Chhattisgarh आज मेघ गर्जन के साथ ही बढ़ेगी गर्मी, पढ़ें IMD की रिपोर्ट

0
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

रायपुर। Chhattisgarh में एक बार फिर मौसम में बदलाव होने जा रहा है. आगामी दिनों में लोगों को गर्मी से परेशानी का सामना पड़ेगा. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है. मध्य छत्तीसगढ़ में तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने की आशंका है. रविवार को प्रदेश में सबसे गर्म बिलासपुर रहा, यहां 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा, मेघ गर्जन, तेज हवा और वज्रपात होने की संभावना है.

Chhattisgarh एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में 32° उत्तर अक्षांश और 70° पूर्व देशांतर के उत्तर में, समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक गर्त के रूप में सक्रिय है. वहीं, एक अन्य पूर्व-पश्चिम दिशा में फैला हुआ गर्त मध्य पाकिस्तान से शुरू होकर दक्षिण उत्तर प्रदेश, झारखंड और उत्तर गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए मध्य बांग्लादेश तक, समुद्र तल से लगभग 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर विस्तृत है.

IMD Weather: एक तरफ भारी बारिश दूसरी ओर बंगाल-ओडिशा में भीषण गर्मी

एक नहीं इस युवक ने की 10 शादी, अंतत: 10वीं की कर दी मर्डर, अब जेल के सलाखों में पहुंचा

एक नहीं इस युवक ने की 10 शादी, अंतत: 10वीं की कर दी मर्डर, अब जेल के सलाखों में पहुंचा

0
शादी
शादी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक अजीबों-गरीब घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने एक के बाद एक 10 शादी कर ली। दिलचस्प रहा कि शादी के कुछ ही दिनों बाद उनकी नईं-नवेली दुल्हन उसे छोड़कर भाग जाती थी। आखिर इस युवक में क्या कमी रही होगी ये तो जांच का विषय है?

अब इस घटना का खुलासा 10वीं पत्नी के मर्डर के बाद हुआ है। युवक को इस बात डर सताने लगी और 10वीं पत्नी की वफादारी पर शक होने कर उसे जंगल में ले जाकर पत्थर से कुचल दिया और लाश को नाले के किनारे पत्तों में छुपाकर भाग निकला।

चार दिन बाद जब सड़ी-गली लाश मिली, तब जाकर इस खौफनाक वारदात का राज खुला. जानकारी के अनुसार, बगीचा थाना क्षेत्र के सुलेसा गांव का रहने वाला ढुला राम (38 वर्ष) पहले 9 बार शादी कर चुका था, लेकिन हर बार उसकी पत्नी कुछ समय बाद उसे छोड़कर चली जाती थी. हाल ही में उसने 10वीं शादी की थी, लेकिन इस बार भी उसे शक था कि पत्नी उसे छोड़कर भाग जाएगी।

घटना से कुछ दिन पहले उसकी पत्नी घर से चावल, कपड़ा और खाने का तेल चोरी कर भागने की कोशिश कर रही थी. इसी दौरान ढुला राम को गुस्सा आ गया और उसने पत्नी को जंगल की ओर ले जाकर पत्थर से बेरहमी से कुचल दिया. फिर शव को जंगल में एक नाले के किनारे पत्तों से ढंककर वहां से फरार हो गया. चार दिन तक शव जंगल में ही सड़ता रहा. रविवार दोपहर कुछ ग्रामीणों को जब बदबू आई तो उन्होंने नाले की ओर जाकर देखा, जहां महिला का सड़ा-गला शव पड़ा था. जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना बगीचा पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी ढुला राम को भी गिरफ्तार कर लिया है।

IMD Weather: एक तरफ भारी बारिश दूसरी ओर बंगाल-ओडिशा में भीषण गर्मी

IMD Weather: एक तरफ भारी बारिश दूसरी ओर बंगाल-ओडिशा में भीषण गर्मी

0
बारिश
बारिश

इस समय देश में मौसम का मिजाज कुछ अलग ही तरह के हैं। जहां जम्मू-कश्‍मीर में मूसलाधार बारिश और लैंडस्‍लाइड ने सैकड़ों लोगों को बेघर हो गए हैं. हालात ऐसे बन गए कि प्रशासन के साथ ही राहत कर्मियों को प्रभावितों तक पहुंचने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. मकान मिट्टी में मिल गए. सड़कें तबाह हो गईं. हाईवे कंकड़-पत्थर का मलबा बन गया. दर्जनों गांव जिला मुख्‍याल से कट गए.

प्रशासन ने 21 अप्रैल को सभी स्‍कूल-कॉलेज को बंद रखने का ऐलान किया है. दूसरी तरफ, ओडिशा और पश्चिम बंगाल भीषण गर्मी की चपेट में है. लोगों को गर्म हवा के थपेड़ों का सामना करना पड़ रहा है. पश्चिम बंगाल सरकार ने गर्मी के तेवर को देखते हुए स्‍कूलों में निर्धारित समय से पहले छुट्टियों की घोषणा करने का मन मनाया है. मौसम विज्ञानियों का कहना है कि दिल्‍ली एनसीआर से लेकर यूपी, बिहार, हरियाणा जैसे प्रदेशों में इस सप्‍ताह पारा 40 के पार जा सकता है. खासकर दिल्ली NCR में गर्मी से हालात बिगड़ने के आसार हैं.

बारिश ने जमकर कहर बरपाया

जम्‍मू संभाग के रामबन में तेज बारिश ने जमकर कहर बरपाया है. रामबन का 14 किलोमीटर तक का इलाका मलबे में तब्दील हो गया. 20 अप्रैल से पहले जहां जिंदगी हंस-खेल रही थी, रविवार के बाद वहां मरघट वाला सन्नाटा पसरा हुआ है. सड़क, मकान, दुकान सबकुछ तबाह हो चुका है. बादल फटने और फिर लैंडस्‍लाइड ने हालात को बेहद खराब बना दिया. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मौसम के खराब होने का पूर्वानुमान पहले ही जता दिया था, लेकिन प्रकृति इस तरह अपना रौद्र रूप दिखाएगी इसका अंदाजा किसी को नहीं था. सोमवार 21 अप्रैल 2025 को रामबन समेत आसपास के इलाकों में तूफान के बाद वाली शांति की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने मूसलाधार बारिश या आंधी-तूफान का पूर्वानुमान नहीं जताया है.

Weekly Horoscope 21 to 27 April 2025: इन राशियों के लिए मनोकामना से भरा होगा यह सप्ताह

ओडिशा में तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस

एक तरफ जम्मू-कश्‍मीर में लोग बारिश और बर्फबारी से परेशान हैं तो दूसरी तरफ ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भीषण गर्मी ने पसीने छुड़ रखे हैं. पश्चिम ओडिशा के झारुसगुड़ा में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. प्रदेश के 11 जगहों पर पारा 40 डिग्री को पार कर गया. बोलांगिर में पारा 42.4 तक पहुंच गया. वहीं, तितलीगढ़ में 42, संबलपुर में 41.9 तो सुंदरगढ़ में 41.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. उधर, पश्चिम बंगाल में भीषण गर्मी को देखते हुए स्‍कलों में समर वेकेशन यानी गर्मी की छुट्टियों को पहले करने की घोषणा की गई है. मौजूदा मौसमी हालात को देखते हुए सरकार ने 30 अप्रैल से गर्मी की छुट्टियां घोषित करने की बात कही है, ताकि छात्रों को अधिक परेशानियों का सामना न करना पड़े. आमतौर पर बंगाल में समर वेकेशन मई के दूसरे सप्ताह में होता है.

दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक का हाल

मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपास के इलाकों में इस सप्‍ताह पारा बढ़ने का पूर्वानुमान जताया है. पिछले कुछ दिनों में आंधी-तूफान के साथ हल्‍की बारिश से लोग राहत महसूस कर रहे थे, लेकिन आने वाले दिन अब रूमाल भिगोने वाले हो सकते हैं. शुक्रवार तक पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. इसका असर रष्‍ट्रीय राजधानी के आसपास के इलाकों में भी देखने को मिल सकता है. UP के कई हिस्‍सों में हल्‍की बारिश और आंधी-तूफान से फिलहाल गर्मी से राहत है. इस सप्‍ताह पारा 40 डिग्री के अंदर ही रहने की संभावना है. बिहार में भी कमोबोश ऐसे ही हालात हैं. दिन के समय धूप तेज निकलने से लोगों को परेशानी हो रही है, पर तेज पुरबाई हवा से राहत भी मिल रही है.

21 april Ank Jyotish का अंक ज्योतिष: जानें सोमवार का लक्की नंबर और शुभ रंग

0
सोमवार Ank Jyotish:
सोमवार Ank Jyotish:

21 april Ank Jyotish अंक ज्योतिष सोमवार को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अंक ज्योतिष यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

अंक 1 Ank Jyotish

आज का दिन निर्णय लेने और आगे बढ़ने का है। आप अपने आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता के बल पर कठिन से कठिन कार्य को भी सरलता से कर पाएंगे। सहकर्मी और वरिष्ठ आपके विचारों की सराहना करेंगे। पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपके मन को खुशी दे सकती है।

शुभ रंग पिंक

शुभ अंक 12

अंक 2 Ank Jyotish

आपका भावनात्मक पक्ष आज प्रबल रहेगा। दूसरों की भावनाओं को समझने की आपकी क्षमता आपके रिश्तों को मजबूत बनाएगी। काम में थोड़ा धीमापन रह सकता है, लेकिन धैर्य से काम करने पर संतोषजनक परिणाम मिलेंगे। घरेलू मामलों में संतुलन बनाए रखें। संचार से जुड़ी गतिविधियों में सफलता मिलने के योग हैं।

शुभ रंग नीला

शुभ अंक 02

अंक 3 Ank Jyotish

रचनात्मकता और आत्म-अभिव्यक्ति के लिए उत्तम दिन है। आज आप अपनी बातों से दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। कोई नया विचार या योजना आपको आर्थिक लाभ दिला सकती है। छात्रों और शिक्षकों के लिए समय लाभकारी रहेगा। परिवार में बच्चों या छोटे भाई-बहनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

शुभ रंग पीला

शुभ अंक 21

अंक 4 Ank Jyotish

कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन आपका व्यवस्थित दृष्टिकोण उन्हें हल करने में मदद करेगा। तकनीकी या वित्तीय निर्णय सोच-समझकर लें। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी बातों से विचलित होने से बचें। किसी पुरानी योजना को दोबारा शुरू करने का विचार लाभदायक हो सकता है। घर में मरम्मत या बदलाव की योजना बन सकती है।

शुभ रंग गुलाबी

शुभ अंक 13

Aaj Ka Panchang 21 April 2025: अष्टमी जानें राहुकाल का समय और शुभ मुहूर्त

अंक 5 Ank Jyotish

आज का दिन आपकी चुस्ती और तेज़ी का प्रतीक है। कोई अप्रत्याशित अवसर मिल सकता है, जिसे आप तुरंत पकड़ने में सफल रहेंगे। यात्रा, बैठक या संवाद से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है। दोस्तों के साथ जुड़ाव या पुराने संपर्क फिर से सक्रिय हो सकते हैं। दिनभर गतिशीलता बनी रहेगी।

शुभ रंग रेड

शुभ अंक 14

अंक 6 Ank Jyotish

रिश्तों में सामंजस्य और समझदारी का दिन है। आप घर और काम दोनों में संतुलन बनाए रखने में सफल रहेंगे। सृजनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और कला, डिजाइन या फैशन से जुड़े लोग सराहना पा सकते हैं। प्रेम संबंधों में नज़दीकियाँ बढ़ेंगी। घर की साज-सज्जा या खरीददारी की भी संभावना है।

शुभ रंग सुनहरा

शुभ अंक 13

अंक 7 Ank Jyotish

आज आप अंतर्मुखी रह सकते हैं और किसी विषय पर गहराई से सोच सकते हैं। निर्णय लेने से पहले सभी पहलुओं पर विचार करना बेहतर रहेगा। कार्यों में एकाग्रता और विश्लेषणात्मक क्षमता सफलता दिला सकती है। किसी पुराने मित्र या गुरु से मुलाक़ात हो सकती है जो दिशा दिखाएगा। मानसिक शांति के लिए प्रकृति से जुड़ाव लाभकारी रहेगा।

शुभ रंग गोल्डन

शुभ अंक 07

अंक 8 Ank Jyotish

परिश्रम और संयम आज आपके सबसे बड़े हथियार होंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी और कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी लंबित परियोजना में प्रगति होगी। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें। परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य से महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है। शाम को हल्का तनाव महसूस हो सकता है, समय प्रबंधन करें।

शुभ रंग स्काई

शुभ अंक 11

अंक 9 Ank Jyotish

जोश, जुनून और प्रेरणा का दिन है। आप किसी कार्य में पूरी ताक़त से जुटेंगे और उसकी सफलता सुनिश्चित करेंगे। हालांकि आवेग में कोई निर्णय न लें। सामाजिक और परोपकारी कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। किसी करीबी से वैचारिक मतभेद हो सकता है, जिसे संवाद से सुलझाया जा सकता है। दिन के अंत में संतोष की भावना रहेगी।

शुभ रंग गुलाबी

शुभ अंक 11

Weekly Horoscope 21 to 27 April 2025: इन राशियों के लिए मनोकामना से भरा होगा यह सप्ताह

Aaj Ka Panchang 21 April 2025: अष्टमी जानें राहुकाल का समय और शुभ मुहूर्त

0

Aaj Ka Panchang 21 April 2025: पंचांग देख कर कार्य करने की परंपरा हिंदू धर्म में सनातन काल से चली आ रही है. आज 21 अप्रैल 2025 को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और सोमवार है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सोमवार के दिन भगवान शिव बेलपत्र और धतूरा अर्पित करें. इस दौरान ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप भी करते रहें. माना जाता है कि इससे साधक की नौकरी से जुड़ी समस्याएं समाप्त होती है.

Aaj Ka Panchang जिन लोगों का कोर्ट में मुकदमा चल रहा है या फिर जमीन विवाद को लेकर परेशान हैं तो सोमवार और अष्टमी के संयोग में शाम के समय शिव जी पर 5 लौंग अर्पित करें और फिर अपनी मनोकामना कहें. इसके बाद ये लौंग जल में प्रवाहित कर दें. मान्यता है इससे बाधाओं का नाश होता है

आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (Shubh muhurat 21 April 2025), राहुकाल (Aaj Ka Rahu kaal), शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi)

आज का पंचांग,21 अप्रैल 2025 (Aaj Ka Panchang)

तिथि     अष्टमी (19 अप्रैल 2025, शाम 6.21 – 20 अप्रैल 2)

पक्ष       कृष्ण

वार       सोमवार

नक्षत्र     उत्तराषाढ़ा

योग       साध्य, सर्वार्थ सिद्धि योग

राहुकाल            सुबह 7.27 – सुबह 9.05

सूर्योदय  सुबह 6.15 – शाम 6.37

चंद्रोदय  सुबह 2.09 – सुबह 11.57, 22 अप्रैल

दिशा शूल          पूर्व

चंद्र राशि            मकर

सूर्य राशि           मेष

शुभ मुहूर्त, 21 अप्रैल 2025 (Aaj Ka Panchang)

Weekly Horoscope 21 to 27 April 2025: इन राशियों के लिए मनोकामना से भरा होगा यह सप्ताह

ब्रह्म मुहूर्त           सुबह 5.13 – सुबह 06.01

अभिजित मुहूर्त   सुबह 11.55 – दोपहर 12.46

गोधूलि मुहूर्त       शाम 6.24 – शाम 6.49

विजय मुहूर्त        दोपहर 2.28 – दोपहर 3.16

अमृत काल मुहूर्त            सुबह 6.00 – सुबह 7.39

निशिता काल मुहूर्त          रात 12.04 – प्रात: 12.52, 22 अप्रैल

21 अप्रैल 2025 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka Panchang)

यमगण्ड – सुबह 10.42 – दोपहर 12.20

गुलिक काल – दोपहर 1.58 – दोपहर 3.35

आडल योग – सुबह 5.50 – सुबह 6.29

 

Weekly Horoscope 21 to 27 April 2025: इन राशियों के लिए मनोकामना से भरा होगा यह सप्ताह

0
webmorcha.com Weekly Horoscope
Weekly Horoscope Saptahik raashiphal

Weekly Horoscope 21 to 27 April 2025: साप्ताहिक राशिफल में जानें इस वीक आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी। इसके साथ ही इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए…

मेष Weekly Horoscope

मेष राशि के लोगो के लिए यह हफ्ता गुडलक लिए हुए। यह पूरा सप्ताह स्वजनों के साथ मौज-मस्ती करते हुए हंसीखुशी बीतेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। वरिष्ठ और अधीनस्थ लोगों को पूरा साथ और समर्थन बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर विशेष लाभ की प्राप्ति के योग बनेंगे। आपके कामकाज की सराहना होगी। कामकाजी महिलाओं की पदोन्नति से उनका ऑफिस और घर दोनों जगह मान-सम्मान बढ़ेगा। करियर-कारोबार दोनों की दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्द्ध के मुकाबले उत्तरार्द्ध ज्यादा शुभता और लाभ लिए रहने वाला है। यदि आपका खुद का व्यवसाय है तो आप इस दौरान आप कोई महत्वपूर्ण डील कर सकते हैं।

इस हफ्ता आप अपने पराक्रम से अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने में कामयाब होंगे। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आएगी। जमीन-जायदाद से जुड़े विवादित मामले सुलझेंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ रिश्ते प्रगाढ़ होंगे। जीवनसाथी के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार में सामूहिक निर्णय से किसी अहम योजना पर विचार-विमर्श होगा। संतान पक्ष से जुड़ी बड़ी चिंता दूर होने पर आप राहत की सांस लेंगे।

उपाय: रोजाना भगवान शिव को सफेद चंदन से त्रिपुंड बनाकर पूजा और शिवाष्टकं का पाठ करें।

वृषभ Weekly Horoscope

वृषभ राशि के लोगो के लिए यह हफ्ता काफी उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। यह स्थिति करियर-कारोबार के साथ रिश्ते-नातों में भी देखने को मिल सकती है। ऐसे में वृषभ राशि के जातकों को लोगों के साथ सावधानी के साथ बात व्यवहार करने की आवश्यकता रहेगी। छोटी-मोटी बातों को तूल देने सें बचें। सप्ताह की शुरुआत में आपको किसी भी कार्य को बेहद सावधानी और सूझबूझ के साथ करने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपको अपनी परिस्थितियों को ध्यान में रखकर महत्वपूर्ण कार्यों के संबंध में निर्णय लेने का प्रयास करें। किसी के दबाव अथवा भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न भूलकर भी न लें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है।

इस हफ्ता वृषभ राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में संघर्ष के बाद ही कोई काम बनता हुआ नजर आएगा। उच्च अधिकारियों से मनचाहा सहयोग और समर्थन न मिलने के कारण मन खिन्न रहेगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है। स्वजनों के भावनात्मक लगाव में कमी देखने को मिलेगी। कुटुंब से जुड़े विवाद बढ़ सकते हैं। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद होने की आंशका है। लव पार्टनर हो या लाइफपार्टनर, उसकी भावनाओं की उपेक्षा करने से बचें।

उपाय: रोजाना श्रीयंत्र की पूजा और श्रीसूक्त का पाठ करें।

मिथुन Weekly Horoscope

मिथुन राशि के लोगो के लिए यह हफ्ता करियर-कारोबार और आर्थिक दृष्टि से अत्यधिक शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपके सभी सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होते हुए नजर आएंगे और आपको उसमें मनचाही सफलता और लाभ की प्राप्ति होगी। सप्ताह की शुरुआत में लंबे समय से रुके हुए कार्य के पूरे होने का शुभ समाचार मिल सकता है। इस पूरे हफ्ता आपको मित्रों और स्वजनों का सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में मिलजुलकर काम करने पर लाभ होगा।

सेहत की दृष्टि से हफ्ता के पूर्वार्ध में सावधानी बरतने की आवश्यकता बनी रहेगी। इस दौरान मौसमी बीमारी अथवा किसी पुरानी बीमारी के उभरने से कष्ट मिल सकता है। यदि आप लंबे समय से भूमि-भवन या कोई अन्य प्रापर्टी खरीदने का मन बना रहे थे तो आपकी यह मनोकामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। छात्र वर्ग का पढ़ाई में मन रमेगा और उन्हें उनके परिश्रम और प्रयास का पूरा फल प्राप्त होगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से पूरा सप्ताह आपके लिए शुभ रहने वाला है। प्रेम संबंध में मधुरता बनी रहेगी। लव पार्टनर या फिर लाइफ पार्टनर के साथ अच्छी ट्यूनिंग देखने को मिलेगी। माता-पिता की तरफ से पूरा स्नेह और समर्थन मिलता रहेगा।

उपाय: रोजाना भगवान श्री विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

कर्क Weekly Horoscope

कर्क राशि के लोगो के लिए यह हफ्ता सामान्य फलदायी है। इस सप्ताह तमाम तरह की चीजों में हाथ आजमाने की कोशिश कर सकते हैं। सप्ताह के पूर्वार्ध में व्यावसायिक डील करने पर आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन इसके साथ आप तमाम चीजों पर खुले हाथ से खर्च भी करेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सुख-सुविधा से जुड़ी किसी महंगी चीज का क्रय कर सकते हैं। घर की साज-सज्जा और मरम्मत आदि पर भी खर्च संभव है। हालांकि ऐसा करते समय अपनी जेब का ख्याल रखें और धन का सदुपयोग करने का प्रयास करें, अन्यथा भविष्य में आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क राशि के जातकों को इस हफ्ता अपनी सोच को सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता बनी रहेगी। किसी भी व्यक्ति विशेष के प्रति अपना दुराग्रह पालने से बचें और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लोगों के साथ बात व्यवहार करें। इस सप्ताह परिश्रम और प्रयास से परिस्थितियों में बदलाव की संभावना बनी रहेगी। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर के साथ सामंजस्य बनाए रखें तथा किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले अपने शुभचिंतकों अथवा वरिष्ठ लोगों परामर्श अवश्य करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के संग किसी शुभ अथवा मांगलिक कार्य में शामिल होने की संभावना बनेगी। प्रेम संबंध विवाह में तब्दील हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय: रोजाना माता लक्ष्मी की पूजा में कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

सिंह Weekly Horoscope

सिंह राशि के लोगो के लिए यह हफ्ता जीवन में बड़े अवसर लेकर आ सकता है लेकिन उसे भुनाने के लिए आपको पूरे मनोयोग से परिश्रम और प्रयास करना होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको कामकाज के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस दौरान आप पर घर और कार्यक्षेत्र से जुड़ी बड़ी जिम्मेदारियां आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में नई संभावनाएं बनेंगी। नौकरीपेशा लोगों को नये अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी योजनाओं को लोगों के सामने खुलासा करने से बचना चाहिए अन्यथा आपके विरोधी उसका गलत लाभ उठाने का प्रयास कर सकते हैं। सेहत की दृष्टि से पूरा सप्ताह सामान्य रहने वाला है।

हफ्ता के मध्य में करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। यात्रा सुखद और मनचाहा लाभ देने वाली साबित होगी। इस दौरान आपके प्रभावी लोगों के साथ संबंध बनेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के कद और पद में वृद्धि होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी। नौरकीपेशा लोगों की आय के नये स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। परिवार के किसी प्रिय सदस्य से जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त होगा। माता-पिता का पूरा आशीर्वाद बरसता रहेगा। प्रेम संबंध में अनुकूलता बनी रहेगी।

उपाय: रोजाना भगवान सूर्य की विधि-विधान से उपासना और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

कन्या Weekly Horoscope

कन्या राशि के लोगो को इस हफ्ता किस्मत का पूरा साथ मिलता हुआ नजर आएगा। आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता और लाभ की प्राप्ति होगी। सप्ताह की शुरुआत में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है। करियर अथवा कारोबार के सिलसिले में की गई यह यात्रा उम्मीद से कहीं ज्यादा सुखद और लाभप्रद साबित होगी। इस दौरान कार्यक्षेत्र में कोई लाभकारी योजना बनेगी और आप अपने प्रत्येक कार्य को पूरे मनोयोग के साथ करेंगे। यदि आप किसी कार्य अथवा कारोबार की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं तो इस सप्ताह उसमें उल्लेखनीय प्रगति होगी।

इस संबंध में धन आदि से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। यदि आप पार्टनरशिप में कोई कारोबार करते हैं तो आपको खासा लाभ होगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से पूरा सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। सप्ताह के पूर्वार्ध में पारिवारिक दायित्व में वृद्धि होगी। इस सप्ताह किसी धार्मिक अथवा मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। सुख-सुविधा से जुड़े साधनों की प्राप्ति संभव है। मनोरंजन से जुड़े साधनों के प्रति रुचि बढ़ेगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। लव पार्टनर की तरफ से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।

उपाय: रोजाना तुलसी जी को जल दें और पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

तुला Weekly Horoscope

तुला राशि के लोगो इस हफ्ता किसी के प्रति कोई धारणा बनाने से बचना चाहिए। सप्ताह की शुरुआत में आपको बहुत सोच-समझकर कोई बड़ा कदम उठाने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान असमंजस की स्थिति में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। यह समय भूमि-भवन से जुड़े मामलों के लिए उचित नहीं कहा जाएगा। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में विरोधियों से भी खूब सावधान रहने की आवश्यकता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में अपने कार्य को समय पर बेहतर तरीके से पूरा करने का प्रयास करें अन्यथा आप अपने सीनियर के गुस्से का शिकार हो सकते हैं।

हफ्ता के मध्य का समय सेहत की दृष्टि से प्रतिकूल कहा जाएगा। इस दौरान आप मौमसी बीमारी अथवा चोट आदि के चलते पीड़ित रह सकते हैं। तुला राशि से जुड़ी महिलाओं का इस सप्ताह धार्मिक कार्यों में खूब मन रमेगा। सप्ताह के अंत तक तीर्थ स्थान की यात्रा का भी संयोग बन सकता है। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए लोगों के सामने अपनी बात रखने के साथ-साथ दूसरों का पक्ष भी सुनने का प्रयास करें। प्रेम-प्रसंग की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय आपके पक्ष में रहेगा। लव पार्टनर के साथ गलतफहमियां दूर होंगी और आपसी सामंजस्य बढ़ेगा।

उपाय: रोजाना देवी दुर्गा की आराधना करें तथा शुक्रवार के दिन सफेद कपड़े में मिश्री और चावल का दान करें।

वृश्चिक Weekly Horoscope

वृश्चिक राशि के लोगो के लिए यह हफ्ता सप्ताह मिश्रित फलदायी है। इस सप्ताह आपको अपनी सेहत और संबंध दोनों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। लोगों के साथ बात-व्यवहार करते समय इस बात का पूरा ख्याल रखें कि गलतफहमियां न पैदा होने पाएं। यदि आप किसी की जरूरत पड़ने पर मदद न कर पाएं तो विनम्रता के साथ मना कर दें लेकिन किसी को झूठा आश्वासन देने अथवा उपेक्षा करने से बचें अन्यथा लंबे समय से बने संबंधों में दरार आ सकती है। प्रोफशनल कार्यों को करने वालों के लिए हफ्ता के पूर्वार्ध का समय थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस दौरान अपने व्यवसाय के विस्तार अथवा किसी बड़ी डील में निवेश करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन लेना उचित रहेगा।

कारोबार की दृष्टि से पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध ज्यादा शुभ और लाभदायी रहने वाला है। इस दौरान धीमी गति से ही सही लेकिन लाभ और प्रगति दिखाई देगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए काफी उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। प्रेम संबंध में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। लव पार्टनर के साथ मतभेद के बाद पैदा हुई अनिश्चितता के बाद आप पुराने रिश्ते को छोड़कर एक नया रिश्ता बनाने की ओर अग्रसर हो सकते हैं।

उपाय: रोजाना हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें।

धनु Weekly Horoscope

धनु राशि के जातक इस हफ्ता अपने कामकाज को लेकर भ्रम की स्थिति में रह सकते हैं। इस सप्ताह स्वजनों का समय पर साथ न मिल पाने के कारण आपका मन हताश रहेगा। कामकाज को लेकर अनिश्चिता की स्थिति बनी रह सकती है। भूमि-भवन से जुड़े विवाद गहरा सकते हैं। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति को लेकर परिजनों के साथ तनाव बना रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको अपने कामकाज में अपेक्षित सफलता मिल सकती लेकिन इस दौरान यदि आप लापरवाही बरतते हैं तो आपके लाभ और मान-सम्मान दोनों में कमी आ सकती है।

इस हफ्ता आपको सरकारी और अन्य प्रकार के कागजी कार्य करते समय खूब सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। किसी भी तरह के शार्टकट अथवा गलत कार्य से दूरी बनाए रखना उचित रहेगा। छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। उनके भीतर आलस्य की अधिकता रहेगी। कठिन परिश्रम और प्रयास से ही मनचाही सफलता संभव हो पाएगी। धनु राशि के जातकों को अपने रिश्ते-नाते मधुर बनाए रखने के लिए कुछ चीजों से समझौता करना पड़ सकता है। अपने सगे भाई-बहनों के साथ संबंध स्नेहपूर्ण बनाए रखें और उनकी भावनाओं की कद्र करें। प्रेम प्रसंग में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं अन्यथा बेवजह की दिक्कतें झेलनी पड़ सकती हैं।

उपाय: रोजाना केसर का तिलक लगाएं और पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।

मकर Weekly Horoscope

मकर राशि के लोगो के लिए यह हफ्ता मिश्रित फलदायी रहने वाला है। इस सप्ताह आपको सोचे हुए कार्यों में मनमुताबिक सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करना होगा। मकर राशि के जातकों को इस हफ्ता अपनी परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए बड़े निर्णय लेने की आवश्यकता है। यदि आप बगैर विचार किए कोई कदम आगे बढ़ाते हैं या फिर किसी जोखिम भरी योजना में निवेश करते हैं तो उसमें आपको बड़ा नुकसान होने अथवा उसमें दिक्कतें आने की आशंका बनी रहेगी। उच्च शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयास में कुछ बाधाएं आ सकती हैं।

हफ्ता के मध्य में अचानक कहीं से धन लाभ होगा, किंतु इस दौरान खर्च की अधिकता भी बनी रहेगी। मकर राशि के जातक यात्रा करते समय अपनी सेहत और सामान आदि का विशेष ध्यान रखें। इस सप्ताह सहोदर भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। अधिक भावुकता से बचें और कोई भी निर्णय लेते समय स्वजनों की सलाह और भावनाओं की उपेक्षा न करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की खराब सेहत आपकी चिंता का कारण बनेगी। कठिन समय में जीवनसााथी आपका संबंल बनेगा। वैवाहिक जीवन में सुख-सहयोग बना रहेगा।

उपाय: रोजाना भगवान शिव की पूजा में बेलपत्र चढ़ाकर शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

कुंभ Weekly Horoscope

कुंभ राशि के लोगो को इस हफ्ता किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। हफ्ता की शुरुआत से ही आपको जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सुखद परिणाम मिलते हुए नजर आएंगें करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के कद और पद में वृद्धि संभव है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों को सराहा जाएगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा सुखद और नये संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित होगी। इस दौरान विदेश से संबंधित कार्य आदि के संबंध में सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। यदि आप विदेश में करियर अथवा कारोबार के लिए प्रयासरत हैं तो उसमें आ रही अड़चनें दूर होंगी।

इस हफ्ता यदि आप योजनाबद्ध तरीके से कार्यों को करते हैं तो आपको अपेक्षा से अधिक कहीं धन लाभ होने की संभावना बनेगी। व्यवसाय से जुड़ी यात्राएं सुखद और लाभप्रद साबित होंगी। बाजार में आपकी साख बढ़ेगी। भूमि-भवन और वाहन सुख की प्राप्ति संभव है। माता-पिता समेत परिवार के अन्य सदस्यों के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। लव लाइफ शानदार बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ सुखद समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। संतान पक्ष की सफलता से मन प्रफुल्लित रहेगा। दांपत्य जीवन में एकदूसरे के प्रति व्यवहार स्नेहपूर्ण बना रहेगा।

उपाय: रोजाना हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

मीन Weekly Horoscope

मीन राशि के लोगो के लिए यह हफ्ता सामान्य फलदायी रहने वाला है। हफ्ता की शुरुआत में किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से जीवन से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान खोजने में आप कामयाब हो सकते हैं। इस सप्ताह आपको घर और बाहर दोनों जगह स्वजनों और शुभचिंतकों का सहयोग और समर्थन मिलता हुआ नजर आएगा। करियर-कारोबार की दृष्टि से सप्ताह की शुरुआत आपके लिए थोड़ी धीमी प्रगति लिए रह सकती है लेकिन उत्तरार्ध तक सभी चीजें पटरी पर आ जाएंगीं।

इस हफ्ता मीन राशि के जातकों को अपनी आवश्यकताओं को बढ़ने से रोकने का प्रयास करना चाहिए। धन का सदुपयोग और सोच-समझकर खर्च करें अन्यथा बाद में आपको आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में आपका झुकाव सामाजिक जीवन की बजाय आध्यात्मिक जीवन की ओर रह सकता है। इस दौरान किसी तीर्थ दर्शन का सौभाग्य भी प्राप्त हो सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आप अपने मन में किसी के प्रति गलत धारणा बनाने से बचें। पारिवारिक मसलों को हल करते समय भावनाओं में बहने की बजाय व्यावहारिक निर्णय लेना उचित रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री लक्ष्मीनारायण की पूजा और श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

Chanakya Niti: जीवन को सार्थक बनाने कर लें ये उपाय, दूसरों से अलग कर देगा

0
webmorcha.com
Chanakya Niti

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य कुशल राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री व रणनीतिकार माने गए हैं. उनकी दी गई हर राय लोगों के लिए एक सही मार्गदर्शन प्रदान करती थी और जितना उस वक्त में चाणक्य Chanakya Niti की नीतियां कारगर मानी जाती थीं, उतना ही आज के समय में भी मानी जाती हैं. आचार्य चाणक्य ने अपने सिद्धांतों को चाणक्यनीति नामक एक पुस्तक में विस्तार से बताया है. उन्हीं को फॉलो कर व्यक्ति के जीवन में उसका मार्गदर्शन हो सकता है. वहीं चाणक्य नीति में सफलता प्राप्त करने के लिए भी कुछ सूत्र बताए हैं जिन्हें अपनाकर व्यक्ति दूसरों से अधिक सफलता हो सकता है. तो आइए चाणक्यनीति के अनुसार जानते हैं कौन-कौन से हैं वो गुप्त सूत्र.

नया सीखने के लिए हमेशा रहें तैयार

चाणक्यनीति Chanakya Niti के अनुसार, व्यक्ति को कुछ भी नया सीखने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए. क्योंकि ज्ञान ही आपको आगे ले जाता है, अज्ञानता तो आपको पीछे छोड़ देती है. इस दुनिया में सबसे बड़ा निवेश सीखने को बताया गया है. व्यक्ति को रोज़ कुछ ना कुछ नया सीखने का प्रयास करना चाहिए, फिर चाहे वो किताबों से हो,अनुभवों से, या फिर अपनी गलतियों से. क्योंकि जब भी हम कुछ नया सीखते हैं दूसरों से हमेशा एक कदम आगे बढ़ते हैं.

चाणक्य नीति Chanakya Niti में अनुशासन को सफल जीवन का आधार माना गया है. जब आप अपने समय और इच्छाओं पर नियंत्रण रखना सीख जाते हैं तब ही आप अपने सपनों की ओर कदम बढ़ा सकते हैं. अनुशासन ही व्यक्ति को जीवन में समय की कद्र समझाता है लेकिन उसका पालन करना हर किसी के बस में नहीं होता. अनुशासन का पालन करने वाला व्यक्ति अपनी मंजिल तक जरूर पहुंचता है.

हर दिन का प्लान बनाइए

Chanakya Niti जीवन में सफल होने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप सबसे पहले इस चीज का प्लान बनाएं कि आपको अपने समय का उपयोग कैसे करना है. दिन भर के किस कार्य को कितना समय देना ये आपको निर्धारित करना चाहिए. जिसके लिए आप दिन का एक साधारण सा प्लान बना सकते हैं जो अंदर की उलझनों को खत्म करता है. ध्यान रखें चाणक्य नीति के अनुसार व्यक्ति को चाहिए कि वह अपनी सफलता के लिए मेहनत चुप चाप करे उसकी मेहनत को गुप्त रखें ऐसा करने से अंत में सफलता शोर मचाती है और पूरी दुनिया देखती है.

Alert : छत्तीसगढ़ के 18 जिले में अंधड़-बिजली चमक के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

0
webmorcha.com
Alert

Alert : रायपुर. छत्तीसगढ़ में चिलचिलाती गर्मी के बीच लोगों को राहत मिलने जा रही है. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में तेज हवा चलने, बदल गरजने और बारिश होने की संभावना जताई है. अगले तीन घंटों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

इन क्षेत्रों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

Alert : मौसम विभाग ने बताया कि Chhattisgarh  के जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, कबीरधाम, मुंगेली और कोरिया जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवाएं और आंधी (40-60 किमी प्रति घंटे) की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

Alert : वहीं लगभग Chhattisgarh 18 जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) की संभावना है.

Aaj Ka Rashifal 20 April 2025: रोमांटिक भरा रहेगा आज का दिन, इन राशियों के लोगों का मूड दिलाएगा दांपत्य जीवन में खुशियां

Aaj Ka Rashifal 20 April 2025: रोमांटिक भरा रहेगा आज का दिन, इन राशियों के लोगों का मूड दिलाएगा दांपत्य जीवन में खुशियां

0
Aaj Ka Rashifal 20 April 2025
Aaj Ka Rashifal 20 April 2025

Aaj Ka Rashifal 20 April 2025: आज संडे 19 अप्रैल 2025 है, तकरीबन छुट्‌टी का दिन है घर में रहने का मौका मिलता है। ऐसे में आज अपना दैनिक राशि फल जानना जानना चाह रहे हैं, कि आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा होने वाला हैं. तो आइए ज्योतिष गणना के अनुसार जानते हैं आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा.

मेष (Aaj Ka Rashifal)

आज का दिन रोमांस के लिहाज से बहुत उमंग भरा हो सकता है। पार्टनर के साथ बिताया गया समय आपको संतुष्टि देगा और कोई खास याद भी बना सकता है। अगर आप सिंगल हैं, तो आज किसी से दिलचस्प बातचीत शुरू हो सकती है।

वृष (Aaj Ka Rashifal)

आप थोड़े भावुक हो सकते हैं और यह भावना अगर ठीक से व्यक्त न हो तो गलतफहमी पैदा कर सकती है। रिश्तों में पारदर्शिता और धैर्य जरूरी होगा। पुराने झगड़े फिर से याद आ सकते हैं लेकिन उन्हें दोहराने की बजाय उनसे सीख लेने की जरूरत है।

मिथुन (Aaj Ka Rashifal)

आज आप काफी उत्साही महसूस करेंगे। अगर पार्टनर के साथ कुछ नया करने का मन हो तो आज प्लान बनाएं।  सिंगल लोग आज नए लोगों से मिल सकते हैं, बातचीत दिलचस्प रहेगी।

कर्क (Aaj Ka Rashifal)

भावनाओं का ज्वार आज कुछ ज्यादा ही ऊंचा हो सकता है। आप अपने पार्टनर से जुड़ाव महसूस करेंगे लेकिन अगर बातों में कड़वाहट आए तो मामला बिगड़ सकता है। सिंगल लोगों को आज अपने पुराने किसी परिचित से भावनात्मक जुड़ाव महसूस हो सकता है।

सिंह (Aaj Ka Rashifal)

आज आप चाहते हैं कि आपका पार्टनर आपको स्पेशल फील कराए । आपकी मोहक शैली आज प्रभावशाली रहेगी। सिंगल हैं तो आप अपने आकर्षण से किसी का ध्यान अपनी ओर खींच सकते हैं।

20 april Ank Jyotish का अंक ज्योतिष: जानें रविवार का लक्की नंबर और शुभ रंग

कन्या (Aaj Ka Rashifal)

आज आपका मूड थोड़ा संकोची हो सकता है। आप बहुत कुछ सोचेंगे लेकिन बोल नहीं पाएंगे। यह चुप्पी रिश्ते में गलतफहमियों को जन्म दे सकती है। अगर मन में कुछ है तो खुलकर बात करें। सिंगल लोगों को आज किसी पुराने रिश्ते की याद आ सकती है।

तुला (Aaj Ka Rashifal)

आपका रोमांटिक मूड आज अच्छे पल दे सकता है। पार्टनर से जुड़ाव महसूस होगा और साथ में समय बिताने का मन बनेगा। सिंगल लोगों के लिए किसी पुराने कनेक्शन के फिर से शुरू होने के संकेत हैं।

वृश्चिक (Aaj Ka Rashifal)

आपकी भावनाएं आज गहराई पर होंगी। आप चाहेंगे कि पार्टनर आपको पूरी तरह समझे लेकिन हर कोई आपकी तरह गहराई से सोचता नहीं। इसलिए गलतफहमियों से बचें। सिंगल लोगों को आज किसी रहस्यमयी व्यक्ति से आकर्षण हो सकता है।

धनु (Aaj Ka Rashifal)

आज आपके दिल में हल्कापन और मस्ती का भाव रहेगा। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो हंसी-मज़ाक के पल शेयर करें। सिंगल लोगों को किसी दिलचस्प इंसान से मिलने का मौका मिल सकता है, खासकर ऑनलाइन माध्यम से।

मकर (Aaj Ka Rashifal)

आज आप थोड़े व्यस्त रह सकते हैं, जिससे प्यार के लिए समय निकालना चुनौतीपूर्ण लगेगा। लेकिन याद रखें, एक छोटा मैसेज या कॉल भी दिन बना सकता है। पार्टनर को नजरअंदाज न करें। सिंगल लोग भी आज ज्यादा भावनात्मक नहीं होंगे  बल्कि प्रैक्टिकल मूड में रहेंगे।

कुंभ (Aaj Ka Rashifal)

आज का दिन रचनात्मक और संवेदनशील है। अगर आप किसी के लिए फील कर रहे हैं, तो धीरे-धीरे आगे बढ़ें। पार्टनर के साथ किसी भविष्य की प्लानिंग या मन की बात करने का सही समय है।

मीन (Aaj Ka Rashifal)

आज आपकी रोमांटिक कल्पनाएं चरम पर होंगी। प्यार में डूबने का मन करेगा, लेकिन ज़रूरी है कि आप अपने पार्टनर की भावनाओं का भी ध्यान रखें। सिंगल लोग पुराने प्यार की याद में खो सकते हैं ।

 

20 april Ank Jyotish का अंक ज्योतिष: जानें रविवार का लक्की नंबर और शुभ रंग

0
Ank Jyotish: रविवार
Ank Jyotish: रविवार

20 april Ank Jyotish अंक ज्योतिष रविवार को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अंक ज्योतिष यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

अंक 1 Ank Jyotish

आज का दिन निर्णय लेने के लिए उपयुक्त है। कार्यों में नेतृत्व की भावना प्रबल रहेगी। किसी पुराने मित्र से पुनः संपर्क हो सकता है। मानसिक स्पष्टता बनी रहेगी, जिससे व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों मामलों में लाभ होगा। अहंकार से बचें और दूसरों की सलाह को भी महत्व दें।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग-  नारंगी

अंक 2 Ank Jyotish

आज का दिन शांत मन से बिताना लाभदायक रहेगा। किसी नज़दीकी व्यक्ति से संवेदनशील बातचीत हो सकती है। कला, संगीत या आध्यात्म से जुड़ी बातें आपको मानसिक सुकून देंगी। निर्णय लेते समय आत्मविश्वास रखें, संकोच में अवसर छूट सकता है।

शुभ अंक-11

शुभ रंग- भूरा

अंक 3 Ank Jyotish

आज योजनाओं को ठोस रूप देने का समय है। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा और कोई पुराना विवाद हल हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धार्मिक या नैतिक विषयों में रुचि बढ़ेगी। वाणी में संयम रखना आवश्यक रहेगा।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग-  हरा

अंक 4 Ank Jyotish

नियमित दिनचर्या में कुछ परिवर्तन संभव है। छोटी यात्राएं या अचानक योजना बन सकती है। आज आपको अपने विचारों में दृढ़ रहना होगा, क्योंकि बाहरी हस्तक्षेप असमंजस पैदा कर सकता है। तकनीकी या विश्लेषणात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवन में स्थिरता बनाए रखने के लिए धैर्य आवश्यक है।

शुभ अंक-23

शुभ रंग- पीला

Aaj Ka Panchang, 20 April रविवार: जानें शुभ मुहूर्त, आज का राहुकाल

अंक 5 Ank Jyotish

आज का दिन अत्यधिक सक्रियता से भरा हो सकता है। नये विचारों और प्रस्तावों की अधिकता रहेगी। यात्रा, संवाद और व्यापारिक निर्णयों के लिए दिन अनुकूल है। थोड़ी बेचैनी हो सकती है, परंतु लचीलापन आपको सफलता दिलाएगा। अधिक बोलने से बचें और सुनना सीखें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- केसरिया

अंक 6 Ank Jyotish

घर-परिवार में सुकून मिलेगा, और कोई मनपसंद वस्तु प्राप्त हो सकती है। भावनात्मक विषयों में स्पष्टता रखें, अन्यथा भ्रम की स्थिति बन सकती है। विलासिता की ओर झुकाव रहेगा, परंतु व्यय पर नियंत्रण ज़रूरी होगा। संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।

शुभ अंक-16

शुभ रंग- नीला

अंक 7 Ank Jyotish

आज एकांत और आत्मचिंतन की आवश्यकता रहेगी। किसी विशेष बात को लेकर मन में गहराई से सोचने का मन बनेगा। तकनीकी या आध्यात्मिक विषयों में रुचि बढ़ेगी। दूसरों से दूरी महसूस हो सकती है, परन्तु यह समय आत्मनिरीक्षण का है। गूढ़ ज्ञान या रहस्यमय अनुभव संभव है।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- ग्रे

अंक 8 Ank Jyotish

दायित्वों और कार्यभार की अधिकता रहेगी। आज आप अपने लक्ष्य के प्रति अधिक गंभीर और समर्पित रहेंगे। थोड़ी मानसिक थकावट हो सकती है, लेकिन धैर्य से सफलता संभव है। पुराने कर्ज या ज़िम्मेदारियों से मुक्ति की योजना बन सकती है। न्याय और नियमों को प्राथमिकता देना हितकारी रहेगा।

शुभ अंक-6

शुभ रंग- लाल

अंक 9 Ank Jyotish

ऊर्जा और उत्साह से भरपूर दिन रहेगा। किसी पुराने कार्य को पूरा करने का अवसर मिलेगा। साहसिक निर्णय लेकर आप आगे बढ़ सकते हैं। क्रोध या आवेग से बचना आवश्यक है, अन्यथा संबंधों में तनाव आ सकता है। सामाजिक कार्यों में भागीदारी से सम्मान मिलेगा और मन प्रसन्न रहेगा।

शुभ अंक-29

शुभ रंग- गुलाबी