छत्तीसगढ़ पंचायत सचिवों की हड़ताल खत्म, इन मांगों पर बनी सरकार की सहमति

0
सचिवों
सचिवों

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते एक माह से चल रही पंचायत सचिवों की हड़ताल को बहरहाल खत्म हो गई है। यह निर्णय उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, पंचायत विभाग के सचिव भीम सिंह और संचालक प्रियंका ऋषि महोबिया की उपस्थिति में पंचायत सचिव संघ के साथ हुई वार्ता के बाद लिया गया।

जनवरी 2026 तक पेश होगी अंतिम रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा गठित समिति जनवरी 2026 तक अपनी अंतिम रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी जिसके आधार पर पंचायत सचिवों का शासकीयकरण किया जाएगा। शासकीयकरण की प्रक्रिया से पहले चिकित्सा व्यय प्रतिपूर्ति हेतु अलग से मार्गदर्शिका जारी की जाएगी।

आंदोलन अवधि का वेतन मिलेगा

छत्तीसगढ़ पंचायत सचिवों के हित में सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि हड़ताल की अवधि का वेतन स्वीकृत किया जाएगा। साथ ही, वर्तमान में 15 वर्ष की सेवा पूरी करने पर वेतन सत्यापन में आ रही विसंगतियों को भी सुधारने का आश्वासन दिया गया है।

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में चलेगी आंधी-तूफान! इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

0
webmorcha
मानसून Monsoon

CG Weather Update रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों दिनभर की तेज़ गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है, और रात के समय उमस भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश, गरज-चमक और बूंदाबांदी हो सकती है। इसके अलावा, चक्रवाती परिसंचरण और द्रोणिका का असर प्रदेश में देखा जा रहा है, जिससे एक-दो स्थानों पर आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।

बस्तर में येलो अलर्ट CG Weather Update

मौसम विभाग के अनुसार आज दक्षिण छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग में बिजली गिरने की संभावना है, जिसके चलते वहां येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में 42 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच सकता है। बस्तर में हालांकि, तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा लेकिन यहां कुछ स्थानों पर बादल छाने और बारिश होने की भी संभावना है।

महासमुंद, CBI की रेड, 5 ठिकानों पर एक साथ दबिश, CGPSC घोटाले में कई संदिग्ध दस्तावेज जब्त, रिसॉर्ट में कराये गये क्योश्चन पेपर सॉल्व

लू और गर्मी से बचने के उपाय CG Weather Update

मौसम विज्ञानी गायत्री वाणी कांचीभोटला ने बताया कि प्रदेश में तेज धूप और गर्म हवाएं चलेंगी, जिससे लू का असर भी देखने को मिल सकता है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है और दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर न निकलने की चेतावनी दी है। यदि बाहर जाना जरूरी हो तो हल्के और सूती कपड़े पहनें सिर और चेहरे को पूरी तरह ढककर रखें, और खूब पानी पिएं ताकि खुद को हाइड्रेट रखा जा सके।

महासमुंद, CBI की रेड, 5 ठिकानों पर एक साथ दबिश, CGPSC घोटाले में कई संदिग्ध दस्तावेज जब्त, रिसॉर्ट में कराये गये क्योश्चन पेपर सॉल्व

0
webmorcha.com
CGPSC

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) घोटाले की जांच में CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजधानी रायपुर और महासमुंद में एक साथ 5 ठिकानों पर दबिश की है. इस छापेमारी में कई संदिग्ध दस्तावेज और तकनीकी साक्ष्य जब्त किए गए हैं.

CBI की टीम ने रायपुर के फूल चौक स्थित एक निजी होटल, सिविल लाइन इलाके के एक कोचिंग सेंटर और महासमुंद में एक सरकारी डॉक्टर के आवास पर दबिश दी. इसके अलावा महासमुंद में अभ्यारण्य गेस्ट हाउस और एक अन्य स्थानों पर भी कार्रवाई की गई है. बताया जा रहा है कि यह छापेमारी CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर की गई है. इस कार्रवाई में CBI ने कई अहम दस्तावेज और अन्य तकनीकी साक्ष्य जब्त किए हैं, जिनकी जांच की जा रही है.

रिसॉर्ट में कराये गये क्योश्चन पेपर सॉल्व, CBI जांच में बड़ा खुलासा

CGPSC मेन्स परीक्षा 2022 में हुई गड़बड़ी को लेकर एक चौकाने वाला खुलासा हुआ है। CBI की जांच में ये तथ्य सामने आया है कि परीक्षा के पांच दिन पहले ही प्रश्नपत्र को लीक कर कुछ उम्मीदवारों को सॉल्व करवाया गया था। इन उम्मीदवारों को महासमुंद के बार नवापारा स्थित एक रिसॉर्ट में ठहराया गया था, जहां उन्हें दलालों द्वारा पर्चा उपलब्ध कराया गया और तैयारी करवाई गई। इस घोटाले में एक-एक पद के लिए 40 लाख से 1 करोड़ रुपये तक की मोटी रकम वसूली गई थी।

चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि परीक्षा से ठीक पांच दिन पहले 35 उम्मीदवारों को मूल प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया गया और उसे सॉल्व करवाया गया। सीबीआई ने रायपुर और महासमुंद में पांच जगहों पर छापेमारी की, जिसमें दस्तावेजों और साक्ष्यों से यह सिद्ध हुआ कि दलालों ने इन उम्मीदवारों से लाखों की राशि लेकर पेपर उपलब्ध कराया।

इन सभी को महासमुंद जिले के बार नवापारा स्थित एक निजी रिसॉर्ट में रखा गया था, जहां उन्हें परीक्षा की तैयारी करवाई गई। बताया जा रहा है कि इस रिसॉर्ट के 24 में से 11 कमरे साल 2022 तक के लिए पहले ही बुक करवा लिए गए थे।रिसॉर्ट में ठहराए गए उम्मीदवारों को 15 दिनों तक परीक्षा से जुड़े प्रश्नपत्रों के आधार पर तैयारी करवाई गई थी। इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए दलालों और कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों की मिलीभगत की बात भी सामने आ रही है।

बताया जा रहा है कि एक-एक पद के लिए 40 लाख से लेकर 1 करोड़ रुपये तक वसूले गए थे।इस खुलासे के बाद छत्तीसगढ़ की सियासत में भी हलचल मच गई है। प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह घोटाला न केवल युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है, बल्कि यह प्रदेश की व्यवस्था को भी खोखला करता है।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “अनेक तरह के टूरिज्म सुने थे, लेकिन कांग्रेस ने तो करप्शन टूरिज्म की शुरुआत कर दी है।”घोटाले के मुख्य किरदार के रूप में राहुल हरपाल का नाम सामने आया है, जिन्होंने रिसॉर्ट में कमरे बुक कराए थे और उम्मीदवारों को पर्चे उपलब्ध करवाकर तैयारी करवाई थी।

CBI द्वारा जब्त दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की जांच जारी है, जिससे यह तय होगा कि इस घोटाले में और कौन-कौन से बड़े नाम शामिल हैं।छत्तीसगढ़ में इस घोटाले के सामने आने के बाद प्रशासनिक परीक्षा प्रणाली में सुधार और कठोर कार्रवाई की मांग उठ रही है। यदि दोषियों के खिलाफ सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो यह देशभर की परीक्षाओं की विश्वसनीयता पर एक गहरा आघात साबित हो सकता है।

इन घोटालेबाजों की अब तक गिरफ्तारी

टामन सिंह सोनवानी (पूर्व CGPSC चेयरमैन)

साहिल सोनवानी (टामन सिंह सोनवानी के भतीजे)

शशांक गोयल (बजरंग पावर के डायरेक्टर श्रवण कुमार गोयल के बेटे)

भूमिका कटियार

नितेश सोनवानी (टामन सिंह सोनवानी के भतीजे)

ललित गनवीर (पूर्व डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर)

जानें पूरा मामला (CGPSC Scam)

CGPSC 2019 से 2022 तक की भर्ती में कुछ अभ्यर्थियों के चयन को लेकर विवाद है. ईओडब्ल्यू और अर्जुंदा पुलिस ने भ्रष्टाचार-अनियमितता के आरोप में मामला दर्ज किया है. CGPSC ने 2020 में 175 पदों पर और 2021 में 171 पदों पर परीक्षा ली थी. प्री-एग्जाम 13 फरवरी 2022 को कराया गया. इसमें 2 हजार 565 पास हुए थे. इसके बाद 26, 27, 28 और 29 मई 2022 को हुई मेंस परीक्षा में 509 अभ्यर्थी पास हुए. इंटरव्यू के बाद 11 मई 2023 को 170 अभ्यर्थियों की सिलेक्शन लिस्ट जारी हुई. आरोप है कि तत्कालीन चेयरमैन सोनवानी ने अपने रिश्तेदारों समेत कांग्रेसी नेता और ब्यूरोक्रेट्स के बच्चों की नौकरी लगवाई है.

 

Aaj Ka Rashifal: आज 18 अप्रैल शुक्रवार इनका बल्ले-बल्ले, जानें दैनिक राशिफल

0
Aaj Ka Rashifal शुक्रवार
Aaj Ka Rashifal शुक्रवार

Aaj Ka Rashifal 18 April 2025: शुक्रवार आज के राशिफल में। बैशाख कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि, आपकी राशि के सितारे आज क्या कहते हैं! आइए जानते हैं (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक राशिफल..

मेष (Aaj Ka Rashifal)

शुक्रवार को मेष राशि वाले अपनी दिनचर्या में बदलाव लाएं। इस दिन आपके यश कीर्ति में वृद्धि होगी। कारोबार में लाभ बढ़ेगा। संतान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। व्यवहार में नम्रता लाने की आवश्यकता है। वाहन सुख मिलेगा।

वृषभ (Aaj Ka Rashifal)

आज का राशिफल वृषभ राशि 18 अप्रैल 2025 के अनुसार शुक्रवार को दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। नए कारोबार में लाभ की आशंका कम है। माता-पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। करियर में निराश न हों, समय बदलेगा। नए आवास के योग बन रहे है।

मिथुन (Aaj Ka Rashifal)

Zodiac Signs Daily Horoscope Today: आज का मिथुन राशिफल शुक्रवार का संकेत है कि 18 अप्रैल 2025 के अनुसार आपके काम करने के तरीकों में सुधार की जरूरत है। आज धनागमन सहज होगा। लाभ होगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कारोबार में विवाद शांत होंगे। समय बदलेगा। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।

कर्क (Aaj Ka Rashifal)

आज का कर्क राशिफल 18 अप्रैल 2025 के अनुसार शुक्रवार को कार्यस्थल पर स्थिति आपके पक्ष में बनेगी। परिवार में बुजुर्गों को स्वास्थ्य समस्या बढ़ेगी। नौकरी में विवाद शांत होंगे। लाभ के अवसर मिलेंगे। घर पर शांति बनाए रखें।

सिंह (Aaj Ka Rashifal)

आज का सिंह राशिफल 18 अप्रैल 2025 के अनुसार सिंह राशि वाले अपने पराये में फर्क समझें। ‍दिनचर्या नियंत्रित रखें। बोलने से पहले विचार करें। किसी दूर के मित्र से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। दूसरों में निजी मामलों में बोलना बंद करें।

कन्या (Aaj Ka Rashifal)

Zodiac Signs Daily Horoscope Today: आज का कन्या राशिफल 18 अप्रैल 2025 के अनुसार कन्या राशि वाले कम बोलें, अच्छा बोलें। शत्रु भी प्रशंसा करेंगे। बाहरी विवादों का असर परिवार पर न होने दें। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।

तुला (Aaj Ka Rashifal)

तुला आज का राशिफल शुक्रवार के अनुसार 18 अप्रैल 2025 को सोच के परे कार्य होने से परेशानी बढ़ सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल का वातावरण पक्ष में होगा। विवादों में मौन ही लाभदायक होगा। अपने से बड़ों का आदर करें।

वृश्चिक (Aaj Ka Rashifal)

वृश्चिक आज का राशिफल शुक्रवार के अनुसार 18 अप्रैल 2025 को नौकरी में अशांति का वातावरण बनने के योग हैं। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। फिजूल खर्च बढ़ेंगे। धोखा होने की आशंका है। पुराने रोग उभरने की संभावना है। संभल कर रहें।

धनु (Aaj Ka Rashifal)

धनु आज का राशिफल शुक्रवार के अनुसार दिन चिंताजनक व्यतीत हो रहे हैं। मानसिक पीड़ा हावी रहेगी, पर इष्ट बल पर मजबूत रखें। आर्थिक निवेश से लाभ के आसार हैं। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

मकर (Aaj Ka Rashifal)

मकर आज का राशिफल के अनुसार शुक्रवार को दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। पुराने मित्र से मुलाकात से लाभ के योग हैं जो शुभ रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। यात्रा के योग हैं। स्वांस से संबंधित रोग से ग्रसित रह सकते हैं।

कुंभ (Aaj Ka Rashifal)

कुंभ आज का राशिफल के अनुसार समय के साथ अपने आचार विचार में बदलाव करना पड़ेगा। सुख शांति चाहते हो, तो स्वयं के व्यवहार को बदलना पड़ेगा, मुश्किल है पर नामुमकिन नहीं। लाभ के अवसर बढ़ेंगे।

मीन (Aaj Ka Rashifal)

आज का मीन राशिफल शुक्रवार के अनुसार मीन राशि वाले अपने आप पर विश्वास रखो, दूसरों के भरोसे न रहें। आलस्य से बड़ा कोई शत्रु नहीं है। सजग रहें, सतर्क रहें। स्वास्थ्य ठीक होगा। व्यय बढ़ेंगे।

सोना की चमक जारी, तोला लाख के पास पहुंचा, रेट कम होने की संभावना कम!

0
सोना
सोना

सोना की रेट फ्लावर नहीं फायर की स्पीड से बढ़ रही है. सोना कम होने का नाम नहीं ले रहा है. रोज गोल्ड की कीमतें नए रिकॉर्ड्स बना रही है. हालात ऐसे है कि एक महीने में सोने की कीमत में 8 फीसदी से अधिक की तेजी आई है तो वहीं 3 महीने में सोना 22 फीसदी तक महंगा हो गया है. सालभर में सोने की कीमत 31 फीसदी तक चढ़ चुका है. ऐसे में जिन लोगों के घर शादी-ब्याह है उनकी टेंशन बढ़ रही है. लोग सोना खरीदने से घबरा रहे हैं. लोगों को इंतजार है कि कब सोने की कीमत कम होगी ?

जानें कहां पहुंचा सोना

सोने की बढ़ती कीमतें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं.  इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹628 बढ़कर ₹95207 पर पहुंच गया. वहीं चांदी की कीमत में आज ₹936 गिरकर ₹95639 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई.  आज 22 कैरेट वाले सोने की कीमत ₹87210 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया.

जानें क्यों चढ़ रहा है सोना

सोने की कीमत में ये तेजी ट्रंप के टैरिफ वॉर की वजह से है. ग्लोबल मार्केट में आर्थिक मंदी के संकेत दिख रहे हैं. ट्रेड वॉर बढ़ने की वजह से निवेशकों में घबराहट की स्थिति बनी हुई है, जिसकी वजह से सुरक्षित निवेशक के तौर पर सोने की डिमांड बढ़ रही है.  ग्लोबल मंदी की बढ़ती आशंका ने सोने की कीमत में बल दिया है. जियो पॉलिटिकल टेंशन कम होने का नाम नहीं ले रही है. केंद्रीय बैंकों की ओर से भी सोने की खरीदारी जारी है. ईटीएफ में भी खरीदारी के चलते सोने की कीमत में अच्छी-खासी तेजी देखने को मिल रही है.

ट्रंप की ओर से सेमीकंडक्टर, फार्मा,  मिनरल्स के इम्पोर्ट पर नए टैरिफ लगाने की संभावनाओं की जांच के आदेश से मार्केट में और घबराहट है, जिससे सोने के रेट भाग रहे हैं. ऐसे में जिन घरों में शादी-त्योहार है उनकी परेशानी बढ़ रही है.  वहीं विदेशी निवेशक बैंक गोल्डमैन सैक्स ने भी निवेशकों को डरा दिया है. उन्होंने आशंका जताई है कि अमेरिकी-चीन के बीच बढ़ते ट्रेड वॉर और मंदी की आशंकाओं के कारण इस साल सोना1.10 लाख रुपये के करीब पहुंच सकता है.

सोने की कीमत कम होने की उम्मीद है ?

जियो पॉलिटिकल स्थिति को देखते हुए सोने की कीमत में गिरावट की उम्मीद कम लग रही है. बाजार एक्सपर्ट की माने तो जब तक ट्रेड वॉर को लेकर कोई ठोस सुलह की स्थति नहीं बनती सोने की कीमत में करेक्शन की उम्मीद बहुत कम है. टैरिफ पर सुलह के अभाव की स्थिति में सोने की कीमत में सुधार की स्थिति बहुत कम दिख रही है. वहीं  कमोडिटीज एक्सपर्ट अजय केडिया के मुताबिक सोना टाइम करेक्शन लेगा. उन्हें उम्मीद है कि बाजार अभी छह से 8 महीने में एक दायरे में रहेगा. उनके मुताबिक बीते 20 सालों में कबी बी सोने में 10 फीसदी से अधिक का करेक्शन नहीं हुआ है. अगर सोना गिरा तो अगले एक साल में इसकी कीमत 78000 से 80000 रुपये तक आ सकती है. वहीं ऊपर जाने पर 102000 रुपये तक पहुंच सकता है.

बढ़ती कीमत के बीच कैसे करें गोल्ड की खरीदारी ?

सोने की बढ़ती कीमत की वजह से वेडिंग सीजन होने के बावजूद इसकी मांग प्रभावित हो रही है. लोग सोना खरीद तो रहे हैं, लेकिन सतर्कता बरत रहे हैं. कम कैरेट के गोल्ड जूलरी की डिमांड बढ़ती जा रही है. बढ़ी कीमत की वजह से लोग खरीदारी को एडजस्ट कर रहे हैं.  लोग 24 कैरेट के बजाए 18 और 14 कैरेट की गोल्ड जूलरी पसंद कर रहे हैं. छोटे और जरूरी जूलरी से काम चला रहे हैं. वहीं हीरे के गहनों डिमांड भी बढ़ी है. जब तक सोने की कीमतें स्थिर नहीं होती , खरीदारी में ये सतर्कता दिख सकती है.

Aaj Ka Panchang 18 April 2025: आज का पंचाग

0
Aaj Ka Panchang 2025
Aaj Ka Panchang 2025

Aaj ka Panchang 18 April 2025: वैशाख मास का कृष्ण पक्ष पंचमी और खष्ठी तिथि का योग रहेगा। शुक्रवार को देवी पूजा का दिन माना जाता है। यहां से नोट करें कि दिन में कितने शुभ मुहूर्त हैं और कब शुभ योग में मां लक्ष्‍मी का पूजन किया जा सकता है। आज के दिन पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी है। आगे आप आज का दैनिक पंचांग विस्‍तृत तरीके से देख सकते हैं।

Aaj ka Panchang आज का पंचांग 18 अप्रैल 2025

संवत – पिङ्गला विक्रम संवत 2082

माह-वैशाख

तिथि – कृष्ण पक्ष पंचमी 05:09 pm तक, फिर खष्ठी

पर्व – वैभव लक्ष्मी व्रत

दिवस – शुक्रवार Aaj ka Panchang

सूर्योदय – 05:53am

सूर्यास्त – 6:49pm

नक्षत्र – ज्येष्ठा 08:23am तक, फिर मूल

चन्द्र राशि – वृश्चिक,

स्वामी- मंगल 08:22 प्रातःकाल तक, फिर धनु

स्वामी ग्रह – गुरु

सूर्य राशि – मेष

करण – तैतिल 05:05 pm तक फिर गरज

योग – परिघ Aaj ka Panchang

18 अप्रैल 2025 का शुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त – 11:56 am से 12:48 pm तक

विजय मुहूर्त – 02:22pm से 03:26pm तक

गोधुली मुहूर्त – 06:24pm से 07:23pm तक

ब्रह्म मुहूर्त- 4:03m से 05:03am तक

अमृत काल – 06:07am से 07:44am तक

निशीथ काल मुहूर्त – रात्रि 11:42से 12:20तक रात

संध्या पूजन – 06:27pm से 07:02pm तक

दिशा शूल- पश्चिम दिशा।इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त – राहुकाल-प्रातःकाल 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक

18 april Ank Jyotish का अंक ज्योतिष: जानें शुक्रवार का लक्की नंबर और शुभ रंग

0
Ank Jyotish शुक्रवार
Ank Jyotish शुक्रवार

18 april Ank Jyotish अंक ज्योतिष शुक्रवार को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अंक ज्योतिष यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

अंक 1

आज आप अपनी बचत को संतान की उच्च शिक्षा से संबंधित कामों के लिए निवेश करने का विचार बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपके सभी कामों में सहयोग करेंगे, जिससे आप अपने सभी काम समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे।

शुभ अंक- 10

शुभ रंग- गोल्डन

अंक 2

अटका पैसा वापस मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। महिलाएं घर की सुख सुविधा संबंधित वस्तुओं पर धन व्यय करेगी। संतान के विवाहित जीवन में चल रही किसी परेशानी को दूर करने में सफलता मिलेगी।

शुभ अंक- 11

शुभ रंग- पिंक

अंक 3

आज शुरू किये गए सभी काम सुचारू रूप से चलेंगे। महत्वपूर्ण मुद्दों पर घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह पर अमल करने की सलाह दी जाती है। आय की अपेक्षा व्यय की अधिकता रहेगी, इसलिए दोनों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग- ग्रे

अंक 4

युवाओं अपने भविष्य के लक्ष्यों को लेकर स्पष्ट दिखाई देंगे। विद्यार्थियों को आगामी परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। परिजन के साथ चल रहा विवाद आज सुलझ सकता है। ससुराल पक्ष से कुछ मेहमान आपसे मिलने आयेंगे।

शुभ अंक- 31

शुभ रंग- स्काई

अंक 5

अपने व्यवसाय के विस्तार के लिए प्रयासरत रहेंगे। घर के नवीनीकरण के बारे में विचार बनेगा। सामाजिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। युवाओं को कल्पना की दुनिया से बाहर निकलकर वास्तविकता का सामना करने की आवश्यकता है।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- गुलाबी

अंक 6

महिलाएं अपनी रचनात्मकता को घर की साज सज्जा में उपयोग करेगी। घर में विवाह योग्य व्यक्ति के लिए विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव आएगा। खर्चों की अधिकता बनी रहेगी, बजट बना कर चलने की आवश्यकता है।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग- ग्रीन

अंक 7

व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य रहेगी। पत्नी पत्नी के बीच किसी छोटी बात को लेकर कहासुनी होगी। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता के कारण अपने व्यक्तिगत कामों को स्थगित करना पड़ेगा। अपने स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें।

शुभ अंक- 11

शुभ रंग- ब्लू

अंक 8

पैतृक संपत्ति की मदद से आप अपने व्यवसायिक लोन को चुकाने की कोशिश करेंगे। रुका पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कुछ समय पहले किये गये निवेश से आज लाभ मिलने की सम्भावना है।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- रेड

अंक 9

कारोबार में कुछ दिनों से चल रही निराशा आज संतुष्टि में बदलेगी। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिलने के बाद कार्यक्षेत्र में अपनी कार्यशैली में कुछ बदलाव करेंगे। मित्रों के साथ किसी छोटी रोमांचक यात्रा का प्रोग्राम बनेगा।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- ग्रे

छत्तीसगढ़, आज आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, चक्रवाती तुफान का रहेगा असर

0
आंधी-तूफान
आंधी-तूफान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज मौसम का मूड बदलने वाला है. प्रदेश के कई जिले में आज मेघ गर्जन, आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने आगामी दिनों में तेज हवाएं, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश के साथ चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है. बुधवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.6°C दुर्ग में दर्ज किया गया.

पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर मेघ गर्जन, वज्रपात, तेज हवा के साथ ओलावृष्टि और हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अलग-अलग द्रोणिका और ऊपरी हवा का साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. सिक्किम से उत्तर ओडिशा तक द्रोणिका 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है.

एक द्रोणिका पूर्वी मध्य प्रदेश से गंगेटिक पश्चिम बंगाल तक छत्तीसगढ़ होते हुए 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. इसके अलावा दूसरा द्रोणिका पूर्वी मध्य प्रदेश से दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. वहीं पूर्वी मध्य प्रदेश और उसके आसपास ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 1.5 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है.

छत्तीसगढ़, साइक्लोन का असर, आने वाले 5 दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

17 april Ank Jyotish का अंक ज्योतिष: जानें गुरुवार का लक्की नंबर और शुभ रंग

0
Ank Jyotish गुरुवार
Ank Jyotish गुरुवार

17 april Ank Jyotish अंक ज्योतिष गुरुवार को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अंक ज्योतिष यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

अंक 1 Ank Jyotish

गुरुवार आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। बेरोजगार लोगों को नौकरी हासिल करने में आसानी होगी। आर्थिक स्थिति में मजबूती दिखाई देगी। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- ग्रे

अंक 2 Ank Jyotish

गुरुवार आज आपको ऐसा भी लग सकता है कि आपका अपनी जिंदगी पर नियंत्रण नहीं है। पुरानी किसी गलती से सबक लेकर कुछ योजनाओं का निर्माण करेंगे। परिवार में घनिष्ठता बढ़ेगी। अपनी सेहत पर ध्यान दें

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- नीला

अंक 3 Ank Jyotish

गुरुवार आज का दिन छात्रों के लिए खास है। किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। लेकिन आपकी किसी बात को लेकर परिवार के सदस्य परेशान रहेंगे। अपनी इनकम के स्रोतों पर भी ध्यान रखें। बिजनेस परिवार के साथ लंबी दूरी की यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है।

शुभ अंक – 20

शुभ रंग -नारंगी

अंक 4 Ank Jyotish

गुरुवार आज का दिन आपके लिए शुभ है। कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत का फल मिलेगा। लंबे समय से अटके काम मनचाहे तरीकों से पूरे होंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

शुभ अंक – 1

शुभ रंग-नीला

अंक 5 Ank Jyotish

गुरुवार आज किसी नए काम की शुरुआत से पहले परिवार के सदस्यों से सलाह लें। इस दौरान निवेश में जोखिम लेने के बजाय फायदेमंद योजनाएं बनाएं। बिजनेस में आ रही बाधाएं और रुकावट दूर होंगी। मानसिक तनाव से आप बचकर रहें।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- सुनहरा

Aaj Ka Rashifal: आज 17 अप्रैल गुरुवार को इन राशियों को आज होगा धन प्राप्त, जानें दैनिक राशिफल

अंक 6 Ank Jyotish

गुरुवार आज परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती हैं। आपको लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं।

शुभ अंक- 17

शुभ रंग- भूरा

अंक 7 Ank Jyotish

गुरुवार आज आपको किसी काम को पूरा करने में यदि समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। यदि किसी नई संपत्ति की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- बैंगनी

अंक 8 Ank Jyotish

गुरुवार आज आपका ध्यान अभी नेटवर्किंग और दूसरों के साथ जुड़ने की तरफ है। आपको जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- गुलाबी

अंक 9 Ank Jyotish

गुरुवार आज आपको कोई अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती हैं। कामों को आप सूझबूझ दिखाकर निपटाएंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको शिक्षा क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिल सकते है।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग-  केसरिया

Aaj Ka Rashifal: आज 17 अप्रैल गुरुवार को इन राशियों को आज होगा धन प्राप्त, जानें दैनिक राशिफल

0
Aaj Ka Rashifal गुरुवार
Aaj Ka Rashifal गुरुवार

Aaj Ka Rashifal 17 April 2025: गुरुवार आज के राशिफल में। बैशाख कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर तक रहेगी, जिसके बाद पंचमी लग जाएगी। आसमान में आज ज्येष्ठा नक्षत्र चमक रहा है और वरीयान योग के साथ परिघ योग भी बना हुआ है। तो चलिए देखते हैं, आपकी राशि के सितारे आज क्या कहते हैं! आइए जानते हैं (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक राशिफल..

मेष (Aaj Ka Rashifal)

गुरुवार आज तो आपकी उर्जा शानदार रहने वाली है। आपको नए काम मिल सकते हैं और आप उन्हें बढ़िया तरीके से पूरा करेंगे। ऑफिस में आपकी एक्टिवनेस देखकर सब आपकी तारीफ करेंगे। घर-परिवार में भी सब ठीक-ठाक रहेगा, टेंशन मत लो।

वृषभ (Aaj Ka Rashifal)

गुरुवार आज आपका ध्यान अपनी सेहत और अपने लोगों की देखभाल पर रहेगा। आप अपनी लाइफस्टाइल में कुछ अच्छी आदतें डालने के बारे में सोच सकते हैं। पैसों के मामले में थोड़ा ध्यान रखना, सोच-समझकर ही कोई बड़ा फैसला लेना। बच्चों की तरफ से कोई अच्छी खबर मिल सकती है, खुश हो जाओ!

मिथुन (Aaj Ka Rashifal)

गुरुवार आज आपका मन करेगा कि कुछ नया और मजेदार किया जाए। आप किसी नए प्लान पर काम शुरू करने का सोच सकते हैं। दोस्तों और जान-पहचान वालों से मिलना-जुलना होगा। अगर मन में कोई बात है तो किसी अपने से शेयर कर लो, हल्का महसूस होगा।

कर्क (Aaj Ka Rashifal)

गुरुवार आज थोड़ा इमोशनल महसूस कर सकते हैं। घर में किसी बात पर पुरानी बहस फिर से शुरू हो सकती है, लेकिन शांति से और प्यार से बात करके सब ठीक हो जाएगा। काम-काज में स्थिरता बनी रहेगी, कोई खास परेशानी नहीं है। शाम को थोड़ा टाइम निकालकर अकेले में बैठो, मन शांत रहेगा।

सिंह (Aaj Ka Rashifal)

गुरुवार आज आपका कॉन्फिडेंस और लीडरशिप क्वालिटी सबको दिखेगी। लोग आपकी सलाह को मानेंगे। नए प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए अच्छा समय है। प्यार के मामले में भी सब मीठा-मीठा रहेगा।

आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच ही दिलाएगा सफलता

कन्या (Aaj Ka Rashifal)

गुरुवार आज छोटे-छोटे कामों में भी आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। दिन की शुरुआत थोड़ी स्लो हो सकती है, लेकिन दोपहर के बाद सब आपके फेवर में हो जाएगा। अपनी सेहत का ध्यान रखना और रूटीन में थोड़ा टाइम निकालना।

तुला (Aaj Ka Rashifal)

गुरुवार आज आपको आर्ट, म्यूजिक या किसी भी क्रिएटिव काम में तारीफ मिल सकती है। पुराने रिश्ते फिर से अच्छे हो सकते हैं। किसी खास दोस्त या रिश्तेदार से मिलकर या बात करके आपका मन खुश हो जाएगा। पैसों के मामले में थोड़ा सावधान रहना।

वृश्चिक (Aaj Ka Rashifal)

गुरुवार आज गहराई से सोचने और चीजों को समझने का दिन है। किसी पुरानी बात या राज से पर्दा उठ सकता है। भावनाओं में बहकर कोई फैसला मत लेना। घर में किसी बड़े-बुजुर्ग से आपको सही राय मिलेगी। आपका आत्मविश्वास बना रहेगा।

धनु (Aaj Ka Rashifal)

गुरुवार आज घूमने-फिरने, कुछ नया सीखने और नए एक्सपीरियंस लेने के लिए दिन अच्छा है। आपको कुछ नया करने का मन करेगा। किस्मत आपके साथ है, लेकिन जल्दबाजी मत करना। कोई पुराना दोस्त आपकी हेल्प कर सकता है।

मकर (Aaj Ka Rashifal)

गुरुवार आज आपको कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप अपनी समझदारी और मेहनत से सब ठीक कर लेंगे। अपने काम पर ध्यान दो और फालतू की बातों से दूर रहो। दिन खत्म होते-होते आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

कुंभ (Aaj Ka Rashifal)

गुरुवार आज आपका नजरिया एकदम नया और तरक्की वाला रहेगा। आप जिस भी काम को करेंगे, उसमें कुछ नया करके दिखाएंगे। समाज में आपकी पहचान बनेगी। अपने पर्सनल रिश्तों को भी थोड़ा टाइम दो, सब अच्छा होगा।

मीन (Aaj Ka Rashifal)

गुरुवार आज आपका मन थोड़ा पूजा-पाठ और अपने अंदर झांकने का करेगा। किसी करीबी से जुड़ी कोई इमोशनल बात हो सकती है। मन की शांति के लिए थोड़ा टाइम नेचर के साथ बिताओ, अच्छा लगेगा। अगर आप कुछ क्रिएटिव करते हैं तो उसमें आपको सफलता मिलेगी।