Aaj Ka Panchang, 20 April रविवार: जानें शुभ मुहूर्त, आज का राहुकाल

0
Aaj Ka Panchang 2025
Aaj Ka Panchang 2025

Aaj Ka Panchang 20 April 2025 रविवार: हिन्दू पंचांग के मुताबिक 20 अप्रैल 2025, रविवार को बैशाख माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। यह तिथि 19 अप्रैल शाम 06:22 से 20 अप्रैल शाम 07:01 तक रहेगी। जानते है आज के शुभ मुहूर्त, शुभ योग-नक्षत्र और राहुकाल समय।

Aaj Ka Panchang

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय -20 अप्रैल 2025

सूर्योदय का समय – 20 अप्रैल सुबह 6:05 बजे।

सूर्यास्त का समय – 20 अप्रैल शाम 6:45 बजे।

चन्द्रोदय का समय -20 अप्रैल सुबह 12:33 बजे।

चन्द्रास्त का समय – 21 अप्रैल दोपहर 12:15 बजे।

शुभ योग और नक्षत्र -20 अप्रैल 2025

Aaj Ka Panchang

सिद्ध योग – 20 अप्रैल सुबह 12:52 से 21 अप्रैल सुबह 12:12 तक।

साध्य योग – 21 अप्रैल सुबह 12:12 से 21 अप्रैल रात्रि 11:00 तक।

पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र – 19 अप्रैल सुबह 10:21 से 20 अप्रैल सुबह 11:48 तक।

उत्तराषाढ़ा नक्षत्र – 20 अप्रैल सुबह 11:48 से 21 अप्रैल दोपहर 12:37 तक।

शुभ और अशुभ काल -20 अप्रैल 2025

अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:00 से दोपहर 12:51 तक।

अमृत काल – सुबह 06:43 से सुबह 08:24 तक।

ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04:28 से सुबह 05:16 तक।

राहू काल – शाम 5:10 से शाम 6:45 तक।

Aaj Ka Panchang

रायगढ़ लॉज में Sex रैकेट का खुलासा: 4 युवतियां एवं दलाल गिरफ्तार, संचालक फरार

0
Sex
Sex

रायगढ़। खरसिया के लक्ष्मी लॉज की आड़ में चल रहे Sex रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। शनिवार दोपहर मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने लॉज में छापा मारा, जहां से 4 लड़कियों और 2 दलालों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

इस कार्रवाई का नेतृत्व प्रशिक्षु IPS अधिकारी हर्षित मेहर ने किया। छापेमारी के दौरान लॉज संचालक कैलाश अग्रवाल मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि लॉज की आड़ में लंबे समय से यह अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं।

पुलिस का कहना है कि इस Sex रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच जारी है।

CG इंस्टाग्राम पर Live आकर कबड्डी खिलाड़ी ने लगाई फांसी, सुसाइड का वीडियो हुआ वायरल

CG इंस्टाग्राम पर Live आकर कबड्डी खिलाड़ी ने लगाई फांसी, सुसाइड का वीडियो हुआ वायरल

0
इंस्टाग्राम
इंस्टाग्राम

बिलासपुर. नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी ने इंस्टाग्राम पर Live आकर फांसी लगा ली. उसने पहले फांसी का फंदा तैयार किया। फिर उस पर झूल गया। वीडियो वायरल होने के बाद परिजन को इसकी सूचना मिली। दुर्ग जिले के रहने वाले इस छात्र की लाश सरकंडा क्षेत्र के चिल्हाटी में मिली है। आत्महत्या की वजह अज्ञात है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है।

बता दें, शुक्रवार को दोपहर के बाद इंस्टाग्राम पर Live सुसाइड का वीडियो वायरल हुआ। जांच करने पर पता चला कि छात्र कुम्हारी के जंजगिरी गांव का रहने वाला 17 वर्षीय प्रेक्षा साहू है। वह 15 अप्रैल को कबड्डी खेलने जाने की बात कहकर घर से निकला था। तीन दिनों तक वह घर नहीं पहुंचा। माता-पिता की चिंता बढ़ी तो शुक्रवार से उसकी तलाश शुरू की।

परिजन उसके मित्रों से पूछताछ कर रहे थे कि अचानक एक मित्र ने साढ़े 12 बजे इंस्टाग्राम लाइव वीडियो परिजन को दिखाया। परिजन दुर्ग के कुम्हारी थाना पहुंचे, पुलिस ने लोकेशन ट्रेस किया तो 17 अप्रैल को उसका लास्ट लोकेशन बिलासपुर के तोरवा-सरकंडा क्षेत्र में मिला। छात्र के पिता व परिजन Police के साथ मृतक की तलाश कर रहे थे। आज सुबह उसकी लाश सरकंडा इलाके के चिल्हाटी में मिली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या की वजह जानने जांच में जुटी है।

छत्तीसगढ़, रील बनाने के चक्कर में दो नाबालिगों की सड़क दुघर्टना में मौत

छत्तीसगढ़, रील बनाने के चक्कर में दो नाबालिगों की सड़क दुघर्टना में मौत

0
रील
रील

दुर्ग। सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय नाबालिगों की बाइक दूसरे बाइक से टकराते हुए खड़े पिकअप से जा भिड़ी. हादसे इतना भयानक था कि बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके पर मौत हो गई, वहीं तीसरा नाबालिग घायल हो गया.

यह घटना शुक्रवार की देर रात हाइवे 53 पर भिलाई-खुर्सीपार के बीच हुआ. तीन नाबालिग दोस्त बाइक में सवार होकर पार्टी के लिए जाते समय इंस्टाग्राम के लिए रील बना रहे थे. इस दौरान उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ा और दूसरे बाइक से टकराते हुए खड़ी पिकअप से जा भिड़ी.

घटना इतना भयानक था कि सिर पर चोट लगने से दो नाबालिगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें गौतम नगर निवासी जय बंसोड़ (17) और हर्ष मेश्राम (16) शामिल है. वहीं तीसरा सवार सुपेला खटाल बस्ती निवासी आदित्य चौहान (16) घायल हो गया. जिसे अस्पताल में उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है.

छत्तीसगढ़, अगामी 4 दिन मौसम होगा खुशनुमा, बिजली गिरने अलर्ट

छत्तीसगढ़, अगामी 4 दिन मौसम होगा खुशनुमा, बिजली गिरने अलर्ट

0
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार कुछ दिनों से मौसम का रूख बदला हुआ है। दिन के समय गर्मी से परेशान होना पड़ रहा है. हालांकि, शाम होते-होते मौसम करवट ले रहा है और तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल रही है. मौसम विभाग ने आज छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में बदल गरजने और हल्की बारिश की संभावना जताई है. साथ ही एक-दो स्थानों पर बदल गरजने के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात होने की भी संभावना है. इसके अलावा अधिकतम तापमान में वृद्धि का दौर लगातार रहने की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार, अगामी 5 दिनों में छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में 2-3°C की क्रमिक बढ़ोत्तरी होने की संभावना है. वहीं अगले 4 दिनों में छत्तीसगढ़ में मेघ गर्जन साथ बिजली गिरने की गतिविधि जारी रहने की संभावना है.

बहरहाल, छत्तीसगढ़ में मौसम सिस्टम की बात करें तो एक पश्चिमी विक्षोभ ऊपरी हवा के चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में उत्तर-पूर्व ईरान और उससे लगे अफगानिस्तान के ऊपर सक्रिय है, जो लगभग 3.1 किलोमीटर से लेकर 9.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है. इसके साथ ही एक द्रोणिका दक्षिण पंजाब से झारखंड तक लगभग 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित है. वहीं, दूसरी द्रोणिका उत्तर मध्य महाराष्ट्र से मन्नार की खाड़ी तक सक्रिय है, जो करीब 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैली हुई है. इन मौसमी प्रणालियों के चलते प्रदेश में मौसम में बदलाव और स्थानीय स्तर पर बारिश, अंधड़ व वज्रपात की संभावना बनी हुई है.

Aaj Ka Rashifal19 April 2025: इन जातकों के लिए बेहद खास होगा 19 अप्रैल

Aaj Ka Rashifal19 April 2025: इन जातकों के लिए बेहद खास होगा 19 अप्रैल

0
Aaj Ka Rashifal शनिवार
Aaj Ka Rashifal शनिवार

Aaj Ka Rashifal 19 April 2025: आज शनिवार 19 अप्रैल 2025 है और आप अपना दैनिक राशि फल जानना जानना चाह रहे हैं, कि आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा होने वाला हैं. तो आइए ज्योतिष गणना के अनुसार जानते हैं आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा.

मेष Aaj Ka Rashifal

आज शनिवार किसी भी निर्णय को सोच-समझकर लेना आवश्यक है, अनावश्यक विवादों से बचें. कार्यक्षेत्र में समस्याओं से राहत मिलेगी. लंबित कार्यों को पूरा करने में व्यस्तता बनी रहेगी, नौकरी में पदोन्नति के अवसर भी मिल सकते हैं. माता-पिता का पूरा सहयोग और साथ मिलेगा.

वृष Aaj Ka Rashifal

आज शनिवार नौकरी या कार्यक्षेत्र में आपको नई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी जाएंगी, जिससे कार्य की स्थिति में सुधार होगा. बाधाएँ आएंगी, लेकिन आप अपनी चतुराई और समझदारी से उन्हें पार कर लेंगे. रोज़गार के अच्छे अवसर भी मिलेंगे.

मिथुन Aaj Ka Rashifal

आज शनिवार धैर्य के साथ आवश्यक कार्य पूरे होंगे और धन की प्राप्ति होगी. धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी. भाग्य में सुधार के अवसर मिलेंगे और संतान से शुभ समाचार प्राप्त होंगे. व्यवसाय में लाभ होगा. लॉटरी, जुआ या सट्टे में निवेश न करें, और पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में सक्षम रहेंगे.

कर्क Aaj Ka Rashifal

आज शनिवार आपके प्रयासों के बिना ही आपके कार्य सफल होंगे. आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा और आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा. नए लोगों से संपर्क स्थापित होगा, और महिला मित्र के माध्यम से लाभ की संभावना है. आपको शुभ समाचार भी मिल सकता है. घर, भूमि और वाहन से संबंधित सुख की प्राप्ति होगी, और आपके सम्मान तथा आत्म-सम्मान की रक्षा होगी. पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा.

सिंह Aaj Ka Rashifal

आज शनिवार का दिन आपके लिए अत्यंत सकारात्मक और प्रगतिशील रहेगा. विपरीत परिस्थितियों में सुधार आएगा, सामाजिक और सामयिक विकास होगा, और आप अपने विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे. आपकी मानसिक क्षमताओं में वृद्धि होगी और मित्रों का सहयोग भी प्राप्त होगा. घरेलू समस्याओं का समाधान होगा.

कन्या Aaj Ka Rashifal

आज शनिवार आपके व्यापार और व्यवसाय में प्रगति होगी. आपके कार्य सुचारू रूप से संपन्न होंगे. धन के आगमन के अवसर बढ़ेंगे, इसलिए इनका लाभ उठाना न भूलें. परिवार में मांगलिक कार्य होंगे और रिश्तेदारों का आगमन होगा.

Ank Jyotish: 19 April शनिवार: इस अंक वाले को रहना होगा सतर्क, इन्हें मिलेगा लाभ

तुला Aaj Ka Rashifal

आज शनिवार आपकी योजनाओं के अनुसार कार्यों की संख्या में कमी आ सकती है. नौकरी में स्थानांतरण या अधिकारियों के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं. कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत और संघर्ष की आवश्यकता होगी, लेकिन आर्थिक समस्याएं सुलझेंगी और स्वास्थ्य में सुधार होगा.

वृश्चिक Aaj Ka Rashifal

आज शनिवार आपके संतान, परिवार और मित्रों के साथ संबंध मजबूत रहेंगे. रोजगार और व्यापार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, नई व्यापारिक योजनाएं सफल होंगी और आर्थिक लाभ प्राप्त होगा. नौकरी में पदोन्नति की संभावनाएं बन रही हैं, साथ ही धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि भी बढ़ेगी.

धनु Aaj Ka Rashifal

आज शनिवार का दिन आपके लिए प्रगति का संकेत लेकर आएगा. निराशा दूर होगी, आपकी विद्या, बुद्धि और प्रतिभा का विकास होगा, और जो कार्य बिगड़ गए थे, वे सुधरेंगे. प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मुलाकात होगी, जो भविष्य में लाभकारी साबित होगी. परिवार में सुख और शांति का वातावरण बना रहेगा.

मकर Aaj Ka Rashifal

आज शनिवार थोड़े प्रयासों से आप अपने लक्ष्यों को हासिल कर सकेंगे. यात्रा के दौरान वाहन से आपको सुखद अनुभव होगा और आर्थिक लाभ के अवसर भी मिलेंगे. संतान की प्रगति से आपके उत्साह में वृद्धि होगी. आपकी सेहत अच्छी रहेगी और आपकी पुरानी इच्छाओं की पूर्ति का योग बन रहा है.

कुंभ Aaj Ka Rashifal

आज शनिवार आपकी दिनचर्या में अव्यवस्था बनी रहेगी, जिससे शारीरिक कष्ट और वाहन दुर्घटना का खतरा हो सकता है. खर्चों में वृद्धि होगी और नई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, लेकिन आप अपनी बुद्धिमत्ता से उन्हें सुलझाने में सक्षम रहेंगे. संतान से जुड़ी समस्याएं हल होंगी और बकाया राशि प्राप्त होगी.

मीन Aaj Ka Rashifal

आज शनिवार घरेलू आवश्यकताओं पर अधिक खर्च करना पड़ेगा, जिससे मानसिक चिंता बढ़ेगी. दुष्ट लोगों की संगति से कलह उत्पन्न हो सकती है, जिससे मानसिक तनाव बना रहेगा. व्यापार में कुछ समस्याएँ आ सकती हैं, इसलिए जिम्मेदारियों में सावधानी बरतें

Ank Jyotish: 19 April शनिवार: इस अंक वाले को रहना होगा सतर्क, इन्हें मिलेगा लाभ

0

Ank Jyotish 19 April शनिवार: आज 19 अप्रैल शनिवार है. आज का दिन अंक 1 के लिए नए काम का है. करियर में कोई ​नई जिम्मेदारी मिल सकती है. लेकिन अब 6 वाले लोगों को घर में परेशानियों का सामना करना होगा. जानें सभी अंकों का भविष्यफल….

अंक 1 Ank Jyotish

अंक 1 वालों के लिए आज का दिन अवसरों से भरा रहेगा. आप ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेंगे. नौकरी में कुछ नया शुरू करने का मौका मिल सकता है. अपना आत्मविश्वास बनाए रखें. सोच-समझकर फैसले लें. रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखें. बेवजह के झगड़ों से दूर रहें. कार्यक्षेत्र में आपको नई शुरुआत के अवसर मिल सकते हैं, इसलिए आत्मविश्वास बनाए रखना जरूरी है.

शुभ अंक 08

शुभ रंग सुनहरा

अंक 2 Ank Jyotish

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा. आपको नए अवसर मिलेंगे. नए रिश्ते भी बनेंगे. अपनी भावनाओं को संतुलित रखना जरूरी है. किसी खास व्यक्ति से आपको अच्छी सलाह मिल सकती है. यह सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी, इसलिए आज नए अवसरों और लोगों से मिलने के लिए तैयार रहें. लेकिन अपनी भावनाओं को काबू में रखें. किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन आपको सही राह दिखा सकता है.

शुभ अंक 06

शुभ रंग ग्रीन

अंक 3 Ank Jyotish

आज मेहनत रंग लाएगी. सफलता आपका इंतजार कर रही है. आर्थिक मामलों में सावधान रहें. फिजूलखर्ची से बचें. रिश्तों में धैर्य रखें. अपने परिवार के साथ समय बिताएं. यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा. परिवार के साथ अच्छा समय बिताने से खुशियाँ बढ़ेंगी.

शुभ अंक 04

शुभ रंग हल्का गुलाबी

Aaj Ka Panchang 2025: शनिवार, होगी भद्रा, जानें मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल, चौघड़िया

अंक 4 Ank Jyotish

आज धैर्य रखें और शांति से काम लें. सफलता मिलेगी, लेकिन जल्दबाजी न करें. पुराने कामों में कुछ परेशानियाँ आ सकती हैं, लेकिन चिंता न करें, उनका समाधान भी हो जाएगा. करियर के लिए किए गए आपके प्रयास सफल होंगे. खुद पर भरोसा रखकर काम करें.

शुभ अंक 01

शुभ रंग पिंक

अंक 5 Ank Jyotish

आज का दिन आपके लिए ऊर्जा से भरा रहेगा. आप कई काम पूरे कर पाएंगे. पैसों के मामले में थोड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए सोच-समझकर खर्च करें. आप नए दोस्त बनाएंगे जो आपके लिए अच्छे साबित हो सकते हैं. आप पूरे दिन ऊर्जा से भरे रहेंगे और कई काम पूरे करने का मौका मिलेगा. आज आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं.

शुभ अंक 2

शुभ रंग बैगनी

अंक 6 Ank Jyotish

आज मन की शांति बहुत जरूरी है. घर में कुछ तनाव हो सकता है. बातचीत से समस्या का समाधान हो सकता है. नौकरी या व्यापार में बदलाव भी संभव है. यह आपकी मेहनत का नतीजा होगा. घर में अगर कोई कलह है तो शांति से बात करें. समाधान निकल आएगा. आपके काम में बदलाव हो सकता है. यह बदलाव आपके काम की वजह से होगा. इसलिए ध्यान रखें, मन को शांत रखें.

शुभ अंक 03

शुभ रंग गुलाबी

अंक 7 Ank Jyotish

आज का दिन आपके लिए अच्छा हो सकता है. परिणाम आपके पक्ष में होंगे. अपने काम में थोड़ा लचीलापन रखें. बदलावों को स्वीकार करें. अपने प्रियजनों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें. पुराने दोस्तों के साथ समय बिताएं. साथ ही, अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें. आज आपको सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

शुभ अंक 6

शुभ रंग व्हाइट

अंक 8 Ank Jyotish

आज का दिन व्यापार पर ध्यान देने का है. महत्वपूर्ण निर्णयों में आपको सफलता मिल सकती है. लेकिन रिश्तों में कुछ अनबन हो सकती है. इसलिए शांत रहें. पैसों के मामलों में भी सावधान रहें. आज आपको अपने काम पर ध्यान देना होगा. अगर आपको कोई बड़ा फैसला लेना है तो उसमें सफलता मिलने के योग हैं.

शुभ अंक 08

शुभ रंग जेमेनी

अंक 9 Ank Jyotish

आज का दिन आपके लिए शुभ संकेत लेकर आया है. आपको नए अवसर मिल सकते हैं, जिनसे आपको लाभ होगा. आपके रिश्तों में खुशियाँ बढ़ेंगी, खासकर पारिवारिक जीवन में. आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा, जिससे आप बड़े फैसले आसानी से ले पाएँगे. आज का दिन सौभाग्य का दिन है.

शुभ अंक 07

शुभ रंग आसमानी

Aaj Ka Panchang 2025: शनिवार, होगी भद्रा, जानें मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल, चौघड़िया

0

Aaj Ka Panchang 19 April 2025: आज शनिवार व्रत है. आज वैशाख कृष्ण षष्ठी तिथि, मूल नक्षत्र, शिव योग, वणिज करण, पूर्व का दिशाशूल और धनु राशि में चंद्रमा है. आज रवि योग सुबह में 10 बजकर 21 मिनट से बनेगा, वहीं पाताल की भद्रा शाम को 6 बजकर 21 मिनट से लगेगी. हालांकि इसका दुष्प्रभाव धरती पर नहीं होगा. जो लोग साढ़ेसाती या ढैय्या से परेशान हैं, उनको शनिवार व्रत करना चाहिए. शनि देव को नीले फूल, काले तिल, काली उड़द, काले या नीले वस्त्र, सरसों या तिल का तेल, गुलाब जामुन, चंदन, धूप दीप आदि अर्पित करके पूजा करें. शनि चालीसा और शनि स्तोत्र का पाठ करें. Aaj Ka Panchang 2025:  उसके बाद शनिवार की व्रत कथा सुनें. उसके बाद शनि देव की आरती करें. इससे शनि महाराज प्रसन्न होंगे और आपके कष्टों को दूर करेंगे.

Aaj Ka Panchang 2025: आज का पंचांग, 19 अप्रैल 2025

आज की तिथि- षष्ठी – 06:21 पी एम तक, फिर सप्तमी

आज का नक्षत्र- मूल – 10:21 ए एम तक, उसके बाद पूर्वाषाढा

आज का करण- वणिज – 06:21 पी एम तक, फिर विष्टि – पूर्ण रात्रि तक

आज का योग- शिव – 12:53 ए एम, अप्रैल 20 तक, उसके बाद सिद्ध

आज का पक्ष- कृष्ण

आज का दिन- शनिवार

चंद्र राशि- धनु

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 05:51 ए एम

सूर्यास्त- 06:49 पी एम

चन्द्रोदय- 12:42 ए एम, अप्रैल 20

चन्द्रास्त- 09:56 ए एम

आज के मुहूर्त और शुभ योग

रवि योग: 10:21 ए एम से 05:50 ए एम, अप्रैल 20

ब्रह्म मुहूर्त: 04:23 ए एम से 05:07 ए एम

अभिजीत मुहूर्त: 11:54 ए एम से 12:46 पी एम

विजय मुहूर्त: 02:30 पी एम से 03:22 पी एम

निशिता मुहूर्त: 11:58 पी एम से 12:42 ए एम, अप्रैल 20

दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 07:29 ए एम से 09:06 ए एम

चर-सामान्य: 12:20 पी एम से 01:58 पी एम

लाभ-उन्नति: 01:58 पी एम से 03:35 पी एम

अमृत-सर्वोत्तम: 03:35 पी एम से 05:12 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

लाभ-उन्नति: 06:49 पी एम से 08:12 पी एम

शुभ-उत्तम: 09:35 पी एम से 10:57 पी एम

अमृत-सर्वोत्तम: 10:57 पी एम से 12:20 ए एम, अप्रैल 20

चर-सामान्य: 12:20 ए एम से 01:43 ए एम, अप्रैल 20

लाभ-उन्नति: 04:28 ए एम से 05:50 ए एम, अप्रैल 20

अशुभ समय

राहुकाल- 09:06 ए एम से 10:43 ए एम

गुलिक काल- 05:51 ए एम से 07:29 ए एम

यमगण्ड- 01:58 पी एम से 03:35 पी एम

दुर्मुहूर्त- 05:51 ए एम से 06:43 ए एम, 06:43 ए एम से 07:35 ए एम

भद्रा- 06:21 पी एम से 05:50 ए एम, अप्रैल 20

भद्रा का वास स्थान- पाताल लोक

दिशाशूल- पूर्व

शिववास

भोजन में – 06:21 पी एम तक, फिर श्मशान में.

शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर डेढ़ करोड़ की ठगी, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

0
ठगी

रायपुर। जांजगीर-चांपा. जमीन खरीदी बिक्री एवं शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा देने का लालच देकर करोड़ों की ठगी करने का मामला सामने आया है. साइबर टीम और चांपा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के कब्जे से जमीन संबंधी दस्तावेज, 2 फोर व्हीलर, 03 मोबाइल, 01 लैपटॉप सहित अन्य दस्तावेज जब्त किया गया है. प्रार्थी राम प्रसाद यादव निवासी राहोद ने थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसकी पहचान आरोपी पीयूष जायसवाल से एक सेमिनार में हुई थी.

सेमिनार में आरोपी पीयूष जायसवाल ने लोगों को जमीन खरीदी बिक्री करने और शेयर मार्केट ट्रेडिंग में पैसा लगाने के नाम पर लुभावने ऑफर दिया, जिससे प्रभावित होकर रामप्रसाद ने आरोपी पीयूष जायसवाल से संपर्क किया.

मौसम अलर्ट: बंगाल की खाड़ी से उठ रहा साईक्लोन, 21 अप्रैल तक झमाझम बारिश का दौर, गर्मी से मिलेगी सुकुन!

पीयूष जायसवाल ने प्रार्थी को विश्वास में लेकर अलग- अलग खातों में नगदी रकम कुल जुमला 1,24,10,000/- रुपए लेकर प्रार्थी से धोखाधड़ी किया और न हीं जमीन दे रहा है और न ही शेयर ट्रेडिंग में लगे पैसे का भुगतान कर रहा है. पैसा मांगने पर आरोपी पीयूष जायसवाल ने प्रार्थी को अलग-अलग खातों का चेक दिया, जिसमें पैसा का भुगतान नहीं हुआ. इस शिकायत से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया. जांच पर आरोपी के विरुद्ध प्रार्थी से जमीन खरीदी और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर पैसा लेकर धोखाधड़ी करना पाए जाने पर

आरोपी के विरुद्ध 318(4),316(2) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. धोखाधड़ी जैसे अपराध को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में आरोपी की पतासाजी के लिए तत्काल साइबर टीम एवं थाना चाम्पा को निर्देशित किया गया. गठित टीमों ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं SDOP चांपा यदूमनी सिदार के मार्गदर्शन में आरोपी के बारे में जानकारी इकट्ठा कर आरोपी के निवास जाकर तस्दीक की, जहां से आरोपी फरार मिला.

 

मौसम अलर्ट: बंगाल की खाड़ी से उठ रहा साईक्लोन, 21 अप्रैल तक झमाझम बारिश का दौर, गर्मी से मिलेगी सुकुन!

0

मौसम अलर्ट : बंगाल की खाड़ी में उठ रहे चक्रवाती तूफान (साईक्लोन) देश के मौसम को नया स्वरूप दे रहा है। मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, जहां उत्तर-पश्चिम भारत में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है, वहीं पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में चक्रवाती सर्कुलेशन और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जोरदार बारिश, आंधी और बिजली का दौर शुरू हो गया है। यह मौसमी बदलाव गर्मी से तप रहे इलाकों में राहत लेकर आया है, लेकिन कई क्षेत्रों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की गई है।

IMD के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के साथ-साथ राजस्थान, बिहार और असम में निचले और मध्यम वायुमंडलीय स्तरों पर चक्रवाती सर्कुलेशन सक्रिय है। एक ट्रफ रेखा उत्तर-पश्चिम राजस्थान से मन्नार की खाड़ी तक और दूसरी पूर्वी मध्य प्रदेश से दक्षिण असम तक फैली है। इसके अलावा, दक्षिण रायलसीमा में भी एक चक्रवाती सर्कुलेशन मौजूद है। इन मौसमी सिस्टमों के प्रभाव से:

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में चलेगी आंधी-तूफान! इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मौसम अलर्ट

पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत: आगामी पांच दिनों तक बिखरी हुई से लेकर व्यापक हल्की/मध्यम बारिश, गरज-चमक के साथ तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा, कभी-कभी 60 किमी/घंटा) की संभावना है। गंगा के मैदानी इलाकों में पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में 17 और 18 अप्रैल को, जबकि अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 17, 18 और 20-23 अप्रैल के बीच भारी बारिश की चेतावनी है। गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में 17 अप्रैल को ओलावृष्टि और 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार वाली आंधी की आशंका है।

दक्षिण भारत: केरल और माहे में अगले सात दिनों तक बिखरी हुई से व्यापक हल्की/मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा, कभी-कभी 60 किमी/घंटा) की संभावना है। उत्तर आंतरिक कर्नाटक में 17 और 18 अप्रैल को 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार वाली आंधी की चेतावनी है।

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र: पश्चिमी ईरान के पास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में 18 और 19 अप्रैल को भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक, बिजली और तेज हवाएं (30-40 किमी/घंटा, कभी-कभी 50 किमी/घंटा) भी देखी जा सकती हैं। उत्तराखंड में 20 और 21 अप्रैल को भी ऐसा ही मौसम रहेगा।

उत्तर-पश्चिम भारत: पूर्वी राजस्थान में 17 अप्रैल को धूल भरी आंधी और तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा) संभावित हैं, जबकि पश्चिमी राजस्थान में 18 और 19 अप्रैल को धूल उड़ाने वाली तेज हवाएं (30-40 किमी/घंटा) चल सकती हैं।

यहां भारी बारिश अलर्ट

यह मौसमी बदलाव जहां गर्मी से राहत देगा, वहीं भारी बारिश, आंधी और ओलावृष्टि के कारण कुछ इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। खासकर, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, बिहार और पूर्वोत्तर राज्यों में प्रशासन को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बंगाल की खाड़ी से उठा यह चक्रवात न केवल मौसम को प्रभावित कर रहा है, बल्कि किसानों और आम जनजीवन के लिए भी नए हालात पैदा कर रहा है।