UPSC Result 2024 : बिलासपुर की पूर्वा को मिला 65वां रैंक, मुंगेली से अर्पण, बस्तर से मानसी और अंबिकापुर के केशव ने बाजी मारी

UPSC Result 2024 : रायपुर। UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है. बिलासपुर की रहने वाली पूर्वा अग्रवाल को 65वां रैंक मिला है. मुंगेली के अर्पण चोपड़ा ने 313वां रैंक हासिल किया है. वहीं बस्तर के जगदलपुर की मानसी जैन ने 444वीं रैंक और अंबिकापुर के केशव गर्ग ने 496वीं रैंक हासिल किया है. परीक्षार्थी अपना रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं.

बिलासपुर की रहने वाली पूर्वा अग्रवाल ने इस बार 65वीं रैंक हासिल की है. इससे पहले UPSC CSE 2023 में वे IPS चयनित हुई थी, उन्हें छत्तीसगढ़ कैडर मिला था. तब उन्हें 2023 में 189वीं रैंक मिली थी. लगातार दो बार सफलता प्राप्त करना पूर्वा की मेहनत और समर्पण को दर्शाता है.

मुंगेली के अर्पण चोपड़ा ने UPSC 2024 के फाइनल रिजल्ट में 313वां रैंक हासिल किया है. अर्पण चोपड़ा मुंगेली नगर पालिका के कांग्रेस पार्षद अभय चोपड़ा के भाई हैं. फिलहाल वो दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं.

जगदलपुर के निर्मल विद्यालय से पढ़ी मानसी जैन ने यूपीएससी क्रैक की है. उन्होंने 444वीं रैंक हासिल कर अपने जिले और पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है. 2014 में वे एमटेक आईआईटी धनबाद से की, जिसके बाद वे दिल्ली के जीतो संस्था में यूपीएससी की कोचिंग ली. मानसी पिछले साल भी यूपीएससी क्रैक कर चुकी थी, लेकिन UPSC के इंटरव्यू में वे सफल नहीं हुई थी. दूसरे अटेम्ट में वे सफलता हासिल की है. उनके पिता मुकेश कुमार जैन, माता कीर्ति जैन समेत पूरे परिवार ने मानसी की सफलता पर खुशी जाहिर की है. बता दें कि मानसी बचपन से ही जगदलपुर के विजय वार्ड में रही है. उनके पिता मुकेश जैन शिक्षक हैं. वे प्रधान अध्यापक के पद पर जगदलपुर विकासखंड में पदस्थ हैं.

सरगुजा संभाग के अंबिकापुर में पढ़ाई कर चुके नालंदा के छात्र केशव गर्ग ने 496वीं रैंक हासिल किया है. उन्होंने बताया कि सीमित संसाधनों में रहकर भी मजबूत रणनीति से UPSC जैसी कठिन परीक्षा को पास किया जा सकता है.

Aaj Ka Rashifal 22 April 2025: इन पांच राशियों के लिए आज का दिन रहेगा खास, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 22 April 2025: आज मंगलवार 22 अप्रैल 2025 है, आज अपना दैनिक राशि फल जानना जानना चाह रहे हैं, कि आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा होने वाला हैं. तो आइए ज्योतिष गणना के अनुसार जानते हैं आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा.

मेष (Aaj Ka Rashifal)

मंगलवार आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आप जरूरी कामों के साथ-साथ बाकी के कामों को करने में भी पूरी दिलचस्पी दिखाएंगे, लेकिन आप अपने बिखरे व्यवसाय को संभालने की कोशिश अवश्य करें। संतान के करियर को लेकर यदि आपको कोई टेंशन थी, तो वह भी आपकी काफी हद तक दूर होगी। आपको वरिष्ठ सदस्यों की बातों को नजरअंदाज करने से बचना होगा, नहीं तो आपका कोई नुकसान हो सकता है।

वृषभ (Aaj Ka Rashifal)

मंगलवार आज का दिन आपके लिए सूझबूझ दिखाकर कामों को करने के लिए रहेगा। आप अपने कामों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। आप अपने किसी मित्र को लेकर कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं का आपको सम्मान करना होगा। आपको अपने पारिवारिक मामलों को लेकर समझदारी दिखानी होगी।

मिथुन (Aaj Ka Rashifal)

मंगलवार आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में बेहतर रखने वाला है। आपको किसी से यदि कोई शुभ सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। आपके बस आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट सौंप सकते हैं। आपको सामाजिक कामों में भी अच्छी सांठ गांठ से काम करने होंगे, तभी लोग आपकी मदद कर सकेंगे। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है।

कर्क (Aaj Ka Rashifal)

मंगलवार आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपकी किसी बात को लेकर कार्यक्षेत्र में कोई वाद-विवाद खड़ा हो सकता है। किसी सरकारी योजना का आप पूरा लाभ लेंगे। अविवाहित जातकों की अपने पार्टनर से मुलाकात हो सकती हैं। आपको किसी अजनबी से लेनदेन करना नुकसान देगा।

सिंह (Aaj Ka Rashifal)

मंगलवार आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी। आपकी किसी बात को लेकर माताजी आपसे नाराज हो सकती हैं। आप अपनी जिम्मेदारियां को पूरा करने में कोई गड़बड़ी कर सकते हैं। आपके परिवार में बड़े सदस्यों की सेवा के लिए भी आप कुछ समय निकालेंगे और परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

कन्या (Aaj Ka Rashifal)

मंगलवार आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपका बिजनेस पहले से बेहतर रहेगा। कोई सरकारी टेंडर आपको मिलने की संभावना है। आप अपने घर की रंगाई-पुताई आदि की भी योजना बना सकते हैं। आपको कुछ मामलों में ढील देने से बचना होगा। संतान को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आपको अपने जरूरी कामों को भी धैर्य रखकर निपटाने की आवश्यकता है। आप अपने मन में किसी से ईर्ष्या की भावना ना रखें।

Today’s horoscope
Today’s horoscope राशि

तुला (Aaj Ka Rashifal)

मंगलवार आज का दिन आपके लिए शीघ्रता और भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचने के लिए रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में अजनबियों से दूरी बनाकर रखें, क्योंकि वह आपके कामों में विघ्न डालने की कोशिश करेंगे। आपको सेहत में यदि कोई समस्या महसूस हो, तो आपको उसके लिए डॉक्टर से परामर्श लेने की आवश्यकता है। आप अपने किसी मित्र से अपने मन की इच्छा को जाहिर कर सकते हैं। किसी नए वाहन को आप अपने घर लेकर आ सकते हैं।

वृश्चिक (Aaj Ka Rashifal)

मंगलवार आज आपका मन कामों को लेकर परेशान रहेगा, क्योंकि संतान के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आपको किसी काम को लेकर अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिलेगी। आपकी भाई व बहनों से खूब पटेगी। आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। आपका कोई काम यदि धन को लेकर रुका हुआ था, तो वह आसानी से पूरा हो सकता है।

धनु (Aaj Ka Rashifal)

मंगलवार आज का दिन आपके लिए किसी नए घर या दुकान आदि की खरीदारी के लिए रहेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे। आप अपने कामों को कल पर टालने से बचें, नहीं तो पूरा होने में समस्या आएगी। आपका कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी कहासुनी हो सकती है। आपको अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा।

मकर (Aaj Ka Rashifal)

मंगलवार आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपकी कुछ नया करने की कोशिश आपके रंग लाएगी। विद्यार्थियों को किसी परीक्षा की तैयारी के लिए मेहनत अधिक करनी होगी, तभी उन्हें उसमें सफलता हासिल होगी। आप अपने बिजनेस के कामों में कोई बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। आपकी कोई पुरानी गलती के कारण आपको पछतावा होगा। यदि आप कोई इन्वेस्टमेंट लॉन्ग टर्म के लिए करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

कुंभ (Aaj Ka Rashifal)

मंगलवार आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको किसी के बहकावे में आकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता करना होगा। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपकी सेहत में भी कुछ उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। पारिवारिक समस्याओं को लेकर आपको थोड़ी टेंशन हो सकती है। आप किसी से कोई मन की बात सोच समझकर करें। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है।

मीन (Aaj Ka Rashifal)

मंगलवार आज का दिन आपकी जरूरत की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए रहेगा। आप मेहनत से पीछे नहीं हटेंगे। आपको किसी मकान या दुकान से यदि कोई इनकम थी, तो वह बंद हो सकती है। आपके जीवनसाथी को कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाई आने से आपका मन भी परेशान रहेगा। आप कोई लोन आदि अप्लाई कर सकते हैं, जिसे मिलने में आपको कुछ देरी हो सकती है। संतान के लिए आप किसी ने वाहन को लेकर आ सकते है।

22 april Ank Jyotish का अंक ज्योतिष: जानें मंगलवार का लक्की नंबर और शुभ रंग

22 april Ank Jyotish अंक ज्योतिष मंगलवार को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अंक ज्योतिष यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

अंक 1 Ank Jyotish

आज का दिन दांपत्य जीवन में समस्याएं लेकर आ सकता है। अपने रिश्तों में संतुलन बनाए रखने के लिए ज्यादा अनावश्यक तनाव लेने से बचें। अपने कार्यों में उत्कृष्टता लाने की कोशिश करें। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा।

शुभ अंक- 52

शुभ रंग- हरा

अंक 2 Ank Jyotish

आज का दिन आपके लिए नई चुनौतियों से भरा रहेगा। आज आपको हर कार्य में अपनी क्षमता को पेश करना पड़ सकता है। वहीं इस समय आप दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें। अपनी सेहत का ध्यान रखें। कोर्ट के मामलों से राहत मिलेगी।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 19

अंक 3 Ank Jyotish

आज का दिन निवेश के लिए शुभ है। आप आज उत्साहित और ऊर्जावान भी महसूस करेंगे। इस दौरान आपके लंबे समय से अटके काम भी पूरे होंगे। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। बिजनेस में योजनाएं कारगर साबित होंगी।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 27

अंक 4 Ank Jyotish

आज पति पत्नी का आपसी तालमेल अच्छा रहेगा। रिश्तों को नई पहचान मिलेगी। परंतु सेहत पर कुछ नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। अपने आत्मविश्वास को बनाए रखें और लक्ष्य के प्रति प्रयासरत रहें।

शुभ अंक – 4

शुभ रंग -लाल

अंक 5 Ank Jyotish

आज  नौकरी कर रहे लोगों को प्रमोशन के लिए चुना जा सकता है। धन का आगमन आपके जीवन में कई खुशियां लेकर आएगा। जो लोग किसी कारोबार में साझेदार हैं, उनको नए और अच्छे अवसर मिल सकता है।

शुभ अंक – 12

शुभ रंग – क्रीम

अंक 6 Ank Jyotish

धन की आवक अच्छी रहेगी, लेकिन किसी से मदद के उम्मीद व्यर्थ जाएगी। कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होने से अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ अंक- 31

शुभ रंग- केसरिया

अंक 7 Ank Jyotish

आज काम को लेकर यात्रा पर जाने के योग है। जीवनसाथी के किसी धार्मिक आयोजन में जा सकते हैं। आपकी मेहनत के फल से धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- गुलाबी

अंक 8 Ank Jyotish

अपने बिजनेस पार्टनर संग बेहतर रिश्ता रह सकता है। धन का आगमन आपके जीवन में इस दौरान सबसे ज्यादा रहेगी। लंबे समय तक जो काम अटके हुए थे वह अब पूरे होंगे।

शुभ अंक – 1

शुभ रंग – पीला

अंक  9 Ank Jyotish

करियर-कारोबार में  लाभ के भरपूर मौके मिलेंगे। नौकरी में वेतन वृद्धि और प्रमोशन के अच्छे योग बन रहे हैं। व्यापार में अच्छा खासा मुनाफा भी हासिल हो सकता है।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- गोल्डन

Aaj Ka Panchang 22 April: नवमी, जानिए दिन का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang: 22 अप्रैल 2025 को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। इस दिन श्रावण नक्षत्र और शुभा योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त 11:47 − 12:37 मिनट तक रहेगा। राहुकाल 15:22 -16:57 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा मकर राशि में संचरण करेंगे।

Aaj Ka Panchang हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी देते हैं।

Aaj Ka Panchang

तिथि     नवमी    18:07 तक

नक्षत्र     श्रावण    12:31 तक

प्रथम करण        तैतिल    06:40 तक

द्वितीय करण       गारा      18:07 तक

पक्ष       कृष्ण

वार       मंगलवार

योग       शुभा     21:01 तक

सूर्योदय  05:52

सूर्यास्त  18:32

चंद्रमा    मकर

राहुकाल            15:22 − 16:57

विक्रमी संवत्      2082

शक संवत          1947    विश्वावसु

मास      वैशाख

शुभ मुहूर्त          अभिजीत           11:47 − 12:37

Chhattisgarh आज मेघ गर्जन के साथ ही बढ़ेगी गर्मी, पढ़ें IMD की रिपोर्ट

रायपुर। Chhattisgarh में एक बार फिर मौसम में बदलाव होने जा रहा है. आगामी दिनों में लोगों को गर्मी से परेशानी का सामना पड़ेगा. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है. मध्य छत्तीसगढ़ में तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने की आशंका है. रविवार को प्रदेश में सबसे गर्म बिलासपुर रहा, यहां 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा, मेघ गर्जन, तेज हवा और वज्रपात होने की संभावना है.

Chhattisgarh एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में 32° उत्तर अक्षांश और 70° पूर्व देशांतर के उत्तर में, समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक गर्त के रूप में सक्रिय है. वहीं, एक अन्य पूर्व-पश्चिम दिशा में फैला हुआ गर्त मध्य पाकिस्तान से शुरू होकर दक्षिण उत्तर प्रदेश, झारखंड और उत्तर गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए मध्य बांग्लादेश तक, समुद्र तल से लगभग 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर विस्तृत है.

IMD Weather: एक तरफ भारी बारिश दूसरी ओर बंगाल-ओडिशा में भीषण गर्मी

एक नहीं इस युवक ने की 10 शादी, अंतत: 10वीं की कर दी मर्डर, अब जेल के सलाखों में पहुंचा

एक नहीं इस युवक ने की 10 शादी, अंतत: 10वीं की कर दी मर्डर, अब जेल के सलाखों में पहुंचा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक अजीबों-गरीब घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने एक के बाद एक 10 शादी कर ली। दिलचस्प रहा कि शादी के कुछ ही दिनों बाद उनकी नईं-नवेली दुल्हन उसे छोड़कर भाग जाती थी। आखिर इस युवक में क्या कमी रही होगी ये तो जांच का विषय है?

अब इस घटना का खुलासा 10वीं पत्नी के मर्डर के बाद हुआ है। युवक को इस बात डर सताने लगी और 10वीं पत्नी की वफादारी पर शक होने कर उसे जंगल में ले जाकर पत्थर से कुचल दिया और लाश को नाले के किनारे पत्तों में छुपाकर भाग निकला।

चार दिन बाद जब सड़ी-गली लाश मिली, तब जाकर इस खौफनाक वारदात का राज खुला. जानकारी के अनुसार, बगीचा थाना क्षेत्र के सुलेसा गांव का रहने वाला ढुला राम (38 वर्ष) पहले 9 बार शादी कर चुका था, लेकिन हर बार उसकी पत्नी कुछ समय बाद उसे छोड़कर चली जाती थी. हाल ही में उसने 10वीं शादी की थी, लेकिन इस बार भी उसे शक था कि पत्नी उसे छोड़कर भाग जाएगी।

घटना से कुछ दिन पहले उसकी पत्नी घर से चावल, कपड़ा और खाने का तेल चोरी कर भागने की कोशिश कर रही थी. इसी दौरान ढुला राम को गुस्सा आ गया और उसने पत्नी को जंगल की ओर ले जाकर पत्थर से बेरहमी से कुचल दिया. फिर शव को जंगल में एक नाले के किनारे पत्तों से ढंककर वहां से फरार हो गया. चार दिन तक शव जंगल में ही सड़ता रहा. रविवार दोपहर कुछ ग्रामीणों को जब बदबू आई तो उन्होंने नाले की ओर जाकर देखा, जहां महिला का सड़ा-गला शव पड़ा था. जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना बगीचा पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी ढुला राम को भी गिरफ्तार कर लिया है।

IMD Weather: एक तरफ भारी बारिश दूसरी ओर बंगाल-ओडिशा में भीषण गर्मी

IMD Weather: एक तरफ भारी बारिश दूसरी ओर बंगाल-ओडिशा में भीषण गर्मी

इस समय देश में मौसम का मिजाज कुछ अलग ही तरह के हैं। जहां जम्मू-कश्‍मीर में मूसलाधार बारिश और लैंडस्‍लाइड ने सैकड़ों लोगों को बेघर हो गए हैं. हालात ऐसे बन गए कि प्रशासन के साथ ही राहत कर्मियों को प्रभावितों तक पहुंचने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. मकान मिट्टी में मिल गए. सड़कें तबाह हो गईं. हाईवे कंकड़-पत्थर का मलबा बन गया. दर्जनों गांव जिला मुख्‍याल से कट गए.

प्रशासन ने 21 अप्रैल को सभी स्‍कूल-कॉलेज को बंद रखने का ऐलान किया है. दूसरी तरफ, ओडिशा और पश्चिम बंगाल भीषण गर्मी की चपेट में है. लोगों को गर्म हवा के थपेड़ों का सामना करना पड़ रहा है. पश्चिम बंगाल सरकार ने गर्मी के तेवर को देखते हुए स्‍कूलों में निर्धारित समय से पहले छुट्टियों की घोषणा करने का मन मनाया है. मौसम विज्ञानियों का कहना है कि दिल्‍ली एनसीआर से लेकर यूपी, बिहार, हरियाणा जैसे प्रदेशों में इस सप्‍ताह पारा 40 के पार जा सकता है. खासकर दिल्ली NCR में गर्मी से हालात बिगड़ने के आसार हैं.

बारिश ने जमकर कहर बरपाया

जम्‍मू संभाग के रामबन में तेज बारिश ने जमकर कहर बरपाया है. रामबन का 14 किलोमीटर तक का इलाका मलबे में तब्दील हो गया. 20 अप्रैल से पहले जहां जिंदगी हंस-खेल रही थी, रविवार के बाद वहां मरघट वाला सन्नाटा पसरा हुआ है. सड़क, मकान, दुकान सबकुछ तबाह हो चुका है. बादल फटने और फिर लैंडस्‍लाइड ने हालात को बेहद खराब बना दिया. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मौसम के खराब होने का पूर्वानुमान पहले ही जता दिया था, लेकिन प्रकृति इस तरह अपना रौद्र रूप दिखाएगी इसका अंदाजा किसी को नहीं था. सोमवार 21 अप्रैल 2025 को रामबन समेत आसपास के इलाकों में तूफान के बाद वाली शांति की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने मूसलाधार बारिश या आंधी-तूफान का पूर्वानुमान नहीं जताया है.

Weekly Horoscope 21 to 27 April 2025: इन राशियों के लिए मनोकामना से भरा होगा यह सप्ताह

ओडिशा में तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस

एक तरफ जम्मू-कश्‍मीर में लोग बारिश और बर्फबारी से परेशान हैं तो दूसरी तरफ ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भीषण गर्मी ने पसीने छुड़ रखे हैं. पश्चिम ओडिशा के झारुसगुड़ा में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. प्रदेश के 11 जगहों पर पारा 40 डिग्री को पार कर गया. बोलांगिर में पारा 42.4 तक पहुंच गया. वहीं, तितलीगढ़ में 42, संबलपुर में 41.9 तो सुंदरगढ़ में 41.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. उधर, पश्चिम बंगाल में भीषण गर्मी को देखते हुए स्‍कलों में समर वेकेशन यानी गर्मी की छुट्टियों को पहले करने की घोषणा की गई है. मौजूदा मौसमी हालात को देखते हुए सरकार ने 30 अप्रैल से गर्मी की छुट्टियां घोषित करने की बात कही है, ताकि छात्रों को अधिक परेशानियों का सामना न करना पड़े. आमतौर पर बंगाल में समर वेकेशन मई के दूसरे सप्ताह में होता है.

दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक का हाल

मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपास के इलाकों में इस सप्‍ताह पारा बढ़ने का पूर्वानुमान जताया है. पिछले कुछ दिनों में आंधी-तूफान के साथ हल्‍की बारिश से लोग राहत महसूस कर रहे थे, लेकिन आने वाले दिन अब रूमाल भिगोने वाले हो सकते हैं. शुक्रवार तक पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. इसका असर रष्‍ट्रीय राजधानी के आसपास के इलाकों में भी देखने को मिल सकता है. UP के कई हिस्‍सों में हल्‍की बारिश और आंधी-तूफान से फिलहाल गर्मी से राहत है. इस सप्‍ताह पारा 40 डिग्री के अंदर ही रहने की संभावना है. बिहार में भी कमोबोश ऐसे ही हालात हैं. दिन के समय धूप तेज निकलने से लोगों को परेशानी हो रही है, पर तेज पुरबाई हवा से राहत भी मिल रही है.

21 april Ank Jyotish का अंक ज्योतिष: जानें सोमवार का लक्की नंबर और शुभ रंग

21 april Ank Jyotish अंक ज्योतिष सोमवार को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अंक ज्योतिष यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

अंक 1 Ank Jyotish

आज का दिन निर्णय लेने और आगे बढ़ने का है। आप अपने आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता के बल पर कठिन से कठिन कार्य को भी सरलता से कर पाएंगे। सहकर्मी और वरिष्ठ आपके विचारों की सराहना करेंगे। पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपके मन को खुशी दे सकती है।

शुभ रंग पिंक

शुभ अंक 12

अंक 2 Ank Jyotish

आपका भावनात्मक पक्ष आज प्रबल रहेगा। दूसरों की भावनाओं को समझने की आपकी क्षमता आपके रिश्तों को मजबूत बनाएगी। काम में थोड़ा धीमापन रह सकता है, लेकिन धैर्य से काम करने पर संतोषजनक परिणाम मिलेंगे। घरेलू मामलों में संतुलन बनाए रखें। संचार से जुड़ी गतिविधियों में सफलता मिलने के योग हैं।

शुभ रंग नीला

शुभ अंक 02

अंक 3 Ank Jyotish

रचनात्मकता और आत्म-अभिव्यक्ति के लिए उत्तम दिन है। आज आप अपनी बातों से दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। कोई नया विचार या योजना आपको आर्थिक लाभ दिला सकती है। छात्रों और शिक्षकों के लिए समय लाभकारी रहेगा। परिवार में बच्चों या छोटे भाई-बहनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

शुभ रंग पीला

शुभ अंक 21

अंक 4 Ank Jyotish

कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन आपका व्यवस्थित दृष्टिकोण उन्हें हल करने में मदद करेगा। तकनीकी या वित्तीय निर्णय सोच-समझकर लें। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी बातों से विचलित होने से बचें। किसी पुरानी योजना को दोबारा शुरू करने का विचार लाभदायक हो सकता है। घर में मरम्मत या बदलाव की योजना बन सकती है।

शुभ रंग गुलाबी

शुभ अंक 13

Aaj Ka Panchang 21 April 2025: अष्टमी जानें राहुकाल का समय और शुभ मुहूर्त

अंक 5 Ank Jyotish

आज का दिन आपकी चुस्ती और तेज़ी का प्रतीक है। कोई अप्रत्याशित अवसर मिल सकता है, जिसे आप तुरंत पकड़ने में सफल रहेंगे। यात्रा, बैठक या संवाद से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है। दोस्तों के साथ जुड़ाव या पुराने संपर्क फिर से सक्रिय हो सकते हैं। दिनभर गतिशीलता बनी रहेगी।

शुभ रंग रेड

शुभ अंक 14

अंक 6 Ank Jyotish

रिश्तों में सामंजस्य और समझदारी का दिन है। आप घर और काम दोनों में संतुलन बनाए रखने में सफल रहेंगे। सृजनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और कला, डिजाइन या फैशन से जुड़े लोग सराहना पा सकते हैं। प्रेम संबंधों में नज़दीकियाँ बढ़ेंगी। घर की साज-सज्जा या खरीददारी की भी संभावना है।

शुभ रंग सुनहरा

शुभ अंक 13

अंक 7 Ank Jyotish

आज आप अंतर्मुखी रह सकते हैं और किसी विषय पर गहराई से सोच सकते हैं। निर्णय लेने से पहले सभी पहलुओं पर विचार करना बेहतर रहेगा। कार्यों में एकाग्रता और विश्लेषणात्मक क्षमता सफलता दिला सकती है। किसी पुराने मित्र या गुरु से मुलाक़ात हो सकती है जो दिशा दिखाएगा। मानसिक शांति के लिए प्रकृति से जुड़ाव लाभकारी रहेगा।

शुभ रंग गोल्डन

शुभ अंक 07

अंक 8 Ank Jyotish

परिश्रम और संयम आज आपके सबसे बड़े हथियार होंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी और कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी लंबित परियोजना में प्रगति होगी। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें। परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य से महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है। शाम को हल्का तनाव महसूस हो सकता है, समय प्रबंधन करें।

शुभ रंग स्काई

शुभ अंक 11

अंक 9 Ank Jyotish

जोश, जुनून और प्रेरणा का दिन है। आप किसी कार्य में पूरी ताक़त से जुटेंगे और उसकी सफलता सुनिश्चित करेंगे। हालांकि आवेग में कोई निर्णय न लें। सामाजिक और परोपकारी कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। किसी करीबी से वैचारिक मतभेद हो सकता है, जिसे संवाद से सुलझाया जा सकता है। दिन के अंत में संतोष की भावना रहेगी।

शुभ रंग गुलाबी

शुभ अंक 11

Weekly Horoscope 21 to 27 April 2025: इन राशियों के लिए मनोकामना से भरा होगा यह सप्ताह

Aaj Ka Panchang 21 April 2025: अष्टमी जानें राहुकाल का समय और शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 21 April 2025: पंचांग देख कर कार्य करने की परंपरा हिंदू धर्म में सनातन काल से चली आ रही है. आज 21 अप्रैल 2025 को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और सोमवार है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सोमवार के दिन भगवान शिव बेलपत्र और धतूरा अर्पित करें. इस दौरान ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप भी करते रहें. माना जाता है कि इससे साधक की नौकरी से जुड़ी समस्याएं समाप्त होती है.

Aaj Ka Panchang जिन लोगों का कोर्ट में मुकदमा चल रहा है या फिर जमीन विवाद को लेकर परेशान हैं तो सोमवार और अष्टमी के संयोग में शाम के समय शिव जी पर 5 लौंग अर्पित करें और फिर अपनी मनोकामना कहें. इसके बाद ये लौंग जल में प्रवाहित कर दें. मान्यता है इससे बाधाओं का नाश होता है

आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (Shubh muhurat 21 April 2025), राहुकाल (Aaj Ka Rahu kaal), शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi)

आज का पंचांग,21 अप्रैल 2025 (Aaj Ka Panchang)

तिथि     अष्टमी (19 अप्रैल 2025, शाम 6.21 – 20 अप्रैल 2)

पक्ष       कृष्ण

वार       सोमवार

नक्षत्र     उत्तराषाढ़ा

योग       साध्य, सर्वार्थ सिद्धि योग

राहुकाल            सुबह 7.27 – सुबह 9.05

सूर्योदय  सुबह 6.15 – शाम 6.37

चंद्रोदय  सुबह 2.09 – सुबह 11.57, 22 अप्रैल

दिशा शूल          पूर्व

चंद्र राशि            मकर

सूर्य राशि           मेष

शुभ मुहूर्त, 21 अप्रैल 2025 (Aaj Ka Panchang)

Weekly Horoscope 21 to 27 April 2025: इन राशियों के लिए मनोकामना से भरा होगा यह सप्ताह

ब्रह्म मुहूर्त           सुबह 5.13 – सुबह 06.01

अभिजित मुहूर्त   सुबह 11.55 – दोपहर 12.46

गोधूलि मुहूर्त       शाम 6.24 – शाम 6.49

विजय मुहूर्त        दोपहर 2.28 – दोपहर 3.16

अमृत काल मुहूर्त            सुबह 6.00 – सुबह 7.39

निशिता काल मुहूर्त          रात 12.04 – प्रात: 12.52, 22 अप्रैल

21 अप्रैल 2025 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka Panchang)

यमगण्ड – सुबह 10.42 – दोपहर 12.20

गुलिक काल – दोपहर 1.58 – दोपहर 3.35

आडल योग – सुबह 5.50 – सुबह 6.29

 

Weekly Horoscope 21 to 27 April 2025: इन राशियों के लिए मनोकामना से भरा होगा यह सप्ताह

Weekly Horoscope 21 to 27 April 2025: साप्ताहिक राशिफल में जानें इस वीक आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी। इसके साथ ही इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए…

मेष Weekly Horoscope

मेष राशि के लोगो के लिए यह हफ्ता गुडलक लिए हुए। यह पूरा सप्ताह स्वजनों के साथ मौज-मस्ती करते हुए हंसीखुशी बीतेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। वरिष्ठ और अधीनस्थ लोगों को पूरा साथ और समर्थन बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर विशेष लाभ की प्राप्ति के योग बनेंगे। आपके कामकाज की सराहना होगी। कामकाजी महिलाओं की पदोन्नति से उनका ऑफिस और घर दोनों जगह मान-सम्मान बढ़ेगा। करियर-कारोबार दोनों की दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्द्ध के मुकाबले उत्तरार्द्ध ज्यादा शुभता और लाभ लिए रहने वाला है। यदि आपका खुद का व्यवसाय है तो आप इस दौरान आप कोई महत्वपूर्ण डील कर सकते हैं।

इस हफ्ता आप अपने पराक्रम से अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने में कामयाब होंगे। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आएगी। जमीन-जायदाद से जुड़े विवादित मामले सुलझेंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ रिश्ते प्रगाढ़ होंगे। जीवनसाथी के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार में सामूहिक निर्णय से किसी अहम योजना पर विचार-विमर्श होगा। संतान पक्ष से जुड़ी बड़ी चिंता दूर होने पर आप राहत की सांस लेंगे।

उपाय: रोजाना भगवान शिव को सफेद चंदन से त्रिपुंड बनाकर पूजा और शिवाष्टकं का पाठ करें।

वृषभ Weekly Horoscope

वृषभ राशि के लोगो के लिए यह हफ्ता काफी उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। यह स्थिति करियर-कारोबार के साथ रिश्ते-नातों में भी देखने को मिल सकती है। ऐसे में वृषभ राशि के जातकों को लोगों के साथ सावधानी के साथ बात व्यवहार करने की आवश्यकता रहेगी। छोटी-मोटी बातों को तूल देने सें बचें। सप्ताह की शुरुआत में आपको किसी भी कार्य को बेहद सावधानी और सूझबूझ के साथ करने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपको अपनी परिस्थितियों को ध्यान में रखकर महत्वपूर्ण कार्यों के संबंध में निर्णय लेने का प्रयास करें। किसी के दबाव अथवा भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न भूलकर भी न लें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है।

इस हफ्ता वृषभ राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में संघर्ष के बाद ही कोई काम बनता हुआ नजर आएगा। उच्च अधिकारियों से मनचाहा सहयोग और समर्थन न मिलने के कारण मन खिन्न रहेगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है। स्वजनों के भावनात्मक लगाव में कमी देखने को मिलेगी। कुटुंब से जुड़े विवाद बढ़ सकते हैं। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद होने की आंशका है। लव पार्टनर हो या लाइफपार्टनर, उसकी भावनाओं की उपेक्षा करने से बचें।

उपाय: रोजाना श्रीयंत्र की पूजा और श्रीसूक्त का पाठ करें।

मिथुन Weekly Horoscope

मिथुन राशि के लोगो के लिए यह हफ्ता करियर-कारोबार और आर्थिक दृष्टि से अत्यधिक शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपके सभी सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होते हुए नजर आएंगे और आपको उसमें मनचाही सफलता और लाभ की प्राप्ति होगी। सप्ताह की शुरुआत में लंबे समय से रुके हुए कार्य के पूरे होने का शुभ समाचार मिल सकता है। इस पूरे हफ्ता आपको मित्रों और स्वजनों का सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में मिलजुलकर काम करने पर लाभ होगा।

सेहत की दृष्टि से हफ्ता के पूर्वार्ध में सावधानी बरतने की आवश्यकता बनी रहेगी। इस दौरान मौसमी बीमारी अथवा किसी पुरानी बीमारी के उभरने से कष्ट मिल सकता है। यदि आप लंबे समय से भूमि-भवन या कोई अन्य प्रापर्टी खरीदने का मन बना रहे थे तो आपकी यह मनोकामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। छात्र वर्ग का पढ़ाई में मन रमेगा और उन्हें उनके परिश्रम और प्रयास का पूरा फल प्राप्त होगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से पूरा सप्ताह आपके लिए शुभ रहने वाला है। प्रेम संबंध में मधुरता बनी रहेगी। लव पार्टनर या फिर लाइफ पार्टनर के साथ अच्छी ट्यूनिंग देखने को मिलेगी। माता-पिता की तरफ से पूरा स्नेह और समर्थन मिलता रहेगा।

उपाय: रोजाना भगवान श्री विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

कर्क Weekly Horoscope

कर्क राशि के लोगो के लिए यह हफ्ता सामान्य फलदायी है। इस सप्ताह तमाम तरह की चीजों में हाथ आजमाने की कोशिश कर सकते हैं। सप्ताह के पूर्वार्ध में व्यावसायिक डील करने पर आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन इसके साथ आप तमाम चीजों पर खुले हाथ से खर्च भी करेंगे। सप्ताह की शुरुआत में सुख-सुविधा से जुड़ी किसी महंगी चीज का क्रय कर सकते हैं। घर की साज-सज्जा और मरम्मत आदि पर भी खर्च संभव है। हालांकि ऐसा करते समय अपनी जेब का ख्याल रखें और धन का सदुपयोग करने का प्रयास करें, अन्यथा भविष्य में आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क राशि के जातकों को इस हफ्ता अपनी सोच को सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता बनी रहेगी। किसी भी व्यक्ति विशेष के प्रति अपना दुराग्रह पालने से बचें और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए लोगों के साथ बात व्यवहार करें। इस सप्ताह परिश्रम और प्रयास से परिस्थितियों में बदलाव की संभावना बनी रहेगी। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर के साथ सामंजस्य बनाए रखें तथा किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले अपने शुभचिंतकों अथवा वरिष्ठ लोगों परामर्श अवश्य करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के संग किसी शुभ अथवा मांगलिक कार्य में शामिल होने की संभावना बनेगी। प्रेम संबंध विवाह में तब्दील हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय: रोजाना माता लक्ष्मी की पूजा में कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

सिंह Weekly Horoscope

सिंह राशि के लोगो के लिए यह हफ्ता जीवन में बड़े अवसर लेकर आ सकता है लेकिन उसे भुनाने के लिए आपको पूरे मनोयोग से परिश्रम और प्रयास करना होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको कामकाज के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस दौरान आप पर घर और कार्यक्षेत्र से जुड़ी बड़ी जिम्मेदारियां आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में नई संभावनाएं बनेंगी। नौकरीपेशा लोगों को नये अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी योजनाओं को लोगों के सामने खुलासा करने से बचना चाहिए अन्यथा आपके विरोधी उसका गलत लाभ उठाने का प्रयास कर सकते हैं। सेहत की दृष्टि से पूरा सप्ताह सामान्य रहने वाला है।

हफ्ता के मध्य में करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। यात्रा सुखद और मनचाहा लाभ देने वाली साबित होगी। इस दौरान आपके प्रभावी लोगों के साथ संबंध बनेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के कद और पद में वृद्धि होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी। नौरकीपेशा लोगों की आय के नये स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। परिवार के किसी प्रिय सदस्य से जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त होगा। माता-पिता का पूरा आशीर्वाद बरसता रहेगा। प्रेम संबंध में अनुकूलता बनी रहेगी।

उपाय: रोजाना भगवान सूर्य की विधि-विधान से उपासना और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

कन्या Weekly Horoscope

कन्या राशि के लोगो को इस हफ्ता किस्मत का पूरा साथ मिलता हुआ नजर आएगा। आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता और लाभ की प्राप्ति होगी। सप्ताह की शुरुआत में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है। करियर अथवा कारोबार के सिलसिले में की गई यह यात्रा उम्मीद से कहीं ज्यादा सुखद और लाभप्रद साबित होगी। इस दौरान कार्यक्षेत्र में कोई लाभकारी योजना बनेगी और आप अपने प्रत्येक कार्य को पूरे मनोयोग के साथ करेंगे। यदि आप किसी कार्य अथवा कारोबार की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं तो इस सप्ताह उसमें उल्लेखनीय प्रगति होगी।

इस संबंध में धन आदि से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। यदि आप पार्टनरशिप में कोई कारोबार करते हैं तो आपको खासा लाभ होगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से पूरा सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। सप्ताह के पूर्वार्ध में पारिवारिक दायित्व में वृद्धि होगी। इस सप्ताह किसी धार्मिक अथवा मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। सुख-सुविधा से जुड़े साधनों की प्राप्ति संभव है। मनोरंजन से जुड़े साधनों के प्रति रुचि बढ़ेगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। लव पार्टनर की तरफ से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।

उपाय: रोजाना तुलसी जी को जल दें और पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

तुला Weekly Horoscope

तुला राशि के लोगो इस हफ्ता किसी के प्रति कोई धारणा बनाने से बचना चाहिए। सप्ताह की शुरुआत में आपको बहुत सोच-समझकर कोई बड़ा कदम उठाने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान असमंजस की स्थिति में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। यह समय भूमि-भवन से जुड़े मामलों के लिए उचित नहीं कहा जाएगा। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में विरोधियों से भी खूब सावधान रहने की आवश्यकता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में अपने कार्य को समय पर बेहतर तरीके से पूरा करने का प्रयास करें अन्यथा आप अपने सीनियर के गुस्से का शिकार हो सकते हैं।

हफ्ता के मध्य का समय सेहत की दृष्टि से प्रतिकूल कहा जाएगा। इस दौरान आप मौमसी बीमारी अथवा चोट आदि के चलते पीड़ित रह सकते हैं। तुला राशि से जुड़ी महिलाओं का इस सप्ताह धार्मिक कार्यों में खूब मन रमेगा। सप्ताह के अंत तक तीर्थ स्थान की यात्रा का भी संयोग बन सकता है। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए लोगों के सामने अपनी बात रखने के साथ-साथ दूसरों का पक्ष भी सुनने का प्रयास करें। प्रेम-प्रसंग की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय आपके पक्ष में रहेगा। लव पार्टनर के साथ गलतफहमियां दूर होंगी और आपसी सामंजस्य बढ़ेगा।

उपाय: रोजाना देवी दुर्गा की आराधना करें तथा शुक्रवार के दिन सफेद कपड़े में मिश्री और चावल का दान करें।

वृश्चिक Weekly Horoscope

वृश्चिक राशि के लोगो के लिए यह हफ्ता सप्ताह मिश्रित फलदायी है। इस सप्ताह आपको अपनी सेहत और संबंध दोनों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। लोगों के साथ बात-व्यवहार करते समय इस बात का पूरा ख्याल रखें कि गलतफहमियां न पैदा होने पाएं। यदि आप किसी की जरूरत पड़ने पर मदद न कर पाएं तो विनम्रता के साथ मना कर दें लेकिन किसी को झूठा आश्वासन देने अथवा उपेक्षा करने से बचें अन्यथा लंबे समय से बने संबंधों में दरार आ सकती है। प्रोफशनल कार्यों को करने वालों के लिए हफ्ता के पूर्वार्ध का समय थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस दौरान अपने व्यवसाय के विस्तार अथवा किसी बड़ी डील में निवेश करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन लेना उचित रहेगा।

कारोबार की दृष्टि से पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध ज्यादा शुभ और लाभदायी रहने वाला है। इस दौरान धीमी गति से ही सही लेकिन लाभ और प्रगति दिखाई देगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए काफी उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। प्रेम संबंध में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। लव पार्टनर के साथ मतभेद के बाद पैदा हुई अनिश्चितता के बाद आप पुराने रिश्ते को छोड़कर एक नया रिश्ता बनाने की ओर अग्रसर हो सकते हैं।

उपाय: रोजाना हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें।

धनु Weekly Horoscope

धनु राशि के जातक इस हफ्ता अपने कामकाज को लेकर भ्रम की स्थिति में रह सकते हैं। इस सप्ताह स्वजनों का समय पर साथ न मिल पाने के कारण आपका मन हताश रहेगा। कामकाज को लेकर अनिश्चिता की स्थिति बनी रह सकती है। भूमि-भवन से जुड़े विवाद गहरा सकते हैं। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति को लेकर परिजनों के साथ तनाव बना रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको अपने कामकाज में अपेक्षित सफलता मिल सकती लेकिन इस दौरान यदि आप लापरवाही बरतते हैं तो आपके लाभ और मान-सम्मान दोनों में कमी आ सकती है।

इस हफ्ता आपको सरकारी और अन्य प्रकार के कागजी कार्य करते समय खूब सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। किसी भी तरह के शार्टकट अथवा गलत कार्य से दूरी बनाए रखना उचित रहेगा। छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। उनके भीतर आलस्य की अधिकता रहेगी। कठिन परिश्रम और प्रयास से ही मनचाही सफलता संभव हो पाएगी। धनु राशि के जातकों को अपने रिश्ते-नाते मधुर बनाए रखने के लिए कुछ चीजों से समझौता करना पड़ सकता है। अपने सगे भाई-बहनों के साथ संबंध स्नेहपूर्ण बनाए रखें और उनकी भावनाओं की कद्र करें। प्रेम प्रसंग में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं अन्यथा बेवजह की दिक्कतें झेलनी पड़ सकती हैं।

उपाय: रोजाना केसर का तिलक लगाएं और पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।

मकर Weekly Horoscope

मकर राशि के लोगो के लिए यह हफ्ता मिश्रित फलदायी रहने वाला है। इस सप्ताह आपको सोचे हुए कार्यों में मनमुताबिक सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करना होगा। मकर राशि के जातकों को इस हफ्ता अपनी परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए बड़े निर्णय लेने की आवश्यकता है। यदि आप बगैर विचार किए कोई कदम आगे बढ़ाते हैं या फिर किसी जोखिम भरी योजना में निवेश करते हैं तो उसमें आपको बड़ा नुकसान होने अथवा उसमें दिक्कतें आने की आशंका बनी रहेगी। उच्च शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयास में कुछ बाधाएं आ सकती हैं।

हफ्ता के मध्य में अचानक कहीं से धन लाभ होगा, किंतु इस दौरान खर्च की अधिकता भी बनी रहेगी। मकर राशि के जातक यात्रा करते समय अपनी सेहत और सामान आदि का विशेष ध्यान रखें। इस सप्ताह सहोदर भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। अधिक भावुकता से बचें और कोई भी निर्णय लेते समय स्वजनों की सलाह और भावनाओं की उपेक्षा न करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की खराब सेहत आपकी चिंता का कारण बनेगी। कठिन समय में जीवनसााथी आपका संबंल बनेगा। वैवाहिक जीवन में सुख-सहयोग बना रहेगा।

उपाय: रोजाना भगवान शिव की पूजा में बेलपत्र चढ़ाकर शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

कुंभ Weekly Horoscope

कुंभ राशि के लोगो को इस हफ्ता किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। हफ्ता की शुरुआत से ही आपको जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सुखद परिणाम मिलते हुए नजर आएंगें करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के कद और पद में वृद्धि संभव है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों को सराहा जाएगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा सुखद और नये संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित होगी। इस दौरान विदेश से संबंधित कार्य आदि के संबंध में सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। यदि आप विदेश में करियर अथवा कारोबार के लिए प्रयासरत हैं तो उसमें आ रही अड़चनें दूर होंगी।

इस हफ्ता यदि आप योजनाबद्ध तरीके से कार्यों को करते हैं तो आपको अपेक्षा से अधिक कहीं धन लाभ होने की संभावना बनेगी। व्यवसाय से जुड़ी यात्राएं सुखद और लाभप्रद साबित होंगी। बाजार में आपकी साख बढ़ेगी। भूमि-भवन और वाहन सुख की प्राप्ति संभव है। माता-पिता समेत परिवार के अन्य सदस्यों के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। लव लाइफ शानदार बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ सुखद समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। संतान पक्ष की सफलता से मन प्रफुल्लित रहेगा। दांपत्य जीवन में एकदूसरे के प्रति व्यवहार स्नेहपूर्ण बना रहेगा।

उपाय: रोजाना हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

मीन Weekly Horoscope

मीन राशि के लोगो के लिए यह हफ्ता सामान्य फलदायी रहने वाला है। हफ्ता की शुरुआत में किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से जीवन से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान खोजने में आप कामयाब हो सकते हैं। इस सप्ताह आपको घर और बाहर दोनों जगह स्वजनों और शुभचिंतकों का सहयोग और समर्थन मिलता हुआ नजर आएगा। करियर-कारोबार की दृष्टि से सप्ताह की शुरुआत आपके लिए थोड़ी धीमी प्रगति लिए रह सकती है लेकिन उत्तरार्ध तक सभी चीजें पटरी पर आ जाएंगीं।

इस हफ्ता मीन राशि के जातकों को अपनी आवश्यकताओं को बढ़ने से रोकने का प्रयास करना चाहिए। धन का सदुपयोग और सोच-समझकर खर्च करें अन्यथा बाद में आपको आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में आपका झुकाव सामाजिक जीवन की बजाय आध्यात्मिक जीवन की ओर रह सकता है। इस दौरान किसी तीर्थ दर्शन का सौभाग्य भी प्राप्त हो सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आप अपने मन में किसी के प्रति गलत धारणा बनाने से बचें। पारिवारिक मसलों को हल करते समय भावनाओं में बहने की बजाय व्यावहारिक निर्णय लेना उचित रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री लक्ष्मीनारायण की पूजा और श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।