जहां हुआ आतंकी हमला, वह जगह है धरती का स्वर्ग, देखें तस्वीर

heaven on earth: धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले आज यह जन्नत खून से लथपथ हो गया है. जिस जगह नापाक मंसूबों वाले आतंकियों का हमला हुआ वह जगह तो न सिर्फ हमारे इतिहास बल्कि हमारी आत्मा में बसती है. पहलगाम वो जगह है जहां भगवान शिव अमरनाथ जाते हुए नंदी को यही रहने के लिए कहा था. पहलगाम को बेशक लोग मिनी स्विटजरलैंड कहते हो लेकिन इसकी खुबसूरती स्विटजरलैंड से कहीं ज्यादा है.

धरती का स्वर्ग

जानें पहलगाव के बारे में

पहलगाव श्रीनगर से 92 KM की दूरी पर है लेकिन बेहतरीन सड़क की मदद से आप यहां सिर्फ डेढ़ घंटे में पहुंच सकते हैं. पहलगाम समंदर से 2740 मीटर ऊपर है. इसकी कुदरती खुबसूरती और यहां का समृद्ध संस्कृति किसी को बरबस अपनी ओर खींच लेती है. यहां का दृश्य हूबहू स्विटजरलैंड की तरह है.

धरती का स्वर्ग

पहगाम की मचलने वाली घाटियां

पहलगाम में कई घाटियां हैं. इनमें सबसे फेमस में अरू वेली और बेताब घाटी है. अरू घाटी में वाइल्डलाइफ सेंचुरी भी है जहां कई बेहद खास जीव रहते हैं. यहां से पहलगाम की वादियों को निहारने में मजा आता है. यहां की जैव विविधता कमाल की है जहां कई किस्मों के जीवों का संरक्षण भी किया जाता है.

धरती का स्वर्ग

वैसरण घाटी-जहां हमला हुआ

यहां की घाटियों में सबसे मशहूर बैसरन घाटी है. इसे ही मिनी स्विटजलैंड कहा जाता है. वैसरन घाटी को ही मिनी स्विटजलैंड कहा जाता है. बैसरन बहुत बड़ा घास का मैदान है जो दूर तक फैली है. यह घने देवदार के जंगलों और बर्फ से ढकी पहाड़ियों से घिरा हुआ है. यह पहलगाम की कुदरती खुबसूरती का आनंद लेने, घुड़सवारी करने और पिकनिक मनाने के लिए एक आदर्श जगह है.

धरती का स्वर्ग

लिडरवाट-पिकनिक स्पॉट

पहलगाम में लिडरवाट को सबसे शांत माना जाता है. यहां बहुत कम लोग रहते हैं और पूरी वादी हरी-भरी है. यहां अंग्रेज लोग पिकनिक मनाने के लिए जाते थे. यहां से सिंध वैली के लिए लोग ट्रैक करना शुरू करते हैं.

धरती का स्वर्ग

पहलगाम गोल्फ कोर्स

पहलगाम को गोल्फ कोर्स संभवतः दुनिया का सबसे खुबसूरत गोल्फ कोर्स है. चारों तरफ पहाड़ों और जंगलों से घिरा घास और फूलों की वादियों में ही बसा है यह गोल्फ कोर्स. यह समुंद्रतल से 2400 मीटर उंचाई पर स्थित है.

धरती का स्वर्ग

पंचतरनी

पंचतरनी में सबसे अधिक विहंगम दृश्यों को देखा जा सकता है. यह अमरनाथ मार्ग के रास्ते में पड़ता है. अमरनाथ यात्रियों के लिए यह पड़ाव स्थल है. इसकी घाटियां पूरी तरह से बर्फ से ढकी रहती है. पंचतरनी कुदरती खुबसूरती के लिए जानी जाती है.

धरती का स्वर्ग

चंदनवाड़ी

चंदनवाड़ी की खुबसूरत वादियों में लिद्दर नदी के साथ भुल-भुलैया है जहां दोनों तरफ प्राचीन पहाड़ों के बीच से लिद्दर नदी बहती है.चंदनवाड़ी पिकनिक स्पॉट के लिए आइडियल जगह है. यहां दूर तक बर्फ की चादरें बिछी रहत है जहां लोग स्नो स्कीइंग करते हैं.

एक्शन भारतीय सेना, उतारे HAL ध्रुव हेलीकॉप्टर, पाताल लोक से खोज निकाले जाएंगे आतंकी

HAL Dhruv Helicopter: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सेना एक्शन में है. सेना ने अपने श्रीनगर और आसपास के इलाकों में अपने एक सबसे ताकतवर ध्रुव हेलीकॉप्टरों को उड़ान भरने की अनुमति दी है. सैन्य अधिकारियों के मुताबिक यह फैसला आतंकवाद के खिलाफ एक्शन में और तेजी लाने के लिए किया गया है. पहलगाम में आतंकवादियों के हमले में 27 पर्यटक मारे गए हैं. इसमें एक इजरायली और एक इतावली नागरिक शामिल हैं. यह हमला बीते दो दशक में पर्यटकों पर सबसे बड़ा हमला था. इस आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सेना फुल एक्शन मोड में आ गई है. इस एक्शन में एचएएल ध्रुव हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल किया जा रहा है.

HAL ध्रुव एक देसी हेलीकॉप्टर है. इस हेलीकॉप्टर को खासतौर पर पहाड़ी इलाकों के लिए ही तैयार किया गया है. इस हेलीकॉप्टर का मुख्य काम टोही, सैनिकों और सामानों को लाने ले जाने और इमरजेंसी मेडिकल सर्विस उपलब्ध करवाना है. श्रीनगर और आसपास के इलाकों में इस हेलीकॉप्टर की तैनाती से आतंकवादियों पर नजर रखने में मदद मिलेगी. अधिकारियों के मुताबिक ध्रुव हेलीकॉप्टर के उन्नत सेंसर और नाइट विजन उपकरण इसे रात और दिन दोनों समय अभियान चलाने में सक्षम बनाते हैं.

दुर्गम इलाकों के लिए परफेक्ट

यह हेलीकॉप्टर सियाचिन जैसे दुर्गम युद्ध क्षेत्रों में भी बेहद कारगर है. यह हेलीकॉप्टर 5.5 टन वर्ग का है. इस हेलीकॉप्टर के कई वैरिएंट हैं. ध्रुव एमके-3 और एके-4 में बेहद पावरफुल इंजन लगे हैं. ये हेलीकॉप्टर 6100 मीटर की ऊंचाई तक उड़ान भरने में सक्षम हैं. इस हेलीकॉप्टर के रुद्र वैरिएंट में 20 मिमी के तोप, रॉकेट और मिसाइलें लगे हैं. इस हेलीकॉप्टर में केवलर और कार्बन फाइबर से बना कॉकपिट क्रैश प्रतिरोधी है. इसमें दोहरा इंजन लगा है. ऐसे में एक इंजन फेल होने के बाद भी यह नॉर्मल उड़ान जारी रख सकता है.

पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद सेना और सुरक्षा बल घाटी के इलाकों में आतंकवादियों को खोज निकालने ने फुल एक्शन में है. रिपोर्ट के मुताबिक ये आतंकवादी घटना को अंजाम देने के बाद कश्मीर के जंगलों में छिपे हो सकते हैं. सेना और सुरक्षा बल इनके खिलाफ पूरी तैयारी से एक्शन शुरू कर चुकी है.

आतंकी हमले में मारे गए रायपुर का ये व्यापारी, आज शव घर पहुंचेगा

आतंकी हमले में मारे गए रायपुर का ये व्यापारी, आज शव घर पहुंचेगा

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के टूरिस्ट हॉटस्पॉट पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों के हमले से अब तक 27 की मौत हो चुकी है। 2 विदेशी नागरिक समेत देश के कई हिस्से से लोग इसमें शामिल है। इस हमले में रायपुर के व्यापारी दिनेश मिरानिया की मौत हो गई थी. आज दोपहर करीबन तीन बजे उनका पार्थिव शरीर श्रीनगर से रायपुर लाया जाएगा.

जानकारी के अनुसार, सैकड़ों लोग अमरनाथ यात्रा के लिए छत्तीसगढ़ से गए है. प्रदेश के अलग-अलग जिले से गए सैकड़ों लोगों के पहलगाम में फंसने की खबर है. दरअसल, पहलगाम से होकर अमरनाथ जाना होता है.

दिनेश मिरानिया की मौत की खबर पर मंगलवार को कलेक्टर गौरव सिंह, एसपी लाल उमेद सिंह और निगम आयुक्त विश्वदीप उनके समता कालोनी स्थित निवास पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना देने के साथ परिवार को हर संभव मदद की भी बात कही थी.

जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर के समता कॉलोनी निवासी बिजनेसमैन दिनेश मिरानिया अपनी पत्नी नेहा मिरानिया और दो बच्चों शौर्य व लक्षिता मिरानिया के साथ पहलगाम घूमने गए थे. इसी दौरान आतंकियों ने घुड़सवारी कर रहे पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी थी.

बिना लोन लिए बना दी गई कर्जदार, बैंक की लापरवाही ने बुजुर्ग रसोईया की जिंदगी में ला दी आफत

Rashifal 23 April 2025: मेष, मिथुन और कुंभ को मिलेगा सुनहरा अवसर, पढ़ें राशिफल

Rashifal 23 April 2025 : 23 अप्रैल का राशिफल ज्योतिषीय गणना के मुताबिक मेष, मिथुन और कुंभ राशि को सुनहरा अवसर मिलेगेा। आज बुधवार के दिन चंद्रमा का गोचर शनि की राशि कुंभ में हो रहा है। और इस गोचर में चंद्रमा आज धनिष्ठा उपरांत शतभिषा नक्षत्र से संचार करेंगे। खास बात यह है कि चंद्रमा और गुरु के बीच आज केंद्र योग बन रहा है। और साथ ही चंद्रमा से दूसरे भाव में बुध और शुक्र के होने से सुनफा योग भी बन रहा है। ऐसे में समय मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें राशिफल।

​मेष Rashifal

मेष राशि से चंद्रमा का ग्यारहवें भाव में गोचर करना इनके लिए लाभ के साथ खर्च का भी संयोग बना रहा है। ऐसे में आपको आज किसी से भी उधार और कर्ज लेनदेन से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आज आपके ऊपर कुछ नई जिम्मेदारी आ सकती है। नौकरी पेशा लोगों को आज बहुत ही सजग और सतर्क होकर काम करना होगा। किसी से आज अनावश्यक ही वाद विवाद होने की भी आशंका है। वैवाहिक जीवन कुल मिलाकर सामान्य बना रहेगा। लेकिन प्रेमी का मूड किसी बात से खराब हो सकता है। सेहत का भी ध्यान रखना होगा।

​वृषभ Rashifal

वृषभ राशि वालों के लिए का दिन लाभदायक रहेगा। आपको सकारात्मक सोच का लाभ मिलेगा। आपका सोचा हुआ काम पूरा होगा और आप अपनी योजना को सही तरीके से लागू कर पाएंगे। आपकी राशि में आज अचानक लाभ मिलने का भी योग बना हुआ है। आज आपको मित्रों और भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा और परिवार में आपका सम्मान और प्रभाव बढेगा। कारोबार में आज लाभ मिलने से भी आपको खुशी होगी। लव लाइफ भी आपकी रोमांटिक रहेगी।

​मिथुन Rashifal

मिथुन राशि के जातकों के लिए का दिन लाभदायक रहेगा। आपकी राशि के स्वामी बुध आज शुभ योग बनाकर आपको लाभ दिला रहे हैं। आपको आज कहीं से अपना रुका हुआ धन मिल सकता है। आपको कुछ बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं जिससे आपके करियर में ग्रोथ हो सकता है। आज की अच्छी बात यह रहेगी की आप अपनी व्यवहार कुशलता और बातों से काम निकलवाने में सफल रहेंगे। लव लाइफ के मामले में दिन अनुकूल रहेगा। लेकिन खानपान और सेहत के मामले में अपको अपना ध्यान रखना होगा।

23 april Ank Jyotish का अंक ज्योतिष: जानें बुधवार का लक्की नंबर और शुभ रंग

​कर्क Rashifal

कर्क राशि के जातकों के लिए दिन मानसिक तनाव देने वाला रहेगा। आपका कोई काम अटक जाने से आपका मूड खराब हो सकता है। सेहत के मामले में भी दिन आज नरम गरम रहेगा इसलिए सेहत के मामले में किसी प्रकार का जोखिम लेने से आपको बचना चाहिए। वैसे आज आपकी रुचि धर्म कर्म और आध्यात्मिक विषयों में भी रहेगी। पूर्व में किया गया कोई काम आपके लिए आज लाभदायक साबित होगा। किसी मित्र से आपको आज सहयोग मिल सकता है।

​सिंह Rashifal

सिंह राशि के जातक आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आप कुछ नया और रचनात्मक काम कर सकते हैं। आपके सहकर्मी और अधिकारी आपके काम और व्यवहार से प्रभावित और प्रसन्न होंगे। आपको आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में आपके प्रेम और सहयोग बना रहेगा, जीवनसाथी से आपको भावनात्मक सहयोग मिलेगा। आपके पराक्रम और उत्साह में वृद्धि होगी और आपका मनोबल बढ़ेगा। लंबे समय से रुके हुए काम आज आप पूरे कर सकते हैं।

​कन्या Rashifal

कन्या राशि के लोगों को आज अपनी मेहनत का पूरा प्रतिफल मिलेगा और इनकी कोई चाहत पूरी होने से मन प्रसन्न होगा। आपको परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। कोई जरूरी काम भी आज परिवार के सहयोग से पूरा हो सकता है। आपको करियर में कुछ नए अवसर मिलेंगे। आपके संपर्क का दायरा आज बढ़ेगा और आपको कारोबार में कोई अच्छी डील मिल पाएगी। शिक्षा के क्षेत्र में आज कन्या राशि के जातकों का प्रदर्शन बेहतर होगा। आपकी रुचि आज खानपान में भी रहेगी जिससे आप मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। पूर्व में किए गए निवेश का भी आपको आज लाभ मिलेगा।

​तुला Rashifal

तुला राशि के जातकों को शुक्र और बुध की युति का लाभ मिलेगा। आपकी कोई मनोकामना भी आज पूरी हो सकती है। नौकरी में आज आपका प्रभाव बढ़ेगा और आपको कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे। सरकारी क्षेत्र में फंसा हुआ काम भी आज आपका पूरा हो सकता है। आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। लव लाइफ में भी आज का दिन आपका अनुकूल बीतेगा और आप प्रेमी के साथ मनोरंजक समय बिता पाएंगे। भौतिक सुख साधनों का लाभ मिल सकता है।

​वृश्चिक Rashifal

वृश्चिक राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने वाला रहेगा। लेकिन धन संबंधित मामलों में आपको सतर्क होकर काम करना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। खर्च भी आज आपका बढा हुआ रहेगा। कानूनी मामलों में आज के दिन आपको जोखिम लेने से बचना होगा। आपके लिए सलाह है कि आज कोई भी निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। सेहत के मामले में दिन आज सामान्य रहेगा। पिता की सेहत का ध्यान रखें।

​धनु Rashifal

धनु राशि के लोगों आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा लेकिन जरूरी है कि निवेश सोच समझकर करें। कार्यक्षेत्र में आज आपको अपने अधिकारियों से तालमेल बनाकर रखना होगा, क्योंकि आज किसी बात को लेकर अधिकारीगण नाराज भी सकते हैं। वैसे आज आपको बिजली के उपकरण से संबंधित काम में विशेष रूप से लाभ मिलेगा। आप आज किसी वरिष्ठ और अनुभवी व्यक्ति के सहयोग से लाभ पा सकेंगे। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होने से आपका मन प्रसन्न होगा। धर्म कर्म और शुभ काम में भाग ले सकते हैं।

​मकर Rashifal

मकर राशि के जातकों के लिए समय मिलाजुला रहेगा। आपको आज दिखावे से बचना चाहिए नहीं तो मानहानि और धन हानि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आज आपको कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आपको आज सेहत के मामले में अपना ध्यान रखना होगा। घर में सुख के साधन बढ़ सकते हैं। बिजली के उपकरण और वाहन पर भी आपको आज धन खर्च करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में आपको आज सहयोग और सुख मिलेगा।

​ ​कुंभ Rashifal

कुंभ राशि के लोगों के लिए समय लाभदायक रहेगा और आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। शत्रु और विरोधी आज आपका अहित नहीं कर पाएंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए समय अच्छा है। कुछ उलझे मामले सुलझ सकते हैं। आज नए लोगों से मुलाकात होगी और आपके संपर्क का दायरा बढेगा। बिजनेस में कुछ नया करने में भी आप आज सफल रहेंगे जिससे आपकी कमाई बढेगी। सेहत के मामले में लापरवाही से बचें। आज आपकी रुचि धार्मिक कार्यों में भी रहेगी।

​मीन Rashifal

मीन राशि के लोगों के लिए आज बुधवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज कोई भी फैसला लेने में जल्दबाजी करने से बचना होगा। आर्थिक मामलों में आज आपको सोच समझकर निवेश करना चाहिए नहीं तो नुकसान हो सकता है। कामकाज का दबाव अधिक रहने से आप थकान महसूस करेंगे। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ मनमुटाव हो सकता है। सेहत पर ध्यान दें, छोटी-मोटी परेशानियां बढ़ सकती हैं। आज आपको किसी भी तरह का जोखिम लेने से भी बचना चाहिए। आपको आज सरकारी काम सफलता पाने के लिए अधिक प्रयास करना होगा।

23 april Ank Jyotish का अंक ज्योतिष: जानें बुधवार का लक्की नंबर और शुभ रंग

23 april Ank Jyotish अंक ज्योतिष बुधवार को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। अंक ज्योतिष यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

अंक 1 Ank Jyotish

बुधवार आज का दिन आपके लिए ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा हुआ रहेगा। आप जो ठान लेंगे, उसमें सफलता मिलने के पूरे चांस हैं। काम में तारीफ मिलेगी और परिवार का साथ मन को सुकून देगा।

शुभ अंक- 52

शुभ रंग- सिल्वर

अंक 2 Ank Jyotish

बुधवार आज थोड़ा भावुक दिन हो सकता है, लेकिन समझदारी से काम लेंगे तो रिश्ते और मजबूत होंगे। काम के क्षेत्र में भी सीनियर्स से सहयोग मिलेगा। किसी पुराने दोस्त से बात हो सकती है, जो दिल को खुशी देगी।

शुभ अंक- 22

शुभ रंग- ग्रे

अंक 3 Ank Jyotish

बुधवार आज आपके सितारे बुलंदी पर हैं। नौकरी या बिज़नेस में अच्छा फायदा होगा। नए मौके मिल सकते हैं, बस खुद पर भरोसा रखें। किसी से मिलने का मौका मिलेगा जो आगे चलकर खास साबित हो सकता है।

शुभ अंक-12

शुभ रंग- हरा

अंक 4 Ank Jyotish

बुधवार आज थोड़ी टेंशन भरा दिन हो सकता है। कई चीजें आपके प्लान के मुताबिक नहीं होंगी, लेकिन हार मानने की जरूरत नहीं। समय के साथ सब ठीक होगा, बस धैर्य और संयम से काम लें।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- क्रीम

Aaj Ka Panchang 23 April 2025: आज से पंचक, दशमी तिथि, जानें आज का पंचाग

अंक 5 Ank Jyotish

बुधवार आज आपके लिए दिन काफी एक्टिव रहेगा। कोई यात्रा या नया अनुभव आपके दिन को खास बना सकता है। नई चीज़ें सीखने या शुरू करने के लिए भी अच्छा समय है। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- पीला

अंक 6 Ank Jyotish

बुधवार आज रिश्तों में मिठास घुलेगी। पार्टनर या फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। रचनात्मक कामों में मन लगेगा।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- गोल्डन

अंक 7 Ank Jyotish

बुधवार आज थोड़ा अकेलापन महसूस कर सकते हैं, लेकिन यही समय है खुद से जुड़ने का। ध्यान या मेडिटेशन करने से फायदा होगा। कोई पुरानी बात आपको भावुक कर सकती है, लेकिन जल्द ही मूड ठीक होगा।

शुभ अंक- 27

शुभ रंग- वॉइलेट

अंक 8 Ank Jyotish

बुधवार आज मेहनत का फल मिल सकता है। काम में थोड़ा स्ट्रेस रहेगा, लेकिन रिज़ल्ट पॉजिटिव होंगे। पुराने पेंडिंग काम निपटाने का अच्छा मौका है। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें।

शुभ अंक- 14

शुभ रंग- लाल

अंक 9 Ank Jyotish

बुधवार आज आपके अंदर आज गजब का जोश रहेगा। अगर किसी चीज़ को लेकर लड़ाई या बहस की स्थिति बनती है, तो थोड़ा शांत रहें। सामाजिक कामों में हिस्सा लेना फायदेमंद रहेगा।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग- लेमन

Aaj Ka Panchang 23 April 2025: आज से पंचक, दशमी तिथि, जानें आज का पंचाग

Aaj Ka Panchang 23 April 2025: आज से पंचक शुरु हो रहा है, जो पांच दिनों तक रहेगा. सुबह से ही भद्रा का साया है. आज बुधवार व्रत है. आज वैशाख कृष्ण षष्ठी दशमी, धनिष्ठा नक्षत्र, शुक्ल योग, विष्टि करण, उत्तर का दिशाशूल और कुंभ राशि में चंद्रमा है. आज 12:31 ए एम से शुरू हुआ पंचक अशुभ नहीं है. इसमें किसी भी कार्य को करना वर्जित नहीं है. आप शुभ कार्य कर सकते हैं. हालां​कि भद्रा का प्रारंभ सुबह 05:48 ए एम से हुआ है, जिसका वास स्थान पृथ्वी पर है.

आज का पंचांग, 23 अप्रैल 2025 Aaj Ka Panchang

आज की तिथि- दशमी – 04:43 पी एम तक, उसके बाद एकादशीआज का नक्षत्र- धनिष्ठा – 12:07 पी एम तक, फिर शतभिषाआज का करण- विष्टि – 04:43 पी एम तक, बव – 03:42 ए एम, अप्रैल 24 तक, बालवआज का योग- शुक्ल – 06:51 पी एम तक, उसके बाद ब्रह्मआज का पक्ष- कृष्णआज का दिन- बुधवारचंद्र राशि- कुम्भ

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 05:48 ए एमसूर्यास्त- 06:52 पी एमचन्द्रोदय- 03:21 ए एम, अप्रैल 24चन्द्रास्त- 02:05 पी एम

आज के शुभ मुहूर्तAaj Ka Panchang

ब्रह्म मुहूर्त: 04:20 ए एम से 05:04 ए एमअभिजीत मुहूर्त: कोई नहींविजय मुहूर्त: 02:30 पी एम से 03:23 पी एमअमृत काल: कल, 04:01 ए एम से 05:31 ए एमनिशिता मुहूर्त: 11:57 पी एम से 12:41 ए एम, अप्रैल 24

दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

लाभ-उन्नति: 05:48 ए एम से 07:26 ए एमअमृत-सर्वोत्तम: 07:26 ए एम से 09:04 ए एमशुभ-उत्तम: 10:42 ए एम से 12:20 पी एमचर-सामान्य: 03:36 पी एम से 05:14 पी एमलाभ-उन्नति: 05:14 पी एम से 06:52 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 08:13 पी एम से 09:35 पी एमअमृत-सर्वोत्तम: 09:35 पी एम से 10:57 पी एमचर-सामान्य: 10:57 पी एम से 12:19 ए एम, अप्रैल 24लाभ-उन्नति: 03:03 ए एम से 04:25 ए एम, अप्रैल 24पंच​क: आज से पूरे दिन

अशुभ समयAaj Ka Panchang

राहुकाल- 12:20 पी एम से 01:58 पी एमगुलिक काल- 10:42 ए एम से 12:20 पी एमयमगण्ड- 07:26 ए एम से 09:04 ए एमदुर्मुहूर्त- 11:53 ए एम से 12:46 पी एमभद्रा- 05:48 ए एम से 04:43 पी एमभद्रा का वास स्थान- पृथ्वी परदिशाशूल- उत्तर

शिववास

क्रीड़ा में – 04:43 पी एम तक, फिर कैलाश पर.

बिना लोन लिए बना दी गई कर्जदार, बैंक की लापरवाही ने बुजुर्ग रसोईया की जिंदगी में ला दी आफत

0 लोन एग्रीमेंट और विड्राल पेपर के साथ किसी भी दस्तावेज में न दस्तखत और न ही महिला के बैंक में उपस्थिति का प्रमाण, रिकार्ड में जबरिया दर्ज कर दिया लोन, रिकवरी भी शुरू!

0 बैंक की गलती का खामियाजा भुगत रही बुजुर्ग महिला

बागबाहरा । जीवन भर बच्चों को भोजन परोसने वाली 62 वर्षीय रसोईया प्रेमीन बाई यादव इन दिनों खुद भूले से थाली में रोटी नहीं देख पा रही हैं, वजह है बडौदा बैंक की गंभीर लापरवाही, जिसने उनके खाते से बिना लिए ही 1 लाख रुपए के मुद्रा लोन की वसूली शुरू कर दी है।

यह मामला बागबाहरा स्थित बडौदा बैंक शाखा का है, जहां बिना ऋण लिए ही हितग्राही के खाते से बीते 10 महीनों से हर बार शासन द्वारा भेजा गया मानदेय काटा जा रहा है। प्रेमीन बाई यादव प्राथमिक शाला पटपरपाली में रसोईया हैं और अपनी पूरी जीविका इसी मामूली मानदेय पर आधारित है। परंतु बीते लगभग एक साल से उन्हें अपने काम की मेहनताना भी नहीं मिल पा रहा है।

जब समस्या गंभीर हुई, तो प्रेमीन बाई ने गांव के स्कूल शिक्षक और ग्रामीणों से मदद मांगी। शिक्षक उन्हें बैंक लेकर गए, जहां उन्हें बताया गया कि उन्होंने 1 लाख रुपए का मुद्रा लोन लिया है और अब उसकी वसूली की जा रही है। प्रेमीन बाई हैरान रह गईं, क्योंकि उन्होंने ऐसा कोई लोन कभी लिया ही नहीं।

जांच में सामने आया कि बैंक की लापरवाही से यह गलती हुई है। दरअसल, प्रेमीन बाई यादव के नाम के समान एक अन्य महिला प्रेमीन बाई बरिहा ने यह मुद्रा लोन लिया था। दोनों के नाम और आधार क्रमांक की त्रुटियों के चलते सिस्टम में खातों की जानकारी गड़बड़ा गई और वसूली प्रेमीन बाई यादव के खाते से शुरू हो गई।

बैंक प्रबंधन की ओर से इस गंभीर चूक पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया। शाखा प्रबंधक का कहना है कि महिला ने लोन लिया है, हमारे एजेंट वसूली के लिए उनके घर भी गए थे। रिकवरी प्रक्रिया नियमानुसार चल रही है। फिलहाल ऑडिट चल रहा है, ज्यादा जानकारी नहीं दी जा सकती। लेकिन सवाल यह है कि बिना नोटिस, बिना दस्तावेज सत्यापन और बिना लाभार्थी की जानकारी के कैसे किसी के खाते से राशि वसूली की जा सकती है

यह मामला न केवल बैंक की घोर लापरवाही को उजागर करता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि किस तरह एक आम, गरीब महिला को बिना किसी गलती के मानसिक, आर्थिक और सामाजिक पीड़ा झेलनी पड़ रही है। प्रशासन और बैंक अधिकारियों को इस पर तुरंत संज्ञान लेकर पीड़ित महिला को न्याय दिलाना चाहिए। साथ ही दोषी कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी और प्रेमीन बाई को ऐसी बेबसी न झेलनी पड़े।

यहां सुने रसोईया की बात..

छत्तीसगढ़, 25 अप्रैल से स्कूलों में गर्मी छुट्टी की घोषणा

रायपुर। 25 अप्रैल से स्कूलों में गर्मी छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश में लिखा है, वर्तमान में प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी व लू के कारण छात्रों के सेहत पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की आशंका को दृष्टिगत रखते हुये राज्य शासन एतद् द्वारा शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त, अशासकीय शालाओं हेतु घोषित ग्रीष्मकालीन अवकाश में आंशिक संशोधन करते हुये, 25.04.2025 से 15.06.2025 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करता है। यह आदेश शिक्षकों हेतु लागू नहीं होगा तथा विभागीय समसंख्यक आदेश की शेष कण्डकाएं यथावत रहेंगी।

9वीं कक्षा में टॉप नहीं आई तो छात्रा ने कर ली आत्महत्या

दिल छू लेने वाली स्टोरी: पोता को बचाने तेंदुए से भिड़ गया दादा जी, जानें फिर क्या हुआ

गरियाबंद। जिले में एक दादा अपने चार के पोते को बचाने के लिए तेंदुए से भीड़ गए और उसके जबड़े से बच्चे को छुड़ा लिया. घटना में मासूम बच्चे को गले में चोट आई है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरा में बच्चे का इलाज जारी है. पूरी घटना छुरा विकासखंड के ग्राम कोठीगांव की है. सोमवार के शाम करीब 7 बजे दर्शन नेताम का बेटा (04) प्रदीप नेताम अपने घर के आंगन में खेल रहा था. इस बीच एक जंगली तेंदुआ ने अचानक बच्चे पर हमला कर दिया और जबड़े में दबाकर जंगल की ओर भाग रहा था. घटना के दौरान घर पर सिर्फ बच्चा और उसके दादा थे.

दादा
दादा

बच्चे के माता-पिता काम से वापस नहीं लौटे थे. तेंदुआ जैसे ही भागने लगा तो बच्चा जोर-जोर से चिखने लगा, जिसे सुनकर बच्चे के दादा पिछा करना शुरू किया. उन्होंने देखा कि तेंदुआ जंगल की तरह जा रहा है. अपने पोते को बचाने के लिए जान पर खेलकर दादा तेंदुआ से जा भिड़ा. बहुत मशक्कत के बाद दादा ने तेंदुआ के जबड़े से बच्चे को छुड़ा लिया.

**सीख:**

कभी-कभी असली वीरता लाठी या तलवार से नहीं, **प्यार और हिम्मत से** दिखाई जाती है। दादा जी ने यह साबित कर दिया कि **जब बात अपनों की हो, तो बुज़ुर्ग भी शेर बन जाते हैं**।

9वीं कक्षा में टॉप नहीं आई तो छात्रा ने कर ली आत्महत्या

9वीं कक्षा में टॉप नहीं आई तो छात्रा ने कर ली आत्महत्या

कोरबा। परीक्षा में कम प्रतिशत आने से दुखी 9वीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. छात्रा की लाश घर के कमरे में लटकी मिली. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुराहाल हो गया है. पूरा मामला कोरबा जिले के बालको नगर क्षेत्र का है. 14 वर्षीय छात्रा जानवी राजपूत ने 9वीं में 78 प्रतिशत लाई है.

UPSC Result 2024 : बिलासपुर की पूर्वा को मिला 65वां रैंक, मुंगेली से अर्पण, बस्तर से मानसी और अंबिकापुर के केशव ने बाजी मारी

उन्होंने इससे अधिक प्रतिशत आने की अपेक्षा रखी थी. कम प्रतिशत आने पर जानवी ने सुसाइड कर ली. बताया जा रहा कि पिता ने बेटी को हौसला देने नए कपड़े और मिठाई भी बांटे थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच कर रही.