05 May Ank Jyotish: सोमवार अंक ज्योतिष: जानें आज का शुभ रंग और अंक

Ank Jyotish अंक ज्योतिष सोमवार 05 मई 2025 को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अंक ज्योतिष यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा

अंक 1 Ank Jyotish

सोमवार आज का दिन विशेष रूप से सकारात्मक रहेगा। सूर्य की ऊर्जा आपको आत्मविश्वास और नेतृत्व की शक्ति देगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए यह अच्छा समय है। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। हालांकि, थोड़ी-सी लापरवाही से बचने की जरूरत है।

शुभ अंक- 21

शुभ रंग-  नारंगी

अंक 2  Ank Jyotish

सोमवार आज थोड़ा अधिक संवेदनशील और भावनात्मक महसूस हो सकता है। हालांकि, आपकी सहानुभूति और समझदारी आपके रिश्तों को मजबूत बनाएगी। किसी पुराने विवाद का हल निकल सकता है। कामकाजी जीवन में भी कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन आप अपने सहज ज्ञान से उन्हें आसानी से पार करेंगे। परिवार के मामलों में शांति बनाए रखें।

शुभ अंक-11

शुभ रंग- भूरा

अंक 3 Ank Jyotish

सोमवार आज का दिन मिश्रित रहेगा। आप किसी नई योजना पर विचार कर सकते हैं, लेकिन निर्णय लेने से पहले सोच-समझकर कदम उठाएं। समाज में आपकी स्थिति बेहतर हो सकती है, लेकिन कुछ पुराने कार्यों में विलंब हो सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और उचित आराम लें। रिश्तों में थोड़ी अधिक समझदारी दिखाने की आवश्यकता होगी।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग-  हरा

अंक 4 Ank Jyotish

सोमवार आज नई दिशा में कदम बढ़ाने का अवसर मिलेगा। कोई पुराना मुद्दा हल हो सकता है और कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। हालांकि, किसी भी प्रकार की जल्दबाजी से बचें। दिन में संतुलन बनाए रखना जरूरी है। आज कुछ नए विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध होंगे। ध्यान रखें कि व्यस्तता के बीच आप अपनी सेहत का ख्याल रखें।

शुभ अंक-23

शुभ रंग- पीला

Golden week: इस सप्ताह इनका किस्मत का द्वार खुलेगा, जानें साप्ताहिक राशिफल

अंक 5 Ank Jyotish

सोमवार आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। यह दिन नई संभावनाओं और विचारों के लिए उपयुक्त है। यदि आप किसी परियोजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें आपको सफलता मिलने के आसार हैं। सामाजिक और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बनाए रखने के लिए थोड़ा सा समय निकालकर आराम करें। आज की तारीख में आपके लिए एक नई शुरुआत हो सकती है।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- केसरिया

अंक 6 Ank Jyotish

सोमवार आज का दिन प्रेम और रिश्तों से जुड़ा रहेगा। आपके पारिवारिक जीवन में शांति और सामंजस्य रहेगा। यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो आज आपकी समझ और सामंजस्य की भावना मजबूत होगी। करियर में भी कुछ अच्छे अवसर आ सकते हैं। हालांकि, थोड़ी सी मेहनत से सफलता मिलेगी, इसलिए आलस्य से बचें।

शुभ अंक-16

शुभ रंग- नीला

अंक 7 Ank Jyotish

सोमवार आज अपने आत्मविश्वास को और मजबूत बनाने की जरूरत होगी। मानसिक रूप से आप थोड़े असमंजस में रह सकते हैं, लेकिन अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना महत्वपूर्ण होगा। कामकाजी जीवन में किसी नए अवसर का सामना हो सकता है, लेकिन आपको अपनी समझ और सूझबूझ से सही निर्णय लेने होंगे। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ अंक- 18

शुभ रंग- ग्रे

अंक 8 Ank Jyotish

सोमवार आज का दिन बहुत ही व्यस्त हो सकता है। कार्यों में अनुकूलता और सफलता मिलेगी, लेकिन इसके लिए आपको पूरी मेहनत और समर्पण की आवश्यकता होगी। पारिवारिक जीवन में कुछ चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां हो सकती हैं, लेकिन आपकी स्थिरता और समझ से समाधान मिल सकता है। आज के दिन खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से संतुलित रखना जरूरी है।

शुभ अंक-6

शुभ रंग- लाल

अंक 9 Ank Jyotish

सोमवार आज का दिन ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आप किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे और आपके अंदर नई ताकत का अनुभव होगा। जीवन में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव हो सकते हैं, लेकिन आप उन्हें आसानी से संभाल पाएंगे। परिवार में भी आनंद रहेगा। हालांकि, अपने क्रोध और आक्रामकता पर नियंत्रण रखें।

शुभ अंक-29

शुभ रंग- गुलाबी

रायपुर एम्स डॉक्टर ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। राजधानी रायपुर अमानाका स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) हॉस्पीटल से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां पदस्थ डॉक्टर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल  पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

मृतक डॉक्टर की पहचान 26 वर्षीय डॉ. ए रवि के रूप में हुई है, जो मूलतः आंध्र प्रदेश का निवासी था. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, डॉ. ए रवि एम्स परिसर के पास बी ब्लॉक, हर्षित टॉवर स्थित फ्लैट नंबर 221 में अकेले रहता था. शनिवार देर रात रवि अपने कमरे का दरवाजा भीतर से बंद कर पंखे से फांसी लगा ली. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस (Police) मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि आत्महत्या के कारणों का बहरहाल, पता नहीं चल पाया है.

पुलिस (Police) को कमरे से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है. अमानाका थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और डॉक्टर के सहकर्मियों एवं परिजनों से मामले में पूछताछ कर रही है. आजाद चौक पुलिस ने बताया कि 3 मई की दरमियानी रात डॉक्टर के आत्महत्या करने की सूचना प्राप्त हुई थी. मृतक मूलतः महबूब नगर हैदराबाद का निवासी है. परिजनों को सूचित कर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है. आत्महत्या का स्पष्ट वजह अभी पता नहीं चल पाया है.

Golden week: इस सप्ताह इनका किस्मत का द्वार खुलेगा, जानें साप्ताहिक राशिफल

Golden week: इस सप्ताह इनका किस्मत का द्वार खुलेगा, जानें साप्ताहिक राशिफल

Golden week 05 To 10 May 2025: सनातन पंचांग के मुताबिक, मई 2025 आने वाले सप्ताह में कुछ राशियों के लिए ग्रहों की गति खास महत्व रखेगी. ज्योतिष गणना के अनुसार, 05 से 11 मई 2025 के साप्ताहिक राशिफल में मेष से मीन राशि तक के लिए क्या विशेष रहेगा आइए जानते हैं विस्तार से…

मेष Golden week

मेष राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता जिंदगी में नए अवसरों का द्वार खोलने वाला साबित होगा। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार के लिए प्रयासरत हैं तो आपको इस हफ्ते मनचाहा रोजगार मिल सकता है। यदि आप पहले से किसी जगह पर कार्यरत हैं तो योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने पर सफलता एवं प्रगति होगी। मेष राशि के जातकों को इस हफ्ता आलस्य और अभिमान से बचने की आवश्यकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों और अधीनस्थों को मिलाकर चलने पर लाभ की प्राप्ति होगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए हफ्ता के उत्तरार्ध के मुकाबले पूर्वार्ध का समय अधिक शुभता और लाभ लिए रहने वाला है। इस दौरान आपको आर्थिक लाभ होगा और संचित धन में वृद्धि होगी। कारोबार से जुड़ी बड़ी डील या फिर उससे जुड़े निर्णय समय पर लेना उचित रहेगा। इस सप्ताह आपको घर और बाहर दोनों जगह दूसरों के भरोसे रहने की बजाय आत्मनिर्भर होने की आवश्यकता रहेगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह हफ्ता आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। सहोदर भाई-बहनों के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। एक दूसरे के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। जीवनसाथी की तरफ से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। विद्यार्थियों की रुचि पढ़ाई-लिखाई में बढ़ेगी।

उपाय: रोजाना हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें।

वृषभ Golden week

वृषभ राशि के लोगों को इस हफ्ता कोई भी कदम अपनी परिस्थितियों को ध्यान में रखकर उठाने की आवश्यकता रहेगी। भूलकर भी आवेश में आकर या फिर भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय न लें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। हफ्ता के पूर्वार्ध में अपनी सेहत और संबंध पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आप मौसमी बीमारी के शिकार हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में संघर्ष और विशेष प्रयास के बाद ही आपके काम सिद्ध हो पाएंगे। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको आर्थिक मामलों को बहुत सोच-समझकर कर कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी। शीघ्र लाभ पाने के लिए शार्टकट लेने से बचें। रिश्ते-नाते में आपको इस हफ्ता काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। सप्ताह के मध्य में किसी आत्मीय व्यक्ति के साथ तकरार होने के बाद मन में तनाव बना रहेगा। इस दौरान स्वजनों के प्रति भावनात्मक लगाव में कमी हो सकती है। इस सप्ताह घरेलू महिलाओं का मन पूजा-पाठ, जप, ध्यान, दान, पुण्य कार्य आदि में खूब रमेगा। प्रेम संबंध को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको अपने लव पार्टनर के साथ तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता रहेगी। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें।

उपाय: रोजाना स्फटिक के श्रीयंत्र की पूजा एवं लक्ष्मीअष्टकम् का पाठ करें।

मिथुन Golden week

मिथुन राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता अत्यधिक शुभ और लाभप्रद रहने वाला है। इस हफ्ता आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होते हुए नजर आएंगे। कुल मिलाकर समय आपके आंतरिक संसाधनों में वृद्धि का संकेत दे रहा है। इस सप्ताह सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर आप बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। एक तरफ जहां बड़े खर्च होंगे, वहीं दूसरी तरफ आय के नए स्रोत बनेंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर और सहकर्मियों आदि के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे। कार्यक्षेत्र में बीते कुछ समय से चली आ रही परेशानियां दूर होंगी। लोग आपकी राय आपके द्वारा उठाये गये कदमों की प्रशंसा करेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप भविष्य की योजनाओं की तरफ फोकस करेंगे। इस दौरान संतान की शिक्षा आदि को लेकर कोई बड़ी चिंता दूर होगी। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहने वाला है। इस हफ्ता सहोदर भाई-बहनों के साथ मिलजुल कर काम करने पर लाभ की संभावनाएं बढ़ेंगी। भूमि-भवन आदि के क्रय-विक्रय से लाभ होगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर की तरफ से कोई अनमोल उपहार मिल सकता है। पति-पत्नी के बीच आपसी सहयोग और प्रेम बना रहेगा।

उपाय: रोजाना भगवान श्री गणेश जी की पूजा करें तथा बुधवार के दिन किन्नरों को हरे रंग का वस्त्र श्रद्धा भाव के साथ दान करें।

कर्क Golden week

कर्क राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता सामान्य रहने वाला है। इस सप्ताह आपके लिए पूर्वार्ध की अपेक्षा उत्तरार्ध ज्यादा शुभता और लाभ लिए रहने वाला है। ऐसे में अपने महत्वपूर्ण कार्यों के लिए सप्ताह के उत्तरार्ध का समय चुनें। भूमि-भवन अथवा पैतृक संपत्ति के क्रय-विक्रय में सावधानी बरतें और कागज संबंधी कार्य समय पर निबटाएं। हफ्ता के प्रारंभ में किसी धार्मिक-मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने अथवा तीर्थाटन आदि का अवसर प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग की पढ़ाई-लिखाई में रुचि बढ़ेगी। इस सप्ताह उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत लोगों को शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। यदि आप विदेश में अपने करियर-कारोबार को लेकर परेशान चल रहे थे तो उसमें आ रही अड़चनें दूर होती हुई नजर आएंगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपने कारोबार से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आपको इष्ट-मित्रों का सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। कर्क राशि के जातकों को इस हफ्ता बेवजह की चीजों पर धन खर्च करने से बचते हुए धन का प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों की पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए किसी की भावनाओं की उपेक्षा न करें। प्रेम प्रसंग में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं।

उपाय: रोजाना शिवलिंग पर जल एवं बेलपत्र चढ़ाकर शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

सिंह Golden week

सिंह राशि के लिए यह लोगों अत्यंत ही शुभ एवं लाभप्रद रहने वाला है। पूरा हफ्ता करियर और कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। इस हफ्ता आप अपनी सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर दिल खोलकर खर्च करेंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपका कोई बहुप्रतीक्षित सपना पूरा हो सकता है। भूमि-भवन, वाहन आदि का सुख प्राप्त होगा। सेहत की दृष्टि से भी यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहने वाला है। सप्ताह के पूर्वार्ध में करियर-कारोबार के संबंध में लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। यात्रा सुखद एवं नये संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित होगी। इस दौरान आप अपनी सूझबूझ से कई अटके हुए कार्यों को पूरा करने में कामयाब हो जाएंगे। इस सप्ताह आर्थिक पक्ष को मजबूत करने की दिशा में किए गये प्रयास सफल होंगे। नौकरीपेशा लोगों की आय के नवीन स्रोत बनेंगे। व्यवसाय की दृष्टि से हफ्ता के उत्तरार्ध का समय आपके लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है तो वहीं सिंगल लोगों के जीवन में मन चाहे व्यक्ति की इंट्री संभव है। पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे और आत्मीयता बढ़ेगी। माता-पिता के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय: रोजाना भगवान श्री विष्णु की पीला चंदन लगाकर पूजा एवं श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

कन्या Golden week

कन्या राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता मिलाजुला रहने वाला है। इस राशि के जातकों को पूरे सप्ताह सावधानी हटी दुर्घटना घटी स्लोगन हमेशा याद रखना होगा। सेहत और संबंध के प्रति लापरवाह होने से बचें अन्यथा बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। यात्रा के समय खानपान और अपने सामान को लेकर सावधानी बरतें। कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी आवश्यकताओं को बढ़ाने से बचते हुए अपने धन का उचित कार्यों के लिए सदुपयोग करने का प्रयास करना चाहिए। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने कार्य समय पर पूरे मनोयोग से करना चाहिए अन्यथा एक छोटी सी भूल करने पर आप अपने सीनियर के गुस्से का शिकार हो सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोग धन का लेनदेन सावधानी के साथ करें। कन्या राशि के जातकों को अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को नजरंदाज करने से बचना चाहिए। सहोदर भाई-बहनों की भावनाओं की उपेक्षा करने से बचें। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और गलतफहमियों को दूर करने के लिए संवाद का सहारा लें। हफ्ता के उत्तरार्ध में स्वयं के साथ जीवनसाथी की सेहत भी चिंता का कारण बन सकती है।

उपाय: रोजाना हनुमान जी की पूजा में चालीसा का पाठ करें। मंगलवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं।

तुला Golden week

तुला राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता शुभता एवं लाभ लिए हुए है। इस सप्ताह आपका कोई बहुप्रतीक्षित कार्य पूरा हो सकता है। जिसके कारण आपके घर-परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। सप्ताह की शुरुआत अचानक से लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। यात्रा सुखद एवं नये संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित होगी। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं और बीते कुछ समय से कार्यक्षेत्र में कुछेक चीजों को लेकर परेशान चल रहे थे तो सीनियर की मदद से आपकी सभी समस्याओं का निदान हो जाएगा। हालांकि इस सप्ताह आपको अपनी भावनाओं को नियंत्रित रखना चाहिए और भावुकता में आकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचना चाहिए। इस सप्ताह कारोबार में आपको अपेक्षा के अनुरुप लाभ होगा। किसी कार्य विशेष को पूरा करने में इष्ट-मित्र काफी मददगार साबित होंगे। हफ्ता के उत्तरार्ध में धन का लाभ होने के साथ खर्च भी खूब होने की संभावना बनेगी। इस दौरान संतान पक्ष की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है। सहकर्मी, रिश्तेदार एवं परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और उनकी तरफ से सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा। पति-पत्नी के बीच व्यवहार स्नेहपूर्ण बना रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार संग हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।

उपाय: रोजाना स्फटिक के श्रीयंत्र की पूजा एवं लक्ष्मीष्टकं का पाठ करें।

वृश्चिक Golden week

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए हफ्ता काफी आपाधापी भरा रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में आपके सिर पर अचानक से कुछेक बड़ी जिम्मेदारियां आ सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए कार्यक्षेत्र में हुए अचानक से कुछेक बड़े बदलाव परेशानी का सबब बन सकते हैं। इस दौरान मिले हुए टारगेट को पूरा करने के लिए आपको अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करने होंगे। करियर और कारोबार से जुड़ी समस्याओं के साथ घरेलू जिम्मेदारियों को निभाना भी आपके लिए चुनौती साबित होगा। वृश्चिक राशि के जातकों को इस हफ्ता व्यावसायिक अनुबंध, भूमि-भवन की खरीद-फरोख्त सोच-समझकर करना होगा। ऐसा कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें।

वृश्चिक राशि के लोगों को इस हफ्ता अपनी सेहत संबधी समस्याओं को इग्नोर करने से बचना होगा अन्यथा शारीरिक पीड़ा झेलने के साथ अस्पताल के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। स्पताह की शुरुआत से ही अपनी दिनचर्या एवं खानपान सही रखें। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह हफ्ता थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। इस सप्ताह आपकी स्वजनों के साथ किसी बात को लेकर खटपट होने की आशंका बनी रहेगी। किसी भी मसले को हल करने के लिए आपको अपने प्रियजनों अथवा नजदीकी लोगों का सहयोग और समर्थन बनाए रखने का प्रयास करना होगा।

उपाय: रोजाना हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।

धनु Golden week

धनु राशि के लिए यह हफ्ता गुडलक लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत से ही सोचे हुए कार्य समय पर मनचाहे तरीके से पूरे होते हुए नजर आएंगे। यदि आप बीते कुछ समय से धन संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे तो इस सप्ताह किसी इष्ट-मित्र अथवा आत्मीय व्यक्ति की मदद से वित्तीय मामला सुलझ जाएगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो मार्केट में फंसा हुआ धन अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। इस हफ्ता धनु राशि के जातकों को विभिन्न स्रोतों से आय होने की संभावना बनेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए पूरा हफ्ता अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों ही आप पर मेहरबान रहेंगे। लोग आपके परिश्रम और प्रयास की तारीफ करेंगे।

हफ्ता के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध ज्यादा शुभता लिए रहने वाला है। इस दौरान आपकी मुलाकात कुलीन एवं प्रभावी लोगों के साथ होगी। जिनकी मदद से भविष्य में लाभदायी योजना से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान आप लोगों की मदद दो कदम आगे बढ़कर करेंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। घर-परिवार के सदस्यों के बीच आत्मीयता और सामंजस्य बना रहेगा। पिता की तरफ से विशेष सहयोग और समर्थन मिलेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। परिजन आपके प्रेम को स्वीकार करते हुए उस पर शादी की मुहर लगा सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय: रोजाना केसर का तिलक लगाएं और पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का नित्य पाठ करें।

मकर Golden week

मकर राशि के लोगों को इस हफ्ता कड़ी मेहनत करने पर कार्य विशेष में सफलता और लाभ की प्राप्ति संभव हो पाएगी। सप्ताह की शुरुआत से कामकाज को लेकर भागदौड़ बनी रहेगी। मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह कागजी कार्य बेहद सावधानी के साथ करने की आवश्यकता रहेगी। किसी भी तरह की लापरवाही से बचें अन्यथा आपको शारीरिक एवं आर्थिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। हफ्ता के पूर्वार्ध में स्वजनों और शुभचिंतकों के द्वारा समय पर मदद न मिल पाने के कारण मन थोड़ा निराश रहेगा। इस दौरान व्यक्तिगत एवं पारिवारिक दोनों तरह के संबंधों को लेकर आप थोड़े हताश रह सकते हैं। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा राहत भरा रह सकता है। इस दौरान कुछ संघर्ष के साथ काम पूरे होने की संभावना बनी रहेगी। हालांकि इस दौरान व्यवसाय से जुड़े लोगों को मार्केट में अपनी साख को बनाए रखने के लिए कंपटीटर के साथ कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। व्यावसायिक और वित्तीय मामले आपको इस दौरान बहुत ज्यादा व्यस्त रखेंगे। इस दौरान मनचाही सफलता और लाभ की प्राप्ति के लिए तुलनात्मक रूप से कठिन परिश्रम करना होगा। प्रेम संबंध में दिखावे या फिर कहें उतावलेपन से बचें अन्यथा बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें।

उपाय: रोजाना देवों के देव महादेव की विधि-विधान से उपासना करें तथा शनिवार के दिन पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीया जलाएं।

कुंभ Golden week

कुंभ राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलदायी रहने वाला है। हफ्ता की शुरुआत से ही आपको करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। यदि आप नौकरी में बदलाव की सोच रहे थे तो इस सप्ताह आपको किसी अच्छी जगह से आफर आ सकता है। कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह सुख-सुविधा से जुड़े साधनों की प्राप्ति होगी। भूमि-भवन अथवा पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रहीं अड़चनें दूर होंगी। भूमि-भवन, वाहन आदि के क्रय-विक्रय की कामना पूरी होगी। परिवार में भौतिक सुख-संसाधनों की वृद्धि होगी। कुल मिलाकर यह हफ्ता अधिकांशत: लाभ एवं उन्नति लिए रहने वाला है। हफ्ता के मध्य में अचानक से इष्टमित्रों अथवा परिवार के सदस्यों के साथ पिकनिक पर्यटन का प्रोग्राम बन सकता है।

इस दौरान यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। हफ्ता के उत्तरार्ध में आपका फोकस किसी योजना अथवा कारोबार में धन निवेश करने की ओर रहेगा। यह समय राजनीति से जुड़े लोगों के लिए शुभ रहने वाला है। उनके मान-सम्मान और पद आदि में बढ़ोत्तरी हो सकती है। सामाजिक-आध्यात्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। आप अपने घर-परिवार और आस-पड़ोस की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। प्रेम प्रसंग के लिए यह हफ्ता पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ अच्छी ट्यूनिंग देखने को मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय: रोजाना भगवान शिव की पूजा में रुद्राष्टकं का पाठ करें।

मीन Golden week

मीन राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। हफ्ता की शुरुआत में आप जीवन से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान खोजने में कामयाब हो जाएंगे। इस दौरान व्यवसाय और घर दोनों जगह से जुड़े वित्तीय मामले सुलझेंगे। नौकरीपेशा लोगों को विभिन्न स्रोतों से आय होगी और संचित धन में वृद्धि होगी। यदि आपने किसी योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया है अथवा किसी कार्य विशेष की शुरुआत करने की योजना बना रहे थे तो इस हफ्ता उस दिशा में सकारात्मक प्रगति संभव है।

हफ्ता के मध्य में आप अपना हित साधते हुए कूटनीतिक फैसले ले सकते हैं। इस दौरान अपने व्यावसायिक योजना को विस्तार देंगे। जिसके चलते हफ्ता सप्ताह के उत्तरार्ध तक आप कामकाज को लेकर अधिक व्यस्त रह सकते हैं। इसका असर आपके निजी जीवन पर भी पड़ सकता है। इस दौरान करियर-कारोबार से जुड़ी सफलता पारिवारिक सुखों का मोल चुकाकर हासिल होगी। घर-परिवार के लिए समय निकालना मुश्किल होगा। इस सप्ताह किसी के साथ हाल में हुई मित्रता प्रेम संबंध में बदल सकती है। वहीं पहले से चले आ रहा प्रेम संबंध और अधिक प्रगाढ़ होगा।

उपाय: रोजाना केले के पेड़ को जल दें और पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

Aaj ka Rashifal: रविवार 04 मई इन्हें मिलेगा आज किस्मत का साथ, पढें दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal रविवार 04 मई 2025: आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal): चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन? यहां जानिए चंद्र राशि के अनुसार 4 मई 2025 का राशिफल।

मेष (Aaj ka Rashifal)

रविवार आज का दिन मौज-मस्ती में बीतेगा। अगर आप जानते हैं कि आपके लिए क्या होने वाला है, तो आप चीजों को बेहतर तरीके से प्लान कर सकते हैं। जो घटनाएँ चरम पर हैं, वे आपको कुछ भौतिक संपत्ति दिलाएँगी। आपके निजी जीवन में मजबूती आएगी। साथ ही, कोई नई संपत्ति खरीदने की भी प्रबल संभावना है।स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अचानक धन  मिलने के योग हैं।

वृषभ (Aaj ka Rashifal)

रविवार आज आपको कुछ अच्छा अनुभव हो सकता है। किसी करीबी रिश्तेदार से धन प्राप्ति की संभावना है। स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार होगा। प्रेम कार्ड एक अच्छा संकेत है। परिवार के किसी सदस्य से अच्छी खबर मिलने से आप खुश हो सकते हैं। आपको पूरा विश्वास हो सकता है कि निर्णय आपके पक्ष में है।

मिथुन (Aaj ka Rashifal)

रविवार अपनी प्रतिभा और कौशल पर काम करने के लिए यह एक बेहतरीन दिन है। किसी पुराने मित्र से मुलाक़ात हो सकती है। आर्थिक रूप से चीज़ें आपके पक्ष में होंगी क्योंकि व्यापार या पेशे से बड़ी मात्रा में धन की आमद हो सकती है। आज आप काफ़ी उत्साहित रहेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज़ से आज आप हरियाली की ओर रुख़ कर सकते हैं।

कर्क (Aaj ka Rashifal)

रविवार आज कोई अवसर आपके सामने आ रहा है और इसे अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि यह आपको भविष्य में कुछ आश्चर्यजनक पुरस्कार दिलाएगा। आपको लग सकता है कि अचानक आप पर ज़िम्मेदारियाँ बढ़ गई हैं, लेकिन चिंता न करें, क्योंकि भविष्य में चीज़ें बेहतर होंगी। जीवनसाथी से अच्छी ख़बर मिलने की उम्मीद है।

सिंह (Aaj ka Rashifal)

रविवार आज का दिन आपके लिए सुखद है। आपने अतीत में जो कड़ी मेहनत की है, उसका आपको कुछ आश्चर्यजनक परिणाम मिलेंगे। आपके आस-पास के लोग आपको अपनी प्रेरणा के रूप में देख सकते हैं। कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए यह एक अच्छा दिन है। आप किसके साथ काम कर रहे हैं, इस पर नज़र रखें, क्योंकि हो सकता है कि उनके इरादे अच्छे न हों। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

कन्या (Aaj ka Rashifal)

रविवार आज का दिन प्यार करने वालों के लिए उत्तम है। जो लोग प्यार के मामले में धोखा मिलने के बारे में महसूस कर रहे थे, उन्हें उम्मीद नहीं खोनी चाहिए, क्योंकि सौभाग्य उनके रास्ते में है। आपके प्रेम जीवन में मजबूती आने की उम्मीद है। आज बच्चों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।

तुला (Aaj ka Rashifal)

यदि आप नई नौकरी या अपना करियर बदलने पर विचार कर रहे हैं, तो यह सही समय है क्योंकि परिस्थितियाँ आपके अनुकूल होने की संभावना है। आज अनुबंध करने से बचें। आपके पास किसी खेप को डिलीवर करने के लिए समय कम हो सकता है और इसके कारण आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से, मानसिक दबाव आपको परेशान करेगा।

वृश्चिक (Aaj ka Rashifal)

रविवार आज आप पर अकेलेपन का असर हो सकता है। आपके आस-पास के लोग अलग-अलग कामों में व्यस्त रहेंगे और अपना समय आपके साथ नहीं बिता पाएँगे। लेकिन यह आपको परेशान नहीं करेगा, क्योंकि आप अपनी खुद की संगति का आनंद लेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से, स्थितियाँ स्थिर रहेंगी। अपने व्यस्त कार्यक्रम से ब्रेक लेने के लिए यह एक अच्छा दिन है।

धनु (Aaj ka Rashifal)

रविवार आज आपका दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। आपको काम पर कुछ अतिरिक्त समय देने के लिए कहा जा सकता है। यह आपको और आपके साथी को निराश कर सकता है। आर्थिक रूप से, आप सुरक्षित और संरक्षित महसूस करेंगे, लेकिन आपका निजी जीवन स्थिर नहीं हो सकता है।

मकर (Aaj ka Rashifal)

रविवार आज आपके आस-पास के लोगों का आपके निर्णयों पर बहुत प्रभाव पड़ेगा। इसके कारण, आप ऐसे निर्णय ले सकते हैं जो आपके विचार में नैतिक रूप से सही नहीं हैं। सभी की बात सुनने की सलाह दी जाती है, लेकिन वही करें जो आपको नैतिक लगता है। कानूनी मुकदमे आज आपके पक्ष में होने की संभावना है।

कुंभ (Aaj ka Rashifal)

रविवार आज आप माता-पिता या शिक्षक या किसी ऐसे व्यक्ति से सलाह लेंगे जिस पर आप आँख मूंदकर भरोसा करते हैं। जो लोग न्याय की तलाश कर रहे हैं, उन्हें आज न्याय मिलने की संभावना है। आर्थिक और स्वास्थ्य के लिहाज से आपकी स्थिति में सुधार होगा। समय आपके पक्ष में बदल रहा है।

मीन (Aaj ka Rashifal)

आपको अपने जीवन में कोई बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। यह एक नई शुरुआत का समय है। अतीत को अपने ऊपर हावी न होने दें और जीवन में चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हो जाएँ। बड़ी मात्रा में नकदी की आमद की उम्मीद की जा सकती है। आज स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

महासमुंद, अपात्र टीचर बन गए प्रधानपाठक, DEO ने 5 टीचरों को जारी किया नोटिस

महासमुंद। दो वर्ष पूर्व प्रधानपाठक पद पर पदोन्नति की सूची में कुछ अनुभवहीन टीचर भी वरिष्ठता सूची में कूटरचना कर प्रधानपाठक पद पर पदोन्नत हो गए। मामले की जानकारी के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने पिथौरा विकासखंड के 5 टीचरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

जानकारी के मुताबिक पिथौरा विकासखण्ड में भी सहायक टीचर को पदोन्नत कर प्रधानपाठक बनाने का आदेश जारी किया गया है लेकिन, अधिकांश सरकारी कामों की तरह इसमें भी कुछ चालाक शिक्षकों ने स्वयं ही वरिष्ठता सूची में कुट रचना कर सीनियर बन गए और इसी प्रमाणपत्र के कारण वे वास्तविक हकदार टीचर को किनारे कर खुद प्रधान पाठक पद पर पदोन्नत हो गए। पूरे मामले की शिकायत कुछ पात्र वंचितों ने उच्चाधिकारियों से की थी। लिहाजा जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए विकासखण्ड के 5  शिक्षक जिनका नाम पदोन्नति सूची में है उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

Good news, सोना हो रहा सस्ता, चांदी की रेट भी गिरे, जानें अब कितनी हो गई है एक तोले Gold की रेट

इन शिक्षकों को जारी हुआ नोटिश

इस मामले में स्थानीय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी (BEO) लक्ष्मी डड़सेना ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से अभी की लिस्ट में पदोन्नत हुए टीचर में दिनेश प्रधान प्रपा खैरखूँटा, गौरी नायक प्रपा पंडरीपानी, जयलाल भोई प्रपा विश्वासपुर, नारायण सिदार प्रपा कुदरीदादर एवं अभिमन्यु सिन्हा प्रधानपाठक नवाडीह को नोटिस जारी किया गया है।

बता दें, शासकीय नियुक्ति हो या ड्यूटी सभी कार्यों में गड़बड़ियों की शिकायत अब आम हो चुकी है। आखिर नियुक्ति, पदोन्नति हो या अन्य शासकीय आर्थिक कार्य सभी में कही न कही गड़बड़ियों की खबर सामने आ ही जाती है, जिससे सरकारी कार्यों में पारदर्शिता पर भी अब संदेह होने लगा है।

Good news, सोना हो रहा सस्ता, चांदी की रेट भी गिरे, जानें अब कितनी हो गई है एक तोले Gold की रेट

Good news: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में इस सप्ताह तेजी देखने को मिली है. इस कारोबारी हफ्ते में सोना के भाव में 1154 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी दर्ज की गई है जबकि चांदी के भाव में 2301 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है. यदि आप सोना-चांदी खरीदने का योजना बना रहे हैं, तो फिर इसकी कीमतों में हफ्तेभर में हुए बदलाव और इसके लेटेस्ट रेट पर नजर जरूर डाल लें.

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी आईबीजेए (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, इस बिजनेस वीक (28 अप्रैल से 2 मई) की शुरुआत में 24 कैरेट सोने का रेट 79,345 था, जो शुक्रवार तक बढ़कर 80,348 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. वहीं, 999 प्योरिटी वाली चांदी की कीमत 90,200 से बढ़कर 91,211 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है.

आईबीजेए की ओर से जारी किए गए दरें देशभर में सर्वमान्य

गौरतलब है कि इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन हर दिन सोना और सिल्वर के प्राइस की जानकारी देता है. आईबीजेए की ओर से जारी किए गए दरें देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं होती है.

बीते एक सप्ताह में कितना बदला सोना का रेट

28 अप्रैल, 2025-            95,108 रुपये प्रति 10 ग्राम

29 अप्रैल, 2025-            96,011 रुपये प्रति 10 ग्राम

30 अप्रैल, 2025-            94,361 रुपये प्रति 10 ग्राम

1 मई, 2025-                  मार्केट हॉलिडे

2 मई, 2025-                  93,954 रुपये प्रति 10 ग्राम

बीते एक हफ्ते में कितना बदला चांदी का रेट

28 अप्रैल, 2025-            96,426 रुपये प्रति किलोग्राम

29 अप्रैल, 2025-            97,390 रुपये प्रति किलोग्राम

30 अप्रैल, 2025-            94,114 रुपये प्रति किलोग्राम

01 मई, 2025-               मार्केट हॉलिडे

02 मई, 2025-               94,125 रुपये प्रति किलोग्राम

मोबाइल पर ऐसे जानें सोना का ताजा भाव

बता दें कि सरकारी छुट्टियों के अलावा आईबीजेए शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता. आप अपने मोबाइल पर सोना का रिटेल प्राइस जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं, जिसके बाद आपको एसएमएस के जरिए ताजा रेट मिल जाएगा.

dushman desh paak: क्या आप जानते हैं दुश्मन देश पाक से भारत के हर घर में पड़ती है इस चीज की जरूरत, जानें अब कहां से मिलेगा

dushman desh paak: पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर भारत ने अटारी में एकीकृत चेक पोस्ट (आईसीपी) को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है. भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ती दुश्मनी की लहरें दोनों देशों के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा अटारी-वाघा पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं. इस सख्त फैसले से भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पार व्यापार थम गया. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार भारत अटारी में भूमि बंदरगाह के माध्यम से पाकिस्तान को सोयाबीन, पोल्ट्री फीड, सब्जियां, लाल मिर्च, प्लास्टिक दाने और प्लास्टिक यार्न जैसी वस्तुओं का निर्यात करता था. जबकि सूखे मेवे, खजूर, जिप्सम, सीमेंट, कांच, सेंधा नमक और जड़ी-बूटियों सहित कई वस्तुओं का आयात करता था.

dushman desh paak: भारत और पाकिस्तान एक साथ ही आजाद मुल्क बने थे. भारत से कटकर पाकिस्तान का निर्माण हुआ. लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते कभी भी मधुर नहीं रहे. दोनों देशों के बीच तीन युद्ध हो चुके हैं. आतंकवाद पाकिस्तान की धरती पर फलता-फूलता रहा है और उसने हमेशा भारत को उसका दर्द दिया है. जिसकी वजह से उसकी पाकिस्तान से हमेशा दुश्मनी रही है. हां. ये बात सही है कि भारत लगातार तरक्की करता रहा है. आज हमारा देश हर मामले में आत्मनिर्भर है. लेकिन केवल एक चीज ऐसी है जिसके लिए भारत पूरी तरह से पाकिस्तान पर निर्भर है. वो है सेंधा नमक. ये एक ऐसी चीज है जिसकी भारत के हर घर में खूब मांग है.

इंडिया ने पाक को दिया एक और झटका, उठाया ये कदम, PAK की निकलेगी हेकड़ी

व्रत और त्योहारों में है इसकी मांग

dushman desh paak: सेंधा नमक को रॉक साल्ट, सैंधव नमक, लाहौरी नमक, गुलाबी नमक, हैलाइट और हिमालयन नमक के नाम से भी जाना जाता है. भारत में होने वाले व्रत और त्योहारों में सेंधा नमक जरूर इस्तेमाल किया जाता है. क्योंकि इसे शुद्ध माना जाता है और व्रत-त्योहारो में इसे खाने पर पाबंदी नहीं है. लेकिन भारत में सेंधा नमक का उत्पादन नहीं होता है. इसलिए इसकी मांग पाकिस्तान से मंगाकर पूरी की जाती है. हालांकि पिछले कुछ सालों में भारत ने सेंधा नमक के लिए पाकिस्तान पर अपनी निर्भरता कम ही है.

पाकिस्तान में होता है सेंधा का उत्पादन

dushman desh paak: पाकिस्तान में सेंधा नमक सबसे ज्यादा पंजाब प्रांत में पाया जाता है. पंजाब के झेलम जिले के खेवड़ा में स्थित नमक खदान दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी नमक खदान है. यहां हर साल करीब 3.25 लाख टन सेंधा नमक निकलता है. यह इलाका इस्लामाबाद से करीब 160 किमी दूर है. यह खदान दुनिया की सबसे पुरानी रॉक साल्ट खदान मानी जाती है. एक अनुमान के अनुसार यह करीब 2000 साल पुरानी है. यहां निकलने वाला नमक हाई क्वालिटी का होता है. इसके अलावा वर्चा, जट्टा और कोरक खदानों से भी सेंधा नमक निकलता है. इन खदानों से हर साल लगभग 4.5 लाख टन उत्पादन होता है. कहा जाता कि खेवड़ा की खदान में इतना नमक है कि उसे 450 सालों तक आराम से इस्तेमाल किया जा सकता है.

भारत में करीब 20 गुना ज्यादा कीमत

dushman desh paak: पाकिस्तान में सेंधा नमक की कीमत 2-3 रुपये किलो होती है, जबकि भारत में यह 50-60 रुपये किलो बिकता है. पाकिस्तान से थोक में नमक मंगाकर भारतीय व्यापारी इसे अपना लेबल लगाकर मार्केट में बेचते हैं. भारत में सेंधा नमक की प्रोसेसिंग और पैकेजिंग की यूनिट्स कोच्चि, मुंबई, हैदराबाद और दिल्ली में हैं. भारत का सेंधा नमक बाजार 2024 में 1.23 बिलियन अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है. भारत में भी सेंधा नमक पाया जाता है, लेकिन इतना कम होता है कि जरूरत पूरी नहीं सकती. भारत में हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में गुम्मा और द्रंग खानों में यह मिलता है.

अब अन्य देशों से मंगाने लगा है भारत

dushman desh paak: भारत ने सेंधा नमक के लिए पाकिस्तान पर अपनी निर्भरता कम की है. साल 2018-19 में भारत ने जितना सेंधा नमक आयात किया था, उसमें से 99 फीसदी पाकिस्तान से ही आया था. हालांकि साल 2019-20 में भारत ने पाकिस्तान के बजाय संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से सबसे ज्यादा सेंधा नमक आयात किया था. जानकारी के अनुसार भारत अब ईरान, मलेशिया, जर्मनी, अफगानिस्तान, तुर्की और ऑस्ट्रेलिया से भी सेंधा नमक मंगाने लगा है. पाकिस्तान के साथ व्यापार बंद होने के बाद भारत में यह नमक और महंगा हो सकता है.

इंडिया ने पाक को दिया एक और झटका, उठाया ये कदम, PAK की निकलेगी हेकड़ी

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही इंडिया लगातार पाक  पर एक्शन ले रहा है. अब भारत ने पाकिस्तान से आयात होने वाली सभी वस्तुओं पर प्रतिबंध लगा दिया है. वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इंडिया ने पाकिस्तान से सभी वस्तुओं के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष आयात पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया है. बता दें कि पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने निहत्थे पर्यटकों पर गोलियां बरसाई थीं.

इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई और कई लोग घायल हुए थे. इसके बाद भारत सरकार एक्शन में है. इसके बाद इंडिया ने सीमा पार आतंकवाद को समर्थन देने के जवाब में पाकिस्तान के खिलाफ कई कदम उठाए हैं. इनमें सिंधु जल संधि को निलंबित करना, एयर स्पेस बंद करना, अटारी में एकीकृत चेक पोस्ट को बंद करना और उच्चायोगों की संख्या कम करने का निर्णय शामिल है.

अगले आदेश तक पाकिस्तान से आयात पर रोक

इंडिया सरकार का यह आदेश विदेश व्यापार नीति (FTP) 2023 में संशोधन करता है, जिसमें एक प्रावधान शामिल किया गया है. इसके तहत अगले आदेश तक पाकिस्तान में उत्पन्न या वहां से निर्यात किए जाने वाले किसी भी माल के आयात पर रोक लगाता है. विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने कहा कि यह प्रतिबंध राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक नीति के हित में लागू किया गया है. भारत सरकार ने विदेश व्यापार नीति (FTP) में पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध शीर्षक के तहत औपचारिक रूप से एक नया प्रावधान जोड़ा है, जिसके तहत पाकिस्तान से आयातित सभी वस्तुओं पर तत्काल प्रतिबंध लगा दिया गया है.

अधिसूचना में कहा गया है, ‘पाकिस्तान में उत्पन्न या वहां से निर्यात किए जाने वाले सभी सामानों का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात, चाहे स्वतंत्र रूप से आयात योग्य हो या अन्यथा अनुमति हो, तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक प्रतिबंधित रहेगा.’ इस प्रतिबंध के किसी भी अपवाद के लिए भारत सरकार की पूर्व स्वीकृति की आवश्यकता होगी.

9वें दिन एलओसी पर पाकिस्तान ने की गोलीबारी

पाकिस्तान की सेना ने शनिवार को लगातार नौवें दिन जम्मू-कश्मीर में एलओसी (नियंत्रण रेखा) पर भारतीय चौकियों पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की. सैन्य सूत्रों ने बताया कि 2 और 3 मई की रात को पाकिस्तान की सेना ने कुपवाड़ा, उड़ी और अखनूर क्षेत्रों में छोटे हथियारों से फायरिंग की. भारतीय सेना ने तुरंत और उचित जवाब दिया. 22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन में पाकिस्तान समर्थित लश्कर-ए-तैयबा आतंकियों ने 26 निर्दोष लोगों की हत्या कर दी थी, जिनमें 25 पर्यटक और एक स्थानीय शामिल थे. इस नृशंस हत्या के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ गया है. इस घटना से पूरे देश में गुस्सा फैल गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इन आतंकियों, उनके मददगारों और समर्थकों को कहीं से भी ढूंढ कर सजा दी जाएगी. प्रधानमंत्री मोदी ने सेना को पूरी छूट दी है कि वे पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए जरूरी कार्रवाई करें.

इसी बीच, आतंकियों और उनके समर्थकों को सख्त संदेश देने के लिए सुरक्षा बलों ने आतंकियों के मकानों को गिराना जारी रखा है. पिछले शुक्रवार को त्राल और बिजबेहड़ा इलाकों में दो आतंकियों आदिल हुसैन ठोकर और आसिफ शेख के घर गिराए गए. ये दोनों लश्कर-ए-तैयबा के सदस्य थे और पहलगाम हमले में शामिल थे. अब तक सुरक्षा बलों ने कश्मीर घाटी में सक्रिय 10 आतंकियों के घर गिरा दिए हैं. सोमवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा ने भी सर्वसम्मति से इस जघन्य हमले की निंदा की और एक प्रस्ताव पारित किया.

इंडिया ने अटारी-वाघा सीमा को बंद कर दिया है, पाकिस्तानी नागरिकों को देश से बाहर निकाल दिया है, सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया है और पाकिस्तानी उड़ानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है. इसके जवाब में पाकिस्तान ने कहा है कि वह अब शिमला समझौते को नहीं मानेगा और साथ ही उसने नियंत्रण रेखा की अनदेखी करने का भी निर्णय लिया है, जो जम्मू-कश्मीर में दोनों देशों के बीच वास्तविक सीमा मानी जाती है.

(इनपुट- न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस)

Chhattisgarh: अभी नहीं थमा बारिश-अंधड़ कुछ घंटे में दिखेगा असर, IMD का अलर्ट

रायपुर। Chhattisgarh छत्तीसगढ़ में आने वाले 3 घंटों में तेज आंधी और तूफान के साथ बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने प्रदेश के 26 जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है.

इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट:

मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ के सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव, बालोद, राजनांदगांव, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर के कुछ स्थानों में तेज आंधी (50-60 KMPH की स्पीड से) और गरज-चमक के साथ बारिश होने और ओले गिरने की भी संभावना है. वहीं धमतरी और गरियाबंद जिलों में भी 30-40 KMPH की स्पीड से हवा चलने के साथ गरज-चमक और बारिश की संभावना है.

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आज शनिवार छत्तीसगढ़ 26 जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़, वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना है. इसके अलावा 50 से 60 KM प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है. मौसम विभाग ने 4 मई को भी गरज-चमक और वर्षा के साथ अंधड़ की चेतावनी जारी की है.

इस सिस्टम का प्रभाव

Chhattisgarh पश्चिमी विक्षोभ इस समय दक्षिण पंजाब, उत्तरी राजस्थान और पश्चिम हरियाणा के ऊपर 5.8 से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है. इसके साथ ही एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका पंजाब से उत्तर केरल तक फैली है, जो हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा और कर्नाटक से होकर गुजर रही है. एक अन्य पूर्व-पश्चिम द्रोणिका उत्तर-पूर्व राजस्थान से लेकर बांग्लादेश तक विस्तृत है, जो उत्तर मध्य प्रदेश, उत्तर छत्तीसगढ़, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल से होकर गुजरती है.

गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी

Chhattisgarh में 3 मई को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है. एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़, वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना है. हवा की रफ्तार 50 से 60 KM  प्रति घंटा तक हो सकती है. मौसम विभाग ने 4 मई को भी प्रदेश में गरज-चमक और वर्षा के साथ अंधड़ की चेतावनी जारी की है.

Chhattisgarh 5 मई से गतिविधियों में कमी की उम्मीद अगले तीन दिनों तक मौसम अस्थिर रहेगा, लेकिन उसके बाद अंधड़, ओलावृष्टि और वर्षा की तीव्रता में कमी आने की संभावना है. अगले तीन दिनों में Chhattisgarh के अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने का अनुमान है.

वहीं पिछले 24 घंटे की बाज की जाए तो Chhattisgarh के कई हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई. रायपुर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 37.4°C जबकि पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 18.0°C दर्ज किया गया. रायपुर में आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहेगा. गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. वहीं अधिकतम तापमान 39°C और न्यूनतम तापमान 24°C के आस-पास रहने की संभावना है.

Aaj Ka Rashifal: आज मेष, सिंह तुला, कुंभ के लिए दिन रहेगा शानदार, जाने आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 3 May 2025: आज शनिवार का राशिफल, मेष, सिंह तुला, कुंभ राशि वालों के लिए शानदार रहने वाला है। 3 मई 2025 का दिन मेष राशि वालों को कल अपनी मेहनत और प्रयास से बढ़कर किस्मत लाभ दिलाएगा,  वृषभ राशि वालों को आज लापरवाही से बचना चाहिए, सभी 12 राशियों का विस्तार से जानते हैं आज का राशिफल

मेष Aaj Ka Rashifal

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन काम और कमाई के लिहाज से लाभकारी रहेगा. आपको आज अपनी मेहनत और प्रयास से बढ़कर किस्मत लाभ दिलाएगा. आपने पूर्व में जो प्रयास किया है या निवेश किया है उसका भी आपको फायदा मिल सकता है. आपको नौकरी में अपने अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा. सामाजिक क्षेत्रों में आज आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा. कार्यस्थल पर आपको कुछ नया और रुचि के अनुसार काम करने का मौका मिल सकता है. आप धार्मिक आयोजनों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे, जिससे आपकी छवि और भी निखरेगी. पार्टनरशिप में कोई भी काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा.

वृषभ Aaj Ka Rashifal

आज अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा. आपको अपने काम पर भी पूरा ध्यान देना होगा साथ ही काम की प्राथमिकता तय करके काम करना होगा क्योंकि कुछ जरूरी काम छूट जाने या अटक जाने का अंदेशा है. आज आपके सितारे कहते हैं कि कागजातों के मामले में आपको लापरवाही से बचना चाहिए, किसी कागजात पर बिना पढे आपको हस्ताक्षर करने से कल बचना चाहिए. इतना ही नहीं आज आपको जोखिम भरे काम में हाथ कलमाने से बचना चाहिए. वैसे आपके लिए अच्छी बात यह है कि आज आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और बुद्धि कुशलता से चुनौतियों का सामना करने में आप सक्षम होंगे.

मिथुन Aaj Ka Rashifal

आपके लिए आज  का दिन शानदार रहेगा. किसी भी कार्य में आगे बढ़ने से पहले आपको उसके तमाम पक्षों को समझना होगा. आज आप घर की व्यवस्था और रखरखाव पर धन खर्च करेंगे. अपनी व्यावसायिक योजनाओं को बहुत सावधानी से क्रियान्वित करना होगा नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है. परिवार में किसी विशेष अवसर के कारण खुशियां आएंगी. आप सभी का सम्मान बनाए रखेंगे और लोगों से आपको सहयोग मिलेगा. आपके लिए सलाह है कि आज आप जो भी काम करें उस पर मन को केंद्रित करके रखें कई तरह के विचारों और काम में हाथ डालने से आपको नुकसान हो सकता है.

कर्क Aaj Ka Rashifal

आज का दिन कर्क राशि के लोगों के लिए थकान और परिश्रम भरा रहेगा. आपके ऊपर काम की जिम्मेदारी रहेगी. आर्थिक मामलों में आपको संभलकर चलना होगा. आपको आज उधार लेन देन से भी बचना होगा. सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को कार्यक्षेत्र में अधिक सतर्क रहना होगा और वरिष्ठजनों से तालमेल बनाकर रखना होगा. छात्रों को अपने प्रयासों के अनुरूप परिणाम मिलने से प्रसन्नता होगी. आज आपकी भेंट नए लोगों से हो सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी. वैवाहिक जीवन के मामले में दिन सामान्य रहेगा लेकिन जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा.

सिंह Aaj Ka Rashifal

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा. आपको अपनी कार्य योजनाओं में आज सफलता मिलेगी. जो लोग किसी योजना पर काम शुरू करने की सोच रहे हैं उनके लिए भी आज का दिन अनुकूल रहेगा. लेकिन आपके लिए यह जरूरी है कि कार्यस्थल पर आप किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें. वैसे आप कोई ऐसा काम निपटा सकते हैं जो लंबे समय से अटका हुआ था. आप परिवार में तालमेल बनाए रख पाने में आज सफल होंगे. वैवाहिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी से पूरा सहयोग प्राप्त होगा.

कन्या Aaj Ka Rashifal

आपके कामकाज में आज प्रगति होगी और आपको सुख साधनों की भी प्राप्ति होगी. आपको भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति हो सकती है, जो लोग वाहन खरीदने के लिए प्रयासरत हैं उनकी कोशिश सफल हो सकती है. आप सरकारी क्षेत्र के काम को पूरा करने में सफल हो सकते हैं. कई अटके काम भी आपके पूर्ण होंगे. पारिवारिक जीवन में बच्चों की ओर से आपको खुशी मिलेगी. वैवाहिक जीवन आज आपका अनुकूल और सुखद रहेगा. आपको आज रोमांचक काम करने का भी अवसर मिलेगा. छात्र शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे.

तुला Aaj Ka Rashifal

आज आपके भीतर साहस और उत्साह का संचार बना रहेगा. आप जोखिम लेकर भी सफलता पाने के लिए प्रयास कर सकते हैं. आप अपने साहस और पराक्रम में वृद्धि का अनुभव करेंगे. सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका मिलने से आपका प्रभाव बढेगा. किसी मानसिक दुविधा और चिंता से भी आपको राहत मिलने वाली है. आप सरकारी कार्यक्रमों में भाग लेकर अच्छा खासा लाभ कमाने में सफल होंगे. परिवार के किसी सदस्य से आपको सुखद समाचार मिल सकता है. कारोबार में आपके तेजी की स्थिति बनी रहेगी लेकिन आपके लिए सलाह है कि अपने काम पर ध्यान दें, दूसरों के मामलों से दूरी बनाए रखें.

03 May Ank Jyotish: अंक ज्योतिष: इन अंक के लोगों के लिए आज का दिन बहुत खास

वृश्चिक Aaj Ka Rashifal

आज का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मिलाजुला परिणाम लेकर आया है. परिवार के किसी सदस्य की शादी की बात चल रही है तो बात आज पक्की हो सकती है. आपको परिवार के साथ मनोरंजक पल बिताने का मौका मिलेगा. किसी पड़ोसी अथवा मित्र का आपके घर आना जाना हो सकता है. आपको कोई कीमती वस्तु उपहार में मिल सकती है. आप अपने मूल्यों और परंपराओं को प्राथमिकता देंगे और बाहरी पक्षों के साथ तालमेल बढ़ाने में सफल होंगे. आपके लिए सलाह है कि किसी भी कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए आपको आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए. संतान के सेहत को लेकर आप कुछ चिंतित रह सकते हैं.

धनु Aaj Ka Rashifal

आज आप रचनात्मक कार्यों में गहरी रुचि दिखाएंगे और आपके कलात्मक कौशल में निखार आएगा. आपके सहकर्मी आपको आज कार्यक्षेत्र में सहयोग प्रदान करेंगे. आपको व्यक्तित्व और व्यवहार आपको सम्मान दिलाएगा. आप वरिष्ठ सदस्यों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे और आपको अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन प्राप्त होगा. आपने किसी से कोई वादा किया है, तो उसे सफलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे. कारोबार में आपको पूर्व में किए निवेश और परिश्रम का लाभ मिल सकता है. आपका सामाजिक दायरा भी आज बढ़ता दिख रहा है.

मकर Aaj Ka Rashifal

आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए शानदार और लाभकारी रहने वाला है. दान-पुण्य में आपकी रुचि बढ़ेगी और आप किसी सामाजिक कार्य में आज भागीदार बन सकते हैं. सितारे कहते हैं कि आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में किस्मत आगे बढ़ने में मदद करेगा. आपका कोई काम जो काफी समय से टल रहा है आज वह पूरा हो सकता है. वैसे आज आपको अपने बढ़ते खर्च पर नियंत्रण रखना होगा. जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनको आज सकारात्मक समाचार प्राप्त हो सकते हैं. आप किसी लंबी दूरी की व्यावसायिक यात्रा पर जा सकते हैं. आपके लिए सलाह है कि परिवार के किसी बड़े सदस्य पर दबाव बनाने से बचें, जल्दबाजी में लिए गए फैसले आपके लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं.

कुंभ Aaj Ka Rashifal

आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए कारोबार के लिहाज से लाभदायक रहेगा. आपको आज उन्नति और लाभ के कई बढ़िया अवसर प्राप्त होंगे. कार्यस्थल पर नए स्रोतों से लाभ मिलेगा, जिससे आय में वृद्धि होगी. लंबे समय से चली आ रही घरेलू समस्याओं से आज आपको राहत मिलने वाली है. सरकारी क्षेत्र के काम में आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति के सहयोग से लाभ मिलेगा. सेहत के मामले में आज आपको अपना ध्यान रखना होगा. कोई कानूनी मामला कोर्ट में चल रहा है तो आज आपको इसमें सकारात्मक परिणाम मिल सकता है. आपके विरोधी आज आपका अहित नहीं कर पाएंगे. शाम के समय आज आप दोस्तों के साथ मनोरंजन कर सकते हैं.

मीन Aaj Ka Rashifal

आज आपको अपनी आय और व्यय के बीच संतुलन बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए. कार्यस्थल पर आपको अपने काम में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप अपने वरिष्ठों की सहायता से उन्हें दूर करने में सफल रहेंगे. आज आपकी मुलाकात किसी अजनबी व्यक्ति से हो सकती है, जिनसे आपको कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है. आज आपकी सकारात्मक सोच से आपको काफी लाभ होगा. आपको माता और मातृपक्ष से आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है. यदि आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया था, तो वह पैसा आपको वापस मिल सकता है.