समय से पहले होगी मानसून की एंट्री, बदला मौसम? जानें IMD की भविष्यवाणी, झारखंड और छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा की चेतावनी

0
समय से पहले होगी मानसून की एंट्री
समय से पहले होगी मानसून की एंट्री Weather Alert

मानसून की एंट्री : देश में मई के महीने में सामान्यत: भीषण गर्मी की हालत होती है। लेकिन, इस साल एकाएक बदले मौसम ने लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया है. कहीं तेज बारिश, कहीं तूफानी हवाएं और कहीं हीटवेव… इस असमानता की वजह क्या है? एक बड़ा सिग्नल भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ताजा चेतावनियों में छिपा है.

जानें इस समय अरब सागर का हाल

दक्षिण कोंकण-गोवा तटों से दूर पूर्व-मध्य अरब सागर में एक कम दबाव का क्षेत्र बना है.

यह क्षेत्र धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ रहा है और 23 मई की शाम तक एक अवदाब यानी डिप्रेशन में तब्दील हो सकता है.

यह डिप्रेशन अरब सागर के ऊपर हवा की चाल और समुद्री स्थितियों को प्रभावित कर रहा है, जिससे तटीय इलाकों में भारी वर्षा और आंधी जैसे हालात बन रहे हैं.

पश्चिमी तट पर बारिश का दौर

अगले 6-7 दिनों तक पश्चिमी तटीय राज्यों (गुजरात, कोंकण और गोवा, कर्नाटक और केरल) में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.

कोंकण और गोवा में 22 से 24 मई तक, और तटीय कर्नाटक में 24 मई को अत्यंत भारी वर्षा हो सकती है.

इससे बाढ़ जैसे हालात, भूस्खलन और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं.

केरल में मानसून की दस्तक जल्द

IMD के अनुसार, केरल में अगले 2-3 दिनों में मानसून के आगमन के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो सकती हैं. यानी मानसून इस साल समय से पहले दस्तक दे सकता है, जो खेती के लिहाज से राहत की खबर है.

उत्तर-पश्चिम भारत में उल्टा हाल: हीटवेव का हमला

राजस्थान में 22 से 26 मई के बीच भीषण हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है.

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पूर्वी राजस्थान में भी 22 और 23 मई को गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं.

कुछ इलाकों में ‘वार्म नाइट’ यानी रात में भी पारा सामान्य से ज्यादा रहने की संभावना है.

दक्षिण भारत में तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बारिश

केरल और कर्नाटक में 22 से 28 मई के बीच गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, और पुडुचेरी में भी तेज़ हवाओं (50-70 किमी/घंटा तक) के साथ बारिश हो सकती है.

CG Weather : आज तेज अंधड़ के साथ बारिश अलर्ट, आने वाले कुछ घंटे में दिखेगा असर

24 मई को कर्नाटक के कुछ हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश का भी पूर्वानुमान है.

मध्य और पूर्वी भारत भी प्रभावित

मध्य प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा, बिहार और झारखंड में 22 से 26 मई के बीच गरज-चमक और आंधी के साथ बारिश हो सकती है.

22 और 23 मई को झारखंड और छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा की संभावना है.

पूर्वी भारत में तेज़ तूफानी हवाएं चल सकती हैं, विशेषकर पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में.

उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में 22 से 28 मई के बीच गरज-चमक और तेज़ हवाओं के साथ बारिश की संभावना है.

23 और 24 मई को हिमाचल में ओलावृष्टि हो सकती है.

उत्तराखंड में भारी वर्षा की भी चेतावनी दी गई है.

क्यों अहम है यह बदलाव?

एक ओर जहां कुछ इलाकों में मानसून की संभावित एंट्री राहत की खबर है, वहीं दूसरी ओर पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी भारत में हीटवेव ने चिंता बढ़ा दी है. अचानक मौसम में बदलाव किसानों, मजदूरों, यात्रियों और समुद्री गतिविधियों पर असर डाल सकता है. बिजली गिरने, बाढ़ और तूफान से जान-माल का खतरा बना रहेगा.

CG Weather : आज तेज अंधड़ के साथ बारिश अलर्ट, आने वाले कुछ घंटे में दिखेगा असर

0
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

CG Weather : छत्तीसगढ़ में बीते कई दिनों से मौसम का रूख बदला हुआ है। बीती रात प्रदेश के कई जिले में झमाझम बारिश के साथ आंधी-तुफान देखा गया। आज गुरुवार को भी प्रदेश के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग के 3 जिलों में आने वाले कुछ घंटे में लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है.

CG Weather  मौसम विभाग के अनुसार, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में सुबह 10:30 तक अचानक तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. इन तीनों जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही सरगुजा जिले के कई हिस्सों में भी बारिश की संभावना है. सरगुजा संभाग में मौसम विभाग ने 30-40 KMPH की स्पीट से हवा चलने की संभावना जताई है.

22 मई से तेज़ तूफान-बारिश

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 22 मई से पूरे प्रदेश में बारिश, वज्रपात और मध्यम से तीव्र तूफान की गतिविधियां तेज हो जाएंगी. खासकर उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है.

कल के लिए चेतावनी

23 मई को प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है, जबकि अन्य स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके साथ ही एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज़ हवाएं 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं.

छत्तीसगढ़ के तापमान में 2-3 डिग्री तक होगी गिरावट

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 24 घंटों के बाद उत्तर व मध्य छत्तीसगढ़ के अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है.

बीते दिन प्रदेश में सबसे अधिक तापमान राजधानी रायपुर में 41.4°C दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.2°C दुर्ग में दर्ज किया गया.

जानें छत्तीसगढ़ में कब देगा मॉनसून दस्तक, जानिए 10 साल के ऑकड़ें

बीते दिन इन जगहों पर हुई बारिश

पिछले 24 घंटों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई. दुर्ग में 2 मिमी, मनोरा में 2 मिमी, सन्ना में 1 मिमी, कुकरेल में 1 मिमी, भोपालपटनम में 1 मिमी और मर्री बंगला देवरी में 1 मिमी बारिश दर्ज की गई.

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 3 की मौत

CG Weather बीते दिन बुधवार को बलरामपुर जिले में आज आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं कई मवेशियों की भी जान चली गई. इसे भी पढ़ें: आसमान से बरसा कहर : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत, कई मवेशियों की भी गई जान

राजधानी में आज मौसम का मिजाज

CG Weather राजधानी रायपुर में आज सुबह से बादल छाए हुए हैं. राजधानी समेत रायपुर जिले के कई हिस्सों में भी आज गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 41°C और 29°C के आसपास रहने की संभावना है.

सक्रिय है सिनोप्टिक सिस्टम:

  1. अगले 3-4 दिनों के दौरान केरल में मॉनसून के आगमन के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल होने की संभावना है.
  2. इसी अवधि के दौरान दक्षिण अरब सागर के कुछ और हिस्सों, मालदीव और कोमोरिन क्षेत्र के शेष हिस्सों; लक्षद्वीप क्षेत्र, केरल, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों; दक्षिण और मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, उत्तरी बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल होने की संभावना है.
  3. मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में द्रोणिका अपनी धुरी के साथ औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर अब मोटे तौर पर देशांतर 82° पूर्व से अक्षांश 25° उत्तर के उत्तर में बनी हुई है.
  4. पूर्व-पश्चिम गर्त अब पंजाब और उसके आसपास के क्षेत्रों से होकर हरियाणा, उत्तरी मध्य प्रदेश, झारखंड और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम होते हुए पूर्वी बांग्लादेश तक औसत समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर बना हुआ है.

Aaj Ka Rashifal: आज इन राशियों को रहना होगा अलर्ट, जानें गुरुवार का राशिफल

0
Aaj Ka Rashifal गुरुवार
Aaj Ka Rashifal गुरुवार

Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल 22 मई 2025 का दिन कैसा रहेगा आपके लिए, यहां पढ़ें राशिफल! क्या कहती हैं मीन, वृच्चिक, मेष, तुला, मकर और अन्य राशियां? जानें करियर, सेहत, प्यार और धन के बारे में

मेष (Aaj Ka Rashifal)

मेष राशि वालों के लिए गुरुवार आज का दिन लाभकारी रहेगा. कार्यों को लेकर मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे. सामाजिक कार्यों से आपके सम्मान और यश में वृद्धि होगी. किसी काम की सराहना या प्रोत्साहन के लिए आपको पुरस्कृत किया जा सकता है. कड़ी मेहनत से किए गए काम में बेहतरीन नतीजे मिलेंगे. आपकी योजनाओं से व्यापार भी सफल रहेगा और आपको धन की प्राप्ति होगी. खर्चों में थोड़ी वृद्धि हो सकती है, इसलिए सावधान रहें. बेवजह किसी से टकराने की कोशिश न करें. दांपत्य जीवन किसी बात पर तनावपूर्ण हो सकता है. हालांकि लव लाइफ सामान्य रहेगी और अपने पार्टनर से आर्थिक मदद मांग सकते हैं.

वृषभ (Aaj Ka Rashifal)

वृषभ राशि वालों के लिए गुरुवार आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा. कल आप खुद पर काफी ध्यान देंगे, जिससे आप कुछ नए कपड़े खरीद सकते हैं या मनोरंजन के साधनों का भरपूर उपयोग करेंगे. पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा. लव लाइफ वालों के लिए दिन सुखद रहेगा. थोड़ी बहुत मानसिक चिंताएं जरूर रहेंगी, जिन पर ध्यान देने की जरूरत होगी. भाग्य प्रबल रहेगा लेकिन परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य में परेशानी आ सकती है. काम के सिलसिले में काफी भागदौड़ रहेगी, लेकिन परिणाम सकारात्मक रहेंगे.

मिथुन (Aaj Ka Rashifal)

मिथुन राशि वालों का दिन गुरुवार आज अनुकूल रहेगा. आय में वृद्धि होगी. समाज के प्रतिष्ठित लोगों से आपके संबंध बनेंगे, जो आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होंगे. स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा, इसलिए सावधानी बरतें. पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा. लव लाइफ पॉजिटिव रहेगी और प्रिय से पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी. शादीशुदा जातकों को अपने वैवाहिक जीवन में तनाव का सामना करना पड़ सकता है. कामकाज के सिलसिले में दिन-प्रतिदिन आपके पक्ष में रहेगा.

कर्क (Aaj Ka Rashifal)

कर्क राशि वालों का दिन गुरुवार आज आपको शक्ति और चुनौतियों से लड़ने का साहस भी देगा. कार्यक्षेत्र में आपको विरोधियों से सावधान रहना होगा क्योंकि वे आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं. वैवाहिक जीवन के मामले में पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत होगा. लव लाइफ में प्यार बढ़ेगा और रोमांस के मौके मिलेंगे. काम के सिलसिले में दिन बहुत ही अच्छा रहेगा.

सिंह (Aaj Ka Rashifal)

सिंह राशि वालों का दिन गुरुवार आज मध्यम फलदायी रहेगा. अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि बीमारी से परेशान हो सकते हैं. साथ ही अपने खान-पान और दिनचर्या का ध्यान रखें. काम के बीच में आराम करने से मानसिक तनाव कम होगा. संतान के कार्यों पर ध्यान देंगे. लव लाइफ के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा. वैवाहिक जीवन अन्य दिनों की तुलना में कुछ सुधार के साथ आगे बढ़ेगा. भाग्य प्रबल रहेगा, जिससे आप काम के सिलसिले में अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे.

कन्या (Aaj Ka Rashifal)

कन्या राशि वालों का दिन गुरुवार आज सामान्य रहेगा. पारिवारिक जिम्मेदारियों पर काफी ध्यान देंगे और घरेलू खर्चे भी बढ़ेंगे लेकिन आपको सुख की प्राप्ति होगी. शादीशुदा जातकों का दिन अच्छा रहेगा, लेकिन जीवनसाथी से किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं. लव लाइफ वाले अपने पार्टनर से शब्दों को लेकर संभलकर रहें. काम में दक्षता के कारण आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी. व्यापारियों का कल का दिन सफल रहेगा.

22 May ka Ank Jyotish: आज गुरुवार जानें लकी नंबर और शुभ रंग

तुला (Aaj Ka Rashifal)

तुला राशि वालों का गुरुवार आज दिन भावनाओं से भरा रहेगा. थोड़ा सा ध्यान अपने निजी जीवन पर भी देना होगा. कार्यक्षेत्र में कुछ जिम्मेदारियां इंतजार कर रही हैं, उन्हें पूरा करने का प्रयास करें. किसी का बिगड़ता स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है. परिवार के छोटे सदस्यों से मित्रवत व्यवहार करें और उनके साथ अच्छे संबंध बनाएं. जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर खाने जा सकते हैं. लव लाइफ के मामले में दिन सामान्य रहेगा. काम के सिलसिले में आलस्य नहीं, बल्कि मेहनत काम आएगी.

वृश्चिक (Aaj Ka Rashifal)

वृश्चिक राशि वालों का दिन गुरुवार आज लाभदायक रहेगा. कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों को बहुत अच्छे से निभाएंगे लेकिन किसी बात को लेकर चिंतित भी रहेंगे, जिसके मूल में परिवार की स्थिति होगी. नौकरी में आपको सराहना मिलेगी और अधिकारी आपका साथ भी देंगे. व्यापार में विरोधियों पर आप भारी रहेंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, जिससे विभिन्न प्रकार के कार्यों में सफलता मिलेगी.

धनु (Aaj Ka Rashifal)

गुरुवार आज धनु राशि वालों का दिन मध्यम फलदायी रहेगा. सामाजिक कार्यों में एक साथ कई बातें दिल में आएंगी और थोड़ा भावुक भी होंगे, जिससे मदद के लिए लोग आगे आएंगे. बातूनी रवैये से परिवार में झगड़े हो सकते हैं, इसलिए सावधान रहें. दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा. लव लाइफ में कुछ परेशानी आ सकती हैं. आपका पार्टनर किसी बात को कुछ ज्यादा ही तवज्जो देंगे, जिससे आप मुश्किल में पड़ सकते हैं. काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी और अधिकारियों का सहयोग पाने की कोशिश करनी होगी.

मकर (Aaj Ka Rashifal)

गुरुवार आज मकर राशि वालों का दिन बहुत ही अनुकूल रहेगा. काफी दिनों बाद स्वास्थ्य में सुधार होगा. खर्चे कम होने लगेंगे, जिससे कुछ राहत मिलेगी. परिवार का सम्मान बढ़ेगा. आप किसी बात को लेकर चिंतित हो सकते हैं, इससे बचने की कोशिश करें क्योंकि यह आपको बीमार कर सकता है. लव लाइफ में भरपूर प्यार रहेगा. शादीशुदा जातकों के घरेलू जीवन में खुशनुमा पल आएंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा.

कुंभ (Aaj Ka Rashifal)

कुंभ राशि वालों का दिन गुरुवार आज मध्यम फलदायी रहेगा. आय में वृद्धि होगी लेकिन खर्चे अधिक होंगे. स्वास्थ्य कमजोर रहने से तनाव तो रहेगा, लेकिन परिजनों का सहयोग आपको मजबूत करेगा. लव लाइफ के लिए दिन अच्छा है. कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं बनाएंगे, जिसमें अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. शादीशुदा जातकों के जीवन में खुशियां बढ़ेंगी. जीवनसाथी की वजह से कोई बड़ा फायदा हो सकता है, जिससे आप उनको कोई बड़ी ट्रीट देंगे.

मीन (Aaj Ka Rashifal)

मीन राशि वालों का दिन गुरुवार आज अच्छा रहेगा और आपकी सेहत में सुधार आएगा. काम के सिलसिले में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी. पारिवारिक वातावरण तनाव दे सकता है. दांपत्य जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा और जीवनसाथी से किसी अच्छे काम की सलाह मिल सकती है, जो लाभदायक रहेगी. भाइयों के साथ मिलकर नया बिजनस शुरू करने की योजना बना सकते हैं.

22 May ka Ank Jyotish: आज गुरुवार जानें लकी नंबर और शुभ रंग

0
Ank Jyotish गुरुवार
Ank Jyotish गुरुवार

22 May ka Ank Jyotish 2025: आज गुरुवार अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। आज गुरुवार (Ank Jyotish) यदि किसी जातक की जन्मतिथि 2 अंकों अर्थात 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

अंक 1 Ank Jyotish

गुरुवार आज का दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है। काम के सिलसिले में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। कोई जान-पहचान वाला उधार मांग सकता है, सोच-समझकर फैसला लें। निजी रिश्तों में संतुलन बना रहेगा।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- गुलाबी

अंक 2 Ank Jyotish

गुरुवार आज सहयोग और भागीदारी से लाभ  मिलेगा। टीम के साथ मिलकर काम करें तो अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। घर-परिवार में सुखद माहौल रहेगा। भावनात्मक रूप से मजबूत महसूस करेंगे।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग- बैंगनी

अंक 3 Ank Jyotish

गुरुवार आज बातों में सावधानी बरतें। ऑफिस में अनावश्यक बहस से दूर रहें। सोच-समझकर बोलना फायदेमंद रहेगा। प्रेम जीवन में स्थिरता बनी रहेगी।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग- लाल

अंक 4 Ank Jyotish

गुरुवार आज नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। यात्रा या बाहर से कोई मौका मिल सकता है। मानसिक रूप से आप सक्रिय रहेंगे। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

शुभ अंक- 11

शुभ रंग- भूरा

Aaj Ka Panchang: 22 May 2025 : दशमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का वक्त

अंक 5 Ank Jyotish

गुरुवार आज तेज़ सोच और चुस्ती से फायदा मिलेगा। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले सोच-विचार ज़रूरी है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

शुभ अंक- 10

शुभ रंग-ग्रे

अंक 6 Ank Jyotish

गुरुवार आज रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। सौंदर्य, कला, या फैशन से जुड़े लोग खास लाभ कमा सकते हैं। निजी जीवन में प्यार और सामंजस्य रहेगा।

शुभ अंक-19

शुभ रंग-नारंगी

अंक 7 Ank Jyotish

गुरुवार आज गहराई से सोचने का दिन है। किसी पुराने मसले पर समाधान मिल सकता है। अकेले निर्णय लेने के बजाय सलाह लें। रिश्तों में मधुरता रहेगी।

शुभ अंक- 29

शुभ रंग-सफेद

अंक 8 Ank Jyotish

गुरुवार आज काम को लेकर आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है, पर खुद पर दबाव न डालें। निजी जीवन में स्थिरता बनी रहेगी।

शुभ अंक- 26

शुभ रंग-नीला

अंक 9 Ank Jyotish

गुरुवार आज जोश और आत्मविश्वास से भरपूर दिन रहेगा। कामकाज में ऊर्जा का सही इस्तेमाल करें। प्रेम जीवन में नज़दीकियां बढ़ सकती हैं।

शुभ अंक- 31

शुभ रंग-केसरिया

Aaj Ka Panchang: 22 May 2025 : दशमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का वक्त

0

Aaj Ka Panchang:  2025 dashami tithi, 22 May 2025 : ज्येष्ठ 01, शक सम्वत् 1947, ज्येष्ठ, कृष्ण, दशमी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2082। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 09, जिल्काद 23, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 22 मई सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। दशमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 13 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ।

पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र सायं 05 बजकर 47 मिनट तक उपरांत उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ। विष्कुंभ योग रात्रि 09 बजकर 49 मिनट तक उपरांत प्रीति योग का आरंभ। वणिज करण अपराह्न 02 बजकर 18 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चन्द्रमा मध्याह्न 12 बजकर 08 मिनट तक कुंभ उपरांत मीन राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 22 मई 2025 : सुबह में 5 बजकर 26 मिनट तक।

सूर्यास्त का समय 22 मई 2025 : शाम में 7 बजकर 9 मिनट पर ।

आज का शुभ मुहूर्त 22 मई 2025 :

ब्रह्म मुहूर्त 4 बजकर 4 मिनट से 4 बजकर 46 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 35 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्य रात्रि रात में 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 7 बजकर 8 मिनट से 7 बजकर 28 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 22 मई 2025 :

दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 5 बजकर 26 मिनट से 7 बजकर 9 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 10 बजकर 1 मिनट से 10 बजकर 56 मिनट तक।

आज का उपाय : आज भगवान विष्णु को अपराजिता फूल अर्पित करें।

महासमुंद, ड्यूटी में लापरवाह टीचर राहुल बैपारी निलंबित

0
टीचर हुआ सस्पेंड
टीचर हुआ सस्पेंड

महासमुंद 21 अप्रैल 2025/ विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सरायपाली से प्राप्त जांच प्रतिवेदन के अनुसार शासकीय प्राथमिक शाला, गहनाखार में पदस्थ सहायक शिक्षक (एल.बी.) श्री राहुल बैपारी के विरुद्ध लगे आरोप जांच में सही पाए गए हैं।

श्री बैपारी पर विद्यालय समय पर उपस्थित नहीं रहने, शाला में अनियमित रूप से आने तथा अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप थे। जांच में यह पुष्टि हुई कि शिक्षक की कार्यप्रणाली छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-3 के विरुद्ध है। इस संबंध में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा उन्हें पूर्व में स्पष्टीकरण हेतु नोटिस भी जारी किया गया था, परंतु इसके बावजूद उनकी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं देखा गया।

जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद श्री विजय कुमार लहरे ने प्राप्त तथ्यों के आधार पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के अंतर्गत श्री राहुल बैपारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, सरायपाली निर्धारित किया गया है। नियमों के तहत निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।

जानें छत्तीसगढ़ में कब देगा मॉनसून दस्तक, जानिए 10 साल के ऑकड़ें

0
जानें छत्तीसगढ़ में कब देगा मानसून दस्तक
जानें छत्तीसगढ़ में कब देगा मानसून दस्तक

छत्तीसगढ़। भारत में सबसे पहले मानसून केरल से प्रारंभ होती है। केरल में मॉनसून की सामान्य तारीख 1 जून है, किंतू इस बार समय से 4 दिन पहले अर्थात 27 मई तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद है. छत्तीसगढ़ में दक्षिण पश्चिम मानसून की सामान्य तिथि 13 जून है. लेकिन अभी से यह बता पाना मुश्किल है कि छत्तीसगढ़ में मानसून कब आएगा. मौसम विभाग की मानें तो सामान्य तिथि से 4 दिन पूर्व और 4 दिन बाद मानसून छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है.

केरल में पहले मॉनसून

IMD  ने 10 मई को एक ऑफिशियल प्रेस नोट जारी करके बताया था, कि देश में सबसे पहले दक्षिण पश्चिम मानसून की एंट्री केरल में होती है. केरल में मानसून की एंट्री होने के बाद अन्य राज्यों में मानसून दस्तक देती है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार ने बताया कि केरल में दक्षिण पश्चिम मानसून की सामान्य तिथि 1 जून है लेकिन इस बार 4 दिन पहले अर्थात 27 मई को केरल में मानसून के दस्तक देने की संभावना है. मानसून नॉर्मल तारीख के माइंस और प्लस 4 दिन का अंतर होता है. केरल में मानसून के दस्तक देने के बाद छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री होती है.

10 सालों में कब कब पहुंचा मॉनसून

मॉनसून की एंट्री (Entry of Monsoon)

छत्तीसगढ़ में दक्षिण पश्चिम मानसून एंट्री की सामान्य तिथि 13 जून है. मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री 16 और 17 जून के आसपास होती है. ऐसे में छत्तीसगढ़ में दक्षिण पश्चिम मानसून सामान्य तिथि में होने की उम्मीद जताई जा रही है. केरल में वक्त से पूर्व चार दिन मानसून की एंट्री (Entry of Monsoon) हो रही है तो क्या ऐसे में छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री पहले हो सकती है. इस सवाल के जवाब में मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि मानसून के प्रोग्रेस और लोकल कंडीशन देखने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. छत्तीसगढ़ में सामान्य बारिश 1142.1 MM बारिश होती है. साल 2024 में 1231.7 MM बारिश हुई है जो सामान्य से 8% अधिक है.

क्या कहते हैं आंकड़े: छत्तीसगढ़ में पिछले 10 सालों में कब कब आया मानसून (Monsoon) माइनस और प्लस में रहा. छत्तीसगढ़ में दक्षिण पश्चिम मानसून की सामान्य तिथि 13 जून है और पूरे मानसून सीजन में जून से लेकर सितंबर तक नॉर्मल बारिश 1142.1 मिलीमीटर दर्ज है.

मॉनसून के पहुंचने का 10 सालों का रिकॉर्ड

साल 2015 में छत्तीसगढ़ में 13 जून को मानसून ने दस्तक दी. उस साल 1048.5 MM बारिश दर्ज की गई जो सामान्य बारिश की तुलना में माइनस 8% थी.

साल 2016 में छत्तीसगढ़ में 18 जून को मानसून ने दस्तक दी. इस दौरान पूरे प्रदेश में 1191.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो नॉर्मल बारिश की तुलना में प्लस 4% थी.

साल 2017 में छत्तीसगढ़ में 14 जून को मानसून पहुंचा. इस दौरान पूरे प्रदेश में 1068.7 MM बारिश दर्ज की गई, जो नॉर्मल बारिश की तुलना में – 6% रहा.

साल 2018 में छत्तीसगढ़ में मानसून ने 8 जून को दस्तक दी थी. इस दौरान पूरे प्रदेश में 1130.5 MM बारिश दर्ज की गई जो नॉर्मल बारिश की तुलना में -1% थी.

साल 2019 में छत्तीसगढ़ में मानसून 5 जून को आया था. इस दौरान पूरे मानसून सीजन में 1281 एमएम बारिश दर्ज की गई थी. जो नॉर्मल बारिश की तुलना में प्लस 12% अधिक रहा.

साल 2020 में छत्तीसगढ़ में 11 जून को मानसून पहुंचा. पूरे मॉनसून सीजन में 1250.5 MM बारिश दर्ज की गई जो नॉर्मल बारिश की तुलना में प्लस 9% रहा.

साल 2021 में छत्तीसगढ़ में 10 जून को मानसून पहुंचा. पूरे मॉनसून सीजन में 1113 मिलीमीटर बारिश हुई जो नॉर्मल बारिश की तुलना में -3% रहा.

साल 2022 में छत्तीसगढ़ में 13 जून को मानसून पहुंचा. इस दौरान पूरे प्रदेश में 1287 MM बारिश दर्ज की गई जो नॉर्मल बारिश की तुलना में प्लस 13 प्रतिशत रहा.

साल 2023 में छत्तीसगढ़ में 23 जून को मानसून ने दस्तक दी. पूरे मॉनसून सीजन में 1059.01 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जो नॉर्मल बारिश की तुलना में -7 प्रतिशत रहा.

साल 2024 में छत्तीसगढ़ में 8 जून को दक्षिण पश्चिम मानसून की एंट्री हुई. पूरे बारिश के सीजन में 1231.7 MM बारिश दर्ज की गई. नॉर्मल बारिश की तुलना में प्लस 8% रहा.

Aaj Ka Rashifal, 21 May 2025: बुधवार इन राशियों पर बनेगी बुध की कृपा, पढ़ें आज का राशिफल

0
Aaj Ka Rashifal
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal, 21 May 2025:  बुधवार आज नवमी तिथि है. आइए जानते हैं आज बुध ग्रह की विशेष कृपा से मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल…

मेष (Aaj Ka Rashifal)

बुधवार आज 21 मई, 2025 को कुंभ राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा ग्यारहवें भाव में है. आज किसी परिवारिक कार्य  में शामिल हो सकते हैं. मित्रों तथा स्नेहियों के साथ दिन बहुत बढ़िया गुजरेगा. मित्रों के पीछे धन खर्च होगा और उनसे लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे. आप कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों का दिन सामान्य रहेगा. हालांकि कारोबार में किसी बढ़िया लाभ की उम्मीद कर सकते हैं. घर-परिवार का वातावरण बढ़िया रहेगा. संतान से बढ़िया खबर प्राप्त कर सकेंगे. दांपत्य जीवन में शांति और मेल-जोल बना रहेगा. आपके लिए आमदनी  के नए अवसर उपस्थित होंगे. एकाएक आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है. निवेश की योजना भी बना सकेंगे.

वृषभ (Aaj Ka Rashifal)

आज बुधवार 21 मई, 2025 को कुंभ राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा दसवें भाव में है. आज का दिन आपके लिए शुभ लाभदायी है. विशेषकर व्यवसाय करने वालों के लिए आज का दिन बहुत शुभदायी रहेगा. कम मेहनत में अधिकलाभ मिलेगा. नौकरी में पदोन्नति का योग है. कार्यस्थल पर उच्च अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा. पारिवारिक जीवन में भी सुख और संतोष का अनुभव होगा. मित्रों से भेंट आनंद प्रदान करेगी. अपने प्रिय पात्र के साथ वक्त बिताने का अवसर मिलेगा. आज आप रोमांटिक रह सकते हैं. आर्थिक मोर्चे पर दिन सामान्य से बेहतर है. किसी निवेश की योजना बन सकती है. सेहत की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल है. हालांकि मौसमी बीमारी होने की आशंका रहेगी.

मिथुन (Aaj Ka Rashifal)

आज बुधवार 21 मई, 2025 को कुंभ राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा नवें भाव में है. किसी भी नए कार्य की शुरुआत के लिए आज का दिन बढ़िया नहीं है. शरीर में थकान और आलस्य रहने से किसी भी काम में आपका मन नहीं लगेगा. पेट संबंधी किसी रोग से परेशान हो सकते हैं. नौकरी या कारोबार में विपरीत परिस्थितियां रहेंगी. अधिकारी भी आपके काम से नाराज रह सकते हैं. खर्च भी ज्यादा होगा. महत्वपूर्ण काम के लिए आज कोई निर्णय ना लें. हो सके तो आज बुधवार को केवल अपने काम से काम रखें.

कर्क (Aaj Ka Rashifal)

बुधवार आज 21 मई, 2025 को कुंभ राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा आठवें भाव में है. क्रोध और नकारात्मक विचार से आपका मानसिक सेहतप्रभावित होगा. ऐसे में खुद पर संयम रखें. खान-पान का ध्यान रखें, अन्यथा स्वास्थ्य खराब होने की पूरी संभावना है. परिजनों में वाद-विवाद होगा. खर्च में बढ़ोत्तरी होने से आर्थिक तंगी का अनुभव होगा. नए संबंध बनेंगे. नए काम की शुरुआत आज ना ही करें. कार्यस्थल पर दूसरों से अधिक वार्तालाप करने से बचें. दोपहर के बाद स्थिति में परिवर्तन होगा.

21 May ka Ank Jyotish: आज बुधवार जानें लकी नंबर और शुभ रंग

सिंह (Aaj Ka Rashifal)

आज बुधवार  21 मई, 2025 को कुंभ राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा सातवें भाव में है. आज के दिन आप मनोरंजन तथा घूमने-फिरने में वक्त व्यतीत करेंगे. फिर भी सांसारिक मामलों में आपका व्यवहार उदासीन रहेगा. जीवनसाथी का सेहत खराब होने की संभावना है. नए लोगों के साथ की मुलाकात बहुत आनंददायक नहीं रहेगी. व्यापारियों को भागीदारों के साथ धैर्य से काम लेना पड़ेगा. किसी परिवारिक कार्यमें व्यस्त रह सकते हैं. विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सामान्य है. सेहत का विशेष ध्यान रखें.

कन्या (Aaj Ka Rashifal)

बुधवार आज 21 मई, 2025 को कुंभ राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा छठे भाव में है. शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य बढ़िया बना रहेगा. बीमारी में राहत महसूस होगी. घर में सुख और शांति का माहौल रहने से प्रसन्नता का अनुभव होगा. आर्थिक लाभ और काम में सफलता मिलेगी. कारोबार में लाभ होगा. अपने अधीनस्थ कर्मचारियों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे. आपके लिए समय लाभ का बना हुआ है. आज मित्रों के साथ बाहर जाने या शॉपिंग करने की योजना भी बन सकता है.

तुला (Aaj Ka Rashifal)

बुधवार आज 21 मई, 2025 को कुंभ राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा पांचवें भाव में है. आज आप कल्पना और सृजनशक्ति का उपयोग कर सकेंगे. संतान की प्रगति होगी. किसी प्रिय वरिष्ठ व्यक्ति के साथ की गई भेंट रोमांचक रहेगी. तन और मन से ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव होगा. अत्यधिक विचारों से मन विचलित बनेगा. आज किसी के साथ बौद्धिक चर्चा में व्यस्त रह सकते हैं. वक्त पर काम पूरा नहीं होने से आप चिड़चिड़े हो सकते हैं. बाहर जाने और खाने-पीने से आपको बचना चाहिए.

webmorcha.com
Aaj Ka Rashifal

वृश्चिक (Aaj Ka Rashifal)

आज बुधवार 21 मई, 2025 को कुंभ राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा चौथे भाव में है. आज का दिन शांतिपूर्ण तरीके से व्यतीत करें, क्योंकि किसी बात को लेकर मन चिंताग्रस्त रहेगा. परिवार में किसी से वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। पाटर्नर के साथ विचारों का मतभेद आपको दु:खी कर सकता है. सेहत के विषय में चिंता रहेगी. धन हानि एवं यश हानि हो सकती है. तालाब या नदी किनारे जाने से बचें. सरकारी काम में लापरवाही ना करें. वाहन और जमीन आदि के काम सावधानी से करें.

धनु (Aaj Ka Rashifal)

आज बुधवार 21 मई, 2025 को कुंभ राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा तीसरे भाव में है. आध्यात्म की तरफ आपका विशेष आकर्षण रहेगा. नए काम की शुरुआत के लिए समय शुभ है. मित्रों और परिवार के किसी विशेष व्यक्ति के आगमन से घर में प्रसन्नता रहेगी. हाथ में लिए हुए काम सफलतापूर्वक पूरे होंगे. यात्रा हो सकती है. धन लाभ का योग है. छोटे भाई-बहनों के साथ मेल-जोल रहेगा. मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी.पाटर्नर के साथ प्रेम संबंध मजबूत होंगे. लोग आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे.

मकर (Aaj Ka Rashifal)

बुधवार आज 21 मई, 2025 को कुंभ राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा दूसरे भाव में है. आज यदि बोलचाल पर संयम रखेंगे तो बहुत से अनर्थ से बच जाएंगे. परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है. विद्यार्थियों को पढ़ाई में कम सफलता मिलेगी. नकारात्मक विचारों पर काबू रखें. सेहत मध्यम रहेगा. आंख में तकलीफ होने की आशंका है. किसी अनचाही जगह पर धन खर्च हो सकता है. कारोबारियों  के लिए आज का दिन सामान्य है. आज किसी भी जगह निवेश करने की कोई योजना नहीं बनाएं. मित्रों पर अनावश्यक खर्च होगा.

कुंभ (Aaj Ka Rashifal)

बुधवार आज 21 मई, 2025 को कुंभ राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा पहले भाव में है. आज आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से उत्साहित रहेंगे. आर्थिक रूप से दिन लाभदायी दिन है. कुटुंबजनों एवं मित्रों के साथ बाहर कहीं घूमने जा सकते हैं. आध्यात्मिकता में आपकी रुचि रहेगी. दोस्तों एवं स्वजनों से उपहार मिलने की संभावना है. दांपत्य जीवन सुखमय होगा. पुराना मतभेद दूर होने से मन को खुशी मिलेगी. मन से नकारात्मक विचारों को दूर रखें. कारोबारियों के लिए आज का दिन बढ़िया है.

मीन (Aaj Ka Rashifal)

बुधवार आज 21 मई, 2025 को कुंभ राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा बारहवें भाव में है. लोभ या लालच में ना फंसें. आर्थिक विषय में बहुत सावधानी बरतें. किसी की बातों में आकर पूंजी निवेश करने से बचें. शारीरिक सेहत बिगड़ सकता है. सेहत के मामले आज लापरवाही ना करें. एकाग्रता भी कम रहेगी. धार्मिक काम के पीछे धन खर्च होगा. परिवार के किसी सदस्य से मतभेद होने की आशंका बनी रहेगी. बाहर खाने-पीने में अलर्ट रहे. हो सके तो आज घर में आराम करें.

21 May ka Ank Jyotish: आज बुधवार जानें लकी नंबर और शुभ रंग

0
Ank Jyotish
Ank Jyotish

21 May ka Ank Jyotish 2025: आज बुधवार अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। आज बुधवार (Ank Jyotish) यदि किसी जातक की जन्मतिथि 2 अंकों अर्थात 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

अंक 1 Ank Jyotish

बुधवार आज का दिन आपके लिए सफलता का संकेत है। करियर में उन्नति के योग बन रहे हैं, और आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। किसी विशेष कार्य में आपको प्रशंसा मिल सकती है। हालांकि, आपको व्यक्तिगत जीवन में थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। शांति बनाए रखने की कोशिश करें।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग-  नारंगी

अंक 2 Ank Jyotish

आपके लिए आज बुधवार का दिन भावनाओं के लिहाज से हल्का रहेगा। प्रेम और परिवार में संतुलन बनाए रखें, क्योंकि छोटी-छोटी बातें परेशानी का कारण बन सकती हैं। समय का सही उपयोग करें, जिससे भविष्य में सफलता मिले। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें और तनाव से बचें।

शुभ अंक-11

शुभ रंग- भूरा

अंक 3 Ank Jyotish

बुधवार आज आपमें आत्मबल और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और करियर में लाभ के अवसर सामने आएंगे। जो लोग निवेश के बारे में सोच रहे हैं, उन्हें अच्छा लाभ मिल सकता है। मित्रों और परिवार से सहयोग मिलेगा, जो आपके मानसिक तनाव को कम करेगा।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग-  हरा

21 May ka Aaj Panchang: बुधवार नवमी जानें राहुकाल

अंक 4 Ank Jyotish

आपके लिए बुधवार आज का दिन थोड़ी मुश्किलों भरा हो सकता है। कोई भी निर्णय लेने से पहले पूरी जानकारी इकट्ठा करें। साथ ही, वित्तीय मामलों में सावधान रहें। किसी भी प्रकार के विवाद से बचें, क्योंकि ये आपके मानसिक शांति को भंग कर सकते हैं। रिश्तों में समझदारी से काम लें।

शुभ अंक-23

शुभ रंग- पीला

अंक 5  Ank Jyotish

आपके लिए बुधवार आज का दिन संचार और संपर्कों में सफलता दिलाने वाला है। पेशेवर जीवन में कुछ नई शुरुआत हो सकती है। आपके विचार स्पष्ट होंगे, और आपके प्रयासों का फल मिलेगा। रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखने की कोशिश करें और किसी भी प्रकार की असहमति से बचें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- केसरिया

अंक 6 Ank Jyotish

बुधवार आज के दिन प्रेम और रिश्तों में समझ बढ़ेगी। यदि आप किसी से प्यार करते हैं, तो यह समय उसे व्यक्त करने का है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएं और एक-दूसरे के साथ सामंजस्य बनाए रखें। परिवार के सदस्यों के साथ संबंधों में सुधार होगा और घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा।

शुभ अंक-16

शुभ रंग- नीला

अंक 7 Ank Jyotish

आज बुधवार का दिन कुछ मानसिक तनाव लेकर आ सकता है। यह समय आत्मविश्लेषण का है। आपकी मानसिक स्थिति थोड़ी अस्थिर हो सकती है, इसलिए संयम बनाए रखें। व्यक्तिगत संबंधों में कुछ गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं, जिसे सुलझाने के लिए बातचीत जरूरी है।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- ग्रे

अंक 8 Ank Jyotish

आपके लिए बुधवार आज का दिन मेहनत और धैर्य का है। किसी भी कार्य में सफलता पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव हो सकता है, इसलिए पैसे खर्च करते समय सतर्क रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और आराम करने के लिए समय निकालें।

शुभ अंक-6

शुभ रंग- लाल

अंक 9 Ank Jyotish

बुधवार आज का दिन आपके लिए ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। आप किसी विशेष कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने में सक्षम होंगे। करियर में लाभ और सफलता के संकेत हैं। हालांकि, किसी भी निर्णय को सोच-समझकर लें और अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखें और विवादों से बचें।

शुभ अंक-29

शुभ रंग- गुलाबी

21 May ka Aaj Panchang: बुधवार नवमी जानें राहुकाल

0
Panchang
Panchang

21 May ka Aaj Panchang: 2025:  बुधवार को नवमी तिथि रहेगी. ऐसे में यदि आप भी दिन बुधवार  (Wednusday  21 May 2025) को कोई शुभ कार्य करना चाहते हैं, तो राहुकाल (Rahukal Time) का शुभ मुहूर्त जरूर जान लें। जिससे आपके कार्य में कोई बाधा न आए।

21 May ka Aaj Panchang :  बुधवार को अष्टमी तिथि रहेगी. ऐसे में यदि आप भी दिन बुधवार  (Wednusday  21 May 2025) को कोई शुभ कार्य करना चाहते हैं, तो राहुकाल (Rahukal Time) का शुभ मुहूर्त जरूर जान लें। जिससे आपके कार्य में कोई बाधा न आए।

21 May ka Aaj Panchang:

आज का पंचांग

सूर्योदय का समय: 05:56 ए एम

सूर्यास्त का समय: 07:16 पी एम

चन्द्रोदय: 02:08 ए एम, मई 22

चंद्रास्त का समय: 01:20 पी एम

21 May ka Aaj Panchang:

तिथि: नवमी – 03:21 ए एम, मई 22 तक

दिन: बुधवार

योग: वैधृति – 12:35 ए एम, मई 22 तक

नक्षत्र : शतभिषा – 06:58 पी एम तक

करण: बालव – 05:28 पी एम तक

शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat)

ब्रह्म मुहूर्त: 04:31 ए एम से 05:14 ए एम

21 May ka Aaj Panchang:

अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं

गोधूलि मुहूर्त: 07:15 पी एम से 07:37 पी एम

अशुभ मुहूर्त (Ashubh Muhurat)

राहुकाल: 12:36 पी एम से 02:16 पी एम

गुलिक काल: 05:56 ए एम से 06:58 पी एम

यात्रा: उत्तर