Aaj ka Panchang: शुक्रवार 9 मई प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय

0

Aaj ka Panchang 09 may 2025: जानें आज का पंचांग 9 मई शुक्रवार है और इस दिन शुक्र प्रदोष व्रत रहेगा। जानें आज का शुभ मुहूर्त, करण, योग और राहुकाल का समय

Aaj ka Panchang 09 May 2025

संवत- विक्रम संवत 2082

माह- वैशाख,शुक्ल पक्ष

तिथि- द्वादशी 02:57 pm तक फिर त्रयोदशी

पर्व- मोहिनी एकादशी पारण,प्रदोष व्रत

दिवस – शुक्रवार

सूर्योदय-05:38am

सूर्यास्त-6:58pm

नक्षत्र- हस्त

चन्द्र राशि- कन्या,स्वामी ग्रह -बुध

Aaj ka Panchang

सूर्य राशि- मेष

करण- बालव 02:58 pm तक फिर कौलव

योग-वज्र

आज का शुभ मुहूर्त 09 मई 2025

अभिजीत-11:51 am से 12:45 pm तक

विजय मुहूर्त-02:21pm से 03:25pm तक

गोधुली मुहूर्त–06:23pm से 07:22pm तक

Aaj ka Panchang

ब्रह्म मुहूर्त-4:05m से 05:06am तक

अमृत काल-06:02am से 07:42am तक

निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:41से 12:21तक रात

संध्या पूजन-06:21pm से 07:09pm तक

दिशा शूल- पश्चिम दिशा।इस दिशा में यात्रा से बचें।दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त- राहुकाल-प्रातःकाल 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक

बस्तर में बिछेगा रेल लाइन, मिली हरी झंडी मिली मंजूरी

0
बस्तर रेल लाइन
बस्तर रेल लाइन

रायपुर। भारत सरकार के रेल मंत्रालय ने रावघाट-जगदलपुर नई रेल लाइन (140 किमी) परियोजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस परियोजना पर 3513.11 करोड़ रुपए की लागत आएगी, जिसका वहन केन्द्रीय बजट से किया जाएगा। यह निर्णय बस्तर अंचल के सामाजिक, आर्थिक और औद्योगिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

CM विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से PM नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार प्रकट किया है, जिन्होंने बस्तर के दूरस्थ और जनजातीय जिलों को रेल नेटवर्क से जोड़ने के इस बहुप्रतीक्षित सपने को साकार करने की दिशा में कदम उठाया है।

बस्तर का कायाकल्प करेगा यह प्रोजेक्ट रावघाट-जगदलपुर रेललाइन से न केवल कोंडागांव और नारायणपुर जैसे पिछड़े जिलों को पहली बार रेल मानचित्र पर स्थान मिलेगा, बल्कि इससे आदिवासी अंचलों में यात्रा, पर्यटन और व्यापार की सम्भावनाएं भी बढ़ेंगी। यह रेल मार्ग बस्तर की सुंदर वादियों, ऐतिहासिक स्थलों और जनजातीय संस्कृति तक पर्यटकों की सीधी पहुँच को संभव बनाएगा, जिससे स्थानीय रोजगार और पर्यटन उद्योग को जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा।

कार और बड़ी वाहनों के लिए आदेश जारी अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति रेल कनेक्टिविटी से खनिज संसाधनों के परिवहन, स्थानीय उत्पादों की पहुँच, और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क में व्यापक सुधार होगा। यह क्षेत्रीय उद्योगों और किसानों को राष्ट्रीय बाजार से जोड़ने में मदद करेगा। भू-अधिग्रहण का कार्य पूर्णता की ओर – कार्य शीघ्र होगा प्रारंभ प्रस्तावित रेललाइन के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य पूर्णता की ओर है, जिससे परियोजना के क्रियान्वयन में कोई बाधा नहीं रहेगी। इससे यह सुनिश्चित होता है कि निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होकर तय समय सीमा में पूर्ण किया जा सकेगा।

विकास की धारा से सीधे जुड़ेंगे

उल्लेखनीय है कि PM नरेंद्र मोदी और CM विष्णुदेव साय के दूरदर्शी नेतृत्व में बस्तर के विकास का जो सपना वर्षों से संजोया गया था, वह अब रावघाट जगदलपुर रेल लाइन परियोजना से साकार होता दिख रहा है। रावघाट-जगदलपुर रेललाइन को मिली स्वीकृति बस्तर की जनता के साथ सरकार की भावनात्मक प्रतिबद्धता और विकास के वादे की पूर्ति का प्रतीक है। यह रेलमार्ग बस्तर के लिए केवल एक ट्रांसपोर्ट नेटवर्क नहीं, बल्कि एक नई जीवनरेखा है, जो लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और पर्यटन के बेहतर अवसरों से जोड़ेगा। इससे कोंडागांव, नारायणपुर, कांकेर जैसे वे जिले जो तुलनात्मक रूप से आज भी विकास की मुख्य धारा से दूर हैं, अब राष्ट्रीय विकास की धारा से सीधे जुड़ेंगे।

CM विष्णु देव साय ने जन चौपाल में दी जानकारी इस रेल परियोजना की नक्सलवाद के उन्मूलन की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। विकास जब गांव-गांव तक पहुँचेगा, जब युवाओं को रोजगार मिलेगा, और जब जनजातीय समुदायों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सुविधाएं सुलभ होंगी—तो हिंसा और भय की जगह उम्मीद और विश्वास का संचार होगा। बस्तर की धरती वर्षों से प्रतीक्षा कर रही थी कि कोई उसे सुने, समझे और उसकी पीड़ा को दूर करे। आज जब प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री स्वयं बस्तर की चिंता कर रहे हैं, तो यह सिर्फ एक परियोजना की शुरुआत नहीं, बल्कि एक नए युग का आरंभ है—जिसमें बस्तर का प्रत्येक गांव विकास की पटरी पर दौड़ेगा।

अब केवल विकास का युग चलेगा

PM नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बस्तर अब परिवर्तन के ऐतिहासिक दौर से गुजर रहा है।रावघाट-जगदलपुर रेललाइन को स्वीकृति देकर केंद्र सरकार ने यह स्पष्ट संकेत दिया है कि विकास अब सिर्फ शहरों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि बस्तर के वनांचल, घाटियों और जनजातीय अंचलों तक उसकी पहुँच सुनिश्चित की जाएगी। यह परियोजना बस्तरवासियों की वर्षों पुरानी अपेक्षा को साकार करने का निर्णायक कदम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट रूप से मार्च 2026 तक नक्सलवाद का समूल उन्मूलन करने का लक्ष्य रखा है। इस दिशा में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह स्वयं बस्तर के दौरे पर आकर ‘बस्तर पण्डुम’ जैसे आयोजनों में भाग लेकर यह स्पष्ट कर चुके हैं कि बस्तर में नक्सल नहीं, अब केवल विकास का युग चलेगा। यह रेललाइन नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शासन की निर्णायक और सकारात्मक उपस्थिति को और सशक्त बनाएगी।

रावघाट-जगदलपुर रेलमार्ग से न केवल कोंडागांव, नारायणपुर और कांकेर जैसे जनजातीय जिलों को रेल मानचित्र पर स्थान मिलेगा, बल्कि स्थानीय व्यापार, पर्यटन, खनिज संसाधनों का दोहन और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। यह परियोजना शांति, सुरक्षा और समावेशी विकास के त्रिपक्षीय मंत्र को जमीन पर साकार करेगी। बस्तर की धरती अब हिंसा और उपेक्षा का प्रतीक नहीं, बल्कि उम्मीद, अवसर और उन्नति की भूमि बनेगी।

जब मुख्यमंत्री स्वयं चौपालों में बैठकर ग्रामीणों की बात सुन रहे हैं और प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री बस्तरवासियों के विकास की मूल भावना को समझते हुए कार्य कर रहे हैं—तब यह स्पष्ट है कि बस्तर अब किसी कोने में नहीं, बल्कि राष्ट्रीय विकास की केंद्रीय भूमिका में है। यह परियोजना न केवल बस्तर में रेल परियोजनाओं के विस्तार का प्रतीक है, बल्कि यह नए भारत में समावेशी विकास की मजबूत मिसाल भी है – जहाँ विकास अब सिर्फ शहरों तक सीमित नहीं, बल्कि बस्तर जैसे दूरस्थ अंचल के जंगलों और पहाड़ों तक भी पहुँच रही है।

26 साल पूर्व का बदला, प्लेन हाइजैंकिंग करने वाला आंतकी मारा गया   

0
आतंकी
आतंकी हाइजैंकिंग

पाकिस्तान में आतंकी ठिकाने ध्वस्त कर भारत ने एक साथ कई आतंकी हमलों का हिसाब चुकता किया है. 24 दिसंबर 1999 का कंधार हाइजैंकिंग (Kandahar Hijacking) कांड आपको याद होगा, जब काठमांडू से लखनऊ आ रही फ्लाइट को आतंकियों ने अगवा कर लिया और बंदूक की नोक पर कंधार ले गए. इस विमान में 176 यात्रियों के अलावा पायलट समेत क्रू के 15 लोग सवार थे.

आतंकी मौलाना मसूद अजहर को छुड़ाना चाहते थे, जो भारत की जेल में कैद था. यात्रियों को बचाने का कोई रास्ता नजर नहीं आ रहा था. कहा जाता है, तब एनएसए अजीत डोभाल ने निगोशिएशंस किए. भारी मन से आतंकी मसूद अजहर जो छोड़ना पड़ा. तब उन्होंने इसके गुनगहारों को जहन्नुम पहुंचाने का संकल्‍प लिया था. आज 26 साल पुराना अजीत डोभाल का वो संकल्प पूरा हो गया. जब खबर आई कि ऑपरेशन सिंदूर में IC 814 कंधार हाइजैकिंग का मास्टरमाइंड रऊफ अजहर मार गिराया गया है.

आतंकी रऊफ अजहर जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर का छोटा भाई था. मुंबई से लेकर संसद भवन तक और पठानकोट से लेकर पुलवामा तक, कई आतंकी हमलों में वह शामिल रहा है. एजेंसियां वर्षों से उसे ठिकाने लगाने की कोशिश कर रही थीं. इस आतंकी को अमेरिका भी तलाश रहा था, क्योकि इसी आतंकी की मदद से अमेरिकी यात्री डेनियल पर्ल को मारा गया था. अमेरिका तो आतंकी को ढूंढ नहीं पाया, लेकिन अब भारत ने इसे मारकर बदला ले लिया है. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने इस ऑपरेशन को अंजाम देकर पुराना हिसाब-किताब बराबर कर लिया है.

हाइजैंकिंग
हाइजैंकिंग

कंधार हाइजैकिंग और अजीत डोभाल की भूमिका

कंधार हाइजैकिंग के वक्‍त अजीत डोभाल इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के एडिशनल डायरेक्‍टर थे. उन्हें पाकिस्तान और अफगानिस्तान मामलों का एक्‍सपर्ट माना जाता था. इसलिए आतंकियों से निपटने की जिम्मेदारी उन्हें ही सौंपी गई. उन्होंने कंधार में तालिबान से सीधी बातचीत शुरू की. यह बेहद चुनौतीपूर्ण था क्योंकि तालिबान सरकार को भारत मान्यता नहीं देता था और बातचीत का हर शब्द रणनीतिक रूप से नपा-तुला होना था. तब डोभाल के सामने अपने यात्रियों को छुड़ाने की चुनौती थी. ये भी देखना था कि भारत की संप्रभुता से कोई समझौता न हो. आखिर में उन्होंने आतंकी मसूद अजहर को छोड़ने का विकल्‍प चुना. तब अजीत डोभाल ने इसे जहर के घूंट की तरह पी लिया था. आज उसका हिसाब बराबर हो गया.

पाकिस्तान की हेकड़ी पर वार, भारत ने दिया करारा जवाब

0
पाकिस्तान
पाकिस्तान

भारत ने पाकिस्तान (Pakistan) में आतंकी ठिकानों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया था. इसके बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों को निशान बनाकर हमले करने की कोशिश की, जिसके जवाब में भारतीय वायुसेना के S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने हर हमले को नाकाम कर दिया है. भारत की जवाबी कार्रवाई में रावलपिंडी, लाहौर और कराची जैसे प्रमुख शहरों को भारी नुकसान हुआ है.

कराची में ड्रोन अटैक

(Pakistan) कराची में रहने वाले एक शख्स ने बताया कि सुबह 10 बजे के करीब कोई ड्रोन आया और सीधे छत से टकराया. इसके बाद पूरी छत टूट गई और गड्ढा हो गया. स्थानीय के मुताबिक इसके बाद कराची में ब्लैकआउट कर दिया गया क्योंकि बिजली के तारों को भी भारी नुकसान हुआ है. इसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरा मच गई. कराची से जो तस्वीरें सामने आईं हैं उनमें देखा जा सकता है कि एक घर की छत पूरी तरह से बर्बाद हो गई और घर के अंदर रखे सामान को भी नुकसान पहुंचा है.

पाकिस्तान में हर आतंकी शिविर का अलग काम, कौन से तीन बड़े मकसद?

इसी तरह की तस्वीरें लाहौर से भी आई हैं जहां एक के बाद एक कई एंबुलेंस सड़क पर जाती दिख रही हैं. इसके अलावा पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भी देखा जा सकता है. लाहौर में इमरजेंसी सायरन की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं. शहर की कई इमारतों को ड्रोन हमले से भारी नुकसान पहुंचा है. लाहौर में भारत की जवाबी कार्रवाई के बाद हर तरफ भगदड़ जैसा माहौल देखा जा सकता है.

भारत ने तबाह किया पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम

भारत की जवाबी कार्रवाई में रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम को भी नुकसान पहुंचा है. यहां रात को पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का मैच खेला जाना था, जिसमें पेशावर और कराची की टीमें आमने-सामने होने वाली हैं. रावलपिंडी में होने वाले PSL के बाकी मैच कराची में शिफ्ट कर दिए गए हैं. लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में आयोजित पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की एक इमरजेंसी बैठक के दौरान यह फैसला  लिया गया है.

पाकिस्तान (Pakistan) के गुजरांवाला ने भी भयानक तस्वीरें सामने आई हैं. यहां तड़के एक के बाद एक धमाकों की आवाजें सुनाई दी हैं. इसके बाद सड़कों पर चलने वाले वाहन अचानक तेजी से दौड़ने नजर आए हैं. इन हमलों के बाद भी पाकिस्तान के होश ठिकाने नहीं आए हैं. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ड्रोन अटैक के बाद इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है. साथ ही पाकिस्तानी संसद में भी हमले से घबराकर सांसद रोते हुए दिखाई दे रहे हैं.

15 शहरों को निशाना बनाने की कोशिश

पाकिस्तान (Pakistan) ने भारत के अवंतिपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, नाल, फलौदी, उत्तर लाई और भुज में हमले की कोशिश की थी. इसके जवाब में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के इन हवाई हमलों को नाकाम करने के लिए बुधवार रात को S-400 एयर डिफेंस सिस्टम तैनात कर दिया था.

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने सिर्फ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था. यह पूरी तरह नपी-तुली और सावधानी पूर्ण सैन्य कार्रवाई थी. लेकिन पाकिस्तान ने इसका बदला लेने के लिए 15 भारतीय शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसके जवाब में भारत ने पाकिस्तान (Pakistan) को प्रमुख शहरों को ड्रोन से निशाना बनाकार उनका पूरा एयर डिफेंस सिस्टम तबाह कर दिया है.

भारत ने बयान में कहा कि पाकिस्तान लगातार LoC पर भी फायरिंग करके निर्दोष लोगों की जान ले रहा है. पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन और फायरिंग में महिलाओं-बच्चों समेत 16 बेकसूरों की जान गई है. इसके बाद भारत ने उकसावे की इस कार्रवाई का पाकिस्तान (Pakistan) को उसी स्केल पर जवाब दिया है. आगे भी पाकिस्तान की किसी भी उकसावे वाली कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा.

सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली पटपरपाली की बेटी तन्नू ने 12वी बोर्ड में हासिल किया जिले में तीसरा स्थान

0
पटपरपाली
पटपरपाली

पटपरपाली (कोमाखान) छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से कल 7 मई 2025 को सीजी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट जारी कर दिया गया है। सीजी बोर्ड रिजल्ट को मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय जी के द्वारा घोषित किया गया।

ग्राम पंचायत पटपरपाली के गौरव के रूप में नारी शक्ति को समर्पित, बेटी पढ़ेगी तभी बढ़ेगी और विकास गड़ेगी को सार्थक करते हुए  पटपरपाली निवासी थनवार साहू जी एवं ओम बाई की सुपुत्री  सुश्री तन्नू साहू जी ने 12वी कला संकाय में 93.4 % अंक लाकर ना केवल ग्राम पंचायत पटपरपाली  अपितु पूरे महासमुंद जिले में तीसरा स्थान पाकर जिले व बागबाहरा विकासखण्ड का गौरव भी बढ़ाया है।

ग्राम पंचायत पटपरपाली सरपंच श्रीमती लता कमलेश टाण्डेय एवं पटपरपाली सोसायटी अध्यक्ष कमलेश कुमार टाण्डेय ने सुश्री तन्नू साहू से भेंटकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और उनकी मेहनत एव लगन के लिए उन्हें पुरष्कृत किया।

सरपंच लता कमलेश टाण्डेय ने कहा पटपरपाली की तन्नू साहू ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला टेमरी सरकारी स्कूल से पढ़ाई कर मेहनत से 12वीं बोर्ड परीक्षा में 93.4% अंक हासिल कर महासमुंद जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया, जिससे महासमुंद जिले का गौरव बढ़ा। उनकी इस उपलब्धि ने साबित किया कि मेहनत और लगन से सरकारी स्कूलों में भी उत्कृष्ट शिक्षा प्राप्त की जा सकती है।

पटपरपाली गांव की निवासी तन्नू ने अपनी सफलता का श्रेय परिजनों और स्कूल के शिक्षकों को दिया।

पाकिस्तान ने आधी रात में इंडिया के 15 सैन्य ठिकानों पर किया हमला, भारत ने S400 डिफेंस सिस्टम से किया नाकाम, सुबह हार्पी ड्रोन से पाकिस्तानी डिफेंस सिस्टम खत्म

0
पाकिस्तान
पाकिस्तान

ऑपरेशन सिंदूर के दूसरे दिन अर्थात आज बुधवार-गुरुवार की रात पाकिस्तान (Pakistan) ने इंडिया के 15 से अधिक सैन्य ठिकानों पर हमला किया। भारत ने रूस से मिले S400 डिफेंस सिस्टम के जरिए इस हमले को नाकाम कर दिया। जवाबी कार्रवाई में भारत ने गुरुवार सुबह पाकिस्तान (Pakistan) का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह कर दिया। इसके लिए इजराइल से मिले हार्पी ड्रोन का इस्तेमाल किया गया।

रक्षा मंत्रालय ने आज गुरुवार दोपहर 2.30 बजे बताया कि पाकिस्तान ने उत्तर और पश्चिम भारत के शहरों को भी निशाना बनाया। इस दौरान अवंतिपोरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, नाल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज में ड्रोन्स और मिसाइलें दागी गई थीं। इन्हें भी नाकाम कर दिया गया।

पाक का हमला और भारत का जवाब 2 पॉइंट्स में समझें

भारतीय सेना ने पहले ही सीमाओं पर रूस से मिले S-400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम को तैनात कर रखा है, जैसे ही पाकिस्तान ने मिसाइलों से हमला किया, इस सिस्टम को एक्टिव कर दिया गया।

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पाकिस्तान (Pakistan) के हमलों के बाद आज सुबह भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में कई स्थानों पर हार्पी ड्रोन से वहां के एयर डिफेंस रडार और सिस्टम को निशाना बनाया। भारत की कार्रवाई उसी क्षेत्र में, तेजी के साथ की गई है जैसी पाकिस्तान ने की थी। सूत्रों ने बताया कि लाहौर, सियालकोट, कराची में एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया गया।

600 किमी दूर टारगेट ट्रैक कर लेता है S-400 सिस्टम

S-400 एक एयर डिफेंस सिस्टम है। ये हवा में हो रहे अटैक को रोकता है। ये दुश्मन देशों के मिसाइल, ड्रोन, रॉकेट लॉन्चर और फाइटर जेट्स के हमले को रोकने में कारगर है। यह 600 किमी दूर टारगेट को ट्रैक कर लेता है। इसकी टारगेट हिट करने की रेंज 400 किमी है। इसे रूस के एलमाज सेंट्रल डिजाइन ब्यूरो ने बनाया है। दुनिया के बेहद आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम में इसकी गिनती होती है।

इस बीच, पाकिस्तान (Pakistan) नियंत्रण रेखा (LoC) पर फायरिंग कर रहा है। इसमें जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामूला, उरी, पुंछ, मेंढर और राजौरी सेक्टर में मोर्टार और गोलीबारी की जा रही है। भारत ने 6 मई की देर रात को पाकिस्तान और पीओके स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल से हमला किया था।

आतंकिस्तान भभक रहा, लाहौर, कराची में बम विस्फोट, धमाके से अफरातफरी

ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े आज के बड़े अपडेट्स

सुबह 11 बजे सर्वदलीय बैठक हुई। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी चल रहा है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दोपहर 12 बजे कहा कि हम पाकिस्तान के साथ तनाव बढ़ाना नहीं चाहते हैं। अगर पाकिस्तान हमला करता है तो यह तय है कि हम उसे करारा जवाब देंगे।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार दोपहर एक बजे ईरान के साथ बातचीत के दौरान ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी दी। जयशंकर ने कहा कि हमारी सेनाओं ने सिर्फ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया।

पंजाब के फिरोजपुर में BSF ने बॉर्डर पार कर रहे एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया।

पंजाब में ही बुधवार रात अमृतसर में धमाके सुने गए। गुरुवार सुबह यहां 3 गांवों में रॉकेट मिले हैं। डिफेंस एक्सपर्ट ने संभावना जताई है कि पाकिस्तान की तरफ से ये रॉकेट फायर किए गए और इंडियन डिफेंस सिस्टम ने इन्हें मार गिराया।

400KM के दायरे में दुश्मन की एक-एक मिसाइल को खा लेता है S-400, इस ‘सुदर्शन चक्र’ से कोई नहीं बचा ऑपरेशन सिंदूर के अगले दिन यानी बुधवार-गुरुवार की रात पाकिस्तान ने भारत के 15 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर हमला किया। भारत ने रूस से मिले S400 डिफेंस सिस्टम के जरिए इस हमले को नाकाम कर दिया।

जवाबी कार्रवाई में भारत ने गुरुवार सुबह पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह कर दिया। इसके लिए इजराइल से मिले हार्पी ड्रोन का इस्तेमाल किया गया।

रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार दोपहर 2.30 बजे बताया कि पाकिस्तान ने उत्तर और पश्चिम भारत के शहरों को भी निशाना बनाया। इस दौरान अवंतिपोरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, नाल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज में ड्रोन्स और मिसाइलें दागी गई थीं। इन्हें भी नाकाम कर दिया गया।

आतंकिस्तान भभक रहा, लाहौर, कराची में बम विस्फोट, धमाके से अफरातफरी

0
आतंकिस्तान के परमाणु ठिकाने तक ड्रोन पहुंच गया है. एक के बाद एक धमाके से लाहौर और कराची में हड़कंप मच गया है. अब तक पाकिस्तान के
आतंकिस्तान के परमाणु ठिकाने तक ड्रोन पहुंच गया है. एक के बाद एक धमाके से लाहौर और कराची में हड़कंप मच गया है. अब तक पाकिस्तान के

आतंकिस्तान के परमाणु ठिकाने तक ड्रोन पहुंच गया है. एक के बाद एक धमाके से लाहौर और कराची में हड़कंप मच गया है. अब तक पाकिस्तान के 12 शहरों में 12 ड्रोन ब्लास्ट की खबरें हैं. ड्रोन हमले के बाद पाकिस्तान के सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.

कराची से लाहौर तक बम ब्लास्ट

आतंकिस्तान के लाहौर के बाद अब कराची में ब्लास्ट की खबरें हैं. कराची को पाकिस्तान का वित्तीय राजधानी माना जाता है. जहां पर ड्रोन के जरिए ब्लास्ट हुआ है. कराची में ब्लास्ट से पूरे पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है. ब्लास्ट के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है.

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक कराची में ड्रोन ब्लास्ट हुआ है. ड्रोन ब्लास्ट के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है. सेना ने इलाके को अपने कब्जे में ले लिया है. कराची में ही पाकिस्तान का सभी परमाणु बम स्टोर है.

ऐसे में जिस तरह से कराची में ड्रोन ब्लास्ट हुआ है, उसने पाकिस्तान के सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा दिया है. कराची ब्लास्ट को सुरक्षा में बड़ी सेंध बताया जा रहा है. खबरों में कहा गया है कि लाहौर में नेवी बेस के पास और कराची में आर्मी बेस पर धमाके हुए हैं.

अब तक 12 शहरों में ड्रोन अटैक

आतंकिस्तान के कराची, गुंजरावाला, लाहौर, चकवाल और घोटकी में ड्रोन अटैक हुआ है. ड्रोन अटैक की वजह से इन इलाकों में इमरजेंसी के हालात हैं. यह ड्रोन कहां से आया है, अब तक पाकिस्तान ने इस पर कुछ नहीं कहा है. न ही ड्रोन अटैक को लेकर किसी ने जिम्मेदारी ली है. इन 12 शहरों के अलावा उमरकोट में भी ड्रोन ब्लास्ट की खबरें हैं.

सबसे ज्यादा 3 ड्रोन ब्लास्ट लाहौर में हुआ है. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक कुल 12 धमाके अब तक पाकिस्तान में हो चुके हैं. लाहौर में सैन्य ठिकाने के पास ही ड्रोन ब्लास्ट की खबर है.

एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह से फेल

ड्रोन धमाके को रोकने में पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह फेल नजर आ रहा है. दिलचस्प बात है कि बुधवार को भरी सदन में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान के वायुसेना की जमकर तारीफ की थी.

शहबाज का कहना था कि पाकिस्तान की वायुसेना मजबूती से मैदान में डटी है. पीएम की तारीफ के तुरंत बाद पाक के वायुसेना चीफ से असीम मुनीर ने मुलाकात की थी.

लाहौर में भी तेज धमाके हुए

असल में यह धमाके तब हुए हैं जब सिर्फ एक या दो घंटे पहले लाहौर में भी तेज धमाके हुए हैं. लाहौर में तो एक के बाद एक तीन धमाके हुए हैं. लेकिन कराची में एक धमाका हुआ है. खबर है कि पूरे कराची में सायरन बज रहे हैं और शहर के कई इलाकों को अलर्ट कर दिया गया है.

अभी तक आतंकिस्तान अधिकारियों या सेना की ओर से इन धमाकों के बारे में पुष्टि नहीं की गई है. हालांकि पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में यह जरूर कहा गया कि इलाके में सुरक्षा बल तैनात हैं और आम लोगों को पास आने से रोका जा रहा है. धमाकों के बाद कराची में अलर्ट की घोषणा की खबरें हैं और स्थानीय लोगों में डर का माहौल बताया जा रहा है.

ठिकानों पर एयर स्ट्राइक..

इससे पहले ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने 7 मई को जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है. बहावलपुर के मरकज सुभान अल्लाह और मुरिदके पर भी हमले किए. आतंकिस्तान ने इन हमलों को युद्ध की कार्रवाई करार देते हुए जवाबी कार्रवाई की धमकी दी. लेकिन वह कुछ नहीं कर पाया क्योंकि भारतीय सेना मुस्तैदी से पाकिस्तान का मुंहतोड़ जवाब दे रही है.

आतंक के साम्राज्य पाक फिर दहला लाहौर, कराची तक दहशत

0
पाक
पाक

आतंक के साम्राज्य पाक: पाकिस्तान में एक बार फिर हडकंप मची है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के लाहौर में ताबड़तोड़ तीन धमाके हुए हैं. पाक मीडिया का दावा है कि लाहौर में ड्रोन से अटैक हुए हैं. लाहौर एयरपोर्ट के पास धमाकों की गूंज कई KM दूर तक सुनी गई है. इसके बाद सायरन की आवाजें भी सुनी गईं. खुद पुलिस अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है. धमाकों के बाद लोग इधर-उधर भागने लगे. आसमान में धुएं का गुब्बार देखा गया.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, पाकिस्तानी अधिकारियों का कहना है कि वे धमाकों की जगह और उनकी वजह का पता लगा रहे हैं. लाहौर के गोपाल नगर और नसीराबाद इलाकों में वाल्टन एयरपोर्ट के पास वाल्टन रोड पर कई धमाके सुने गए. लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए. लोगों ने धुएं के गुबार देखने की खबर दी है.

कहां हुआ ड्रोन अटैक?

वहीं, सूत्रों की मानें तो वाल्टन एयरपोर्ट के बाद ड्रोन से अटैक हुआ है. धमाकों के बाद लाहौर एयरपोर्ट को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है. कहा जा रहा है कि यह एक तरह से ड्रोन अटैक है. यह विस्फोट वहां हुआ है, जहां वाल्टन एयरपोर्ट के पास पाकिस्तानी आर्मी का यूनिट है. सूत्रों की मानें तो कराची एयरपोर्ट पर भी फ्लाइट ऑपरेशन को बहरहाल, के लिए बंद कर दिया गया है.

ऑपरेशन सिंदूर के बाद एक और अटैक

लाहौर में ये धमाके ऐसे वक्त में देखे गए हैं, जब एक दिन पहले ही भारत ने पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया. फिलहाल, यह बात सामने नहीं आई है कि लाहौर में ये धमाके किसने किए. भारत ने 7 मई की आधी रात को ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को तबाह किया. इस हमले में पाकिस्तान की 70 से अधिक आंतकी मारे गए.

पाक में हाई अलर्ट

बहरहाल, भारत संग तनाव को देखते हुए पाकिस्तान में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है. सभी सरकारी अस्पतालों को तैयार रहने को कहा गया है. देश की हवाई सीमाएं 24 से 36 घंटे के लिए बंद कर दी गई हैं. इस्लामाबाद और पंजाब के सभी स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं और सुरक्षा बलों को सतर्क कर दिया गया है. इस बीच भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि अगर भारत अपने आक्रामक रुख से पीछे हटता है, तभी यह तनाव खत्म हो सकता है.

अलर्ट, छत्तीसगढ़ अंधड़-ओलावृष्टि के साथ बारिश, महासमुंद, बलौदाबाजार, राजनांदगांव समेत यहां चेतावनी  

0
अलर्ट, छत्तीसगढ़
अलर्ट, छत्तीसगढ़

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते कई दिनों से मौसम का रूख बदला हुआ है। इधर, तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी के चलते लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान एक बार दिर 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच लोगों के लिए एक राहत भरी खबर निकलकर सामने आ रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि, गुरूवार अर्थात आज मौसम में बदलाव हो सकता है।

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण बस्तर समेत छत्तीसगढ़ के कई जिलों में तेज आंधी तूफ़ान के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज बारिश होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और विभिन्न द्रोणिकाओं के असर से छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी-तूफान आ सकता है।

साथ ही बारिश और ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ के रायपुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर, बस्तर, कोंडागांव, बालोद, राजनांदगांव, महासमुंद, बलौदा बाजार, और बलरामपुर के कुछ स्थानों में तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश होने और ओले गिरने की भी संभावना है।

Today’s horoscope: 08 मई 2025, गुरुवार आज इन राशियों का किस्मत देगा साथ

0
Today’s horoscope
आज का राशिफल

Today’s horoscope: 08 मई 2025। आज ‘गुरुवार ग्रह-नक्षत्र के साथ पंचाग की गणना के आधार पर राशिफल प्रस्तुत की जा रही है। आइए जानते हैं (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का Today’s horoscope दैनिक राशिफल.. आइए जानते हैं भविष्यफल…

मेष Today’s horoscope

आज गुरुवार मेष राशि के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा। अनियमित खान-पान या दिनचर्या के कारण दिन की शुरुआत में आपका स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। दोपहर बाद स्थिति में सुधार होने पर जरूरी काम में तेजी आएगी। नौकरी में आपको आज अपना काम पूरा करने के लिए अधिक तत्पर होना होना पड़ेगा। आज आपको सार्वजनिक क्षेत्र में आदर और सम्मान मिल सकता है। बिजनेस में आज कमाई सामान्य रहेगी। लेकिन वैवाहिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

​वृष Today’s horoscope

आज गुरुवार का दिन वृषभ राशि के लिए लाभकारी है। आपको विपरीतलिंगी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। दिन की शुरुआत में आपको किसी करीबी से खुशखबरी मिलेगी। लेकिन पूर्व में हुई गलती के कारण मन थोड़ा निराश और परेशान हो सकता है। कार्य व्यवसाय कमाई में आज बनी रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च अधिक होने से बचत कठिन होगा। अनियंत्रित खानपान के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, इसलिए संतुलित आहार लेंगे।

​मिथुन Today’s horoscope

आज गुरुवार का दिन आपके लिए मिश्रित रहने वाला है। आज आप जिस काम से लाभ की उम्मीद कर रहे हैं, वह अंत में आपको निराश कर सकता है। लेकिन आज मेहनत करने में कोई कसर न छोड़ें क्योंकि मेहनत और लगन शीलता से आप विपरीत स्थिति को भी अनुकूल बना सकते हैं। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह से आपको आज फायदा होगा। कला और रचनात्मक क्षेत्र से भी आज लाभ पा सकेंगे। शिक्षा में भी प्रगति होगी। लव लाइफ में आपको प्रेमी से खुशी मिलेगी।

​कर्क Today’s horoscope

आज गुरुवार कर्क राशि के लिए दिन उन्नतिदायक रहेगा। आप अपनी बुद्धि कुशलता से लाभ पाएंगे। दिन की शुरुआत से दोपहर तक आप अपने काम के प्रति थोड़ी सुस्ती दिखाएंगे लेकिन दिन के दूसरे भाग में आपके काम में तेजी आएगी। आप सरकारी कार्य में भी सफलता पाएंगे। नौकरी में आपको आज अधिकारी वर्ग से कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। आप आज आर्थिक विषयों में अपनी योजना का लाभ ले पाएंगे। विदेशी क्षेत्र से भी आपको लाभ मिल सकता है।

​सिंह Today’s horoscope

आज गुरुवार सिंह राशि के सितारे बताते हैं कि, आपको आज व्यवहारिक होकर काम पर ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में धन की आमद बनी रहेगी। लेकिन कमाई से अधिक खर्च होने से आज बचत मुश्किल होगा। आज स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की वजह से भी आपको धन खर्च करना होगा। कार्यक्षेत्र में आज सुस्ती और आलस की वजह से आपका कुछ काम अटक सकता है। वैवाहिक जीवन में आपके आपसी सामंजस्य बना रहेगा।

​कन्या Today’s horoscope

आज गुरुवार का दिन आपके लिए अच्छा  रहेगा। आपको लाभ के कई मौके मिलेंगे। लेकिन आपको आज मानसिक भटकाव से बचना होगा नहीं तो आप उलझन की वजह से अपना ही नुकसान कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में आपको आज पूर्व में किए निवेश का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप विपरीतलिंगी सहकर्मियों से सहयोग पाएंगे। आज इस राशि के जातक शिक्षा में भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

08 May Ank Jyotish: गुरुवार अंक ज्योतिष: जानें आज का शुभ रंग और अंक

​तुला Today’s horoscope

आज गुरुवार तुला राशि के लिए का दिन कामकाज के लिहाज से अच्छा है। आप अपना काम आज योजनाबद्ध तरीके से कर पाएंगे। आपको आज दोपहर के बाद अपने काम में विशेष रूप से सफलता पाएंगे। आपको आज आर्थिक लाभ भी मिलेगा। भाई बहनों का सहयोग भी आज आपको प्राप्त होगा। जो लोग विदेश में शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं उनको आज सफलता मिलेगी। लव लाइफ में भी आपको आज प्रेमी से खुशी मिलेगी। सरकारी काम आज आपका पूरा हो सकता है।

​वृश्चिक Today’s horoscope

आज गुरुवार आपकी रुचि भौतिक सुख साधनों में रहेगी। आप आज कमाई भी अच्छी कर पाएंगे। जो लोग वकालत अथवा प्रबंधन के कार्य से जुड़े हुए हैं आज उनको कुछ अच्छा अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपकी योजना से आपके अधिकारी प्रसन्न होंगे। आपके लिए मशुवरा है कि आज जल्दी लाभ पाने के चक्कर में कोई भी गलत तरीका अपनाने से बचें। बीमार लोगों की स्वास्थ्य में सुधार होगा। लेकिन भाइयों से रिश्ते मधुर बनाने के लिए वाणी पर कंट्रोल करें।

​धनु Today’s horoscope

धनु राशि के लिए आज गुरुवार आपके भाग्य बताते हैं कि, आपकी सेहत आज सामान्य रहेगी। लेकिन आज कारोबार में उलझन की स्थिति बनी रहेगी। आपको कुछ तकनीकी परेशानी का सामना करना होगा। लेकिन अच्छी बात है कि, किसी पुराने फैसले या सौदे में आपको सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातक आज बेहतर कार्य करने के लिए पूरा प्रयास करेंगे। कुछ पारिवारिक कारणों से आपको आज काम से जल्दी घर भी निकलना पड़ सकता है। आप आज अपनी बातों से भी काम निकलवाने में सफल रहेंगे।

​मकर Today’s horoscope

आज गुरुवार मकर राशि के जातकों के लिए का दिन शुभ रहेगा। आप आज अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए कुछ प्रयास कर सकते हैं। कारोबार में आपकी कमाई आज बढेगी। सामाजिक स्तर पर भी आपकी पहचान और सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। आपको आज कार्यक्षेत्र में कुछ नया काम आ जाने की वजह से अपने कुछ काम और योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है।

​कुंभ Today’s horoscope

आज गुरुवार का दिन आपके लिए सामान्य रूप से अनुकूल रहेगा। बीमार चल रहे जातकों के स्वास्थ्य में आज सुधार होगा। आपका पारिवारिक जीवन आज सुखद बीतेगा। बच्चों और जीवनसाथी के साथ आप आनंदपूर्ण समय बिता पाएंगे। जीवनसाथी या परिवार के किसी बड़े सदस्य का सहयोग भी आपको मिलेगा जिससे आपकी कोई समस्या सुलझ सकती है। शादी योग्य जातकों के लिए आज विवाह संबंधी संयोग भी बन सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में जो जातक आज यात्रा कर रहे हैं उनकी यात्रा सफल रहेगी।

​मीन Today’s horoscope

मीन राशि के लिए आज गुरुवार सितारे बताते हैं कि, आज आप मानसिक रूप से चंचल और बेचैन रह सकते हैं। आपको जल्दबाजी में लिए गए निर्णय की वजह से नुकसान भी हो सकता है। आपके लिए आज जरूरी है कि किसी नए काम हाथ डालने से बचें और अपने पुराने कार्यों को ही पूरा करने पर ध्यान दें। बिजनेस में भी आज का दिन आपका सामान्य बना रहेगा। कमाई के साथ खर्च भी आज बना हुआ रहेगा जिससे बचत करना मुश्किल होगा। बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर भी आपको आज पैसे खर्च करने होंगे। किसी धार्मिक अथवा सामाजिक कार्य में भाग ले सकते हैं।