर्क राशि (Cancer)

आज का राशिफल:
आय में वृद्धि होगी। पुराने काम से लाभ मिलेगा। आलस्य और लापरवाही से बचें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हर्षित करेगी।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: सफेद


♌ सिंह राशि (Leo)

आज का राशिफल:
रुके हुए काम पूरे होंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिलेगी। पिता से मतभेद संभव, धैर्य रखें। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: सुनहरा


♍ कन्या राशि (Virgo)

आज का राशिफल:
भाग्य आपका साथ देगा। करियर और रोजगार के क्षेत्र में प्रगति होगी। सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: आसमानी


♎ तुला राशि (Libra)

आज का राशिफल:
व्यवसाय में सुधार होगा। किसी पुराने राज का खुलासा हो सकता है। विरोधियों से सतर्क रहें। जीवनसाथी से कहासुनी संभव, पर आपसी समझ से मामला सुलझ जाएगा।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: गुलाबी


♏ वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज का राशिफल:
नई नौकरी या अवसर मिलने की संभावना है। खोई वस्तु मिल सकती है। कुछ लोग मित्र बनकर शत्रुता दिखा सकते हैं, सतर्क रहें।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: मरून


♐ धनु राशि (Sagittarius)

आज का राशिफल:
धन फंस सकता है, सोच-समझकर निवेश करें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए शुभ समाचार मिलेगा।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: पीला


♑ मकर राशि (Capricorn)

आज का राशिफल:
नए कार्यों से पहचान बनेगी। राजनीति व सामाजिक क्षेत्र में उन्नति होगी। भावुक होकर निर्णय न लें। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: ग्रे


♒ कुंभ राशि (Aquarius)

आज का राशिफल:
नए मकान या दुकान की खरीदारी संभव। घर में नया मेहमान आ सकता है। कोर्ट मामलों में उलझनें रहेंगी, धन से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लें।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: नीला


♓ मीन राशि (Pisces)

आज का राशिफल:
हौसले से भरा दिन रहेगा। नेत्र संबंधी परेशानी संभव। परिवारिक तनाव रहेगा, लेकिन पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: बैंगनी

महासमुंद में श्रम विभाग की बड़ी कार्रवाई: मजदूरों के अवैध पलायन पर रोक, ठेकेदारों पर FIR और लाइसेंस रद्द करने की तैयारी

महासमुंद। जिले के पिथौरा क्षेत्र में श्रम विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मजदूरों के अवैध पलायन को रोका है। सूत्रों के अनुसार, मजदूरों को ठेकेदारों के माध्यम से राज्य के बाहर भेजा जा रहा था। विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मजदूरों से पूछताछ की और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।

जांच में सामने आए नाम

विभागीय सूत्रों ने बताया कि मजदूरों का पलायन नंदू मोहंती ठेकेदार के माध्यम से कराया जा रहा था। इसके अलावा, तेजराम पटेल और अनिल सोई नामक व्यक्ति भी छोटे-छोटे खेपों में मजदूरों को बाहर भेजने में शामिल बताए गए हैं। सभी मजदूर पिथौरा क्षेत्र के मुढ़ीपार गांव के रहने वाले हैं। फिलहाल पंचनामा की कार्रवाई जारी है।

महासमुंद में भट्ठा दलालों की बढ़ती सक्रियता: पलायन रोकने में शासन-प्रशासन असफल

लाइसेंस निरस्तीकरण और FIR की तैयारी

श्रम पदाधिकारी कार्यालय, जिला महासमुंद द्वारा नंदू मोहंती को पूर्व में जारी दो अंतरराज्यीय प्रवासी कर्मकार अनुज्ञा पत्र (लाइसेंस) — क्रमांक MSD/2021/63802021410 और MSD/2021/ 65502021398   को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया था। उन्हें 3 दिवस के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन विभाग के अनुसार अब तक कोई उत्तर प्राप्त नहीं हुआ है। इस स्थिति में अब लाइसेंस निरस्त करने और FIR दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

महासमुंद। जिले के पिथौरा क्षेत्र में श्रम विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मजदूरों के अवैध पलायन को रोका है।
मजदूरों के अवैध पलायन

आधिकारिक पत्र और सोशल मीडिया पर चर्चा

श्रम पदाधिकारी, जिला महासमुंद द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट उल्लेख है कि अनुज्ञा की अवधि समाप्त होने के बाद नवीनीकरण नहीं कराया गया, और इसके बावजूद मजदूरों का पलायन कराया गया। विभाग इसे श्रम कानून का गंभीर उल्लंघन मानते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। इस दस्तावेज़ और जानकारी को लेकर मामला प्रशासनिक और मीडिया ग्रुपों में वायरल हो गया है।

विभागीय सूत्रों का कहना है कि मामले में आधिकारिक पुष्टि और कार्रवाई का नोटिस जल्द जारी किया जाएगा।  (सूत्रों के हवाले से खबर) जैसे ही श्रम विभाग या जिला प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान सामने आएगा, अपडेट प्रकाशित की जाएगी।

बिलासपुर ट्रेन हादसे में होनहार छात्रा प्रिया की मौत, गांव में पसरा मातम, हर आंख नम हुई

बिलासपुर रेल हादसे में गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी की छात्रा प्रिया चंद्रा की मौत हो गई। 22 वर्षीय प्रिया चांपा से बिलासपुर जा रही थी, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। पूरे गांव में शोक की लहर है।

छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बिलासपुर रेल हादसे में 22 वर्षीय प्रिया चंद्रा, जो गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी, बिलासपुर में पढ़ाई कर रही थीं, अपनी जान गंवा बैठीं। जानकारी के अनुसार, प्रिया चांपा स्टेशन से ट्रेन में सवार होकर बिलासपुर जा रही थीं। रास्ते में हुए इस भयानक हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

गांव में पसरा मातम

प्रिया चंद्रा जैजैपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के बेहराडीह गांव की निवासी थीं। वे अपने परिवार और गांव के लिए गर्व का कारण थीं। उच्च शिक्षा लेकर कुछ बड़ा करने का सपना देख रही थीं, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

हादसे की खबर मिलते ही बेहराडीह गांव में मातम पसर गया। हर किसी की आंखें नम हैं। युवती के शव को एम्बुलेंस से गांव लाया गया, जहां कुछ देर में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत

बिलासपुर के लालखदान क्षेत्र के पास गतौरा स्टेशन के नजदीक मंगलवार को एक बड़ा रेल हादसा हुआ। सवारी से भरी मेमू ट्रेन मालगाड़ी से टकरा गई, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 13 यात्री घायल हैं।

आईजी संजय शुक्ला ने मृतकों और घायलों की पुष्टि की है। हादसे में मेमू ट्रेन के लोको पायलट विधा सागर की मौत हो गई, जबकि सहायक लोको पायलट गंभीर रूप से घायल हैं।

राहत और बचाव कार्य जारी

टक्कर इतनी तेज थी कि ओवरहेड वायर और सिग्नल सिस्टम बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। रेलवे और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। रेस्क्यू और मेडिकल यूनिट्स लगातार काम में जुटी हैं। आसपास के अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है। हादसे के चलते बिलासपुर-कटनी रेलखंड पर परिचालन ठप हो गया है। कई ट्रेनों को रद्द या डायवर्ट किया गया है। तकनीकी टीम ट्रैक को दुरुस्त करने में जुटी है।

कौन है यह मिस्ट्री गर्ल, जिसकी तस्वीर ढूंढ लाए राहुल गांधी, ‘हरियाणा चुनाव में 22 बार दिया वोट’

नई दिल्ली/चंडीगढ़। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि हाल ही में संपन्न हुए चुनावों में बड़े पैमाने पर वोट चोरी (Voter Fraud) हुई है।

राहुल गांधी ने अपने पास मौजूद कथित ‘H फाइल्स’ (H Files) का हवाला देते हुए एक मिस्ट्री गर्ल (Mystery Girl) की तस्वीर दिखाई। उन्होंने कहा कि इस एक महिला ने हरियाणा में 22 बार वोट डाला।

राहुल गांधी के अनुसार, कुछ बूथों पर इसी महिला की तस्वीर सीमा, सरस्वती, विमला जैसे कई नामों पर दर्ज थी। जब उनकी टीम ने इस फोटो की जांच की तो पता चला कि यह ब्राज़ील की एक मॉडल की स्टॉक फोटो है — यानी यह असली मतदाता की नहीं, बल्कि इंटरनेट से ली गई तस्वीर थी।

राहुल गांधी ने कहा,

“हमारे पास पुख्ता सबूत हैं कि हरियाणा में 25 लाख वोट फर्जी थे। इसका मतलब है कि हर आठ में से एक वोट फर्जी था। कांग्रेस सिर्फ 25,000 वोटों से हारी, जबकि जनता ने हमें जीत दिलाई थी।”

राहुल गांधी ने यह भी कहा कि उनकी टीम ने 10 से अधिक बूथों पर एक ही महिला की तस्वीर अलग-अलग नामों के साथ पाई। उन्होंने इसे लोकतंत्र के साथ धोखा बताया और चुनाव आयोग से इस मामले में कार्रवाई की मांग की।

राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि,

“हम इस खेल का पर्दाफाश करेंगे। यह सिर्फ हरियाणा की बात नहीं है, बल्कि देशभर में लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।”

राहुल गांधी ने 1 सितंबर को पहले ही कहा था कि वह जल्द ही बीजेपी के खिलाफ ‘हाइड्रोजन बम’ फोड़ेंगे। उन्होंने कहा था कि जो अब सामने आ रहा है, वह पहले दिखाए गए “एटम बम” से भी बड़ा खुलासा है।

राहुल गांधी ने फोड़ा ‘हाइड्रोजन बम’: हरियाणा विधानसभा चुनाव में 25 लाख वोट चोरी का दावा

राहुल गांधी ने फोड़ा ‘हाइड्रोजन बम’: हरियाणा विधानसभा चुनाव में 25 लाख वोट चोरी का दावा

नई दिल्ली/चंडीगढ़। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में 25 लाख वोटों की चोरी हुई है। राहुल ने कहा कि कांग्रेस की जीत को साजिशन हार में बदला गया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने कहा—

“मैं जो बोल रहा हूं, वो 100 प्रतिशत सच है। हरियाणा में कांग्रेस को जीत मिलनी चाहिए थी, लेकिन वोट चोरी कराई गई। पहली बार राज्य के इतिहास में पोस्टल बैलट के नतीजे फाइनल नतीजों से अलग रहे।”

उन्होंने बताया कि एक ब्राजीलियन मॉडल महिला ने हरियाणा में 22 बार वोट डाला। उस महिला ने अलग-अलग नामों — स्वीटी, रश्मि, विमला और सुनीता — से वोट किया। राहुल ने कहा कि इस तरह के फर्जी वोटों की संख्या लगभग 25 लाख है, जबकि कांग्रेस महज 22 हजार वोटों से हारी थी।

फिर बोले बृहस्पति सिंह: कहा – कांग्रेस को बीजेपी नहीं, गुटबाजी हराती है; निपटो-निपटाओ का खेल बंद हुआ तो सत्ता में वापसी तय

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह के बयान ने हलचल मचा दी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और रामानुजगंज विधानसभा सीट के पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह ने अपनी ही पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा है कि — कांग्रेस कभी बीजेपी से नहीं हारती, बल्कि गुटबाजी से हारती है।

उन्होंने कहा कि अगर पार्टी के अंदर “निपटो-निपटाओ” की राजनीति बंद हो जाए, तो कांग्रेस तुरंत सत्ता में वापस लौट सकती है। बृहस्पति सिंह के मुताबिक, “पार्टी के कुछ नेता अपने ही सहयोगियों को निपटाने में लगे रहते हैं। जब तक यह प्रवृत्ति खत्म नहीं होगी, तब तक कांग्रेस के लिए सत्ता में वापसी मुश्किल है।”


टीएस सिंहदेव की मानसिकता सरगुजा तक सीमित – बृहस्पति सिंह

अपने बयान में उन्होंने टीएस सिंहदेव पर भी निशाना साधा। सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने जब पूछा था कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सत्ता में क्यों नहीं लौट रही, तो मैंने कहा था — “आप यहां के वरिष्ठ नेताओं को ठीक कर दीजिए। निपटो-निपटाओ की राजनीति खत्म कर दीजिए, सरकार अपने आप बन जाएगी।”
उन्होंने कहा कि टीएस सिंहदेव अच्छे नेता हैं, लेकिन उनकी मानसिकता सरगुजा संभाग तक सीमित है।


कांग्रेस में अंदरूनी कलह पर फिर से सुलगी सियासत

बृहस्पति सिंह के इस बयान से छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अंदर एक बार फिर हलचल मच गई है। कई नेता इसे पार्टी अनुशासन का उल्लंघन बता रहे हैं, तो कुछ इसे “कटु लेकिन सच्चाई” मान रहे हैं।


कौन हैं बृहस्पति सिंह, जिनके बयानों से बार-बार सुलगती है सियासत

बृहस्पति सिंह कांग्रेस के दिग्गज और विवादित नेताओं में से एक माने जाते हैं। वे रामानुजगंज विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं।
अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहे बृहस्पति सिंह का पार्टी नेताओं — खासकर टीएस सिंहदेव से टकराव जगजाहिर है।

साल 2021 में उनके काफिले पर हुए कथित हमले के बाद उन्होंने खुलकर सिंहदेव पर आरोप लगाए थे कि यह हमला उन्हीं के इशारे पर हुआ।
वहीं 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले भी बृहस्पति सिंह ने कई विवादित बयान दिए, जिसके चलते पार्टी ने उनका टिकट काट दिया था।

यहां देखें वीडियो

छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड: निकाल लें रजाई-कंबल, तीन दिन बाद गिरेगा तापमान


पुराने विवाद और बयानबाजी

  • बृहस्पति सिंह ने एक बार कहा था कि “कुमारी शैलजा हीरोइन की तरह फोटो खिंचवाती रहीं और सिंहदेव ड्राइवर बने रहे।”

  • उन्होंने यह भी कहा था कि “भाजपा को टीएस सिंहदेव को राज्यपाल बना देना चाहिए।”

  • कांग्रेस प्रत्याशी अजय तिर्की ने भी उन्हें हार की वजह बताते हुए कहा था कि उन्होंने “पार्टी के खिलाफ जाकर बीजेपी प्रत्याशी के लिए प्रचार किया।”

रेल हादसे ने किया इंसानियत को शर्मसार, राहत कार्य के बीच लूटपाट की घटनाएं उजागर

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हुए भीषण रेल हादसे ने जहां पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है, वहीं इंसानियत को शर्मसार करने वाली तस्वीरें भी सामने आई हैं। हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। राहत एवं बचाव दल दिन-रात एक कर मलबे से घायलों को बाहर निकालने में जुटे रहे, लेकिन इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने मौके का फायदा उठाकर लूटपाट और चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार, घायलों और मृतकों के मोबाइल फोन, बैग, पैसे और जेवरात चोरी कर लिए गए। एक महिला यात्री के गले से मंगलसूत्र और सोने के आभूषण तक उतार लिए गए थे। इस अमानवीय हरकत से परिजनों में भारी आक्रोश है।

मदद के बहाने लूट की वारदात

सूत्रों के मुताबिक, कई लोग राहत कार्य का हिस्सा बनकर घटनास्थल पर पहुंचे थे, लेकिन उन्होंने मदद के बजाय घायलों के सामान पर हाथ साफ किया। एक मृत महिला के मोबाइल फोन को एक अज्ञात महिला द्वारा उठाकर ले जाने की शिकायत परिजनों ने की है।

मृत महिला के परिजनों ने बताया कि उन्होंने हादसे की जानकारी मिलने के बाद बार-बार फोन मिलाने की कोशिश की, लेकिन जवाब नहीं मिला। जब अंततः एक महिला ने फोन उठाया तो उसने कहा कि “यह मोबाइल उन्हें पड़ा हुआ मिला है और अब वे इसे वापस नहीं करेंगी।” जब परिजनों ने जानकारी मांगने की कोशिश की, तो उस महिला ने गाली-गलौज कर दी।

पुलिस ने शुरू की जांच

इस पूरे मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल पर मौजूद लोगों की पहचान की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रेल हादसे में 11 की मौत, बच्चा गंभीर

हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत और दर्जनों यात्रियों के घायल होने की पुष्टि हुई है। घायलों में 2 साल का बच्चा हरीश यादव भी शामिल है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उसकी मां की मौके पर ही मौत हो गई थी। राहत दल और एनडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर अब भी राहत कार्य में जुटी हुई हैं।

Bilaspur Train Accident : लोको पायलट समेत 11 की मौत, 10 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Bilaspur Train Accident Missing: हादसे में लापता हुई छात्रा, परिवार की पुकार – “प्रिया, तुम कहां हो?”

बिलासपुर के पास बड़ा रेल हादसा: मालगाड़ी में जा चढ़ी मेमू पैसेंजर ट्रेन, मची चीख-पुकार

छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड: निकाल लें रजाई-कंबल, तीन दिन बाद गिरेगा तापमान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब नवंबर की ठंड महसूस होने लगी है। वातावरण में मौजूद नमी में कमी आने के कारण रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की संभावना है।

राजधानी रायपुर में पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं प्रदेश में सबसे अधिक ठंड अंबिकापुर में दर्ज की गई, जहां रात का पारा 12.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके विपरीत, जगदलपुर में दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों तक उत्तरी, मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके बाद ठंडी हवाओं के असर से तापमान में गिरावट दर्ज होगी।

राजधानी रायपुर में आज आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। दिन का तापमान 31 डिग्री और रात का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिन में हल्की धूप परेशान कर सकती है, लेकिन रात में ठंडक बढ़ने के संकेत साफ नजर आने लगे हैं।

मौसम विभाग की सलाह: अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट के साथ सर्दी का असर बढ़ सकता है, ऐसे में लोग अब रजाई-कंबल निकाल लें और ठंड से बचाव के इंतजाम शुरू कर दें।

Bilaspur Train Accident : लोको पायलट समेत 11 की मौत, 10 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

बिलासपुर Bilaspur Train Accident। बिलासपुर और गतौरा स्टेशन के बीच मंगलवार देर शाम एक भीषण ट्रेन हादसा हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। इस हादसे में अब तक लोको पायलट समेत 11 यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। राहत और बचाव कार्य करीब 10 घंटे तक चला।

कैसे हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि MEMU ट्रेन और मालगाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिससे ट्रेन के डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और रातभर यात्रियों की चीख-पुकार गूंजती रही।

अंधेरे में मलबे के बीच फंसे लोग मदद के लिए पुकारते रहे। राहत कार्य के लिए NDRF, SDRF और स्थानीय पुलिस टीमों को तुरंत मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने पूरी रात रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

10 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

लगातार 10 घंटे चले इस अभियान में कई लोगों को सुरक्षित निकाला गया, जबकि धीरे-धीरे शवों को मलबे से बाहर निकाला गया। हादसे में ट्रेन के लोको पायलट की भी मौत हो गई, जो घटना की गंभीरता को दर्शाता है।

लापता छात्रा प्रिया चंद्रा का कोई सुराग नहीं

Bilaspur Train Accident हादसे में गुरुघासीदास यूनिवर्सिटी की छात्रा प्रिया चंद्रा अभी तक लापता हैं। वह चाम्पा से ट्रेन में सवार हुई थीं और बिलासपुर लौट रही थीं। प्रिया सक्ती जिले के जैजैपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बहेराडीह की रहने वाली हैं।
परिजन बिलासपुर पहुंचकर अस्पतालों और राहत केंद्रों में उनकी तलाश कर रहे हैं।

एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है — शीला यादव, अर्जुन यादव और मानवती यादव। इनके शव सिम्स अस्पताल की मरचुरी में रखे गए हैं।

इन ट्रेनों को किया गया रद्द

रेल प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया है —

  • 68721 (R-DGG) – JCO: 04.11.2025

  • 68723 (DGG-G) – JCO: 04.11.2025

  • 68724 (G-R) – JCO: 05.11.2025

सरकार और रेल प्रशासन ने जताया दुख

Bilaspur Train Accident राज्य सरकार और रेल विभाग ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों के लिए मुआवज़े की घोषणा की है। फिलहाल ट्रैक से मलबा हटाने और ट्रेन संचालन बहाल करने का काम जारी है।