IPL 2025: तीसरा मैच हार गई मुंबई इंडियंस, पांड्या ने दिया चौंकाने वाला बयान

0
IPL
IPL

लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) के खिलाफ IPL मैच में 12 रन से हार का सामना करने के बाद मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान हार्दिक पांड्या ने शुक्रवार को कहा कि उनकी टीम ने गेंदबाजी करते वक्त 10-12 रन अधिक खर्च किए. हार्दिक पांड्या ने मैच के बाद कहा, ‘हारना हमेशा निराशाजनक होता है. मैं यदि ईमानदारी से कहूं तो मैदान में हमने 10-12 रन अधिक खर्च किए. आखिरी में हम इसी अंतर से हारे.’

चार मैचों में तीसरा मैच हार गई मुंबई इंडियंस

हार्दिक पांड्या ने इस मैच में 36 रन देकर पांच विकेट लिए. टी20 क्रिकेट में उन्होंने पहली बार पांच विकेट चटकाए हैं. हालांकि मुंबई इंडियंस चार मैचों में तीसरा मुकाबला गंवा बैठी. हार्दिक पांड्या ने कहा, ‘मैंने हमेशा अपनी गेंदबाजी का लुत्फ उठाया है. मेरे पास ज्यादा विकल्प नहीं हैं, लेकिन मैं विकेट परखकर समझदारी से अपने विकल्प चुनता हूं. मैं विकेट लेने की जगह बल्लेबाजों से गलतियां करवाने की कोशिश करता हूं.’

कप्तान पांड्या ने दिया चौंकाने वाला बयान

मुंबई ने तिलक वर्मा को उस समय रिटायर आउट करने का फैसला किया जब टीम को जीत के लिए 7 गेंद में 24 रन की आवश्यकता थी. तिलक वर्मा बड़ा शॉट खेलने में संघर्ष कर रहे थे. उन्होंने 23 गेंद में 25 रन बनाए. हार्दिक पांड्या ने इस बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘हमें कुछ बड़े शॉट की जरूरत थी, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पा रहा था. क्रिकेट में कुछ ऐसे दिन आते हैं, जब आप कोशिश करते हैं लेकिन वह सफल नहीं होता है. बस अच्छा क्रिकेट खेलें, मैं इसे सरल रखना पसंद करता हूं.’

Ram Navami April 2025: राम नवमी कल, शानदार योग, इस  उपाय कर लें

सूर्यकुमार यादव ने 67 रन की तेजतर्रार पारी

हार्दिक पांड्या ने T20 क्रिकेट में पहली बार पांच विकेट लिए और सूर्यकुमार यादव ने 67 रन की तेजतर्रार पारी खेली, लेकिन यह नाकाफी साबित हुआ और लखनऊ सुपर जाएंट्स ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) टी20 मैच में मुंबई इंडियंस को 12 रन से हरा दिया. मुंबई के कप्तान पांड्या ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 36 रन देकर पांच विकेट चटकाए लेकिन लखनऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद आठ विकेट पर 203 रन बनाए.

मुंबई ने तिलक को रिटायर आउट करने का फैसला किया

जीत के लिए 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 191 रन ही बना सकी. शार्दुल ठाकुर (40 रन पर एक विकेट) ने 19वें ओवर में सिर्फ सात रन देकर किफायती गेंदबाजी की, जिसके बाद आवेश खान (40 रन पर एक विकेट) ने आखिरी ओवर में हार्दिक के सामने 22 रन का शानदार बचाव किया. मैच के 19वें ओवर में मुंबई की टीम ने तिलक वर्मा को रिटायर आउट करने का फैसला किया, लेकिन टीम को इसका कोई फायदा नहीं हुआ. तिलक ने 23 गेंद में 25 रन बनाए.

Ram Navami April 2025: राम नवमी कल, शानदार योग, इस  उपाय कर लें

0
Ram Navami April 2025
Ram Navami April 2025

Ram Navami April 2025: राम नवमी का दिन बहुत ही विशेष माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, यह नवरात्रि का अंतिम दिन होता है व मां सिद्धिदात्री का पूजा की जाती है। इसके साथ ही इस दिन को भगवान श्रीराम के अवतरण दिवस के रूप में भी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. इस दिन सभी राम मंदिरों समेत घरों में भी भव्य आयोजन व हवन पूजा-पाठ किया जाता है.

इस बार चैत्र नवरात्रि में राम नवमी पर कई दुर्लभ संयोगों का निर्माण होने जा रहा है. इसलिए इस बार की राम नवमी भक्तों के लिए बहुत ही लाभकारी होने वाले हैं. इस दिन पूजा के साथ-साथ कुछ विशेष उपायों को करना भी बेहद लाभकारी माना जाता है. तो आइए जानते हैं राम नवमी पर कौन-कौन से शुभ योगों का निर्माण होगा व किन उपायों के करने से व्यक्ति को लाभ प्राप्त हो सकता है.

 रविवार को मनाई जाएगी राम नवमी

चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि यानी की राम नवमी इस बार 5 अप्रैल शाम 7 बजकर 27मिनट से शुरू होगी और 6 अप्रैल को शाम 7 बजकर 24 मिनट पर समाप्त होगी. ऐसे में उदयातिथि मान्य होती है तो उसके अनुसार राम नवमी 6 अप्रैल को मनाई जाएगी.

Ram Navami  इस बार राम नवमी पर पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग भी बन रहा है. इस लिए इस दिन संपत्ति और सोना खरीदने के लिए भी शुभ दिन माना जा रहा है. इसके अलावा इस दिन मालव्य राजयोग, सर्वार्थ सिद्धि सुलक्ष्मी योग व बुधादित्य राजयोग का भी निर्माण हो रहा है. माना जा रहा है कि इन शुभ संयोगों में पूजा करने के साथ ही कुछ विशेष उपाय कर लिये जाएं तो भक्तों की मनोकामनाएं जल्द पूरी होती हैं.

Aaj Ka Rashifal 05 April: शनिवार इन राशियों  के लिए आज खास, जानें दैनिक राशिफल

राम नवमी के दिन कर सकते हैं ये विशेष उपाय

बालकांड का पाठ करना फलदायी

Ram Navami  राम नवमी के दिन सुबह के समय स्नान करने के बाद भगवान श्रीराम की विधि-विधान से श्रृंगार, पूजा व आरती करने के बाद उनके समक्ष घी का दीपक जलाएं और फिर वहां बैठकर बालकांड का पाठ करें. आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी.

तुलसी की माला करें अर्पित

भगवान श्री राम साक्षात विष्णु जी के अवतार माने जाते हैं और विष्णु जी को तुलसी बहुत प्रिय मानी जाती है. ऐसे में राम नवमी के दिन प्रभु श्रीराम को तुलसी के 108 पत्तों पर राम लिखकर उसकी माला अर्पित करने पर आपकी हर मनोकामना पूरी होती है.

दाल व गुड़ का दान

Ram Navami  राम नवमी के दिन किसी भी राम मंदिर में जाकर वहां सवा किलो चने की दाल व गुड़ का दान करना चाहिए. माना जाता है कि इस उपाय को पूरी श्रृद्धाभाव के साथ करने पर जातक को मनचाही सफलता मिलती है.

शनि की महादशा: 19 वर्ष तक भुगतना पड़ता है, सरल रास्ता भी हो जाता है कठिन, जानें क्या है शनि की महादशा

3

शनि की महादशा: धर्म शास्त्रों में शनि देव (Shani Dev) को कर्म फलदाता और न्याय के देवता के नाम से जाना जाता है. व्यक्ति के कर्मों के हिसाब से ही वे शुभ और अशुभ फल देते हैं. अच्छे कर्म करने वालों को शुभ और बुरे कर्म करने वालों को अशुभ फल भोगने पड़ते हैं.  कहते हैं शनि की टेढ़ी नजर जिस व्यक्ति पर पड़ जाए वह अच्छे खासे व्यक्ति को सड़क पर ले आती है. राजा से रंक बनने में व्यक्ति को ज्यादा देर का समय नहीं लगता. इसलिए हर व्यक्ति शनि के प्रभाव से डरता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि की महादशा 19 वर्षों तक चलती है.

हर व्यक्ति की कुंडली में शनिदेव (Shani Dev) की साढ़ेसाती, महादशा और ढैय्या आती है. कुंडली में कई बार शनिदेव की बेहतर स्थिति के बावजूद भी कर्म शुभ ना हो तो शनिदेव धन हानि करवाते हैं और कई तरह के कष्ट भी देते हैं. जिस व्यक्ति पर शनि की महादशा चलती है उसे जीवन में कुछ संकेत मिलने लगते हैं.

जानें शनि महादशा के संकेत (Shani Dev)

– ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कई बार शनि की महादशा के चलते व्यक्ति के मान-सम्मान को हानि होती है. व्यक्ति को समाज में बेईज्जत होना पड़ता है.

– ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर किसी व्यक्ति पर शनि की महादशा चल रही है तो उसे तनाव होने लगता है. परिवार के सदस्यों का साथ लड़ाई-झगड़े, ऑफिस में कर्मचारियों के साथ बहस होने लगती है.

– ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर किसी व्यक्ति का कीमती सामान चोरी हो जाए जिससे भारी नुकसान हो और ऐसा बार-बार हो रहा हो तो समझ लें कि की शनि की महादशा आप पर चल रही है.

– ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर किसी व्यक्ति पर शनि (Shani Dev) की महादशा चल रही है तो उसे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता हैं.  अचानक से नौकरी चली जाना, प्रमोशन नहीं होना या बिजनेस में भयंकर घाटा होना शनि की महादशा का संकेत है.

जानें शनि महादशा के उपाय

शनि (Shani Dev) महादशा के दौरान शनिदेव की कृपा पाने के लिए व्यक्ति को हर शनिवार पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए और पीपल के पेड़ की कम से कम तीन बार परिक्रमा करनी चाहिए.

शनिवार के दिन शनि देव के बीज मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करना चाहिए.

शनिवार के दिन किसी गरीब को व्यक्ति को अपने काला तिल, दाल, सरसों ता तेल आदि शनि से जुड़ी चीजों का दान करना चाहिए.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. WebMorcha इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Aaj Ka Rashifal 05 April: शनिवार इन राशियों  के लिए आज खास, जानें दैनिक राशिफल

0
Aaj Ka Rashifal शनिवार
Aaj Ka Rashifal शनिवार

Aaj Ka Rashifal 05 April: आज शनिवार 5 अप्रैल 2025 को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर देवी दुर्गा के आठवें स्वरूप की पूजा पुनर्वसु नक्षत्र और अतिगंदा योग के संयोग में होगी। जानिए आज चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का राशिफल।

मेष (Aaj Ka Rashifal)

शनिवार आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे, तो इसके लिए आप अच्छा धन लगाएंगे। जीवनसाथी के लिए आप कोई सरप्राइस प्लान कर सकते हैं। आप अपने घर के रिनोवेशन पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपकी माताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती हैं। ननिहाल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आप किसी की बातों में आकर प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट ना करें।

वृषभ (Aaj Ka Rashifal)

शनिवार आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने बिजनेस को विदेश लेकर जाने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। आप अपने खानपान पर थोड़ा नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो समस्याएं बढ़ेंगी। आपको सोच समझकर कामों को करना होगा। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपको संतान की पढ़ाई लिखाई में कोई समस्या आ सकती है।

मिथुन (Aaj Ka Rashifal)

शनिवार आज का दिन आपके लिए करियर के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। आपने यदि किसी नौकरी के लिए अप्लाई किया था, तो उसके लिए वहां से आपको कोई ऑफर आ सकता है। आज आप काम अधिक रहने के कारण शारीरिक थकान महसूस करेंगे। आज किसी यात्रा पर जाएं तो अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें। आज आपके परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से कोई सरप्राइज पार्टी प्लान हो सकती है

कर्क (Aaj Ka Rashifal)

शनिवार आज का दिन आपके लिए परस्पर सहयोग की भावना लेकर आने वाला है। आपको अपने कामों के प्रति सावधान रहना होगा। आर्थिक मामलों में आपको कोई बड़ा जोखिम लेने से बचना होगा। आपको कोई काम जल्दबाजी में नहीं करना है। आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दे, नहीं तो समस्याएं बढ़ सकती हैं। कार्य क्षेत्र में आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम मिलने से आपकी टेंशन बनी रहेगी। आप किसी से धन का लेनदेन सोच समझकर करें।

सिंह (Aaj Ka Rashifal)

शनिवार आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको कोई फैसला जल्दबाजी में लेने से बचना होगा। आपका कोई महत्वपूर्ण काम यदि लंबे समय से लटका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको धैर्य व साहस से काम लेने की आवश्यकता है। आपके कुछ नए प्रयास बेहतर रहेंगे। आप अपने कामों को भाग्य के भरोसे ना छोड़े। आपके मन में किसी काम को लेकर यदि संशय बना हुआ था, तो आप उस काम को बिल्कुल ना करें। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।

कन्या (Aaj Ka Rashifal)

शनिवार आज का दिन आपके लिए अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए रहेगा। पारिवारिक जीवन में यदि कुछ समस्याएं चल रही थी, तो वह दूर होगी। आपको धैर्य व साहस से काम लेना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोग अपनी मेहनत में कोई कसर न छोड़ें। आपको किसी नौकरी के काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी और आपके बीच किसी बाहरी व्यक्ति के आने के कारण समस्या हो सकती है।

05 april Ank Jyotish का अंक ज्योतिष: जानें शनिवार का लक्की नंबर और शुभ रंग

तुला (Aaj Ka Rashifal)

शनिवार आज का दिन आपके लिए सोच समझ कर काम करने के लिए रहेगा। व्यवसाय में आपको कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक रिश्तों में एकता बनी रहेगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहने से आपका मन परेशान रहेगा। आप कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। विद्यार्थियों की पढ़ाई लिखाई में यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी।

वृश्चिक (Aaj Ka Rashifal)

शनिवार आज का दिन आपके लिए किसी वाद विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा। आप अपने आर्थिक मामलों को लेकर परेशान रहेंगे। आप अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाए रखें। जीवनसाथी से संबंधों में यदि कटुता आ गई थी, तो वह भी दूर होगी। सिंगल लोगों की अपने प्यार से मुलाकात हो सकती है। आपको कोई लोन अप्लाई करने से बचना होगा, नहीं तो आपको उसे  उतारने में समस्या आ सकती है। बॉस आपके कामों के सराहना करेंगे और आपको प्रमोशन आदि भी मिल सकता है।

धनु (Aaj Ka Rashifal)

शनिवार आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों में हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आपने यदि किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी आप आसानी से उतार सकेंगे। आपका डूबा हुआ धन आपको मिलने की संभावना है। आप अपने काम के साथ-साथ परिवार के सदस्यों के लिए भी समय निकालेंगे। जीवनसाथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती हैं। संतान के भविष्य को लेकर आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपको अपने परिवार के सदस्यों की समस्याओं को भी दूर करने की कोशिश करनी होगी।

मकर (Aaj Ka Rashifal)

शनिवार आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। आप अपने शांत स्वभाव से अपनी समस्याओं को भी आसानी से सुलझाने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपको अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान देना होगा। परिवार में सुख शांति भरा माहौल रहेगा, क्योंकि आप वरिष्ठ सदस्यों की बातों को पूरा महत्व देंगे। आप अपने घर किसी नए इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं। आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिल सकता है।

कुंभ (Aaj Ka Rashifal)

शनिवार आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी उन्नति मिलेगी। आपको अपने दिनचर्या में योग व व्यायाम पर भी पूरा ध्यान देना होगा। आप अपने व्यवसाय के किसी काम को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी यदि कोई डील लटकी हुई थी, तो उसकी पार्टनरशिप में डील फाइनल होने की संभावना है। आप अपनी संतान से किसी किए हुए वादे को पूरा करेंगे। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में भी सम्मिलित हो सकते हैं।

मीन (Aaj Ka Rashifal)

शनिवार आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में थोड़ा कमजोर रहने वाला है। आपको चिंताएं भी अधिक रहेंगी, क्योंकि आपके कार्यक्षेत्र में कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह न बोलें। परिवार के सदस्यों के मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। कोई कानूनी मामला आपके लिए सिर दर्द बन सकता है। आपको सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहना होगा। यदि आपने लापरवाही दिखायी तो समस्या बढ़ सकती है।

05 april Ank Jyotish का अंक ज्योतिष: जानें शनिवार का लक्की नंबर और शुभ रंग

0
webmorcha.com
Ank Jyotish

05 april Ank Jyotish इस समय नवरात्र का महापर्व चल रहा है। अंक ज्योतिष शनिवार को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अंक ज्योतिष यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

अंक  1 Ank Jyotish

आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याएं लेकर आ सकता है। आपका काम को लेकर मन भटकेगा, इसलिए ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। मशीनरी, मीडिया के क्षेत्र में कार्य करने वाले जातकों को लापरवाही करने से बचना होगा। आपके मनमाने व्यवहार के कारण समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ अंक – 13

शुभ रंग- सिल्वर

अंक 2 Ank Jyotish

आज का दिन आपके लिए खास है। आपका ये स्पेशल दिन मित्रों के साथ गुजरेगा। आप अपने परिवार में किसी पूजा-पाठ की तैयारी में व्यस्त नजर आएंगे। राजनीति में कार्यरत लोग अपने कामों से एक नई पहचान बनाएंगे। नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे।

शुभ अंक- 1

शुभ रंग – ग्रे

अंक 3 Ank Jyotish

पारिवारिक बिजनेस को लेकर सलाह मशवरा करना पड़ सकता है। आप किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अनुकूल परिणाम मिलेंगे।

शुभ अंक-12

शुभ रंग -सफेद

Aaj Ka Panchang 05 April: आज अष्टमी, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

अंक 4 Ank Jyotish

कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक काम न मिलने की संभावना है। दोस्तों के साथ आप कुछ समय मौज- मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है। हालांकि आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए दोस्तों से बात कर सकते हैं। भाग्य का साथ बना रहेगा।

शुभ अंक- 52

शुभ रंग- सिल्वर

अंक 5 Ank Jyotish

आज का दिन काफी मामलों में आपके लिए बेहतर रहेगा। आपका कोई कानूनी मामला सुलझेगा, जिससे आपको किसी प्रॉपर्टी की भी प्राप्ति हो सकती है।  आप किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ उठाएंगे।

शुभ अंक-25

शुभ रंग- हरा

अंक 6 Ank Jyotish

आप अपनी आय को बढ़ाने के सोर्स पर पूरा ध्यान देंगे। आपके दिनभर के प्रयास सफल होंगे। सफलता में आ रही बाधाएं भी दूर होंगी। निवेश करने से पहले सलाह लें। आज दोस्तों और परिवार के सदस्यों का साथ आपको भरपूर मिलेगा।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला

अंक 7 Ank Jyotish

आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी। परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर यदि कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो उसमे भी आप शांत रहें। छात्रों को अभी और मेहनत करनी होगी।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

अंक 8 Ank Jyotish

आपको नौकरी में मनपसंद काम न मिलने से आपको थोड़ी टेंशन रहने वाली है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपका कोई लड़ाई-झगड़ा करना सकता है, इसलिए आप अपनी वाणी की सौम्यता बनाए रखें।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- केसरिया

अंक 9 Ank Jyotish

आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। हालांकि आपको अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। लोगों का अच्छा साथ आपको हासिल होगा। धन लाभ होगा।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- नारंगी

Aaj Ka Panchang 05 April: आज अष्टमी, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

0

Aaj Ka Panchang: 5 अप्रैल 2025 को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर देवी दुर्गा के आठवें स्वरूप की पूजा पुनर्वसु नक्षत्र और अतिगंदा योग के संयोग में होगी। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शनिवार को अभिजीत मुहूर्त 11:59 -12:48 मिनट तक रहेगा। राहुकाल 10:51 – 12:24 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा मिथुन राशि में संचार करेंगे।

Aaj Ka Panchang 05 April

तिथि     अष्टमी   19:32 तक

नक्षत्र     पुनर्वसु   29:31 तक

प्रथम करण        विष्टि      07:45 तक

द्वितीय करण       बावा      19:32 तक

पक्ष       शुक्ल

वार       शनिवार

योग       अतिगंदा            20:06 तक

सूर्योदय  06:11

सूर्यास्त  18:36

चंद्रमा    मिथुन

राहुकाल            10:51 − 12:24

विक्रमी संवत्      2082

शक संवत          1947    विश्वावसु

मास      चैत्र

शुभ मुहूर्त          अभिजीत           11:59 − 12:48

Ashtami and Navami 2025: जानें कब है अष्टमी और नवमी ? पूजन और शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Rashifal 04 April: शुक्रवार इन राशियों  के लिए आज खास, जानें दैनिक राशिफल

0
Aaj Ka Rashifal शुक्रवार
Aaj Ka Rashifal शुक्रवार

Aaj Ka Rashifal 04 April: आज शुक्रवार चैत्र शुक्ल पक्ष सप्तमी, शुक्रवार, 04 अप्रैल 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का राशिफल।

मेष Aaj Ka Rashifal

जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। व्यापार व नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी। शुभ कार्यों का लाभदायक परिणाम होगा। कामकाज की अधिकता रहेगी। व्यवसायिक अभ्युदय भी होगा और प्रसन्नताएं भी बढ़ेंगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अर्थपक्ष मजबूत रहेगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। शुभांक-7-8-9

वृष Aaj Ka Rashifal

कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। अवरुद्घ कार्य संपन्न हो जाएंगे। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूतियां होगी। यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा। आनन्ददायक वातावरण बनेगा। शुभांक-2-7-9

मिथुन Aaj Ka Rashifal

कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। होश में रहकर कार्य करें। कामकाज सीमित तौर पर ही बन पाएंगे। स्वास्थ्य का पाया भी कमजोर बना रहेगा। कुछ आर्थिक संकोच पैदा हो सकते है। शुभांक-3-7-9

कर्क Aaj Ka Rashifal

राजकीय कार्यों से लाभ। पैतृक सम्पत्ति से लाभ। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। श्रम साध्य कार्यों में सफल होंगे। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। शुभांक-4-8-9

सिंह Aaj Ka Rashifal

व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। शत्रुभय, ङ्क्षचता, संतान को कष्ट, अपव्यय के कारण बनेंगे। भ्रातृपक्ष में विरोध होने की संभावना है। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। स्वास्थ्य का पाया भी कमजोर बना रहेगा। कामकाज सीमित तौर पर ही बन पाएंगे। सिर्फ आश्वासनों से संतोष करना पड़ेेगा। शुभांक-3-6-8

Ashtami and Navami 2025: जानें कब है अष्टमी और नवमी ? पूजन और शुभ मुहूर्त

कन्या Aaj Ka Rashifal

मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। यात्रा का दूरगामी परिणाम मिल जाएगा। कामकाज में आ रही बाधा को दूर कर लेंगे। सुविधा और समन्वय बना रहने से कामकाज में प्रगति बनेगी। शुभांक-4-5-9

तुला Aaj Ka Rashifal

नवीन जिम्मेदारी बढ़ने के आसार रहेंगे। यात्रा प्रवास का सार्थक परिणाम मिलेगा। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवारजनों का सहयोग बना रहेगा। मेहमानों का आगमन होगा। शुभांक-3-7-9

वृश्चिक Aaj Ka Rashifal

पुरानी गलती का पश्चाताप होगा। पैतृक सम्पत्ति से लाभ। मेहमानों का आगमन होगा। विद्यार्थियों को लाभ। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। राजकीय कार्यों से लाभ। धीरे-धीरे लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा उचित समय का इन्तजार करें। शुभांक-2-7-8

धनु Aaj Ka Rashifal

आय के अच्छे योग बनेंगे। संतान की उन्नति के योग हैं। स्त्री-संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। आत्मचिंतन करें। पुराने मित्र से मिलन होगा। स्वविवेक से कार्य करें। शत्रुपक्ष से सावधान रहें। भाई-बहनों का प्रेम बढ़ेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। अर्थपक्ष मजबूत रहेगा। इच्छित कार्य सफल होंगे। शुभांक-3-6-9

मकर Aaj Ka Rashifal

आगे-आगे गौरख जागे’ वाली कहावत चरितार्थ होगी। मेहमानों का आगमन होगा। परिवारजन का सहयोग वमन्वय काम को बनाना आसान करेगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। मीठे बोलने वालों से संभल कर रहें। शुभांक-4-6-8

कुम्भ Aaj Ka Rashifal

पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। महत्वपूर्ण कार्य को समय पर बना लें तो अच्छा ही होगा। शुभ कार्यों में व्यय होगा। जीवन साथी अथवा यार-दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिलेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। शुभांक-1-3-7

मीन Aaj Ka Rashifal

लाभ में आशातीत वृद्धि तय है मगर नकारात्मक रुख न अपनाएं। विशिष्ट जनों से मेल-मुलाकात होगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। आशा और उत्साह के कारण सक्रियता बढ़ेगी। स्वास्थ्य मध्यम होगा। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। शुभांक-1-5-9

Ashtami and Navami 2025: जानें कब है अष्टमी और नवमी ? पूजन और शुभ मुहूर्त

0
Ashtami and Navami
Ashtami and Navami

Ashtami and Navami 2025: चैत्र नवरात्रि हमारे देश का प्रमुख महापर्व है, जो हर साल चैत्र माह में मनाया जाता है। इस दिन से हिंदू नववर्ष के साथ प्रारंभ होती है, जिसका इंतजार सभी को साल भर रहता है। ये दिन सभी के जीवन में नई उम्मीद, खुशियां और तरक्की समेत लाभ से जुड़े कई अवसर लेकर आता है। इस वर्ष 30 मार्च 2025 से चैत्र नवरात्रि शुरु हो चुके हैं, जिसका 6 अप्रैल 2025 को रामनवमी के दिन है। इस दिन देवी की भव्य पूजा-अर्चना के साथ-साथ कन्या पूजन का विधान है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि मां दुर्गा का आशीर्वाद पाने का अवसर है, इसलिए नौ दिनों तक सभी भक्तजन देवी की आराधना के साथ उपवास भी रखते हैं। इस दौरान नवरात्रि व्रत का पारण हमेशा अष्टमी व नवमी तिथि पर कन्या पूजन के साथ किया जाता है। परंतु इस वर्ष अष्टमी-नवमी तिथि को लेकर भक्तों में असमंजस बना हुआ है। ऐसे में आइए इस लेख के माध्यम से इसकी सही तिथियों के बारे में जानते हैं।

Chaitra Navratri 2025 Ashtami & Navami date know kab hai Ashtami & Navami

जानें कब है अष्टमी ? Ashtami and Navami

इस बार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 4 अप्रैल 2025 को रात 8 बजकर 12 मिनट पर होगी। इस तिथि का समापन 5 अप्रैल 2025 को रात 7 बजकर 26 मिनट पर है। उदया तिथि के मुताबिक अष्टमी 5 अप्रैल 2025 को शनिवार के दिन मनाई जाएगी। ऐसे में अष्टमी तिथि पर कन्या पूजन करने वाले लोग इस दिन कन्याओं को भोजन करा सकते हैं।

Ashtami and Navami
Ashtami and Navami

जानें कब है नवमी ? Ashtami and Navami

इस साल 5 अप्रैल को नवमी तिथि रात 7 बजकर 26 मिनट पर शुरु हो रही है। इसका समापन 6 अप्रैल 2025 को रात 07 बजकर 22 मिनट पर है। ऐसे में 6 अप्रैल 2025 को रामनवमी मनाई जाएगी। आप इस तिथि कन्या पूजन के साथ-साथ अपने व्रत का पारण भी कर सकते हैं।

अष्टमी कन्या पूजन मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 35 मिनट से 05:21 मिनट तक

प्रातः सन्ध्या – सुबह 04 बजकर 58 मिनट से 06:07 मिनट तक

अभिजित मुहूर्त –  सुबह 11 बजकर 59 मिनट से दोपहर 12 बजकर 49 मिनट तक

नवमी कन्या पूजन मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 34 मिनट से 05:20 मिनट तक

प्रातः सन्ध्या – सुबह 04 बजकर 57 मिनट से 06:05 मिनट तक

अभिजित मुहूर्त- सुबह 11 बकर 58 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक

04 april Ank Jyotish का अंक ज्योतिष: जानें शुक्रवार का लक्की नंबर और शुभ रंग

0
Ank Jyotish शुक्रवार
Ank Jyotish शुक्रवार

04 april Ank Jyotish इस समय नवरात्र का महापर्व चल रहा है। अंक ज्योतिष शुक्रवार को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अंक ज्योतिष यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

अंक 1 Ank Jyotish

शुक्रवार आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ है। अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं, तो यह सपना आज कामयाब हो सकता है। माता-पिता का पूर्ण सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। निवेश में मनचाहा लाभ होने से आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।

शुभ अंक- 16

शुभ रंग-  नीला

अंक 2 Ank Jyotish

शुक्रवार आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा हो सकता है। निजी मुद्दे कुछ हद तक आपको परेशान कर सकते हैं। आप कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। निवेश के लिए अभी रुकना बेहतर रहेगा।

शुभ अंक – 14

शुभ रंग- हल्का लाल

अंक 3 Ank Jyotish

शुक्रवार आज सभी कार्यों में अधिक सावधानी बरतें। इससे आपका मन शांत व प्रसन्न रहेगा। आज के दिन आपके ऊपर कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी आ सकती हैं। धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लांगिन करेंगे।

शुभ अंक –  26

शुभ रंग – नीला

Aaj Ka Panchang 4 April 2025: आज नवरात्र सप्तमी, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिशा काल

अंक 4 Ank Jyotish

शुक्रवार आज का दिन लाभ के अवसरों से भरा रहेगा। आपके काम से बॉस खुश होंगे और वे आपको प्रमोशन देने पर विचार कर सकते हैं। नए अवसरों को हाथ से जाने न दें। आपके रिश्तों में मजबूती आएगी।

शुभ अंक- 11

शुभ रंग- भूरा

अंक 5 Ank Jyotish

शुक्रवार आज व्यापार व कारोबार में आपके साथ कोई अनहोनी हो सकती है। इसलिए काम को लेकर जरा भी लापरवाही न करें। किसी प्रकार के झगड़े को सुलझाने का समय ठीक है। आज प्रेमी के साथ डेट पर भी जा सकते हैं।

शुभ अंक – 5

शुभ रंग – लाल

अंक 6 Ank Jyotish

शुक्रवार आज काम को लेकर तनाव बना रहेगा। मेडिटेशन करें। व्यापारियों को बेहतरीन डील्स मिलेंगी। कोर्ट का मामला हल होने की कगार पर नजर आएगा। सेहत सामान्य रहने वाली है।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग – सफेद

अंक 7 Ank Jyotish

शुक्रवार आज परिवार के सहयोग से आपके भविष्य की योजनाओं में सफलता मिलेगी। घनिष्ट मित्रों से नुकसान हो सकता है सतर्क रहें। आर्थिक अवस्था बेहतर होगी। निवेश में लाभ मिलेगा।

शुभ अंक – 10

शुभ रंग- हरा

अंक 8 Ank Jyotish

शुक्रवार आज भाइयों में विवाद हो सकता है। कोर्ट कचहरी के फंसे हुऐ मामले सुलझेंगे। करियर-कारोबार में प्रगति के योग बनेंगे। छात्रों को मनचाहे परिणाम पाने के लिए अभी और मेहनत करनी होगी।

शुभ अंक – 19

शुभ रंग- पीला

अंक 9 Ank Jyotish

शुक्रवार आज आपको करियर-कारोबार से जुड़े अच्छे अवसर मिल सकते हैं। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर कोई नई योजना बनाने पर उसमें अच्छी कामयाबी हासिल होगी।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग – क्रीम

Aaj Ka Panchang 4 April 2025: आज नवरात्र सप्तमी, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिशा काल

0

Aaj Ka Panchang 4 April 2025 शुक्रवार (आज का पंचांग 4 अप्रैल 2025): आज चैत्र नवरात्र का सप्तमी है। शुक्रवार और नवरात्रि का हिंदू धर्म और ज्योतिष में विशेष महत्व है। ज्योतिष के मुताबिक, नवरात्रि के दौरान ग्रहों की विशेष स्थिति आध्यात्मिक साधना और ऊर्जा को जाग्रत करने में सहायक होती है। वहीं चैत्र नवरात्रि‍ की सप्तमी पर मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना होती है जिनकी कृपा से नकारात्मक ऊर्जाओं का नाश होता है। ऐसे में यहां देखें आज का पंचांग।

Aaj Ka Panchang 4 April 2025

आज का पंचांग 4 अप्रैल 2025 (Aaj Ka Panchang 4 April 2025)

संवत – पिङ्गला विक्रम संवत 2082

माह – चैत्र, कृष्ण पक्ष

तिथि – चैत्र माह शुक्ल पक्ष सप्तमी

पर्व – नवरात्रि‍

दिवस – शुक्रवार

सूर्योदय – 06:09 ए.एम सूर्यास्त – 6:39 पी.एम

नक्षत्र – मृगशिरा

चंद्र राशि – मिथुन, स्वामी-बुध

सूर्य राशि- मीन, स्वामी ग्रह-गुरु

करण – बालव

योग – तैतिल

आज के शुभ मुहूर्त

अभिजीत – 12:01 पी.एम से 12:50 पी.एम तक

विजय मुहूर्त – 02:23 पी.एम से 03:26 पी.एम तक

गोधुली मुहूर्त – 06:22 पी.एम से 07:22 पी.एम तक

ब्रह्म मुहूर्त – 4:03 ए.एम से 05:09 ए.एम तक

अमृत काल – 06:03 ए.एम से 07:44 ए.एम तक

निशीथ काल मुहूर्त – रात 11:43 से 12:25 तक रात

संध्या पूजन – 06:30 पी.एम से 07:05 पी.एम तक

दिशा शूल-पश्चिम दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं, यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त – राहुकाल – प्रातःकाल 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

क्या करें – चैत्र नवरात्रि का पवित्र समय चल रहा है। माता दुर्गा जी की उपासना करें। ये व्रत, उपासना व शक्ति पूजा का पुण्य काल है। नित्यप्रतिदिन दुर्गासप्तशती का पाठ करें। माता जगदंबा को समर्पित ये महान उपवास शक्ति उपासना का पुनीत अवसर है। मन में हर पल माता दुर्गा के किसी भी नाम का जप करें। नियम पूर्वक व्रत व दान -पुण्य करना बहुत फलित होता है। शिव मंद‍िर परिसर में बेल, बरगद ,आम, पाकड़ व पीपल का पेड़ लगाएं। अपने घर के मंदिर में अखण्ड दीप जलाइए। दुर्गासप्तशती का नित्य पाठ करें।

सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 09 पाठ अवश्य करें। माता दुर्गा के 32 व 108 नामों का जप करें। सप्तश्लोकी दुर्गा का नियमित 09 पाठ करें। ब्रह्म मुहूर्त में श्री रामरक्षास्तोत्र का पाठ बहुत फलदायी है। कलश स्थापना वाले घरों में नित्य दुर्गासप्तशती का पाठ व अखण्ड दीपक जलाना श्रेयस्कर है। माता दुर्गा की भक्ति प्राप्त करने के लिए सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ अत्यंत आवश्यक है। इस समय मन का सात्विक होना बहुत आवश्यक है। मंद‍िर में कीर्तन व फलाहार कराएं। माता दुर्गा मंदिर में माता की प्रतिमा की एक परिक्रमा करें। नारियल व लौंग माता को बहुत प्रिय है।

क्या न करें – नवरात्र में मन के अंदर किसी के प्रति कोई द्वेष न हो।