Weekly Horoscope (17 to 23 March): इन राशियों के लिए रहेगा गोल्डन समय

Weekly Rashifal  (17 to 23 March): यह हफ्ता नौकरी, कारोबार, स्वास्थ्य, करियर और दांपत्य जीवन के लिए कैसा रहेगा? सभी सवालों के उत्तर को जानने के लिए पढ़ें ज्योतिष गणना राशि के आधार पर साप्ताहिक राशिफल में।

Weekly Rashifal मेष

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला रहने वाला है। सप्ताह के प्रारंभ में आपको कामकाज से जुड़ी दिक्कतों से जूझना पड़ सकता है। इस दौरान स्वजनों एवं शुभचिंतकों की समय पर मदद न मिल पाने के कारण मन खिन्न रहेगा। आगे पढ़ें

Weekly Rashifal वृषभ

वृष राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह अधिक ही शुभ रहने संकेत है। इस हफ्ता आप अपने कार्यों में मनोवांछित सफलता और लाभ प्राप्त करेंगे। इस हफ्ता आपको विभिन्न स्रोतों से आय होगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।आगे पढ़ें

Weekly Rashifal मिथुन

इस सप्ताह मिथुन राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता काफी उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। ऐसे में आप इस सप्ताह कोई भी कदम बहुत सोच-समझकर उठाएं। किसी भी निर्णय को असमंजस की स्थिति में अथवा जल्दबाजी में भूलकर भी न लें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है।आगे पढ़ें

Weekly Rashifal कर्क

कर्क राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलदायी होने वाला है। सप्ताह के प्रारंभ में आप कार्य विशेष को लेकर किए जा रहे प्रयासों का अनुकूल फल न प्राप्त होने पर थोड़े हताश रह सकते हैं। इस दौरान कारोबारिक बाधाएं तो आएंगी लेकिन आप अपने इष्टमित्रों और सहयोगियों की मदद से उसे बहुत हद तक दूर करने में भी कामयाब हो जाएंगे।आगे पढ़ें

Weekly Rashifal सिंह

सिंह राशि के लोगों को इस सप्ताह हिम्मत के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। समस्याएं घर की हों या फिर कार्यस्थल की, उनसे आंख मूंद लेने की बजाय उसका समाधान खोजने का प्रयास करना होगा। इस पूरे सप्ताह आपको अपनी महत्वकांक्षाओं पर काबू बनाए रखना होगा।आगे पढ़ें

Weekly Rashifal कन्या

इस सप्ताह कन्या राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह काफी खर्चीला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको किसी कार्य विशेष के लिए बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है, जिसके कारण आपकी वित्तीय स्थिति थोड़ी डगमगा सकती है।आगे पढ़ें

Weekly Rashifal तुला

इस सप्ताह तुला राशि के लोग काम विशेष को करने को लेकर असमंजस की स्थिति बन सकी है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। उन्हें मनोकूल परिणाम पाने के लिए आलस्य छोड़कर कठिन परिश्रम करना होगा। यदि आप नौकरीपेशा लोग हैं तो भूलकर भी क्रोध में आकर अपनी जॉब में बदलाव का निर्णय न लें।आगे पढ़ें

Weekly Rashifal वृश्चिक

वृश्चिक राशि के लोगों को इस हफ्ता करियर और कारोबार में कुछ ऐसी ही स्थिति बनने वाली है जो आपको फायदा कराएगा। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको कठिन परिश्रम और प्रयास के बावजूद उच्च अधिकारियों की तरफ से शाबासी मिलने की बजाय कामकाज का अतिरिक्त बोझ उठाने के लिए कहा जा सकता है।आगे पढ़ें

Weekly Rashifal धनु

धनु राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता  काफी आपाधापी भरा रह सकता है। इस सप्ताह परिश्रम और प्रयास के अनुरूप सफलता और लाभ की प्राप्ति न होने पर आपका मन खिन्न रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत काफी खर्चीली रहने वाली है। इस दौरान अचानक से लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा थकान भरी तथा उम्मीद से कम फलदायी साबित होगी।आगे पढ़ें

Weekly Rashifal मकर

मकर राशि के लोगों के लिए हफ्ता के उत्तरार्ध के मुकाबले पूर्वार्ध अत्यधिक शुभता एवं लाभ को लिए रहने वाला है। इस दौरान आपके सोचे हुए कार्य पूरे होंगे और आप अपने करियर-कारोबार में मनचाही सफलता प्राप्त करेंगे। कार्य-व्यवसाय में उन्नति के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान आपको घर और बाहर दोनों जगह स्वजनों एवं शुभचिंतकों का सहयोग और समर्थन मिलेगा।आगे पढ़ें

Weekly Rashifal कुंभ

कुंभ राशि के लोगों को इस हफ्ता सावधानी पूर्वक चलनना होगा। करियर हो अथवा कारोबार आपको किसी भी प्रकार की लापरवाही करने से बचना चाहिए। इस पूरे सप्ताह नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्य को पूरे मनोयोग के साथ समय पर पूरा करने का प्रयास करना चाहिए अन्यथा उन्हें अपने उच्च अधिकारियों के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है।आगे पढ़ें

Weekly Rashifal मीन

मीन राशि के लोगों को पूरे हफ्ता आलस्य और अभिमान से बचने की जरूरत रहेगी। किसी भी कार्य को करते समय अपना ईगो न आड़े आने दें और उसे पूरा करने के लिए यदि अपने से किसी छोटे व्यक्ति से भी मदद लेने की आवश्कता पड़े तो उसमें बिल्कुल भी संकोच न करें। हफ्ता की शुरुआत में नौकरीपेशा लोगों के कामकाज में बदलाव आ सकते हैं।आगे पढ़ें

Weekly Rashifal मीन इस सप्ताह सही दिशा में लगाएं अपनी उर्जा

Weekly Rashifal  (17 to 23 March): मीन राशि यह हफ्ता नौकरी, कारोबार, स्वास्थ्य, करियर और दांपत्य जीवन के लिए कैसा रहेगा? सभी सवालों के उत्तर को जानने के लिए पढ़ें ज्योतिष गणना राशि के आधार पर साप्ताहिक राशिफल में।

मीन राशि के लोगों को पूरे हफ्ता आलस्य और अभिमान से बचने की जरूरत रहेगी। किसी भी कार्य को करते समय अपना ईगो न आड़े आने दें और उसे पूरा करने के लिए यदि अपने से किसी छोटे व्यक्ति से भी मदद लेने की आवश्कता पड़े तो उसमें बिल्कुल भी संकोच न करें। हफ्ता की शुरुआत में नौकरीपेशा लोगों के कामकाज में बदलाव आ सकते हैं। इस दौरान आपको कामकाज संबंधी कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन उत्तरार्ध तक आप उनका हल खोजने में अंतत: कामयाब हो जाएंगे। ऐसे में किसी भी परिस्थिति में अपना आपा न खोएं और सूझ-बूझ से काम लें। इस सप्ताह सगे-संबंधियों एवं इष्टमित्र आदि के साथ मिलजुल कर काम करने लाभ होगा।

मीन राशि के लोगों को इस हफ्ता अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाने की बहुत ज्यादा आवश्यकता रहेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस हफ्ता अपने कारोबार को लेकर आत्ममंथन करने की आवश्यकता रहेगी। किसी भी बड़ी डील को करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए परिवार के सदस्यों के साथ सकारात्मक व्यवहार अपनाएं। प्रेम संबंध में उतावलेपन से बचें। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें।

उपाय: रोजाना भगवान श्री विष्णु की पीले पुष्प और हल्दी का तिलक लगाकर पूजा एवं नारायण कवच का पाठ करें।

Weekly Rashifal कुंभ राशि के लोग इस सप्ताह लापरवाही से बचें

Weekly Rashifal  (17 to 23 March): कुंभ राशि यह हफ्ता नौकरी, कारोबार, स्वास्थ्य, करियर और दांपत्य जीवन के लिए कैसा रहेगा? सभी सवालों के उत्तर को जानने के लिए पढ़ें ज्योतिष गणना राशि के आधार पर साप्ताहिक राशिफल में।

कुंभ राशि के लोगों को इस हफ्ता सावधानी पूर्वक चलनना होगा। करियर हो अथवा कारोबार आपको किसी भी प्रकार की लापरवाही करने से बचना चाहिए। इस पूरे सप्ताह नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्य को पूरे मनोयोग के साथ समय पर पूरा करने का प्रयास करना चाहिए अन्यथा उन्हें अपने उच्च अधिकारियों के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। कुंभ राशि के जातकों को किसी भी मुद्दे पर जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचना चाहिए अन्यथा उन्हें बाद में उसके लिए पछतावा करना पड़ सकता है।

हफ्ता के मध्य में आपको अपने गुप्त शत्रुओं से खूब सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान अपने विरोधियों को अपनी कमजोरी अथवा योजनाओं का पता न चलने दें अन्यथा वे नुकसान पहुंचाने का षडयंत्र रच सकते हैं। यदि आप भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की योजना बना रहे हैं तो उसमें जल्दबाजी न करें अन्यथा आपको लाभ की बजाय नुकसान उठाना पड़ सकता है। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए इस सप्ताह आपको कुछेक चीजों को लेकर अपने कदम पीछे करने पड़ सकते हैं। प्रेम संबंध को प्रगाढ़ करने के लिए अपने लव पार्टनर के साथ संवाद बनाए रखें तथा उसकी भावनाओं की कद्र करें।

उपाय: रोजाना शिवलिंग पर जल चढ़ाकर रुद्राष्टकं का पाठ करें।

Weekly Rashifal मकर राशि को इस हफ्ता मनचाही सफलता मिलेगी

Weekly Rashifal  (17 to 23 March): मकर राशि यह हफ्ता नौकरी, कारोबार, स्वास्थ्य, करियर और दांपत्य जीवन के लिए कैसा रहेगा? सभी सवालों के उत्तर को जानने के लिए पढ़ें ज्योतिष गणना राशि के आधार पर साप्ताहिक राशिफल में।

मकर राशि के लोगों के लिए हफ्ता के उत्तरार्ध के मुकाबले पूर्वार्ध अत्यधिक शुभता एवं लाभ को लिए रहने वाला है। इस दौरान आपके सोचे हुए कार्य पूरे होंगे और आप अपने करियर-कारोबार में मनचाही सफलता प्राप्त करेंगे। कार्य-व्यवसाय में उन्नति के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान आपको घर और बाहर दोनों जगह स्वजनों एवं शुभचिंतकों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। आप जिस क्षेत्र में मनोयोग से प्रयास और परिश्रम करेंगे आपको उस क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी लेकिन सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको सेहत और संबंध दोनों के प्रति सचेत रहने की आवश्कयता बनी रहेगी।

इस हफ्ता अचानक से कुछेक बड़े खर्च आने से आपका बना-बनाया बजट गड़बड़ा सकता है। कुल मिलाकर इस दौरान आपको आर्थिक मामलों में सावधानी रखने की आवश्यकता बनी रहेगी। हफ्ता के उत्तरार्ध में किसी बात को लेकर परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ मन-मुटाव हो सकता है। इस दौरान किसी मुद्दे का हल निकालने के लिए विवाद की बजाय संवाद का सहारा लें तथा दूसरों के बहकावे में न आएं। इस सप्ताह प्रेम संबंध में कुछेक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। लव पार्टनर के साथ मेल-मिलाप में मुश्किलें आ सकती हैं। जीवनसाथी की खराब सेहत आपकी चिंता का विषय बनेगी।

उपाय: रोजाना हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।

Weekly Rashifal धनु राशि इस सप्ताह रहे अलर्ट

Weekly Rashifal  (17 to 23 March): धनु राशि  यह हफ्ता नौकरी, कारोबार, स्वास्थ्य, करियर और दांपत्य जीवन के लिए कैसा रहेगा? सभी सवालों के उत्तर को जानने के लिए पढ़ें ज्योतिष गणना राशि के आधार पर साप्ताहिक राशिफल में।

धनु राशि के लोगों के लिए यह हफ्ता  काफी आपाधापी भरा रह सकता है। इस सप्ताह परिश्रम और प्रयास के अनुरूप सफलता और लाभ की प्राप्ति न होने पर आपका मन खिन्न रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत काफी खर्चीली रहने वाली है। इस दौरान अचानक से लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा थकान भरी तथा उम्मीद से कम फलदायी साबित होगी। इस हफ्ता संपत्ति संबंधी मामले आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं। सप्ताह के मध्य में सामाजिक मान-प्रतिष्ठा के प्रति सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में किसी के साथ लूज टॉक अथवा आलोचना आदि करने से बचें तथा अपने लक्ष्य पर फोकस करें।

इस हफ्ता किसी तिकड़म में फंसने की बजाय अपने कार्य को सीधे रास्ते से करना उचित रहेगा। किसी भी विवाद को कोर्ट-कचहरी में ले जाने की बजाय आपसी सहमति से दूर करें। धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह परिवार के सदस्यों के साथ अधिक सकारात्मक व्यवहार अपनाने की आवश्यकता रहेगी। घरेलू मसलों पर सोच-समझकर ही कोई निर्णय लें। प्रेम संबंध में सावधानी अपेक्षित रहेगी। सुखमय वैवाहिक जीवन के लिए अपने बिजी शेड्यूल में से कुछ समय अपने जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें तथा उसके लिए समय निकालें।

उपाय: रोजाना केसर का तिलक लगाएं तथा दैनिक पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

Weekly Rashifal वृश्चिक राशि को इस सप्ताह कारोबार में मिलेगी सफलता

Weekly Rashifal  (17 to 23 March): वृश्चिक राशि यह हफ्ता नौकरी, कारोबार, स्वास्थ्य, करियर और दांपत्य जीवन के लिए कैसा रहेगा? सभी सवालों के उत्तर को जानने के लिए पढ़ें ज्योतिष गणना राशि के आधार पर साप्ताहिक राशिफल में।

वृश्चिक राशि के लोगों को इस हफ्ता करियर और कारोबार में कुछ ऐसी ही स्थिति बनने वाली है जो आपको फायदा कराएगा। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको कठिन परिश्रम और प्रयास के बावजूद उच्च अधिकारियों की तरफ से शाबासी मिलने की बजाय कामकाज का अतिरिक्त बोझ उठाने के लिए कहा जा सकता है। कुल मिलाकर इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में संघर्ष के साथ कार्य बनेंगे। ऐसे में अपनी कार्यशैली में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करें। साथ ही साथ अपने विरोधियों से सतर्क रहें। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपके लिए यह हफ्ता उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है।

यदि आप पार्टनरशिप में व्यापार करते हैं तो धन संबंधी मामली में विशेष सावधानी अपेक्षित है। सेहत की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय प्रतिकूल रहने वाला है। इस दौरान आप मौसमी बीमारी अथवा किसी चोट-चपेट के शिकार हो सकते हैं। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए वृश्चिक राशि के जातकों को लोगों के साथ विनम्रता से पेश आना चाहिए। सहोदर भाई-बहनों के साथ प्रेम-व्यवहार और संवाद बनाए रखें। प्रेम संबंध में उतावलेपन से बचें।

उपाय: रोजाना हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें।

Weekly Rashifal तुला राशि इस सप्ताह क्रोध पर रखें काबू

Weekly Rashifal  (17 to 23 March): तुला राशि यह हफ्ता नौकरी, कारोबार, स्वास्थ्य, करियर और दांपत्य जीवन के लिए कैसा रहेगा? सभी सवालों के उत्तर को जानने के लिए पढ़ें ज्योतिष गणना राशि के आधार पर साप्ताहिक राशिफल में।

इस सप्ताह तुला राशि के लोग काम विशेष को करने को लेकर असमंजस की स्थिति बन सकी है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। उन्हें मनोकूल परिणाम पाने के लिए आलस्य छोड़कर कठिन परिश्रम करना होगा। यदि आप नौकरीपेशा लोग हैं तो भूलकर भी क्रोध में आकर अपनी जॉब में बदलाव का निर्णय न लें। कार्यक्षेत्र में लोगों से उलझने की बजाय अपने कार्य को बेहतर तरीके से करते हुए अपने लक्ष्य की प्राप्ति करें। यदि बेरोजगार हैं तो आपको मनचाही नौकरी पाने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

कारोबार से जुड़े जातकों के लिए हफ्ता की शुरुआत तो ठीक-ठाक रहेगी लेकिन उत्तरार्ध में अचानक से मंदी का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान अचानक से आए कुछ बड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए कर्ज लेने की स्थिति भी आ सकती है। इस सप्ताह मौसमी बीमारी से बचें। किसी पुरानी बीमारी के उभरने पर भी लापरवाही करने से बचें। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहने वालाा है। तुला राशि के जातकों को अपने रिश्तों के प्रति ईमानदार होना होगा अन्यथा आपके पारिवारिक अथवा वैवाहिक संबंध में खटास आ सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है।

उपाय: रोजाना भगवान विघ्न-विनाशक भगवान श्री गणेश जी की पूजा दूर्वा चढ़ाकर करें तथा गणेश चालीसा का पाठ करें।

Weekly Rashifal कन्या राशि इस सप्ताह शार्टकट से बचें

Weekly Rashifal  (17 to 23 March): कन्या राशि यह हफ्ता नौकरी, कारोबार, स्वास्थ्य, करियर और दांपत्य जीवन के लिए कैसा रहेगा? सभी सवालों के उत्तर को जानने के लिए पढ़ें ज्योतिष गणना राशि के आधार पर साप्ताहिक राशिफल में।

इस सप्ताह कन्या राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह काफी खर्चीला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको किसी कार्य विशेष के लिए बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है, जिसके कारण आपकी वित्तीय स्थिति थोड़ी डगमगा सकती है। इस सप्ताह अत्यधिक परिश्रम और प्रयास करने पर ही आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो पाएगी। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो अपने कागजी कार्य समय पर निबटाएं और किसी भी प्रकार के नियमों का उल्लंघन करने अथवा किसी भी प्रकार का शार्टकट अपनाने से बचें।

कन्या राशि के लोगों को सत्ता-सरकार से जुड़े मामलों में इस सप्ताह काफी सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। रिश्ते-नाते को अनुकूल बनाए रखने के लिए कन्या राशि के जातक अपने व्यवहार को अधिक सकारात्मक बनाने का कोशिश करें तथा अपनी योजनाओं का खुलासा अपने विराधियों को न होने दें।  विद्यार्थी वर्ग के लिए पढ़ाई के क्षेत्र में अधिक मेहनत करने पर ही सफलता के योग बनेंगे। प्रेम-प्रसंग के मामले में बेहतर तालमेल बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार के मनमुटाव को संवाद से दूर करने का प्रयास करें। जीवन के कठिन समय में माता-पिता की तरफ से विशेष सहयोग और समर्थन बना रहेगा।

उपाय: रोजाना देवी दुर्गा की पूजा में चालीसा का पाठ करें।

Weekly Rashifal सिंह इस सप्ताह खर्च पर करें कंट्रोल

Weekly Rashifal  (17 to 23 March): सिंह यह हफ्ता नौकरी, कारोबार, स्वास्थ्य, करियर और दांपत्य जीवन के लिए कैसा रहेगा? सभी सवालों के उत्तर को जानने के लिए पढ़ें ज्योतिष गणना राशि के आधार पर साप्ताहिक राशिफल में।

सिंह राशि के लोगों को इस सप्ताह हिम्मत के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। समस्याएं घर की हों या फिर कार्यस्थल की, उनसे आंख मूंद लेने की बजाय उसका समाधान खोजने का प्रयास करना होगा। इस पूरे सप्ताह आपको अपनी महत्वकांक्षाओं पर काबू बनाए रखना होगा। यदि आप कारोबार से जुड़े हैं तो धन के लेनदेन में सावधानी बरतें और आर्थिक प्रबंधन करके चलें। सप्ताह के पूर्वार्ध में आय के मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी। इस दौरान अचानक से लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान का ख्याल रखें।

इस सप्ताह आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को इससे जुड़ी सफलता एवं लाभ संघर्ष के बाद ही प्राप्त हो पाएंगे। यदि आप भूमि-भवन के क्रय की योजना बना रहे हैं तो कागज संबंधी कार्य सावधानी से करें। छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाही सफलता के लिए अपनी सोच में सकारात्मक बदलाव लाते हुए कठिन परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। प्रेम संबंध को बेहतर बनाए रखने के लिए लव पार्टनर पर अपनी इच्छाएं लादने अथवा उस पर हावी होने से बचें। साथ ही साथ किसी भी प्रकार का दिखावा न करें अन्यथा आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है।

उपाय: रोजाना उगते सूर्य को तांबे के लोटे से जल दें तथा आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

Weekly Rashifal कर्क को इस सप्ताह सेहत पर ध्यान दें

Weekly Rashifal  (17 to 23 March): कर्क राशि यह हफ्ता नौकरी, कारोबार, स्वास्थ्य, करियर और दांपत्य जीवन के लिए कैसा रहेगा? सभी सवालों के उत्तर को जानने के लिए पढ़ें ज्योतिष गणना राशि के आधार पर साप्ताहिक राशिफल में।

कर्क राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह सामान्य फलदायी होने वाला है। सप्ताह के प्रारंभ में आप कार्य विशेष को लेकर किए जा रहे प्रयासों का अनुकूल फल न प्राप्त होने पर थोड़े हताश रह सकते हैं। इस दौरान कारोबारिक बाधाएं तो आएंगी लेकिन आप अपने इष्टमित्रों और सहयोगियों की मदद से उसे बहुत हद तक दूर करने में भी कामयाब हो जाएंगे। हालांकि बाजार में अपनी साख को बनाए रखने के लिए अपने प्रतिद्वंदियों से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। कर्क राशि के लोगों को इस सप्ताह व्यापार से जुड़ा कोई भी अनुबंध बहुत सोच-विचार कर करने की आवश्यकता रहेगी।

इस पूरे सप्ताह आपको अपनी दिनचर्या और खानपान सही रखने की आवश्यकता रहेगी, अन्यथा आपको पेट संबंधी दिक्कते हो सकती हैं। किसी भी शारीरिक कष्ट को इग्नोर न करें और समय पर इलाज कराएं अन्यथा लापरवाही बरतने पर शारीरिक, मानसिक और आर्थिक तीनों कष्ट झेलने पड़ सकते हैं। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को आलस्य से बचने की आवश्यकता है। इस सप्ताह परिवार के मुखिया अथवा पिता के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। प्रेम प्रसंग एवं दांपत्य जीवन में यदा-कदा तनाव तो कभी आपसी लगाव की स्थिति रहेगी।

उपाय: रोजाना देवों के देव महादेव की विधि-विधान से पूजा एवं शिव चालीसा का पाठ करें।