08 May Ank Jyotish: गुरुवार अंक ज्योतिष: जानें आज का शुभ रंग और अंक

0
Ank Jyotish गुरुवार
Ank Jyotish गुरुवार

Ank Jyotish अंक ज्योतिष गुरुवार 08 मई 2025 को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अंक ज्योतिष यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा

अंक 1 Ank Jyotish

गुरुवार आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास और नेतृत्व के अवसर लेकर आएगा। यह समय अपने विचारों और कार्यों को स्पष्ट रूप से व्यक्त करने का है। आपके प्रयासों का अच्छा परिणाम मिल सकता है, लेकिन धैर्य बनाए रखना जरूरी है। अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित रखें और किसी भी प्रकार के विचलन से बचें।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग-  नारंगी

अंक 2 Ank Jyotish

गुरुवार आज का दिन भावनाओं से भरा हो सकता है, और आप अपने रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखने के लिए संवेदनशील हो सकते हैं। अगर आप किसी रिश्ते में हैं, तो आज अपने पार्टनर से बातचीत बढ़ाने की कोशिश करें। यह दिन आपके लिए प्रियजनों के साथ समय बिताने और अपने दिल की बात साझा करने के लिए उपयुक्त रहेगा।

शुभ अंक-11

शुभ रंग- भूरा

अंक 3 Ank Jyotish

गुरुवार आज का दिन रचनात्मकता और विस्तार के लिए अच्छा रहेगा। आपके दिमाग में नए विचार आ सकते हैं, और अगर आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, तो सफलता की संभावना है। अपने काम में उत्साह बनाए रखें, और किसी नई दिशा में कदम बढ़ाने का मौका न छोड़ें।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग-  हरा

अंक 4 Ank Jyotish

आपको गुरुवार आज अपने काम में परिश्रम और समर्पण की आवश्यकता होगी। यदि आपने किसी प्रोजेक्ट पर ध्यान केंद्रित किया है, तो उसका परिणाम जल्द ही दिख सकता है। आज किसी पुराने विचार या योजना में बदलाव करना फायदेमंद हो सकता है। कठिनाइयों का सामना करने के लिए मजबूत बनें और अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहें।

शुभ अंक-23

शुभ रंग- पीला

अंक 5 Ank Jyotish

गुरुवार आज का दिन बदलाव और नए अवसरों से भरा रहेगा। आप नए विचारों के साथ किसी कार्य को शुरू करने का विचार कर सकते हैं। यह समय खुद को नई दिशा में प्रयास करने का है। हालांकि, इस दौरान सावधानी और सोच-समझ कर निर्णय लें, ताकि अनावश्यक जोखिम से बच सकें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- केसरिया

अंक 6 Ank Jyotish

गुरुवार आज आपके रिश्तों और परिवार के मामलों में सामंजस्य रहेगा। प्रियजनों के साथ समय बिताना सुखद रहेगा, और यह दिन आपके लिए भावनात्मक संतुलन और शांति लाने वाला हो सकता है। अपने घर और परिवार के साथ जुड़कर शांति का अनुभव करेंगे। कार्यस्थल पर भी सहयोग मिलेगा।

शुभ अंक-16

शुभ रंग- नीला

अंक 7 Ank Jyotish

गुरुवार आज का दिन आत्मनिरीक्षण और मानसिक शांति के लिए उपयुक्त रहेगा। आप कुछ गहरे विचारों में डूब सकते हैं और पुराने विचारों से मुक्ति पा सकते हैं। यह समय ध्यान और आत्म-विश्लेषण का है। अपनी मानसिक स्थिति को शांत और स्थिर रखने के लिए ध्यान केंद्रित करें।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- ग्रे

अंक 8 Ank Jyotish

गुरुवार आपको आज कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ अपने लक्ष्यों की दिशा में कदम बढ़ाने होंगे। अगर आपने कोई लंबा लक्ष्य तय किया है, तो उसे पाने के लिए और भी मेहनत करने की आवश्यकता होगी। यह समय अपनी प्रतिबद्धताओं पर ध्यान केंद्रित करने का है, और मेहनत का फल धीरे-धीरे मिलेगा।

शुभ अंक-6

शुभ रंग- लाल

अंक 9 Ank Jyotish

गुरुवार आज का दिन साहस और प्रेरणा से भरा रहेगा। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं, तो यह उपयुक्त समय है। आपके आत्मविश्वास और उत्साह से आपके कार्य में तेजी आएगी। हालांकि, आपको किसी भी जोखिम से पहले अच्छे से विचार करना चाहिए।

शुभ अंक-29

शुभ रंग- गुलाबी

Aaj ka Panchang 8 May 2025: आज मोहिनी एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त

0
Aaj ka Panchang
Aaj ka Panchang

Aaj ka Panchang 8 May 2025: आज मोहिनी एकादशी है। आज भगवान विष्णु जी के साथ लक्ष्मी जी की उपासना बहुत लाभदाई है। एकादशी बहुत पावन तिथि है। इस महापर्व व्रत को नियम पूर्वक रखें। इस अति गर्मी में मिष्ठान व जल का दान पुण्य देता है। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। यहां देखें 8 मई का पंचांग।

Aaj ka Panchang

08 मई 2025 का पंचांग

संवत – विक्रम संवत 2082 कलयुक्त

माह- वैशाख, शुक्ल पक्ष

तिथि- एकादशी 12:30 pm तक फिर द्वादशी

पर्व- एकादशी, मोहिनी एकादशी

दिवस- गुरुवार

सूर्योदय- 05:38am

सूर्यास्त- 6:58pm

नक्षत्र- उत्तराफाल्गुनी 09:09 pm तक फिर हस्त

चन्द्र राशि – कन्या,स्वामी ग्रह -बुध

सूर्य राशि- मेष

Aaj ka Panchang

करण- विष्टि 12:28 pm तक फिर बव

योग- हर्षण

08 मई 2025 का शुभ मुहूर्त

अभिजीत- 11:51 am से 12:45 pm तक

विजय मुहूर्त- 02:21pm से 03:25pm तक

गोधुली मुहूर्त- 06:23pm से 07:22pm तक

ब्रह्म मुहूर्त- 4:05m से 05:06am तक

अमृत काल- 06:02am से 07:42am तक

निशीथ काल मुहूर्त- रात्रि 11:41से 12:21 तक रात

संध्या पूजन- 06:21pm से 07:09pm तक

दिशा शूल- दक्षिण दिशा।इस दिशा में यात्रा से बचें।दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त- राहुकाल, दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक

बारिश अलर्ट छत्तीसगढ़ यहां अगले 5 दिनों तक गरज-चमक के साथ हो सकती है बारिश

0
बारिश
बारिश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का रूख बदला हुआ है। राज्य के कुछ जगहों में तेज धूप और भीषण गर्मी, तो कई जिलों में हल्की मध्यम बारिश और गरज चमक के साथ ओले गिर रहे हैं। आज बुधवार की शाम में मौसम करवट लेने की संभावना है। राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बौछारें पड़ सकती है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के एक-दो जगह पर हल्की मध्यम बारिश दर्ज की गई है। वहीं सबसे गर्म रायपुर जिला रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी राजस्थान और उसके आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से 4.5 और 9.5 किमी ऊपर बना हुआ है। साथ ही पूर्व-पश्चिम द्रोणिका दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उसके आसपास के क्षेत्रों से चक्रवाती परिसंचरण से मध्य प्रदेश और उत्तर छत्तीसगढ़ के ऊपर बना हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। एक-दो जगह पर मेघ गर्जन के साथ 30-40 किमी की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। इस दौरान कई क्षेत्रों में हल्की मध्यम बारिश हो सकती है।

CGBSE CG Board Result 2025 : 12वीं का यहां देखें टॉपरों की सूची

0
logo webmorcha
logo webmorcha

CGBSE CG Board Result 2025 : रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने आज 12वीं बोर्ड 2025 का परिणाम जारी किया. इस साल 12वीं का रिजल्ट 81.87 प्रतिशत रहा, जबकि पिछले साल 12वीं का रिजल्ट 80.74% रहा था. इस बार कांकेर जिले के छात्र अखिल सेन ने 98.20 प्रतिशत अंक के साथ टॉप किया है. वहीं 97.40 प्रतिशत के साथ मनेंद्रगढ़ की श्रुति मंगतानी दूसरे नंबर पर रही.

यहां देख सकेंगे CG बोर्ड का रिजल्ट

CGBSE बता दें कि इस वर्ष कक्षा 12वीं में 2 लाख 40 हजार 356 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी. इसमें से 81.87 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं. छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं का परिणाम (CGBSE CG Board Result 2025) सीजीबोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों cgbse.nic.in, results.cgbse.nic.in, cg.nic.in और results.cg.nic.in पर जारी किया गया है. परीक्षार्थी यहां अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

यहां देखें टॉपरों की सूची–

10th में इशिता और नमन ने किया टॉप, 99.17 प्रतिशत लेकर बनाई उपलब्धि, देखिए टॉपर्स की लिस्ट

0
10th

10th Result: रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज के कक्षा 10वीं-12वीं के नतीजे सामने आ चुके हैं. सीएम विष्णुदेव साय ने दोनों कक्षाओं के रिजल्ट की घोषणा कर दी है. कक्षा 10 वीं में इशिता बाला और नमन कुमार खुंटिया ने 99.17% के साथ टॉप किया है. वहीं लिव्यांश देवांगन ने 99% हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है. वहीं रिया केवट, हेमलता पटेल और तिपेश प्रसाद यादव ने 98.83 के साथ प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है.

10th
10th

10th Result CM साय ने बताया कि कक्षा 10वीं में इस साल 3लाख 23हजार 94 विद्यार्थी शामिल हुए इनमें से 2साथ 45 हजार 213 स्टूडेंट्स परीक्षा में सफल हुए हैं. यानी इस साल 10वीं का सफल परिणाम कुल 76.56% प्रतिशत रहा. बता दें, 10वीं परीक्षा में 519 विद्यार्थियों को परीक्षा निरस्त किया गया है. वहीं परीक्षा के दौरान 16 नकल प्रकरण सामने आया है. 40 विद्यार्थियों का जांच का प्रकरण है.

10th Result

CM साय ने 10th Result जारी करते हुए टॉपर्स समेत सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्वल भविष्य की कामना की. इसके अलावा उन्होंने असफल हुए छात्र-छात्राओं को लगातार प्रयास करने के लिए कहा. इसके साथ ही उन्होंने सभी शिक्षकों को भी अच्छी सफलता के लिए बधाई दी है.

बता दें, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्र और अभिभावक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर जाकर परिणाम देख सकते हैं. पिछले सालों की तरह परिणाम देखने में कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए बोर्ड ने सर्वर को अपडेट कर लिया है.

ऐसे देंखे 10वीं-12वीं का रिजल्ट, सफल विद्वार्थियों को CM ने दी बधाई

0
ऐसे देंखे 10वीं-12वीं का रिजल्ट
ऐसे देंखे 10वीं-12वीं का रिजल्ट

रायपुर। 10वीं-12वीं बोर्ड के परीक्षा रिजल्ट जारी कर दिए गए है, सफल विद्वार्थियों को CM साय ने बधाई दी। मोबाइल पर SMS से छत्तीसगढ़ 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए मैसेज टाइप करें- CG10 Roll Number इसे 56263 पर भेज दें।

अंग्रेजी में सीजी10 लिखने के बाद एक स्पेस देना है और फिर CG बोर्ड 10वीं का रोल नंबर लिखना है। 5 सालों में 10वीं के रिजल्ट में बढ़ोतरी छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं का रिजल्ट पिछले 6 सालों में 7.41 फीसदी तक बढ़ा है। साल 2020 और इसके बाद के सालों में दसवीं के नतीजे 70 प्रतिशत से ​ज्यादा रहे हैं।

जिंदा रह गया ये आतंकी, लेकिन, परिवार के 14 लोगों मिट्‌टी में मला दिया भारत

जिंदा रह गया ये आतंकी, लेकिन, परिवार के 14 लोगों को मिट्‌टी में मिला दिया भारत

0
आतंकी
आतंकी

भारत की एयरस्ट्राइक में आतंकी मसूद अजहर ने रिश्तेदार की मौत के बाद एक बयान जारी किया है. उसने कहा है कि मेरे भांजे, उसकी पत्नी, मेरी भांजी सहित परिवार के 14 लोगों की मौत हुई है. मसूद ने कहा है कि मैं भी इस लोगों की मौत में शामिल होता लेकिन,  ऊपर वाले की वजह से बच गया. आतंकी ने आगे कहा है कि मेरे खानदान के 10 लोगों को आज रात इक्ठ्ठे शहादत नसीब हुई.

मसूद ने बताया कि भारत के हमले में मेरा भाई हुजैफा, मेरे प्यारी बड़ी बहन, उनके अजीज पति, मेरा भांजा, उसकी पत्नी और मेरी प्यारी भांजी, उनके बच्चों को जन्नत नसीब हो गई. आतंकी मसूद ने आगे कहा कि न अफसोस है, न मायूसी, मगर बार-बार दिल में आता है कि मैं भी इस 14 खुशनसीब लोगों के काफिले में शामिल होता. मगर अल्लाह से मुलाकात का वक्त बहुत पक्का है और वह आगे-पीछे नहीं हो सकता.

एयर स्ट्राइक में 70 आतंकियों की मौत

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के जवाब में भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में आतंकियों के नौ ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की, जिसमें 70 से अधिक आतंकवादी मारे गए. ये हमले नौ टारगेट प्वाइंट मुजफ्फराबाद, कोटली, बहावलपुर, रावलकोट, चकस्वरी, भीमबर, नीलम घाटी, झेलम और चकवाल में किए गए. इन हमलों में 60 से अधिक आतंकवादी घायल हो गए. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में सरकार ने बुधवार सुबह मीडिया ब्रीफिंग में बताया कि ये कार्रवाई नपी-तुली और गैर-उत्तेजित प्रकृति की, आनुपातिक और जिम्मेदाराना थी, जो पाकिस्तान द्वारा सीमा पार आतंकवाद और भारत पर हमलों के निरंतर समर्थन के खिलाफ थी.

भारत सरकार ने क्या कहा?

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि लक्ष्यों का चयन विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर किया गया और इसका उद्देश्य आतंकी ढांचे को ध्वस्त करना और आतंकियों को बेदम करना था. उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ सीमा पार आतंकवाद का जवाब देने और उसे रोकने के देश के अधिकार का प्रतिनिधित्व करता है. मिस्री के अलावा प्रेस कॉन्फ्रेंस को भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी और वायुसेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने भी संबोधित किया.

उन्होंने पाकिस्तान स्थित आतंकी समूहों और उनके भारत पर हमलों से लक्षित ठिकानों के संबंधों पर प्रकाश डाला. नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमलों के जरिए भारत ने दिखाया कि वह अब सीमा पार आतंकवाद या इसे बढ़ावा देने वाली सरकारी संस्थाओं की मिलीभगत को बर्दाश्त नहीं करेगा. भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना ने ऐतिहासिक अभियान में रात को पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ढांचे पर हमले किए.

PM मोदी की निगरानी में हुआ ऑपरेशन

सूत्रों ने कहा कि PM नरेंद्र मोदी रात भर चले ऑपरेशन की लगातार निगरानी कर रहे थे. भारत ने पाकिस्तान और पीओके में उन ठिकानों पर हमला किया, जहां से आतंकवादी हमलों की योजना बनाई जा रही थी और उन्हें अंजाम दिया जा रहा था. भारत ने बयान में कहा कि हमारी कार्रवाई केंद्रित, संतुलित रही। पाकिस्तानी सैन्य सुविधाओं को निशाना नहीं बनाया गया। भारत ने लक्ष्यों के चयन और कार्रवाई के तरीके में काफी संयम दिखाया.

छत्तीसगढ़, 18 नक्सली ढेर, कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों का बड़ा अभियान

0
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़. बीजापुर। नक्सलियों की मांद कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर जारी ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हासिल हुई है. सुबह से जारी मुठभेड़ में जवानों के 20 से 22 नक्सलियों को मार गिराने की सूचना आ रही है. इनमें से अब तक 18 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं.

बता दें कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के आखिरी गढ़ कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों पर जमा नक्सलियों को सुरक्षाबल चौतरफा घेरे हुए हैं. इस ऑपरेशन की अहमियत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दिल्ली से CRPF के DG  ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह नजर बनाए हुए हैं.

इसके साथ छत्तीसगढ़ के ADG नक्सल ऑप्श विवेकानंद सिन्हा, CRPF आईजी राकेश अग्रवाल व बस्तर IG पी. सुंदरराज मॉनिटरिंग कर रहे हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि शाम तक जवान ऐतिहासिक सफलता की ओर बढ़ सकते हैं. नक्सलियों को उनके मांद में DRG कोबरा, सीआरपीएफ और STF  के बहादुर जवान मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं.

आंतकवाद पर प्रहार : भारत ने पाकिस्तान में जैश, लश्कर और हिजबुल मुजाहिद्दीन के 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया

0
आंतकवाद पर प्रहार
attack on terrorism

आंतकवाद पर प्रहार India’s attack on Pakistan terrorism :  भारत ने पाकिस्तान में आतंकियों की लंका खाक कर दी है. जब पूरा देश सो रहा था, तब भारतीय सेना और वायुसेना पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर मिसाइलें बरसा रही थीं. पाकिस्तान में आतंकियों के खिलाफ भारत के इस एक्शन का नाम है ऑपरेशन सिंदूर. ऑपरेशन सिंदूर नाम खुद पीएम मोदी ने रखा है. पीएम मोदी ने ही एक मीटिंग में सेना को इस नाम का सुझाव दिया था.

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान में जैश, लश्कर और हिजबुल मुजाहिद्दीन के 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया. इस ऑपरेशन में कम से कम 70 आतंकी मारे गए हैं. भारत के हमले से पाकिस्तान में खलबली मची हुई है. भारत ने कैसे इस ऑपरेशन को अंजाम दिया, क्या मकसद था और आतंकियों की कितनी कमर तोड़ी, इसे लेकर खुद भारत अब दुनिया को बताने जा रहा है. अब तीनों सेनाओं की ऑपरेशन सिंदूर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी है. चलिए जानते हैं प्रेस कॉन्फ्रेंस की खास बातें.

आंतकवाद पर प्रहार
आंतकवाद पर प्रहार

ऑपरेशन सिंदूर पर कर्नल सोफिया कुरैशी ने आगे कहा कि पाकिस्तान में तीन दशक से आतंकवाद इंफ्रास्ट्रक्चर बना रहा है. ये कैंप पाकिस्तान और POK दोनों में है. रात को 1:05 से 1:30 के बीच ऑपेरशन को अंजाम दिया गया. इस दौरान 9 आतंकी कैंप को नष्ट किए गए. पिछले 3 दशक से पाक ट्रेनिंग एरिया, लॉन्च पैड पाकिस्तान और पीओके में फैले हुए हैं. इसका चयन इंटेलिजेंस को ध्यान में रखकर दिया गया ताकि कोई निर्दोष को नुकसान ना हो.

ऑपरेशन सिंदूर में लश्कर का बड़ा आतंकी ढेर हुआ. सेना के एक्शन में अब्दुल मलिक मारा गया. पाकिस्तान ने भारतीय सेना की कार्रवाई के बाद जैश हेडक्वार्टर के बाहर अपनी सेना को तैनात कर दिया है.

बोले गृहमंत्री अमित शाह – हमें अपनी सेना पर गर्व

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट शेयर की है. उन्होंने लिखा, हमें अपनी सशस्त्र सेनाओं पर गर्व है. ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम में हमारे निर्दोष भाइयों की क्रूर हत्या का भारत का जवाब है. मोदी सरकार भारत और इसके लोगों पर किसी भी हमले का करारा जवाब देने के लिए दृढ़ संकल्पित है. भारत आतंकवाद को जड़ से उखाड़ने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

ऑपरेशन सिंदूर से चीन को हुई दिक्कत, बताया अफसोसजनक

चीन के विदेश मंत्रालय ने ऑपरेशन सिंदूर पर प्रतिक्रिया दी है. चीन ने कहा, “चीन को भारत के आज सुबह के आर्मी एक्शन पर खेद है. हम मौजूदा स्थिति को लेकर चिंतित हैं. भारत और पाकिस्तान एक-दूसरे के पड़ोसी हैं और हमेशा रहेंगे. दोनों ही चीन के पड़ोसी भी हैं. चीन सभी प्रकार के आतंकवाद का विरोध करता है. हम दोनों पक्षों से शांति और स्थिरता के व्यापक हित में कार्य करने, शांत रहने, संयम बरतने और ऐसी कार्रवाइयों से बचने का आग्रह करते हैं जो स्थिति को और जटिल कर सकती हैं.

एलओसी पर गोलीबारी से 6 भारतीय नागरिकों की मौत

पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. एलओसी पर हुई गोलीबारी में लोगों को काफी नुकसान हुआ है. पुंछ में 6 भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है.

 

छत्तीसगढ़, 10Th-12वीं बोर्ड के नतीजे आज होंगे जारी, ऐसे देखें रिजल्ट

0
logo webmorcha
logo webmorcha

रायपुर। रायपुर। 10वीं-12वीं बोर्ड के परीक्षा रिजल्ट जारी कर दिए गए है, सफल विद्वार्थियों को CM साय ने बधाई दी। मोबाइल पर SMS से छत्तीसगढ़ 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए मैसेज टाइप करें- CG10 Roll Number इसे 56263 पर भेज दें।

अंग्रेजी में सीजी10 लिखने के बाद एक स्पेस देना है और फिर CG बोर्ड 10वीं का रोल नंबर लिखना है। 5 सालों में 10वीं के रिजल्ट में बढ़ोतरी छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं का रिजल्ट पिछले 6 सालों में 7.41 फीसदी तक बढ़ा है। साल 2020 और इसके बाद के सालों में दसवीं के नतीजे 70 प्रतिशत से ​ज्यादा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ 10वीं-12वीं का रिजल्ट आज दोपहर 3 बजे जारी किया जाएगा। CM विष्णुदेव साय दोनों कक्षाओं के परिणामों की एक साथ घोषणा करेंगे। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है।बता दें कि बोर्ड एग्जाम में इस बार 5.71 लाख छात्र शामिल हुए थे। मार्च में यह परीक्षा शुरू हुई और मार्च में ही समाप्त हुई थी। कापियों का मूल्यांकन भी मार्च में ही शुरू हो गया था।

इसके छत्तीसगढ़ में 36 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे। 17 अप्रैल तक पूरी कापियां जांचने के लक्ष्य रखा गया था। निर्धारित तारीख में मूल्यांकन पूरा हुआ। अब रिजल्ट भी तैयार हो चुका है। गौरतलब है कि पिछली बार यानी सीजी बोर्ड एग्जाम 2024 में दसवीं का रिजल्ट 75.61 प्रतिशत और बारहवीं का 80.74 था। सीजीबीएसई CGBSC की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।

Operation Sindoor: पाकिस्तान के 200 किमी अंदर घुसा भारत, आखिर किस शक्तिशाली हथियार लेकर घुसा भारत आप भी जानिए