आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच ही दिलाएगा सफलता

0
आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच ही दिलाएगा सफलता
आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच ही दिलाएगा सफलता
  • किसी भी अवस्था में हो तैयारी योजनाबद्ध हो साथ ही व्यवस्थित होना चाहिए। चलिए बिना देर किए कुछ टिप्स लेकर आए हैं, जिससे आपको भरपूर मदद मिलेगी।
  • समूह चर्चा के दौरान आपको इन बातों पर ध्यान देना होगा:
  • अपनी कहानी लिखते समय और उसे पूरा करने के बाद, अधिकारियों की ओर न देखें।
  • अपनी शारीरिक भाषा बनाए रखें.
  • समूह चर्चा में दूसरों से बहस न करें: उन्हें बोलने दें।
  • कहानी के अपने मजबूत पहलुओं को सामने रखने के लिए सही समय का इंतजार करें।

आत्मविश्वासी बनें: आपको आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच बनाए रखनी होगी। आपको अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखना होगा। अपनी कमज़ोरियों को अपनी मज़बूती बनाएँ।

आत्म-जागरूकता: इसके लिए पहले से तैयारी करें। परीक्षक आमतौर पर आपकी आत्म-विश्लेषण करने की क्षमता, आपके जीवन का उद्देश्य और दृढ़ संकल्प, आपके माता-पिता, दोस्तों, परिवार, शिक्षकों, पड़ोसियों और अन्य के बारे में आपकी सोच और मानसिकता को देखता है। अपने और अपने करीबियों के बारे में आप जो कुछ भी जानते हैं, उसे लिखें। इससे आपको अपने सकारात्मक, नकारात्मक और उपलब्धियों को जानने में मदद मिलती है।

लिखने और विश्लेषण करने का अभ्यास करें: आपको अपने लेखन कौशल में सुधार करना होगा। आपको जो कुछ भी दिखाई देता है उसके बारे में लिखने का अभ्यास करना होगा।

फिट रहें: आपको फिट रहना होगा ताकि आप सभी शारीरिक गतिविधियों को आसानी से कर सकें। अच्छा स्वास्थ्य आपको मेडिकल टेस्ट में पास होने में मदद करता है। आप हल्की जॉगिंग और सहनशक्ति बढ़ाने वाली एक्सरसाइज शुरू कर सकते हैं।

व्यक्तित्व विकास: यह पर्याप्त नहीं है कि आप बहुत बुद्धिमान व्यक्ति हों, बल्कि आपको मजबूत, परिपक्व और एक सुविकसित व्यक्तित्व का स्वामी होना चाहिए। लोगों के साथ संवाद स्थापित करें जो आपको व्याख्यान दौर में और सार्वजनिक बोलने की आवश्यकता वाले हर कार्य में मदद करता है।

छत्तीसगढ़, साइक्लोन का असर, आने वाले 5 दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

0
85 किमी की रफ्तार से आ रहा साइक्लोन ‘दितवाह’, तीन राज्यों में IMD का अलर्ट; उत्तर भारत ठंड की चपेट में
तुफान अलर्ट

छत्तीसगढ़ मौसम। प्रदेश में मौसम एक बार फिर रूख बदलने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हो सकती है. इसके साथ ही अगले पांच दिनों तक प्रदेश के कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन, तेज हवा चलने और हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है.

जानें ऐसा रहेगा मौसम

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गर्जना, वज्रपात, तेज हवा और ओलावृष्टि के साथ हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई. प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 38.6°C दुर्ग में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.2°C दुर्ग में दर्ज किया गया.

सिनॉप्टिक सिस्टम (CG Weather News)

1) पश्चिमी हवाओं में बनी द्रोणिका उत्तर बिहार से सिक्किम से उत्तर ओडिशा तक पश्चिम बंगाल और झारखंड होते हुए उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश तक समुद्र तल से 3.1 से 5.8 किमी ऊपर तक फैली हुई है.

2) एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी मध्य प्रदेश और उसके आसपास समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर स्थित है.

3) एक द्रोणिका पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण से छत्तीसगढ़, झारखंड होते हुए पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदान तक स्थित है तथा समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैली हुई है.

4) दक्षिण मध्य प्रदेश से दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक बनी द्रोणिका अब पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर बने उपरोक्त चक्रवाती परिसंचरण से लेकर मराठवाड़ा और उत्तर आंतरिक कर्नाटक होते हुए दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक स्थित है तथा औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैली हुई है.

कल के लिए पूर्वानुमान

छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है. साथ ही कुछ स्थानों पर तेज हवाएं और मेघ गर्जन की चेतावनी भी जारी की गई है.

अगामी 2 दिनों का हाल

छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर मेघ गर्जन तथा तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है.

राजधानी रायपुर में कल ऐसा होगा मौसम

17 अप्रैल को आकाश मुख्यतः साफ रहेगा, हालांकि दोपहर या शाम को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 39°C और 23°C के आसपास रहने की संभावना है.

महासमुंद, घोटालेबाज फून्नु सेठ और मुकेश को मिली जमानत, 55 दिनों से जेल में थे बंद

महासमुंद, घोटालेबाज फून्नु सेठ और मुकेश को मिली जमानत, 55 दिनों से जेल में थे बंद

0
महासमुंद

महासमुंद। जिले के सबसे बड़े जमीन घोटालेबाज लक्ष्मीनारायण अग्रवाल उर्फ फुन्नु सेठ और उसके साथी मुकेश अग्रवाल को जमानत मिल गई है। बतादें दोनों घोटालेबाज 55 दिनों से जेल में बंद थे।

चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की बेच ने  चिरको जमीन घोटाले के दोनों आरोपियों की जमानत मंजूर कर ली है। कड़ी शर्तों के साथ मोस्ट वांटेड आरोपी लक्ष्मीनारायण अग्रवाल एवं सहयोगी मुकेश अग्रवाल को जमानत दी गई है।

फर्जीवाड़े का साम्राज्य ढहा, फुन्नु सेठ की रातें अब जेल में

महासमुंद जिला जेल में पिछले 22 फ़रवरी से सजा काट रहे दोनों आरोपी 55 दिनों से अभिरक्षा में थे। पटेवा थाना प्रभारी विनोद कश्यप ने 36लाख के घोटाले में दोनों को गिरफ्तार किया था ।छग पुलिस के अनुसार अभी 4 fir पर कार्रवाई चल रही है।

महासमुंद खनिज विभाग की कार्रवाई, महानदी से अवैध रेत उत्खनन में प्रयुक्त मशीन जब्त

0
महासमुंद
महासमुंद

महासमुंद, 16 अप्रैल 2025/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा जिले में अवैध रेत उत्खनन पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज ग्राम सेनकपाट तहसील महासमुंद स्थित महानदी में अवैध रेत उत्खनन की शिकायत पर खनिज जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

खनिज विभाग की टीम ने अवैध रेत उत्खनन में संलिप्त एक चैन माउंटेन मशीन को मौके से जब्त किया। साथ ही नदी के किनारे बनाए गए अवैध रैंप रास्ते को भी ध्वस्त कर दिया गया, जिससे भविष्य में इस मार्ग से रेत की अवैध ढुलाई रोकी जा सके। जब्त की गई मशीन लावारिस हालत में पाई गई, जिसे आगे की कार्रवाई के लिए थाना तुमगांव की अभिरक्षा में सौंप दिया गया है। इस कार्रवाई में खनिज अधिकारी योगेंद्र सिंह, सहायक खनिज अधिकारी देवेंद्र साहू, एवं पुलिस विभाग से सिपाही प्रशांत कालू, मनीष डीडी और मनोज निर्मलकर सक्रिय रूप से शामिल रहे।

ग्राम पंचायत पटपरपाली के आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया गया पोषण पखवाड़ा

ग्राम पंचायत पटपरपाली के आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया गया पोषण पखवाड़ा

0
पटपरपाली
Gram Panchayat Patparpali

पटपरपाली। “कुपोषण मुक्त भारत“ के संकल्प को साकार करने की दिशा में  महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आज ग्राम पंचायत पटपरपाली के आंगनबाड़ी केंद्र बाम्हनडीह और चंदरपुर में पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। यह आयोजन प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी पोषण अभियान’ के अंतर्गत किया गया, जिसका उद्देश्य जन-सामान्य में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और कुपोषण की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करना है। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पोषण पखवाड़े का 7वां संस्करण 22 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है। पोषण अभियान का उद्देश्य बच्चों, महिलाओं के बीच स्वस्थ और पौष्टिक आहार को बढ़ावा देना है।

आयोजित कार्यक्रम में सहभागी एवं अतिथि पटपरपाली ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती लता कमलेश टाण्डेय जी एवं महिला बाल विकास पर्यवेक्षक भावना गुप्ता जी ने कुपोषण और अनीमिया मुक्त पंचायत बनाने की शपथ को साकार करने के लिए आज पटपरपाली में सी सैम कार्यक्रम का क्रियान्वयन करके कुपोषण प्रबंघन कार्यक्रम का आयोजन किया।

पर्यवेक्षक भावना गुप्ता ने पोषण पखवाड़ा के उद्देश्य को बताकर कुपोषण के प्रकार और दुष्चक्र के परिणामो से अवगत कराते हुए अपनी पंचायत को कुपोषण मुक्त करने के लिए हम क्या क्या कर सकते है को बताया और अति दुबलापन से शिकार बच्चो के चिन्हांकन से लेकर पोषण पुनर्वास तक की सुविधा देकर अपने बच्चो को सुपोषित करने की प्रक्रिया को सरल और सहज तरीके से समझाया साथ ही कुपोषण से पहले और बाद के समय के महत्व को समझते हुए गर्भधारण करने के समय ही किज तरह का प्रबंघन हम करे जिससे कुपोषण हम तक पहुचे ही नही और कुपोषण के बाद के प्रबंधन को सारगर्भित रूप से समझाया।आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीना साहू ने ऊपरी आहार के विषय मे गमला यादव ने स्तनपान और चम्पी साहू ने रेडी टू इट के विभिन्न व्यंजनों के डेमो को बताकर कुपोषण दूर करने के तरीकों की जानकारी दी।

Gram Panchayat Patparpali
Gram Panchayat Patparpali

कार्यक्रम में गोदभराई और अन्न प्राशन करके सुपोषण चौपाल के महत्व को भी बताया गया। कार्यक्रम में सक्रिय रूप से पंचायत प्रमुख का साथ किसी गांव को सुपोषित करने में बहुत कारगर सिद्ध होता है । इसी कड़ी में सरपंच श्रीमती लता कमलेश टाण्डेय ने अपने कार्यकाल की शुरुवात से अंत तक  महिलाओं और बच्चो के हर तरह के विकास करने के अपने उद्देश्य को स्मरण कराते हुए हर सम्भव प्रयास कर अपनी पंचायत को कुपोषण और अनीमिया मुक्त करने की शपथ को पुनः लेकर कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में अंजु साहू और तमेश्वरी साहू की गोदभराई और 6 माह पयर्न किये बच्चे मियांन  साहू का अन्न प्राशन किया गया। सैम बच्ची अर्चना का चिन्हांकन सी सैम कार्यक्रम प्रबंघन के  तहत सतत साप्ताहिक अवलोकन और पोषण पुर्नवास केंद्र की जानकारी भी ग्रामवासियों के समक्ष दी गई।

आयोजित पोषण अभियान कार्यक्रम में मीना साहू, गमला यादव, चम्पी साहू ,कुंती, हिना, खिलेश्वरी, दीपक, निलकुमारी,  चैती, लीलेशरी, मानकुंवर, और उर्मिला ने सक्रिय भूमिका निभाई।

जानें कुपोषण मुक्त करने के लिए हम क्या क्या कर सकते हैं

तुफान अलर्ट! मौसम का चाल बिगड़ा, छत्तीसगढ़, बिहार से बंगाल तक आंधी-तूफान-बारिश

0
85 किमी की रफ्तार से आ रहा साइक्लोन ‘दितवाह’, तीन राज्यों में IMD का अलर्ट; उत्तर भारत ठंड की चपेट में
तुफान अलर्ट

तुफान अलर्ट!: मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है. विभाग के मुताबिक देश में कुल 5 (चक्रवात) साइक्लोनिक सिस्टम बन रहा है. इसके प्रभाव से देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम खराब होने की संभावना है. मौसम विभाग ने आंधी-तूफान के साथ कई राज्यों में तेज बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 24 से 48 घंटों में कई राज्यों खासकर, पूर्व के, में तेज तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है.

मौसम विभाग ने दिल्ली में अभी भीषण गर्मी की राहत की कोई संभावना नहीं जताई है. साथ ही दिल्ली एनसीआर में मौसम विभाग ने लू अलर्ट को वापस कर ले लिया है. विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर आज शाम तक आसमान में बादल छाने और तेज हवाएं चलने की संभावना है, इसकी वजह से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभवाना है.

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक पूर्वी और उत्तर-पूर्वी राज्यों में काफी तेज बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने बताया कि देश में पांच साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है.

पहला- पश्चमी राज्स्थान.

दूसरा- दक्षिणी मध्य प्रदेश के सेंट्रल भाग

तीसरा- गल्फ ऑफ मन्नार

चौथा- बंगाल की खाड़ी और तामिलनाडु

पांचवा- असम का पश्चिमी हिस्सा

इन पांचों साइक्लोनिक सुर्कुलेशन की वजह से कई राज्यों में काफी तेज बारिश और आंधी चलने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने बताया कि मध्य भारत औऱ महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में आज काफी तेज बारिश हो सकती है.

पूर्वी हिस्सों में बारिश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान को स्टडी करें तो बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और झारखंड में आज और आने वाले दिनों में बारिश की संभावना है. वहीं, मणिपुर, मिजोरम नागालैंड, त्रिपुरा असम और मेघालय में आज और कल यानी कि 16 और 17 अप्रैल को बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया कि बिहार में 17 और 18 को, झारखंड और ओडिशा में 16 से 18 को, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल में आने वाले दिनों में तूफान के साथ बारिश हो सकती है.

कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी हिमालयी भाग में प्रचंड पश्चिमी विक्षोभ का अलर्ट जारी किया है. आने वाले दिनों में इसका मौसम पर काफी असर पड़ने वाला है, खासकर उत्तर-पश्चिमी के राज्यों पर. पंजाब, हरियाणा दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चल रहे भीषण लू से काफी राहत मिलने की संभवाना है. बहरहाल, मौसम विभाग ने बताया कि इस पश्चिमी विक्षोभ की वजह से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 18 से 19 अप्रैल के बीच बारिश की संभावना है. राजस्थान की धरती की भी प्यास बुझने की संभावना है. वहीं, इन राज्यों में बारिश की वजह और पश्चिमी हवाओं से दिल्ली के भी मौसम पर असर दिख सकता है.

लू का अलर्ट (heat wave alert)

मौसम विभाग ने कई राज्यों में लू यानी की हीट वेव का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में 18 तारीख को लू चलने की संभवाना है. मैसम विभाग ने मराठवाड़ा, गुजरात, तामिलनाडु, गोवा, पुडुचेरी, और मध्य महाराष्ट्र में उमस वाली गर्मी का अलर्ट जारी किया है.

Aaj Ka Panchang 2025: चतुर्थी आज, जानें मुहूर्त, चौघड़िया, भद्रा, राहुकाल

0

Aaj Ka Panchang 2025: आज का पंचांग, 16 अप्रैल 2025: आज विकट संकष्टी चतुर्थी है. आज 2 शुभ योग बने हैं, जबकि स्वर्ग की भद्रा है. आज वैशाख कृष्ण तृतीया तिथि, अनुराधा नक्षत्र, व्यतीपाज योग, विष्टि करण, उत्तर का दिशाशूल और वृश्चिक राशि का चंद्रमा है. आज पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग है, वहीं स्वर्ग की भद्रा लग रही है. आज गणेश जी की पूजा इन दो शुभ योग में होगी. तृतीया तिथि दोपहर तक है, उसके बाद से चतुर्थी लगेगी.

Aaj Ka Panchang 2025: चतुर्थी तिथि का चंद्रमा आज ही प्राप्त हो रहा है, इसलिए वैशाख की संकष्टी चतुर्थी का व्रत आज है. जो लोग संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखकर गणेश जी की पूजा करते हैं, उनके संकट दूर होते हैं और जीवन सुखमय होगा. गणेश जी को गेंदे के फूल, माला, चंदन, सिंदूर, धूप, दीप, मोदक, दूर्वा, फल, नैवेद्य आदि अर्पित करके पूजा करें. संकष्टी चतुर्थी व्रत कथा पढ़ें और अंत में आरती करें.

Aaj Ka Panchang 2025: आज का पंचांग, 16 अप्रैल 2025

आज की तिथि- तृतीया – 01:16 पी एम तक, उसके बाद चतुर्थी

आज का नक्षत्र- अनुराधा – पूर्ण रात्रि तक

आज का करण- विष्टि – 01:16 पी एम तक, बव – 02:22 ए एम, अप्रैल 17 तक, फिर बालव

आज का योग- व्यतीपात – 12:19 ए एम, अप्रैल 17 तक, वरीयान्

आज का पक्ष- कृष्ण

आज का दिन- बुधवार

चंद्र राशि- वृश्चिक

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 05:55 ए एम

सूर्यास्त- 06:47 पी एम

चन्द्रोदय- 10:00 पी एम

चन्द्रास्त- 07:31 ए एम

संकष्टी चतुर्थी के मुहूर्त और शुभ योग

सर्वार्थ सिद्धि योग: पूरे दिन

अमृत सिद्धि योग: पूरे दिन

ब्रह्म मुहूर्त: 04:26 ए एम से 05:10 ए एम

Today’s horoscope: आज 16 अप्रैल बुधवार को इन राशियों के लिए खास, जानें दैनिक राशिफल

अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं

अमृत काल: 06:20 पी एम से 08:06 पी एम

विजय मुहूर्त: 02:30 पी एम से 03:21 पी एम

निशिता मुहूर्त: 11:58 पी एम से 12:43 ए एम, अप्रैल 17

दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

लाभ-उन्नति: 05:55 ए एम से 07:31 ए एम

अमृत-सर्वोत्तम: 07:31 ए एम से 09:08 ए एम

शुभ-उत्तम: 10:44 ए एम से 12:21 पी एम

चर-सामान्य: 03:34 पी एम से 05:11 पी एम

लाभ-उन्नति: 05:11 पी एम से 06:47 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 08:11 पी एम से 09:34 पी एम

अमृत-सर्वोत्तम: 09:34 पी एम से 10:57 पी एम

चर-सामान्य: 10:57 पी एम से 12:21 ए एम, अप्रैल 17

लाभ-उन्नति: 03:07 ए एम से 04:30 ए एम, अप्रैल 17

अशुभ समय

राहुकाल- 12:21 पी एम से 01:58 पी एम

गुलिक काल- 10:44 ए एम से 12:21 पी एम

यमगण्ड- 07:31 ए एम से 09:08 ए एम

दुर्मुहूर्त- 11:55 ए एम से 12:47 पी एम

भद्रा- 05:55 ए एम से 01:16 पी एम

भद्रा का वास- स्वर्ग में

दिशाशूल- उत्तर

शिववास: क्रीड़ा में – 01:16 पी एम तक, उसके बाद कैलाश पर.

छत्तीसगढ़, बर्थडे पर वाइफ की हत्या, पति गिरफ्तार, जानिए दर्दनाक घटना

0
हत्या
हत्या

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस ने दिल दहलाने वाली घटना का पर्दाफाश किया है. पत्नी के जन्मदिन पर अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर आरोपी हसवेंड अपने 2 साल के बेटे को लेकर फरार हो गया था, जिसे लोरमी से गिरफ्तार किया गया है.

यह घटना 13 अप्रैल की है. रामसागरपारा स्थित एक मकान में महिला मृत अवस्था में मिली थी. वारदात को अंजाम देकर आरोपी पति अपने बेटे के साथ फरार हो गया था. SP  सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर थाना प्रभारी एमबी पटेल के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई थी. टीम ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी और लोरमी बस स्टैंड के पास से आरोपी पति को गिरफ्तार किया. आरोपी के पास से उसका 2 साल का बेटा भी बरामद हुआ है.

हत्या

आरोपी पति और मृतिका का हुआ था love marriage

बताया जा रहा है कि आरोपी राजकुमार और मृतिका दुर्गा राजपूत का love marriage हुआ था. शादी के बाद दो बच्चे हैं. आरोपी पति राजकुमार ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी दुर्गा राजपूत की हत्या इसलिए की, क्योंकि वह उसके चरित्र पर संदेह करती थी और अक्सर झगड़ा करती थी.

Today’s horoscope: आज 16 अप्रैल बुधवार को इन राशियों के लिए खास, जानें दैनिक राशिफल

0
Today’s horoscope
आज का राशिफल

Today’s horoscope: 16 अप्रैल 2025। आज बुधवार है। ग्रह-नक्षत्र के साथ पंचांग की गणना के आधार पर राशिफल प्रस्तुत की जा रही है। आइए जानते हैं (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक राशिफल..

मेष Today’s horoscope

बुधवार आज का दिन आपके लिए अच्छी आर्थिक लाभ के संकेत दे रहा है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आपको किसी की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप कुछ नही कहेंगे। आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी, लेकिन आपको संतान को लेकर कोई महत्वपूर्ण डिसीजन लेने होंगे। आपको भाई-बहनों का पूरा साथ मिलेगा। आप कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं।

वृष Today’s horoscope

बुधवार आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए बढ़िया रहेगा। आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। सरकारी योजनाओं का भी आपका पूरा लाभ मिलेगा। आपके धन धान्य में वृद्धि होगी। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए मदद के लिए भी आगे आएंगे। दान और धर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आप अपने कामों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे, जिससे आपके काफी काम लटक सकते हैं। धन संबंधित मामलों पर आपको पूरा ध्यान देना होगा।

मिथुन Today’s horoscope

बुधवार आज मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आप कामों को लेकर कुछ विशेष व्यक्तियों से मिल सकते हैं। आपको किसी परिजन से धोखा मिलने से आपका मन परेशान रहेगा। माता-पिता की सेवा में आप दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे। आपको इधर-उधर की बातों में आने से बचना होगा। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। कोई नया काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।

कर्क Today’s horoscope

बुधवार आज का दिन आपके लिए खर्चो से भरा रहने वाला है। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको यदि किसी बात को लेकर कोई टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको धन लाभ मिलने से आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको ईषालु व झगड़ालु लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आप अपने मन में ईष्या की भावना ना रखें। आपकी इनकम करने से खुशी होगी। यदि आप किसी प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त की प्लान बना रहे थे, तो आपको उसे कल पर टालने से बचना होगा।

सिंह Today’s horoscope

बुधवार आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से काम लेने के लिए रहेगा। भविष्य को लेकर आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। आप अपने परिवार में जिम्मेदारियों को मिल बैठकर दूर करें, तो यह आपके लिए बेहतर रहेगा। आपका मान सम्मान बढ़ने से खुशी होगी। सेहत में उतार-चढ़ाव रहने से आपको टेंशन अधिक रहेगी। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारीयों पर भी पूरा ध्यान देंगे। रोजगार को लेकर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

कन्या Today’s horoscope

बुधवार आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी लेकर आने है। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। सामाजिक कार्यक्रमों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर रहेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने सहकारियों का पूरा साथ मिलेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपको अपने किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है।

तुला Today’s horoscope

बुधवार आज का दिन आपके लिए किस्मत के दृष्टिकोण से बढ़िया रहने वाला है। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी से यदि संबंधों में कोई लड़ाई झगड़ा चल रहा था, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होगा। आप मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। आपके कुछ प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

वृश्चिक Today’s horoscope

बुधवार आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। परिवार के सदस्यों से यदि संबंधों में कटुता आ गई थी, तो वह भी दूर होगी। आप अपने खानपान पर पूरा ध्यान दें। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। पैतृक संपत्ति की आपको प्राप्ति होने से आपके मन में खुशी बनी रहेगी। बिजनेस में आप कुछ नई योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

धनु Today’s horoscope

बुधवार आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। राजनीतिक क्षेत्रों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। भविष्य को लेकर आप योजना बनाएंगे और आपको रुका हुआ धन मिलने से आपको खुशी होगी। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करना भी आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेने की आवश्यकता है। आप किसी नए वाहन को घर लेकर आ सकते हैं। आपकी संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला दिलाने की इच्छा पूरी होगी।

मकर Today’s horoscope

बुधवार आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आपके शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। वाहनों का प्रयोग आपको सावधान रहकर करना होगा। आप यदि किसी संपत्ति का सौदा करने जा रहे हैं, तो उसमें स्वाधीनता से जांच लें। आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आपको आसपास रह रहे शत्रुओं से सावधान रहना होगा।

कुंभ Today’s horoscope

बुधवार आज का दिन आपके लिए प्रेम और सहयोग की भावना बनाए रखने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों को यदि कामों को लेकर कुछ समस्या चल रही थी, तो वह भी काफी दूर होगी। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आप इधर-उधर के कामों पर ज्यादा ध्यान ना लगाएं। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। माता-पिता की सेवा के लिए भी आप कुछ समय निकालेंगे। पारिवारिक समस्याओं से आपको काफी हद तक राहत मिलेगी।

मीन Today’s horoscope

बुधवार आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको संतान को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। माता जी के स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं से भी आपको राहत मिलेगी। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा और आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आपको बिजनेस में भी अकस्मात धन लाभ मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप भविष्य को लेकर कोई प्लानिंग कर सकते हैं। आपकी तरक्की में आ रही बाधाएं दूर होंगी।

16 April Ka Ank Jyotish: जानें बुधवार आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

0

16 April Ka Ank Jyotish: बुधवार अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। Ank Jyotish  अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

Aaj Ka Ank Jyotish
Ank Jyotish

अंक 1

आज बुधवार आपका परिवार अमूल्य है, समय कीमती है और स्वास्थ्य धन है। अपने वित्त में संतुलन बनाए रखने की कोशिश करें। अपनी चिंताओं के बारे में दूसरों को बताएं। अपनी चिंताओं को बताने से धन लाभ के नए मौके पैदा होंगे।

शुभ अंक- 52

शुभ रंग- सिल्वर

अंक ज्योतिष
Ank Jyotish Aaj Ka Ank Jyotish

अंक 2

आज बुधवार आपका परिवार और ऑफिस दोनों आपसे आपके समय की मांग करेंगे। आपकी संवेदनशीलता आपको पुराने दिनों की याद करा सकती है। सोचें, समझें और उसके बाद ही कोई कार्य करें।

शुभ अंक- 22

शुभ रंग- ग्रे

अंक ज्योतिष
Ank Jyotish

अंक 3

आप अलग और नियंत्रित महसूस कर सकते हैं। यह भावना अस्थायी है क्योंकि कोई नयी शुरुआत आपके रास्ते पर है। इस बीच, आत्मनिर्भर होने के लिए इस समय का प्रयोग करें।

शुभ अंक-12

शुभ रंग- हरा

अंक ज्योतिष
Ank Jyotish

अंक 4

आज बुधवारअधिक सुने और सोचें किंतु कम बोले। नए सम्बन्ध बनाते हुए ध्यान रखें। अतीत की कुछ बातें परेशान कर सकती है। पूरा दिन मशगूल रहने की संभावना है।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- क्रीम

अंक ज्योतिष
Ank Jyotish

अंक 5

आज बुधवार क्लब या सामाजिक कार्यक्रमों में दोस्तों की कंपनी में अधिक समय बिताने के बाद अब आपको आराम करने की ज़रूरत है। सेहत के लिए यह समय शानदार है।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- पीला

अंक ज्योतिष
Ank Jyotish

अंक 6

रिचार्ज करने के लिए कुछ अस्थायी अकेलेपन का मज़ा लें। आज भौतिक सुख आपको लुभाएंगे। आपके भीतर आमदनी से अधिक खर्चा करने की प्रवृति विकसित हो सकती है।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- गोल्डन

अंक ज्योतिष
आज का अंक ज्योतिष

अंक 7

आजबुधवार नेटवर्किंग के लिए यह समय उचित है। आपका करिश्मा सबको आकर्षित करेगा और आप नए ग्रुप या क्लब के लिए तैयार हैं। काम में मिली सफलता ने आपकी आत्मविश्वास की भावना को प्रेरित किया है।

शुभ अंक- 27

शुभ रंग- वॉइलेट

अंक ज्योतिष
आज का अंक ज्योतिष

अंक 8

आपके लिए आज बुधवार का दिन भावनात्मक रूप से संतोषजनक होगा। मनोदशा के बदलते रहने की बजह से कोई भी गंभीर फैसला लेने से बचें। जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण आपको हर स्थिति में सफलता दिलाएगा।

शुभ अंक- 14

शुभ रंग- लाल

अंक ज्योतिष
आज का अंक ज्योतिष

अंक 9

आज बुधवार आपके अध्यापक या सलाहकार आपकी मेहनत को नोटिस कर रहे हैं। आपके नेतृत्व के गुणों और प्रतिभाओं को भी पहचान मिल रही है। इस पल की रोशनी का मज़ा लें। उस रिश्ते को समाप्त करें जो काम नहीं कर रहा है।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग- लेमन

https://www.facebook.com/webmorcha