छत्तीसगढ़: गर्मी से मिलेगी राहत, बुधवार से 3 दिनों तक चार संभागों में होगी बारिश

छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (western disturbance) की वजह से 19 मार्च से 21 मार्च तक छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसके बाद अगले तीन दिनों तक तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा और दुर्ग संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। यह बारिश तापमान को कुछ हद तक सामान्य कर सकती है। बारिश के बाद अगले तीन दिनों तक तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। फिलहाल, अगले 24 घंटे तक तापमान स्थिर रहने की उम्मीद है।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (western disturbance) का असर

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के ऊपर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (CG Weather Update) की वजह से एक सिस्टम बना हुआ है। इसी के चलते छत्तीसगढ़ में तीन दिनों तक बादल छाए रहने और बारिश की संभावना है। प्रदेश के चार संभाग के जिलों में बारिश की संभावना है।

रायपुर में 40 डिग्री के पास रहा पारा

बीते दिन सोमवार को रायपुर प्रदेश का सबसे गर्म (CG Weather Update) शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

रायपुर में आज भी पड़ेगी तेज धूप

मौसम विभाग के अनुसार, आज 18 मार्च को रायपुर में अधिकतम (CG Weather Update) तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। सोमवार को यहां अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक था। संभाग में लू जेसी गर्मी का अहसास हो रहा है।

छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों में कहां कैसा रहा मौसम

बिलासपुर: सोमवार को अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक था।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: यहां अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

अंबिकापुर: सोमवार को अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री दर्ज किया गया।

 

Aaj Ka Rashifal 18 मार्च मंगलवार, इन राशियों का लिए आज शानदार, जानें मेष से मीन राशियों का कैसा गुजरेगा समय

Aaj Ka Rashifal 18 मार्च मंगलवार 2025: आज मंगलवार मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का राशिफल…

मेष (Aaj Ka Rashifal)

मंगलवार 18 मार्च आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपकी सेहत में लापरवाही करना आपको नुकसान देगा। आप अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चले, तो ही बेहतर रहेगा। आप अपनी आय और व्यय का लेखा-जोखा रखे, क्योंकि आपके खर्च बढ़ने से आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा, इसलिए आप भविष्य को लेकर कोई अच्छा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। शेयर मार्केट या सट्टेबाजी में निवेश कर रहे लोग मार्केट की चाल को देखकर निवेश करेंगे, तो उनके लिए ज्यादा बेहतर रहेगा।

वृष (Aaj Ka Rashifal)

मंगलवार 18 मार्च आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको किसी प्रतियोगिता में जीत मिलेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आप अपनी सेहत में लापरवाही करने के कारण किसी बड़ी समस्या में आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको प्रमोशन के साथ-साथ सैलरी में इंक्रीमेंट भी हो सकता है। आपके बॉस आपके कामों से खुश रहेंगे। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी।

मिथुन (Aaj Ka Rashifal)

मंगलवार 18 मार्च आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको किसी बात को लेकर बेवजह टेंशन नहीं लेनी है। आपके खर्च बढ़ने से आपको समस्या आएगी। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपने यदि किसी काम को दूसरों के भरोसे छोड़ा, तो उसे पूरा करने में समस्या आएगी। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आपको अपनी घरेलू जरूरतों पर पूरा ध्यान देना होगा। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा।

कर्क (Aaj Ka Rashifal)

मंगलवार 18 मार्च आज का दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको कोई समस्या चली आ रही थी, तो उससे आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। यदि आप किसी काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह आपको मिल सकती है। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। किसी काम को लेकर आपको भागदौड़ अधिक रहेगी। कोई विरोधी आपको परेशान कर सकता है। संतान की तरक्की में आ रही बाधाएं दूर होगी।

18 march Ank Jyotish: मंगलवार को जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग क्या होगा

सिंह (Aaj Ka Rashifal)

मंगलवार 18 मार्च आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों को कोई अच्छा मौका हाथ लग सकता है। आप कोई लेनदेन पूरी लिखा पढ़ी करके करें, नहीं तो उसमें कोई गड़बड़ी हो सकती है। संतान की सेहत को लेकर आप परेशान रहेंगे, जिसके लिए आपको किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श लेना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे।

कन्या (Aaj Ka Rashifal)

मंगलवार 18 मार्च आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे, तो उसमें भी आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। किसी रुके हुए काम को आपको पूरा करने की पूरी कोशिश करनी होगी। आर्थिक तंगी से आपको काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। बिजनेस करने वाले लोगों की कमाई में वृद्धि होगी। संतान की सेहत को लेकर आपको कोई टेंशन हो सकती है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी।

तुला (Aaj Ka Rashifal)

मंगलवार 18 मार्च आज के दिन आपकी आय के बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। बिना सोचे-समझे किसी योजना में निवेश न करें। पद व प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलने से कामों को करने में आसानी आएगी और कोई मन मुताबिक काम पूरा हो सकता है। आपको अपने खर्चों को कंट्रोल करने की आवश्यकता है। आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। आपकी स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं उभर सकती हैं, जो आपको परेशानी देगी।

वृश्चिक (Aaj Ka Rashifal)

मंगलवार 18 मार्च आज के दिन आपको वाणी और व्यवहार पर संयम रखना होगा। किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोले। आपको किसी वाद-विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है। आप दोस्तों के साथ किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपका कोई विरोधी कार्यक्षेत्र में आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

धनु (Aaj Ka Rashifal)

मंगलवार 18 मार्च आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में लाभ मिलेगा। आपके घर किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप अपने मित्रों और सगे संबंधियों के कहने में आकर कोई काम ना करें। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। किसी नए काम की शुरुआत करने के बारे में आप सोच रहे हैं, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा।

मकर (Aaj Ka Rashifal)

मंगलवार 18 मार्च आज का दिन आपके लिए किसी बड़े जोखिम को लेने से बचने के लिए रहेगा। पारिवारिक समस्याओं पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। यदि आप किसी प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करने के बारे में सोच रहे थे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको वाहन चलाते समय सावधान रहना होगा, क्योंकि वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आप अपने घर की जरूरतों की कुछ वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। आपकी सुख-सुविधाएं बढ़ाने से आपको खुशी होगी।

कुंभ (Aaj Ka Rashifal)

मंगलवार 18 मार्च आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपका कोई काम यदि रुका हुआ था, तो वह पूरा होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। आपको किसी से कोई बात सोच समझकर बोलनी होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से भी सावधान रहने की आवश्यकता है।

मीन (Aaj Ka Rashifal)

मंगलवार 18 मार्च आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने दोस्तों और सगे संबंधियों के साथ मौज मस्ती भरे पल व्यतीत करेंगे। किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझकर कहें। आपने किसी काम को कल पर टाला तो उसे पूरा करने में आपको समस्या आएगी। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको घूमने फिरने का मौका मिलेगा।

18 march Ank Jyotish: मंगलवार को जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग क्या होगा

18 march Ank Jyotish: मंगलवार को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

अंक 1 Ank Jyotish:

मंगलवार आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान को बढ़ाने वाला रहेगा। आपकी कार्यक्षेत्र में जमकर तारीफ की जा सकती हैं। किसी अपरिचित व्यक्ति से दोस्ती होने की संभावना है। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी।

शुभ अंक-12

शुभ रंग- हरा

अंक 2 Ank Jyotish:

मंगलवार आज का दिन आपकी आमदनी को बढ़ा सकता है। घर परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। पारिवारिक संपत्ति के वाद-विवाद में उलझनें बढ़ सकती है। निवेश के लिए अभी रुकना बेहतर होगा। साझेदारी में किसी काम को करने से पहले आपको थोड़ा सोच विचार करने की आवश्यकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- गोल्डन

अंक 3 Ank Jyotish:

मंगलवार आज आर्थिक मामले गति पकड़ेंगे। आपको आध्यात्मिक जगत भी आकर्षित करेगा। आपको कुछ नए दोस्त मिलेंगे। संपत्ति को लेकर भाइयों में मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। आप किसी नई प्रॉपर्टी या वाहन की खरीदारी करने की योजना बना सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग- लेमन

अंक 4 Ank Jyotish:

मंगलवार आज कोर्ट के मामले परेशान कर सकते हैं। किसी पुराने काम को लेकर यात्रा पर जाएंगे। छात्रों के लिए समय लाभ के अवसरों से भरा रहेगा। करियर में अच्छा मुकाम और कार्यक्षेत्र में काम की सराहना होगी।

शुभ अंक- 52

शुभ रंग- सिल्वर

Aaj Ka Panchang 18 March 2025: मंगलवार, जानें शुभ मुहूर्त

अंक 5 Ank Jyotish:

मंगलवार आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। नेटवर्किंग अथवा सेल्स में कार्यरत लोगों को अवसर मिलेगा। नए-नए स्त्रोत धन प्राप्ति के लिए मिल सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे हर क्षेत्र में लाभ मिलेगा।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- गुलाबी

अंक 6 Ank Jyotish:

मंगलवार आज व्यापार और नौकरी को लेकर यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आपकी योजनाएं सफल होंगी। करियर में लाभ होगा। निवेश के लिए समय शुभ रहेगा।

शुभ अंक- 11

शुभ रंग- भूरा

अंक 7 Ank Jyotish:

मंगलवार आज किसी पुराने काम के पूरे होने की संभावना है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नई तकनीकों के प्रयोग में सफलता हासिल करेंगे। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा।

शुभ अंक- 34

शुभ रंग- लाल

अंक 8 Ank Jyotish:

मंगलवार आज काम को लेकर तनाव बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी के लिए सभी प्रयास सफल होते हुए नजर आएंगे।  विदेश की यात्रा करने का भी मौका मिल सकता है।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग-  हरा

अंक 9 Ank Jyotish:

मंगलवार आज आपको निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आय में अच्छा इजाफा हो सकता है।

शुभ अंक- 19

शुभ रंग- भूरा

Aaj Ka Panchang 18 March 2025: मंगलवार, जानें शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 18 March 2025: पंचांग के अनुसार आज चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि रात 10 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। इस शुभ तिथि पर कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इस दौरान कार्य की शुरुआत करने से सफलता प्राप्त होती है। आइए आज के दिन की शुरुआत करने से पहले पंडित हर्षित जी से आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang 18 March 2025) और राहुकाल का समय जानते हैं।

Aaj Ka Panchang 18 March 2025: आज का पंचांग।

पंचांग के अनुसार, आज चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि रात 10 बजकर 18 मिनट तक रहेगी।

ऋतु – वसंत

चन्द्र राशि – तुला

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय – सुबह 06 बजकर 24 मिनट पर

सूर्यास्त – शाम 06 बजकर 36 मिनट पर

चन्द्रोदय – रात 10 बजकर 14 मिनट पर

चन्द्रास्त – सुबह 08 बजकर 20 मिनट पर

Weekly Horoscope (17 to 23 March): इन राशियों के लिए रहेगा गोल्डन समय

शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 52 मिनट से 05 बजकर 40 मिनट तक

अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12 बजकर 05 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 18 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त – शाम 06 बजकर 29 मिनट से 06 बजकर 53 मिनट तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 12 बजकर 05 मिनट से 12 बजकर 52 मिनट तक।

अशुभ समय

राहु काल – दोपहर 03 बजकर 31 मिनट से 04 बजकर 47 मिनट तक

गुलिक काल – दोपहर 12 बजकर 32 मिनट से 02 बजे तक।

दिशा शूल – उत्तर

ताराबल

अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद।

चन्द्रबल

मेष, वृषभ, सिंह, तुला, धनु, मकर।

छत्तीसगढ़ के 13 जिलों में ’येलो अलर्ट सेहत समस्या के लिए 104 आरोग्य सेवा केंद्र से लें निःशुल्क सलाह

महासमुंद 17 मार्च 2025/ मौसम विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ के 13 जिलों में ’येलो अलर्ट’ जारी कर दिया गया है। लगातार बढ़ते तापमान के कारण लू (हीट वेव) का खतरा भी बढ़ गया है। महासमुंद जिले में तापमान ’35 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है। जब वातावरण का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस (104 फैरेनहाइट) या उससे अधिक हो जाता है, तो इसे हीट वेव या लू कहा जाता है। इसका सबसे अधिक असर ’बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों’ पर पड़ता है। मस्तिष्क का ’हाइपोथैलेमस भाग शरीर के तापमान को नियंत्रित करता है, लेकिन अत्यधिक गर्मी में यह तंत्र प्रभावित हो जाता है, जिससे ’’हीट स्ट्रोक’ या ’लू लगने’ की स्थिति उत्पन्न होती है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी. कुदेशिया ने बताया कि लू लगने पर सिर में भारीपन और दर्द, तेज बुखार के साथ मुंह सूखना, चक्कर आना, उल्टी होना और भूख कम लगना, कमजोरी और शरीर में दर्द, शरीर का तापमान अधिक होने के बावजूद पसीना न आना एवं अधिक प्यास लगना और पेशाब कम आना आदि लक्षण दिखाई पड़ते है।

उन्होंने बताया कि लू लगने पर प्राथमिक उपचार के लिए मरीज के सिर पर ठंडे पानी की पट्टी रखें। उसे अधिक मात्रा में पानी और पेय पदार्थ दें, जैसे कच्चे आम का पना, जलजीरा आदि। मरीज को हवादार स्थान पर लिटाएं और उसके शरीर पर ठंडे पानी का छिड़काव करें तथा तुरंत नजदीकी अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र ले जाएं और ओ.आर.एस घोल दें। डॉ. कुदेशिया ने लू से बचाव के उपाय बताते हुए कहा कि बहुत जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकलें।

बाहर जाने से पहले सिर और कानों को कपड़े से अच्छी तरह ढंकें। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और लंबे समय तक धूप में रहने से बचें। हल्के, ढीले और ’सूती कपड़े पहनें, अधिक पसीना आने पर ओ.आर.एस घोल का सेवन करें। चक्कर या मितली आने पर छायादार स्थान पर आराम करें और शीतल पेय पिएं तथा किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए 104 आरोग्य सेवा केंद्र से निःशुल्क सलाह लें।,

महासमुंद पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत, आत्महत्या करने वाले पूरन निषाद के परिजनों से मिले

महासमुंद पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत, आत्महत्या करने वाले पूरन निषाद के परिजनों से मिले

महासमुंद। ग्राम- सिंघनपुर, तहसील- झलप, जिला- महासमुन्द (छ.ग.) के कृषक पुरण निषाद पिता सुधराम निषाद उम्र 55 वर्ष द्वारा अपने खेत में स्थित नीम  पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था. पीड़ित परिवार से भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने  मृतक की पत्नि पंचवती निषाद , पुत्र कुलेश्वर निषाद,  टिकेश्वर निषाद से मुलाक़ात कर अपनी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही  मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित कर पीड़ित परिवार को सहयोग प्रदान करने केंद्रीय कार्यालय के माध्यम से पत्र प्रेषित करने की बात कही है।

महासमुंद पहुंचे किसान
महासमुंद पहुंचे किसान

गौरतलब है कि मृतक किसान के पास करीब पौने तीन एकड़ स्वयं की क़ृषि भूमि है तथा करीब दो एकड़ रेग में लेकर खेती किसानी करता है जो इस वर्ष रबी फसल धान बोया था। सिंचाई के लिए स्वयं के नाम स्थायी बिजली कनेक्शन है। पुराने बोर में मोटर पंप फंस जाने के कारण उसमें दूसरा मोटर पंप लगाकर सिंचाई करता था। इस प्रकार खेती करने के लिए मृतक किसान द्वारा ग्रामीण बैंक शाखा झलप में करीब एक लाख पचपन हजार रुपये का केसीसी कर्ज है। इसके अलावा करीब दो लाख रुपये साहूकारी कर्ज होना बताया है। बिजली की लो वोल्टेज की समस्या के कारण खेतों की सिंचाई पूरा नहीं होने से धान फसल सुख रहा था जिससे किसान बहुत ही ज्यादा चिंतित रहता और अपने परिवार से हमेशा चर्चा किया करता था कि फसल नहीं होने से कर्ज कैसे चुकायेंगे।

पीड़ित परिवार से मुलाक़ात करने वालों में चौधरी राकेश टिकैत के साथ भारतीय किसान यूनियन बुलंदशहर के जिला अध्यक्ष चौधरी अरनसिंह, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी प्रवीण क्रांति, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णा नरवाल, प्रदेश महासचिव तेजराम विद्रोही, महासमुंद जिला पंचायत सदस्य जागेश्वर जुगनू चंद्राकर शामिल थे.

रायपुर, किन्नरों ने पुलिस ड्राइवर को जमकर पीटा, जांच में पुलिस

रायपुर. राजधानी रायपुर में किन्नरों ने मिलकर एक युवक की सरेराह बेरहमी से पिटाई कर दी. वहीं सामने खडे पुलिसकर्मी भी मूकदर्शक बने देखता रहा. पुलिसकर्मी (police) ने युवक को किन्नरों से बचाने की कोशिश भी नहीं की. वहीं इस दौरान आस-पास लोगों की भीड़ भी लगी रही, लेकिन किसी ने भी युवक को बचाने की कोशिश नहीं की. इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग पुलिस प्रशासन पर तंज कसते नजर आ रहे हैं.

जानकारी के अनुसार, किन्नरों के हत्थे चढ़ा युवक पुलिस (police) गाड़ी का ड्राइवर है. बताया जा रहा है कि स्कूटी पर सवार किन्नर शनिवार 15 मार्च को अपने रास्ते जा रहे थे. इसी दौरान पुलिस की गाड़ी से उन्हें ठोकर लगी जिससे वे दुर्घटना का शिकार होते-होते बचे. इसके बाद किन्नरों ने आक्रोशित होकर किन्नरों ने ड्राइवर की धुनाई कर दी.

वहीं इस मामले में अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है. पुलिस ने बताया कि मौके पर मौजूद आरक्षक ने युवक को बचाने की कोशिश की थी, लेकिन किन्नर समूह में आरक्षक सामने ही युवक को घसीट कर पीटने लगे. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

बिलासपुर to हैदराबाद के लिए हवाई यात्रा आज से, जानें कितना है किराया

Bilaspur to Hyderabad Flight: बिलासपुर। आज सोमवार से बिलासपुर और हैदराबाद के बीच ट्रायल फ्लाइट की शुरुआत हो रही है. इस रूट पर फ्लाइट का ट्रायल सफल होने के बाद समर शेड्यूल में इसे नियमित किया जा सकता है.

हवाई यात्रा (Bilaspur to Hyderabad Flight) सुबह 9:40 बजे हैदराबाद से रवाना होगी और 11:30 बजे बिलासपुर पहुंचेगी. वापसी में 16:30 बजे बिलासपुर से उड़ान भरकर 18:20 बजे हैदराबाद पहुंचेगी. इस रूट के लिए हैदराबाद से बिलासपुर का किराया 2999 रुपए और बिलासपुर से हैदराबाद का किराया 3956 रुपए तय किया गया है. ट्रायल के सफल होने के बाद समर शेड्यूल में नियमित उड़ान की संभावना है.

Weekly Horoscope (17 to 23 March): इन राशियों के लिए रहेगा गोल्डन समय

17 march Ank Jyotish: सोमवार को जानें आपका लकी नंबर और शुभ रंग क्या होगा

17 march Ank Jyotish: सोमवार को अंकों के माध्यम से मनुष्य के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। यदि किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

अंक 1 Ank Jyotish

सोमवार आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप अपने करियर व व्यक्तिगत जीवन में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। कोई नई योजना शुरू कर सकते हैं, जो भविष्य में सफलता दिलाएगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। आर्थिक रूप से दिन अनुकूल रहेगा।

शुभ अंक- 52

शुभ रंग- सिल्वर

अंक 2 Ank Jyotish

सोमवार आज भावनात्मक रूप से संवेदनशील महसूस कर सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। पार्टनर के साथ गलतफहमी दूर होगी और रिश्ता मजबूत होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए कार्यस्थल पर नए अवसर मिल सकते हैं।

शुभ अंक- 22

शुभ रंग- ग्रे

अंक 3 Ank Jyotish

सोमवार आज का दिन रचनात्मकता से भरपूर रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने का प्रयास करेंगे, जिससे आपके वरिष्ठ प्रसन्न होंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और ज्यादा तनाव न लें।

शुभ अंक-12

शुभ रंग- हरा

अंक 4 Ank Jyotish

सोमवार आज आपके लिए कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से काम लेंगे तो सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रेम संबंधों में साथी के साथ मनमुटाव हो सकता है, बातचीत से समाधान निकालें।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- क्रीम

अंक 5 Ank Jyotish

सोमवार आज आपकी ऊर्जा और उत्साह आज ऊंचे स्तर पर रहेगा। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। कोई रुका हुआ प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन रोमांटिक रहेगा। निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- पीला

Aaj Ka Panchang 17 मार्च, जानें शुभ मुहूर्त और अशुभ वक्त

अंक 6 Ank Jyotish

सोमवार आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। पारिवारिक संबंधों में मधुरता आएगी। किसी प्रियजन से उपहार मिल सकता है। प्रेम जीवन में रोमांस बना रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें और खान-पान संतुलित रखें।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- गोल्डन

अंक 7 Ank Jyotish

सोमवार आज आपका झुकाव आध्यात्मिकता की ओर बढ़ सकता है। मानसिक शांति मिलेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में थोड़ी सतर्कता बरतें। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी, लेकिन ईमानदारी बनाए रखना जरूरी होगा।

शुभ अंक- 27

शुभ रंग- वॉइलेट

अंक 8 Ank Jyotish

सोमवार आज आपके सामने कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन आपका आत्मविश्वास और मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें। प्रेम संबंधों में धैर्य रखें, जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें।

शुभ अंक- 14

शुभ रंग- लाल

अंक 9 Ank Jyotish

सोमवार आज का दिन जोश और ऊर्जा से भरपूर रहेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। प्रेम संबंधों में अच्छा समय बिताएंगे। निवेश के लिए समय शुभ है।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग- लेमन

Aaj Ka Panchang 17 मार्च, जानें शुभ मुहूर्त और अशुभ वक्त

Aaj Ka Panchang 17 March 2025: आज का पंचांग हमारे सनातन धर्म में किसी भी महत्वपूर्ण काम को करने से पूर्व शुभ मुहूर्त का निर्धारण किया जाता है, चाहे वह नया व्यवसाय आरंभ करना हो, विवाह जैसे शुभ कार्य हों, या विशेष त्योहार, व्रत, उत्सव और समारोह. आइए, आज ज्योतिषाचार्य से 17 मार्च 2025 के पंचांग की तिथि के सभी शुभ मुहूर्त और अशुभ समय के बारे में जानते हैं.

Aaj Ka Panchang 17 March 2025

Aaj Ka Panchang 17 March 2025: आज का पंचांग मुहूर्त हमारे हिन्दू धर्म में किसी भी विशेष कार्यक्रम को करने से पहले शुभ मुहूर्त देखा जाता हैं. आइये जानते हैं आज 17 मार्च के पंचांग के जरिए आज की तिथि का हर एक शुभ मुहूर्त व अशुभ समय…

आज सोमवार 17 मार्च 2025 का पंचांग

विक्रम संवत – 2082, कालयुक्त

शक सम्वत – 1946, क्रोधी

पूर्णिमांत – चैत्र

अमांत – फाल्गुन

तिथि

कृष्ण पक्ष तृतीया – Mar 16 04:58 PM – Mar 17 07:33 PM

कृष्ण पक्ष चतुर्थी – Mar 17 07:33 PM – Mar 18 10:09 PM

नक्षत्र

चित्रा – Mar 16 11:45 AM – Mar 17 02:47 PM

स्वाति – Mar 17 02:47 PM – Mar 18 05:51 PM

करण

विष्टि – Mar 17 06:15 AM – Mar 17 07:33 PM

बव – Mar 17 07:33 PM – Mar 18 08:52 AM

योग

ध्रुव – Mar 16 02:48 PM – Mar 17 03:44 PM

व्याघात – Mar 17 03:45 PM – Mar 18 04:43 PM

वार: सोमवार

त्यौहार और व्रत

शिवजी जयंती

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय – 6:37 AM

सूर्यास्त – 6:32 PM

चन्द्रोदय – Mar 17 9:15 PM

चन्द्रास्त – Mar 18 8:35 AM

अशुभ काल

राहू – 8:06 AM – 9:36 AM

यम गण्ड – 11:05 AM – 12:35 PM

कुलिक – 2:04 PM – 3:34 PM

दुर्मुहूर्त – 12:58 PM – 01:46 PM, 03:21 PM – 04:09 PM

वर्ज्यम् – 09:06 PM – 10:54 PM

Weekly Horoscope (17 to 23 March): इन राशियों के लिए रहेगा गोल्डन समय

शुभ काल

अभिजीत मुहूर्त – 12:11 PM – 12:58 PM

अमृत काल – 07:37 AM – 09:25 AM

ब्रह्म मुहूर्त – 05:00 AM – 05:48 AM

आनन्दादि योग

मुद्गर Upto – 02:47 PM

छत्र

सूर्या राशि

सूर्य मीन राशि पर है

चंद्र राशि

चन्द्रमा तुला राशि पर संचार करेगा (पूरा दिन-रात)

चन्द्र मास

अमांत – फाल्गुन

पूर्णिमांत – चैत्र

शक संवत (राष्ट्रीय कलैण्डर) – फाल्गुन 26, 1946

वैदिक ऋतु – शिशिर

द्रिक ऋतु – वसंत

शुभ योग

द्विपुष्कर योग – Mar 16 11:45 AM – Mar 16 04:58 PM